CBSE Class 11 Geography Movements of Ocean Water Hindi Assignment

Official CBSE Assignments for Class 11 Geography

Access comprehensive school assignments for Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water using the CBSE Class 11 Geography Movements of Ocean Water Hindi Assignment. Designed to align with the 2026-27 CBSE academic guidelines, these practice sets help Class 11 Geography students reinforce core concepts and improve their problem-solving accuracy.

Solved Practice Assignments for Geography

Navigate directly to the solved Geography assignments using the digital viewer below. Each practice set includes detailed step-by-step solutions, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

महासागरीय जल संचलन

 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. समुद्री तरंगें क्या हैं?
Answer: समुद्री तरंगें वास्तव में जल की वह स्थिति है जो कि ऊर्जा के कारण ऊंचा या नीचा होता रहता है, परन्तु अपने स्थान को छोड़कर कहीं और अन्य स्थान पर नहीं बहता।
In simple words: समुद्री तरंगें जल की सतह पर ऊर्जा के कारण उत्पन्न होने वाली हलचल हैं, जिनमें जल आगे नहीं बढ़ता बल्कि ऊपर-नीचे गति करता है।

Exam Tip: परिभाषा लिखते समय यह स्पष्ट करें कि तरंगों में जल का स्थानांतरण नहीं होता, बल्कि केवल ऊर्जा आगे बढ़ती है।

 

प्रश्न 2. ज्वार-भाटा उत्पन्न होने के क्या कारण है?
Answer: ज्वार-भाटा की उत्पत्ति का कारण चन्द्रमा, सूर्य तथा पृथ्वी की पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण शक्ति है।
In simple words: चंद्रमा और सूर्य के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण समुद्र का जल ऊपर उठता और नीचे गिरता है, जिसे ज्वार-भाटा कहते हैं।

Exam Tip: ज्वार-भाटा के लिए मुख्य रूप से चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल अधिक उत्तरदायी होता है क्योंकि वह पृथ्वी के अधिक निकट है।

 

प्रश्न 3. किस महासागर की धाराएं ऋतु परिवर्तन के साथ अपनी दिशा बदल लेती है?
Answer: हिन्द महासागर
In simple words: हिन्द महासागर की मानसूनी धाराएं हवाओं (मानसून) की दिशा बदलने के साथ अपनी दिशा भी बदल लेती हैं।

Exam Tip: मानसूनी पवनों का प्रभाव हिन्द महासागर की जलधाराओं पर सबसे अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

 

प्रश्न 4. अगुलहास गर्म जल धारा क्या है?
Answer: मेडागास्कर द्वीप के दक्षिण में मोजाम्बिक धारा व मेडागास्कर धारा मिलकर एक हो जाती है यह संयुक्त धारा अगुलहास गर्म धारा के नाम से जानी जाती है।
In simple words: मोजाम्बिक और मेडागास्कर धाराओं के मिलने से दक्षिण हिंद महासागर में अगुलहास नामक गर्म धारा बनती है।

Exam Tip: धाराओं के नाम और उनकी उत्पत्ति के स्थान (जैसे मेडागास्कर के दक्षिण में) को मानचित्र के संदर्भ में याद रखें।

 

संक्षेप में जानिये :-

प्रश्न 1. तरंगों एवं धाराओं में अन्तर स्पष्ट कीजिए?
Answer: तरंगें :-
(1) तरंगों का जल ऊपर-नीचे तथा आगे-पीछे गति मात्र करता है। वह अपना स्थान छोड़कर आगे नहीं बढ़ता।
(2) तरंगें केवल जल-तल ही सीमित रहती हैं।
(3) तरंगों का वेग वायु के प्रचलन पर निर्भर करता है।
(4) तरंगों का आकार जल की गहराई पर निर्भर करता है।
(5) तरंगें अस्थायी होती हैं और सदा बनती बिगड़ती रहती हैं।

धाराएं :-
(1) धाराओं में जल अपना स्थान छोड़कर आगे बढ़ता है।
(2) धाराएं पर्याप्त गहराई तक प्रभावकारी होती हैं। धाराएं स्थायी पवनों के प्रभाव से चलती हैं।
(3) धाराएं सदैव विशाल आकार की होती हैं।
(4) धाराएं सदा स्थायी होती है तथा निरन्तर निश्चित दिशा मे बहती हैं।
In simple words: तरंगों में पानी अपनी जगह पर हिलता है, जबकि धाराओं में पानी एक स्थान से दूसरे स्थान तक बहकर जाता है।

Exam Tip: अंतर स्पष्ट करते समय दोनों के बीच कम से कम 4-5 मुख्य बिंदुओं (जैसे गति, आकार, स्थिरता) के आधार पर तुलना करें।

 

प्रश्न 2. ज्वारीय धारा से क्या अभिप्राय है?
Answer: जब कोई खाड़ी पतले मुख द्वारा खुले सागर से जुड़ी होती है तो ज्वार के समय समुद्र का जल खाड़ी में प्रवेश करता है और भाटे के समय खाड़ी से बाहर निकलता है। खाड़ी के अन्दर तथा बाहर की ओर जल के इस प्रवाह को ज्वारीय धारा कहते हैं।
In simple words: ज्वार-भाटे के कारण तटीय खाड़ियों के भीतर और बाहर जो पानी का बहाव होता है, उसे ज्वारीय धारा कहते हैं।

Exam Tip: ज्वारीय धाराओं का संबंध सीधे तौर पर तटीय क्षेत्रों, खाड़ियों और ज्वार-भाटे की दैनिक आवर्तन प्रक्रिया से होता है।

 

प्रश्न 3. सारगैसो सागर से क्या तात्पर्य है?
Answer: उत्तरी अटलांटिक में गल्फ स्ट्रीम, कनारी तथा उत्तरी विषुवतीय धाराओं के चक्र के बीच स्थित शान्त जल के क्षेत्र को सार गैसो सागर कहते हैं। इसके तट पर मोटी समुद्री घास तैरती रहती है। घास को पुर्तगाली भाषा में सारगैसम कहते हैं, जिसके नाम पर इसका नाम सारगैसो सागर रखा गया है। इसका क्षेत्रफल लगभग 11,000 वर्ग कि॰मी॰ है।
In simple words: उत्तरी अटलांटिक महासागर के शांत क्षेत्रों में जहाँ वृत्ताकार धाराएं बहती हैं और चारों तरफ मोटी समुद्री घास तैरती है, उसे सारगैसो सागर कहते हैं।

Exam Tip: सारगैसो सागर की मुख्य विशेषता यह है कि यह किसी भी तट से घिरा नहीं है, बल्कि महासागरीय धाराओं के बीच स्थित एक शांत क्षेत्र है।

 

प्रश्न 4. ज्वार-भाटा नौसंचालन को किस प्रकार प्रभावित करता है? (अथवा ज्वार भाटा नौसंचालन से कैसे संबंधित है?)
Answer: नदमुखों पर स्थित बन्दरगाहों तक साधारणतः जहाज नहीं पहुँच सकते, किन्तु ज्वार के आने से जल की मात्रा इतनी अधिक हो जाती है कि जहाज बन्दरगाह तक सुगमता से पहुंच जाते हैं, और माल उतारने के बाद भाटे के साथ गहरे सागर में वापस आ जाते हैं। इस प्रकार ज्वार-भाटे के कारण ही हुगली नदी तथा टेम्स नदी पर कोलकाता तथा लंदन जैसे बन्दरगाह बन पाये हैं। जिनका दोनों देशों के साथ-साथ विश्व में भी महत्वपूर्ण स्थान है।
In simple words: उच्च ज्वार के समय पानी का स्तर बढ़ने से बड़े जहाज आसानी से बंदरगाहों तक पहुँच जाते हैं, जिससे व्यापार और नौसंचालन में मदद मिलती है।

Exam Tip: कोलकाता और लंदन बंदरगाहों के उदाहरण का उल्लेख करके उत्तर को अधिक प्रभावशाली बनाएं।

 

विस्तार से जानिए

प्रश्न 1. ज्वार-भाटा क्या है? इसके प्रमुख प्रकार बताइये तथा इसके महत्व का वर्णन कीजिए?
Answer: समुद्र का जल-स्तर सदा एक सा नहीं रहता। यह नियमित रूप से दिन में दो बार ऊपर उठता है तथा नीचे उतरता है। समुद्री जल स्तर के ऊपर उठने के ज्वार तथा नीचे उतरने को भाटा कहते हैं। (Tides are the rhythmic rise and fall of the water in the ocean)

ज्वारभाटा के प्रकार (Type of Tides) : ज्वार भाटा को आवृत्ति तथा ऊंचाई के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है।
A. Tides Based on Frequency आवृत्ति के आधार पर
1. Semi diurnal Tide अर्द्ध-दैनिक ज्वार
2. Diurnal Tide दैनिक ज्वार
3. Mixed Tide मिश्रित ज्वार

B. Tides Based on Heights ऊंचाई के आधार पर
1. Spring Tide उच्च अथवा वृहत ज्वार भाटा
2. Neap Tide निम्न अथवा लघु ज्वार-भाटा

Importance of Tides ज्वार-भाटा का महत्व
(1) नदमुखों पर समुद्री जहाज आसानी से प्रवेश कर पाते हैं।
(2) मछली पकड़ने वाले नाविक ज्वार के साथ समुद्र में अन्दर जाते हैं और भाटे के साथ बाहर आ जाते हैं।
(3) ज्वार-भाटे से नगरों की (तटीय नगर) गन्दगी व प्रदूषण साफ हो जाते हैं।
(4) ज्वार-भाटे से बहुत ही बहुमूल्य वस्तुएं हमें समुद्री किनारे पर प्राप्त हो जाती हैं जैसे शंख, सीप, घोघे इत्यादि।
(5) ज्वार-भाटे के कारण समुद्री जल गतिमान रहता जिससे शीत प्रदेशों में पानी जम नही पाता है।
(6) ज्वार-भाटे से विद्युत निर्माण भी किया जाता है। बहुत से क्षेत्रों में इस प्रकार की ऊर्जा प्राप्त की जा रही है।
In simple words: समुद्र के पानी का नियमित रूप से ऊपर उठना ज्वार और नीचे गिरना भाटा कहलाता है। यह नौकायन, मछली पकड़ने और तटीय सफाई में बहुत उपयोगी है।

Exam Tip: ज्वार-भाटा के वर्गीकरण (आवृत्ति और ऊंचाई के आधार पर) और उसके लाभों को बिंदुओं में लिखकर अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।

 

प्रश्न 2. तरंगों की विशेषताएं बताइये?
Answer: तरंगों की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:
- तरंग शिखर एवं गर्त (Wave Crest and trough) : एक तरंग के उच्चमत एवं निम्नतम बिन्दुओं को क्रमशः शिखर एवं गति (गर्त) कहते हैं।
- तरंग की ऊचाई (Wave height) : यह तरंग के गति और शिखर की ऊर्ध्वाधर (Vertical) दूरी है।
- तरंग आयाम (Amplitude) : यह तरंग की ऊंचाई का आधा भाग होता है।
- तरंग काल (Wave Period) : तरंग काल एक निश्चित बिन्दु से गुजरने वाले दो लगातार तरंग शिखरों या गर्तों के बीच का समय अन्तराल है।
- तरंग दैर्ध्य (Wave length) : यह लगातार दो शिखरों या गर्तों के बीच की क्षैतिज दूरी है।
- तरंगगति (Wave Speed) : जल के माध्यम से तरंग के गति करने की दर को तरंग गति कहते हैं। इसे नॉट में नापा जाता है।
In simple words: तरंगों की अपनी भौतिक विशेषताएं होती हैं जैसे शिखर, गर्त, ऊंचाई, तरंग दैर्ध्य और गति, जो उनकी ऊर्जा को दर्शाती हैं।

Exam Tip: तरंग संबंधी सभी परिभाषाओं (जैसे तरंग दैर्ध्य, आयाम और काल) को तकनीकी शब्दों के साथ सही रूप में याद रखें।

 

प्रश्न 3. महासागरीय धाराएं किन्हें कहते हैं? इनकी उत्पत्ति के कारण बताये तथा महासागरीय धाराओं के प्रकारों पर प्रकाश डालिये।
Answer: 'महासागरों के एक भाग से दूसरे भाग की ओर विशेष दिशा में जल के निरन्तर प्रवाह को महासागरीय धारा कहते हैं।'

Causes of Origin of Currents धाराओं के उत्पन्न होने के कारण :
1. प्रचलित पवनें
2. तापमान में भिन्नता
3. लवणता में अंतर
4. वाष्पीकरण
5. भू-घूर्णन
6. तट-रेखा की आकृति
7. ऋतु परिवर्तन
8. वायुमण्डलीय दाब
9. वृष्टि
10. जल घनत्व इत्यादि

महासागरीय धाराओं के प्रकार
A. Ocean Currents Based on Depth गहराई के आधार पर
1. Surface Currents सतही धारा अथवा ऊपरी धारा : महासागरीय जल का 10 प्रतिशत भाग सतही जल धारा के रूप में है ये धाराएं महासागरों में 400 मी॰ की गहराई तक उपस्थित हैं।
2. Deep Currents गहरी धारा : महासागरीय जल का 90 प्रतिशत भाग गहरी जलधारा के रूप में है ये जलधाराएं महासागरों के घनत्व व गुरूत्व की भिन्नता के कारण बहती हैं।

B. Ocean Currents Based on Temperature तापमान पर आधारित महासागरीय धाराएं
1. Warm Currents गर्म धाराएं : जो धाराएं गर्म क्षेत्रों से ठण्डे क्षेत्रों की ओर चलती है उन्हें गर्म धाराएं कहते हैं ये प्रायः भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर चलती है इनके जल का तापमान मार्ग में आने वाले जल के तापमान से अधिक होता है। अतः ये धाराएं जिन क्षेत्रों में चलती है वहां का तापमान बढ़ा देती हैं। गल्फ स्ट्रीम इसका एक उदाहरण है।
2. Cold Currents ठण्डी धाराएं : जो धाराएं ठंडे क्षेत्रों की ओर चलती है उन्हें ठंडी धाराएं कहते हैं। ये प्रायः ध्रुवों से भूमध्य रेखा की ओर चलती हैं इनके जल का तापमान रास्ते में आने वाले जल के तापमान से कम होता है अतः ये धाराएं जिन क्षेत्रों में चलती है वहां का तापमान घटा देती हैं। लेब्राडोर ठण्डी धारा इसका एक उदाहरण है।
In simple words: महासागरों में एक निश्चित दिशा में बहने वाले जल के विशाल प्रवाह को धारा कहते हैं। ये गहराई और तापमान के आधार पर विभिन्न प्रकार की होती हैं।

Exam Tip: धाराओं के प्रकार लिखते समय उनके तापमान (गर्म व ठंडी) और गहराई (सतही व गहरी) दोनों वर्गीकरणों को स्पष्ट रूप से दर्शाएं।

 

CBSE Class 11 Geography Assignments for Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water

Download Assignment: Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water (Class 11 Geography)

Access structured practice assignments for Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water designed in alignment with the latest CBSE curriculum for Class 11 Geography. These printable sets cover objective and descriptive problem types to support thorough revision.

Maximize Exam Scores with Chapter Practice Sets

  • Exam Alignment: Questions strictly follow contemporary CBSE sample papers and grading schemes.
  • Comprehensive Coverage: Features objective drills, case studies, and structured descriptive problems for Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water.
  • Pacing & Precision: Regular problem-solving builds critical calculation speed and test-taking accuracy.

How to Approach Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water Assignments

  1. Concept Foundation: Review the NCERT book for Class 11 Geography thoroughly before diving into assignment tasks.
  2. Self-Evaluation: Solve exercises independently before inspecting professional answer guides.
  3. Progress Monitoring: Note down complex formulas or concepts, clearing them up using available online practice aids.

FAQs

Where can I download the latest CBSE Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water assignments?

You can download free PDF assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.

Do these Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water assignments include solved questions?

Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.

Are the assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water based on the 2026 exam pattern?

Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water.

How can practicing Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water assignments help in Geography preparation?

Practicing topicw wise assignments will help Class 11 students understand every sub-topic of Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.

Can I download Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water assignments for free on mobile?

Yes, all printable assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 13 Movements Of Ocean Water are available for free download in mobile-friendly PDF format.