TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 6 सफलता की कुंजी : टीम वर्क

Solutions for Class 11 Hindi: Chapter 06 Safalta Ki Kunji: Team Work

Review structured textbook solutions for Class 11 Hindi Chapter 06 Safalta Ki Kunji: Team Work. Built according to TS Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 11 Hindi Solutions: Chapter 06 Safalta Ki Kunji: Team Work

Access the complete solution PDF for Class 11 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

Question 1: ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का संक्षिप्त परिचय लिखिए ।

Answer:

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति के तौर पर अधिक जाना जाता है, जो साल 2002 से लेकर साल 2007 तक भारत के राष्ट्रपति के पद पर रहे। इससे पहले कलाम विज्ञान के क्षेत्र में सक्रिय थे। कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ और वहीं पर उनका पालन-पोषण भी हुआ।
शिक्षा के लिहाज़ से उन्होंने भौतिक विज्ञान और एयरोनॉटिकल (वैमानिकी) इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। अपने करियर के अगले करीब चालीस सालों तक वे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ.) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक और इंजीनियर के पद पर रहे। उन्हें ‘मिसाइल मैन’ कहा जाता है। ‘विंग्स ऑफ फायर’ और ‘इग्नाइटेड माइंड्स’ उनकी प्रसिद्ध पुस्तकें हैं। 1997 में उन्हें ‘भारतरत्न’ से सम्मानित किया गया। 27 जुलाई 2015 को शिलांग में उनका निधन हुआ। उन्हें लोगों के दिल में बहुत सम्मान प्राप्त है।

Exam Tips:

a) मुख्य तथ्य क्रम से लिखें – जन्म (1931, रामेश्वरम), शिक्षा, डी.आर.डी.ओ./इसरो में कार्य, राष्ट्रपति (2002–2007), निधन (2015)।
b) ‘मिसाइल मैन’, ‘भारतरत्न’ और उनकी आत्मकथा ‘विंग्स ऑफ फायर’ का उल्लेख अवश्य करें – परीक्षक इन्हीं बिंदुओं को देखते हैं।

 

Question 2: “सफलता अकेले आगे बढ़ने में नहीं है, बल्कि दूसरों को भी साथ लेकर बढ़ने में है ।” इस कथन का समर्थन करते हुए अपने विचार लिखिए।

Answer:

यह कथन बिलकुल सही है। किसी भी संस्था के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए टीम वर्क की अहमियत को समझना बेहद ज़रूरी है। संकटपूर्ण स्थितियों में टीम भावना से किया काम सफलता को सुनिश्चित करता है । यह वह स्थिति होती है, जिसमें सभी की जीत होती है । पारस्परिक मधुर संबंध टीम की सफलता के लिए ज़रूरी होते हैं। सदस्यों के बीच भरोसा मजबूत होना चाहिए। टीम वर्क से कोई भी काम कम वक्त में पूरा हो जाता है ।
जब कई लोग किसी एक समस्या का समाधान ढूँढ़ने की कोशिश करते हैं, तो बेहतर विचार सामने आते हैं। टीम वर्क में गलती की संभावनाएं कम होती हैं, क्यों कि एक व्यक्ति का काम दूसरे से जुड़ा होता है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर काम की जांच होती रहती है। अच्छा टीम वर्क किसी संगठन को कम समय में बेहतर नतीजे तक पहुँचाता है। कलाम जी ने भी एस.एल.वी.-3 और आई.जी.एम.डी.पी. जैसी परियोजनाओं की सफलता का श्रेय टीम वर्क को ही दिया। जब सफलता एक व्यक्ति की न होकर सभी व्यक्तियों की होती है, तो उसका आनंद ही कुछ और है, जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता।

Exam Tips:

a) पहली पंक्ति में कथन का समर्थन करें, फिर टीम वर्क के लाभ (कम समय, कम गलतियाँ, बेहतर विचार, सबकी जीत) बिंदुवार लिखें।
b) पाठ से उदाहरण दें – कलाम जी ने एस.एल.वी.-3 और आई.जी.एम.डी.पी. की सफलता का श्रेय टीम को दिया; इससे उत्तर पाठ-आधारित बनता है।

 

लेखक परिचय

‘भारतरत्न’ अबुल पकीर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम का जन्म सन् 1931 में धनुषकोडी, रामेश्वरम, तमिलनाडु राज्य में एक मध्यम वर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ था । कलाम सात भाई – बहनों में से एक थे । उनके पिता का नाम जैनुलाबदीन और माता का नाम आशियम्मा था। कलाम ने तिरुचिरापल्ली के सेंट जोसेफ कॉलेज से भौतिकी में स्नातक (बी.एससी.) की उपाधि प्राप्त की। तत्पश्चात वे एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए मद्रास इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आ गए।

कलाम ने सन् 1958 में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ अपनी नौकरी शुरू की। तत्पश्चात वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में स्थानांतरित हो गए। वहां उन्होंने एसएलवी – 3 ( उपग्रह प्रक्षेपण वाहन – 3) की मदद से रोहिणी – 1 उपग्रह को निम्न- पृथ्वी कक्षा में स्थापित किया । उनके नेतृत्व में कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘पृथ्वी’ और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि’ भारत के मिसाइल शस्त्रागार में शामिल हुईं। सन् 1998 में कलाम ने भारत के पोखरण परमाणु परीक्षण में एक निर्णायक, संगठनात्मक, तकनीकी और राजनीतिक भूमिका निभाई ।

वे स्वयं एक गरीब परिवार से आए थे, इसलिए सुनहरे भविष्य के निर्माण में शिक्षा की शक्ति के योगदान को अच्छी तरह से जानते थे। कलाम को बच्चों से विशेष लगाव था ।

कलाम को वैसे तो अनगिनत पुरस्कार व सम्मान मिले, किंतु भारतरत्न का सम्मान उनके लिए विशेष था । उन्हें जब कभी समय मिलता लेखन कार्य में जुट जाते । ‘इग्नाइटेड माइंड्स’, ‘इंडिया माय ड्रीम’ उनकी चिंतनपरक रचनाएँ हैं, वहीं दूसरी ओर ‘विंग्स ऑफ फायर’ और ‘साइंटिस्ट टू प्रेसिडेंट’ उनकी आत्मकथात्मक पुस्तकें हैं । इन पुस्तकों को पढ़ने के पश्चात पता चलता है कि हौसला हो तो कुछ भी असंभव नहीं है । इसका उदाहरण स्वयं अब्दुल कलाम हैं जो समाचार पत्र बेचने से लेकर राष्ट्रपति पद तक पहुँचे । महान व्यक्तित्व के धनी कलाम जी का 27 जुलाई 2015 को शिलांग में निधन हो गया ।

प्रस्तुत अंश ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की आत्मकथा ‘विंग्स ऑफ फायर’ से लिया गया है। इसका हिंदी अनुवाद श्री अरुण तिवारी ने ‘अग्नि की उड़ान’ शीर्षक से किया है। इसमें कलाम जी सामूहिक कार्य के महत्व का विश्लेषण करते हैं ।

‘भारतरत्न’ अबुल पकीर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम का जन्म सन् 1931 में तमिलनाडु में एक मध्यम वर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ था । आप महान वैज्ञानिक थे । सन् 1998 में कलाम ने भारत के पोखरण परमाणु परीक्षण में निर्णायक, संगठनात्मक, तकनीकी और राजनीतिक भूमिका निभाई ।

सारांश

भारत में आज भी ज़्यादातर लोगों के लिए टेक्नोलॉजी शब्द का अर्थ धुआँ उगलते स्टील कारखानों या झनझनाती मशीनोंवाले कारखाने से है। टेक्नोलॉजी शब्द की जो सही-सही अवधारणा है, वह उससे बिलकुल अलग है। टेक्नोलॉजी में तकनीकें शामिल होती हैं – ठीक वैसे ही जैसे मशीनें, जिन्हें इस्तेमाल करना ज़रूरी हो भी सकता है और नहीं भी। हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि टेक्नोलॉजी खुद ही अपनी पोषक होती है। दरअसल टेक्नोलॉजी विकास के तीन चरण मुख्य होते हैं, जो आपस में एक-दूसरे से जुड़े हैं। पहला चरण सृजन का होता है, जिसमें उपयुक्त विचार जन्म लेता है। फिर व्यावहारिक प्रयोग के द्वारा वह विचार वास्तविक रूप लेता है। यह प्रक्रिया तब पूरी हो जाती है जब यह टेक्नोलॉजी नए – नए सृजनात्मक विचारों को पैदा करती है ।

टेक्नोलॉजी विज्ञान से भिन्न एक सामूहिक गतिविधि है । यह किसी एक व्यक्ति की बुद्धि या समझ पर आधारित नहीं होती, बल्कि कई व्यक्तियों की आपसी बौद्धिक प्रतिभा पर आधारित होती है। एकीकृत गाइडेड मिसाइल विकास कार्यक्रम (आई.जी. एम. डी. पी) Integrated Guided Missile Development Programme की सबसे बड़ी सफलता का तथ्य यह नहीं है कि देश ने रिकॉर्ड समय के भीतर पांच मिसाइल प्रणालियाँ विकसित कर लेने की क्षमता हासिल कर ली, बल्कि तथ्य यह है कि इसके माध्यम से वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमें तैयार हो गईं। अगर कोई मुझसे भारतीय रॉकेट विज्ञान में मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि के बारे में पूछता है तो मैं बताऊँगा कि मैंने नौजवानों की टीमों के लिए एक ऐसा माहौल तैयार किया, जिसमें वे अपना दिल और आत्मा अपने मिशन में लगा सकें।

अपने निर्माण के दौर में टीमें बच्चों की तरह ही होती हैं । वे एकदम उत्तेजनशील, ओजस्विता, उत्साह एवं उत्सुकता से भरपूर और अपने को विशिष्ट दिखाने की इच्छा लिये होती हैं। मैंने अपनी टीमों को हमेशा ऐसा माहौल देना सुनिश्चित किया, जिसमें वे कुछ नया कर सकें और जोखिम उठा सकें ।

एस.एल.वी – 3 परियोजना और बाद में एकीकृत गाइडेड मिसाइल विकास कार्यक्रम (आइ.जी.एम.डी.पी.) Integrated Guided Missile Development Programme (I.G.M.D.P.) के दौरान जब हमने पहले-पहल परियोजना टीमें बनानी शुरू कीं, तो इन टीमों में काम कर रहे लोगों ने अपने को अग्रिम पंक्ति में पाया। चूँकि इन टीमों में एक तरह से मनोवैज्ञानिक निवेश किया गया था, इसलिए वे बहुत ही सुस्पष्ट और अति संवेदनशील बन गईं। सामूहिक यश लेने के लिए वे एक-दूसरे से व्यक्तिगत रूप से विषमानुपात में (अनुपात से अधिक) काम करने की उम्मीद करते।

जब आप एक परियोजना टीम के रूप में काम करते हैं तो आपको सफलता की कसौटी के लिए मिली जुली दृष्टि विकसित करनी होगी। हर टीम के काम में हमेशा बहुविध और विरोधाभासी उम्मीदें बनी रहती हैं। अच्छी परियोजना टीमें उस मूल तत्व और उन मुख्य लोगों को फौरन पहचान लेने में समर्थ होती हैं, जिनसे सफलता की कसौटी तय कर ली जानी चाहिए। टीम के नेता की भूमिका का एक निर्णायक पक्ष ऐसे मुख्य लोगों से उनकी ज़रूरतों के बारे में बातचीत कर लेने तथा उनको प्रभावित करने का होता है और टीम नेता को यह भी सुनिश्चित करना होता है कि जैसे-जैसे परिस्थितियाँ विकसित हों या बदलें, तत्व पर नज़र जमी रहे, मुख्य लोगों और अन्य लोगों के बीच संवाद नियमित रूप से जारी रहे ।

टीम ने स्वयं ही आंतरिक सफलता की कसौटी विकसित की थी और स्वयं ही अपने स्पष्ट मानदंड, उम्मीदें और लक्ष्य निर्धारित किए थे ।

किसी भी टीम में सफलता की कसौटी तक पहुँचने की प्रक्रिया बहुत ही जटिल एवं कौशलयुक्त होती है, क्यों कि एक ही छत के नीचे काफी कुछ घटित होता है ।

दूसरे स्तर पर परियोजना नेता को टीमों एवं कार्य केंद्रों के बीच संबंध को बढ़ावा देने तथा विकसित करने का काम करना चाहिए । दोनों ही पक्षों को अपनी आपसी समझ के बारे में बहुत ही स्पष्ट होना चाहिए और दोनों को ही परियोजना में बराबर का पूर्णरूप से साझेदार होना चाहिए ।

अब्राहम मैसलो पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने स्व-कार्यान्वयन (सेल्फ-एक्चुअलाइज़ेशन) के नए मनोविज्ञान को अवधारणा के स्तर पर बहस के लिए प्रस्तुत किया । यूरोप में रुडोल्फ स्टेनर और रेग रेवांस ने इस अवधारणा को व्यक्तिगत शिक्षा की प्रणाली तथा संगठनात्मक नवीनीकरण के रूप में विकसित किया ।

डॉ. होमी जहाँगीर भाभा और प्रो. विक्रम साराभाई ने परमाणु ऊर्जा पर आधारित उच्च टेक्नोलॉजी एवं अंतरिक्ष कार्यक्रमों की शुरुआत की और साथ ही संपूर्णता व प्रवाह के प्राकृतिक नियमों पर स्पष्ट जोर दिया । डॉ. वर्गीज कुरियन ने सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाकर डेयरी उद्योग में एक नई क्रांति ला दी। प्रो. सतीश धवन ने अंतरिक्ष शोध में मिशन प्रबंधन की अवधारणाओं को विकसित किया ।

तकनीकी प्रबंधन वृक्ष तभी फैलता है जब सफल रूप में ज़रूरतों, नवीनीकरण, अंतर्निर्भरता और प्राकृतिक प्रवाह का स्व कार्यान्वयन होता है । विकास के प्रतिरूप ही विकास की प्रक्रिया के लक्षण होते हैं । जिनका मतलब यह होता है कि चीजें धीमे परिवर्तन और अचानक रूपांतरण के मिले- जुले रूप में चलती हैं।

हर रूपांतरण या तो एक नई छलाँग को जन्म देता है जिससे सोच, ज्ञान अथवा क्षमता के एक और विकसित पटल का प्रादुर्भाव होता है या फिर पुराने किसी पटल पर जा गिरता है । अच्छा प्रबंध ऊपर उठाने तथा पीछे गिराने की प्रक्रिया को इस प्रकार अनवरत जारी रखता है कि ऊपर उठने की आवृत्ति और उसका तात्त्विक आकार पीछे गिरने की अपरिहार्यता को सदा न सिर्फ संभाले रहे बल्कि निरस्त भी करता चले ।

विशेषताएँ :

1. आधुनिक भारत के उन विज्ञान प्रतिष्ठानों की सफलताओं एवं असफलताओं के बारे में बताया है, जो तकनीकी मोर्चे पर अपने को स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

2. भारत के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने जितनी भी परियोजनाएँ पूरी कीं, उन सबकी सफलता का मंत्र एक ही है – टीम वर्क।

3. टीम वर्क सफल होने के लिए बहुत ज़रूरी है । आज हम चाहे परिवार में देखें, किसी संस्था (Organisation) में देखें या समाज में देखें, कहीं न कहीं हम एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं। लेकिन सबकी सफलता एक अच्छी और सफल टीम पर निर्भर करती है।

4. टीम वर्क से काम करनेवाले लोग ज़बरदस्त लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

Free study material for Hindi

Step-by-Step Textbook Answers: Class 11 Hindi Chapter 06 Safalta Ki Kunji: Team Work

Accessing Chapter 06 Safalta Ki Kunji: Team Work Solutions

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Hindi Chapter 06 Safalta Ki Kunji: Team Work. Fully updated to match current TS Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Concept-Driven Answers for Class 11 Hindi

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 6 सफलता की कुंजी : टीम वर्क for the 2026-27 session?

The complete and updated TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 6 सफलता की कुंजी : टीम वर्क is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest TS Board curriculum.

Are the Hindi TS Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 6 सफलता की कुंजी : टीम वर्क as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 TS Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 6 सफलता की कुंजी : टीम वर्क will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 6 सफलता की कुंजी : टीम वर्क in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 6 सफलता की कुंजी : टीम वर्क in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi TS Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 6 सफलता की कुंजी : टीम वर्क in printable PDF format for offline study on any device.