CBSE Class 11 Geography World Climate and Climate Change Hindi Assignment

Download CBSE Class 11 Geography Assignments

Access comprehensive school assignments for Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change using the CBSE Class 11 Geography World Climate and Climate Change Hindi Assignment. Designed to align with the 2026-27 CBSE academic guidelines, these practice sets help Class 11 Geography students reinforce core concepts and improve their problem-solving accuracy.

Access CBSE School Assignments and Answers

Navigate directly to the solved Geography assignments using the digital viewer below. Each practice set includes detailed step-by-step solutions, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

विश्व की जलवायु

जलवायु वर्गीकरण के तीन आधार हैं: आनुभाविक, जननिक तथा व्यावहारिक या क्रियात्मक।
कोपेन का जलवायु वर्गीकरण जननिक और आनुभाविक है।
थॉर्नथवेट ने वर्षण प्रभाविता, तापीय दक्षता और संभाव्य वाष्पोत्सर्जन को अपने जलवायु वर्गीकरण का आधार बनाया।
जलवायु लम्बे समय की दैनिक मौसमी दशाओं का माध्य है।
कोपेन ने जलवायु का वर्गीकरण तापमान तथा वर्षण के आधार पर किया।

अतिलघु प्रश्न

प्रश्न 1. जलवायु के तीन प्रमुख भौतिक अंग कौन से हैं?
Answer: तापमान, वायुदाब और आर्द्रता।
In simple words: जलवायु को तय करने वाले तीन मुख्य तत्व तापमान, दबाव और नमी हैं।

Exam Tip: जलवायु के घटकों में इन तीनों का नाम मुख्य रूप से लिखा जाता है।

 

प्रश्न 2. जलवायु का सबसे पहला वर्गीकरण किसने किया था?
Answer: यूनानियों ने।
In simple words: प्राचीन यूनान के विद्वानों ने सबसे पहले जलवायु को वर्गीकृत किया था।

Exam Tip: इतिहास से संबंधित सामान्य ज्ञान के लिए इसे याद रखें।

 

प्रश्न 3. यूनानियों ने संसार को कौन-कौन से कटिबंधों में विभाजित किया था?
Answer: उष्ण, शीतोष्ण और शीत कटिबंध।
In simple words: यूनानियों ने पृथ्वी को गर्मी और ठंड के आधार पर तीन हिस्सों में बांटा था।

Exam Tip: कटिबंधों के तीनों नाम सही क्रम में लिखें।

 

प्रश्न 4. तीन प्रमुख ग्रीन हाउस गैसों के नाम बताइए?
Answer: कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और क्लोरोफ्लोरोकार्बन।
In simple words: ये वो मुख्य गैसें हैं जो पृथ्वी के तापमान को बढ़ाती हैं।

Exam Tip: पर्यावरण से जुड़े प्रश्नों में ग्रीन हाउस गैसों के नाम बार-बार पूछे जाते हैं।

 

प्रश्न 5. भूमंडलीय तापन का क्या अर्थ है?
Answer: पृथ्वी के तापमान का औसत से अधिक बढ़ना।
In simple words: वैश्विक स्तर पर धरती के औसत तापमान में होने वाली वृद्धि को भूमंडलीय तापन कहते हैं।

Exam Tip: इसे ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) के नाम से भी जाना जाता है।

 

प्रश्न 6. भूमंडलीय जलवायु परिवर्तन का एक मुख्य प्रमाण बताइए?
Answer: पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में चार हिमकालों का आना।
In simple words: धरती के इतिहास में चार बार बड़े पैमाने पर बर्फ जमने के प्रमाण मिले हैं।

Exam Tip: भूवैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जलवायु परिवर्तन को समझा जाता है।

 

प्रश्न 7. जलवायु प्रदेश किसे कहते हैं?
Answer: एक समान जलवायु वाले क्षेत्रों को जलवायु प्रदेश कहते हैं।
In simple words: जिस क्षेत्र में मौसम और जलवायु की दशाएं एक जैसी हों, उसे जलवायु प्रदेश कहा जाता है।

Exam Tip: परिभाषा लिखते समय 'एक समान जलवायु' शब्द का प्रयोग अवश्य करें।

 

प्रश्न 8. कौन सी जलवायु सबसे कम वार्षिक तापांतर के लिए जानी जाती है?
Answer: भूमध्यरेखीय जलवायु।
In simple words: भूमध्य रेखा के पास साल भर तापमान लगभग एक जैसा रहता है, इसलिए तापांतर बहुत कम होता है।

Exam Tip: यहाँ वर्षभर सूर्य की किरणें लंबवत पड़ती हैं, जिससे तापमान में कम अंतर आता है।

 

लघु प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. Am तथा Aw जलवायु में अन्तर स्पष्ट कीजिए?
Answer: Am तथा Aw जलवायु A प्रकार की जलवायु के प्रकार हैं।
Am उष्णकटिबंधीय मानसून जलवायु: यह जलवायु मानसून पवनों से प्रभावित होती है।
- ये पवनें ग्रीष्म ऋतु में भारी वर्षा करती हैं और शीत ऋतु प्रायः शुष्क होती है।
- यह जलवायु भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण अमेरिका के उत्तर-पूर्वी भाग तथा उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है।
Aw उष्णकटिबंधीय आर्द्र एवं शुष्क जलवायु: इस प्रकार की जलवायु में वर्षा बहुत कम होती है।
- इस जलवायु में शुष्क ऋतु लम्बी एवं कठोर होती है।
- शुष्क ऋतु में प्रायः अकाल पड़ जाता है।
- इस प्रकार की जलवायु वाले क्षेत्र में पर्णपाती वन तथा पेड़ों से ढकी घास भूमियाँ पाई जाती हैं।
In simple words: Am में मानसूनी वर्षा अधिक होती है जबकि Aw में शुष्क मौसम लंबा और वर्षा कम होती है।

Exam Tip: दोनों की विशेषताओं को अंतर स्पष्ट करते हुए बिंदुओं में लिखें।

 

प्रश्न 2. मरुस्थलीय जलवायु की तीन विशेषताएँ बताइए?
Answer: मरुस्थलीय जलवायु की तीन विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:
- अधिकतर उष्ण कटिबंधीय वास्तविक मरुस्थल दोनों गोलार्द्धों में 15 अंश तथा 60 अंश अक्षांशों के मध्य विस्तृत हैं।
- मरुस्थलों में औसत तापमान 38 अंश रहता है।
- मरुस्थलों में वर्षण की अपेक्षा वाष्पीकरण की क्रिया अधिक होती है।
- उच्च तापमान और वर्षा की कमी के कारण वनस्पति बहुत ही कम पाई जाती है।
In simple words: मरुस्थलों में गर्मी अधिक, वर्षा कम और वाष्पीकरण ज्यादा होता है जिससे पानी की कमी बनी रहती है।

Exam Tip: मरुस्थलीय जलवायु के तापमान और वाष्पीकरण का बिंदु अवश्य लिखें।

 

प्रश्न 3. चीन तुल्य जलवायु की तीन विशेषताएँ बताइए?
Answer: चीन तुल्य जलवायु की तीन विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:
- यह जलवायु दोनों गोलार्द्धों में 25 अंश तथा 45 अंश अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के पूर्वी समुद्र तटीय क्षेत्रों में पाई जाती है।
- वर्षा का वार्षिक औसत 100 सेंटीमीटर है। ग्रीष्म ऋतु में शीत ऋतु की अपेक्षा अधिक वर्षा होती है।
- यहाँ ग्रीष्म और शीत ऋतु दोनों ही होती हैं। तापमान ऊँचे रहते हैं। सबसे गर्म महीने का औसत तापमान 27 सेंटीग्रेड हो जाता है वैसे शीत ऋतु मृदुल होती है। परन्तु कभी-कभी पाला भी पड़ जाता है।
- इस प्रदेश में चौड़ी पत्ती वाले तथा कोणधारी मिश्रित वन पाए जाते हैं।
In simple words: इस जलवायु में अच्छी वर्षा होती है, गर्मियां गर्म और सर्दियां हल्की होती हैं, तथा महाद्वीपों के पूर्वी तटों पर यह पाई जाती है।

Exam Tip: अक्षांशीय स्थिति और वार्षिक वर्षा का आँकड़ा जरूर उल्लेख करें।

 

प्रश्न 4. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण का आधार क्या है तथा प्रमुख प्रकारों के नाम बताइए?
Answer: कोपेन के जलवायु वर्गीकरण का आधार तापमान तथा वर्षा है। इसके आधार पर उसने पूरे विश्व को 6 जलवायु प्रदेशों में बाँटा है जो इस प्रकार हैं:
(1) आर्द्र उष्ण कटिबंधीय जलवायु (A)
(2) शुष्क जलवायु (B)
(3) आर्द्र शीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु (C)
(4) शीत हिम-वन जलवायु (D)
(5) ध्रुवीय जलवायु (E)
(6) उच्चभूमि जलवायु (H)
In simple words: कोपेन ने तापमान और वर्षा को मुख्य आधार मानकर विश्व की जलवायु को छः प्रमुख वर्गों में बांटा है।

Exam Tip: कोपेन के वर्गीकरण के सभी छह अंग्रेजी संकेतों (A, B, C, D, E, H) को सही क्रम में याद रखें।

 

प्रश्न 5. टैगा तथा टुंड्रा जलवायु में अन्तर स्पष्ट कीजिए?
Answer: टैगा जलवायु: यह जलवायु वर्ग केवल उत्तरी गोलार्द्ध में 50 अंश से 70 अंश उत्तरी अक्षांशों के मध्य विस्तृत है। यह जलवायु उत्तर अमेरिका में अलास्का से लेकर न्यूफाउंड लैंड तक तथा यूरेशिया में स्कैंडिनेविया से लेकर साइबेरिया के पूर्वीछोर में कमचटका तक है।
- इस जलवायु में ग्रीष्म ऋतु छोटी होती है तथा शीत ऋतु लम्बी और कड़ाके की सर्दी वाली होती है।
- वर्षण की क्रिया ग्रीष्म ऋतु में ही होती है।
टुंड्रा जलवायु: यह जलवायु वर्ग केवल उत्तरी गोलार्द्ध में 60 अंश से 75 अंश उत्तरी अक्षांशों के मध्य विस्तृत है।
- यह जलवायु उत्तर अमेरिका और यूरेशिया की आर्कटिक तटीय पट्टी में, ग्रीनलैंड और आइसलैंड के हिम रहित तटीय क्षेत्रों में पाई जाती है।
- यहाँ ग्रीष्म ऋतु छोटी सामान्यतः मृदुल होती है। सामान्यतः तापमान \(10^{\circ}\text{C}\) से कम होता है।
- यहाँ सालभर हिमपात होता रहता है।
- यहाँ शीतऋतु लम्बी और अत्यंत कठोर कड़कड़ाती ठण्ड वाली होती है।
- वर्षण शुष्क हिम के रूप में होता है।
In simple words: टैगा में छोटे सुईपर्ण वन उग सकते हैं क्योंकि वहां थोड़ी गर्मी होती है, जबकि टुंड्रा प्रदेश सालभर बर्फ से ढका रहता है और अत्यधिक ठंडा होता है।

Exam Tip: दोनों जलवायु प्रदेशों के अक्षांशीय विस्तार और तापमान की स्थिति में अंतर स्पष्ट करें।

 

दीर्घ-उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. ग्रीन हाउस प्रभाव गैसों से आप क्या समझते हैं? ग्रीन हाउस गैसों की एक सूची बनाइए?
Answer: पृथ्वी पर ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत सूर्य है और सूर्य से पृथ्वी तक पहुँचने वाली विकिरण ऊर्जा को सूर्यातप कहते हैं। सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा लघु तरंगों के रूप में होती है। इसका बहुत सा भाग भूतल द्वारा दीर्घ तरंगों के रूप में परिवर्तित किया जाता है। पृथ्वी का वायुमंडल सूर्यातप की विभिन्न तरंग दैर्ध्य वाली किरणों के साथ विभिन्न प्रकार का व्यवहार करता है। वायुमंडल में उपस्थित कुछ गैसे तथा जलवाष्प भूतल में परिवर्तित दीर्घ तरंगों के 90 प्रतिशत भाग का अवशोषण करते हैं। इस प्रकार वायुमंडल को गर्म करने का मुख्य स्त्रोत पार्थिव विकिरण है। इस दृष्टि से वायुमंडल ग्रीन हाउस अथवा मोटर वाहन के शीशे की भाँति व्यवहार करता है। यह सूर्य से आने वाली लघु किरणों को अपने बीच में से गुजरने देता है, परन्तु बाहर जाने वाली दीर्घ किरणों का अवशोषण कर लेता है। इसे ग्रीन हाउस प्रभाव कहते हैं। प्रमुख ग्रीन हाउस गैसे निम्नलिखित हैं:
(1) कार्बन डाइऑक्साइड
(2) क्लोरो-फ्लोरो कार्बन
(3) मीथेन
(4) नाइट्रस ऑक्साइड
In simple words: ग्रीन हाउस गैसें वायुमंडल में एक आवरण बनाती हैं जो धरती से निकलने वाली गर्मी को अंतरिक्ष में जाने से रोकती हैं, जिससे पृथ्वी गर्म रहती है।

Exam Tip: पार्थिव विकिरण और लघु/दीर्घ तरंगों की अवधारणा का उल्लेख उत्तर में अवश्य करें।

 

प्रश्न 2. भूमंडलीय तापन से आप क्या समझते हैं? इसके प्रभावों का वर्णन कीजिए?
Answer: ग्रीन हाउस प्रभाव से विश्व के तापमान में वृद्धि हो रही है, जिसे भूमंडलीय तापन या उष्णन कहते हैं। भूमंडलीय उष्णन वायुमंडल मे ग्रीन हाउस गैसों की मात्रा में वृद्धि होने के कारण होता है। भूमंडलीय तापन में निम्नलिखित प्रभाव हैं:
(1) ध्रुवीय क्षेत्रों और पर्वतीय क्षेत्रों की सारी बर्फ पिघल जाएगी।
(2) समुद्र का जल स्तर बढ़ जाएगा, इससे अनेक तटवर्ती क्षेत्र जल मग्न हो जाएंगे।
(3) समुद्र का खारा पानी धरती के मीठे पानी को खराब कर देगा।
(4) पर्वतों की हिमानियों के पिघलने से नदियों में बाढ़ आ जाएगी।
In simple words: धरती का तापमान लगातार बढ़ने से ग्लेशियर पिघल रहे हैं और समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है, जो पर्यावरण के लिए खतरनाक है।

Exam Tip: भूमंडलीय तापन के दुष्परिणामों को क्रमानुसार बिंदुओं में लिखें।

Download Practice Assignments: Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change

Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change Printable Assignments

Explore reliable practice questions for Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change tailored for Class 11 learners. Use these structured worksheets to evaluate preparedness and strengthen core problem-solving skills.

Why Practice Class 11 Geography Assignments?

  • Exam Alignment: Questions strictly follow contemporary CBSE sample papers and grading schemes.
  • Comprehensive Coverage: Features objective drills, case studies, and structured descriptive problems for Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change.
  • Pacing & Precision: Regular problem-solving builds critical calculation speed and test-taking accuracy.

Steps to Complete Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change Assignments Successfully

  1. Concept Foundation: Review the NCERT book for Class 11 Geography thoroughly before diving into assignment tasks.
  2. Self-Evaluation: Solve exercises independently before inspecting professional answer guides.
  3. Progress Monitoring: Note down complex formulas or concepts, clearing them up using available online practice aids.

FAQs

Where can I download the latest CBSE Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change assignments?

You can download free PDF assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.

Do these Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change assignments include solved questions?

Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.

Are the assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change based on the 2026 exam pattern?

Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change.

How can practicing Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change assignments help in Geography preparation?

Practicing topicw wise assignments will help Class 11 students understand every sub-topic of Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.

Can I download Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change assignments for free on mobile?

Yes, all printable assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 11 World Climate And Climate Change are available for free download in mobile-friendly PDF format.