CBSE Class 11 Geography as a Discipline Hindi Assignment

Download CBSE Class 11 Geography Assignments

Access comprehensive school assignments for Fundamental Of Physical Geography Chapter 01 Geography As A Discipline using the CBSE Class 11 Geography as a Discipline Hindi Assignment. Designed to align with the 2026-27 CBSE academic guidelines, these practice sets help Class 11 Geography students reinforce core concepts and improve their problem-solving accuracy.

Access CBSE School Assignments and Answers

Access the complete assignment PDF for Class 11 Geography below. Regular practice with these targeted academic tasks builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

अध्याय 1

भूगोल एक विषय के रूप में

प्रश्न 1. क्रमिक और प्रादेशिक भूगोल में अन्तर स्पष्ट कीजिए?
अथवा
भूगोल की दो प्रमुख उपगमों का वर्णन कीजिए?

Answer: भूगोल के दो प्रमुख उपगम निम्नलिखित हैं -
(अ) क्रमिक भूगोल:
(1) क्रमिक भूगोल में एक विशिष्ट भौगोलिक तत्व का अध्ययन किया जाता है।
(2) क्रमिक विधि क्षेत्र का समाकलित (Integrated) रूप प्रस्तुत करती है।
(3) यह विधि राजनीतिक इकाइयों पर आधारित होती है।
(4) यह अध्ययन खोज व तथ्यों को प्रस्तुत करता है।
(5) इस अध्ययन में एक घटक जैसे जलवायु के आधार पर विभिन्न प्रकार तथा उप-प्रकार निश्चित किए जाते हैं।
(ब) प्रादेशिक भूगोल:
(1) प्रादेशिक भूगोल में किसी एक प्रदेश का सभी भौगोलिक तत्वों के संदर्भ में एक इकाई के रूप में अध्ययन होता है।
(2) प्रादेशिक विधि एकाकी रूप प्रस्तुत करती है।
(3) यह विधि भौगोलिक इकाइयों पर आधारित होती है।
(4) यह अध्ययन किसी प्रदेश के वातावरण और मानव के बीच अंतसम्बन्ध प्रस्तुत करता है।
(5) इस अध्ययन में प्रदेशों का सीमांकन किया जाता है। इसे प्रादेशिकीकरण कहते हैं।
In simple words: क्रमिक भूगोल किसी एक तत्व का अध्ययन करता है जबकि प्रादेशिक भूगोल किसी क्षेत्र विशेष के सभी तत्वों का समग्र अध्ययन करता है।

Exam Tip: दोनों उपगमों में अंतर स्पष्ट करते समय क्रमिक भूगोल (विषयगत) और प्रादेशिक भूगोल (क्षेत्रीय) के मुख्य अंतर को बिंदुओं में लिखकर समझाइए।

 

प्रश्न 2. भूगोल को परिभाषित कीजिए तथा भौतिक भूगोल एवं प्राकृतिक विज्ञान में अंतर्सम्बन्ध स्पष्ट कीजिए?
Answer: भूगोल शब्द हिन्दी के दो शब्दों से बना है - भू + गोल अर्थात् पृथ्वी गोल है। यूनान के प्रसिद्ध विद्वान इरैटोस्थनीज ने इस विषय की परिभाषा देने के लिए Geography शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया। अंग्रेजी भाषा का यह शब्द यूनानी भाषा के दो शब्दों Geo (पृथ्वी) और Graphs (वर्णन) से मिलकर बना है। अर्थात भूगोल वह विषय है जिसमें हम पृथ्वी का वर्णन करते हैं। अनेक विद्वानों ने भूगोल को 'मानव के निवास के रूप में पृथ्वी का वर्णन' परिभाषित किया है। वर्तमान समय में भूगोल विषय का अर्थ है कि 'पृथ्वी के धरातल पर पाई जाने वाली स्थानिक और सामयिक विभिन्नताओं के अध्ययन को भूगोल कहते हैं।
भौतिक भूगोल का भौतिक अथवा प्राकृतिक विज्ञानों के साथ गहरा सम्बन्ध है। परम्परागत रूप में भौतिक भूगोल भौमिकी, मौसम विज्ञान, जल विज्ञान, मृदा विज्ञान से सम्बन्धित है। अतः भू-आकृति विज्ञान, जलवायु विज्ञान, सामুদ্রिक विज्ञान, मृदा भूगोल का प्राकृतिक विज्ञान से निकट का सम्बन्ध है। भौतिक भूगोल की ये शाखाएँ अपने से सम्बन्धित विज्ञानों से सूचनाएँ प्राप्त करती हैं। इसी प्रकार जैव-भूगोल का जीव विज्ञान, वनस्पति शास्त्र तथा पारिस्थितिकी विज्ञान से निकट का सम्बन्ध है।
In simple words: भूगोल पृथ्वी के धरातल की विभिन्नताओं का अध्ययन है, और भौतिक भूगोल का प्राकृतिक विज्ञानों से गहरा नाता है।

Exam Tip: भूगोल की आधुनिक परिभाषा (स्थानिक और सामयिक विभिन्नता) तथा भौतिक भूगोल की अन्य विज्ञानों से संबद्धता को स्पष्ट रूप से लिखें।

 

प्रश्न 3. स्पष्ट कीजिए कि किस प्रकार भूगोल अन्य सामाजिक शास्त्रों से सम्बन्धित हैं? उचित उदाहरण देते हुए स्पष्ट कीजिए?
Answer: भूगोल की प्रमुख शाखा मानव भूगोल अन्य सामाजिक शास्त्र के विषयों जैसे इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र दर्शनशास्त्र, जनसांख्यिकी आदि के साथ निकट का सम्बन्ध है। जो इस प्रकार है -
(1) इतिहास तथा भूगोल का आपस में गहरा सम्बन्ध है क्योकि ये दोनों विषय क्रमशः काल तथा स्थान के अध्ययन से सम्बन्धित है।
(2) राजनीतिशास्त्र के अध्ययन क्षेत्र में राज्य क्षेत्र जनसंख्या, प्रभुसत्ता आदि का विश्लेषण सम्मिलित है जबकि राजनीतिक भूगोल एक क्षेत्रीय सम्मिलित है जबकि राजनीतिक भूगोल एक क्षेत्रीय इकाई के रूप में राज्य तथा उसकी जनसंख्या के राजनीतिक व्यवहार का अध्ययन करता है।
(3) भूगोल की एक उपशाखा आर्थिक भूगोल तथा अर्थशास्त्र का घनिष्ठ सम्बन्ध है। अर्थशास्त्र तथा आर्थिक भूगोल की विषय वस्तु में बहुत सी समानताएं पाई जाती है।
इसी प्रकार जनसंख्या भूगोल जनसांख्यिकी से, सामाजिक भूगोल समाजशास्त्र से तथा सांस्कृतिक भूगोल मानवशास्त्र से सम्बन्धित है।
In simple words: भूगोल सामाजिक विज्ञान के अन्य विषयों जैसे इतिहास, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान से उनके क्षेत्रों (काल और स्थान) के आधार पर जुड़ा हुआ है।

Exam Tip: सामाजिक विज्ञान की विभिन्न शाखाओं (इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र) के साथ भूगोल के अंतर्संबंधों को उनके अध्ययन के आधार (काल, स्थान, आर्थिक क्रियाएं) पर समझाएं।

 

प्रश्न 4. किस आधार पर हम कह सकते हैं कि भूगोल एक वैज्ञानिक विषय है?
अथवा
क्या? कहाँ? और क्यो? वर्गों के प्रश्नों का वर्णन कीजिए जिनका उत्तर भूगोल देता है?

Answer: भूगोल एक वैज्ञानिक विषय है। एक परिपक्व वैज्ञानिक विषय के रूप में भूगोल निम्नलिखित तीन वर्गों के प्रश्नों से संबंधित है -
(1) क्या? कुछ प्रश्न ऐसे होते हैं जो भूतल पर पाई जाने वाली प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक विशेषताओं के प्रतिरूप की पहचान से जुड़े हुए होते हैं, जो 'क्या' प्रश्न का उत्तर देते हैं।
(2) कहाँ? कुछ ऐसे भी प्रश्न होते हैं जो पृथ्वी पर भौतिक एवं सांस्कृतिक तत्वों के वितरण से जुड़े हुए होते हैं। ये 'कहाँ' प्रश्न से संबंध होते हैं।
(3) क्यों? प्रश्नों का तीसरा वर्ग व्याख्या अथवा तत्वों के बीच कार्य-कारण संबंध से जुड़ा होता है जो क्यों का उत्तर देता है।
In simple words: भूगोल वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित है क्योंकि यह 'क्या', 'कहाँ' और 'क्यों' जैसे तार्किक प्रश्नों के उत्तर खोजता है।

Exam Tip: भूगोल की वैज्ञानिक प्रकृति को समझाने के लिए 'क्या', 'कहाँ' और 'क्यों' तीनों प्रश्नों के स्वरूप को स्पष्ट रूप से दर्शाएं।

 

प्रश्न 5. भौतिक भूगोल की प्रमुख शाखाओं का वर्णन कीजिए?
Answer: भौतिक भूगोल की निम्नलिखित चार प्रमुख शाखाएँ हैं -
(1) भू आकृति विज्ञान: भूपृष्ठ पर पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के भू-लक्षणों, जैसे -महाद्वीपों, पर्वतों, पठारो, मैदानों, नदी, घाटियों आदि का जननिक अध्ययन है।
(2) जलवायु विज्ञान: जलवायु तथा इसके संघटक तत्वों का क्रमबद्ध अध्ययन हैं। वर्षा, तापमान, वायुदाब, पवन, आंधी आदि जलवायु के मुख्य संघटक है।
(3) जल विज्ञान: महासागरों, नदियों, झीलों, हिमानियों तथा जलवाष्प द्वारा प्रकृति तथा मानवजीवन में जल की भूमिका का अध्ययन है।
(4) मृदा भूगोल: इसमें मृदा के निर्माण इसके प्रकार तथा इसके वितरण का अध्ययन किया जाता है।
In simple words: भौतिक भूगोल की मुख्य शाखाएं भू-आकृति, जलवायु, जल और मृदा का अध्ययन करती हैं।

Exam Tip: भौतिक भूगोल की चारों शाखाओं (भू-आकृति विज्ञान, जलवायु विज्ञान, जल विज्ञान, मृदा विज्ञान) के नाम और उनके मुख्य अध्ययन क्षेत्र को ठीक से याद रखें।

 

प्रश्न 6. मानव भूगोल के अंतर्गत कौन-कौन सी प्रमुख उपशाखाएं हैं?
Answer: मानव भूगोल भूपृष्ठ पर मानवीय अथवा सांस्कृतिक तत्वों का अध्ययन करता है। घर, गांव, कस्बे, नगर, रेलवे, सड़कें, पुल आदि मनुष्य द्वारा बनाए जाते हैं और मानवीय तत्व कहलाते हैं। मानव भूगोल बहुत ही विस्तृत विषय है और इसकी अनेक शाखाएं निम्नलिखित है -
(1) सांस्कृतिक भूगोल
(2) सामाजिक भूगोल
(3) जनसंख्या भूगोल
(4) नगरीय भूगोल
(5) ग्रामीण भूगोल
(6) आर्थिक भूगोल
(7) कृषि भूगोल
(8) औद्योगिक भूगोल
(9) राजनीतिक भूगोल
(10) व्यापार एवं परिवहन भूगोल
In simple words: मानव भूगोल मानव द्वारा निर्मित सांस्कृतिक तत्वों और गतिविधियों का अध्ययन करता है जिसकी कई उपशाखाएं हैं।

Exam Tip: मानव भूगोल की उपशाखाओं के नाम लिखते समय सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और जनसांख्यिकीय पहलुओं को शामिल करें।

 

प्रश्न 7. भौतिक भूगोल अध्ययन का मानव जीवन के लिए क्या महत्व है?
Answer: भौतिक भूगोल, भूगोल की एक महत्वपूर्ण शाखा है, क्योंकि यह समस्त भूगोल के अध्ययन को ठोस आधार प्रदान करता है। भूगोल की यह सबसे महत्वपूर्ण तथा आधारभूत शाखा भूमंडल, वायुमंडल, जलमंडल तथा जैवमंडल के अध्ययन से संबंधित है। भौतिक भूगोल के इन सभी तत्वों (भू-आकृतियों, जल-प्रवाह, उच्चावच) का विशेष महत्व है क्योंकि मानव के क्रियाकलापों को प्रभावित करते हैं। उदाहरणतया मैदानों का प्रयोग कृषि के लिए किया जाता है। उपजाऊ मिट्टी कृषि को ठोस आधार प्रदान करती है। सभी मानवीय क्रियाकलाप भौतिक भूगोल की विभिन्न शाखाओं से प्रभावित होती है।
In simple words: भौतिक भूगोल मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कृषि, आवास और अन्य मानवीय गतिविधियों के लिए प्राकृतिक आधार प्रदान करता है।

Exam Tip: भौतिक भूगोल के महत्व को स्पष्ट करते समय यह बताएं कि कैसे यह मानव की आजीविका और क्रियाकलापों को सीधे प्रभावित करता है।

 

प्रश्न 8. भूगोल को क्षेत्रीय भिन्नता का अध्ययन मानना तार्किक हैं। तीन बिन्दुओं में इस कथन की पुष्टि कीजिए?
Answer: 1. भूगोल को उन सभी बच्चों का अध्ययन करना होता है जो क्षेत्रीय संदर्भ में भिन्न होते हैं।
2. भूगोल वेत्ता मात्र धरातल पर तथ्यों में भिन्नता का अध्ययन ही नहीं करता बल्कि उन कारकों का भी अध्ययन करता है जो इन विभिन्नताओं को जन्म देते हैं।
3. उदाहरण के तौर पर फसल के स्वरूप में प्रादेशिक भिन्नताएं पाई जाती हैं, जो मिट्टी जलवायु, बाजार में मांग, किसानों की व्यय-क्षमता, तकनीकी निवेश की उपलब्धता आदि में भिन्नताओं से सम्बन्धित होती हैं। इस प्रकार भूगोल दो तत्वों के मध्य कार्य-कारण सम्बन्ध भी ज्ञात करता है।
In simple words: भूगोल केवल क्षेत्रीय अंतरों को नहीं देखता, बल्कि उन अंतरों को पैदा करने वाले कारणों और कारकों का भी वैज्ञानिक अध्ययन करता है।

Exam Tip: क्षेत्रीय भिन्नता के अध्ययन को सिद्ध करने के लिए स्थान, कारक और कार्य-कारण संबंध के तर्कों को प्रस्तुत करें।

 

प्रश्न 9. "हम आधुनिक युग में मानवकृत प्रकृति तथा प्राकृतिक मानव के दर्शन करते हैं।" इस कथन को तीन बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए।
Answer: 1. मानव ने अनुकूलन (Adaptation) तथा आपריवर्तन (Modification) के माध्यम से प्रकृति के साथ समझौता किया है।
2. मानव ने उच्च तकनीकी एवं प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग करके प्राकृतिक वातावरण में परिवर्तन किए हैं।
3. तकनीकी के क्रमशः विकास के साथ मानव अपने ऊपर भौतिक पर्यावरण के द्वारा कसे हुए बंधन को ढीला करने में सक्षम हो गया है। तकनीकी ने श्रम की कठोरता को कमकर, श्रम-क्षमता को बढ़ाया तथा कार्य के दौरान अवकाश का प्रावधान किया।
In simple words: आज तकनीक और विकास के कारण मानव ने प्रकृति को प्रभावित किया है और प्रकृति ने मानव जीवन को ढाला है, जिससे दोनों में घनिष्ठ संबंध दिखता है।

Exam Tip: इस कथन की व्याख्या करते समय प्रौद्योगिकी के विकास और पर्यावरण पर मानव के बढ़ते प्रभाव (संभाववाद) का उल्लेख अवश्य करें।

Download Practice Assignments: Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 01 Geography As A Discipline

Revision Assignment: Fundamental Of Physical Geography Chapter 01 Geography As A Discipline (CBSE)

Access structured practice assignments for Fundamental Of Physical Geography Chapter 01 Geography As A Discipline designed in alignment with the latest CBSE curriculum for Class 11 Geography. These printable sets cover objective and descriptive problem types to support thorough revision.

Why Practice Class 11 Geography Assignments?

  • Syllabus Compliance: Sets reflect current CBSE evaluation criteria and official marking frameworks.
  • Multi-Format Practice: Includes varied problem types designed to deepen comprehension across all sub-topics.
  • Time Management: Routine practice optimizes pacing to finish school examinations comfortably within schedule.

How to Approach Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 01 Geography As A Discipline Assignments

  1. Concept Foundation: Review the NCERT book for Class 11 Geography thoroughly before diving into assignment tasks.
  2. Self-Evaluation: Solve exercises independently before inspecting professional answer guides.
  3. Progress Monitoring: Note down complex formulas or concepts, clearing them up using available online practice aids.

FAQs

Where can I download the latest CBSE Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 01 Geography As A Discipline assignments?

You can download free PDF assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 01 Geography As A Discipline from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.

Do these Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 01 Geography As A Discipline assignments include solved questions?

Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 01 Geography As A Discipline assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.

Are the assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 01 Geography As A Discipline based on the 2026 exam pattern?

Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Fundamental Of Physical Geography Chapter 01 Geography As A Discipline.

How can practicing Fundamental Of Physical Geography Chapter 01 Geography As A Discipline assignments help in Geography preparation?

Practicing topicw wise assignments will help Class 11 students understand every sub-topic of Fundamental Of Physical Geography Chapter 01 Geography As A Discipline. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.

Can I download Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 01 Geography As A Discipline assignments for free on mobile?

Yes, all printable assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 01 Geography As A Discipline are available for free download in mobile-friendly PDF format.