Solutions for Class 12 Hindi: Chapter 02 Gaon Ka Ishwar
Explore reliable textbook solutions for Chapter 02 Gaon Ka Ishwar tailored for Class 12 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final TS Board evaluations.
Practice Class 12 Hindi Solutions: Chapter 02 Gaon Ka Ishwar
Access the complete solution PDF for Class 12 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
लघु प्रश्न
Question 1: रतन कौन है? उसके बारे में तीन-चार वाक्य लिखिए।
Answer:
रतन शिवपाल का शिक्षित ज्येष्ठ पुत्र है, जो शहर में नौकरी करता है और घर चलाने के लिए हर महीने पैसा भेजता है। उसमें विनय, विवेक, वात्सल्य, उदात्त भाव आदि गुण कूट-कूट कर भरे हैं। वह अपनी छोटी बहन केशर को बेमेल विवाह से बचाने की भरसक कोशिश करता है। वह उसे शहर में पढ़ा-लिखाकर सयानी करके योग्य युवक से उसकी शादी कराना चाहता है। सचमुच रतन घर का, गाँव का और समाज का रतन है।
Exam Tips:
a) पहले वाक्य में परिचय दें – रतन शिवपाल का शिक्षित बड़ा बेटा है जो शहर में नौकरी करता है।
b) उसके गुण (विनय, विवेक, बहन के प्रति वात्सल्य) और बेमेल विवाह के विरोध का उल्लेख अवश्य करें।
Question 2: ‘गाँव का ईश्वर’ एकांकी का उद्देश्य क्या है?
Answer:
अशिक्षा के कारण ग्रामीण प्रांतों में कई दुष्परिणाम होते रहते हैं। उनमें बेमेल विवाह, बाल-विवाह, लड़कियों को समान अधिकार न देना, शिक्षित संतान की भावनाओं को प्राथमिकता न देना, बड़ों की पसंद को छोटों पर थोपना, और बड़ा आदमी चाहे कैसा भी हो उसे गाँव का ईश्वर समझना आदि प्रमुख हैं। इन बिंदुओं की ओर पाठकों की दृष्टि आकृष्ट कर इन दुष्परिणामों को दूर कराने की कोशिश करना ही इस एकांकी का मुख्य उद्देश्य है।
Exam Tips:
a) उद्देश्य वाले प्रश्न में अशिक्षा से उत्पन्न बुराइयों (बेमेल विवाह, बाल-विवाह, लड़कियों से भेदभाव) को बिंदुवार लिखें।
b) शीर्षक ‘गाँव का ईश्वर’ का अर्थ – गाँव के बड़े/रूढ़िवादी लोग – स्पष्ट करें; यह वाक्य अंक दिलाता है।
लेखक परिचय
डॉ. लक्ष्मीनारायण लाल का जन्म सन् 1927 में हुआ था तथा निधन सन् 1987 में हुआ था। वे न केवल श्रेष्ठ नाटककार थे, बल्कि एकांकीकार, कहानीकार, उपन्यासकार और समीक्षक भी थे। वे संगीत नाटक अकादमी द्वारा सम्मानित किए गए तथा साहित्य कला परिषद एवं हिंदी अकादमी द्वारा पुरस्कृत किए गए।
लक्ष्मीनारायण लाल जी के प्रमुख नाटक हैं – अंधा कुआँ, मादा कैक्टस, सुंदर रस, सूखा सरोवर आदि। इनके एकांकी संग्रह हैं – पर्वत के पीछे, नाटक बहुरूपी, ताजमहल के आँसू, मेरे श्रेष्ठ एकांकी आदि। आने वाला कल, लेडी डॉक्टर, डाकू आए थे, मेरी प्रतिनिधि कहानियाँ आदि इनके प्रसिद्ध कहानी संग्रह हैं। इनके उपन्यासों में धरती की आँखें, बया का घोंसला और साँप, काले फूल का पौधा, अपना-अपना राक्षस आदि प्रसिद्ध हैं। आधुनिक हिंदी कहानी, आधुनिक हिंदी नाटक और रंगमंच आदि इनके समीक्षा-ग्रंथ हैं।
आपकी रचनाओं में मध्यवर्गीय नागरिक जीवन, ग्रामीण जीवन, मानवीय संबंध, प्रेम की विभिन्न मनोदशाएँ आदि प्रतिबिंबित हैं।
प्रस्तुत एकांकी ‘गाँव का ईश्वर’ गाँव की अशिक्षा से होने वाले बेमेल विवाह, अंधविश्वास आदि दुष्परिणामों को दर्शाने वाला सफल एकांकी है।
सारांश
ग्रामीण शिवपाल के परिवार में उसकी पत्नी, रतन और जतन नामक दो बेटे तथा केशर नामक बेटी हैं। बेटी पूरे तेरह साल की भी नहीं है। शिवपाल उस नादान बेटी केशर का बेमेल विवाह दो बार विवाहित एक विधुर बूढ़े से करने की कोशिश करता है। वह किसी की नहीं सुनता। यह विवाह केशर को पसंद नहीं है, पर वह पिता को अपनी अनिच्छा बताने से डरती है। उसका बड़ा भाई रतन शिक्षित है और शहर में रहकर नौकरी करता है। उसकी कमाई से घर चलता है। वह भी इस विवाह का विरोध करता है। इस कारण शिवपाल रतन से नाराज़ रहता है और उसे गालियाँ देता रहता है। रतन की माँ पति की इन बातों का खंडन करती है।
एक ओर विवाह की तैयारियाँ होती रहती हैं। सभी सगे-संबंधी आ जाते हैं। कोलाहल मच जाता है, लेकिन रतन नहीं आ पाता। कुछ बुज़ुर्ग रतन और शिवपाल के बारे में बातचीत करते रहते हैं। इतने में मुहूर्त के पहले रतन आता है। वह बुज़ुर्गों और माँ का चरणस्पर्श करता है और पिता का अभिवादन करता है। वह सभी सगे-संबंधियों के लिए कपड़े और बच्चों के लिए मिठाई, खिलौने लाता है। बहन के लिए विवाह संबंधी वस्त्र और आभूषण लाता है।
साथ-साथ पैसा भी लाता है। फिर भी रतन और केशर खुश नहीं हैं। अकेले में रतन केशर से कहता है – “मेरी दुलारी मुन्नी! चल, भाग चल! मैं तुझे इसी तरह शहर ले जाऊँगा, छिप जाऊँगा तुझे लेकर। शहर में तुझे पढ़ाऊँगा, सयानी करूँगा, और जब जीवन के प्रति तेरा दृष्टिकोण निश्चित हो जाएगा, तब तेरी शादी करूँगा ठीक तेरे ही योग्य। नहीं तो यह घर, यह गाँव, यहाँ का ईश्वर तुझे इसी तरह ज़िंदा गाड़ देगा इसी धरती में।” इस तरह वह कई प्रकार से समझाता-बुझाता और उत्साह भरने की कोशिश करता है। लेकिन बेबस केशर “ऐसा नहीं भइया” कहते हुए सिसकती हुई उसके पैरों से लिपट जाती है। रतन भी रो पड़ता है।
विफल होकर निस्सहाय रतन चुपचाप घर छोड़कर शहर लौट जाता है। माँ और बेटी रो पड़ती हैं। पिता गाली देता है। बाकी लोग आश्चर्यपूर्ण दुःख से एक-दूसरे को देखते ही रह जाते हैं।
Free study material for Hindi
Free TS Board Textbook Explanations: Class 12 Hindi Chapter 02 Gaon Ka Ishwar
Chapter Exercise Answers for Class 12 Hindi
Access structured TS Board textbook solutions for Chapter 02 Gaon Ka Ishwar. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Detailed Answer Guides for Chapter 02 Gaon Ka Ishwar
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Complete Preparation Kit for Class 12 Exams
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Hindi.
FAQs
The complete and updated TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 2 गाँव का ईश्वर is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest TS Board curriculum.
Yes, our experts have revised the TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 2 गाँव का ईश्वर as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 2 गाँव का ईश्वर will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 2 गाँव का ईश्वर in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 2 गाँव का ईश्वर in printable PDF format for offline study on any device.