TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 1 अंधेर नगरी

Official TS Board Solutions for Class 12 Hindi: Chapter 01 Andher Nagari

Review structured textbook solutions for Class 12 Hindi Chapter 01 Andher Nagari. Built according to TS Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 01 Andher Nagari

View or download the dedicated Chapter 01 Andher Nagari solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

लघु प्रश्न

Question 1: गोबरधनदास के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

गोबरधनदास महंत जी का एक शिष्य है। वह बहुत बड़ा लोभी है। गुरु महंत के साथ देशाटन करते हुए वह अंधेर नगरी पहुँचता है। वहाँ हर चीज़ टके सेर मिलती है। गुरुजी के मना करने के बाद भी वह वहीं रहना चाहता है। भिक्षा में पैसे मिलते हैं तो वह मिठाई लाकर खाता है और खूब मोटा हो जाता है। एक दिन कल्लू बनिये की दीवार गिरने से एक बकरी दबकर मर जाती है। फ़रियाद सुनकर राजा अंत में कोतवाल को फाँसी देने का आदेश देता है। कोतवाल दुबला है और फाँसी का फंदा बड़ा, इसलिए मोटा आदमी होने के कारण सिपाही गोबरधनदास को पकड़ लेते हैं। तब वह गुरु की दुहाई देता है। गुरु आकर कहते हैं कि इस शुभ घड़ी में मरने वाला सीधे स्वर्ग जाएगा। यह सुनते ही हर आदमी फाँसी पर चढ़ने को तैयार हो जाता है। आखिर राजा खुद फाँसी पर चढ़कर मर जाता है। गुरु महंत और शिष्य उस नगरी से भाग निकलते हैं।

Exam Tips:

a) पात्र-परिचय में तीन बातें अवश्य लिखें: वह महंत का शिष्य है, लोभी है, और टके सेर मिठाई खाकर मोटा होने से फाँसी के लिए पकड़ा जाता है।
b) घटनाओं का क्रम (बकरी की मृत्यु → कोतवाल को फाँसी → मोटे आदमी की खोज) सही रखें।

 

Question 2: ‘अंधेर नगरी’ एकांकी के अंत में फाँसी पर कौन चढ़ा? और क्यों?

Answer:

‘अंधेर नगरी’ एकांकी के अंत में चौपट राजा खुद फाँसी पर चढ़ता है और मर जाता है। मोटा आदमी होने के कारण सिपाही गोबरधनदास को फाँसी देने के लिए पकड़ लेते हैं। उसे बचाने के लिए गुरु महंत ने कहा कि इस शुभ घड़ी में मरने वाला सीधे स्वर्ग जाएगा। यह सुनकर सब फाँसी पर चढ़ना चाहते हैं, पर राजा कहता है कि राजा के होते स्वर्ग और कौन जा सकता है। सीधे स्वर्ग जाने के लालच में राजा स्वयं फाँसी पर चढ़ गया।

Exam Tips:

a) पहले वाक्य में सीधा उत्तर दें – चौपट राजा स्वयं फाँसी पर चढ़ा।
b) ‘क्यों’ के उत्तर में गुरु की युक्ति (शुभ घड़ी में मरने वाला स्वर्ग जाएगा) और राजा का लालच/मूर्खता दोनों लिखें।

 

लेखक परिचय

आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह श्री भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म सन् 1850 में हुआ था। इनका मूल नाम ‘हरिश्चंद्र’ था, ‘भारतेंदु’ उनकी उपाधि थी। हिंदी साहित्य में आधुनिक काल का प्रारंभ भारतेंदु से माना जाता है, इसलिए इस युग को ‘भारतेंदु युग’ भी कहा जाता है। इन्होंने अपनी रचनाओं में देश की गरीबी और पराधीनता का चित्रण किया है। हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में भी इनका योगदान रहा। ‘अंधेर नगरी’ इनका एक मौलिक नाटक है।

साहित्यिक परिचय: भारतेंदु बहुमुखी प्रतिभा संपन्न थे। वे एक उत्कृष्ट कवि, व्यंग्यकार, सफल नाटककार, जागरूक पत्रकार तथा ओजस्वी गद्यकार थे। इसके अलावा वे लेखक, संपादक, निबंधकार एवं कुशल वक्ता भी थे। इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं – सत्य हरिश्चंद्र, चंद्रावली, भारत दुर्दशा, नीलदेवी, अंधेर नगरी, प्रेम जोगिनी, वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति। इन्होंने ‘हरिश्चंद्र मैगज़ीन’ (हरिश्चंद्र चंद्रिका), ‘कविवचन सुधा’ और ‘बालाबोधिनी’ पत्रिकाओं का संपादन भी किया। केवल चौंतीस वर्ष की आयु में इन्होंने अनेक दिशाओं में काम किया। इनका निधन सन् 1885 में हुआ था।

सारांश

‘अंधेर नगरी’ हास्यात्मक एकांकी है। यह एकांकी हमें यह सबक देता है कि मूर्खों का संग कभी हमारा भला नहीं करता। एकांकीकार भारतेंदु हरिश्चंद्र हिंदी के बहुमुखी साहित्यकार हैं।

महंत जी एक बार देशाटन करते हुए अपने दो शिष्यों गोबरधनदास और नारायणदास के साथ एक शहर में आते हैं। उस शहर का नाम अंधेर नगरी है और वहाँ हर चीज़ टके सेर मिलती है। तब गुरु बताते हैं कि यहाँ रहने से आफ़त होगी। नारायणदास गुरु के साथ चला जाता है, पर लोभी गोबरधनदास गुरु की बात नहीं मानता और वहीं रहना चाहता है। गुरु महंत यह कहकर चले जाते हैं कि आफ़त के समय मुझे याद करना।

एक दिन कल्लू बनिये की दीवार के गिरने से एक बकरी दबकर मर जाती है। राजा के पास इसकी शिकायत आती है, तब कल्लू बनिया बुलाया जाता है, क्योंकि वह टूटी दीवार कल्लू बनिये की थी। कल्लू बनिया कहता है कि यह कारीगर का कसूर है। कारीगर चूनेवाले को, चूनेवाला भिश्ती को, भिश्ती कसाई को, कसाई गड़रिये को और गड़रिया कोतवाल को अपराधी बताता है। आखिर कोतवाल को दोषी ठहराकर उसे फाँसी की सज़ा दी जाती है।

फाँसी का फंदा बड़ा निकलता है और कोतवाल दुबला है, तो राजा आदेश देता है कि कोतवाल के बदले किसी मोटे आदमी को फाँसी पर चढ़ाया जाए।

शिष्य गोबरधनदास काफ़ी मोटा था, इसलिए सिपाही गोबरधनदास को पकड़ लेते हैं। जब सारी बातें मालूम होती हैं तब गोबरधनदास को बड़ा पछतावा होता है। वह गुरु की दुहाई देता है। गुरु आते हैं और कहते हैं कि इस शुभ घड़ी में मरने वाला सीधे स्वर्ग जाएगा।

यह सुनते ही हर आदमी फाँसी पर चढ़ने को तैयार होता है। लेकिन राजा के होते हुए यह भाग्य दूसरे को कहाँ मिलेगा? राजा खुद फाँसी पर चढ़ता है और मर जाता है। गुरु महंत और शिष्य उस शहर से भाग निकलते हैं।

इस एकांकी में भारतेंदु ने चौपट राजा के माध्यम से राजनीतिक भ्रष्टाचार, दूरदृष्टिहीनता और कौशलहीनता को प्रकट किया है।
विशेषताएँ: इस एकांकी में विवेकहीन और निरंकुश शासन व्यवस्था पर व्यंग्य करते हुए उसे अपने ही कर्मों द्वारा नष्ट होते दिखाया गया है।

Free study material for Hindi

Step-by-Step Textbook Answers: Class 12 Hindi Chapter 01 Andher Nagari

Chapter Exercise Answers for Class 12 Hindi

Explore reliable textbook solutions for Chapter 01 Andher Nagari tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official TS Board standards for Hindi.

Detailed Answer Guides for Chapter 01 Andher Nagari

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Complete Preparation Kit for Class 12 Exams

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 1 अंधेर नगरी for the 2026-27 session?

The complete and updated TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 1 अंधेर नगरी is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest TS Board curriculum.

Are the Hindi TS Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 1 अंधेर नगरी as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 TS Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 1 अंधेर नगरी will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 1 अंधेर नगरी in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 1 अंधेर नगरी in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi TS Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire TS Inter 2nd Year Hindi उपवाचक Chapter 1 अंधेर नगरी in printable PDF format for offline study on any device.