Class 11 Geography Practice Assignments: CBSE Class 11 Geography Composition and Structure of the Atmosphere Hindi Assignment
Access comprehensive school assignments for Fundamental Of Physical Geography Chapter 07 Composition And Structure Of Atmosphere using the CBSE Class 11 Geography Composition and Structure of the Atmosphere Hindi Assignment. Designed to align with the 2026-27 CBSE academic guidelines, these practice sets help Class 11 Geography students reinforce core concepts and improve their problem-solving accuracy.
Download Fundamental Of Physical Geography Chapter 07 Composition And Structure Of Atmosphere Assignment PDF with Solutions
View or download the dedicated CBSE Class 11 Geography Composition and Structure of the Atmosphere Hindi Assignment resource below. Engaging with these assignments under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum.
अतिलघुतरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1. कौन सी गैस हमें सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी विकिरण से बचाती है?
Answer: ओजोन गैस।
In simple words: ओजोन परत सूर्य की हानिकारक किरणों को पृथ्वी तक आने से रोकती है।
Exam Tip: ओजोन गैस समताप मंडल के निचले भाग में पाई जाती है।
प्रश्न 2. वायुमंडल की कौनसी परत मानव जीवन के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है?
Answer: क्षोभमंडल।
In simple words: क्षोभमंडल में जीवन के लिए आवश्यक सभी मौसमी घटनाएं घटित होती हैं।
Exam Tip: यह वायुमंडल की सबसे निचली परत है।
प्रश्न 3. वायुमंडल की कौन सी गैस जीवन के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है?
Answer: ऑक्सीजन।
In simple words: ऑक्सीजन सभी जीव-जंतुओं के सांस लेने के लिए अनिवार्य है।
Exam Tip: इसे प्राणवायु या जीवनदायिनी गैस भी कहा जाता है।
प्रश्न 4. तापमान की सामान्य हासदर किसे कहते हैं?
Answer: क्षोभमंडल में 165 मीटर की ऊंचाई पर एक डिग्री सेल्सियस तापमान गिर जाता है। इसे तापमान की सामान्य हासदर कहते हैं।
In simple words: जैसे-जैसे हम ऊंचाई पर जाते हैं, तापमान कम होता जाता है।
Exam Tip: यह दर प्रति 1000 मीटर पर \(6.5^\circ\text{C}\) होती है।
प्रश्न 5. आयन किसे कहते हैं?
Answer: आयनमंडल में उपस्थित गैस के कण विद्युत-आवेशित होते हैं। ऐसे विद्युत आवेशयुक्त कणों को आयन कहते हैं।
In simple words: आवेशित कणों वाले क्षेत्र को आयन कहा जाता है।
Exam Tip: ये कण रेडियो तरंगों को परावर्तित करने में मदद करते हैं।
प्रश्न 6. जलवायु के दो प्रमुख तत्वों के नाम बताइए।
Answer: तापमान एवं वर्षा।
In simple words: तापमान और वर्षा मौसम और जलवायु के मुख्य घटक हैं।
Exam Tip: वायुदाब और आर्दता भी जलवायु के महत्वपूर्ण तत्व हैं।
लघुत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1. वायुमंडल में ऑक्सीजन, नाइट्रोजन तथा कार्बनडाईऑक्साइड का क्या महत्व है?
Answer: वायुमंडल में अनेक महत्वपूर्ण गैसें पाई जाती हैं। जैसे ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बनडाईऑक्साइड आदि।
(1) ऑक्सीजन: यह जीवनदायिनी गैस मानी गई है क्योंकि इसके बिना हम साँस नही ले सकते। अन्य पदार्थों के साथ मिलकर यह जलने का कार्य करती है।
(2) नाइट्रोजन: वायुमंडल में नाइट्रोजन की उपस्थिति के कारण ही वायुदाब, पवनों की शक्ति तथा परावर्तन का आभास होता है। नाइट्रोजन से पेड़-पौधों में प्रोटीन का निर्माण होता है जो भोजन का मुख्य अंग है।
(3) कार्बन डाई-ऑक्साइड: यह सबसे भारी गैस है और इस कारण यह सबसे निचली परत में ही मिलती है। यह गैस पेड़-पौधों के लिए आवश्यक है। यह एक ग्रीन हाउस गैस है।
In simple words: प्रत्येक गैस का वायुमंडल में अपना विशिष्ट और जीवन के लिए आवश्यक योगदान है।
Exam Tip: गैसों के प्रतिशत और उनके कार्य को स्पष्ट बिंदुओं में लिखें।
प्रश्न 2. वायुमंडल में धूल के कणों का क्या महत्व है?
Answer: वायुमंडल में वायु की गति के कारण सूक्ष्म धूल के कण उड़ते रहते हैं। ये धूल के कण विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होते हैं। इनमें सूक्ष्म मिट्टी, धूल, समुद्री नमक, धुएँ की कालिख राख तथा उल्कापात के कण सम्मिलित है। ये धूल कण हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं। इनमें अधिकांश आर्द्रताग्राही केन्द्र बन जाते हैं जिन पर वायुमंडल्यीय जलवाष्प का संघनन होता है। इस प्रक्रिया से बादल बनते है और वर्षा होती है। धूल-कण सूर्यातप को रोकने तथा उसे परावर्तित करने का कार्य भी करते हैं। ये सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय आकाश में लाल तथा नारंगी रंग की छटाओं का निर्माण करते हैं।
In simple words: धूलकण बादलों के निर्माण और आकाश के सुंदर रंगों के लिए जिम्मेदार हैं।
Exam Tip: आर्द्रताग्राही केंद्र (Hygroscopic nuclei) शब्द का उल्लेख अवश्य करें।
प्रश्न 3. क्षोभमंडल को वायुमंडल की सबसे महत्वपूर्ण परत क्यो माना जाता है?
Answer: क्षोभमंडल वायुमंडल की सबसे निचली परत हैं। इसकी औसत ऊँचाई 13 किलोमीटर हैं। इसकी ऊँचाई भूमध्य रेखा पर 18 किलोमीटर तथा ध्रुवों पर 8 किलोमीटर है, भूमध्य रेखा पर क्षोभमंडल की ऊँचाई अधिक होने का कारण वहाँ पर चलने वाली संवहन धाराएं है जो ऊष्मा को पर्याप्त ऊँचाई तक ले जाती है। यही कारण है कि किसी भी अक्षांश पर क्षोभमंडल की ऊंचाई शीत ऋतु की अपेक्षा ग्रीष्म ऋतु में अधिक होती है इसे संवहन क्षेत्र भी कहते हैं। क्षोभमंडल की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:
(1) क्षोभमंडल में मौसम सम्बन्धी सभी घटनाएं जैसे बादल बनना, वर्षा, संघनन आदि घटित होती है।
(2) यह परत सबसे संघन परत है।
(3) इसी परत में धूल-कण तथा जलवाष्प सबसे अधिक मात्रा में होते हैं।
In simple words: सभी मौसमी परिवर्तन इसी परत में होने के कारण यह जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Exam Tip: भूमध्य रेखा और ध्रुवों पर क्षोभमंडल की ऊंचाई में अंतर का मुख्य कारण संवहन धाराएं हैं।
प्रश्न 4. मौसम तथा जलवायु में अन्तर स्पष्ट कीजिए?
Answer: मौसम: तापमान, वर्षा, वायुदाब, आर्द्रता, वायु की दिशा व गति आदि तत्वों को औसत छोटी समय अवधि तथा छोटे क्षेत्र के लिए ज्ञात करना मौसम कहलाता है।
जलवायु: मौसम के तत्वों का औसत लम्बी समय अवधि तथा बड़े क्षेत्र के लिए ज्ञात करना जलवायु कहलाता है।
In simple words: मौसम अल्पकालिक स्थिति है, जबकि जलवायु दीर्घकालिक औसत दशा है।
Exam Tip: समय और क्षेत्र का पैमाना ही मौसम और जलवायु में मुख्य अंतर है।
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1. वायुमंडल के संघटन का वर्णन चित्र सहित कीजिए?
Answer: वायुमंडल कई गैसों का मिश्रण है। गैसों के अतिरिक्त वायुमंडल में जलवाष्प तथा धूल के कण भी उपस्थित है। कुछ महत्वपूर्ण गैसों का वितरण निम्न प्रकार है:
(1) नाइट्रोजन: इस गैस की प्रतिशत मात्रा सबसे अधिक \(78.08\) प्रतिशत है। यह वायुमंडल की महत्वपूर्ण गैसों में से एक है। नाइट्रोजन से पेड़-पौधों में प्रोटीनों का निर्माण होता है जो भोजन का मुख्य अंग है।
(2) ऑक्सीजन: ऑक्सीजन गैस जीवनदायिनी मानी गई है क्योंकि इसके बिना हम सांक नही ले सकते। वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा \(20.94\) प्रतिशत है। ऑक्सीजन के अभाव में हम ईंधन नही जला सकते।
(3) कार्बन डाई-ऑक्साइड गैस: यह सबसे भारी गैस है और इस कारण यह सबसे निचली परत मे ही मिलती है वायुमंडल में केवल \(0.03\) प्रतिशत होते हुए भी कार्बनडाई ऑक्साइड महत्वपूर्ण गैस है क्योंकि यह पेड़-पौधों के लिए आवश्यक है।
(4) ओजोन गैस: यह वायुमंडल में अधिक ऊंचाइयों पर ही अति न्यून मात्रा में मिलती है। यह सूर्य से आने वाली तेज पराबैंगनी विकिरण को अवशोषित करती है।
In simple words: वायुमंडल विभिन्न गैसों, जलवाष्प और धूलकणों से मिलकर बना है जिसमें नाइट्रोजन और ऑक्सीजन मुख्य हैं।
Exam Tip: गैसों के प्रतिशत का पाई चार्ट या आरेख बनाकर उत्तर को अधिक प्रभावी बनाएं।
प्रश्न 2. वायुमंडल की संरचना का वर्णन चित्र सहित कीजिए?
Answer: तापमान तथा वायुदाब के आधार पर वायुमंडल को पांच प्रमुख परतों में बांटा जाता है। रासायनिक संघटन के आधार पर वायुमंडल दो विस्तृत परतों होमोस्फेयर तथा हेट्रोस्फेयर में विभक्त है।
(1) क्षोभमंडल: यह वायुमंडल की सबसे निचली परत है। इसकी औसत ऊचाई 13 किलोमीटर है। इसकी ऊँचाई भूमध्य रेखा पर 18 किलोमीटर तथा ध्रुवों पर 8 किलोमीटर है। ऋतु तथा मौसम से सम्बन्धी सभी घटनाएं इसी परत मानव के लिए उपयोगी है।
(2) समतापमंडल: यह परत 50 किलोमीटर तक विस्तृत है। इसके निचले भाग में 20 किलोमीटर की ऊंचाई तक तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आता इसीलिए इसे समतापमंडल कहते हैं। इसके ऊपर 50 किलोमीटर की ऊंचाई तक तापमान में वृद्धि होती है। इस परत के निचले भाग में ओजोन गैस उपस्थित है जो सूर्य से भाने वाली पराबैंगनी किरणों का अवशोषण करती है।
(3) मध्यमंडल: इस परत का विस्तार 50 से 90 किलोमीटर की ऊँचाई तक है। इस परत में ऊंचाई के साथ तापमान में गिरावट आती है।
(4) आयनमंडल: इस परत का विस्तार 100 किलोमीटर से 400 किलोमीटर तक है यहाँ पर उपस्थित गैस के कण विद्युत -आवेशित होते हैं इन्हें आयन कहते हैं। आयनमंडल से प्रेषित रेडियो तरंगों को परावर्तित करके पृथ्वी पर वापस भेज देता है।
(5) बाह्यमंडल: आयनमंडल के ऊपर वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत है जिसे बाह्यमंडल कहते हैं। इस परत में वायु बहुत ही विरल है और धीरे-धीरे बाह्य अंतरिक्ष में विलीन हो जाती है।
In simple words: वायुमंडल को पांच परतों (क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल, आयनमंडल और बाह्यमंडल) में बांटा गया है।
Exam Tip: तापमान में परिवर्तन के आधार पर परतों के नाम और उनकी सीमाएं याद रखें।
प्रश्न 3. पृथ्वी के धरातल पर तापमान के वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए?
Answer: उष्मा किसी पदार्थ कणों की अणुओं की गति को दर्शाती है, वही तापमान किसी पदार्थ या स्थान के गर्म या ठण्डा होने या डिग्री में माप है। किसी भी स्थान पर वायु का तापमान निम्नलिखित कारकों द्वारा प्रभावित होता है:
(क) अक्षांश - किसी भी स्थान या तापमान उस स्थान द्वारा प्राप्त सूर्यातप पर निर्भर करता है। सूर्यातप की मात्रा में अक्षांश के अनुसार भिन्नता पाई जाती है।
(ख) उत्ग्रता या ऊंचाई: वायुमंडल पार्थिव विकिरण द्वारा नीचे की परतों में पहले गर्म होता है। यही कारण है कि समुद्र तल के पास के स्थानों पर तापमान अधिक तथा ऊंचे भाग में स्थित स्थानों पर तापमान कम होता है।
(ग) समुद्र से दूरी: किसी भी स्थान के तापमान को प्रभावित करने वाला दूसरा कारक समुद्र से उस स्थान की दूरी है। स्थल की अपेक्षा समुद्र धीरे-धीरे गर्म और धीरे-धीरे ठण्डा होता है। समुद्र के निकट स्थित क्षेत्रों पर समुद्र एवं स्थलीय समीर का सामान्य प्रभाव पड़ता है।
(घ) वायुसंहति या वायुराशि तथा महासागरीय धाराएं: वायुराशि भी तापमान को प्रभावित करती है। कोष्ण वायु संहतियों से प्रभावित होने वाले स्थानों का तापमान अधिक तथा वायु संहतियों से प्रभावित स्थानों का तापमान कम होता है। इसी प्रकार महासागरीय धाराओं का प्रभाव तापमान पर पड़ता है।
In simple words: तापमान अक्षांश, ऊंचाई, समुद्र से दूरी और वायुदाब जैसी स्थितियों पर निर्भर करता है।
Exam Tip: तापमान वितरण के सभी चार प्रमुख कारकों को विस्तार से लिखें।
Download Practice Assignments: Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 07 Composition And Structure Of Atmosphere
Revision Assignment: Fundamental Of Physical Geography Chapter 07 Composition And Structure Of Atmosphere (CBSE)
Review targeted chapter assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 07 Composition And Structure Of Atmosphere. Built according to official CBSE guidelines, these downloadable problem sets help students build accuracy and prepare effectively for school tests.
Key Advantages of Solving Fundamental Of Physical Geography Chapter 07 Composition And Structure Of Atmosphere Assignments
- Curriculum Standards: Assignments match modern CBSE sample formats to ensure relevant preparation.
- Thorough Revision: Detailed problem sets reinforce core concepts and eliminate conceptual weak spots.
- Execution Speed: Timed practice with assignment sets sharpens overall response timing.
Effective Strategy for Class 11 Geography Assignments
- Concept Foundation: Review the NCERT book for Class 11 Geography thoroughly before diving into assignment tasks.
- Self-Evaluation: Solve exercises independently before inspecting professional answer guides.
- Progress Monitoring: Note down complex formulas or concepts, clearing them up using available online practice aids.
FAQs
You can download free PDF assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 07 Composition And Structure Of Atmosphere from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.
Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 07 Composition And Structure Of Atmosphere assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.
Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Fundamental Of Physical Geography Chapter 07 Composition And Structure Of Atmosphere.
Practicing topicw wise assignments will help Class 11 students understand every sub-topic of Fundamental Of Physical Geography Chapter 07 Composition And Structure Of Atmosphere. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.
Yes, all printable assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 07 Composition And Structure Of Atmosphere are available for free download in mobile-friendly PDF format.