CBSE Class 11 Geography Water in the Atmosphere Hindi Assignment

School Assignments for Class 11 Geography: Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere

Access comprehensive school assignments for Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere using the CBSE Class 11 Geography Water in the Atmosphere Hindi Assignment. Designed to align with the 2026-27 CBSE academic guidelines, these practice sets help Class 11 Geography students reinforce core concepts and improve their problem-solving accuracy.

Practice Class 11 Geography Assignments: Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere

View or download the dedicated CBSE Class 11 Geography Water in the Atmosphere Hindi Assignment resource below. Engaging with these assignments under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum.

वायुमण्डल में जल

आर्द्रता जलवायु तथा मौसम का एक महत्वपूर्ण तत्व है। वायुमण्डल में विद्यमान अदृश्य जलवाष्प की मात्रा को आर्द्रता कहते हैं। आर्द्रता को प्रकट करने की तीन विधियाँ हैं - निरपेक्ष आर्द्रता, विशिष्ट आर्द्रता और सापेक्ष आर्द्रता। शत प्रतिशत सापेक्ष आर्द्रता वाली वायु संतृप्त होती है। वायु जिस तापमान पर संतृप्त हो जाती है, उसे ओसांक कहते हैं। जब कुल ऊष्मा के घटे बिना ही केवल ऊपर उठने और फैलने से वायु के तापमान में परिवर्तन हो जाता है तो उसे रुद्धोष्म ताप परिवर्तन कहते हैं। जल के तरल से गैसीय अवस्था में परिवर्तित होने की प्रक्रिया को वाष्पीकरण कहते हैं। जल की गैसीय अवस्था के तरल या ठोस अवस्था में परिवर्तित होने की क्रिया को संघनन कहते हैं। ओस, तुषार, कुहरा और बादल संघनन के रूप है। भूमध्य रेखा के आसपास संवहनीय वर्षा प्राप्त होती है।

 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. सापेक्ष आर्द्रता को कौन-सी इकाई में व्यक्त किया जाता है?
Answer: प्रतिशत में
In simple words: सापेक्ष आर्द्रता को प्रतिशत में मापा जाता है।

Exam Tip: याद रखें कि सापेक्ष आर्द्रता हमेशा प्रतिशत (%) के रूप में लिखी जाती है।

 

प्रश्न 2. जलवाष्प का प्रमुख स्त्रोत कौन-सा है?
Answer: महासागर
In simple words: पृथ्वी पर जलवाष्प का सबसे बड़ा स्त्रोत महासागर हैं।

Exam Tip: महासागरों से होने वाले वाष्पीकरण से ही वायुमण्डल में सबसे अधिक जलवाष्प पहुँचती है।

 

प्रश्न 3. विशिष्ट आर्द्रता में वायु का भार, माप की किस इकाई के द्वारा प्रकट किया जाता है?
Answer: किलोग्राम
In simple words: विशिष्ट आर्द्रता में वायु के भार को किलोग्राम में मापा जाता है।

Exam Tip: विशिष्ट आर्द्रता प्रति इकाई भार (ग्राम या किलोग्राम) वायु में जलवाष्प का भार होती है।

 

प्रश्न 4. सापेक्ष आर्द्रता ज्ञात करने का सूत्र बताइए?
Answer: सापेक्ष आर्द्रता = निरपेक्ष आर्द्रता / आर्द्रता सामर्थ्य \(\times 100\)
In simple words: किसी तापमान पर मौजूद जलवाष्प और उसकी कुल क्षमता के अनुपात को 100 से गुणा करके सापेक्ष आर्द्रता निकाली जाती है।

Exam Tip: इस सूत्र को याद रखें क्योंकि इससे संबंधित आंकिक प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं।

 

प्रश्न 5. वृष्टि या वर्षण के कौन-कौन से रूप है?
Answer: हिमपात, ओलावृष्टि, वर्षा
In simple words: जब वायुमण्डल से पानी विभिन्न रूपों में धरती पर गिरता है, तो उसे वर्षण कहते हैं जैसे वर्षा, हिमपात और ओले।

Exam Tip: वर्षण के मुख्य प्रकारों में वर्षा, हिमपात और ओलावृष्टि प्रमुख हैं।

 

प्रश्न 6. निरपेक्ष आर्द्रता को परिभाषित कीजिए।
Answer: वायु के प्रति इकाई आयतन में उपस्थित जलवाष्प की वास्तविक मात्रा को निरपेक्ष आर्द्रता कहते हैं।
In simple words: एक निश्चित आयतन की वायु में कुल जितनी जलवाष्प मौजूद होती है, उसे निरपेक्ष आर्द्रता कहते हैं।

Exam Tip: इसकी इकाई ग्राम प्रति घन मीटर (\(g/m^3\)) होती है।

 

प्रश्न 7. ओसांक को परिभाषित कीजिए।
Answer: वह तापमान जिस पर संघनन की क्रिया शुरू हो जाती है।
In simple words: जिस तापमान पर हवा संतृप्त हो जाती है और पानी की बूँदें बनने लगती हैं, उसे ओसांक कहते हैं।

Exam Tip: ओसांक वह तापमान है जहाँ हवा में नमी संघनित होना शुरू हो जाती है।

 

लघु उत्तर प्रश्न

प्रश्न 1. बादल कैसे बनते हैं?
Answer: बादलों का निर्माण वायु में उपस्थित महीन धूलकणों के केन्द्रको के चारो और जलवाष्प के संघनित होने से होता है। अधिकांश दशाओं में मेघ जल की अत्यधिक छोटी-छोटी बूँदो से बने होते हैं। लेकिन वे बर्फ कणों से भी निर्मित हो सकते हैं, बशर्ते कि तापमान हिमांक से नीचे हो।
In simple words: हवा में मौजूद जलवाष्प धूलकणों के चारों ओर जमा होकर छोटी-छोटी बूँदें या बर्फ के कण बनाती है, जिससे बादल बनते हैं।

Exam Tip: बादलों के बनने के लिए जलवाष्प, धूलकण (संघनन केंद्रक) और तापमान में गिरावट का होना आवश्यक है।

 

प्रश्न 2. वाष्पीकरण क्या है? यह किन बातो पर निर्भर करता है?
Answer: पृथ्वी के सभी जलीय भागों, जैसे समुद्र, झील तालाब, नदी आदि से हर तापमान पर वाष्पीकरण होता रहता है। जल के तरल से गैसीय अवस्था में परिवर्तित होने की प्रक्रिया को वाष्पीकरण कहते हैं। एक ग्राम जल को जलवाष्प में परिवर्तित करने के लिए लगभग 600 कैलोरी ऊर्जा का प्रयोग होता है। इसे वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा कहते हैं। वाष्पीकरण की मात्रा तापमान, विस्तार तथा पवन का वेग आदि पर निर्भर करती है।
In simple words: पानी का भाप बनकर हवा में उड़ना वाष्पीकरण कहलाता है और यह तापमान, हवा की गति तथा जल के फैलाव पर निर्भर करता है।

Exam Tip: गुप्त ऊष्मा (\(600\) कैलोरी प्रति ग्राम) वाष्पीकरण की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक तथ्य है।

 

प्रश्न 3. आर्द्रता किसे कहते हैं। इसके तीन प्रकार भी बताइए?
Answer: वायुमण्डल में उपस्थित जलवाष्प को वायुमण्डल की आर्द्रता कहते हैं। आर्द्रता को ग्राम प्रति घनमीटर में मापा जाता है। जब किसी वायु में उसकी क्षमता के बराबर जलवाष्प आ जाए तो उसे संतृप्त वायु कहते हैं। आर्द्रता निम्नलिखित तीन प्रकार की होती है -
(1) निरपेक्ष आर्द्रता : वायु की प्रति इकाई आयतन में विद्यमान जलवाष्प की मात्रा को निरपेक्ष आर्द्रता कहते हैं। इसे प्रति घन मीटर में व्यक्त किया जाता है।
(2) विशिष्ट आर्द्रता : वायु के प्रति इकाई भार में जलवाष्प के भार को विशिष्ट आर्द्रता कहते हैं।
(3) सापेक्ष आर्द्रता : किसी भी तापमान पर वायु में उपस्थित जलवाष्प तथा उसी तापमान पर उसी वायु की जलवाष्प धारण करने की क्षमता के अनुपात को सापेक्ष आर्द्रता कहते हैं। इसे प्रतिशत मात्रा में व्यक्त किया जाता है।
In simple words: हवा में मौजूद नमी को आर्द्रता कहते हैं और यह निरपेक्ष, विशिष्ट तथा सापेक्ष तीन प्रकार की होती है।

Exam Tip: तीनों प्रकारों की परिभाषा और उनकी इकाइयाँ भूगोल की परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण हैं।

 

प्रश्न 4. ओस क्या है? ओस बनने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ क्या हैं?
Answer: ओस संघनन का रूप है। दिन के समय पृथ्वी गर्म हो जाती है और रात्रि को ठण्डी हो जाती है। कभी-कभी पृथ्वी का तल इतना अधिक ठण्डा हो जाता है कि उससे छूने वाली वायु का तापमान वायु में उपस्थित जलवाष्प का संघनन हो जाता है और वह छोटी-छोटी बूँदों के रूप में पौधों की पत्तियों तथा अन्य प्रकार के तलों पर जम जाती है। इसे ओस कहते हैं ओस बनने के लिए निम्नलिखित परिस्थितियाँ अनुकूल होती हैं -
(1) लम्بي रातें
(2) मेघरहित आकाश
(3) शांत वायु
(4) सापेक्ष आर्द्रता का अधिक होना
(5) ओसांक का हिमांक से ऊँचा होना।
In simple words: ठंडी रातों में जब हवा की नमी ठंडी सतह पर पानी की बूंदों के रूप में जम जाती है, उसे ओस कहते हैं। इसके लिए साफ आसमान और शांत हवा जरूरी है।

Exam Tip: ओस बनने की अनुकूल परिस्थितियों के पॉइंट्स को क्रमबद्ध रूप से लिखें।

 

दीर्घ-उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. वर्षा कैसे होती है? यह कितने प्रकार की होती है? चित्र बनाकर स्पष्ट कीजिए?
Answer: जब किसी कारणवश जलवाष्प से लदी हुई वायु ऊपर को उठती है तो वह ठण्डी हो जाती है और जलवाष्प का संघनन होने लगता है। इस प्रकार tyd.क पैदा होते है और वे वायुमण्डल में उपस्थित धूल-कणों पर एकत्रित होकर वायु में ही तैरने लगते हैं। अतः मेघों का निर्माण हो जाता है मेघ किसी अवरोध में टकराकर अपनी नमी को जल के रूप में पृथ्वी के धरातल पर गिरा देते हैं। इसे जल वर्षा कहते हैं यह तीन प्रकार की होती है।
(1) संवहनीय वर्षा :- जब भूतल बहुत गर्म हो जाता है तो उसके साथ लगने वाली वायु भी गर्म हो जाती है। वायु गर्म होकर फैलती है और हल्की वायु ऊपर को उठने लगती है और संवहनीय धाराओं का निर्माण होता है। ऊपर जाकर यह वायु ठण्डी हो जाती है और इसमे उपस्थित जलवाष्प का संघनन होने लगता है। संघनन से कपासी मेघ बनते हैं। जिनसे घनघोर वर्षा होती है। इसे संवहनीय वर्षा कहते हैं।
(2) पर्वतकृत वर्षा जब जलवाष्प से लदी हुई गर्म वायु को किसी पर्वत या पठार की ढलान के साथ ऊपर चढ़ना पड़ता है तो यह वायु ठण्डी हो जाती है। ठण्डी होने से यह संतृप्त हो जाती है और ऊपर चढ़ने से जलवाष्प का संघनन होने लगता है इससे वर्षा होती है, इसे पर्वतकृत वर्षा कहते हैं।
(3) चक्रवाती वर्षा चक्रवातों द्वारा होने वाली वर्षा को चक्रवाती अथवा वात्राग्री वर्षा कहते हैं।
In simple words: जब नम हवा ऊपर उठकर ठंडी होती है और संघनन से पानी की बूंदें बनती हैं, तब वर्षा होती है। यह संवहनीय, पर्वतकृत और चक्रवाती तीन प्रकार की होती है।

Exam Tip: वर्षा के तीनों प्रकारों (संवहनीय, पर्वतीय, चक्रवाती) का वर्णन करते समय उनके मुख्य कारणों को जरूर लिखें।

 

वर्षा का प्रकारमुख्य कारणविशेषता
संवहनीय वर्षाधरातल का अत्यधिक गर्म होनामूसलाधार वर्षा, कपासी मेघ
पर्वतकृत वर्षापर्वतीय ढाल के सहारे हवा का ऊपर उठनापर्वत के पवनविमुख ढाल पर अधिक वर्षा
चक्रवाती वर्षाविभिन्न तापमान वाली वायुराशियों का मिलनावाताग्र का निर्माण

 

बादल पर्वतकृत वर्षा का स्वरूप

Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere Printable Assignments & Solutions for Class 11 Geography

Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere Printable Assignments

Explore reliable practice questions for Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere tailored for Class 11 learners. Use these structured worksheets to evaluate preparedness and strengthen core problem-solving skills.

Key Advantages of Solving Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere Assignments

  • Exam Alignment: Questions strictly follow contemporary CBSE sample papers and grading schemes.
  • Comprehensive Coverage: Features objective drills, case studies, and structured descriptive problems for Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere.
  • Pacing & Precision: Regular problem-solving builds critical calculation speed and test-taking accuracy.

Steps to Complete Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere Assignments Successfully

  1. Initial Reading: Begin by reading the NCERT book for Class 11 Geography to build a baseline understanding.
  2. Independent Testing: Attempt assignment questions unassisted, then verify work using provided answer keys.
  3. Supplementary Aids: Leverage revision notes and worksheets whenever you encounter difficult topics.

FAQs

Where can I download the latest CBSE Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere assignments?

You can download free PDF assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.

Do these Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere assignments include solved questions?

Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.

Are the assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere based on the 2026 exam pattern?

Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere.

How can practicing Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere assignments help in Geography preparation?

Practicing topicw wise assignments will help Class 11 students understand every sub-topic of Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.

Can I download Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere assignments for free on mobile?

Yes, all printable assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 10 Water In The Atmosphere are available for free download in mobile-friendly PDF format.