Official TS Board Solutions for Class 11 Hindi: Chapter 03 Dharti Ko Bachayen
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 03 Dharti Ko Bachayen using the official curriculum guides for Class 11 Hindi. Designed to align with the 2026-27 TS Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 03 Dharti Ko Bachayen
Access the complete solution PDF for Class 11 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
Question 1: प्रदूषण को रोकने के कुछ उपाय लिखिए ?
Answer:
पृथ्वी ग्रह पर रहने वाले हर एक नागरिक के लिए ‘गो ग्रीन’ प्रेरणादायक वाक्य होना चाहिए। पर्यावरण पहले से ही बहुत प्रभावित हुआ है और हो चुके नुकसान की भरपाई करने का यह उपयुक्त समय है। प्रदूषण को रोकने के कुछ उपाय इस प्रकार हैं –
1. जल संरक्षण करना और नदियों-तालाबों में कचरा न डालना।
2. प्राकृतिक रूप से सड़नशील (बायोडिग्रेडेबल) पदार्थों का उपयोग करना और प्लास्टिक का प्रयोग कम करना।
3. ऊर्जा की बचत करनेवाले उत्पादों को चुनना।
4. प्रत्येक कटनेवाले वृक्ष के बदले नया वृक्ष लगाना और उद्योगों के आसपास अधिक पेड़ लगाना।
5. गाँवों में लकड़ी या कोयले के स्थान पर बायो-गैस का उपयोग करना।
6. गलियों में कूड़ा-कचरा न फेंकना।
ये उपाय पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए सभी को अपनाने चाहिए।
Exam Tips:
a) उत्तर में कम से कम चार-पाँच उपाय क्रम संख्या देकर लिखें – जल संरक्षण, वृक्षारोपण, बायो-गैस, कचरा प्रबंधन आदि।
b) पाठ के ‘गो ग्रीन’ संदेश और ‘हर कटे वृक्ष के बदले नया वृक्ष’ वाले विचार का उल्लेख करने से उत्तर पाठ-आधारित लगता है।
Question 2: वनों को नष्ट करने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में लिखिए ?
Answer:
वनों की कटाई से मिट्टी का कटाव होता है और जल व वायु दोनों प्रभावित होते हैं। अनुमान है कि दुनिया में हर साल लगभग 1,500 करोड़ (15 अरब) वृक्ष काट दिए जाते हैं। वनों की कटाई भूमि की उत्पादकता पर विपरीत प्रभाव डालती है, क्योंकि वृक्ष पहाड़ियों की सतह (मिट्टी) को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा तेज़ी से बहते बारिश के पानी के रास्ते में प्राकृतिक बाधाएँ पैदा करते हैं। वृक्ष न रहने पर नदियों का जल स्तर अचानक बढ़ जाता है, जिससे बाढ़ आती है। इसके अन्य दुष्परिणाम हैं –
1. मिट्टी की उपजाऊ शक्ति की हानि होती है।
2. वायु प्रदूषण बढ़ता है।
3. जंगली जीवों के आवास नष्ट होते हैं और प्रजातियाँ विलुप्त हो जाती हैं।
4. ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती है।
5. औषधीय वनस्पतियाँ प्राप्त करना दुर्लभ हो जाता है।
6. ओज़ोन परत को नुकसान होता है।
7. जल संसाधनों की कमी होती है।
Exam Tips:
a) पहले कारण-परिणाम समझाएँ (वृक्ष मिट्टी को बाँधते हैं, न रहने पर बाढ़ और कटाव), फिर बाकी दुष्परिणाम बिंदुवार लिखें।
b) ‘ग्लोबल वार्मिंग’, ‘ओज़ोन परत’, ‘प्रजातियों का विलुप्त होना’ जैसे मुख्य शब्द अवश्य लिखें; इन्हीं पर अंक मिलते हैं।
लेखक परिचय
एन. मणिवासकम का पूरा नाम नटराजन मणिवासकम है । वे विश्वप्रसिद्ध जल से जुड़े पर्यावरणीय व प्रदूषण संबंधी विषयों के विशेषज्ञ हैं । उनका जन्म तमिलनाडु के इरोड जिले में स्थित पुंजैपुलइमपट्टी नामक ग्राम में सन् 1951 में हुआ । उनके पिता का नाम सी. के. नटराजन और माता का नाम अरुणागिरि अम्माल है । बचपन से ही उनकी दिलचस्पी पर्यावरण संरक्षण के प्रति थी । इसीलिए उन्होंने विज्ञान विषय का चयन किया । मद्रास विश्वविद्यालय से एम एससी की शिक्षा प्राप्त की ।
उनकी लगन और कड़ी मेहनत ने उन्हें तमिलनाडु सरकार के इंडियन वाटर वर्क्स में जल विश्लेषक के पद पर पहुँचा दिया । उन्होंने पर्यावरण संबंधित कई सारी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुस्तकें लिखी हैं। ‘प्राक्टिकल बाइलर वाटर ट्रीटमेंट हैंडबुक’, ‘इंडस्ट्रियल इफ्लुएंट्स’, ‘ट्रीटमेंट ऑफ टेक्सटाइल प्रोसेसिंग इफ्लुएंट्स’, ‘इंडस्ट्रियल वाटर क्वालिटी रिक्वायरमेंट्स’, ‘इंडस्ट्रियल वाटर एनालिसिस हैंडबुक’ जैसी पर्यावरण संरक्षण के उपाय बताने वाली अमूल्य पुस्तकें लिखीं। पर्यावरण व प्रदूषण से संबंधित किसी भी विषय का गहन अध्ययन इन पुस्तकों के बिना संभव नहीं है। इसलिए ये पुस्तकें धरती को हरा-भरा बनाए रखने की कुंजी हैं।
‘धरती को बचायें’ नामक इस निबंध के लेखक एन. मणिवासकम जी हैं। वे तमिलनाडु सरकार के इंडियन वाटर वर्क्स में जल विश्लेषक के पद पर थे । उन्होंने पर्यावरण संबंधित कई सारी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुस्तकें लिखी हैं। प्रस्तुत निबंध उनकी पुस्तक ‘हवा और पानी में ज़हर’ (We Breathe and Drink Poison) का अंश है। इसमें उन्होंने पर्यावरण व प्रदूषण संबंधी विषय के बारे में सुंदर वर्णन किया है। इसका हिंदी अनुवाद श्रीमती सरिता भल्ला ने किया है ।
सारांश
मनुष्य के लालच ने प्राकृतिक भंडारों और संसाधनों को खाली कर दिया है । यदि युद्ध स्तर पर कदम न उठाए गये तो धरती हमारी भरण-पोषण की क्षमता खो देगी और हमें तथा अन्य सभी जीवित प्राणियों को जीने के साधनों से वंचित कर देगी । स्टाकहोम में 1972 में संपन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय मानव पर्यावरण सम्मेलन में स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने कहा था, “रहने अथवा भोजन, पानी, सफाई और सिर छिपाने के लिए स्थान मुहैया कराने, रेगिस्तानों को हरा-भरा करने और पहाड़ों को रहने योग्य बनाने हेतु पर्यावरण में सुधार लाने के लिए विकास एक प्रमुख साधन है।”
हम पृथ्वी से जितना कुछ लेते हैं, उससे अधिक उसे लौटाना होगा । उदाहरण के लिए वनों को काटने के पश्चात वन लगाए जाने चाहिए । प्रत्येक कटनेवाले वृक्ष के बदले में एक वृक्ष अवश्य लगाएँ। जहाँ कहीं वायुप्रदूषण अधिक हो वहाँ प्रदूषण फैलानेवाले उद्योगों के आसपास अधिक संख्या में प्रदूषण का मुकाबला करनेवाले पेड़ लगाए जाने चाहिए ।
औद्योगिकीकरण के लिए लोगों ने एक निश्चित सीमा से बढ़कर प्राकृतिक संसाधनों का गलत प्रयोग करना शुरू कर दिया है। लोग वनों के उन्मूलन में शामिल हैं, जिसके परिणामस्वरूप जंगली जानवरों का विलुप्त होना, प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसे मुद्दे बढ़े हैं। विकसित देशों में रहनेवाले लोग बिना किसी रोक-टोक के अपने प्राकृतिक भंडारों का दोहन करते हैं, जिससे पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है, ओज़ोन की सुरक्षात्मक परत नष्ट हो रही है और अम्लीय वर्षा की घटनाएँ बढ़ रही हैं। समुद्री स्तर का बढ़ना, अंटार्कटिका और ग्रीनलैंड में बर्फ का पिघलना आदि ग्लोबल वार्मिंग के कारण होनेवाले नकारात्मक प्रभाव हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू ईंधन के लिए लकड़ी अथवा कोयला जलाने के स्थान पर बायो-गैस बनाने के बड़े संयंत्र लगाये जा सकते हैं ताकि घरों को खाना बनाने की गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। प्रत्येक नागरिक गलियों में कूड़ा-कचरा न फेंकने और गलियों को कूड़ादान न समझने का निर्णय ले ले तो अधिकांश शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ सुलझ जाएँगी। शहरों की वृद्धि, कृषि के प्रसार, बांधों के निर्माण तथा वनों के विनाश से जंगली जीवों के आवास नष्ट हुए हैं। जीवों की बहुत सी प्रजातियों और उपप्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा उत्पन्न हो गया है ।
जंगली जीवों के आवासों को नष्ट करने के अतिरिक्त हम जानवरों और उनके भोजन को, पीड़कनाशियों तथा दूसरे रसायनों से विषाक्त कर रहे हैं। ये रसायन मछलियों, पक्षियों और लाभदायक कीटों को मार रहे हैं । ये मानव जीवन के लिए भी खतरा उत्पन्न कर रहे हैं । प्रतिवर्ष हज़ारों व्यक्तियों की मृत्यु होती है और अनेक व्यक्ति बीमार होते हैं।
अब वह समय आ गया है जब हम परिस्थिति की गंभीरता को पहचानें और इस प्रकार से कार्य करें जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए इस धरती पर जीवन और अधिक जीने योग्य बन सके। यह सच है कि मनुष्य जीवित रहना चाहता है और इसके लिए उसे चाहिए साँस लेने योग्य हवा तथा पीने योग्य पानी। उसे चाहिए नीला आसमान, स्वच्छ नदियाँ तथा हरे-भरे वन। परंतु उसे इसकी कीमत चुकानी होगी ।
पर्यावरण प्रकृति का बेशकीमती उपहार है। पर्यावरण की सुरक्षा और पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखना हमारा प्रमुख कर्तव्य है । हमें चाहिए कि हम पृथ्वी को हरा-भरा रखें ताकि हम प्रदूषण से मुक्त वातावरण में साथ-साथ रह सकें । हमें स्वयं को बचाने के लिए पर्यावरण को बचाना होगा । अन्यथा वह दिन अब दूर नहीं जब मनुष्य स्वयं एक संकटग्रस्त प्रजाति हो जाएगा। धरती बचाओ, पर्यावरण बचाओ दोनों ही पृथ्वी पर जीवन को बचाने से संबंधित हैं। एक मनुष्य होने के नाते हमें प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को कम करनेवाली गतिविधियों में सख्ती से शामिल होना चाहिए ।
विशेषताएँ :
1. पर्यावरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत पृथ्वी को बचाने के लिए 1970 से हर साल 22 अप्रैल को मनाया जानेवाला दिन पृथ्वी दिवस है ।
2. इस प्रोजेक्ट (Project) को शुरू करने का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ वातावरण में रहने के लिए प्रोत्साहित करना है ।
3. इसके बारे में कुछ नारे हैं –
a) धरती बचाओ – जीवन बचाओ ।
b) आनेवाली पीढ़ी है प्यारी – तो पृथ्वी को बचाना है हमारी जिम्मेदारी ।
c) धरती बचाओ – जीवन बचाओ जीवन खुशहाल बनाओ ।
d) सबको आगे आना है धरती को बचाना है ।
e) पृथ्वी मर रही है, इसको बचाने के लिए एक जुट होना होगा, प्रदूषण दूर भगाना होगा।
4. हम सब लोगों की स्वयं की ज़िम्मेदारी है कि पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियों को अपनाकर पृथ्वी को बचाएँ।
Free study material for Hindi
TS Board Solutions for Class 11 Hindi Chapter 03 Dharti Ko Bachayen
Official TS Board Solutions for Chapter 03 Dharti Ko Bachayen
Explore reliable textbook solutions for Chapter 03 Dharti Ko Bachayen tailored for Class 11 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official TS Board standards for Hindi.
Step-by-Step Explanations for Chapter 03 Dharti Ko Bachayen
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for TS Board exams.
Next Steps in Your Hindi Revision
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Hindi.
FAQs
The complete and updated TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 3 धरती को बचायें is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest TS Board curriculum.
Yes, our experts have revised the TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 3 धरती को बचायें as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 3 धरती को बचायें will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 3 धरती को बचायें in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 3 धरती को बचायें in printable PDF format for offline study on any device.