Download TS Board Solutions for Class 11 Hindi Chapter 05 Khelo To Aisa Khelo
Review structured textbook solutions for Class 11 Hindi Chapter 05 Khelo To Aisa Khelo. Built according to TS Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Access TS Board Solutions and Answers
View or download the dedicated Chapter 05 Khelo To Aisa Khelo solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
Question 1: ध्यानचंद का संक्षिप्त जीवन परिचय लिखिए ?
Answer:
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद सिंह को कौन नहीं जानता है । उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद (प्रयाग) में हुआ था। वे भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी व कप्तान थे। उन्हें हॉकी के क्षेत्र में विश्व के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतनेवाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं ।
इनमें 1928 का एम्सटर्डम ओलंपिक, 1932 का लॉस एंजेलिस ओलंपिक और 1936 का बर्लिन ओलंपिक शामिल हैं। उनका जन्मदिन 29 अगस्त भारत में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 3 दिसंबर 1979 को जब उन्होंने दुनिया से विदा ली तो उनके पार्थिव शरीर पर दो हॉकी स्टिक क्रॉस बनाकर रखी गई। ध्यानचंद ने मैदान पर जो ‘जादू’ दिखाए, वे इतिहास में दर्ज हैं।
Exam Tips:
a) जन्म-तिथि (29 अगस्त 1905), जन्म-स्थान, तीन ओलंपिक स्वर्ण (1928, 1932, 1936) और निधन (3 दिसंबर 1979) – ये तथ्य सही-सही लिखें।
b) 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ मनाए जाने का उल्लेख करें; यह अतिरिक्त जानकारी अच्छे अंक दिलाती है।
Question 2: ध्यानचंद को ‘हॉकी का जादूगर’ क्यों कहा जाता है ?
Answer:
ध्यानचंद गेंद पर ऐसा नियंत्रण रखते थे मानो गेंद उनकी हॉकी स्टिक से चिपक गई हो। वे विरोधी खिलाड़ियों के बीच से गेंद को आसानी से निकालकर ले जाते थे और कोई उनसे गेंद छीन नहीं पाता था। उनकी ड्रिब्लिंग, तेज़ पास और गोल करने की अद्भुत क्षमता देखकर दर्शक हैरान रह जाते थे।
पाठ में ध्यानचंद स्वयं बताते हैं कि 1936 के बर्लिन ओलंपिक में लोग उनके हॉकी खेलने के ढंग से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ कहना शुरू कर दिया। बर्लिन के फाइनल में भारत ने जर्मनी को 8–1 से हराया था। उनकी इसी जादुई कला के कारण उन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाता है।
Exam Tips:
a) उत्तर में बताएँ कि ‘जादूगर’ उपाधि उनकी गेंद पर नियंत्रण और ड्रिब्लिंग की कला के कारण मिली; केवल उपाधि का नाम लिखना पर्याप्त नहीं।
b) पाठ में यह उपाधि बर्लिन ओलंपिक (1936) से जोड़ी गई है – उत्तर तीसरे पुरुष (‘वे’, ‘उन्हें’) में लिखें, ‘मैं’ में नहीं।
लेखक परिचय
योगराज थानी की गिनती देश के महानतम खेल पत्रकारों में की जाती है । खेल पत्रकारिता और खेल साहित्य की विकास यात्रा में उनका विशिष्ट योगदान है। उनका जन्म 1931 में हुआ। बाल साहित्य लेखक के रूप में उन्होंने 1953 से 1964 के बीच अपनी पहचान बनाई। वह लंबे समय तक विभिन्न पत्र, पत्रिकाओं, आकाशवाणी और दूरदर्शन से जुड़े रहे । उनका निधन सन् 2009 में हुआ ।
थानी ने ‘आहार व स्वास्थ्य शिक्षा’, ‘अंतर्राष्ट्रीय खेल और भारत’, ‘एशियाई खेल’, ‘एथलेटिक्स’, ‘बैडमिंटन’, ‘भारत के रत्न खिलाड़ी’, ‘हॉकी’, ‘लोकप्रिय खेलों के नियम’, ‘शारीरिक शिक्षा और खेल मनोविज्ञान’, ‘स्वास्थ्य शिक्षा और रोग’, ‘पतंगबाज़ी सीखें’, ‘विकलांगों के लिए शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद’, ‘टेबल टेनिस’ जैसे बेशकीमती खेल साहित्य की रचना की।
इसके अतिरिक्त उन्होंने अंग्रेजी में भी रचनाएँ की । थानी की विशिष्ट शैली और उनकी सशक्त भावाभिव्यक्ति ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता का एक मूर्धन्य हस्ताक्षर बना दिया । उनकी इन पुस्तकों की सफलता का रहस्य विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ियों से उनकी मित्रता थी । उन्होंने कुश्ती से जुड़ी अनेक पुस्तकें लिखी और इस खेल के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दिया । योगराज थानी की पुस्तकें खिलाड़ियों के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं हैं।
प्रस्तुत पाठ में लेखक ने भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के आत्मकथात्मक संस्मरणों का सुंदर वर्णन किया है ।
सारांश
ध्यानचंद का जन्म 1905 में प्रयाग के एक साधारण राजपूत परिवार में हुआ। बाद में उनका परिवार झाँसी आकर बस गया। ध्यानचंद के पिता सेना में थे, जिस वजह से बार-बार ट्रांसफर के कारण वे छठी कक्षा तक ही पढ़ पाए। वर्ष 1922 में वे 16 वर्ष की उम्र में ही सेना में भर्ती हो गए। सेना में लोगों को खेलते देख उनके मन में भी खेलने की ख्वाहिश जगी । सूबेदार बाले तिवारी ने उन्हें खेल की बारीकियाँ सिखाईं और फिर एक दिन वह देश के बेस्ट हॉकी खिलाड़ी बन गए ।
ध्यानचंद खेल के मैदान के बारे में इस प्रकार कहते हैं कि खेल के मैदान में धक्का-मुक्की और मारधाड़ की घटनाएँ होती रहती हैं। खेल में तो यह सब चलता ही है। जिन दिनों हम खेला करते थे, उन दिनों भी यह सब चलता था। अपने जीवन की एक दिलचस्प घटना सुना रहे हैं। सन् 1933 की बात है। उन दिनों मैं पंजाब रेजीमेंट की ओर से खेला करता था । एक दिन पंजाब रेजीमेंट और स्पेंसर एंड माइनर्स टीम के बीच मुकाबला हो रहा था। माइनर्स टीम के खिलाड़ी मुझसे गेंद छीनने की कोशिश करते, लेकिन उनकी हर कोशिश बेकार जाती । इतने में एक खिलाड़ी ने गुस्से में आकर हॉकी मेरे सिर पर दे मारी।
मुझे मैदान से बाहर ले जाया गया । थोड़ी देर बाद मैं पट्टी बँधवाकर फिर मैदान में आ पहुँचा। आते ही मैंने उस खिलाड़ी की पीठ पर हाथ रख कर कहा, “तुम चिंता मत करो, मैं इसका बदला ज़रूर लूँगा ।” मेरे इतना कहते ही वह खिलाड़ी एकदम घबरा गया। अब वह हर समय मुझे ही देखता रहता कि मैं कब उसके सिर पर हॉकी मारने वाला हूँ । उस खिलाड़ी का ध्यान खेल पर न रहकर मुझ पर ही रहा।
मैंने एक के बाद एक आनन-फानन में छह गोल कर लिए । खेल खत्म होने के बाद मैंने फिर उस खिलाड़ी की पीठ थपथपाई और कहा, “दोस्त खेल में इतना गुस्सा अच्छा नहीं लगता। मैंने तो अपना बदला ले ही लिया है। अगर तुम मुझे हॉकी न मारते तो मैं तुम्हें शायद दो ही गोलों से हराता।” वह खिलाड़ी सचमुच बड़ा शर्मिंदा हुआ । सच मानो बुरा काम करनेवाला आदमी हर समय डरता रहता है कि उसके साथ भी बुराई की जाएगी ।
जहाँ भी जाता हूँ छोटे-छोटे बच्चे अक्सर मुझे घेर लेते हैं और मुझसे मेरी सफलता का राज़ जानना चाहते हैं । मेरे पास सफलता का कोई गुरुमंत्र तो है नहीं । हर किसी से यही कहता हूँ कि लगन, साधना और खेल – भावना यही सफलता के सबसे बड़े मंत्र हैं। 1936 ई. में बर्लिन ओलंपिक में मुझे टीम का कप्तान बनाया गया । उस समय मैं सेना में लांस नायक था। लोग मेरे हॉकी खेलने के ढंग से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने मुझे हॉकी का जादूगर कहना शुरू कर दिया।
मेरी तो हमेशा यह कोशिश रहती कि मैं गेंद को गोल के पास ले जाकर अपने किसी साथी खिलाड़ी को दे दूँ ताकि उसे गोल करने का श्रेय मिल जाए । अपनी उसी खेल भावना के कारण मैंने जर्मनी के तानाशाह हिटलर तक का दिल जीत लिया था। जब हिटलर को यह मालूम हुआ कि मैं भारतीय सेना में लांस नायक हूँ, तो उसने अपने एक अधिकारी से कहा कि उससे कहो कि वह जर्मनी आ जाए, मैं उसे मार्शल बना दूँगा। बर्लिन में ओलंपिक में हमें स्वर्ण पदक तो मिला ही, लेकिन हिटलर ने अपनी ओर से भी मुझे एक पदक दिया था । इससे बड़ा गौरव किसी खिलाड़ी के लिए और क्या हो सकता है।
अब मैं आपको एक दूसरा संस्मरण सुनाता हूँ। 15 अगस्त, 1936 का दिन स्मरणीय था । सुबह – सुबह हम लोग ड्रेसिंग रूम में एकत्र हुए। अभ्यास मैच की पराजय हर एक के दिल में दहशत बनी हुई थी। फाइनल 14 अगस्त को खेला जाने वाला था, लेकिन उस दिन इतनी बारिश हुई कि मैदान में पानी भर गया । तय हुआ कि फाइनल 15 अगस्त की सुबह खेला जाएगा। टीम के मेनेजर पंकज गुप्ता भी बहुत चिंतित थे।
टीम का हौसला बढ़ाने के लिए गुप्ता जी को एक युक्ति सूझी। सहसा उन्होंने खिलाड़ियों के सामने तिरंगा झंडा रख दिया और मानो कह दिया, “इसकी लाज तुम्हारे हाथ में है।” श्रद्धा से सभी ने उस तिरंगे को शाही सलामी दी और मैदान में उसकी लाज रखने के लिए वीर सैनिकों की तरह उतर पड़े। भारतीय टीम इस खेल में विजयी हुई (भारत ने जर्मनी को 8–1 से हराया)। इस दिन सचमुच तिरंगे की लाज रह गई। उस समय कौन जानता था कि 15 अगस्त ही भारत का स्वतंत्रता दिवस बनेगा ।
विशेषताएँ :
1) 1968 में भारतीय ओलंपिक टीम के कप्तान रहे गुरुबख्श सिंह ने बताया कि 1959 में जब ध्यानचंद 54 साल के हो चले थे, तब भी भारतीय हॉकी टीम का कोई भी खिलाड़ी बुली में उनसे गेंद छीन नहीं सकता था ।
2) बर्लिन के हॉकी स्टेडियम में उस दिन 40,000 लोग फाइनल देखने के लिए मौजूद थे। देखने वालों में बड़ौदा के महाराजा और भोपाल की बेगम के साथ-साथ जर्मन नेतृत्व के चोटी के लोग मौजूद थे। ताज्जुब यह था कि जर्मन खिलाड़ियों ने भारत की तरह छोटे-छोटे पासों से खेलने की तकनीक अपना रखी थी । हाफ टाइम तक भारत सिर्फ एक गोल से आगे था, इसके बाद ध्यानचंद ने अपने स्पाइक वाले जूते और मोज़े उतारे और नंगे पाँव खेलने लगे । इसके बाद तो गोलों की झड़ी लग गई।
3) ध्यानचंद ने अपने जीवन की बहुत-सी रोचक घटनाओं के बारे में हमें बताया है।
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 11 Hindi Chapter 05 Khelo To Aisa Khelo
Official TS Board Solutions for Chapter 05 Khelo To Aisa Khelo
Review comprehensive exercise answers for Class 11 Hindi Chapter 05 Khelo To Aisa Khelo. Fully updated to match current TS Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Step-by-Step Explanations for Chapter 05 Khelo To Aisa Khelo
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 05 Khelo To Aisa Khelo concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Next Steps in Your Hindi Revision
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 05 Khelo To Aisa Khelo with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 5 खेलो तो ऐसा खेलो is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest TS Board curriculum.
Yes, our experts have revised the TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 5 खेलो तो ऐसा खेलो as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 5 खेलो तो ऐसा खेलो will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 5 खेलो तो ऐसा खेलो in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 5 खेलो तो ऐसा खेलो in printable PDF format for offline study on any device.