Download TS Board Solutions for Class 12 Hindi Chapter 03 Ashok Ka Shastra Tyag
Explore reliable textbook solutions for Chapter 03 Ashok Ka Shastra Tyag tailored for Class 12 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final TS Board evaluations.
Access TS Board Solutions and Answers
View or download the dedicated Chapter 03 Ashok Ka Shastra Tyag solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
लघु प्रश्न
Question 1: सम्राट अशोक के बारे में आप क्या जानते हैं? उनके बारे में तीन-चार वाक्य लिखिए।
Answer:
सम्राट अशोक मगध के प्रतापी सम्राट थे। युद्ध-पिपासु होने के कारण वे चार साल से कलिंग से युद्ध करते रहे, फिर भी उसे जीत नहीं पाए। कलिंग की राजकुमारी पद्मा पुरुष वेष में शस्त्र सज्जित होकर विशाल स्त्री सेना के साथ अशोक की सेना के सम्मुख आती है। स्त्रियों पर शस्त्र प्रयोग शास्त्र-विरुद्ध होने के कारण अशोक विचलित होकर शस्त्र त्याग करते हैं। अंत में अपने सभी सरदारों के साथ अशोक बौद्ध भिक्षु से दीक्षा लेते हैं और बौद्ध धर्म के सिद्धांतों (अहिंसा, करुणा, शांति) का आजीवन पालन करने की प्रतिज्ञा करते हैं।
Exam Tips:
a) अशोक का परिचय (मगध सम्राट, युद्ध-पिपासु), कलिंग युद्ध, पद्मा की स्त्री सेना और शस्त्र-त्याग – इसी क्रम में लिखें।
b) अंत में बौद्ध धर्म की दीक्षा और अहिंसा की प्रतिज्ञा लिखना न भूलें।
Question 2: अशोक ने शस्त्रों का त्याग क्यों किया?
Answer:
अशोक जब स्वयं अपनी सेना का संचालन कर रहे थे, तब कलिंग-दुर्ग से निकली शत्रु की पूरी सेना स्त्रियों की थी। उसका संचालन करने वाली राजकुमारी पद्मा भी स्त्री थी। स्त्रियों पर शस्त्र चलाना शास्त्र-विरुद्ध है। इसे दृष्टि में रखकर और स्त्री-सेना को देखकर हृदय परिवर्तित होने के कारण अशोक ने शस्त्रों का त्याग किया। पद्मा के व्यंग्य ने भी उन्हें युद्ध के दुष्परिणामों का एहसास कराया।
Exam Tips:
a) मुख्य कारण स्पष्ट लिखें – स्त्रियों पर शस्त्र चलाना शास्त्र-विरुद्ध है और स्त्री-सेना देखकर अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ।
b) पद्मा का कथन ‘मैं शास्त्र सीखने नहीं, शस्त्र चलाने आई हूँ’ उद्धृत करने से उत्तर प्रभावशाली बनता है।
लेखक परिचय
बंशीधर श्रीवास्तव का जन्म बिहार में हुआ था। इनकी सही जन्मतिथि एवं निधन तिथि का विवरण अनुपलब्ध है। पाठ्यपुस्तक में भी इनकी सूचना नहीं दी गई है। श्रीवास्तव जी के पिता का नाम रूपनारायण था। इनकी शिक्षा-दीक्षा उच्च स्तर तक पूरी तरह हिंदी में ही हुई। इन्हें हिंदी भाषा और साहित्य में विशेष रुचि थी।
इन्होंने आजीवन गांधीजी के वचनों का पालन किया। इसी कारण इनकी रचनाएँ शांति, अहिंसा, धर्म, न्याय आदि गांधीवादी विचारधारा से मंडित हैं। इनकी सृजन क्षमता में भाषा की सरलता, शब्दों का चयन तथा सुंदर सूक्तियों का प्रयोग प्रशंसनीय है। इनकी प्रमुख रचनाओं में उल्लेखनीय हैं – नयी तालीम का ध्रुवतारा, खादी और गोसेवा, विकास का सच्चा अर्थ, ईश्वर अल्ला तेरे नाम, देवनागरी लिपि की लोकप्रियता, विश्व हिंदी विद्यापीठ, शोषण और पोषण आदि।
प्रस्तुत ऐतिहासिक एकांकी ‘अशोक का शस्त्र त्याग’ में युद्ध-पिपासु, महान सम्राट अशोक के शस्त्र-त्याग द्वारा युद्ध के दुष्परिणाम एवं अहिंसा के महत्व के साथ-साथ कलिंग की राजकुमारी के शौर्य और साहस को महिला-शक्ति के प्रतीक के रूप में चित्रित किया गया है। इस दृष्टि से यह एक सफल एकांकी है।
सारांश
चार सालों से मगध और कलिंग के बीच युद्ध चल रहा है। कलिंग के महाराज मारे गए तथा उनके सेनापति पहले ही कैद हो चुके हैं। फिर भी कलिंग-दुर्ग के फाटक बंद हैं। दूसरे दिन युद्ध-पिपासु अशोक स्वयं कलिंग-दुर्ग के फाटक के सामने सेना का संचालन करता है और सेना को उत्साहित करता है। कुछ देर बाद सहसा दुर्ग का फाटक खुल जाता है।
शस्त्र सज्जित स्त्रियों की विशाल सेना फाटक के बाहर निकलने लगती है। सेना के आगे पुरुष वेष में कलिंग महाराज की पुत्री पद्मा साक्षात् चंडी-सी दिखाई देती है। अशोक सहित उसकी सारी सेना आश्चर्य में डूब जाती है। वीरांगना पद्मा वीर रस से प्लावित भाषण से सेना को उत्तेजित करती है। अशोक के पूछने पर पद्मा अपना परिचय देते हुए उसे ललकारती है कि जब तक मैं हूँ, मेरी ये वीरांगनाएँ हैं, कलिंग के भीतर कोई पैर नहीं रख सकता। मैं अपने पिता के हत्यारे से द्वंद्व युद्ध करना चाहती हूँ। अशोक दुविधा में पड़ जाता है, क्योंकि स्त्रियों पर शस्त्र चलाना शास्त्रसम्मत नहीं है।
इसलिए वह अपना निर्णय प्रकट करता है कि मैं शस्त्र नहीं चलाऊँगा, मैं स्त्री-वध नहीं करूँगा, मैं यह पाप नहीं करूँगा। वह अपनी सेना को भी आज्ञा देता है कि स्त्रियों पर हाथ न उठाएँ। इस पर व्यंग्य करती हुई पद्मा पूछती है कि क्या शास्त्र निरपराधियों की हत्या करने को कहता है, लाखों माताओं की गोद सूनी करने को कहता है, लाखों स्त्रियों की माँग का सिंदूर पोंछ डालने को कहता है? वह आगे कहती है कि मैं तुमसे शास्त्र सीखने नहीं आई हूँ, शस्त्र चलाने आई हूँ। कलिंग की स्त्रियाँ तुमसे कुछ नहीं चाहतीं, केवल युद्ध चाहती हैं।
अशोक सिर झुकाकर तलवार नीचे फेंक देता है और अपने सैनिकों से भी तलवारें फिंकवा देता है। वह कहता है कि काट लीजिए मेरा सिर। मैं हथियार नहीं उठाऊँगा। मेरी प्रतिज्ञा अटल है। इस पर पद्मा यह कहते हुए अपनी स्त्री सेना के साथ दुर्ग में चली जाती है कि “तो जाइए महाराज! स्त्रियाँ भी निहत्थे पर वार नहीं करेंगी।”
अंत में अशोक और उसके सभी सरदार पीले वस्त्र धारण कर बौद्ध भिक्षु से दीक्षा पाते हैं और बौद्ध धर्म के सिद्धांतों – अहिंसा, करुणा, शांति, लोक-कल्याण – के मार्ग पर आजीवन चलने की प्रतिज्ञा करते हैं।
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 12 Hindi Chapter 03 Ashok Ka Shastra Tyag
Official TS Board Solutions for Chapter 03 Ashok Ka Shastra Tyag
Access structured TS Board textbook solutions for Chapter 03 Ashok Ka Shastra Tyag. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for Chapter 03 Ashok Ka Shastra Tyag
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for TS Board exams.
Next Steps in Your Hindi Revision
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Hindi.
FAQs
The complete and updated TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 3 अशोक का शस्त्र त्याग is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest TS Board curriculum.
Yes, our experts have revised the TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 3 अशोक का शस्त्र त्याग as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 3 अशोक का शस्त्र त्याग will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 3 अशोक का शस्त्र त्याग in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 3 अशोक का शस्त्र त्याग in printable PDF format for offline study on any device.