PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 3 नेटवर्किंग

Solutions for Class 9 Computer: Hindi Medium Chapter 03 नेटवर्किंग

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 03 नेटवर्किंग using the official curriculum guides for Class 9 Computer. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 9 Computer Solutions: Hindi Medium Chapter 03 नेटवर्किंग

Access the complete solution PDF for Class 9 Computer below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

1. रिक्त स्थान भरें

Question 1: …………………………. दो या दो से ज्यादा कम्प्यूटरों का सुमेल होता है।
(क) नेटवर्क
(ख) इंटरनेट
(ग) वायरलैस
(घ) टोपोलोजी

Answer:

(क) नेटवर्क

Exam Tips:

a) नेटवर्क की परिभाषा याद रखें: दो या अधिक जुड़े हुए कम्प्यूटरों का समूह।

 

Question 2: ………… एक आम कम्प्यूटर सिस्टम है जो नेटवर्क में स्रोत को सांझे करने के लिए जुड़ा होता है।
(क) सर्वर
(ख) क्लाइंट
(ग) नोड
(घ) लैन तथा वैन

Answer:

(क) सर्वर

Exam Tips:

a) सर्वर नेटवर्क को नियंत्रित करता है, जबकि क्लाइंट/नोड उसका उपयोग करने वाले कम्प्यूटर हैं।

 

Question 3: ………………………… एक ऐसा यंत्र होता है जो ज्यादा कम्प्यूटरों को एक समान नेटवर्क डिवाइस से जुड़ने की आज्ञा देता है।
(क) हब
(ख) बस
(ग) रिंग
(घ) स्टार

Answer:

(क) हब

Exam Tips:

a) हब कई कम्प्यूटरों को आपस में जोड़ने वाला यंत्र है; बस, रिंग और स्टार टोपोलोजी के नाम हैं।

 

Question 4: …………………… नेटवर्क के सारे कम्प्यूटर एक केबल को साझा करते हैं तथा डाटा एक दिशा में जाता है।
(क) सिंगल रिंग
(ख) ड्यूल रिंग
(ग) MAN
(घ) LAN

Answer:

(क) सिंगल रिंग

Exam Tips:

a) सिंगल रिंग में डाटा एक ही दिशा में चलता है, ड्यूल रिंग में दो दिशाओं में।

 

Question 5: ……………………… सूचना को बनाकर आगे भेजता है।
(क) प्रोटोकॉल
(ख) रिसीवर
(ग) सैंडर
(घ) हब

Answer:

(ग) सैंडर

Exam Tips:

a) सैंडर सूचना भेजता है और रिसीवर उसे प्राप्त करता है, इस अंतर को याद रखें।

 

2. सही या गलत बताएं

Question 1: लैन (LAN) एक बहुत बड़े भौगोलिक क्षेत्र में होता है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) लैन छोटे क्षेत्र (कमरा, दफ्तर, इमारत) का नेटवर्क है; बहुत बड़ा क्षेत्र वैन (WAN) का होता है।

 

Question 2: फुल ड्यूप्लेक्स में सूचना दोनों दिशाओं में भेजी जाती है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) फुल ड्यूप्लेक्स में दोनों ओर से एक ही समय पर संचार होता है, जैसे मोबाइल फोन।

 

Question 3: प्रोटोकॉल डाटा संचार के समय प्रयोग होने वाला नियम है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) प्रोटोकॉल को "नियमों का सेट" कहकर परिभाषित करें।

 

Question 4: नेटवर्क हमें सिक्योरिटी प्रदान नहीं करता।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) पाठ्यपुस्तक के अनुसार इस कथन के उत्तर में "गलत" लिखें।

 

Question 5: कम्प्यूटर की गिनती बढ़ने से नेटवर्क के कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) सही या गलत वाले प्रश्न में केवल एक शब्द का उत्तर पर्याप्त है।

 

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

Question 1: किन्हीं चार नेटवर्क टोपोलोजी के नाम बताओ।

Answer:

1. बस टोपोलोजी
2. स्टार टोपोलोजी
3. रिंग टोपोलोजी
4. ट्री टोपोलोजी

Exam Tips:

a) प्रश्न में "चार" माँगे गए हैं, इसलिए ठीक चार नाम ही क्रम से लिखें।

 

Question 2: नेटवर्किंग में कौन-कौन से कम्प्यूटर प्रयोग किये जाते हैं ?

Answer:

नेटवर्किंग में दो प्रकार के कम्प्यूटर प्रयोग होते हैं:
1. सर्वर
2. क्लाइंट

Exam Tips:

a) दोनों प्रकार के नाम लिखकर एक-एक पंक्ति में परिचय भी दे सकते हैं।

 

Question 3: राऊटर क्या होता है ?

Answer:

राऊटर एक हार्डवेयर डिवाइस है जो डाटा प्राप्त करता है, उसकी जाँच करता है और उसे आगे दूसरे नेटवर्क पर भेज देता है।

Exam Tips:

a) परिभाषा में तीन क्रियाएँ लिखें: डाटा प्राप्त करना, जाँचना और आगे भेजना।

 

Question 4: हब क्या होता है ?

Answer:

हब एक ऐसा यंत्र है जो कई कम्प्यूटरों को एक नेटवर्क डिवाइस के साथ जोड़ता है।

Exam Tips:

a) स्टार टोपोलोजी में हब केंद्र में होता है, यह बात जोड़ी जा सकती है।

 

Question 5: दो प्रकार की रिंग टोपोलोजी कौन-सी हैं ?

Answer:

1. सिंगल रिंग (Single Ring)
2. ड्यूल रिंग (Dual Ring)

Exam Tips:

a) अंग्रेज़ी नाम कोष्ठक में साथ लिखें।

 

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

Question 1: नेटवर्क क्या होता है ? नेटवर्क के लाभ तथा हानियां बताओ।

Answer:

नेटवर्क दो या दो से ज़्यादा कम्प्यूटरों के उस समूह को कहते हैं जो आपस में बातचीत कर सकते हैं। ये कम्प्यूटर किसी माध्यम से जुड़े होते हैं और आपस में यंत्र (डिवाइस) भी शेयर करते हैं।
नेटवर्क के लाभ
1. इससे डाटा और प्रोग्राम आपस में सांझे किये जा सकते हैं।
2. हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर शेयर किये जा सकते हैं।
3. यह संचार का एक बढ़िया साधन है।
4. कम यंत्रों को ज़्यादा लोग प्रयोग कर सकते हैं।
नेटवर्क की हानियाँ
1. ये काफ़ी महंगे बनते हैं।
2. नेटवर्क बन्द होने पर सारा कार्य रुक जाता है।
3. नेटवर्क में डाटा की सुरक्षा में सेंध लग सकती है।
4. यूज़र को इन पर कार्य करना कठिन लगता है।

Exam Tips:

a) पहले परिभाषा, फिर लाभ और हानियाँ अलग-अलग शीर्षक देकर बिंदुओं में लिखें।
b) कम से कम चार लाभ और चार हानियाँ लिखने का प्रयास करें।

 

Question 2: नेटवर्क के कौन-कौन से भाग होते हैं ?

Answer:

नेटवर्क के निम्न भाग होते हैं:
1. कम्प्यूटर: कम्प्यूटर को नोड या क्लाइंट भी कहते हैं। यह वह कम्प्यूटर है जिस पर सारे स्रोत शेयर किये जाते हैं। इसका प्रयोग यूज़र करता है।
2. सर्वर: सर्वर वह कम्प्यूटर है जो नेटवर्क को कंट्रोल करता है और हर समय नेटवर्क से जुड़ा रहता है। यह एक शक्तिशाली कम्प्यूटर होता है।
3. नेटवर्क इंटरफ़ेस कार्ड: यह एक सर्किट बोर्ड है जिसका प्रयोग कम्प्यूटर को संचार माध्यम से जोड़ने के लिए किया जाता है। नेटवर्क कार्ड दो प्रकार के होते हैं: तार वाला और बिना तार वाला।
4. हब/स्विच: यह एक ऐसा यंत्र है जो ज़्यादा कम्प्यूटरों को आपस में जुड़ने की आज्ञा देता है।
5. राऊटर: यह हार्डवेयर डिवाइस है जो डाटा प्राप्त करता है, उसकी जाँच करता है और उसे दूसरे नेटवर्क पर आगे भेजता है।

Exam Tips:

a) प्रत्येक भाग का नाम मोटे अक्षरों में लिखें और उसके सामने एक-दो पंक्तियों में कार्य बताएँ।
b) नेटवर्क कार्ड के दोनों प्रकार (तार वाला/बिना तार) लिखना न भूलें।

 

Question 3: नेटवर्क की किस्मों के बारे में बताओ।

Answer:

कम्प्यूटर नेटवर्क की कई किस्में होती हैं। इन्हें आकार, प्रयोग आदि के आधार पर अलग-अलग भागों में बाँटा जाता है। भौगोलिक आधार पर नेटवर्क को निम्न भागों में बाँटा जा सकता है:
1. लैन (LAN): लैन का अर्थ है लोकल एरिया नेटवर्क। इसका प्रयोग छोटी जगह जैसे एक दफ्तर या इमारत में किया जाता है। इसके द्वारा कई स्रोत तथा यंत्र सांझे किये जा सकते हैं। यह एक सरल नेटवर्क है और इसमें अधिकतर तारों का प्रयोग होता है।
2. मैन (MAN): यह नेटवर्क अधिक बड़े क्षेत्र में फैला होता है। प्रायः यह किसी शहर में कोई सुविधा प्रदान करता है, जैसे टेलीविज़न केबल नेटवर्क। यह सिंगल भी हो सकता है और कई लैन का मेल भी। यह 5 से 50 कि०मी० तक फैला हो सकता है।
3. वैन (WAN): वैन का अर्थ है वाइड एरिया नेटवर्क। यह बहुत बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैला होता है, जैसे पूरा देश, महाद्वीप या सारी दुनिया। इसमें बहुत से छोटे नेटवर्क होते हैं। इंटरनेट इसका बढ़िया उदाहरण है।
4. पैन (PAN): पैन का अर्थ है पर्सनल एरिया नेटवर्क। यह एक छोटा और नए प्रकार का नेटवर्क है, जो अकेले व्यक्ति का नेटवर्क होता है। इसमें किसी व्यक्ति के निजी डिवाइस आपस में मिलकर नेटवर्क बनाते हैं। यह केबल वाला भी हो सकता है और बिना केबल के भी।

Exam Tips:

a) चारों किस्मों के पूरे नाम (LAN, MAN, WAN, PAN) अवश्य लिखें।
b) हर किस्म के साथ एक उदाहरण या क्षेत्र का आकार लिखें।

 

Question 4: डाटा ट्रांसमिशन के तरीकों के बारे में बताएं।

Answer:

डाटा ट्रांसमिशन के तरीके का अर्थ है सैंडर तथा रिसीवर के बीच डाटा किस प्रकार जाता है। डाटा भेजने और प्राप्त करने के तरीके ये हैं:
1. सिम्प्लेक्स (Simplex): यह संचार का एक तरफ़ा माध्यम है। इसमें संचार केवल एक ही दिशा में होता है, दूसरी तरफ़ नहीं। उदाहरण: टेलीविज़न और रेडियो नेटवर्क।
2. हाफ़ ड्यूप्लेक्स (Half Duplex): इसमें संचार दोनों तरफ़ से हो सकता है, परन्तु एक समय पर केवल एक तरफ़ से। दूसरी तरफ़ से संचार शुरू करने से पहले पहली तरफ़ का संचार बन्द करना पड़ता है। उदाहरण: वॉकी-टॉकी सिस्टम।
3. फुल ड्यूप्लेक्स (Full Duplex): इसमें दोनों तरफ़ से संचार एक ही समय पर हो सकता है। मोबाइल फोन का नेटवर्क इसका उदाहरण है।

Exam Tips:

a) तीनों तरीकों में अंतर उदाहरण सहित लिखें; उदाहरण से उत्तर पूरा लगता है।
b) Simplex, Half Duplex और Full Duplex की वर्तनी ध्यान से लिखें।

 

Important Questions and Answers: रिक्त स्थान भरें

Question 1: इंटरनेट हज़ारों कम्प्यूटर का एक ……………… है।
(क) सर्वर
(ख) कम्प्यूटर
(ग) नेटवर्क
(घ) हब

Answer:

(ग) नेटवर्क

Exam Tips:

a) इंटरनेट को "नेटवर्कों का नेटवर्क" भी कहा जाता है।

 

Question 2: इंटरनेट को आमतौर पर ……………… भी कहा जाता है।
(क) सर्वर
(ख) नेटवर्क
(ग) नेट
(घ) इंटरएरिया

Answer:

(ख) नेटवर्क

Exam Tips:

a) विकल्पों को ध्यान से पढ़ें; पाठ्यपुस्तक के अनुसार उत्तर (ख) है।

 

Question 3: इंटरनेट पर प्रयोग होने वाले नियमों को ……………… कहते हैं।
(क) प्रोटोकॉल
(ख) इंस्ट्रक्शन
(ग) सैंडर
(घ) रिसीवर

Answer:

(क) प्रोटोकॉल

Exam Tips:

a) नियमों का सेट प्रोटोकॉल कहलाता है।

 

Question 4: कम्प्यूटर नेटवर्क के ……………… भाग हैं।
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच

Answer:

(ग) चार

Exam Tips:

a) चार भाग: क्लाइंट/नोड, सर्वर, नेटवर्क इंटरफ़ेस कार्ड और संचार चैनल।

 

निम्नलिखित सूची में से वाक्य से सम्बन्धित शब्द चुनो

Question 1: निम्नलिखित सूची में से हर वाक्य से सम्बन्धित शब्द चुनो:
(1) वायरलैस लैन
(2) सर्वर
(3) लैन
(4) डाटा बांट
(5) संचार चैनल
(6) इलेक्ट्रिक मेल
(7) वैन
(8) इंटरनेट स्थान विज्ञान
(9) ऑप्टीकल फाइबर
(10) सर्विस रूट
(11) FTP
(12) HTTP
(13) नेटवर्क स्थान विज्ञान
(14) विभाग
(15) मुड़े जुड़े केबल

(1) स्टार, रिंग और बस नेटवर्क इसकी मिसालें हैं।
(2) दो स्थितियों के बीच डाटा को तबदील करने के माध्यम को कहा जाता है।
(3) एक छोटा-सा कम्प्यूटर नेटवर्क जो दफ्तर, इमारत जैसे स्थान तक ही सीमित होता है।
(4) दो या अधिक नेटवर्क के कनैक्शन को यह कहा जाता है।
(5) यह नेटवर्क का भाषा विज्ञान है।
(6) यह नेटवर्क का उपयोग है।
(7) नियम जो फाइल बदली का ध्यान रखता है।
(8) आप इसके द्वारा कम्प्यूटरों को सन्देश भेज और प्राप्त कर सकते हो।
(9) रूलों का सैट जो प्रदान की गई सेवा का प्रबन्ध करता है।
(10) केबल, जो प्लास्टिक या शीशे की बनी होती है और जो मनुष्य के बालों जितनी महीन होती है, डाटा संचार के लिए उपयोग की जाती है।

Answer:

(1) नेटवर्क स्थान विज्ञान
(2) संचार चैनल
(3) लैन
(4) इंटरनेट स्थान विज्ञान
(5) सर्वर
(6) डाटा बांट
(7) FTP
(8) इलेक्ट्रॉनिक मेल
(9) विभाग
(10) ऑप्टीकल फाइबर

Exam Tips:

a) पहले सूची में से उन शब्दों को चुनें जिनके बारे में आप निश्चित हैं, फिर शेष को मिलाएँ।
b) ऑप्टीकल फाइबर, FTP और लैन जैसे शब्दों की परिभाषाएँ याद रखने से यह प्रश्न आसान हो जाता है।

 

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

Question 1: संचार (Communication) प्रणाली के साधन द्वारा जोड़े गए कम्प्यूटरों का संग्रह।

Answer:

नेटवर्क (Network)

Exam Tips:

a) एक शब्द में उत्तर लिखें।

 

Question 2: एक नेटवर्क के नोडस के आपसी सम्बन्ध का नमूना।

Answer:

टोपोलोजी

Exam Tips:

a) टोपोलोजी का अर्थ है नोडों के जुड़ने की व्यवस्था।

 

Question 3: वह टोपोलोजी जिसमें केन्द्रीय नोड होती है, जिसके साथ और नोडस हर एक मार्ग द्वारा जुड़ी होती हैं ?

Answer:

स्टार टोपोलोजी

Exam Tips:

a) केन्द्र में हब/नोड होना स्टार टोपोलोजी की पहचान है।

 

Question 4: विकसित और डिज़ाइन की गई पहली वैन (WAN) प्राइवेट नेटवर्क कौन-सी थी ?

Answer:

अरपानेट (ARPANET)

Exam Tips:

a) ARPANET का नाम अंग्रेज़ी में भी लिखें।

 

Question 5: डाटा संचार गति को मापने वाली एक इकाई।

Answer:

बॉड (Baud)

Exam Tips:

a) इकाई का नाम एक शब्द में लिखें।

 

Question 6: नोडज़ / क्लाइंट क्या होते हैं ?

Answer:

क्लाइंट या नोड से अभिप्राय उस कम्प्यूटर से है जो स्रोतों की साझेदारी के लिए नेटवर्क से जुड़ा होता है। इन्हें वर्कस्टेशन भी कहा जाता है।

Exam Tips:

a) क्लाइंट, नोड और वर्कस्टेशन तीनों नाम एक ही चीज़ के लिए आते हैं, यह लिखें।

 

Question 7: सर्वर से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

सर्वर एक शक्तिशाली कम्प्यूटर होता है। यह स्रोतों की साझेदारी में मदद करता है और सारे नोडों को कंट्रोल करता है।

Exam Tips:

a) सर्वर के "शक्तिशाली" और "कंट्रोल करने वाला" होने पर ज़ोर दें।

 

Question 8: नेटवर्क के कौन-कौन से भाग होते हैं ?

Answer:

नेटवर्क के भाग ये हैं:
1. क्लाइंट या नोड
2. सर्वर
3. नेटवर्क इंटरफ़ेस कार्ड
4. कम्युनिकेशन चैनल

Exam Tips:

a) चारों भाग क्रम से लिखें।

 

Question 9: नेटवर्क कितने प्रकार का होता है ?

Answer:

नेटवर्क तीन प्रकार का होता है:
1. लोकल एरिया नेटवर्क
2. मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क
3. वाइड एरिया नेटवर्क

Exam Tips:

a) संक्षिप्त नाम LAN, MAN, WAN कोष्ठक में लिख सकते हैं।

 

Question 10: लोकल एरिया नेटवर्क क्या होता है ?

Answer:

यह एक प्राइवेट नेटवर्क होता है जो कुछ किलोमीटर, एक इमारत या एक संस्था के अन्दर का नेटवर्क होता है। यह फैक्टरियों तथा दफ्तरों में पीसी और वर्कस्टेशनों को जोड़कर सूचना का आदान-प्रदान करता है।

Exam Tips:

a) सीमित क्षेत्र और निजी स्वामित्व इसकी मुख्य बातें हैं।

 

Question 11: मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क के बारे में आप क्या जानते हैं ?

Answer:

यह वह नेटवर्क है जो सारे शहर में फैला होता है, उदाहरण के तौर पर केबल टी०वी० का नेटवर्क। इसका उद्देश्य यूज़र को कोई खास सेवा प्रदान करना होता है।

Exam Tips:

a) केबल टी०वी० नेटवर्क का उदाहरण अवश्य दें।

 

Question 12: वाइड एरिया नेटवर्क क्या होता है ?

Answer:

यह कई देशों में फैला नेटवर्क होता है। यह कम्प्यूटरों का ऐसा समूह है जो काफ़ी दूरी तक फैला होता है। यह कई LAN को आपस में जोड़ता है।

Exam Tips:

a) वैन का उदाहरण इंटरनेट है।

 

Question 13: बस टोपोलोजी क्या होती है ?

Answer:

बस टोपोलोजी में एक साझी तार होती है, जिससे अन्य कम्प्यूटरों तथा यंत्रों को जोड़ा जाता है। जिस कम्प्यूटर को सन्देश भेजना होता है, वह इस बस की मदद से सन्देश भेजता है।

Exam Tips:

a) "एक साझी तार (बस)" वाक्यांश उत्तर में अवश्य हो।

 

Question 14: रिंग तथा स्टार टोपोलोजी में क्या अन्तर है ?

Answer:

रिंग टोपोलोजीस्टार टोपोलोजी
सारे कम्प्यूटर एक रिंग के आकार में जुड़े होते हैं।कम्प्यूटर एक स्टार के आकार में जुड़े होते हैं।
केबल खराब होने से नेटवर्क बन्द हो जाता है।कोई केबल खराब होने से नेटवर्क बन्द नहीं होता।
इसमें हब नहीं होता।इसमें केन्द्रीय हब होता है।
—हब बन्द होने से नेटवर्क बन्द हो जाता है।

Exam Tips:

a) अंतर वाले प्रश्न का उत्तर तालिका में दो स्तंभ बनाकर लिखें।
b) आकार, केबल खराब होने का असर और हब की उपस्थिति इन बिंदुओं पर ज़रूर लिखें।

 

Question 15: ट्री टोपोलोजी के बारे में आप क्या जानते हैं ?

Answer:

यह टोपोलोजी एक पेड़ (ट्री) के समान होती है। इसमें बस तथा स्टार दोनों के गुण होते हैं। एक नोड के नीचे अन्य नोड होते हैं।

Exam Tips:

a) ट्री टोपोलोजी में बस और स्टार के गुणों का मेल बताना न भूलें।

 

Question 16: प्रोटोकॉल क्या होते हैं ?

Answer:

प्रोटोकॉल नियमों का सेट होता है। यह निश्चित यंत्रों को सूचना भेजने की आज्ञा देता है। इसके बिना किसी भी प्रकार का कार्य सम्भव नहीं होता।

Exam Tips:

a) "नियमों का सेट" परिभाषा का मुख्य वाक्यांश है।

 

Question 17: HTTP के बारे में आप क्या जानते हैं ?

Answer:

HTTP का अर्थ है Hyper Text Transfer Protocol. यह इंटरनेट पर सूचना प्रदान करने का एक प्रोटोकॉल है। इसका असली कार्य हाइपर टेक्स्ट पेज को दिखाना होता है।

Exam Tips:

a) पूरा नाम सही वर्तनी में लिखें: Hyper Text Transfer Protocol.

 

Question 18: नेटवर्क की ज़रूरत क्यों होती है ?

Answer:

नेटवर्क की ज़रूरत निम्नलिखित कारणों से होती है:
1. कम्प्यूटर फाइलों की शेयरिंग के लिए: नेटवर्क यूज़र्स को अपनी फाइलें या सूचनाएँ शेयर करने का एक महत्त्वपूर्ण साधन देता है।
2. साधनों की बाँट: कई कम्प्यूटर डिवाइस बहुत महंगे होते हैं, जैसे कलर लेज़र प्रिंटर। नेटवर्क द्वारा हम इन यंत्रों को बाँट सकते हैं।
3. अलग-अलग कम्प्यूटरों को आपस में संचार के योग्य बनाना: नेटवर्क द्वारा अलग-अलग कम्प्यूटर एक-दूसरे से संचार करते हैं।
4. संचार तेज़ और शुद्ध होता है: डाक को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचने में कई दिन लग जाते हैं, जबकि नेटवर्क द्वारा सन्देश तेज़ी से और शुद्ध रूप में भेजे जा सकते हैं।
5. सस्ता साधन: डाटा का संचार करने के लिए नेटवर्क एक सस्ता ढंग है, इसलिए कम्प्यूटर की मदद से हम डाटा बदली की लागत कम कर सकते हैं।

Exam Tips:

a) हर कारण के साथ एक छोटा स्पष्टीकरण दें।
b) प्रिंटर की साझेदारी का उदाहरण उत्तर को पूर्ण बनाता है।

 

Question 19: डाटा बांट को नेटवर्किंग का महत्त्वपूर्ण प्रयोग क्यों माना जाता है ?

Answer:

नेटवर्किंग में डाटा बांट को सबसे महत्त्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होती है। किसी भी संस्था में एक फाइल को अलग-अलग विभागों के साथ बाँटा जा सकता है और नेटवर्क द्वारा एक-दूसरे से मिलकर काम किया जा सकता है। इससे काम जल्दी हो जाता है और लागत भी कम होती है।

Exam Tips:

a) समय, ऊर्जा और लागत की बचत, ये तीन कारण लिखें।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 9 Computer Hindi Medium Chapter 03 नेटवर्किंग

Chapter Exercise Answers for Class 9 Computer

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 03 नेटवर्किंग tailored for Class 9 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Computer.

Detailed Answer Guides for Hindi Medium Chapter 03 नेटवर्किंग

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 9 Computer module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.

Complete Preparation Kit for Class 9 Exams

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 9 Computer.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 3 नेटवर्किंग for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 3 नेटवर्किंग is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Computer Punjab Board solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 3 नेटवर्किंग as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 3 नेटवर्किंग will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 3 नेटवर्किंग in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Computer. You can access PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 3 नेटवर्किंग in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Computer Punjab Board solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 3 नेटवर्किंग in printable PDF format for offline study on any device.