TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 2 पहाड़ से ऊँचा आदमी

Solutions for Class 12 Hindi: Chapter 02 The Man Taller than the Mountain (Dashrath Manjhi)

Review structured textbook solutions for Class 12 Hindi Chapter 02 The Man Taller than the Mountain (Dashrath Manjhi). Built according to TS Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 12 Hindi Solutions: Chapter 02 The Man Taller than the Mountain (Dashrath Manjhi)

View or download the dedicated Chapter 02 The Man Taller than the Mountain (Dashrath Manjhi) solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

दीर्घ प्रश्न (దీర్ఘ సమాధాన ప్రశ్నలు)

Question 1: ‘पहाड़ से ऊँचा आदमी’ पाठ का सारांश पाँच-छः वाक्यों में लिखिए ।

Answer:

मजदूर दशरथ माँझी की अस्वस्थ जीवन-संगिनी फागुनी देवी को 90 कि.मी. दूर स्थित निकटतम वज़ीरगंज अस्पताल ले जाने के दौरान वह दम तोड़ देती है। तभी दशरथ माँझी पहाड़ काटकर रास्ता बनाने और 90 कि.मी. की दूरी को कम करने का निर्णय करते हैं । उन्होंने छैनी-हथौड़े से पहाड़ काटकर रास्ता बनाया और यह साबित किया कि कोई कार्य असंभव नहीं है और मनुष्य से ज़्यादा ऊँचा कोई नहीं होता। बाद में लोग भी उस कार्य में हाथ बँटाते हैं। कर्मवीर के आगे कठोर पर्वत भी अपना सिर झुकाता है। वे दूसरे प्रोमेथियस और दूसरे भगीरथ हैं; उनके द्वारा काटा हुआ रास्ता ‘पूअर मैन्स ताजमहल’ है । वे ‘पहाड़ से ऊँचा आदमी’ और ‘माउंटेन मैन’ हैं ।

Exam Tips:

a) सारांश में क्रम रखें: पत्नी की मृत्यु → पहाड़ काटने का संकल्प → 22 वर्ष का परिश्रम → 90 कि.मी. की दूरी 13 कि.मी. → ‘पूअर मैन्स ताजमहल’।
b) लेखक सुभाष गाताडे का नाम और दशरथ माँझी की तुलना (प्रोमेथियस, भगीरथ) अवश्य लिखें।

 

लघु प्रश्न (లఘు సమాధాన ప్రశ్నలు)

Question 1: दशरथ माँझी ने पहाड़ तोड़ने की बात क्यों सोची ?

Answer:

मजदूर दशरथ माँझी की अस्वस्थ जीवन-संगिनी फागुनी देवी को गेलौर से 90 कि.मी. दूर स्थित निकटतम वज़ीरगंज अस्पताल ले जाने के दौरान वह दम तोड़ देती है। गेलौर और वज़ीरगंज के बीच पहाड़ है । यदि पहाड़ न होता तो दोनों गाँवों के बीच की दूरी 13 कि.मी. ही होती और उनकी पत्नी समय पर अस्पताल पहुँचकर ठीक हो जाती । इसी कारण दशरथ माँझी ने पहाड़ तोड़कर रास्ता बनाने की बात सोची ।

Exam Tips:

a) मुख्य कारण – पत्नी फागुनी देवी की असामयिक मृत्यु – पहले वाक्य में ही लिखें।
b) 90 कि.मी. और 13 कि.मी. – दोनों दूरियाँ लिखने से उत्तर पूर्ण होता है।

 

Question 2: ‘पहाड़ से ऊँचा आदमी’ पाठ से हम क्या सीखते हैं ?

Answer:

आत्मनिर्भर, दृढ़-निश्चयी और कर्मशील व्यक्ति के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं होता । ऐसा व्यक्ति जंगल में भी मंगल कर देता है। ऐसे व्यक्ति के सामने पर्वत भी अपना सिर झुकाता है, सागर भी अपनी तरंगों को पसारकर उसका स्वागत करता है । उसका काम सफल होता है, जिससे समाज का कल्याण होता है । यही हम ‘पहाड़ से ऊँचा आदमी’ पाठ से सीखते हैं ।

Exam Tips:

a) सीख को दो-तीन मूल्यों में बाँटें – दृढ़ निश्चय, परिश्रम, आत्मनिर्भरता, प्रेम और समाज-कल्याण।
b) दशरथ माँझी का उदाहरण देकर ‘जहाँ चाह वहाँ राह’ लोकोक्ति से उत्तर समाप्त करें।

 

एक वाक्य प्रश्न (ఏక వాక్య సమాధాన ప్రశ్నలు)

Question 1: दशरथ माँझी ने पहाड़ को किससे काटा ?

Answer:

दशरथ माँझी ने पहाड़ को छैनी और हथौड़े से काटा ।

Exam Tips:

a) दोनों औज़ार – छैनी और हथौड़ा – लिखें; उन्होंने किसी मशीन या डायनामाइट का प्रयोग नहीं किया।

 

Question 2: दशरथ माँझी की पत्नी का नाम क्या था ?

Answer:

दशरथ माँझी की पत्नी का नाम फागुनी देवी था ।

Exam Tips:

a) नाम की वर्तनी ‘फागुनी देवी’ सही लिखें और पूरा वाक्य बनाएँ।

 

Question 3: गेलौर से वज़ीरगंज तक जाने की कितने किलोमीटर की दूरी है ?

Answer:

पहाड़ तोड़ने से पहले गेलौर से वज़ीरगंज की दूरी 90 किलोमीटर थी; रास्ता बनने के बाद यह केवल 13 किलोमीटर रह गई ।

Exam Tips:

a) प्रश्न में ‘पहले’ या ‘बाद’ स्पष्ट न हो तो दोनों दूरियाँ (90 कि.मी. और 13 कि.मी.) लिखें।

 

Question 4: लेखक ने दशरथ माँझी की तुलना किन पौराणिक पुरुषों से की है ?

Answer:

लेखक ने दशरथ माँझी की तुलना प्रोमेथियस और भगीरथ से की है ।

Exam Tips:

a) प्रोमेथियस (यूनानी मिथक – मनुष्यों के लिए आग लाने वाले) और भगीरथ (गंगा को धरती पर लाने वाले) – दोनों नाम लिखें।

 

संदर्भ सहित व्याख्याएँ (సందర్భ సహిత వ్యాఖ్యలు)

Question 1: गेलौर से वज़ीरगंज जाने की 90 किलोमीटर की दूरी को 13 किलोमीटर ला देने वाला यह रास्ता एक श्रमिक के प्यार की निशानी है। एक अंग्रेज़ पत्रकार ने लिखा :- ‘पूअर मैन्स ताजमहल ।’

Answer:

संदर्भ : प्रस्तुत पाठ्यांश सफल लेखक, संपादक, अनुवादक, सक्रिय सांस्कृतिक विचारक एवं सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष गाताडे के पाठ ‘पहाड़ से ऊँचा आदमी’ से उद्धृत है । दशरथ माँझी द्वारा पहाड़ काटने के भगीरथ-प्रयत्न में लोग कैसे हाथ बँटाते हैं, उसका विवरण देते हुए लेखक प्रस्तुत कथन कहते हैं ।
व्याख्या : लेखक कहते हैं कि दशरथ माँझी छैनी और हथौड़े से पहाड़ काटकर गेलौर से वज़ीरगंज की 90 कि.मी. की दूरी को 13 कि.मी. कर देते हैं । यह नया रास्ता कठोर श्रमिक दशरथ माँझी के अपनी जीवन-संगिनी फागुनी देवी के प्रति पवित्र प्रेम का चिह्न है । अस्वस्थ फागुनी देवी को 90 कि.मी. दूर स्थित निकटतम वज़ीरगंज अस्पताल ले जाने के दौरान वह दम तोड़ देती है । तब दशरथ इस भगीरथ-प्रयत्न का निर्णय कर कार्य में सफलता पाते हैं । जैसे शहंशाह शाहजहाँ ने अपनी प्रियतमा मुमताज़ की याद में ताजमहल का निर्माण किया, वैसे ही निर्धन श्रमिक दशरथ ने अपनी जीवन-संगिनी फागुनी देवी की याद में इस नए रास्ते का निर्माण किया। एक अंग्रेज़ पत्रकार ठीक कहते हैं कि यही रास्ता गरीब दशरथ का ताजमहल है ।
विशेषताएँ : ‘यह रास्ता एक श्रमिक के प्यार की निशानी’ और ‘पूअर मैन्स ताजमहल’ शब्दों में लेखक बिंदु में सिंधु भर देते हैं। दोनों उपमाएँ सटीक हैं ।

Exam Tips:

a) ‘पूअर मैन्स ताजमहल’ की तुलना शाहजहाँ–मुमताज़ के ताजमहल से स्पष्ट करें – यही व्याख्या का केंद्र है।
b) संदर्भ में लेखक सुभाष गाताडे और पाठ का नाम अवश्य लिखें।

 

Question 2: पहाड़ मुझे उतना ऊँचा कभी नहीं लगा जितना लोग बताते हैं । मनुष्य से ज़्यादा ऊँचा कोई नहीं होता ।

Answer:

संदर्भ : प्रस्तुत पाठ्यांश सफल लेखक, संपादक, अनुवादक, सक्रिय सांस्कृतिक विचारक एवं सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष गाताडे के पाठ ‘पहाड़ से ऊँचा आदमी’ से उद्धृत है । दशरथ माँझी की तुलना प्रोमेथियस और भगीरथ से करने के संदर्भ में, पाठ के अंत में, लेखक ये वाक्य कहते हैं ।
व्याख्या : लेखक कहते हैं कि दशरथ माँझी ने एक पत्रकार से अपने जीवन-दर्शन का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि पहाड़ की ऊँचाई जितनी लोग कहते हैं, मुझे उतनी ऊँचाई कभी नहीं लगी। मनुष्य से अधिक ऊँचा कोई भी नहीं होता । कर्मशील मनुष्य ही सबसे ऊँचा है ।
विशेषताएँ : यह उद्धरण ‘जहाँ चाह वहाँ राह’ लोकोक्ति की याद दिलाता है और दशरथ के दृढ़ निश्चय और उनकी आत्मनिर्भरता का परिचायक है। सचमुच, कर्मवीर जंगल में भी मंगल कर देता है। उसके लिए कोई कार्य असंभव नहीं होता ।

Exam Tips:

a) यह कथन दशरथ माँझी का है – वक्ता का नाम संदर्भ में स्पष्ट लिखें।
b) पाठ के शीर्षक ‘पहाड़ से ऊँचा आदमी’ से इस कथन का संबंध बताएँ – अतिरिक्त अंक मिलते हैं।

 

पहाड़ से ऊँचा आदमी Summary in Hindi

लेखक परिचय

सुपरिचित लेखक और सक्रिय सांस्कृतिक विचारक के रूप में प्रसिद्ध सुभाष गाताडे का जन्म 24 अक्तूबर 1957 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ । सन् 1981 में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की । वे बहुत समय से सामाजिक कार्यों में संलग्न रहे हैं। 1990 से 1999 तक आप ने “लोक दस्ता” नामक वैचारिक पत्रिका का संपादन किया । वर्ष 2001 से आप “कृति संस्कृति संधान” पत्रिका से संबद्ध रहे हैं। आप सफल सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, सम्पादक, अनुवादक के रूप में जाने जाते हैं। आप के लेख अंग्रेजी, हिन्दी, उर्दू तथा मराठी में देश-विदेश में प्रकाशित और बहुचर्चित होते रहते हैं ।

“शाहबाग मूवमेंट”, “तर्क और विचारों से कौन डरता है”, “जब पानी में आग लगी थी”, “जाति तोड़ो – मनुष्य बनो” तथा “समाज, संस्कृति और सियासत पर प्रश्नवाचक” आदि आपकी प्रतिष्ठित पुस्तकें हैं ।

सारांश

आपने कई बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि “अगर इंसान चाहे तो वह पहाड़ को भी हिला कर दिखा सकता है”। और आज हम आपको ऐसे ही व्यक्ति से रूबरू करा रहे हैं जिन्होंने अकेले दम पर सचमुच पहाड़ को हिला कर दिखा दिया है ।

मैं बात कर रहा हूँ गया (Gaya) जिले के एक अति पिछड़े गाँव गहलौर में रहनेवाले दशरथ माँझी की। गहलौर एक ऐसी जगह है जहाँ पानी के लिए भी लोगों को तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था, वहीं अपने परिवार के साथ एक छोटे-से झोंपड़े में रहनेवाले पेशे से मजदूर श्री दशरथ माँझी ने गहलौर पहाड़ को अकेले दम पर चीर कर 360 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा रास्ता बना दिया ।

इसकी वजह से गया जिले के अत्री और वजीरगंज ब्लॉक के बीच की दूरी (पाठ के अनुसार) 90 किलोमीटर से घटकर मात्र 13 किलोमीटर रह गई । ज़ाहिर है इससे उनके गाँववालों को काफी सहूलियत हो गई । इस पहाड़ जैसे काम को करने के लिए उन्होंने किसी डायनामाइट या मशीन का इस्तेमाल नहीं किया, उन्होंने तो सिर्फ़ अपनी छेनी-हथौड़ी से ही ये कारनामा कर दिखाया, इस काम को करने के लिए उन्होंने न जाने कितनी ही दिक्कतों का सामना किया, कभी लोग उन्हें पागल कहते तो कभी सनकी, यहाँ तक कि घरवालों ने भी शुरू में उनका काफ़ी विरोध किया पर अपनी धुन के पक्के दशरथ माँझी ने किसी की न सुनी और एक बार जो छेनी-हथौड़ी उठाई तो बाईस साल बाद ही उसे छोड़ा । जी हाँ, सन् 1960 से हाथ में छेनी-हथौड़ी लिए वे बाईस साल पहाड़ काटते रहे ।

रात – दिन, आँधी पानी की चिंता किये बिना दशरथ माँझी नामुमकिन को मुमकिन करने में जुटे रहे । अंततः पहाड़ को झुकना ही पड़ा। 22 साल [1960-1982] के अथक परिश्रम के बाद ही उनका यह कार्य पूर्ण हुआ, पर उन्हें हमेशा यह अफसोस रहा कि जिस पत्नी की परेशानियों को देखकर उनके मन में काम करने का जज्बा आया अब वही उनके बनाये इस रास्ते पर चलने के लिए जीवित नहीं थी ।

दशरथ जी के इस कारनामे के बाद दुनिया उन्हें ‘माउंटेन कटर’ और ‘माउंटेन मैन’ के नाम से भी जानने लगी, वैसे पहले भी रेल पटरी के सहारे गया से पैदल दिल्ली यात्रा कर जगजीवन राम और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी से मिलने का अद्भुत कार्य भी दशरथ माँझी ने किया था, पर पहाड़ चीरने के आश्चर्यजनक काम के बाद इन कामों का क्या महत्व रह जाता है ?

सन् 1929 में जन्मे श्री दशरथ माँझी का देहांत 17 अगस्त 2007 को कैंसर की बीमारी से लड़ते हुए दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में हुआ । इनका अंतिम संस्कार बिहार सरकार द्वारा राजकीय सम्मान के साथ किया गया, भले ही वो आज हमारे बीच न हों पर उनका यह अद्भुत कार्य आनेवाली कई पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा ।

सफलता पाने के लिए जरूरी है कि हम अपने प्रयास में निरंतर जुटे रहें । बहुत से लोग कभी इस बात को नहीं जान पाते हैं कि जब उन्होंने अपने प्रयास छोड़े तो वह सफलता के कितने करीब थे ।

सफल होने के लिए संयम बहुत जरूरी है, जिंदगी के बाईस साल तक कठोर मेहनत करने के बाद फल मिला दशरथ माँझी को ।

कौन कहता है कि “अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता” – दशरथ माँझी ने दिखा दिया कि फोड़ सकता है ।

कठिन शब्दों के अर्थ

टेक्नोलॉजी – technology, టెక్నాలజీ
निर्भर – dependent on, ఆధారపడు
पहाड़ी चीरने के लिए – for hill cutting, కొండను చీల్చుట కొరకు
इस्तेमाल – use, ఉపయోగం
शख्स – the man, మనిషి
अन्जाम – the execution, అమలు
बाजुओं – arms, చేతులు
छैनी – chisel, ఉలి
हथौड़ा – hammer, సుత్తి
ठान लेना – Intend to, ఉద్దేశ్యము
राहगीरों – passers-by, ప్రయాణం చేయువారు
संगिनी – wife, companion, భార్య, స్నేహితురాలు
धुन के पक्के – determined, resolute, స్థిరంగా ఉండుట
दौरान – during, సమయంలో
हसरत – wish, కోరిక, అనుకొనుట, ఆశించు
असामयिक मौत – untimely death, అకాల మరణం
निशानी – sign, Remembrance, గుర్తుగా
यायावरी – wandering, nomadic life, సంచారకులు, దేశదిమ్మరి
जिजीविषा – will to live, జీవించాలనే కోరిక
धमकाया – to threaten, బెదిరించే
कचोटता – to pain, to hurt, బాధించటం
फ़ाक़ाकशी – starvation, ఆకలితో మరణించు
मृत्युभोज – death feast, death ritual, మరణ ఆచారాలు
मिथकीय पात्रों – mythical character, పౌరాణిక పాత్ర
कोशिशों – tries, ప్రయత్నాలు
इनसानियत – humanity, మానవతా దృక్పథం
दुश्मन – enemy, foe, శత్రువు
पलभर – moment, క్షణం
संकल्पशक्ति – resolution power, సంకల్ప శక్తి
तब्दील – changed, మార్పు

Free study material for Hindi

TS Board Solutions for Class 12 Hindi Chapter 02 The Man Taller than the Mountain (Dashrath Manjhi)

Chapter Exercise Answers for Class 12 Hindi

Review comprehensive exercise answers for Class 12 Hindi Chapter 02 The Man Taller than the Mountain (Dashrath Manjhi). Fully updated to match current TS Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for Chapter 02 The Man Taller than the Mountain (Dashrath Manjhi)

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for TS Board exams.

Complete Preparation Kit for Class 12 Exams

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 2 पहाड़ से ऊँचा आदमी for the 2026-27 session?

The complete and updated TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 2 पहाड़ से ऊँचा आदमी is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest TS Board curriculum.

Are the Hindi TS Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 2 पहाड़ से ऊँचा आदमी as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 TS Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 2 पहाड़ से ऊँचा आदमी will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 2 पहाड़ से ऊँचा आदमी in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 2 पहाड़ से ऊँचा आदमी in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi TS Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 2 पहाड़ से ऊँचा आदमी in printable PDF format for offline study on any device.