Step-by-Step Textbook Solutions for Class 11 Hindi Chapter 06 Bathukamma
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 06 Bathukamma using the official curriculum guides for Class 11 Hindi. Designed to align with the 2026-27 TS Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Download Chapter 06 Bathukamma Textbook Solutions PDF
View or download the dedicated Chapter 06 Bathukamma solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
दीर्घ समाधान प्रश्न
Question 1: बतुकम्मा का अर्थ क्या है और यह त्यौहार कितने दिनों तक मनाया जाता है ?
Answer:
बतुकम्मा तेलुगु भाषा के दो शब्दों से बना है- ‘बतुकु’ और ‘अम्मा’, यहाँ ‘बतुकु’ का अर्थ ‘जीवन’ और ‘अम्मा’ का अर्थ ‘माँ’ है। इस तरह बतुकम्मा का अर्थ है- ‘जीवनप्रदायिनी माता’। यह त्यौहार तेलंगाणा राज्य की वैभवशाली संस्कृति का प्रतीक है। बतुकम्मा त्यौहार दशहरे की नवरात्रियों में मनाया जाता है। यह कुल नौ दिनों का त्यौहार है। इसका आरंभ भाद्रपद अमावस्या यानी महालया अमावस्या या पितृ अमावस्या से होता है और सद्दुला बतुकम्मा (पेद्दा बतुकम्मा, दुर्गाष्टमी) तक चलता है। विशेष रूप से इसे स्त्रियाँ मनाती हैं। इसे मनाने की विशेष विधि है। नौ दिनों तक मनाए जाने वाले इस त्यौहार का हर दिन एक विशेष नैवेद्य रूपी नाम से जाना जाता है।
Exam Tips:
a) ‘बतुकु’ = जीवन और ‘अम्मा’ = माँ — दोनों शब्दों का अर्थ लिखकर ‘जीवनप्रदायिनी माता’ अर्थ स्पष्ट करें।
b) अवधि (नौ दिन), आरंभ (महालया/पितृ अमावस्या) और समापन (सद्दुला बतुकम्मा) — तीनों बातें लिखें।
Question 2: बतुकम्मा त्यौहार में किन-किन फूलों का उपयोग होता है ? उनके नाम लिखिए।
Answer:
बतुकम्मा बनाने के लिए इन फूलों का उपयोग करते हैं – गुनुगु (सिल्वर कॉक्सकॉम्ब), तंगेडु (तरवड़ – तेलंगाणा का राज्य पुष्प), गुम्मडि पुव्वु (कद्दू/कोहड़े का फूल), बंती (गेंदा), मंदारम (गुड़हल), गोरिंटा (गुल मेहंदी), पोकाबंती (गुलमखमल), कट्लपाडु (जड़ी-बूटी पुष्प), गुंटगलगरा (भृंगराज), कोडिजुट्टु पुव्वुलु (मुर्गकेश), मयूरशिखी (मयूरशिखा), चामंती (गुलदाउदी), तामरा (कमल), गन्नेरु (कनेर), नित्य मल्ले (सदाबहार), गुलाबी (गुलाब), वज्रदंती पुव्वु (वज्रदंती पुष्प), गड्डी पुव्वु (घास का फूल) आदि।
Exam Tips:
a) कम-से-कम आठ-दस फूलों के नाम तेलुगु नाम और हिंदी अर्थ के साथ लिखें; तंगेडु और गुनुगु प्रमुख फूल हैं।
b) तंगेडु को तेलंगाणा का ‘राज्य पुष्प’ लिखें, ‘राष्ट्र पुष्प’ नहीं — राष्ट्रीय पुष्प कमल है।
एक शब्द में उत्तर दीजिए
Question 1: तेलंगाणा का राज्य पर्व क्या है ?
Answer:
बतुकम्मा।
Exam Tips:
a) एक शब्द में उत्तर — ‘बतुकम्मा’; चाहें तो जोड़ें कि 2014 में इसे राज्य पर्व घोषित किया गया।
Question 2: राजा धर्मांगद की पत्नी का नाम क्या था ?
Answer:
सत्यवती।
Exam Tips:
a) रानी का नाम ‘सत्यवती’ और राजा का नाम ‘धर्मांगद’ (चोल नरेश) — दोनों वर्तनी सहित याद रखें।
Question 3: किस त्यौहार को फूलों का त्यौहार भी कहते हैं ?
Answer:
बतुकम्मा।
Exam Tips:
a) बतुकम्मा को ‘फूलों का त्यौहार’ कहते हैं, क्योंकि इसमें रंग-बिरंगे फूलों से बतुकम्मा सजाई जाती है।
Question 4: बतुकम्मा का विसर्जन कहाँ करते हैं ?
Answer:
तालाबों और अन्य जल स्रोतों में।
Exam Tips:
a) विसर्जन तालाबों/जलाशयों में किया जाता है — उत्तर में ‘तालाब’ शब्द अवश्य लिखें।
Question 5: जहाँ स्त्रियों का सम्मान और आदर होता है वहाँ साक्षात कौन निवास करते है ?
Answer:
देवता (भगवान)।
Exam Tips:
a) ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ — इस सूक्ति से उत्तर याद रखें: वहाँ देवता निवास करते हैं।
Question 6: तेलंगाणा का राज्य पुष्प क्या है?
Answer:
तंगेडु (तरवड़, Tanner’s cassia)।
Exam Tips:
a) तेलंगाणा का राज्य पुष्प तंगेडु (तरवड़) है; ‘दातुन’ लिखने के बजाय तेलुगु नाम ‘तंगेडु’ लिखें।
Question 7: बतुकम्मा विशेषकर किसका त्यौहार है ?
Answer:
स्त्रियों का।
Exam Tips:
a) बतुकम्मा विशेषकर स्त्रियों का त्यौहार है; यह स्त्री शक्ति के सम्मान का पर्व है।
Question 8: बोड्डेम्मा की प्रतिमा को किसकी मिट्टी से बनाया जाता है?
Answer:
तालाब की मिट्टी से।
Exam Tips:
a) बोड्डेम्मा (गौरी) की प्रतिमा तालाब की मिट्टी से बनाई जाती है — पूरा वाक्य लिखें।
संदर्भ सहित व्याख्याएँ
Question 1: भारत त्यौहारों का देश है। यहाँ लगभग हर राज्य के अपने-अपने राज्य पर्व हैं।
Answer:
संदर्भ: यह वाक्य ‘बतुकम्मा’ नामक पाठ से दिया गया है। यह पाठ एक निबंध है। त्यौहार समय-समय पर आकर हमारे जीवन में नई चेतना, नई स्फूर्ति, उमंग तथा सामूहिक चेतना जगाकर हमारे जीवन को सही दिशा में प्रवृत्त करते हैं। ये किसी राष्ट्र एवं जाति वर्ग की सामूहिक चेतना को उजागर करनेवाले जीवित तत्व के रूप में प्रकट हुआ करते हैं।
व्याख्या: भारत महान और विशाल देश है। भारत में कई धर्मों और जातियों के लोग रहते हैं। त्यौहार मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं- (1) राष्ट्रीय त्यौहार और (2) धार्मिक त्यौहार। भारत त्यौहारों का देश है। भारत में लगभग हर राज्य के अपने-अपने राज्य पर्व हैं। सभी त्यौहारों की अपनी परंपरा होती है जिससे संबंधित जन-समुदाय इनमें एक साथ भाग लेता है। सभी जन त्यौहारों के आगमन से प्रसन्न होते हैं। प्रत्येक त्योहार में अपनी विधि व परंपरा के साथ समाज, देश व राष्ट्र के लिए कोई न कोई विशेष संदेश निहित होता है। जैसे ‘बतुकम्मा’ तेलंगाणा राज्य का राज्य पर्व है। तेलंगाणा के लोग बतुकम्मा धूम-धाम, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं।
विशेषताएँ:
1. त्यौहार मनुष्य के जीवन को हर्षोल्लास से भर देते हैं।
2. लोग संपूर्ण आलस्य व नीरसता को त्यागकर पूरे उत्साह के साथ त्यौहारों की तैयारी व प्रतीक्षा करते हैं।
3. भूखे को भोजन, निर्धनों को वस्त्र आदि बाँटकर लोग सामाजिक समरसता लाने का प्रयास करते हैं।
Exam Tips:
a) संदर्भ में पाठ का नाम (‘बतुकम्मा’) और विधा (निबंध) अवश्य लिखें।
b) व्याख्या में त्यौहारों के दो प्रकार (राष्ट्रीय और धार्मिक) और बतुकम्मा को तेलंगाणा का राज्य पर्व बताना न भूलें।
Question 2: तेलंगाणा यदि शरीर है तो बतुकम्मा उसकी आत्मा। बतुकम्मा के बिना तेलंगाणा राज्य की कल्पना करना असंभव है।
Answer:
संदर्भ: यह वाक्य ‘बतुकम्मा’ नामक पाठ से दिया गया है। यह पाठ एक निबंध है। त्यौहार समय-समय पर आकर हमारे जीवन में नई चेतना, नई स्फूर्ति, उमंग तथा सामूहिक चेतना जगाकर हमारे जीवन को सही दिशा में प्रवृत्त करते हैं। ये किसी राष्ट्र एवं जाति-वर्ग की सामूहिक चेतना को उजागर करने वाले जीवित तत्व के रूप में प्रकट हुआ करते है।
व्याख्या: भारत में लगभग हर राज्य के अपने-अपने राज्य पर्व हैं। उसी तरह ‘बतुकम्मा’ तेलंगाणा राज्य का राज्य पर्व है। बतुकम्मा ऐसा त्योहार है जिसमें 8 अक्तूबर, 2016 को एक ही स्थान पर 9,292 स्त्रियों ने एक साथ भाग लेकर अपनी श्रद्धा और भक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। इससे तेलंगाणा राज्य का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया। बतुकम्मा त्यौहार स्त्री शक्ति को पहचानने उनका आदर करने और समाज में उचित स्थान देने पर बल देता है। ‘बतुकम्मा’ त्योहार के द्वारा ‘तेलंगाणा’ विश्व में प्रसिद्ध हुआ है। इसलिए लोग कहते हैं कि तेलंगाणा यदि शरीर है तो बतुकम्मा उसकी आत्मा। आत्मा के बिना मनुष्य जीवित नहीं रह पाता। इसी तरह बतुकम्मा के बिना ‘तेलंगाणा’ राज्य की कल्पना करना असंभव है।
विशेषताएँ:
1. त्यौहार मनुष्य के जीवन में उल्लास लाते हैं।
2. बतुकम्मा त्यौहार भारतीय समाज में स्त्रियों के गौरवशाली वैभव का गुणगान करता है।
3. गरीब-अमीर जैसे भेदभाव के बिना सब लोग बतुकम्मा त्यौहार मनाते हैं।
Exam Tips:
a) ‘शरीर और आत्मा’ की उपमा समझाएँ — जैसे आत्मा के बिना शरीर नहीं, वैसे बतुकम्मा के बिना तेलंगाणा नहीं।
b) गिनीज़ रिकॉर्ड (8 अक्तूबर 2016, 9,292 स्त्रियाँ) जैसा तथ्य लिखने से उत्तर प्रभावशाली बनता है।
सारांश
रूपरेखा:
1. प्रस्तावना – बतुकम्मा का अर्थ क्या है।
2. पौराणिक गाथाएँ।
3. बतुकम्मा पर्व का महत्व।
4. बतुकम्मा पर्व कैसे मनाया जाता है।
5. आनंद का पर्व।
6. उपसंहार।
1. प्रस्तावना (बतुकम्मा का अर्थ क्या है):
भारत त्यौहारों का देश है। यहाँ लगभग हर राज्य के अपने-अपने राज्य पर्व हैं। उसी तरह ‘बतुकम्मा’ तेलंगाणा राज्य का राज्य पर्व है। तेलंगाणा राज्य सरकार ने 24 जुलाई, 2014 के दिन सरकारी आदेश संख्या 2 के अनुसार इसे राज्य पर्व के रूप में गौरवान्वित किया है। हर वर्ष धूम-धाम, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाने वाला त्योहार है बतुकम्मा।
बतुकम्मा तेलुगु भाषा के दो शब्दों से बना है- ‘बतुकु’ और ‘अम्मा’। यहाँ ‘बतुकु’ का अर्थ ‘जीवन’ और ‘अम्मा’ का अर्थ ‘माँ’ है। इस तरह बतुकम्मा का अर्थ है- ‘जीवन प्रदायिनी माता’। बतुकम्मा त्यौहार तेलंगाणा राज्य की वैभवशाली संस्कृति का प्रतीक है। बतुकम्मा त्यौहार दशहरे की नवरात्रियों में मनाया जाता है। यह कुल नौ दिन का त्यौहार है। इसका आरंभ भाद्रपद अमावस्या यानी महालया अमावस्या या पितृ अमावस्या से होता है।
2. पौराणिक गाथाएँ:
वेमुलवाड़ा चालुक्य राजा, राष्ट्रकूट राजा के उप-सामंत थे, चोल राजा और राष्ट्रकूट के बीच हुए युद्ध में चालुक्य राजा ने राष्ट्रकूट का साथ दिया था। 973 AD में राष्ट्रकूट राजा के उपसामंत तैलप द्वितीय ने आखिरी राष्ट्रकूट राजा कर्क द्वितीय को हरा दिया और अपना एक आजाद कल्याणी चालुक्य साम्राज्य खड़ा किया, अभी जो तेलंगाणा राज्य है, वो यही राज्य है।
वेमुलवाड़ा के साम्राज्य के समय राजा राजेश्वर का मंदिर बहुत प्रसिद्ध था। तेलंगाणा के लोग इनकी बहुत पूजा आराधना करते थे। चोल राजा परांतक द्वितीय (सुंदर चोल), राष्ट्रकूट राजा से युद्ध के समय घबरा गए थे। तब उन्हें किसी ने बोला कि राजराजेश्वर उनकी मदद कर सकते थे, तो राजा चोल उनके भक्त बन गए। उन्होंने अपने बेटे का नाम भी राजराजा रखा।
राजराजा चोल ने 985–1014 AD तक शासन किया। उनके बेटे राजेंद्र चोल ने, जो सेनापति थे, चालुक्य राजा सत्याश्रय पर हमला कर जीत हासिल की। अपनी जीत की निशानी के तौर पर उसने राजराजेश्वर मंदिर तुड़वा दिया और एक बड़ा शिवलिंग अपने पिता को उपहार के तौर पर दिया। 1006 AD में राजराजा चोल इस शिवलिंग के लिए एक बड़े मंदिर का निर्माण शुरू करते हैं, 1010 में बृहदीश्वर नाम से मंदिर की स्थापना होती है। वेमुलवाड़ा से शिवलिंग को तंजावूर में स्थापित कर दिया गया, जिससे तेलंगाणा के लोग बहुत दुखी हुए।
तेलंगाणा छोड़ने के बाद बृहदम्मा (पार्वती) के दुःख को कम करने के लिए बतुकम्मा की शुरुआत हुई, जिस में फूलों से एक बड़े पर्वत की आकृति बनाई जाती है। इसके सबसे ऊपर हल्दी से गौरम्मा बनाकर उसे रखा जाता है। इस दौरान नाच, गाने होते हैं। बतुकम्मा का नाम बृहदम्मा से आया है। शिव की पत्नी पार्वती को खुश करने के लिए यह त्यौहार 1000 साल से तेलंगाणा में बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त एक पौराणिक कहानी भी है – कहा जाता है कि चोल नरेश धर्मांगद और उनकी पत्नी सत्यवती के सौ पुत्र थे। वे सभी पुत्र एक महायुद्ध में मारे गए। इस दुख से उबरने के लिए राजा धर्मांगद और रानी सत्यवती ने कई पूजा-पाठ, यज्ञ आदि पूजन कार्य किए। फलस्वरूप उनके घर में साक्षात् लक्ष्मीदेवी का जन्म हुआ। बचपन में घटी कई दुर्घटनाओं के बावजूद वह सुरक्षित बची रही। इसीलिए माता-पिता ने उसका नाम ‘बतुकम्मा’ रख दिया। सभी लोग उसकी पूजा करना आरंभ कर दिया।
3. बतुकम्मा पर्व का महत्व:
बतुकम्मा पर्व के पीछे एक खास उद्देश्य है, वर्षा ऋतु में सभी जगह पानी आ जाता है, जैसे नदी, तालाब एवं कुँए भर जाते हैं, धरती भी गीली और नम-सी हो जाती है और इसके बाद फूलों के रूप में पर्यावरण में बहार आती हैं। इसी कारण प्रकृति का धन्यवाद देने के लिए तरह-तरह के फूलों के साथ इस त्यौहार को मनाया जाता है, इसमें लोकगीत अर्थात् क्षेत्रीय गीत गाए जाते हैं। इन दिनों पूरे देश में ही उत्साह के पर्व मनाए जाते हैं, इन सबका उद्देश्य प्रकृति का अभिवादन करना ही होता है।
4. बतुकम्मा पर्व कैसे मनाया जाता है:
इस त्यौहार को मनाने के लिए नवविवाहिताएँ अपने मायके आती हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनके जीवन में परिवर्तन के लिए यह प्रथा शुरू की गई।
a) पर्व के शुरुआती पाँच दिनों में महिलाएँ अपने घर का आँगन स्वच्छ करती हैं, गोबर से आँगन को लिपा जाता है।
b) सुबह जल्दी उठकर उस आँगन में सुंदर-सुंदर रंगोली डालती हैं।
c) कई जगह पर एपन से चौक बनाया जाता है जिसमें सुंदर कलाकृति बनाई जाती है, चावल के आटे से रंगोली का बहुत महत्व है।
d) इस उत्सव में घर के पुरुष बाहर से नाना प्रकार के फूल एकत्र करते हैं जिसमें तंगेडु, गुम्मडि पुव्वु, बंती, मंदारम, गोरिंटा, पोकाबंती, कट्लपाडु, गुंटगलगरा, चामंती, तामरा, गन्नेरु, गुलाबी, वज्रदंती, गड्डी पुव्वु आदि फूलों को एकत्र किया जाता है।
e) फूलों के आने के बाद उनको सजाया जाता है। तरह-तरह की लेयर बनाई जाती हैं, जिसमें फूलों की पत्तियों को सजाया जाता है। इसे जिस थाली में सजाया जाता है, उसे तांबालम (Thambalam) कहते हैं।
f) बतुकम्मा बनाना एक लोक कला है। महिलाएँ बतुकम्मा बनाने की शुरुआत दोपहर से करती हैं।
आचरण (Celebration):
a) नौ दिन इस त्यौहार में शाम के समय महिलाएँ, लड़कियाँ एकत्र होकर इस त्यौहार को मनाती हैं। इस समय ढोल बजाए जाते हैं।
b) सब अपने-अपने बतुकम्मा को लेकर आती हैं।
c) महिलाएँ पारंपरिक साड़ी और गहने पहनती हैं। लड़कियाँ लहंगा चोली पहनती हैं।
d) सभी महिलाएँ बतुकम्मा के चारों ओर गोला बनाकर क्षेत्रीय बोली में गाने गाती हैं, यह गीत एक सुर में गाए जाते हैं, इस प्रकार यह त्यौहार नौ दिनों तक मनाया जाता है। महिलाएँ अपने परिवार की सुख, समृद्धि, खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं।
e) हर एक दिन का अपना एक नाम है, जो नैवेद्यम (प्रसाद) के अनुसार रखा गया है।
f) बहुत से नैवेद्यम बनाना बहुत आसान होता है, शुरू के आठ दिन छोटी बड़ी लड़कियाँ इसे बनाने में मदद करती हैं।
g) आखिरी दिन को सद्दुला बतुकम्मा कहते हैं। सभी महिलाएँ मिलकर नैवेद्यम बनाती हैं। इस अंतिम दिन बतुकम्मा को पानी में विसर्जित कर दिया जाता है।
5. आनंद का पर्व:
बतुकम्मा के समय महीने भर समाज आनंदमग्न रहता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार में स्त्रियों के करताल से सारा वातावरण गूँज उठता है। नीरस भी सरस बन जाता है। चारों तरफ हरियाली, पानी की भरपूर मात्रा, घर – आँगन में खुशियों का वातावरण बना रहता है। जीवन में महीने भर मानों आनंद ही आनंद बना रहता है।
6. उपसंहार:
भारत के सारे पर्वदिन आनंद के ही त्योहार हैं। बतुकम्मा अधिक आनंदप्रद त्योहार है। रंक से लेकर रईस तक इसे मनाते हैं। बतुकम्मा त्योहार भारतीय समाज में स्त्रियों के गौरवशाली वैभव का गुणगान करता है। इस त्योहार से हमें यह पता चलता है, कि स्त्रियाँ न केवल ममता, प्रेम, समर्पण, त्याग की प्रतीक हैं, बल्कि समय आने पर समाज के हितों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तत्पर रहती हैं। यह त्योहार उस रूढ़िवादिता का विरोध करता है, जहाँ पुरुष को प्रधान माना जाता है। यह त्योहार स्त्री शक्ति को पहचानने, उनका आदर करने और समाज में उचित स्थान देने पर बल देता है।
“तेलंगाणा यदि शरीर है तो बतुकम्मा उसकी आत्मा। बतुकम्मा के बिना तेलंगाणा राज्य की कल्पना करना असंभव है।”
कठिन शब्दों के अर्थ
त्यौहार = festival
नैवेद्य = offering to God, prasadam
महत्वपूर्ण = important, essential
प्रतिमा = idol, image
तंगेडु (तरवड़) = Tanner’s cassia (Telangana state flower)
कोहड़े का फूल = pumpkin flower
भृंगराज = bhringraj, false daisy
कनेर = oleander
कमल = lotus
गुलदाउदी = chrysanthemum
रक्तचाप = blood pressure
गोबर = cow dung
खाद = fertilizer
क्षमता = ability
जल प्रदूषण = water pollution
स्वच्छ पर्यावरण = clean environment
पुलकित होना = to feel happy
उय्याला = swing
ऐतिहासिक = historic
घमासान युद्ध = pitched battle
स्थापना = establishment
भेंट = gift
शुरुआत = beginning
प्रचलन = practice, prevalence
परंपरा = tradition
दुर्घटना = accident
थकान = fatigue
मान्यता = belief, recognition
गुणगान = praise
विसर्जन = immersion
आत्मविश्वास = self-confidence
आत्मसम्मान = self-respect
प्रतीक = symbol
न्योछावर = sacrifice
करताल = clapping of hands
मुस्कान = smile
बरसात = rainy season
खुशियाँ = happiness
हरियाली = greenery
निर्जीव = lifeless
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 11 Hindi Chapter 06 Bathukamma
Official TS Board Solutions for Chapter 06 Bathukamma
Access structured TS Board textbook solutions for Chapter 06 Bathukamma. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for Chapter 06 Bathukamma
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 06 Bathukamma concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Next Steps in Your Hindi Revision
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 06 Bathukamma with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated TS Inter 1st Year Hindi Study Material Chapter 6 बतुकम्मा is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest TS Board curriculum.
Yes, our experts have revised the TS Inter 1st Year Hindi Study Material Chapter 6 बतुकम्मा as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 1st Year Hindi Study Material Chapter 6 बतुकम्मा will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access TS Inter 1st Year Hindi Study Material Chapter 6 बतुकम्मा in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire TS Inter 1st Year Hindi Study Material Chapter 6 बतुकम्मा in printable PDF format for offline study on any device.