TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 2 हार की जीत

Solutions for Class 11 Hindi: Chapter 02 Victory in Defeat (Haar ki Jeet)

Explore reliable textbook solutions for Chapter 02 Victory in Defeat (Haar ki Jeet) tailored for Class 11 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final TS Board evaluations.

Practice Class 11 Hindi Solutions: Chapter 02 Victory in Defeat (Haar ki Jeet)

Access the complete solution PDF for Class 11 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-चार वाक्यों में दीजिए

Question 1: खड्गसिंह का चरित्र-चित्रण कीजिए।

Answer:

खड्गसिंह उस इलाके का प्रसिद्ध डाकू था। लोग उसका नाम सुनकर काँपते थे। होते-होते सुल्तान की कीर्ति उसके कानों तक भी पहुँची। वह एक दिन बाबा भारती के पास आया। उसने घोड़ा देखा तो उस पर उसे बड़ा मोह हो गया और उसने किसी-न-किसी तरह सुल्तान को हड़पने की ठान ली। जाते-जाते उसने कहा – “बाबाजी, इस घोड़े को आपके पास रहने नहीं दूँगा।”
खड्गसिंह ने अपाहिज का वेष धारण करके बाबा को धोखा दिया और घोड़े को अपने साथ ले गया। परंतु बाबा के करुण वचनों से उसका मन बदल गया और अंत में उसने सुल्तान (घोड़े) को चुपचाप बाबा के अस्तबल में पहुँचा दिया। इससे पता चलता है कि डाकू के पास भी हृदय होता है और वह भी सामान्य मनुष्य की तरह सोचता है। खड्गसिंह के चरित्र द्वारा हमें यही सीख मिलती है।

Exam Tips:

a) चरित्र-चित्रण में दोनों पक्ष लिखें – पहले क्रूर, धोखेबाज़ डाकू और अंत में हृदय-परिवर्तन वाला मनुष्य।
b) अपाहिज का वेष, घोड़े को लौटाना जैसी कहानी की घटनाएँ प्रमाण के रूप में लिखें।

 

Question 2: बाबा भारती का सुल्तान के प्रति लगाव कैसा था?

Answer:

माँ को अपने बेटे और किसान को अपना लहलहाता खेत देखकर जो आनंद आता है, वही आनंद बाबा भारती को अपना घोड़ा देखकर आता था। भगवद्-भजन से जो समय बचता, वह घोड़े को अर्पण हो जाता। बाबा भारती उसे ‘सुल्तान’ कहकर पुकारते, अपने हाथ से उसका खरहरा करते, खुद दाना खिलाते और देख-देखकर प्रसन्न होते थे। “मैं सुल्तान के बिना नहीं रह सकूँगा” – उन्हें ऐसी भ्रांति-सी हो गई थी। खड्गसिंह की धमकी के बाद वे कई रातें अस्तबल की चौकीदारी करते रहे। अंत में सुल्तान को अस्तबल में वापस पाकर वे उसके गले से लिपटकर ऐसे रोए, जैसे कोई पिता बहुत दिन से बिछड़े पुत्र से मिल रहा हो।

Exam Tips:

a) कहानी की उपमा – ‘माँ को बेटे और किसान को लहलहाते खेत’ – शुरुआत में लिखने से उत्तर प्रभावशाली बनता है।
b) खरहरा करना, दाना खिलाना, रात को चौकीदारी करना जैसे ठोस उदाहरण दें; ध्यान रखें कि अंत में रोने वाले बाबा भारती हैं, खड्गसिंह नहीं।

 

लेखक परिचय

हिंदी के श्रेष्ठ कहानीकारों में सुदर्शन का नाम बड़े आदर के साथ लिया जाता है। सुदर्शन का जन्म सन् 1896 में सियालकोट (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। वे हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे। उनका वास्तविक नाम ‘पंडित बदरीनाथ भट्ट’ था। सुदर्शन प्रेमचंद परंपरा के कहानीकार थे। मुंशी प्रेमचंद और उपेंद्रनाथ ‘अश्क’ के समान ही वे हिंदी और उर्दू में लिखते रहे। उन्होंने अपनी प्रायः सभी प्रसिद्ध कहानियों में समस्याओं का आदर्शवादी समाधान प्रस्तुत किया है। वे अपनी सरल और हृदय को छू जाने वाली कहानियों के लिए प्रसिद्ध हैं।

‘हार की जीत’, ‘सच का सौदा’, ‘अठन्नी का चोर’, ‘साइकिल की सवारी’, ‘तीर्थयात्रा’, ‘पत्थरों का सौदागर’, ‘पृथ्वी वल्लभ’ उनकी प्रसिद्ध कहानियाँ हैं। ‘भागवंती’ (उपन्यास), ‘ऑनरेरी मजिस्ट्रेट’ (प्रहसन), ‘सिकंदर’ (पटकथा) आदि भी उनकी चर्चित रचनाएँ हैं। उनकी भाषा सरल, स्वाभाविक, प्रभावोत्पादक और मुहावरेदार थी। सुदर्शन जी को गद्य और पद्य दोनों में महारत प्राप्त थी। साहित्य-सृजन के अतिरिक्त पंडित सुदर्शन ने अनेक फिल्मों की पटकथाएँ और गीत भी लिखे। ऐसे महान लेखक का निधन सन् 1967 में हुआ।

‘हार की जीत’ नामक इस कहानी के कहानीकार श्री सुदर्शन जी हैं। हिंदी कहानी साहित्य के विकास में सुदर्शन का महत्वपूर्ण स्थान है। ‘हार की जीत’ उनकी पहली कहानी है।

सारांश

बाबा भारती एक साधु थे। वे सब कुछ त्यागकर गाँव के बाहर एक मंदिर में रहते थे। उनके पास एक सुंदर घोड़ा था। चाल में उसके जोड़ का घोड़ा उस प्रदेश में नहीं था। बाबा भारती घोड़े से बहुत प्यार करते थे। वे रोज़ शाम को घोड़े पर बैठकर आठ-दस मील घूमते थे। घोड़े को देखकर वे फूले न समाते थे। घोड़े का नाम सुल्तान था।

खड्गसिंह वहाँ का एक डाकू था। लोग उसका नाम सुनकर काँपते थे। उसने सुल्तान के बारे में सुना और एक दिन बाबा भारती के पास आया। उसने घोड़ा देखा तो उस पर उसे बड़ा मोह हो गया। उसने किसी-न-किसी तरह सुल्तान को हड़पने की ठान ली। जाते-जाते उसने कहा – “बाबाजी, इस घोड़े को आपके पास रहने नहीं दूँगा।”

एक दिन हमेशा की तरह बाबाजी शाम के वक्त घोड़े पर सवार होकर जा रहे थे। तब रास्ते में एक अपाहिज ने विनती की कि उसे घोड़े पर चढ़ा लिया जाए। बाबाजी को दया आई और उन्होंने उसे घोड़े पर बिठा लिया। वह अपाहिज खड्गसिंह था। उसने कहा – “बाबाजी, अब यह घोड़ा मेरा हो गया।” और कहते-कहते वह घोड़ा लेकर चलने लगा।

बाबा भारती एक क्षण के लिए अवाक् रह गए, लेकिन तुरंत संभल गए। उन्होंने खड्गसिंह को रोककर कहा कि मैं मानता हूँ कि यह घोड़ा अब तुम्हारा हो चुका है। मैं घोड़ा वापस नहीं माँगूँगा, लेकिन इस घटना के बारे में किसी से कुछ न कहना।

खड्गसिंह ने हैरान होकर कारण पूछा। तब बाबा भारती ने कहा कि यदि यह बात लोगों को मालूम हो गई, तो लोग किसी गरीब या अपाहिज पर विश्वास नहीं करेंगे और उन्हें उन पर दया नहीं आएगी। यह सुनकर खड्गसिंह की आँखें खुल गईं। वह बाबा भारती के उच्च विचारों के सामने एकदम हार गया। उसी रात वह घोड़े को चुपचाप अस्तबल में छोड़कर चला गया। सुल्तान को पाकर बाबा भारती बेहद खुश हुए और सजल नेत्रों से कहने लगे – “अब कोई गरीबों की सहायता से मुँह न मोड़ेगा।”

विशेषताएँ: इस कहानी में बाबा भारती घोड़ा हारकर भी अंत में जीत गए। बाबा ने अपनी बातों से खड्गसिंह में परिवर्तन ला दिया। उन्होंने खड्गसिंह से केवल यही कहा कि तुमने धोखे से मेरा प्राणप्रिय सुल्तान ले लिया, पर इस घटना के बारे में किसी से मत कहना, क्योंकि तब लोग “दुखियों पर विश्वास न करेंगे।” बाबा जी के विचार कितने ऊँचे और पवित्र हैं! साधुओं की दृष्टि में दूसरों की भलाई अपनी भलाई से भी महान होती है।

Free study material for Hindi

Hindi Class 11 Curriculum Solutions: Chapter 02 Victory in Defeat (Haar ki Jeet)

Official TS Board Solutions for Chapter 02 Victory in Defeat (Haar ki Jeet)

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Hindi Chapter 02 Victory in Defeat (Haar ki Jeet). Fully updated to match current TS Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Step-by-Step Explanations for Chapter 02 Victory in Defeat (Haar ki Jeet)

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for TS Board exams.

Next Steps in Your Hindi Revision

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 2 हार की जीत for the 2026-27 session?

The complete and updated TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 2 हार की जीत is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest TS Board curriculum.

Are the Hindi TS Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 2 हार की जीत as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 TS Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 2 हार की जीत will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 2 हार की जीत in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 2 हार की जीत in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi TS Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 2 हार की जीत in printable PDF format for offline study on any device.