TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 1 उपभोक्तावाद की संस्कृति

Download TS Board Solutions for Class 12 Hindi Chapter 01 The Culture of Consumerism

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 01 The Culture of Consumerism using the official curriculum guides for Class 12 Hindi. Designed to align with the 2026-27 TS Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Access TS Board Solutions and Answers

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

दीर्घ प्रश्न (దీర్ఘ సమాధాన ప్రశ్నలు)

Question 1: ‘उपभोक्तावाद की संस्कृति’ पाठ का सारांश पाँच-छः वाक्यों में लिखिए ।

Answer:

हम लोग विविध विज्ञापनों की चमक-दमक से सम्मोहित होकर वस्तुओं के पीछे भाग रहे हैं, चाहे वे घटिया ही क्यों न हों। हमारी दृष्टि वस्तु की गुणवत्ता पर नहीं है । संपन्न वर्ग प्रदर्शनपूर्ण जीवनशैली को अपना रहा है, जिस पर साधारण निर्धन वर्ग भी ललचाई दृष्टि लगाए रहता है । सभ्यता और संस्कृति के विकास के लिए यह चिंता का विषय है, जिसे उपभोक्तावाद ने जन्म दिया है । यह उपभोक्ता संस्कृति, यह दिखावे की संस्कृति हमारी सामाजिक जड़ों को उखाड़ती है और सामाजिक अशांति को फैलाती है । इससे हमारे सांस्कृतिक अभिमान (अस्मिता) का भी ह्रास होता है । लेखक के अनुसार यह संस्कृति भविष्य के लिए एक बड़ी चुनौती है ।

Exam Tips:

a) सारांश में लेखक (श्यामाचरण दुबे), विज्ञापनों का प्रभाव, दिखावे की संस्कृति और उसके दुष्परिणाम – ये चारों बातें क्रम से लिखिए।
b) अंत में गांधीजी का कथन या ‘भविष्य के लिए एक बड़ी चुनौती’ वाला वाक्य लिखकर उत्तर समाप्त करें – परीक्षक इसे देखते हैं।
c) प्रश्न में पाँच-छः वाक्य माँगे गए हैं; बहुत लंबा उत्तर न लिखें।

 

लघु प्रश्न (లఘు సమాధాన ప్రశ్నలు)

Question 1: उपभोक्तावादी संस्कृति का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ रहा है ?

Answer:

उपभोक्तावादी संस्कृति का दुष्प्रभाव मेरे जीवन पर अधिक है । इससे समाज में हमारी दूरी बढ़ रही है; सामाजिक परस्पर संबंधों में कमी आ रही है । जीवन-स्तर का बढ़ता अंतर हम में आक्रोश एवं अशांति को जन्म दे रहा है । मर्यादाएँ टूट रही हैं, नैतिकता घट रही है । स्वार्थ परमार्थ को दबा रहा है ।

Exam Tips:

a) अपने अनुभव के रूप में (‘मेरे जीवन पर’) उत्तर लिखिए – दिखावे की खरीदारी, विज्ञापनों का आकर्षण जैसे उदाहरण दीजिए।
b) पाठ के शब्द – दूरी, आक्रोश, अशांति, मर्यादाएँ, स्वार्थ, परमार्थ – प्रयोग करें।

 

Question 2: ‘उपभोक्तावाद की संस्कृति’ पाठ के अनुसार उपभोक्ताओं को कैसे जागरूक रहना चाहिए ?

Answer:

‘उपभोक्तावाद की संस्कृति’ पाठ के अनुसार उपभोक्ताओं को विज्ञापनों की चमक-दमक के चंगुल में नहीं फँसना चाहिए । उनकी दृष्टि केवल आवश्यक और गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं पर ही होनी चाहिए। विदेशी घटिया खाद्य व पेय पदार्थों का तत्काल त्याग करना चाहिए । दिखावे के लिए नहीं, आवश्यकता के लिए वस्तुएँ खरीदनी चाहिए ।

Exam Tips:

a) मुख्य बिंदु: विज्ञापनों से सावधान, गुणवत्ता पर ध्यान, आवश्यकता के अनुसार खरीद, घटिया विदेशी खाद्य-पेय का त्याग।
b) ‘गुणवत्ता’, ‘तत्काल’ जैसे शब्दों की वर्तनी सही लिखें।

 

एक वाक्य प्रश्न (ఏక వాక్య సమాధాన ప్రశ్నలు)

Question 1: ‘उपभोक्तावाद की संस्कृति’ पाठ के लेखक कौन हैं ?

Answer:

‘उपभोक्तावाद की संस्कृति’ पाठ के लेखक श्यामाचरण दुबे हैं ।

Exam Tips:

a) लेखक का पूरा नाम ‘श्यामाचरण दुबे’ सही वर्तनी में लिखें।
b) वे समाजशास्त्री भी थे – यह जोड़ना उपयोगी है।

 

Question 2: किन खाद्यों को लेखक फूहड़ खाद्य मानते हैं ?

Answer:

लेखक पीज़ा और बर्गर को फूहड़ (कूड़ा) खाद्य मानते हैं ।

Exam Tips:

a) दोनों नाम – पीज़ा और बर्गर – लिखना आवश्यक है।
b) एक वाक्य में पूरा उत्तर दें, केवल शब्द नहीं।

 

Question 3: श्यामाचरण दुबे को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?

Answer:

श्यामाचरण दुबे को भारतीय ज्ञानपीठ के मूर्तिदेवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

Exam Tips:

a) पुरस्कार ‘परंपरा और इतिहास बोध’ रचना के लिए मिला – यह जोड़ने से उत्तर पूर्ण होता है।
b) ‘मूर्तिदेवी’ को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से न मिलाएँ।

 

Question 4: हमारी सामाजिक नींव को कौन हिला रहा है ?

Answer:

उपभोक्ता संस्कृति हमारी सामाजिक नींव को हिला रही है ।

Exam Tips:

a) पाठ का अंतिम वाक्य याद रखें: ‘उपभोक्ता संस्कृति हमारी सामाजिक नींव को ही हिला रही है।’

 

संदर्भ सहित व्याख्याएँ (సందర్భ సహిత వ్యాఖ్యలు)

Question 1: हमारे सीमित संसाधनों का घोर अपव्यय हो रहा है। जीवन की गुणवत्ता आलू के चिप्स से नहीं सुधरती । न बहुविज्ञापित शीतल पेयों से । भले ही वे अंतर्राष्ट्रीय हों ।

Answer:

संदर्भ : प्रस्तुत उद्धरण साहित्यकार एवं समाजशास्त्री श्यामाचरण दुबे के ‘उपभोक्तावाद की संस्कृति’ नामक निबंध से उद्धृत है । सामंती संस्कृति के फैलाव के दुष्परिणामों को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए निबंधकार ये वाक्य कहते हैं ।
व्याख्या : सामंती संस्कृति के फलस्वरूप अपरिमित घटिया विदेशी वस्तुओं को स्वीकार कर, हम अपने देश के सीमित संसाधनों का घोर अनुचित व्यय कर रहे हैं। जिंदगी की गुणवत्ता विदेशी घटिया खाद्य – आलू के चिप्स आदि – से या बहुविज्ञापित शीतल पेयों से नहीं सुधरती । विदेशी खाद्य पीज़ा और बर्गर कितने ही आधुनिक हों, वे तो हेय हैं, घटिया ही हैं । वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं । इनका त्याग करना ही अच्छा है ।
विशेषता : प्रस्तुत उद्धरण भारतीय संस्कृति के ह्रास की चेतावनी का परिचायक है ।

Exam Tips:

a) संदर्भ में लेखक का नाम, पाठ का नाम और प्रसंग – तीनों अवश्य लिखें।
b) व्याख्या में ‘सीमित संसाधन’, ‘अपव्यय’ और ‘गुणवत्ता’ का अर्थ स्पष्ट करें; अंत में विशेषता लिखें।

 

Question 2: उपभोक्ता संस्कृति हमारी सामाजिक नींव को ही हिला रही है । यह एक बड़ा ख़तरा है । भविष्य के लिए यह एक बड़ी चुनौती है।

Answer:

संदर्भ : प्रस्तुत उद्धरण साहित्यकार एवं समाजशास्त्री श्यामाचरण दुबे के ‘उपभोक्तावाद की संस्कृति’ नामक निबंध के समापन वाक्य हैं । गांधीजी के कथन को उद्धृत करते हुए निबंधकार ये वाक्य कहते हैं ।
व्याख्या : निबंधकार कहते हैं कि विज्ञापनों की चमक-दमक के कारण हम भारतीय, विशेषतः निर्धन लोग, वस्तुओं के पीछे भाग रहे हैं । यह उपभोक्ता संस्कृति का दुष्परिणाम है। इससे भारतीय समाज की जड़ें कमज़ोर होती हैं और भारतीय संस्कृति को बहुत हानि पहुँचती है। हमारे देश के भविष्य के लिए भी यह उपभोक्ता संस्कृति अत्यंत हानिकारक है ।
विशेषता : निबंधकार इस उद्धरण द्वारा उपभोक्ताओं को चेतावनी दे रहे हैं । भाषा सरल और सुबोध है ।

Exam Tips:

a) गांधीजी का कथन – ‘स्वस्थ सांस्कृतिक प्रभावों के लिए दरवाज़े-खिड़कियाँ खुले रखें, पर अपनी बुनियाद पर कायम रहें’ – व्याख्या में जोड़ें।
b) ‘सामाजिक नींव हिलना’ का अर्थ स्पष्ट करें – सामाजिक संबंधों और मूल्यों का कमज़ोर होना।

 

उपभोक्तावाद की संस्कृति Summary in Hindi

लेखक परिचय

श्यामाचरण दुबे भारतीय समाजशास्त्री एवं साहित्यकार थे । वे एक प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय समाज वैज्ञानिक थे । उन्हें एक कुशल प्रशासक और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के सलाहकार के रूप में भी याद किया जाता है । उनका जन्म सन् 1922 में हुआ । उन्होंने भारतीय समाज की बदलती परिस्थितियों पर जमकर लिखा है ।

उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्यापन कार्य किया तथा अनेक महत्वपूर्ण पदों पर भी सफलतापूर्वक कार्य किया । इसके साथ ही आजीवन लेखन कार्य किया । उन्होंने हिन्दी में “मानव और संस्कृति”, “परंपरा और इतिहास बोध”, “संक्रमण की पीड़ा” आदि रचनाएँ की । ‘परंपरा और इतिहास बोध’ के लिए उन्हें भारतीय ज्ञानपीठ ने मूर्तिदेवी पुरस्कार से सम्मानित किया । उनका निधन सन् 1996 में हुआ ।

सारांश

हमारी जीवन शैली धीरे – धीरे बदल रही है । इसमें उपभोक्तावाद बढ़ता जा रहा है। अधिकाधिक मात्रा में उत्पादन बढ़ रहा है। जन समुदाय उत्पादों को भोजन समझकर भोग रहा है। परंतु मनुष्य स्वयं ही उत्पादों की भेंट चढ़ता जा रहा है ।

बाजार में विलासिता की सामग्री की बहुलता है । मनुष्य को लुभाने के लिए विज्ञापन जी – जान एक कर रहे हैं। चाहे खाद्य सामग्री हो, चाहे दैनिक उपयोग की वस्तुएँ हों या प्रसाधन सामग्री, विज्ञापन उनकी विशेषताएँ बताकर मानव समुदाय को तरह- तरह से आकर्षित कर रहे हैं । विज्ञापन फिल्मी सितारों एवं ऋषि-मुनियों का भी हवाला देने से नहीं चूकते। सौंदर्य प्रसाधनों में तो होड़ लग गई है । संभ्रांत परिवारों की महिलाएँ अपनी ड्रेसिंग टेबल पर तीस – तीस हजार रुपये की सौंदर्य सामग्री रखे ही रहती हैं । अब पुरुष भी पीछे नहीं हैं, वे भी कीमती साबुन, तेल, आफ़्टर शेव और कोलोन लगाने लगे हैं। जगह- जगह फ़ैशनेबल एवं नए – नए डिज़ाइन के वस्त्रों के लिए बड़े – बड़े वस्त्रालय एवं बुटीक खुल गए हैं ।

आजकल लोग आवश्यकता के लिए नहीं बल्कि दिखावे के लिए वस्तुएँ अधिक खरीदते हैं ।

म्यूज़िक सिस्टम, कंप्यूटर, मोटर साइकिल तथा कार आदि शौक तथा दिखावे की चीज़ें हो गई हैं। इसके साथ ही अधिक धनी लोग तो बच्चों की पढ़ाई के लिए पंचसितारा विद्यालय, खुद के इलाज के लिए पंचसितारा हॉस्पिटल, खाना खाने के लिए पंचसितारा होटल में ही जाते हैं क्योंकि यह उनके स्तर के अनुरूप होता है । अमरीका में तो लोग मरने के बाद बनने वाली समाधि को सजाने के लिए भी पैसा खर्च करने लगे हैं ।

उपभोक्तावादी समाज अपना स्तर दिखाता है किंतु सामान्य समाज ललचाई निगाहों से देखता रहता है । उपभोक्तावाद का प्रसार सामंती संस्कृति की देन है, जो आज भी भारत में मौजूद है। सामंत बदल गए किंतु सामंती संस्कृति पहले जैसी ही फल – फूल रही है। हमारी सांस्कृतिक पहचान नष्ट हो रही है, परंपराएँ खत्म हो रही हैं और आस्था का नाम ही खत्म हो गया है । हम पश्चिमी सभ्यता का अंधानुकरण कर झूठी आधुनिकता में मदहोश हैं । दिग्भ्रमित होकर अपना उद्देश्य भूल गए हैं ।

इस तरह की संस्कृति को अपनाने के कारण संसाधनों एवं धन, दोनों का अपव्यय हो रहा है।

सामाजिक संबंध बिगड़ रहे हैं। आपस में दूरियाँ बढ़ रही हैं । आक्रोश एवं अशांति बढ़ रही है। हमारी सांस्कृतिक पहचान नष्ट हो रही है। झूठे विकास के लालच में हम सच्चे विकास को भूल गए। अपना उद्देश्य भूल गए । मनुष्य महत्वाकांक्षी एवं उसका जीवन व्यक्ति-केंद्रित हो गया है । गाँधी जी ने कहा था, “हम स्वस्थ सांस्कृतिक प्रभावों के लिए अपने दरवाज़े, खिड़कियाँ अवश्य खुले रखें किंतु अपनी बुनियाद पर कायम रहें ।” उपभोक्तावादी संस्कृति हमारी सामाजिक नींव को हिला रही है। यह एक बड़ा खतरा है । भविष्य के लिए यह एक बड़ी चुनौती है ।

कठिन शब्दों के अर्थ

शैली – style of, పద్ధతిలో
वर्चस्व – domination, ఆధిపత్యం
विज्ञापित – advertised, ప్రకటన
अनंत – infinite, అనంతమైన, అంతంలేని
सौंदर्य प्रसाधन – cosmetics, సౌందర్యాన్ని పెంచు సామాగ్రి
परिधान – outfit, wear, వస్త్రాలు, బట్టలు, సరంజామా
अस्मिता – identity, గుర్తింపు
अवमूल्यन – Devaluation, విలువ తగ్గించుట
क्षरण – erosion, హరింపజేయుట
उपनिवेश – colony, కొత్తగా అన్యదేశాన ఏర్పరచుకొనిన గ్రామం
प्रतिमान – icon, idol, ప్రతిమ, బొమ్మ
प्रतिस्पर्धा – competition, పోటీ
छद्म – pseudo, fake, కల్పితమైన, కృత్రిమంగా సమకూర్చిన
दिग्भ्रमित – Delusional, భ్రాంతి, భ్రమకలిగించు
वशीकरण – mesmerism, వశంలో చేసుకొనుట, వశీకరణము
अपव्यय – dissipation, extravagance, వ్యర్థం, దుర్వ్యయం
तात्कालिक – Immediate, తాత్కాలికంగా
परमार्थ – Highest truth, పరమార్థము
उपभोक्ता – The consumer, వ్యయం చేయువాడు, అనుభవించు
संस्कृति – culture, సంస్కృతి
इलाज – treatment, వైద్యము
नींव – foundation, పునాది
शीतल पेय – soft drink, ద్రవ పానీయాలు
महज दिखावा – just show off, ఆడంబరం
चुनौती – challenge, ఆక్షేపించు, సవాలుచేయు

Free study material for Hindi

Free TS Board Textbook Explanations: Class 12 Hindi Chapter 01 The Culture of Consumerism

Chapter Exercise Answers for Class 12 Hindi

Access structured TS Board textbook solutions for Chapter 01 The Culture of Consumerism. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Detailed Answer Guides for Chapter 01 The Culture of Consumerism

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Complete Preparation Kit for Class 12 Exams

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 01 The Culture of Consumerism with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 1 उपभोक्तावाद की संस्कृति for the 2026-27 session?

The complete and updated TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 1 उपभोक्तावाद की संस्कृति is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest TS Board curriculum.

Are the Hindi TS Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 1 उपभोक्तावाद की संस्कृति as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 TS Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 1 उपभोक्तावाद की संस्कृति will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 1 उपभोक्तावाद की संस्कृति in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 1 उपभोक्तावाद की संस्कृति in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi TS Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 1 उपभोक्तावाद की संस्कृति in printable PDF format for offline study on any device.