TS Inter 1st Year Hindi Study Material Chapter 3 अधिकार का रक्षक

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 11 Hindi Chapter 03 Adhikar Ka Rakshak (The Protector of Rights)

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 03 Adhikar Ka Rakshak (The Protector of Rights) using the official curriculum guides for Class 11 Hindi. Designed to align with the 2026-27 TS Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Download Chapter 03 Adhikar Ka Rakshak (The Protector of Rights) Textbook Solutions PDF

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

दीर्घ समाधान प्रश्न

Question 1: उपेंद्रनाथ ‘अश्क’ का संक्षिप्त परिचय लिखिए ?

Answer:

उपेंद्रनाथ ‘अश्क’ जी का जन्म 14 दिसंबर 1910 को जालंधर (पंजाब) में हुआ। आपने लाहौर से कानून की परीक्षा उत्तीर्ण की। बाद में स्कूल में अध्यापक हो गए। 1933 में साप्ताहिक ‘भूचाल’ का प्रकाशन आरंभ किया। अश्क जी को अध्यापन, पत्रकारिता, वकालत, रंगमंच, रेडियो, प्रकाशन और स्वतंत्र लेखन का व्यापक अनुभव था। 1936 में पहली पत्नी का निधन हो गया और 1941 में कौशल्या जी से दूसरा विवाह किया।
उर्दू में ‘जुदाई की शाम का गीत’, ‘नवरत्न’ और ‘औरत की फ़ितरत’ संग्रह प्रकाशित हुए।
अश्क जी ने आठ नाटक, अनेक एकांकी, सात उपन्यास, सौ से भी अधिक कहानियाँ और अनेक संस्मरण लिखे।
आपके उपन्यास ‘सितारों के खेल’, ‘गिरती दीवारें’, ‘गर्म राख’, ‘पत्थर अल पत्थर’, ‘शहर में घूमता आईना’, ‘एक नन्ही कंदील’, ‘बड़ी-बड़ी आँखें’ चर्चित रहे। 1972 में उन्हें ‘सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। सन् 1996 में उनका निधन हुआ।

Exam Tips:

a) जन्म (14 दिसंबर 1910, जालंधर), शिक्षा, पत्रकारिता और प्रमुख रचनाएँ – इसी क्रम में बिंदुवार लिखें।
b) कम से कम तीन उपन्यासों के नाम (‘गिरती दीवारें’, ‘गर्म राख’, ‘शहर में घूमता आईना’) और ‘सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार’ (1972) अवश्य लिखें।

 

Question 2: ‘अधिकार का रक्षक’ नामक एकांकी के मुख्य पात्र सेठ जी के बारे में संक्षेप में लिखिए ?

Answer:

‘अधिकार का रक्षक’ नामक एकांकी के मुख्य पात्र सेठ जी हैं। सेठ जी प्रांतीय असेंबली के उम्मीदवार हैं। सेठ जी जो कुछ भी कहते हैं, वह कभी नहीं करते। लोगों से जो बातें कहते हैं, उनका अपने जीवन में आचरण नहीं करते। बच्चों के संबंध में कहते हैं कि बच्चों को प्रेम से देखना चाहिए और उन्हें शारीरिक दंड नहीं देना चाहिए, लेकिन अपने ही बच्चे को थप्पड़ मारते हैं।
मज़दूरों और गरीबों की सहायता करने की बात करते हैं, फिर भी अपने घर में काम करने वाली रसोइया भगवती और सफ़ाई करने वाली रामदेई को मज़दूरी दिए बिना धक्के देकर निकाल देते हैं, जबकि स्वयं को नौकरों पर होने वाले अत्याचार के विरुद्ध नौकर यूनियन का संस्थापक बताते हैं। होज़री यूनियन के मंत्री से वादा करते हैं – “असेंबली में जाते ही मज़दूरों की अवस्था सुधारने का प्रयास करूँगा।” सेठ जी अपनी पत्नी से बुरी तरह व्यवहार करते हैं, पर जब महिला समाज की सरला देवी फ़ोन करती हैं, तो महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने का वादा करते हैं।
चुनाव जीतने के लिए और शासन को अपने हाथों में लेने के लिए सेठ जी जैसे लोग अनेक प्रकार के व्यूह रचते हैं। नेताओं में बहुत से लोग योग्य नहीं हैं। इसलिए जनता को सोच-समझकर अपना कीमती वोट सही नेता को देना चाहिए।

Exam Tips:

a) सेठ जी की कथनी और करनी के अंतर को उदाहरणों से दिखाएँ – बेटे को थप्पड़, भगवती की मज़दूरी, पत्नी से व्यवहार।
b) अंत में एकांकी का संदेश लिखें: जनता को सोच-समझकर योग्य नेता को वोट देना चाहिए।

 

एक शब्द में उत्तर दीजिए

Question 1: सेठ जी का व्यवहार कैसा है ?

Answer:

धोखेबाज़ / दोहरा (कहते कुछ, करते कुछ)।

Exam Tips:

a) एक शब्द में उत्तर देते समय ‘धोखेबाज़’ या ‘दोहरा’ जैसा सटीक विशेषण लिखें, लंबी व्याख्या नहीं।

 

Question 2: सेठ जी के बेटे का नाम क्या है ?

Answer:

बलराम।

Exam Tips:

a) पात्रों के नाम सही याद रखें: बेटा – बलराम, नौकर – रामलखन, रसोइया – भगवती, सफ़ाई वाली – रामदेई।

 

Question 3: सेठ जी के रसोइये का नाम क्या है ?

Answer:

भगवती।

Exam Tips:

a) ‘भगवती’ और ‘रामदेई’ को आपस में न मिलाएँ – रसोइया भगवती है।

 

Question 4: संपादक सेठ जी से क्या निवेदन करता है ?

Answer:

मेरा स्वास्थ्य इजाज़त नहीं देता, इसलिए सहायक संपादक का प्रबंध कर दीजिए।

Exam Tips:

a) उत्तर में ‘सहायक संपादक का प्रबंध’ – ये मुख्य शब्द अवश्य आएँ।

 

संदर्भ सहित व्याख्याएँ

Question 1: मैं कह रहा था कि पूरे प्रांत में मैं ही ऐसा व्यक्ति हूँ जिसने पाठशालाओं में शारीरिक दंड तत्काल बंद करने पर ज़ोर दिया है।

Answer:

संदर्भ : यह वाक्य ‘अधिकार का रक्षक’ नामक पाठ से दिया गया है। यह पाठ एकांकी है। इसके लेखक उपेंद्रनाथ ‘अश्क’ जी हैं। उन्होंने 1932 में मुंशी प्रेमचंद की सलाह पर हिंदी में कहानियाँ लिखना शुरू किया। ‘औरत की फ़ितरत’ आपका कहानी संग्रह है। उन्होंने फ़िल्मों की कहानियाँ, पटकथाएँ, संवाद और गीत भी लिखे। प्रस्तुत एकांकी में चुनाव के समय नेताओं के व्यवहार पर व्यंग्य किया गया है। यह एक व्यंग्यात्मक एकांकी है।
व्याख्या : एकांकी के मुख्य पात्र सेठ जी हैं। वे प्रांतीय असेंबली के उम्मीदवार हैं। चुनाव का समय होने के कारण वे सबसे विनम्रता से बातें कर रहे हैं। मंत्री जी के फ़ोन पर बात करते समय सेठ जी उनसे उपर्युक्त वाक्य कहते हैं। सेठ जी कहते हैं कि उन्होंने पाठशालाओं में शारीरिक दंड तत्काल बंद करने पर ज़ोर दिया है। बच्चों के लालन-पालन और शिक्षा की पद्धति बहुत पुरानी है; बात-बात पर उन्हें डाँट-फटकार दी जाती है – इसे बदलना पड़ेगा। पर इसी बातचीत के बीच वे अपने बेटे बलराम को थप्पड़ मार देते हैं।
विशेषताएँ : यहाँ सेठ जी की कथनी और करनी का अंतर दिखाई देता है। बच्चों को सही-गलत का ज्ञान प्रेम से करवाना हमारी ज़िम्मेदारी है।

Exam Tips:

a) संदर्भ में पाठ, विधा (एकांकी) और लेखक का नाम लिखें; व्याख्या में बताएँ कि सेठ जी यह बात फ़ोन पर मंत्री जी से कहते हैं।
b) विशेषता में व्यंग्य स्पष्ट करें – यही बात कहते-कहते वे अपने बेटे को थप्पड़ मार देते हैं।

 

Question 2: मैं कहती हूँ, आप बच्चों से प्यार करना कब सीखेंगे ? जब देखो, पीटते रहते हो। देखो तो सही, गाल पर उँगलियों के निशान पड़ गए हैं।

Answer:

संदर्भ : यह वाक्य ‘अधिकार का रक्षक’ नामक पाठ से दिया गया है। यह पाठ एकांकी है। इसके लेखक उपेंद्रनाथ ‘अश्क’ जी हैं। उन्होंने 1932 में मुंशी प्रेमचंद की सलाह पर हिंदी में कहानियाँ लिखना शुरू किया। ‘औरत की फ़ितरत’ आपका कहानी संग्रह है। उन्होंने फ़िल्मों की कहानियाँ, पटकथाएँ, संवाद और गीत भी लिखे। प्रस्तुत एकांकी में चुनाव के समय नेताओं के व्यवहार पर व्यंग्य किया गया है। यह एक व्यंग्यात्मक एकांकी है।
व्याख्या : एकांकी के मुख्य पात्र सेठ जी हैं, जो प्रांतीय असेंबली के उम्मीदवार हैं। मंत्री जी से फ़ोन पर बातें करते समय सेठ जी का छोटा बेटा बलराम कमरे में आकर पिताजी से कुछ कहना चाहता है। लेकिन सेठ जी बलराम को थप्पड़ मारकर नौकर रामलखन के साथ बाहर भेज देते हैं। बलराम रोते हुए अपनी माँ के पास जाता है और पिताजी की शिकायत करता है।
तब श्रीमती सेठ अंदर आकर सेठ जी से उपर्युक्त वाक्य कहती हैं। वे कहती हैं कि बच्चों का मन कोमल होता है; उनसे इस तरह बरताव करना छोड़िए। प्यार से पास बुलाकर समझाएँगे तो वे समझ जाएँगे। सेठ जी पत्नी की बातें सुनकर क्रोध से उन्हें कमरे से बाहर चले जाने को कहते हैं। श्रीमती सेठ रोती हुई बच्चे को लेकर मायके जाने की बात कहकर चली जाती हैं।
विशेषताएँ : माँ-बाप को बच्चों को अनुशासन के साथ अच्छे-बुरे की पहचान करवानी चाहिए। प्रेम और स्नेह ही सबसे अच्छी चीज़ है जो हम अपने बच्चों को दे सकते हैं।

Exam Tips:

a) वक्ता (श्रीमती सेठ) और श्रोता (सेठ जी) का नाम स्पष्ट लिखें; प्रसंग बलराम को थप्पड़ मारने का है।
b) संदर्भ – व्याख्या – विशेषता, तीनों भाग अलग शीर्षकों में लिखें; इसी ढाँचे के अंक मिलते हैं।

 

लेखक परिचय

उपेंद्रनाथ ‘अश्क’ का जन्म जालंधर, पंजाब में हुआ। जालंधर में प्रारंभिक शिक्षा लेते समय 11 वर्ष की आयु से ही वे पंजाबी में तुकबंदियाँ करने लगे थे। कला स्नातक होने के बाद उन्होंने अध्यापन का कार्य शुरू किया तथा विधि की परीक्षा विशेष योग्यता के साथ पास की। ‘अश्क’ जी ने अपना साहित्यिक जीवन उर्दू लेखक के रूप में शुरू किया था।

सन् 1932 में मुंशी प्रेमचंद की सलाह पर उन्होंने हिंदी में लिखना आरंभ किया। सन् 1933 में उनका दूसरा कहानी संग्रह ‘औरत की फ़ितरत’ प्रकाशित हुआ, जिसकी भूमिका मुंशी प्रेमचंद ने लिखी। उनका पहला काव्य संग्रह ‘प्रातः प्रदीप’ सन् 1938 में प्रकाशित हुआ। बंबई प्रवास में उन्होंने फ़िल्मों की कहानियाँ, पटकथाएँ, संवाद और गीत लिखे, तीन फ़िल्मों में काम भी किया, किंतु चमक-दमक वाली ज़िंदगी उन्हें रास नहीं आई। उन्हें 1972 के ‘सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया। सन् 1996 में उपेंद्रनाथ ‘अश्क’ चिर निद्रा में लीन हो गए।

उपेंद्रनाथ अश्क ने ‘गिरती दीवारें’, ‘शहर में घूमता आईना’, ‘गर्म राख’, ‘सितारों के खेल’ जैसे प्रसिद्ध उपन्यास लिखे। कहानी संग्रहों में ‘सत्तर श्रेष्ठ कहानियाँ’, ‘जुदाई की शाम के गीत’, ‘काले साहब’, ‘पिंजरा’ प्रसिद्ध हैं। ‘लौटता हुआ दिन’, ‘बड़े खिलाड़ी’, ‘जय-पराजय’, ‘स्वर्ग की झलक’, ‘भँवर’ चर्चित नाटक हैं। एकांकी संग्रहों में ‘अंधी गली’, ‘मुखड़ा बदल गया’, ‘चरवाहे’ प्रसिद्ध हैं। ‘एक दिन आकाश ने कहा’, ‘प्रातः प्रदीप’, ‘दीप जलेगा’, ‘बरगद की बेटी’ उनकी काव्य रचनाएँ हैं। संस्मरणों में ‘मंटो मेरा दुश्मन’, ‘फ़िल्मी जीवन की झलकियाँ’ और आलोचनात्मक ग्रंथों में ‘अन्वेषण की सहयात्रा’, ‘हिंदी कहानी : एक अंतरंग परिचय’ सराहनीय हैं।

प्रस्तुत पाठ ‘अधिकार का रक्षक’ एक व्यंग्यात्मक एकांकी है। इसमें चुनाव लड़ने वाले एक नेता के बारे में बताया गया है – नेता लोग अधिकार पाने से पहले क्या-क्या करते हैं और अधिकार पाने के बाद क्या करेंगे।

सारांश

एकांकी का प्रारंभ और अंत सेठ जी से होता है। सेठ जी असेंबली के उम्मीदवार हैं। प्रातःकाल का समय है। सेठ साहब अपने ड्राइंग रूम में बैठे हुए हैं। सेठ जी अपनी जीत के लिए बड़ी से बड़ी कोशिश कर रहे हैं। कल एक जलसा रखा गया था, जिसमें मंत्री जी आए थे और उन्होंने सेठ जी के पक्ष में भाषण दिया था। वही मंत्री जी अब सेठ जी को फ़ोन करते हैं। सेठ जी कहते हैं – “मंत्री जी, कल आपने मेरे पक्ष में भाषण दिया। सब लोग आपकी बातें सुनकर मुझे वोट देने को तैयार हो गए हैं। आपको बहुत धन्यवाद।”

सेठ जी मंत्री जी से कहते हैं कि मैं गरीबों का उद्धार करने के लिए तैयार हूँ; मैंने अपना सारा जीवन गरीबों की सेवा में लगा दिया। इतना ही नहीं, बच्चों के लिए भी बहुत कुछ करने को तैयार हूँ। हमारे प्रांत में मैं ही ऐसा व्यक्ति हूँ जिसने पाठशालाओं में शारीरिक दंड तत्काल बंद करने पर ज़ोर दिया। बच्चों का लालन-पालन, उनकी शिक्षा – सब कितनी पुरानी पद्धति का है। बात-बात पर डाँट-फटकार होती है। मैं यह सब बदलना चाहता हूँ।

जब सेठ जी मंत्री जी से फ़ोन पर बातें कर रहे होते हैं, तभी उनका छोटा बेटा बलराम आकर कुछ बोलने का प्रयास करता है। सेठ जी टेलीफ़ोन का चोंगा मेज़ पर रखकर बच्चे को थप्पड़ लगाते हैं और नौकर रामलखन को आवाज़ लगाते हैं – “छोटे बाबू को यहाँ से ले जाओ। मैं मंत्री जी से बात कर रहा हूँ और यह नालायक यहाँ आकर शोर मचा रहा है।” रामलखन लड़के का हाथ पकड़कर बाहर ले जाता है। टेलीफ़ोन पर सेठ जी शारीरिक दंड तत्काल बंद करवाने की बात करते हैं, लेकिन इधर अपने ही बच्चे को मारते हैं।

रामलखन अंदर आकर सेठ जी से कहता है कि सफ़ाई करने वाली रामदेई अपनी मज़दूरी माँग रही है। उसी समय रसोइया भगवती भी आकर पैसे माँगती है। सेठ जी कहते हैं, “बाद में पैसा दूँगा। अब तुम दोनों बाहर जाओ।” भगवती पूछती है कि मैं अपने बच्चों को कहाँ से खिलाऊँ, कृपा करके मज़दूरी दीजिए। सेठ जी क्रोध से कहते हैं, “जाओ, यहाँ से जाओ, अगले महीने दूँगा।” भगवती मज़दूरी लिए बिना जाना नहीं चाहती। सेठ जी उसके मुँह पर दो रुपये फेंकते हैं। वह दो रुपये लेने से इनकार करती है। सेठ जी उसे धक्के देकर बाहर निकाल देते हैं।

होज़री यूनियन के मंत्री सेठ जी को फ़ोन करते हैं। सेठ जी नमस्कार करके कहते हैं कि मैं आपका अत्यंत आभारी हूँ। असेंबली में जाते ही मज़दूरों की अवस्था सुधारने का प्रयास करूँगा, उनकी माँगें पूरी करवाऊँगा; काम के घंटे तय होंगे और तनख्वाह भी समय पर देने और दिलवाने का प्रयास करूँगा। धन्यवाद कहकर वे टेलीफ़ोन रख देते हैं। अभी-अभी उन्होंने रामदेई और भगवती को मज़दूरी दिए बिना भगा दिया था, पर फ़ोन पर कैसी-कैसी बातें करते हैं – बोलते कुछ और, करते कुछ और।

दरवाज़ा खुलता है। दुबले-पतले, आँखों पर चश्मा लगाए संपादक भीतर आते हैं। वे सेठ जी से कहते हैं कि मेरी आँखें बहुत खराब हो रही हैं, रोज़ रात के दो-तीन बज जाते हैं, फिर भी काम पूरा नहीं होता; कृपा करके सहायक संपादक का प्रबंध कीजिए। सेठ जी कहते हैं कि पाँच रुपये तनख्वाह बढ़ा दूँगा, पर पूरा काम आपको ही संभालना होगा। संपादक कहते हैं कि स्वास्थ्य इजाज़त नहीं देता। सेठ जी बोलते हैं कि काम छोड़ना चाहें तो छोड़ दीजिए, नया संपादक आ जाएगा।

रामलखन भीतर आकर कहता है कि विश्वविद्यालय से कुछ लड़के आपसे मिलने आए हैं। सेठ जी उन्हें अंदर भेजने को कहते हैं। लड़के नमस्ते करके कहते हैं कि सब छात्र आपको ही वोट देने की सोच रहे हैं। सेठ जी बहुत संतुष्ट हो जाते हैं। एक लड़का कहता है कि हम प्रिंसिपल को हटाना चाहते हैं, क्योंकि वे बहुत अनुशासनप्रिय और कठोर स्वभाव के हैं। सेठ जी लड़कों को संपादक के पास जाकर वक्तव्य देने को कहते हैं। लड़कों के जाने के बाद सेठ जी संपादक से कहते हैं कि प्रिंसिपल को हटाने की बात इस समय ठीक नहीं है; चुनाव हो जाने के बाद सोचेंगे।

श्रीमती सेठ दरवाज़े को धक्का देकर अंदर आती हैं और कहती हैं कि बच्चे को देखो, गाल पर उँगलियों के निशान पड़ गए हैं; ऐसे मारते हैं क्या? सेठ जी उन्हें बाहर जाने की आज्ञा देते हैं। श्रीमती सेठ कहती हैं कि तुम बाप नहीं, दुश्मन हो; अपने बच्चों को देखना नहीं आता और दूसरों के बच्चों से प्रेम करोगे! मैं अभी मायके जाऊँगी – कहकर वे रोती हुई बच्चे को लेकर चली जाती हैं। दरवाज़ा ज़ोर से बंद होता है।

फ़ोन फिर बजता है। सेठ जी महिला समाज की श्रीमती सरला देवी से मधुर स्वर में बातें करना शुरू करते हैं – “महिला समाज मुझे वोट देने के लिए तैयार है क्या? मैं कुछ आशा रखूँ? आप विश्वास रखिए, महिलाओं के हितों की मैं पूरी रक्षा करूँगा, महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ूँगा। मुझसे बढ़िया रक्षक आपको वर्तमान उम्मीदवारों में और कोई न मिलेगा।” इसी के साथ एकांकी समाप्त हो जाती है। सेठ जी अभी-अभी अपनी पत्नी को धकेलकर निकाल चुके हैं, उन्हें ज़रा भी इज़्ज़त नहीं देते, लेकिन महिलाओं के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। वादे पर वादे करना – यही चुनाव के समय नेताओं के वोट माँगने का ढंग है।

विशेषताएँ :
1. नेता गण चुनाव के समय अनेक प्रकार के व्यूह रचते हैं।
2. चुनाव के समय वे जनता के साथ विनम्रता से बातें करते हैं।
3. जगह-जगह पर नेता लोग अपनी विशिष्ट पोशाक पहनकर वोट की भिक्षा माँगते फिरते हैं।
4. सेठ जी के चरित्र से पता चलता है कि ऐसे नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ; उन पर आँख मूँदकर यकीन नहीं करना चाहिए।
5. नेताओं में बहुत से लोग योग्य नहीं हैं।

कठिन शब्दों के अर्थ

अधिकार = power, authority
रक्षक = protector, saviour
उम्मीदवार = candidate (in an election)
रसोइया = cook
भाषण = speech
लालन-पालन = bringing up
शिक्षा = education
डरपोक = timid person, coward
दब्बू = submissive, meek
चोंगा = telephone receiver
शोर = noise
चाँटा मारना = to slap
पिटाई = beating
शारीरिक दंड = corporal punishment
अत्याचार = atrocity, cruelty
जलसा = public meeting, function
मज़दूरी = wages
लापरवाह = careless
हज़म करना = to digest; to swallow (someone's money)
धकेलना = to push, to shove
हलचल = stir, commotion
अखबार = newspaper
संपादक = editor
वक्तव्य = statement
विश्वविद्यालय = university
अनुशासन = discipline
हड़ताल = strike
सदस्य = member
चुनाव = election
धक्का मारना = to push hard
निशान = mark
फोड़ देना = to break, to smash
पागल = mad
कर्कश आवाज़ = harsh voice
मधुर आवाज़ = sweet voice
तबीयत = health

Free study material for Hindi

Free TS Board Textbook Explanations: Class 11 Hindi Chapter 03 Adhikar Ka Rakshak (The Protector of Rights)

Accessing Chapter 03 Adhikar Ka Rakshak (The Protector of Rights) Solutions

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Hindi Chapter 03 Adhikar Ka Rakshak (The Protector of Rights). Fully updated to match current TS Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Concept-Driven Answers for Class 11 Hindi

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest TS Inter 1st Year Hindi Study Material Chapter 3 अधिकार का रक्षक for the 2026-27 session?

The complete and updated TS Inter 1st Year Hindi Study Material Chapter 3 अधिकार का रक्षक is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest TS Board curriculum.

Are the Hindi TS Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the TS Inter 1st Year Hindi Study Material Chapter 3 अधिकार का रक्षक as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 TS Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 1st Year Hindi Study Material Chapter 3 अधिकार का रक्षक will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer TS Inter 1st Year Hindi Study Material Chapter 3 अधिकार का रक्षक in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access TS Inter 1st Year Hindi Study Material Chapter 3 अधिकार का रक्षक in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi TS Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire TS Inter 1st Year Hindi Study Material Chapter 3 अधिकार का रक्षक in printable PDF format for offline study on any device.