Class 11 Geography Practice Assignments: CBSE Class 11 Geography The Origin and Evolution of the Earth Hindi Assignment
Review targeted academic assignments with the CBSE Class 11 Geography The Origin and Evolution of the Earth Hindi Assignment. Built according to official CBSE standards for the 2026-27 term, these downloadable Class 11 Geography worksheets support effective daily practice for Fundamental Of Physical Geography Chapter 02 The Origin And Evolution Of The Earth.
Download Fundamental Of Physical Geography Chapter 02 The Origin And Evolution Of The Earth Assignment PDF with Solutions
Navigate directly to the solved Geography assignments using the digital viewer below. Each practice set includes detailed step-by-step solutions, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
प्रश्नावली
प्रश्न 1. पृथ्वी की उत्पत्ति सम्बन्धी किस सिद्धान्त का प्रतिपादन इमैनुअल कान्ट ने किया था?
उत्तर: नीहारिका परिकल्पना
In simple words: इमैनुअल कान्ट ने पृथ्वी की उत्पत्ति के लिए नीहारिका परिकल्पना दी थी।
Exam Tip: प्रतिपादक का नाम (इमैनुअल कान्ट) और सिद्धान्त (नीहारिका परिकल्पना) को अच्छी तरह याद रखें।
प्रश्न 2. ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति से सम्बन्धित बिगबैंग सिद्धान्त के पक्ष में एडविन हब्बल ने क्या प्रमाण दिया?
उत्तर: एडविन हब्बल ने प्रमाण दिया कि ब्रह्माण्ड का विस्तार हो रहा है। आकाश गंगायें एक दूसरे से दूर हो रही हैं। यह प्रक्रिया आज भी जारी है।
In simple words: एडविन हब्बल ने साबित किया कि ब्रह्माण्ड लगातार फैल रहा है।
Exam Tip: एडविन हब्बल का नाम ब्रह्माण्ड के विस्तार (Expanding Universe) से सीधे जुड़ा हुआ है।
प्रश्न 3. नीहारिका किसे कहते हैं?
उत्तर: नीहारिका या नेबुला से तात्पर्य गैस एवं धूल तथा अन्य पदार्थों के घूमते बादल से है।
In simple words: नीहारिका गैस और धूल कणों का घूमता हुआ एक विशाल बादल होती है।
Exam Tip: इसकी परिभाषा में 'गैस', 'धूल' और 'घूमते बादल' मुख्य शब्द हैं।
प्रश्न 4. ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति सम्बन्धी स्थिर अवस्था संकल्पना किसने प्रस्तुत किया?
उत्तर: हॉयल नामक विद्वान ने।
In simple words: स्थिर अवस्था संकल्पना फ्रेड हॉयल द्वारा दी गई थी।
Exam Tip: स्थिर अवस्था संकल्पना (Steady State Theory) के प्रतिपादक हॉयल हैं।
प्रश्न 5. क्षुद्रग्रह किसे कहते हैं?
उत्तर: सौरमंडल में बाह्यग्रहों एवं पार्थिव ग्रहों के बीच में लाखों छोटे पिंडों की एक पट्टी है उसे क्षुद्रग्रह कहते हैं।
In simple words: मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच छोटे आकाशीय पिंडों की पट्टी को क्षुद्रग्रह कहा जाता है।
Exam Tip: इनकी स्थिति पार्थिव और बाह्य ग्रहों के बीच (मुख्यतः मंगल और बृहस्पति के मध्य) होती है।
प्रश्न 6. जोवियन ग्रहों पर हाइड्रोजन व हीलियम गैसों के बने रहने का प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर: जोवियन ग्रह सौर वायु से बहुत दूर थे अतः सौर वायु का प्रभाव जोवियन ग्रहों तक नहीं पड़ा!
In simple words: सूर्य से अधिक दूरी के कारण सौर पवनें इन ग्रहों की गैसों को उड़ा नहीं पाईं।
Exam Tip: सौर वायु (Solar Wind) की तीव्रता कम होने से जोवियन ग्रहों ने अपनी गैसों को सुरक्षित रखा।
प्रश्न 7. पृथ्वी का निर्माण प्रक्रिया के प्रारम्भिक वर्षों में इस पर किन गैसों की प्रधानता थी?
उत्तर: हाइड्रोजन व हीलियम
In simple words: शुरुआत में पृथ्वी के वायुमंडल में मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसें थीं।
Exam Tip: प्रारंभिक वायुमंडल विरल था और उसमें हल्की गैसों की प्रधानता थी।
प्रश्न 8. पृथ्वी की आयु, वैज्ञानिक के अनुसार कितनी है?
उत्तर: 4.6 अरब वर्ष।
In simple words: वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी लगभग 4.6 अरब वर्ष पुरानी है।
Exam Tip: समय की माप 'अरब वर्ष' में याद रखें।
प्रश्न 9. पृथ्वी पर जीवन के विकास का प्रारंभ आज से कितने वर्ष पहले प्रारंभ हुआ?
उत्तर: लगभग 380 करोड़ वर्ष पूर्व।
In simple words: पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत करीब 380 करोड़ साल पहले हुई थी।
प्रश्न 10. सर जार्ज डार्विन ने चन्द्रमा की उत्पत्ति से सम्बन्धित किस सिद्धान्त का प्रतिपादन किया?
उत्तर: डम्बल सिद्धान्त।
In simple words: डार्विन ने चन्द्रमा की उत्पत्ति के लिए डम्बल सिद्धान्त दिया था।
Exam Tip: डम्बल सिद्धान्त (Dumbbell Theory) जार्ज डार्विन से संबंधित है।
प्रश्न 11. निम्न में कौन सी अवधि सबसे लम्बी है?
(अ) इकॉन
(ब) महाकल्प
(स) कल्प
(द) युग
Answer: (ब) महाकल्प
geologic time scale में महाकल्प (Era) सबसे बड़ी इकाइयों में से एक (इकोन के बाद) होती है।
In simple words: विकल्पों में महाकल्प सबसे लंबी समयावधि है।
Exam Tip: भूगर्भिक समय पैमाने (Geological Time Scale) के क्रम को याद रखें: इकॉन > महाकल्प > कल्प > युग।
प्रश्न 12. प्रारम्भिक काल में पृथ्वी के धरातल का स्वरूप कैसा था?
उत्तर: प्रारम्भिक काल में पृथ्वी चट्टानी, गर्म और वीरान ग्रह थी, जिसका वायुमंडल विरल था जो हाइड्रोजन व हीलियम से बना था।
In simple words: शुरुआती पृथ्वी बहुत गर्म, पथरीली और जीवनरहित थी।
Exam Tip: पृथ्वी का प्रारंभिक रूप गर्म, चट्टानी और वीरान था।
संक्षेप में जानिए:
प्रश्न 1. बिग बैग सिद्धान्त के अनुसार ब्रह्मांड के विकास को तीन अवस्थाओं का वर्णन कीजिए?
उत्तर: (1) आज ब्रह्मांड जिन पदार्थों से बना है वे समस्त पदार्थ एकाकी परमाणु के रूप में स्थित था जिसका आयतन अत्यधिक सूक्ष्म एवं घनत्व भी बहुत अधिक था।
(2) परमाणु में अत्यधिक ऊर्जा संचित हो जाने के कारण इसमें विस्फोट हुआ एवं विस्फोट के एक सेकेंड के अंदर ही ब्रह्मांड का विस्तार हुआ।
(3) बिग बैग से 3 लाख वर्षों के दौरान, तापमान 4500 केल्विन तक कम हो गया एवं परमाणवीय पदार्थों का निर्माण हुआ।
In simple words: बिग बैग सिद्धान्त के अनुसार ब्रह्मांड की शुरुआत एक छोटे एकाकी बिंदु से हुए विस्फोट और उसके बाद के विस्तार से हुई है।
Exam Tip: तीनों चरणों (एकाकी परमाणु, महाविस्फोट और तापमान में गिरावट के साथ परमाणुओं का बनना) को क्रमबद्ध लिखें।
प्रश्न 2. ग्रहों के निर्माण की विभिन्न अवस्थायें कौन सी है। स्पष्ट कीजिये?
उत्तर: (1) गैस के गुंफित झुंड तारों के रूप में थे इन गुंफित झुंडों में गुरुत्वाकर्षण बल से क्रोड़ का निर्माण हुआ। इस क्रोड़ के चारो तरफ गैस व धूलकण की घूमती हुई तश्तरी विकसित हुयी।
(2) दूसरी अवस्था में क्रोड़ के चारों तरफ का पदार्थ छोटे गोलो के रूप में विकसित हुआ। ये छोटे गोले परस्पर आकर्षण के कारण ग्रह्हाणुओं में बदले।
(3) अनेक छोटे ग्रह्हाणु मिलकर बड़े हुये एवं ग्रहों के रूप में बदल गये।
In simple words: ग्रहों का निर्माण तारे के चारों ओर गैस-धूल की तश्तरी से संघनन और ग्रह्हाणुओं के आपस में मिलने से हुआ है।
Exam Tip: क्रोड़ निर्माण, ग्रह्हाणु (Planetesimals) और अंततः ग्रहों के रूप में संघटन - ये तीनों चरण स्पष्ट करें।
प्रश्न 3. पार्थिव ग्रहों एवं बाह्य ग्रहों में अन्तर के प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर: (1) पार्थिव ग्रह जनक तारे के समीप थे अतः अधिक तापमान के कारण वहाँ गैसें संघनित नही हो पायी जबकि जोवियन ग्रहो के दूर होने के कारण वहाँ गैसें संघनित हो गयी।
(2) सौर वायु के कारण पार्थिव ग्रहों की गैस धूलकण उड़ गयी किन्तु जोवियन ग्रहों की गैसो को सौर पवन नही हटा पायी।
(3) पार्थिव ग्रह छोटे थे एवं इनमें गुरुत्वाकर्षण शक्ति कम थी अतः इन पर इनसे निकली गैस रुकी नहीं। जोवियन ग्रह भारी थे अतः उन पर गैस रुकी रही।
In simple words: सूर्य के नजदीक होने, उच्च तापमान और कम गुरुत्वाकर्षण के कारण पार्थिव ग्रहों की गैसें उड़ गईं, जबकि दूर स्थित जोवियन ग्रहों पर गैसें सुरक्षित रहीं।
Exam Tip: सूर्य से दूरी, सौर पवन का प्रभाव और गुरुत्वाकर्षण बल - ये तीन मुख्य अंतर के बिंदु हैं।
प्रश्न 4. चन्द्रमा उत्पत्ति से सम्बन्धित द बिग सपलैट सिद्धान्त क्या है?
उत्तर: इस सिद्धान्त के अन्तर्गत यह माना जाता है कि पृथ्वी के बनने के कुछ समय बाद ही मंगल ग्रह के एक से तीन गुणा बड़े आकार का पिंड पृथ्वी से टकराया। इस टकराव से पृथ्वी का एक हिस्सा टूटकर अंतरिक्ष में बिखर गया। यही हिस्सा चन्द्रमा के रूप में पृथ्वी का चक्कर लगाने लगा।
In simple words: विशाल प्रभाव (Giant Impact) सिद्धान्त के अनुसार एक बड़े पिंड के पृथ्वी से टकराने से निकले मलबे से चन्द्रमा बना है।
Exam Tip: इसे 'जायंट इम्पैक्ट थ्योरी' (Giant Impact Theory) भी कहा जाता है।
प्रश्न 5. स्थलमंडल के विकास में विभेदन प्रक्रिया का क्या योगदान है?
उत्तर: हल्के व भारी घनत्व वाले पदार्थों के पृथक होने की प्रक्रिया को विभेदन कहा जाता है। पृथ्वी की उत्पत्ति के दौरान अत्यधिक ताप के कारण पृथ्वी के पदार्थ द्रव अवस्था में हो गये जिसके फलस्वरूप हल्के एवं भारी घनत्व का एक मिश्रण तैयार हो गया। घनत्व के अंतर के कारण भारी पदार्थ पृथ्वी के केन्द्र में चले गये एवं हल्के पदार्थ पृथ्वी की सतह या ऊपरी भाग की तरफ आ गए। समय के साथ ये पदार्थ और ठंडे हुये और ठोस रूप में भूपर्पटी के रूप में विकसित हुये।
In simple words: विभेदन वह प्रक्रिया है जिससे भारी तत्व केंद्र में और हल्के तत्व सतह पर आ गए, जिससे भूपर्पटी का निर्माण हुआ।
Exam Tip: विभेदन (Differentiation) घनत्व पर आधारित प्रक्रिया है जिससे क्रोड और भूपर्पटी बने।
विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (संकेत)
विस्तार से जानिये
प्रश्न 1. पृथ्वी पर वायुमंडल का विकास कैसे हुआ?
उत्तर: पृथ्वी पर वायुमंडल के विकास की 3 अवस्थाये है:
(1) पहली अवस्था में सौर पवन के कारण हाइड्रोजन व हीलियम पृथ्वी से दूर हो गयी।
(2) दूसरी अवस्था में पृथ्वी के ठंडा होने व विभेदन के दौरान पृथ्वी के अंदर से बहुत सी गैसें व जलवाष्प बाहर निकले जिसमें जलवाष्प, नाइट्रोजन, कार्बन-डाई-आक्साइड मीथेन व अमोनिया अधिक मात्रा में और स्वतन्त्र ऑक्सीजन बहुत कम थी।
(3) तीसरी अवस्था में पृथ्वी पर लगातार ज्वालामुखी विस्फोट रहे जिसके कारण वाष्प एवं गैसें बढ़ रही थी। यह जलवाष्प संघनित होकर वर्षा के रूप में परिवर्तित हुयी जिससे पृथ्वी पर महासागर बने एवं उनमें जीवन विकसित हुआ। जीवन विकसित होने के पश्चात प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया तीव्र हुई एवं पृथ्वी के वायुमंडल में ऑक्सीजन की अधिकता हुई।
In simple words: पृथ्वी के वायुमंडल का विकास हल्की गैसों के हटने, आंतरिक गैसों के बाहर आने (भूप्रादुर्भाव) और बाद में प्रकाश संश्लेषण द्वारा ऑक्सीजन बढ़ने के तीन चरणों में हुआ है।
Exam Tip: तीनों चरणों को स्पष्ट रूप से अलग-अलग बिंदुओं में वर्णन करें।
प्रश्न 2. पृथ्वी की उत्पत्ति से सम्बन्धित प्रारम्भिक संकल्पनाओं को स्पष्ट कीजिए?
उत्तर: पृथ्वी की उत्पत्ति से सम्बन्धित प्रमुख प्राचीन संकल्पनाये निम्नलिखित थी:
(1) नीहारिका परिकल्पना: इस परिकल्पना के जनक इमैनुअल कान्ट थे। इनके अनुसार गैस एवं अन्य पदार्थों के घूमते हुए बादल से ग्रहों की उत्पत्ति हुई।
(2) लाप्लास ने इस परिकल्पना में सुधार करते हुए कहा कि घूमती हुई नेबुला के कोणीय संवेग बढ़ जाने से नेबुला संकुचित हो गयी और उसका बाहरी भाग छल्लों के रूप में बाहर निकला एवं बाद में ग्रहों में परिवर्तित हो गया।
(3) चेम्बरलेन एवं मोल्टन के अनुसार सूर्य के पास से एक अन्य तारा तीव्र गति से गुजरा। जिसके गुरुत्वीय बल के कारण सूर्य सतह से एक सिगार के आकार का टुकड़ा निकला एवं कालान्तर में उसी टुकड़े से ग्रहों का निर्माण हुआ।
In simple words: प्रारंभिक संकल्पनाओं में कान्ट-लाप्लास की नीहारिका परिकल्पना और चेम्बरलेन-मोल्टन के द्वितारक सिद्धांत प्रमुख हैं।
Exam Tip: विद्वानों के नाम (कांत, लाप्लास, चेम्बरलेन और मोल्टन) और उनके सिद्धांतों के मुख्य बिंदुओं को सही से याद रखें।
Download Practice Assignments: Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 02 The Origin And Evolution Of The Earth
Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 02 The Origin And Evolution Of The Earth Printable Assignments
Access structured practice assignments for Fundamental Of Physical Geography Chapter 02 The Origin And Evolution Of The Earth designed in alignment with the latest CBSE curriculum for Class 11 Geography. These printable sets cover objective and descriptive problem types to support thorough revision.
Why Practice Class 11 Geography Assignments?
- Syllabus Compliance: Sets reflect current CBSE evaluation criteria and official marking frameworks.
- Multi-Format Practice: Includes varied problem types designed to deepen comprehension across all sub-topics.
- Time Management: Routine practice optimizes pacing to finish school examinations comfortably within schedule.
Effective Strategy for Class 11 Geography Assignments
- Concept Foundation: Review the NCERT book for Class 11 Geography thoroughly before diving into assignment tasks.
- Self-Evaluation: Solve exercises independently before inspecting professional answer guides.
- Progress Monitoring: Note down complex formulas or concepts, clearing them up using available online practice aids.
FAQs
You can download free PDF assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 02 The Origin And Evolution Of The Earth from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.
Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 02 The Origin And Evolution Of The Earth assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.
Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Fundamental Of Physical Geography Chapter 02 The Origin And Evolution Of The Earth.
Practicing topicw wise assignments will help Class 11 students understand every sub-topic of Fundamental Of Physical Geography Chapter 02 The Origin And Evolution Of The Earth. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.
Yes, all printable assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 02 The Origin And Evolution Of The Earth are available for free download in mobile-friendly PDF format.