TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 1 कबीर के दोहे

Official TS Board Solutions for Class 11 Hindi: Poem 01 Kabir Ke Dohe

Access comprehensive textbook solutions for Poem 01 Kabir Ke Dohe using the official curriculum guides for Class 11 Hindi. Designed to align with the 2026-27 TS Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Chapter-wise Solutions for Hindi: Poem 01 Kabir Ke Dohe

Access the complete solution PDF for Class 11 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

दीर्घ समाधान प्रश्न

Question 1: सतगुरु के विषय में कबीर के क्या विचार है ?

Answer:

कबीरदास गुरु का बड़ा मान रखते थे। उनकी दृष्टि में गुरु का स्थान भगवान से भी बढ़कर है। गुरु की महिमा अपार और अनंत है, जो शब्दों में बयान नहीं होती। गुरु ही हमारे अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करके ज्ञान रूपी दीपक (ज्योति) जलाते हैं। सतगुरु ही भगवान के बारे में हमें बताते हैं और भगवान तक पहुँचने का मार्ग हमें दिखाते हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर में ‘गुरु का स्थान भगवान से भी ऊँचा’ — यह मुख्य विचार पहले लिखें; चाहें तो ‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े’ दोहा उदाहरण में दें।
b) अज्ञान रूपी अंधकार और ज्ञान रूपी दीपक — इस रूपक का प्रयोग उत्तर को प्रभावी बनाता है।

 

Question 2: कबीरदास का संक्षिप्त परिचय लिखिए।

Answer:

कबीरदास का स्थान भक्तिकाल की ज्ञानाश्रयी शाखा में सर्वोच्च है। वे ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रवर्तक माने जाते हैं। कबीरदास के जन्म और मृत्यु को लेकर विभिन्न मत प्रचलित हैं, किंतु अधिकांश विद्वानों के मतानुसार कबीर का जन्म काशी में संवत् 1455 (सन् 1398) में हुआ। कबीर का देहांत संवत् 1575 (सन् 1518) में मगहर में हुआ। कबीर अनपढ़ (निरक्षर) थे। उनके गुरु रामानंद थे। कबीर समाज सुधारक, महान कवि और दार्शनिक माने जाते हैं। उनकी वाणी ‘बीजक’ नाम से संग्रहीत की गई है। इसके तीन भाग हैं – 1. साखी 2. सबद 3. रमैनी। कबीर का विवाह लोई नामक स्त्री से हुआ। उनके दो बच्चे हुए, जिनके नाम कमाल और कमाली हैं।

Exam Tips:

a) परिचय में जन्म (संवत् 1455, काशी), मृत्यु (संवत् 1575, मगहर), गुरु (रामानंद), रचना (बीजक – साखी, सबद, रमैनी) और भाषा (सधुक्कड़ी) अवश्य लिखें।
b) कबीर को ज्ञानाश्रयी शाखा का प्रवर्तक और समाज सुधारक बताना न भूलें।

 

एक शब्द में उत्तर दीजिए

Question 1: कबीर के गुरु कौन थे ?

Answer:

रामानंद।

Exam Tips:

a) एक शब्द वाले प्रश्न में केवल ‘रामानंद’ लिखना पर्याप्त है; इसे ‘रामानुज’ से भ्रमित न करें।

 

Question 2: कबीर की एक मात्र प्रामाणिक रचना का नाम क्या है ?

Answer:

‘बीजक’।

Exam Tips:

a) ‘बीजक’ ही कबीर की एकमात्र प्रामाणिक रचना है; इसके तीन भाग — साखी, सबद, रमैनी — भी याद रखें।

 

Question 3: कबीर ने दुर्जन की तुलना किससे की है ?

Answer:

कुम्हार के मिट्टी के घड़े (कुंभ) से।

Exam Tips:

a) ‘दुर्जन कुंभ कुम्हार का’ — दुर्जन की तुलना कुम्हार के घड़े से और सज्जन की तुलना सोने से की गई है; दोनों को उलटें नहीं।

 

Question 4: कबीर के अनुसार जहाँ दया होती है, वहाँ क्या होता है ?

Answer:

धर्म होता है।

Exam Tips:

a) ‘जहाँ दया तहाँ धर्म है’ पंक्ति से उत्तर दें — धर्म।

 

Question 5: कबीरदास किस शाखा के प्रमुख कवि थे?

Answer:

निर्गुण भक्तिधारा की ज्ञानाश्रयी शाखा (संत काव्यधारा)।

Exam Tips:

a) कबीर निर्गुण भक्तिधारा की ज्ञानाश्रयी शाखा के कवि हैं; ‘प्रेमाश्रयी’ (जायसी) शाखा से भ्रमित न करें।

 

Question 6: आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी कबीर को क्या कहते थे?

Answer:

‘वाणी का डिक्टेटर’।

Exam Tips:

a) ‘वाणी का डिक्टेटर’ — हजारी प्रसाद द्विवेदी का यह कथन कबीर की भाषा पर अधिकार को दर्शाता है।

 

Question 7: कबीरदास किस काल के कवि हैं ?

Answer:

भक्तिकाल के।

Exam Tips:

a) कबीरदास भक्तिकाल के कवि हैं; उत्तर में ‘निर्गुण भक्तिधारा’ जोड़ने से उत्तर पूर्ण होता है।

 

Question 8: कबीरदास के अनुसार सज्जन किसके समान है?

Answer:

सोने के समान।

Exam Tips:

a) ‘सोना सज्जन साधुजन’ — सज्जन सोने के समान हैं जो सौ बार टूटकर भी जुड़ जाता है।

 

Question 9: “काल” शब्द का अर्थ क्या है ?

Answer:

मृत्यु, समय, वक्त।

Exam Tips:

a) ‘काल’ के दोनों अर्थ — मृत्यु और समय — लिखें; दोहे ‘काल गहे कर केस’ में अर्थ मृत्यु है।

 

Question 10: कबीरदास ने समय (मानव जीवन) की तुलना किससे की है?

Answer:

अमूल्य हीरे से (‘हीरा जनम अमोल था’)।

Exam Tips:

a) दोहे ‘हीरा जनम अमोल था’ के आधार पर उत्तर दें — अमूल्य हीरा।

 

संदर्भ सहित व्याख्याएँ

Question 1: सतगुरु की महिमा अनंत, अनंत किया उपकार।
लोचन अनंत उघारिया, अनंत दिखावनहार॥

Answer:

संदर्भ: प्रस्तुत दोहा ‘कबीरदास के दोहे’ नामक पाठ से संकलित है। कबीरदास हिंदी साहित्य के भक्तिकाल की निर्गुण भक्तिधारा में ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं। ‘बीजक’ आपकी रचनाओं का संकलन है। इसके तीन भाग हैं- ‘साखी’, ‘सबद’ और ‘रमैनी’। कबीर की भाषा को सधुक्कड़ी कहा जाता है। ज्ञानी, भक्त एवं समाज सुधारक के रूप में कबीरदास हिंदी साहित्य में अमर हैं।
व्याख्या: कबीरदास इस दोहे में कहते हैं कि सतगुरु की महिमा अनंत है और उनके उपकार भी अनंत हैं। उन्होंने मेरी अनंत दृष्टि खोल दी जिससे मुझे उस अनंत प्रभु का दर्शन प्राप्त हो गया। सतगुरु ही भगवान के बारे में हमें बताते हैं। भगवान तक पहुँचने के मार्ग वही हमें दिखाते हैं।
विशेषताएँ: इस दोहे में कबीरदास गुरु की महिमा का वर्णन करते हैं। उनके अनुसार गुरु भगवान से भी महान है। गुरु महिमा का वर्णन संत काव्यधारा की एक प्रमुख विशेषता है।

Exam Tips:

a) संदर्भ सहित व्याख्या के तीन भाग — संदर्भ, व्याख्या, विशेषताएँ — अलग-अलग शीर्षक में लिखें।
b) ‘लोचन अनंत उघारिया’ का अर्थ स्पष्ट करें — गुरु ने ज्ञान की दृष्टि खोल दी।

 

Question 2: साच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप।
जाके हिरदे साच है, ता हिरदे गुरु आप॥

Answer:

संदर्भ: प्रस्तुत दोहा ‘कबीरदास के दोहे’ नामक पाठ से संकलित है। कबीरदास हिंदी साहित्य के भक्तिकाल की निर्गुण भक्तिधारा में ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं। ‘बीजक’ आपकी रचनाओं का संकलन है। इसके तीन भाग हैं- ‘साखी’, ‘सबद’ और ‘रमैनी’। कबीर की भाषा को सधुक्कड़ी कहा जाता है। ज्ञानी, भक्त एवं समाज सुधारक के रूप में कबीरदास हिंदी साहित्य में अमर हैं।
व्याख्या: कबीरदास इस दोहे में ‘सत्य के महत्व’ के बारे में बताते हैं। कबीरदास जी कहते हैं कि इस जगत् में सत्य के मार्ग पर चलने से बड़ी कोई तपस्या नहीं है और न ही झूठ बोलने से बड़ा कोई पाप है। क्यों कि जिसके हृदय में सत्य का निवास होता है उसके हृदय में साक्षात् परमेश्वर का वास होता है। सत्य मार्ग में चलनेवालों पर हमेशा भगवान की कृपा होती है।
विशेषताएँ: कबीरदास इस दोहे में सत्य की महानता पर जोर देते हैं। सत्य मार्ग पर चलनेवालों पर ही भगवान की कृपा होती है। झूठ बोलना बड़ा पाप है। सच बोलनेवाले के हृदय में भगवान रहते हैं।

Exam Tips:

a) ‘साच बराबर तप नहीं’ — सत्य को सबसे बड़ा तप और झूठ को सबसे बड़ा पाप बताना मुख्य बिंदु है।
b) विशेषता में लिखें कि सत्यवादी के हृदय में स्वयं ईश्वर का वास होता है।

 

Question 3: सोना सज्जन साधुजन, टूटि जुटै सौ बार।
दुर्जन कुंभ कुम्हार का, एकै धका दरार॥

Answer:

संदर्भ: प्रस्तुत दोहा ‘कबीरदास के दोहे’ नामक पाठ से संकलित है। कबीरदास हिंदी साहित्य के भक्तिकाल की निर्गुण भक्तिधारा में ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं। ‘बीजक’ आपकी रचनाओं का संकलन है। इसके तीन भाग हैं – ‘साखी’, ‘सबद’ और ‘रमैनी’। कबीर की भाषा को सधुक्कड़ी कहा जाता है। ज्ञानी, भक्त एवं समाज सुधारक के रूप में कबीरदास हिंदी साहित्य में अमर हैं।
व्याख्या: कबीरदास इस दोहे में सज्जन के गुणों के बारे में हमें बता रहे हैं। सोने को अगर सौ बार भी तोड़ा जाए, तो भी उसे फिर जोड़ा जा सकता है। इसी तरह भले मनुष्य हर अवस्था में भले ही रहते हैं। इसके विपरीत बुरे या दुष्ट लोग कुम्हार के घड़े की तरह होते हैं, जो एक बार टूटने पर दुबारा नहीं जुड़ता। बुरे आदमी का स्वभाव हमेशा दूसरों के प्रति बुरा ही होता है।
विशेषताएँ: इस दोहे में सज्जन की महानता के बारे में बताया गया है। सज्जन सोने के समान और दुर्जन कुम्हार के घड़े की तरह होते हैं।

Exam Tips:

a) सज्जन = सोना (बार-बार जुड़ जाता है), दुर्जन = कुम्हार का घड़ा (एक धक्के में दरार) — यह तुलना स्पष्ट लिखें।

 

Question 4: जग में बैरी कोइ नहीं, जो मन सीतल होय।
यह आपा तू डारि दे, दया करै सब कोय॥

Answer:

संदर्भ: प्रस्तुत दोहा ‘कबीरदास के दोहे’ नामक पाठ से संकलित है। कबीरदास हिंदी साहित्य के भक्तिकाल की निर्गुण भक्तिधारा में ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं। ‘बीजक’ आपकी रचनाओं का संकलन है। इसके तीन भाग हैं- ‘साखी’, ‘सबद’ और ‘रमैनी’। कबीर की भाषा को सधुक्कड़ी कहा जाता है। ज्ञानी, भक्त एवं समाज सुधारक के रूप में कबीरदास हिंदी साहित्य में अमर हैं।
व्याख्या: कबीरदास इस दोहे में अहंकार का त्याग करने के लिए कहते हैं। आपके मन में यदि शीतलता है, अर्थात् दया और सहानुभूति है, तो संसार में आपकी किसी से शत्रुता नहीं हो सकती। इसलिए अपने अहंकार को निकाल बाहर करें, तब आप अपने प्रति दूसरों में भी संवेदना पाएँगे।
विशेषताएँ: इस दोहे में कबीरदास मन के अहंकार का त्याग करने के लिए कहते हैं। दया और सहानुभूति हमारे मन में हो तो संसार के सभी लोग अपने मित्र होते हैं।

Exam Tips:

a) ‘आपा’ का अर्थ अहंकार है — व्याख्या में इसे अवश्य समझाएँ।
b) ‘मन सीतल होय’ — शांत और दयालु मन वाले का कोई शत्रु नहीं होता।

 

Question 5: बोली तो अनमोल है, जो कोइ जानै बोल।
हिये तराजू तोलि के, तब मुख बाहर खोल ॥

Answer:

संदर्भ: प्रस्तुत दोहा ‘कबीरदास के दोहे’ नामक पाठ से संकलित है। कबीरदास हिंदी साहित्य के भक्तिकाल की निर्गुण भक्तिधारा में ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं। ‘बीजक’ आपकी रचनाओं का संकलन है। इसके तीन भाग हैं – ‘साखी’, ‘सबद’ और ‘रमैनी’। कबीर की भाषा को सधुक्कड़ी कहा जाता है। ज्ञानी, भक्त एवं समाज सुधारक के रूप में कबीरदास हिंदी साहित्य में अमर हैं।
व्याख्या: कबीरदास इस दोहे में ‘मधुर वाणी’ की महानता के बारे में हमें बता रहे हैं। यदि कोई सही तरीके से बोलना जानता है, तो उसे पता है कि वाणी एक अमूल्य रत्न है। इसलिए वह हृदय के तराजू में तोलकर ही उसे मुँह से बाहर आने देता है।
विशेषताएँ : इस दोहे में कबीर ‘वाणी’ की महिमा का वर्णन करते हैं। दूसरों को अपने वश में करने के लिए हमेशा मधुर वाणी में बोलने की सलाह दे रहे हैं।

Exam Tips:

a) ‘हिये तराजू तोलि के’ — बोलने से पहले हृदय रूपी तराजू पर शब्दों को तौलना; इस रूपक को समझाएँ।

 

Question 6: जहाँ दया तहँ धर्म है, जहाँ लोभ तहँ पाप।
जहाँ क्रोध तहँ काल है, जहाँ छिमा तहँ आप॥

Answer:

संदर्भ: प्रस्तुत दोहा ‘कबीरदास के दोहे’ नामक पाठ से संकलित है। कबीरदास हिंदी साहित्य के भक्तिकाल की निर्गुण भक्तिधारा में ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं। ‘बीजक’ आपकी रचनाओं का संकलन है। इसके तीन भाग हैं- ‘साखी’, ‘सबद’ और ‘रमैनी’। कबीर की भाषा को सधुक्कड़ी कहा जाता है। ज्ञानी, भक्त एवं समाज सुधारक के रूप में कबीरदास हिंदी साहित्य में अमर हैं।
व्याख्या: कबीरदास इस दोहे में दया और क्षमा जैसे गुणों के महत्व के बारे में बता रहे हैं। जहाँ दया भाव है वहाँ धर्म होता है। जहाँ लोभ है वहाँ पाप होता है और जहाँ क्रोध है वहाँ काल (विनाश) होता है। जहाँ क्षमा और सहानुभूति होती है वहाँ स्वयं भगवान रहते हैं। दया और क्षमा दोनों इस दुनिया में सबसे महान गुण हैं।
विशेषताएँ: इस दोहे में कबीरदास दया और क्षमा पर जोर देते हैं। जिसके हृदय में दया और क्षमा का भाव है, उसके हृदय में भगवान रहते हैं। दूसरों की गलती (अपकार) को माफ़ कर देना और बदले में भी भलाई करना ही क्षमा गुण है।

Exam Tips:

a) दोहे की चारों जोड़ियाँ लिखें — दया-धर्म, लोभ-पाप, क्रोध-काल, क्षमा-भगवान।
b) क्षमा का सही अर्थ लिखें — दूसरों की गलती माफ़ करना।

 

दोहों के भाव

Question 1: सतगुरु की महिमा अनंत, अनंत किया उपकार।
लोचन अनंत उघारिया, अनंत दिखावनहार॥

Answer:

भावार्थ: कबीरदास इस दोहे में सतगुरु की महिमा के बारे में बताते हैं। सतगुरु की महिमा अनंत है और उनके उपकार भी अनंत हैं। उन्होंने मेरी अनंत दृष्टि खोल दी जिससे मुझे उस अनंत प्रभु का दर्शन प्राप्त हो गया। सतगुरु ही भगवान के बारे में हमें बताते हैं। भगवान तक पहुँचने के मार्ग वही हमें दिखाते हैं।

Exam Tips:

a) भावार्थ में गुरु के ‘अनंत उपकार’ और ‘अनंत प्रभु के दर्शन’ — दोनों बातें लिखें।

 

Question 2: साच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप।
जाके हिरदे साच है, ता हिरदे गुरु आप॥

Answer:

भावार्थ: कबीरदास इस दोहे में सत्य के महत्व के बारे में बताते हैं। कबीरदास जी कहते हैं कि इस जगत् में सत्य के मार्ग पर चलने से बड़ी कोई तपस्या नहीं है और न ही झूठ बोलने से बड़ा कोई पाप है। क्यों कि जिसके हृदय में सत्य का निवास होता है उसके हृदय में साक्षात् परमेश्वर का वास होता है। सत्य मार्ग में चलनेवालों पर हमेशा भगवान की कृपा होती है।

Exam Tips:

a) भावार्थ संक्षेप में लिखें — सत्य सबसे बड़ा तप, झूठ सबसे बड़ा पाप, सत्यवादी के हृदय में ईश्वर।

 

Question 3: सोना सज्जन साधुजन, टूटि जुटै सौ बार।
दुर्जन कुंभ कुम्हार का, एकै धका दरार॥

Answer:

भावार्थ: कबीरदास इस दोहे में सज्जन के गुण कैसे होते हैं, इसके बारे में हमें बता रहे हैं। सोने को अगर सौ बार भी तोड़ा जाए, तो भी उसे फिर जोड़ा जा सकता है। इसी तरह भले मनुष्य हर अवस्था में भले ही रहते हैं। इसके विपरीत बुरे या दुष्ट लोग कुम्हार के घड़े की तरह होते हैं, जो एक बार टूटने पर दुबारा नहीं जुड़ता। बुरे आदमी का स्वभाव हमेशा दूसरों के प्रति बुरा ही होता है।

Exam Tips:

a) सोने और घड़े के उदाहरण से सज्जन और दुर्जन के स्वभाव का अंतर स्पष्ट करें।

 

Question 4: जग में बैरी कोइ नहीं, जो मन सीतल होय।
यह आपा तू डारि दे, दया करै सब कोय॥

Answer:

भावार्थ: कबीरदास इस दोहे में अहंकार का त्याग करने के लिए कहते हैं। आपके मन में यदि शीतलता है, अर्थात् दया और सहानुभूति है, तो संसार में आपकी किसी से शत्रुता नहीं हो सकती। इसलिए अपने अहंकार को निकाल बाहर करें, तब आप अपने प्रति दूसरों में भी संवेदना पाएँगे।

Exam Tips:

a) ‘यह आपा तू डारि दे’ — अहंकार छोड़ने पर सब हम पर दया करते हैं; यह निष्कर्ष लिखें।

 

Question 5: बोली तो अनमोल है, जो कोइ जानै बोल।
हिये तराजू तोलि के, तब मुख बाहर खोल ॥

Answer:

भावार्थ: कबीरदास इस दोहे में ‘मधुर वाणी’ की महानता के बारे में हमें बता रहे हैं। यदि कोई सही तरीके से बोलना जानता है तो उसे पता है कि वाणी एक अमूल्य रत्न है। इसलिए वह हृदय के तराजू में तोलकर ही उसे मुँह से बाहर आने देता है।

Exam Tips:

a) वाणी को ‘अमूल्य रत्न’ कहना और सोच-समझकर बोलने की सलाह — दोनों बिंदु लिखें।

 

Question 6: कबीर गर्व न कीजिये, काल गहे कर केस।
ना जानौ कित मारि है, क्या घर क्या परदेस॥

Answer:

भावार्थ: कबीरदास इस दोहे में जीवन की अनिश्चितता के बारे में बता रहे हैं। अपनी शक्ति और संपत्ति देखकर घमंड मत कीजिए। काल (मृत्यु) ने तुम्हारे केश (बाल) अपने हाथ में पकड़ रखे हैं। इस शरीर से आत्मा कब निकल जाएगी, किसी को पता नहीं। मृत्यु किस रूप में आएगी, हमें पता नहीं; वह किसी भी क्षण हमें अपने साथ ले जा सकती है। चाहे घर में हो या परदेश में, मृत्यु कहीं भी तुम्हें अपने साथ ले जाएगी।

Exam Tips:

a) ‘काल गहे कर केस’ — मृत्यु ने हमारे बाल पकड़ रखे हैं, अर्थात् मृत्यु कभी भी आ सकती है; इसलिए गर्व न करें।
b) ‘क्या घर क्या परदेस’ — मृत्यु कहीं भी आ सकती है, यह भी लिखें।

 

Question 7: जहाँ दया तहाँ धर्म है, जहाँ लोभ तहाँ पाप।
जहाँ क्रोध तहँ काल है, जहाँ छिमा तहँ आप॥

Answer:

भावार्थ: कबीरदास इस दोहे में दया और क्षमा जैसे गुणों के महत्व के बारे में बता रहे हैं। जहाँ दया भाव है वहाँ धर्म होता है, जहाँ लोभ है वहाँ पाप होता है और जहाँ क्रोध है वहाँ काल (विनाश) होता है। जहाँ क्षमा और सहानुभूति होती है वहाँ स्वयं भगवान रहते हैं। दया और क्षमा दोनों इस दुनिया में सबसे महान गुण हैं।

Exam Tips:

a) चारों जोड़ियाँ (दया-धर्म, लोभ-पाप, क्रोध-काल, क्षमा-ईश्वर) भावार्थ में क्रम से लिखें।

 

Question 8: रात गँवाई सोय करि, दिवस गँवायो खाय।
हीरा जनम अमोल था, कौड़ी बदले जाय॥

Answer:

भावार्थ: कबीरदास इस दोहे में समय के महत्व के बारे में बता रहे हैं। जो व्यक्ति इस संसार में बिना कोई कर्म किए पूरी रात को सोते हुए और सारे दिन को खाते हुए ही व्यतीत कर देता है, वह अपने हीरे तुल्य अमूल्य जीवन को कौड़ियों के भाव व्यर्थ ही गँवा देता है। समय एक बार हाथ से छूट जाए तो फिर वापस कभी नहीं आता। इसलिए इस जीवन में समय को व्यर्थ न कीजिए।

Exam Tips:

a) ‘हीरा जनम’ और ‘कौड़ी’ की तुलना समझाएँ — अमूल्य जीवन को सोने-खाने में व्यर्थ गँवाना।
b) निष्कर्ष लिखें कि समय का सदुपयोग करना चाहिए।

 

कवि परिचय

संत कबीरदास का हिंदी साहित्य के भक्तिकाल में एक विशिष्ट स्थान है। आप भक्तिकाल की निर्गुण भक्तिधारा में ज्ञानाश्रयी शाखा अथवा ‘संत काव्यधारा’ के प्रतिनिधि कवि थे। कहा जाता है कि आपका जन्म एक विधवा ब्राह्मणी के गर्भ से हुआ था। लोकलाज के भय से उसने शिशु को लहरतारा नामक तालाब के पास छोड़ दिया। तब नीरू और नीमा नामक मुसलमान दंपति ने कबीर को पाल-पोसकर बड़ा किया।

कबीरदास ‘अनपढ़’ थे। आप पेशेवर जुलाहा थे। एक ओर अपना काम करते हुए भी आपने देशाटन, सज्जन – सांगत्य तथा अनुभव से ज्ञान समुपार्जन किया। रामानंद आपके गुरु थे। कबीरदास की रचनाओं को शिष्यों ने ‘बीजक’ नाम से संकलित किया जो ‘साखी’, ‘सबद’ और ‘रमैनी’ नामक तीन भागों में है। नीति, मिथ्या विश्वासों एवं मूढ़ परंपराओं का खंडन तथा तीखी भाषा आपकी कविता की विशेषताएँ हैं। सर्वधर्म – समानता का संदेश देकर हिंदू-मुसलमान की एकता के लिए कबीरदास ने विशेष प्रयास किया। कबीर की भाषा सधुक्कड़ी अर्थात् ‘साधुओं की भाषा’ थी। इसमें कई भाषाओं के शब्द पाए जाते हैं। ज्ञानी, भक्त एवं समाज सुधारक के रूप में कबीरदास हिंदी साहित्य में अमर हैं।

कठिन शब्दों के अर्थ

सतगुरु = सत्य का मार्गदर्शक, सच्चा गुरु – true teacher
महिमा = गुणगान, महत्व – greatness
अनंत = जिसका कोई अंत न हो – infinite, endless
उपकार = भलाई – help, favour
लोचन अनंत = ज्ञान की दृष्टि – vision of knowledge
उघारिया = खोल दिया – opened
दिखावनहार = दर्शन कराने वाला – one who shows (God)
साच = सच्चाई, सत्य – truth
तप = तपस्या – penance
झूठ = असत्य – falsehood
पाप = बुरा कार्य – sin
जाके = जिसके – in whose
हिरदे = हृदय, मन – heart
ता = उसके – his
सोना = स्वर्ण – gold
सज्जन = सच्चे, भले मनुष्य – good person
जुटै = जुड़ना – gets joined
दुर्जन = बुरे मनुष्य – bad person
कुंभ = मिट्टी का घड़ा – pot
एकै = एक ही – just one
धका = धक्का, ठोकर – push, jerk
दरार = तड़कना – crack
जग = संसार, दुनिया – world
बैरी = दुश्मन, शत्रु – enemy
सीतल = ठंडा, शांत (क्रोधरहित) – calm, cool
होय = हो – is, becomes
आपा = अहंकार, घमंड – ego, pride
डारि दे = छोड़ दे – give up
कोय = हर कोई – everyone
बोली = वाणी – speech
अनमोल = अमूल्य – priceless
जानै = जानता है – knows
हिये = हृदय, मन – heart
तराजू = काँटा – weighing balance
तोलि के = तोलकर – after weighing
मुख = मुँह – mouth
गर्व = घमंड – pride
काल = मृत्यु, समय – death, time
गहे = पकड़े हुए – holding
कर = हाथ – hand
केस = केश, बाल – hair
ना जानौ = मालूम नहीं – don’t know
कित = कहाँ – where
मारि है = मारेगा – will kill
परदेस = विदेश, दूसरा स्थान – foreign land
दया = कृपा, रहम – kindness
तहाँ = वहाँ – there
लोभ = लालच – greed
क्रोध = गुस्सा – anger
छिमा = क्षमा – forgiveness
आप = स्वयं परमात्मा – God himself
गँवाई = खोई, व्यर्थ की – wasted, lost
सोय करि = सोकर – by sleeping
दिवस = दिन – day
खाय = खाकर – by eating
हीरा = मूल्यवान रत्न – diamond
जनम = जन्म, जीवन – birth, life
अमोल = अमूल्य – precious
कौड़ी = बहुत कम मूल्य की वस्तु – cowrie, very little value
बदले जाय = बदले में चला जाता है – is exchanged

Free study material for Hindi

Hindi Class 11 Curriculum Solutions: Poem 01 Kabir Ke Dohe

Accessing Poem 01 Kabir Ke Dohe Solutions

Access structured TS Board textbook solutions for Poem 01 Kabir Ke Dohe. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 11 Hindi

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Poem 01 Kabir Ke Dohe concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 1 कबीर के दोहे for the 2026-27 session?

The complete and updated TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 1 कबीर के दोहे is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest TS Board curriculum.

Are the Hindi TS Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 1 कबीर के दोहे as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 TS Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 1 कबीर के दोहे will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 1 कबीर के दोहे in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 1 कबीर के दोहे in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi TS Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 1 कबीर के दोहे in printable PDF format for offline study on any device.