Download Punjab Board Solutions for Class 9 Computer Hindi Medium Chapter 02 एम०एस० एक्सल (भाग-2)
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 02 एम०एस० एक्सल (भाग-2) tailored for Class 9 learners. Utilizing these Computer answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.
Access Punjab Board Solutions and Answers
Access the complete solution PDF for Class 9 Computer below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
1. रिक्त स्थान भरें
Question 1: चार्ट विंडो के ………………… में सारी वस्तुएँ होती हैं।
(क) डाटा मार्कर
(ख) एक्सिस
(ग) चार्ट एरिया
(घ) कोई नहीं
Answer:
(ग) चार्ट एरिया।
Exam Tips:
a) चार्ट एरिया वह क्षेत्र है जिसमें चार्ट के सभी भाग दिखाई देते हैं।
b) प्लॉट एरिया और चार्ट एरिया को आपस में न मिलाएँ।
Question 2: ………………… द्वारा हम कुछ रूल बना सकते हैं?
(क) डाटा वेलिडेशन
(ख) पाइवट टेबल
(ग) चार्ट
(घ) कोई भी नहीं
Answer:
(क) डाटा वेलिडेशन।
Exam Tips:
a) डाटा वेलिडेशन से तय किया जाता है कि सैल में कौन-से मूल्य भरे जा सकते हैं।
b) यह सुविधा Data टैब में मिलती है।
Question 3: ………………… द्वारा एक्सल में विभिन्न सनैरियो लगाए जा सकते हैं।
(क) डाटा वेलिडेशन
(ख) पाइवट टेबल
(ग) चार्ट
(घ) कोई भी नहीं
Answer:
(घ) कोई भी नहीं। सनैरियो What if analysis (सनैरियो मैनेजर) द्वारा लगाए जाते हैं।
Exam Tips:
a) सनैरियो, गोल सीक और डाटा टेबल What if analysis के भाग हैं।
b) What if analysis Data टैब में मिलता है।
Question 4: आप वर्क शीट विंडो को ………………… कर सकते हैं।
(क) छुपा
(ख) विभाजित
(ग) क्रमवार
(घ) कुछ नहीं
Answer:
(ख) विभाजित।
Exam Tips:
a) Split द्वारा वर्क शीट विंडो को भागों में बाँटा जाता है।
b) दोनों भागों को अलग-अलग स्क्रोल किया जा सकता है।
Question 5: ………………… द्वारा हम स्क्रोलिंग करते समय भी रो/कॉलम देख सकते हैं।
(क) हाइड
(ख) स्प्लिट
(ग) फ्रीज
(घ) कुछ नहीं
Answer:
(ग) फ्रीज। फ्रीज पेन्स द्वारा चुनी हुई रो/कॉलम स्क्रोलिंग के समय भी दिखाई देती रहती हैं।
Exam Tips:
a) Freeze का अर्थ है किसी वस्तु को स्थिर करना।
b) स्प्लिट विंडो को बाँटता है, जबकि फ्रीज रो/कॉलम को स्थिर रखता है।
Question 6: ………………… कमांडों का सैट होता है जिन्हें चलाया जा सकता है।
(क) गोल सीक
(ख) मैकरो
(ग) What if analysis
(घ) कोई भी नहीं
Answer:
(ख) मैकरो।
Exam Tips:
a) मैकरो को एक नाम देकर सेव किया जाता है और बार-बार चलाया जा सकता है।
b) मैकरो से समय की बचत होती है।
2. छोटे उत्तर वाले प्रश्न
Question 1: एक्सल में चार्ट क्या होता है?
Answer:
चार्ट डाटा को ग्राफ़िकल रूप में दिखाने का माध्यम है। इसके द्वारा डाटा को सुन्दर और आसानी से समझे जाने योग्य रूप में पेश किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) चार्ट की परिभाषा में 'ग्राफ़िकल रूप' शब्द ज़रूर लिखें।
b) एक-दो अंकों के प्रश्न में दो-तीन वाक्य काफी हैं।
Question 2: एक्सल में चार्ट की किस्में बताएँ।
Answer:
एक्सल में चार्ट की निम्न किस्में होती हैं-
1. कॉलम चार्ट
2. बार चार्ट
3. लाइन चार्ट
4. पाई चार्ट
5. स्कैटर चार्ट
6. एरिया चार्ट
7. सरफेस चार्ट
8. हिस्टोग्राम
Exam Tips:
a) सभी किस्मों के नाम क्रम से सूची बनाकर लिखें।
b) कम से कम चार-पाँच किस्में अवश्य याद रखें।
Question 3: पाइवट टेबल क्या होते हैं?
Answer:
पाइवट टेबल एक्सल में डाटा को संक्षेप में (छोटे रूप में) दिखाने का एक ढंग है। इसके द्वारा बड़े डाटा का सारांश पेश किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) पाइवट टेबल का काम डाटा का सारांश बनाना है, यह अवश्य लिखें।
Question 4: डाटा टूल्स क्या होते हैं?
Answer:
डाटा टूल्स डाटा पर विशेष प्रकार का कार्य करने के विकल्प होते हैं। विभिन्न टूल्स द्वारा विभिन्न कार्य किए जा सकते हैं; जैसे डाटा को टेक्स्ट से कॉलम में बदलना।
Exam Tips:
a) उदाहरण के रूप में Text to Columns लिखें।
b) डाटा टूल्स Data टैब में मिलते हैं।
Question 5: What if analysis क्या होता है?
Answer:
What if analysis एक्सल का एक टूल है जिसकी मदद से हम अपने डाटा में किसी नतीजे पर पहुँचने के विभिन्न विकल्पों पर कार्य कर सकते हैं।
Exam Tips:
a) 'अगर ऐसा हो तो क्या होगा' यह इसका मूल विचार है।
b) इसके भागों में सनैरियो मैनेजर, गोल सीक और डाटा टेबल आते हैं।
Question 6: गोल सीक क्या होता है?
Answer:
गोल सीक, What if analysis का एक भाग है। इसकी मदद से हम विभिन्न इनपुट मूल्यों का प्रयोग करके आउटपुट का पता कर सकते हैं।
Exam Tips:
a) याद रखें कि गोल सीक What if analysis का भाग है।
Question 7: मैकरो क्या होते हैं?
Answer:
मैकरो कमांडों का सैट होता है। इन्हें एक नाम के साथ सेव किया जाता है और बार-बार प्रयोग किया जा सकता है। मैकरो के प्रयोग से हम अपना समय बचा सकते हैं।
Exam Tips:
a) मैकरो के लाभ के रूप में समय की बचत अवश्य लिखें।
3. बड़े उत्तर वाले प्रश्न
Question 1: चार्ट क्या होता है? इसको बनाने के पग बताएँ।
Answer:
चार्ट डाटा को ग्राफ़िकल रूप में पेश करने का एक ढंग है। इससे डाटा सुन्दर रूप में पेश होता है। चार्ट कई प्रकार के होते हैं और इनसे डाटा को समझना काफी आसान हो जाता है।
चार्ट बनाने के पग-
1. डाटा टाइप करें।
2. डाटा को सिलैक्ट करें।
3. Insert टैब पर चार्ट बटन पर क्लिक करें। (चार्ट विज़ार्ड दिखाई देगा।)
4. चार्ट की किस्म का चुनाव करें।
Exam Tips:
a) पहले परिभाषा, फिर पग क्रम से लिखें।
b) पगों में Insert टैब का नाम अवश्य लिखें।
Question 2: चार्ट के विभिन्न भागों के नाम लिखो।
Answer:
चार्ट के विभिन्न भाग निम्नलिखित हैं-
1. टाइटल- इसमें चार्ट का शीर्षक दिखाई देता है।
2. एक्सिस- चार्ट में दो एक्सिस होते हैं, एक्स एक्सिस तथा वाई एक्सिस।
3. चार्ट एरिया- वह विंडो जिसमें चार्ट के सारे भाग दिखाई देते हैं।
4. डाटा मार्कर- एक चिन्ह जो एक मूल्य को दर्शाता है।
5. डाटा सीरीज- संबंधित मूल्यों का एक ग्रुप।
6. टिक मार्क- एक्सिस पर छोटी लाइन जो कैटेगरी, स्केल आदि को दर्शाती है।
7. प्लॉट एरिया- यहाँ पर चार्ट दिखाई देता है।
8. ग्रिड लाइन- प्लॉट एरिया पर पतली रेखाएँ जो ग्राफ़ की शुद्धता दर्शाती हैं।
Exam Tips:
a) आठों भागों के नाम और एक-एक पंक्ति का अर्थ याद करें।
b) भागों को अलग-अलग क्रमांक देकर लिखें।
Question 3: Convert Text to Columns क्या है? इसको करने के पग लिखें।
Answer:
Convert Text to Columns एक्सल में एक यूटिलिटी है जिसकी मदद से हम अपने डाटा को कॉलमों में विभाजित कर सकते हैं।
पग-
1. डाटा टाइप करें।
2. डाटा को सिलैक्ट करें।
3. Data टैब पर Text to Columns पर क्लिक करें। (एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा।)
4. डिलिमिटर का चुनाव करें; ज़रूरत के अनुसार चुनाव करें।
5. Finish पर क्लिक करें।
Exam Tips:
a) डिलिमिटर का चुनाव करना मुख्य पग है, इसे न छोड़ें।
Question 4: Data Validation क्या होती है? Data Validation रूल तैयार करने के पग लिखें।
Answer:
Data Validation एक यूटिलिटी है जो हमें रूल तैयार करने देती है। ये रूल बताते हैं कि सैल में कौन-से मूल्य भरे जा सकते हैं।
Data Validation रूल तैयार करने के पग-
1. डाटा टाइप करें।
2. ज़रूरत के अनुसार सैल का चुनाव करें।
3. Data टैब पर Data Validation पर क्लिक करें।
4. ज़रूरत के अनुसार सैटिंग का चुनाव करें।
5. OK पर क्लिक करें।
Exam Tips:
a) परिभाषा में 'रूल' और 'सैल में भरे जाने वाले मूल्य' अवश्य लिखें।
b) सैटिंग वाला पग Settings टैब से जुड़ा है।
Question 5: Protection क्या होती है? वर्क शीट प्रोटैक्ट करने के पग लिखें।
Answer:
Protection का अर्थ है अपने डाटा को सुरक्षित करना। इसके द्वारा हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि जब तक हम न चाहें, कोई व्यक्ति हमारा डाटा बदल न सके।
वर्क शीट प्रोटैक्ट करने के पग-
1. Review टैब पर क्लिक करें।
2. Protect Sheet पर क्लिक करें। (डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा।)
3. पासवर्ड डालें।
4. Actions का चुनाव करें।
5. OK पर क्लिक करें।
6. पासवर्ड को Confirm करें। (वर्क शीट प्रोटैक्ट हो जाएगी।)
Exam Tips:
a) पासवर्ड दोबारा Confirm करने वाला अंतिम पग न भूलें।
b) Protect Sheet विकल्प Review टैब में है।
Question 6: Split Worksheet क्या होती है? वर्क शीट Split करने के पग लिखो।
Answer:
Split Worksheet द्वारा वर्क शीट विंडो को विभाजित किया जा सकता है तथा दोनों भागों को स्वतंत्र रूप से स्क्रोल किया जा सकता है।
वर्क शीट Split करने के पग-
1. ज़रूरत के अनुसार वर्क शीट खोलें।
2. वर्टिकल स्क्रोल बार में ऊपर Split Box पर क्लिक करें।
3. इस बटन को नीचे की तरफ खींचें और ज़रूरत के अनुसार खींचकर छोड़ दें। (वर्क शीट स्प्लिट हो जाएगी।)
Exam Tips:
a) दोनों भाग स्वतंत्र रूप से स्क्रोल होते हैं, यह बात अवश्य लिखें।
Important Questions and Answers
रिक्त स्थान भरें
Question 1: ………………… का अर्थ है किसी ऑब्जैक्ट को स्थिर करना।
(क) Hide
(ख) View
(ग) Freeze
(घ) Pivot
Answer:
(ग) Freeze।
Exam Tips:
a) Freeze = स्थिर करना, इसे Hide (छुपाना) से न मिलाएँ।
Question 2: ………………… क्रमवार कमांडों को स्टोर करता है।
(क) Pivot
(ख) Macro
(ग) Tree
(घ) Record
Answer:
(ख) Macro।
Exam Tips:
a) मैकरो में कमांडें क्रम से सेव होती हैं और बाद में चलाई जा सकती हैं।
सही या गलत बताइए
Question 1: सैल रेफरेंस तीन प्रकार के होते हैं।
Answer:
सही।
Exam Tips:
a) सैल रेफरेंस के तीन प्रकार हैं- रिलेटिव, एब्सोल्यूट और मिक्स्ड।
Question 2: एक्सल में चार्ट बनाए जा सकते हैं।
Answer:
सही।
Exam Tips:
a) चार्ट Insert टैब से बनाए जाते हैं।
Question 3: हम वर्क शीट को विभाजित नहीं कर सकते।
Answer:
गलत। Split द्वारा वर्क शीट को विभाजित किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) वर्क शीट को Split Box से विभाजित किया जाता है।
Question 4: फ्रीज पेन द्वारा हम डाटा दाखिल करने की प्रक्रिया को रोकते हैं।
Answer:
गलत। फ्रीज पेन्स द्वारा चुनी हुई रो/कॉलम को स्क्रोलिंग के समय स्थिर रखा जाता है।
Exam Tips:
a) फ्रीज पेन्स डाटा भरने को नहीं रोकता, केवल रो/कॉलम को दिखाई देते रखता है।
छोटे उत्तर वाले प्रश्न
Question 1: चार्ट क्षेत्र क्या होता है?
Answer:
चार्ट क्षेत्र (Chart Area): चार्ट और उससे संबंधित वस्तुओं (Objects) को चार्ट क्षेत्र कहा जाता है।
Exam Tips:
a) अंग्रेज़ी नाम Chart Area साथ में लिखें।
Question 2: कैटेगरी एक्सिस क्या होता है?
Answer:
कैटेगरी एक्सिस (Category Axis): यह क्षितिज (Horizontal) धुरा होता है।
Exam Tips:
a) Category Axis = क्षैतिज (X) धुरा।
Question 3: वैल्यू एक्सिस क्या होता है?
Answer:
वैल्यू एक्सिस (Value Axis): यह वर्टिकल (Vertical) धुरा होता है।
Exam Tips:
a) Value Axis = ऊर्ध्वाधर (Y) धुरा; कैटेगरी एक्सिस से भेद याद रखें।
Question 4: चार्ट के डाटा सीरीज़ भाग के बारे में बताओ।
Answer:
डाटा सीरीज़ (Data Series): यह डाटा की कीमतों को बार्ज़, स्लाइसेज़ आदि के रूप में दिखाता है।
Exam Tips:
a) डाटा सीरीज़ संबंधित मूल्यों का समूह होती है।
Question 5: कैटेगरी नेम क्या है?
Answer:
कैटेगरी नेम (Category Name): X और Y एक्सिस के ऊपर दिखाई देने वाले लेबल को कैटेगरी नेम (श्रेणी-नाम) कहा जाता है।
Exam Tips:
a) कैटेगरी नेम एक्सिस पर दिखने वाला लेबल है।
Question 6: चार्ट का प्लॉट क्षेत्र भाग क्या होता है?
Answer:
प्लॉट क्षेत्र (Plot Area): चार्ट क्षेत्र में पाई जाने वाली विंडो को प्लॉट क्षेत्र कहा जाता है। वास्तव में चार्ट प्लॉट क्षेत्र में ही नज़र आता है।
Exam Tips:
a) चार्ट एरिया बड़ा क्षेत्र है और प्लॉट एरिया उसके अंदर का भाग है।
Free study material for Computer
Step-by-Step Textbook Answers: Class 9 Computer Hindi Medium Chapter 02 एम०एस० एक्सल (भाग-2)
Textbook Solutions for Class 9 Computer Hindi Medium Chapter 02 एम०एस० एक्सल (भाग-2)
Review comprehensive exercise answers for Class 9 Computer Hindi Medium Chapter 02 एम०एस० एक्सल (भाग-2). Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 02 एम०एस० एक्सल (भाग-2) concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 9 Computer.
FAQs
The complete and updated PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Computer. You can access PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) in printable PDF format for offline study on any device.