CBSE Class 11 Geography Solar Radiation Heat Balance and Temperature Hindi Assignment

Official CBSE Assignments for Class 11 Geography

Review targeted academic assignments with the CBSE Class 11 Geography Solar Radiation Heat Balance and Temperature Hindi Assignment. Built according to official CBSE standards for the 2026-27 term, these downloadable Class 11 Geography worksheets support effective daily practice for Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature.

Solved Practice Assignments for Geography

View or download the dedicated CBSE Class 11 Geography Solar Radiation Heat Balance and Temperature Hindi Assignment resource below. Engaging with these assignments under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum.

अति लघुत्तरातॾक प्रश्न

प्रशन 1 :- पृथ्वी के किस स्थान पर दिन अथवा रात सबसे बड़े होते हैं?
उत्तर :- ध्रुवों पर।
In simple words: ध्रुवों पर दिन या रात की अवधि सबसे लंबी (लगभग 6 महीने की) होती है।

Exam Tip: ध्रुवीय क्षेत्रों में पृथ्वी के झुकाव के कारण सूर्य की स्थिति लंबे समय तक क्षितिज के ऊपर या नीचे रहती है।

 

प्रशन 2 :- एल्बडो को परिभाषित कीजिए?
उत्तर :- सूर्य से आने वाली सौर विकिरण का 27 इकाइयां बादलों के ऊपरी छोर से तथा 2 इकाइयां पृथ्वी के हिमाच्छादित क्षेत्रों द्वारा परावर्तित होकर लौट जाता है। सौर विकिरण की इस परिवर्तित मात्रा को पृथ्वी का एल्बडो कहते हैं।
In simple words: सूर्य के प्रकाश का जितना हिस्सा पृथ्वी की सतह या बादलों से टकराकर वापस अंतरिक्ष में लौट जाता है, उसे एल्बडो कहते हैं।

Exam Tip: कुल परावर्तित सौर विकिरण (35 इकाइयां) का अनुपात एल्बडो कहलाता है।

 

प्रशन 3 :- तापमान क्या होते है?
उत्तर :- तापमान ऊष्मा से पैदा हुई गर्मी का माप है।
In simple words: किसी वस्तु या स्थान की गर्माहट या ठंडक की मात्रा को तापमान कहते हैं।

Exam Tip: तापमान और ऊष्मा में अंतर स्पष्ट याद रखें; ऊष्मा ऊर्जा का रूप है जबकि तापमान उसका माप है।

 

प्रशन 4 :- किस अक्षांश पर 21 जून को सूर्य की किरणें सीधी पड़ती है?
उत्तर :- कर्क रेखा।
In simple words: 21 जून को सूर्य कर्क रेखा पर लंबवत चमकता है।

Exam Tip: इसे उत्तरी गोलार्ध का ग्रीष्मकालीन संक्रांति (Summer Solstice) भी कहते हैं।

 

प्रशन 5 :- किस अक्षांश पर 21 दिसम्बर की दोपहर को सूर्य किरणें सीधी पड़ती है?
उत्तर :- मकर रेखा।
In simple words: 21 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा पर सीधे चमकता है।

Exam Tip: इसे दक्षिणी गोलार्ध का ग्रीष्मकालीन संक्रांति कहा जाता है।

 

प्रशन 6 :- 21 मार्च तथा 23 सितम्बर को सूर्य की किरणें किस अक्षांश पर सीधी पड़ती है?
उत्तर :- विषुवत वृत्त।
In simple words: इन दो तिथियों पर सूर्य की किरणें भूमध्य रेखा (विषुवत वृत्त) पर लंबवत होती हैं।

Exam Tip: इस स्थिति में पूरी पृथ्वी पर दिन और रात बराबर होते हैं (विषुव / Equinox)।

 

प्रशन 7 :- समताप रेखाएं क्या होती है?
उत्तर :- मौसम मानचित्र पर खींची जाने वाली वे काल्पनिक रेखा जो एक समान तापमान वाले स्थानों को मिलाती है। उसे समताप रेखाएं कहते हैं।
In simple words: मानचित्र पर समान तापमान वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखा समताप रेखा कहलाती है।

Exam Tip: परिभाषा में 'समान तापमान' शब्द मुख्य कुंजी है।

 

प्रशन 8 :- अपसौर किसे कहते हैं?
उत्तर :- सूर्य के चारों और परिक्रमण के दौरान पृथ्वी 4 जुलाई को सूर्य से सबसे दूर अर्थात 15 करोड़ 20 लाख किलोमीटर दूर होती है। पृथ्वी की इस स्थिति को अपसौर कहते हैं।
In simple words: जब पृथ्वी सूर्य से अधिकतम दूरी पर होती है, तो उसे अपसौर कहते हैं।

Exam Tip: तिथि (4 जुलाई) और दूरी (15.20 करोड़ किमी) याद रखें।

 

प्रशन 9 :- उपसौर किसे कहते हैं?
उत्तर :- 3 जनवरी को पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट अर्थात 14 करोड़ 70 लाख किलोमीटर दूर होती है। इस स्थिति को उपसौर कहा जाता है।
In simple words: जब पृथ्वी सूर्य के सबसे पास होती है, उसे उपसौर कहते हैं।

Exam Tip: तिथि (3 जनवरी) और न्यूनतम दूरी (14.70 करोड़ किमी) परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

 

प्रशन 10 :- वातातग्र का क्या अर्थ है?
उत्तर :- जब दो भिन्न प्रकार की वायुराशियां मिलती है तो उनके मध्य सीमा क्षेत्र को वातातग्र कहते हैं। वाताग्रों के बनने की प्रक्रिया को वाताग्र जनन कहते हैं।
In simple words: दो अलग-अलग स्वभाव वाली हवाओं के मिलने की सीमा को वाताग्र कहते हैं।

Exam Tip: 'वाताग्र जनन' शब्द प्रक्रिया को दर्शाता है।

 

प्रशन 11 :- वाताग्र का क्या अर्थ है?
उत्तर :- जब दो भिन्न प्रकार की वायुराशियां मिलती है तो उनके मध्य सीमा क्षेत्र को वाताग्र कहते हैं। वाताग्रों के बनने की प्रक्रिया को वाताग्र जनन कहते हैं।
In simple words: दो भिन्न वायुराशियों का मिलन क्षेत्र वाताग्र कहलाता है।

Exam Tip: यह प्रश्न पुनरावृत्ति (repeat) है, परिभाषा एक ही रहेगी।

 

प्रशन 12 :- टोरेनेडो या जलस्तंभ किसे कहते हैं?
उत्तर :- भयंकर तड़ितझंझा से कभी-कभी वायु आक्रामक रूप में हाथी की सूंड की तरह सर्पिल अवरोहण करती है। इसमें केन्द्र पर अत्यंत कम वायुदाब होता है और यह व्यापक रूप से भयंकर विनाशकारी होते हैं। इस परिघटना को वेरेनेडो कहते हैं। टोरेनेडो सामान्यतः मध्यअक्षांशों में उत्पन्न होते हैं। समुद्र पर टोरेनेडो को जलस्तंभ कहते हैं।
In simple words: अत्यधिक शक्तिशाली चक्रवात जिसमें हवाएं हाथी की सूंड जैसी आकृति बनाकर भयंकर तबाही मचाती हैं, उसे टोरेनेडो कहते हैं।

Exam Tip: समुद्र पर बनने वाले टोरेनेडो को 'जलस्तंभ' कहा जाता है, इसे विशेष रूप से याद रखें।

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रशन 1 :- वायुमंडल सूर्यताप की अपेक्षा भौमिक विकिरण से अधिक गर्म क्यों होता है?
उत्तर :- वायुमंडल सूर्यताप की अपेक्षा भौमिक विकिरण से अधिक गर्म होता है जिसके निम्न कारण है:
- सूर्य से प्राप्त होने वाला विकिरण लघुतरंगों के रूप में होता है जिसे वायुमंडल नही सोख सकता।
- यह प्रवेशी विकिरण भूतल पर पहुंचकर पृथ्वी को गर्म करता है।
- पृथ्वी की ऊष्मा दीर्घ तरंगों के रूप में निकलती है जिसे वायुमंडल की गैसें अवशोषित करती है। और वायुमंडल गर्म होता है।
In simple words: सूरज की किरणें सीधे हवा को गर्म नहीं करतीं, बल्कि पहले पृथ्वी को गर्म करती हैं और पृथ्वी से निकलने वाली गर्मी से वायुमंडल गर्म होता है।

Exam Tip: 'लघु तरंगें' (सूर्य से) और 'दीर्घ तरंगें' (पृथ्वी से) इस उत्तर के मुख्य वैज्ञानिक बिंदु हैं।

 

प्रशन 2 :- सूर्यताप तथा तापमान में अन्तर स्पष्ट कीजिए?
उत्तर :- सामान्यतः सूर्यताप तथा तापमान को पर्यायवाची शब्द समझा जाता है लेकिन इन दोनों शब्दों का भिन्न-भिन्न अर्थ है।
सूर्यताप:
- सूर्यताप ऊष्मा है जिससे गर्मी पैदा होती है।
- सूर्यताप को कैलोरी में मापा जाता है।
- गर्मी कारण मात्र है। किसी पदार्थ को गर्मी देने पर उसका तापमान बढ़ता है।
तापमान:
- तापमान ऊष्मा से पैदा हुई गर्मी का माप है।
- तापमान को थर्मामीटर द्वारा डिग्री में मापा जाता है।
- तापमान गर्मी का प्रभाव है गर्मी मिलने से तापमान बढ़ता है।
In simple words: सूर्यताप वह ऊर्जा है जो मिलती है, और तापमान उस ऊर्जा का माप है कि कितनी गर्मी महसूस हो रही है।

Exam Tip: दोनों की माप की इकाइयां (कैलोरी बनाम डिग्री) अंतर स्पष्ट करने के लिए जरूर लिखें।

 

प्रशन 3 :- संवाहन तथा अभिवहन में अन्तर स्पष्ट कीजिए?
उत्तर :-
संवहन:
- संवहन प्रक्रिया द्वारा वायुमंडल में क्रमशः लम्बवत् ऊष्मा का स्थानान्तरण होता है।
- यह प्रक्रिया गैसीय तथा तरल पदार्थों में होती है।
- यह प्रक्रिया ठोस पदार्थों में नही होती।
- किसी गैसीय या तरल पदार्थ के एक भाग से दूसरे भाग की ओर उसके अणुओं द्वारा ऊष्मा के संचार को संवहन कहते हैं।
अभिवहन:
- इस प्रक्रिया में ऊष्मा का क्षैतिज दिशा में स्थानान्तरण होता है।
- वायु द्वारा संचालित समुद्री धाराएं भी उष्ण कटिबंधों से ध्रुवीय क्षेत्रों में ऊष्मा का संचार करती हैं।
- यह प्रक्रिया गैसीय तथा तरल पदार्थों में होती है।
In simple words: लंबवत (ऊपर-नीचे) गर्मी का संचार संवहन है, और क्षैतिज (आड़े रूप में हवा के साथ) गर्मी का संचार अभिवहन है।

Exam Tip: लंबवत गति (Vertical) = संवहन, क्षैतिज गति (Horizontal) = अभिवहन।

 

दीर्घ-उत्तरात्मक प्रश्न

प्रशन 1 :- भू-पृष्ठ पर सूर्यताप को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए?
उत्तर :- भूपृष्ठ पर सूर्यताप को प्रभावित करने वाले निम्नलिखित कारक हैं:
(1) सूर्य की किरणों का झुकाव :- पृथ्वी का आकार गोलाकार होने के कारण सूर्य की किरणें पृथ्वी के धरातल पर गिरते समय उनका झुकाव अलग-अलग होता है। लम्बवत् किरणें कम क्षेत्रफल पर गिरती है लेकिन इस प्रदेश को अधिक गर्म करती है। जैसे-जैसे किरणों के झुकाव का कोण कम होता जाता है वैसे-वैसे क्षेत्रफल बढ़ता है तथा वह भाग कम गर्म होता है।
(2) सूर्यताप पर वायुमंडल का प्रभाव :- वायुमंडल में मेघ आर्द्रता तथा धूलकण आदि परिवर्तनशील दशाएँ सूर्य से भाने वाले सूर्यताप को अवशोषित, परावर्तित तथा प्रकीर्णन करती है। जिससे पृथ्वी पर पहुंचने वाले सूर्यताप में परिवर्तन आ जाता है।
(3) स्थल एवं जल का प्रभाव :- सूर्य किरणों के प्रभाव से स्थलीय धरातल शीघ्रता से और अधिक गर्म होते हैं जबकि जलीय धरातल धीरे-धीरे तथा कम गर्म होते हैं।
(4) दिन की लम्बाई अथवा धूप की अवधि :- किसी स्थान पर प्राप्त हुई सूर्यताप की मात्रा दिन की लम्बाई अथवा धूप की अवधि पर निर्भर करती है। ग्रीष्म ऋतु में दिन बड़े होते हैं और सूर्यताप अधिक प्राप्त होता है। इसके विपरीत, शीत ऋतु में दिन छोटे होते हैं और सूर्यताप कम प्राप्त होता है।
(5) भूमि का ढाल :- तीव्र ढाल वाले क्षेत्रों में सूर्य की किरणें तिरछी या सीधी पड़ती हैं जिससे तापमान प्रभावित होता है।
(6) सूर्य से पृथ्वी की दूरी :- उपसौर और अपसौर की स्थितियों के कारण पृथ्वी को मिलने वाले सूर्यताप में मामूली अंतर आता है।
In simple words: पृथ्वी के अलग-अलग हिस्सों में मिलने वाली धूप की मात्रा किरणों के झुकने, बादलों, दिन की लंबाई और जमीन की बनावट पर निर्भर करती है।

Exam Tip: मुख्य छह बिंदुओं की सूची बनाकर प्रत्येक को संक्षेप में स्पष्ट करें।

 

प्रशन 2 :- पृथ्वी के ऊष्मा बजट का वर्णन विस्तार से कीजिए?
उत्तर :- पृथ्वी का तापमान स्थिर रहता है क्योंकि पृथ्वी द्वारा प्राप्त की गई सौर ऊर्जा, पार्थिव विकिरण द्वारा ऊर्जा के हास के बराबर होती है। पृथ्वी द्वारा प्राप्त की गई ऊष्मा तथा पार्थिव विकिरण द्वारा ऊर्जा के हास को पृथ्वी का ऊष्मा बजट कहते हैं। पृथ्वी के ऊष्मा बजट को निम्न उदाहरण द्वारा समझा जा सकता है। मान लो कि वायुमंडल की ऊपरी सतह पर प्राप्त 100 इकाई सूर्यताप है। 100 इकाई में से 35 इकाइयाँ पृथ्वी के धरातल पर पहुँचने से पहले ही अंतरिक्ष में परिवर्तित हो जाता है। 27 इकाइयाँ बादलों के ऊपरी छोर से तथा 2 इकाइयाँ पृथ्वी के हिमाच्छादित क्षेत्रों द्वारा परावर्तित होकर अंतरिक्ष में लौट जाती है।
प्रथम 35 इकाइयों को छोड़कर बाकी 65 इकाइयाँ अवशोषित होती है - 14 वायुमंडल में तथा 51 इकाइयाँ पुन पार्थिव विकिरण के रूप में लौटा दी जाती है। इनमें 17 इकाइयाँ तो सीधे अंतरिक्ष में चली जाती है और 34 इकाइयाँ स्वयं वायुमंडल द्वारा, 9 इकाइयाँ संवहन के जरिए और 19 इकाइयाँ संघनन की गुप्त ऊष्मा के रूप मे। वायुमंडल द्वारा 48 इकाइयों का अवशोषित होता है। वायुमंडल विकिरण के द्वारा इनको भी अंतरिक्ष में वापस लौटा देता है। अतः पृथ्वी के धरातल तथा वायुमंडल से अंतरिक्ष में वापस लौटने वाली विकिरण की इकाइयाँ क्रमशः 17 और 48 है, जिनका योग 65 होता है वापस लौटने वाली ये इकाइयाँ उन 65 इकाइयों का संतुलन कर देती है जो सूर्य से प्राप्त होती है यही पृथ्वी का ऊष्मा बजट है।
In simple words: पृथ्वी जितनी गर्मी सूर्य से लेती है, उतनी ही गर्मी वापस अंतरिक्ष में लौटा देती है, जिससे उसका तापमान संतुलित रहता है; इसे ही ऊष्मा बजट कहते हैं।

Exam Tip: 100 इकाई का हिसाब (35 परावर्तित, 14 वायुमंडल द्वारा अवशोषित, 51 पृथ्वी द्वारा अवशोषित) स्पष्ट रूप से याद रखें।

 

प्रशन 3 :- तापमान का व्युत्क्रमण अथवा प्रतिलोम किसे कहते है? तथा व्युत्क्रमण के लिए आवश्यक भौगोलिक दशाएँ भी बताइए?
उत्तर :- वायुमंडल की सबसे निचली परत क्षोभमंडल जो पृथ्वी के धरातल से सटी हुई है में ऊंचाई के साथ सामान्य परिस्थितियों में तापमान-घटता है। परन्तु कुछ परिस्थितियों में ऊंचाई के साथ तापमान घटने के स्थान पर बढ़ता है। ऊँचाई के साथ तापमान के बढ़ने को तापमान का व्युत्क्रमण कहते हैं। स्पष्ट है कि तापमान के प्रतिलोमन में धरातल के समीन ठंडी वायु तथा ऊपर की ओर गर्म वायु होती है। तापमान के व्युत्क्रमण के लिए निम्नलिखित भौगोलिक परिस्थितियां सहयोगी है:
(1) लम्बी राते :- पृथ्वी दिन के समय ताप ग्रहण करती है तथा रात के समय ताप छोड़ती है। रात्रि के समय ताप छोड़ने से पृथ्वी ठंडी हो जाती है और पृथ्वी की आस-पास की वायु भी ठंडी हो जाती है तथा उसके ऊपर की वायु गर्म होती है।
(2) स्वच्छ आकाश :- भौमिक विकिरण द्वारा पृथ्वी के ठंडी होने के लिए स्वच्छ अथवा मेघरहित आकाश का होना अति आवश्यक है मेघ, विकिरण मे बाधा डालते हैं तथा पृथ्वी एवं उसके साथ लगने वाली वायु को ठण्डा होने से रोकते हैं।
(3) शान्त वायु :- वायु के चलने से निकटवर्ती क्षेत्रों के बीच ऊष्मा का आदान प्रदान होता है। जिससे नीचे की वायु ठंडी नही हो पाती और तापमान का व्युत्क्रमण नही हो पाता।
(4) शुष्क वायु :- आर्द्र वायु में ऊष्मा को ग्रहण करने की क्षमता अधिक होती है। जिससे तापमान की हासदर में कोई परिवर्तन नही होता। परन्तु शुष्क वायु भौमिक विकिरण को शोसित नही कर सकती। अतः ठंडी होकर तापमान के व्युत्क्रमण की स्थिति पैदा करती है।
(5) हिमाच्छादन :- हिम सौर विकिरण के अधिकांश भाग को परावर्तित कर देती है जिससे वायु की निचली परत ठंडी रहती है और तापमान का व्युत्क्रमण होता है।
In simple words: सामान्य नियम के विपरीत जब ऊंचाई पर जाने से ठंड कम होने के बजाय तापमान बढ़ने लगे, तो उसे तापमान का व्युत्क्रमण कहते हैं। इसके लिए लंबी रातें, साफ आसमान और शांत हवा जरूरी है।

Exam Tip: परिभाषा के साथ-साथ पांचों भौगोलिक दशाओं (लम्बी रातें, स्वच्छ आकाश, शांत वायु, शुष्क वायु, हिमाच्छादन) के नाम अवश्य लिखें।

Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature Printable Assignments & Solutions for Class 11 Geography

Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature Printable Assignments

Explore reliable practice questions for Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature tailored for Class 11 learners. Use these structured worksheets to evaluate preparedness and strengthen core problem-solving skills.

Key Advantages of Solving Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature Assignments

  • Syllabus Compliance: Sets reflect current CBSE evaluation criteria and official marking frameworks.
  • Multi-Format Practice: Includes varied problem types designed to deepen comprehension across all sub-topics.
  • Time Management: Routine practice optimizes pacing to finish school examinations comfortably within schedule.

How to Approach Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature Assignments

  1. Textbook Review: Always study the core NCERT book for Class 11 Geography prior to beginning the assignment.
  2. Independent Attempt: Solve Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature questions on your own initially before cross-checking with expert solutions.
  3. Error Tracking: Record challenging concepts in a dedicated notebook and practice online MCQ tests for revision.

FAQs

Where can I download the latest CBSE Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature assignments?

You can download free PDF assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.

Do these Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature assignments include solved questions?

Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.

Are the assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature based on the 2026 exam pattern?

Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature.

How can practicing Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature assignments help in Geography preparation?

Practicing topicw wise assignments will help Class 11 students understand every sub-topic of Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.

Can I download Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature assignments for free on mobile?

Yes, all printable assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 08 Solar Radiation, Heat Balance And Temperature are available for free download in mobile-friendly PDF format.