Official CBSE Assignments for Class 11 Geography
Explore structured practice materials through the CBSE Class 11 Geography Water Oceans Hindi Assignment. Tailored for Class 11 learners, utilizing these Geography assignments ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final CBSE evaluations.
Solved Practice Assignments for Geography
View or download the dedicated CBSE Class 11 Geography Water Oceans Hindi Assignment resource below. Engaging with these assignments under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum.
महासागरीय जल
अतिलघुउत्तरात्मक प्रश्न
Question 1. पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
Answer: पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल के 71 प्रतिशत भाग पर जल तथा केवल 29 प्रतिशत भाग पर स्थल है, इसलिए इसे जल ग्रह अथवा नीला ग्रह कहा जाता है।
In simple words: पृथ्वी पर पानी की अधिकता के कारण इसे नीला ग्रह कहा जाता है।
Exam Tip: पृथ्वी पर जल और स्थल के प्रतिशत (71% और 29%) को हमेशा याद रखें।
Question 2. महासागरीय खाइयों अथवा गर्त किसे कहते हैं?
Answer: महासागरीय नितल पर स्थित तीव्र ढाल वाले लम्बे, पतले और गहरे अवनमन को खाई या गर्त कहते हैं।
In simple words: समुद्र की तलटी में मिलने वाले सबसे गहरे और संकरे गड्ढों को गर्त कहा जाता है।
Exam Tip: गर्त महासागरों के सबसे गहरे भाग होते हैं।
Question 3. विश्व के सबसे गहरे गर्त का नाम व गहराई बताइये?
Answer: विश्व के सबसे गहरे गर्त का नाम मैरियाना गर्त है, इसकी गहराई 11 किमी से भी अधिक है।
In simple words: मैरियाना गर्त दुनिया का सबसे गहरा समुद्री गर्त है।
Exam Tip: मैरियाना गर्त प्रशांत महासागर में स्थित है।
Question 4. एस आकृति वाले महासागर का नाम बताइये?
Answer: अटलांटिक महासागर
In simple words: अंग्रेजी के अक्षर 'S' के आकार का महासागर अटलांटिक महासागर है।
Exam Tip: महासागरों के आकार से जुड़े प्रश्न अक्सर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
Question 5. महाद्वीपीय सीमांत क्या होता है?
Answer: समुद्र के नीचे महाद्वीपों वाली बाह्य सीमा को महाद्वीपीय सीमांत कहते हैं।
In simple words: महाद्वीप और महासागर के बीच के तटीय क्षेत्र को महाद्वीपीय सीमांत कहा जाता है।
Exam Tip: यह महाद्वीप और गहरे समुद्र बेसिन के बीच का संक्रमण क्षेत्र है।
संक्षेप में जानिये प्रश्नों के माध्यम से :-
Question 1. महासागरीय जल की लवणता क्या है?
Answer: समुद्र का जल खारा होता है ऐसा उसमें उपस्थित लवणता के कारण है। लवणता शब्दावली का प्रयोग समुद्री परिभाषित करने के लिए किया जाता है। इसका परिकलन 1000 ग्राम (1 किग्रा) समुद्री जल में घुले हुए नमक (ग्राम में) की द्वारा व्यक्त किया जाता है। इसे प्रायः प्रति 1000 भाग या PPT के रूप में व्यक्त किया जाता है।
In simple words: समुद्री पानी में घुले हुए नमक की मात्रा को लवणता कहते हैं जिसे प्रति हजार (PPT) में मापते हैं।
Exam Tip: लवणता की मानक इकाई 'Parts Per Thousand' (PPT) या %o है।
Question 2. महाद्वीपीय मग्नतट किसे कहते हैं?
Answer: मग्नतट महाद्वीपों के वे भाग, जो समुद्र के डूबे हुए हैं, महाद्वीपीय मग्नतट कहलाते हैं। इसकी अधिकतम गहराई सामान्यतः 200 मी. तथा ढलान सामान्य होता है। इसकी ढाल प्रवणता 1 डिग्री या उससे भी कम होती है इसकी चौड़ाई इसके ढाल पर निर्भर करती है। परिमाणस्वरूप इसकी चौड़ाई कुछ किलोमीटर से लेकर 1000 किमी तक हो सकती है। फिर भी इसकी औसत चौड़ाई 80 किमी होती है। महाद्वीपीय शेल्फ तीव्र ढाल पर समाप्त होता है जिसे शेल्फ अवकाश कहते हैं।
In simple words: समुद्र में डूबे महाद्वीपीय हिस्से को मग्नतट कहते हैं जिसकी गहराई लगभग 200 मीटर होती है।
Exam Tip: मग्नतट मछली पकड़ने और खनिज तेल के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र होते हैं।
Question 3. गम्भीर सागरीय मैदान (Deep Sea Plain) किसे कहते हैं?
Answer: महाद्वीपीय ढाल समाप्त होते ही ढाल मन्द पड़ जाता है और गम्भीर सागरीय मैदान शुरू हो जाता है जिसे नितल मैदान कहते हैं यह एक विस्तृत समतल क्षेत्र होता है जिसका ढाल 1 अंश से भी कम होता है। महासागरों की तली लगभग 40 प्रतिशत भाग इन्हीं मैदानों से घिरा हुआ है। ये लगभग सभी महासागरों और बहुत से समुद्रों में उपस्थित हैं। इनकी गहराई 3000-6000 मी. तक होती है।
In simple words: महासागरों के तल पर स्थित बहुत बड़े और सपाट मैदानों को गम्भीर सागरीय मैदान कहते हैं।
Exam Tip: यह महासागरीय बेसिन का सबसे विस्तृत भू-भाग है।
Question 4. नितल पहाड़ियों से क्या अभिप्राय है?
Answer: महासागरीय नितल पर हजारों की संख्या में ऐसी पहाड़ी पार पाई जाती है जो समुद्र के जल में डूबी हुई हैं जिनका शिखर नितल 1000 मीटर से अधिक ऊपर उठा हो उन्हें समुद्री पर्वत कहते हैं। समैट शीर्ष वाले पर्वतों को गाइआट कहते हैं इन सभी आकृतियों का निर्माण ज्वालामुखी प्रक्रिया द्वारा होता है सबसे अधिक नितल पहाड़िया प्रशांत महासागर में हैं।
In simple words: समुद्र के अंदर डूबी हुई पहाड़ियों को समुद्री पर्वत कहते हैं और चपटे शीर्ष वाले पर्वतों को गाइआट कहा जाता है।
Exam Tip: 'गाइआट' (Guyot) शब्द सपाट चोटी वाले पनडुब्बी पर्वतों के लिए प्रयोग होता है।
Question 5. जलमग्न कैसियुन (कैनियन) क्या है?
Answer: महासागरीय नितल पर जलमग्न तीव्र ढालों वाली गहरी तथा संकरी घाटियों अथवा गहरे गाजॉ को जलमग्न केनियन कहते हैं ये महाद्वीपीय मग्नढाल तथा गम्भीर सागरीय मैदान पर अधिक पाए जाते हैं। शेयर्ड तथा बेयर्ड के अनुसार विश्व में 102 केनियन है। सबसे अधिक केनियन प्रशांत महासागर में पाए जाते हैं। संसार के सबसे लम्बे जलमग्न केनियन बेरिंग सागर में बेरिंग, प्रिविलाप तथा जेमचुग पाए जाते हैं विश्व का सबसे प्रसिद्ध केनियन हडसन केनियन है जो हडसन नदी के मुहाने से शुरू होकर अटलांटिक महासागर तक चला गया है।
In simple words: समुद्र के भीतर पाई जाने वाली गहरी और संकरी घाटियों को जलमग्न कैनियन कहते हैं।
Exam Tip: कैनियन्स का निर्माण मुख्यतः नदी घाटियों और समुद्री धाराओं द्वारा होता है।
विस्तार से जानिये
Question 1. महासागरीय जल की लवणता किन कारकों से प्रभावित होती तथा लवणता के क्षैतिज वितरण का वर्णन कीजिए?
Answer: विभिन्न स्थानों पर विभिन्न मात्रा में लवणता पाई जाती है। इसको प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं -
(1) स्वच्छ जल की पूर्ति
(2) वाष्पीकरण की मात्रा
(3) सागरीय धाराएं
लवणता का क्षैतिज वितरण :
विश्व के विभिन्न सागरों के जल में लवणता का वितरण भिन्न-2 प्रकार का है इसका वर्णन इस प्रकार से किया जा सकता है।
खुले सागरों की लवणता:
1. कर्क तथा मकर रेखा पर लवणता की मात्रा सबसे अधिक है।
2. भूमध्य रेखा के निकट लवणता की मात्रा कम होती है।
3. ध्रुवों के समीप लवणता की मात्रा कम होती है।
4. हिन्द महासागर में औसत लवणता की मात्रा कम पाई जाती है।
In simple words: महासागरीय लवणता वाष्पीकरण, वर्षा और धाराओं पर निर्भर करती है तथा कर्क-मकर रेखाओं पर यह सर्वाधिक होती है।
Exam Tip: भूमध्य रेखा पर अधिक वर्षा के कारण लवणता कम हो जाती है जबकि कर्क और मकर रेखाओं पर उच्च वाष्पीकरण से लवणता अधिक होती है।
Question 2. महासागरों के तापमान वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों की व्याख्या कीजिए?
Answer: पृथ्वी पर उपस्थित अन्य सभी वस्तुओं की भांति महासागरीय जल को ऊष्मा सूर्य से ही प्राप्त होती है। समुद्र का जल सौर-विकिरण से ऊष्मा प्राप्त करके गर्म होता है जिससे उसका तापमान बढ़ता है। समुद्री जल का तापमान एक-सा नही रहता है। यह समय तथा स्थान के अनुसार बदलता रहता है।
महासागरीय जल के तापमान को प्रभावित करने वाले कारक निम्न बिन्दुओं को विस्तार से लिखे व अध्ययन करे -
1. अक्षांश (Latitude)
2. प्रचलित पवनें (Prevailing Winds)
3. महासागरीय धाराएं (Ocean Currents)
4. समीपवर्ती स्थलखण्डों का प्रभाव (Effect of Adjacent Land Masses)
5. लवणता (Salinity)
6. प्लावित हिमखंड तथा प्लावित हिमशैल (Ice Floes and Icebergs)
In simple words: सूर्य का ताप, हवाएं, धाराएं और अक्षांश मुख्य कारक हैं जो महासागरों के तापमान को प्रभावित करते हैं।
Exam Tip: भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर महासागरीय जल का तापमान लगातार घटता जाता है।
Question 3. समुद्र से नीचे जाने पर तापमान की किन परतों का सामना करेंगे? गहराई के साथ तापमान में भिन्नता क्यों आती है?
Answer: समुद्र में हजारों प्रकार के जीव-जन्तु व अन्य तत्व समाहित है जोकि समुद्री तापमान के द्वारा प्रभावित होते रहते हैं जैसे-जैसे हम समुद्र की गहराई की ओर बढ़ते हैं वैसे-वैसे समुद्री तापमान में भिन्नता आती रहती है। समुद्र में नीचे जाने पर निम्नलिखित परतों का सामान्य होता है:
1. प्रथम स्तर (First Level) : यह महासागरीय जल को सबसे ऊपरी गर्म स्तर प्रदर्शित करता है। इसकी मोटाई लगभग 500 मीटर है यहां तापमान 20 अंश-25 अंश के मध्य रहता है।
2. द्वितीय स्तर (Second Level) : यह थर्मोक्लाइन या ताप प्रवणता कहलाता है इसकी विशेषता गहराई बढ़ने के साथ तीव्र गति से तापमान का घटना है इसकी मोटाई 500-1000 मीटर तक होती है।
3. तृतीय स्तर (Third Level) : यह स्तर बहुत अधिक ठंडा होता है तथा गम्भीर सागरीय तली तक विस्तृत होता है आर्कटिक एवं अंटार्कटिक व्रतों में सतही जल का तापमान \(0^{\circ}\) से. के निकट होता है। यहां ठंडे पानी की केवल एक ही परत पाई जाती है जो सतह से गम्भीर महासागरीय मैदान तक विस्तृत होती है। इसमें ऊष्मा सीधे सूर्य से प्राप्त होती है और संचलन द्वारा निचले भागों को प्राप्त होती है।
In simple words: गहराई के साथ महासागर में तीन परतें मिलती हैं - ऊपरी गर्म परत, मध्य थर्मोक्लाइन (जहां तापमान तेजी से गिरता है), और निचली ठंडी परत।
Exam Tip: 'थर्मोक्लाइन' वह क्षेत्र है जहाँ गहराई के साथ तापमान में सबसे अधिक तीव्र गिरावट आती है।
CBSE Class 11 Geography Assignments for Fundamental Of Physical Geography Chapter 12 Water (Oceans)
Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 12 Water (Oceans) Printable Assignments
Review targeted chapter assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 12 Water (Oceans). Built according to official CBSE guidelines, these downloadable problem sets help students build accuracy and prepare effectively for school tests.
Maximize Exam Scores with Chapter Practice Sets
- Exam Alignment: Questions strictly follow contemporary CBSE sample papers and grading schemes.
- Comprehensive Coverage: Features objective drills, case studies, and structured descriptive problems for Fundamental Of Physical Geography Chapter 12 Water (Oceans).
- Pacing & Precision: Regular problem-solving builds critical calculation speed and test-taking accuracy.
Effective Strategy for Class 11 Geography Assignments
- Initial Reading: Begin by reading the NCERT book for Class 11 Geography to build a baseline understanding.
- Independent Testing: Attempt assignment questions unassisted, then verify work using provided answer keys.
- Supplementary Aids: Leverage revision notes and worksheets whenever you encounter difficult topics.
FAQs
You can download free PDF assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 12 Water (Oceans) from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.
Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 12 Water (Oceans) assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.
Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Fundamental Of Physical Geography Chapter 12 Water (Oceans).
Practicing topicw wise assignments will help Class 11 students understand every sub-topic of Fundamental Of Physical Geography Chapter 12 Water (Oceans). Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.
Yes, all printable assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 12 Water (Oceans) are available for free download in mobile-friendly PDF format.