PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1)

Solutions for Class 9 Computer: Hindi Medium Chapter 01 एम०एस० एक्सल (भाग-1)

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 01 एम०एस० एक्सल (भाग-1) using the official curriculum guides for Class 9 Computer. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 9 Computer Solutions: Hindi Medium Chapter 01 एम०एस० एक्सल (भाग-1)

Access the complete solution PDF for Class 9 Computer below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

1. रिक्त स्थान भरें

Question 1: एक्सल वर्क बुक में ………. होती है।
(क) वर्क शीट्स
(ख) रोअज
(ग) कॉलम
(घ) फार्मूला

Answer:

(क) वर्क शीट्स

Exam Tips:

a) एक्सल की एक फ़ाइल को वर्क बुक कहते हैं और उसमें कई वर्क शीट्स होती हैं।
b) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।

 

Question 2: सैल का असल मूल्य ………….. में दिखाई देता है।
(क) टाइटल
(ख) मीनू
(ग) फार्मूला
(घ) कोई भी नहीं

Answer:

(ग) फार्मूला

Exam Tips:

a) सैल में परिणाम दिखता है, पर उसका असली मूल्य या फार्मूला फार्मूला बार में दिखाई देता है।

 

Question 3: ………… फारमेटिंग द्वारा एक या ज्यादा रूल एक सैल पर लगाए जा सकते हैं।
(क) फार्मूला
(ख) फंक्शन
(ग) कंडीशनल
(घ) कोई भी नहीं

Answer:

(ग) कंडीशनल

Exam Tips:

a) कंडीशनल फारमेटिंग में शर्त पूरी होने पर ही फारमेटिंग लागू होती है।

 

Question 4: फारमेट कमांड ……….. टैब में होती है।
(क) होम
(ख) इन्सर्ट
(ग) डाटा
(घ) फार्मूला

Answer:

(क) होम

Exam Tips:

a) फारमेट से जुड़ी अधिकतर कमांड्स होम टैब में मिलती हैं।

 

Question 5: सारे फार्मूले ………… से शुरू होने चाहिए।
(क) सिगमा
(ख) जमा चिन्ह
(ग) बराबर चिन्ह
(घ) कोई भी नहीं

Answer:

(ग) बराबर चिन्ह

Exam Tips:

a) फार्मूला हमेशा बराबर (=) चिन्ह से शुरू होता है।

 

Question 6: वर्क शीट में डाटा …………… द्वारा क्रमबद्ध किया जा सकता है।
(क) फार्मूला
(ख) फंक्शन
(ग) फिल्टर
(घ) सोर्टिंग

Answer:

(घ) सोर्टिंग

Exam Tips:

a) डाटा को क्रम में लगाने की प्रक्रिया सोर्टिंग कहलाती है।

 

Question 7: सोर्ट तथा फिल्टर कमांड ………… टैब में होती है।
(क) होम
(ख) इन्सर्ट
(ग) डाटा
(घ) फार्मूला

Answer:

(ग) डाटा

Exam Tips:

a) सोर्ट और फिल्टर डाटा टैब में होते हैं।

 

2. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

Question 1: फारमेटिंग क्या होती है?

Answer:

किसी सैल के कंटैंट की दिखावट को अपनी ज़रूरत के अनुसार बदलने की प्रक्रिया फारमेटिंग कहलाती है। इसमें टैक्सट का आकार, रंग, फोंट आदि बदले जाते हैं। नंबरों के फारमेट भी इसी के अंतर्गत बदले जाते हैं। इसका उद्देश्य रिपोर्ट को सुंदर बनाना है।

Exam Tips:

a) परिभाषा के साथ आकार, रंग और फोंट का उल्लेख करें।
b) फारमेटिंग का उद्देश्य (रिपोर्ट को सुंदर बनाना) भी लिखें।

 

Question 2: एक्सल में नंबर फारमेट को स्पष्ट करें।

Answer:

एक्सल के किसी सैल में नंबरों को दिखाने के अलग-अलग स्टाइल को नंबर फारमेट कहते हैं। नंबरों के प्रयोग के अनुसार उन्हें अलग दिखावट दी जा सकती है। एक्सल में ये नंबर फारमेट उपलब्ध हैं:
1. जनरल
2. करंसी
3. डेट/टाइम
4. नंबर

Exam Tips:

a) परिभाषा के बाद फारमेट के नाम क्रम से सूची में लिखें।

 

Question 3: साधारण फार्मूलों में कौन-से स्टैंडर्ड ऑपरेटर प्रयोग किए जाते हैं?

Answer:

साधारण फार्मूलों में ये स्टैंडर्ड ऑपरेटर प्रयोग होते हैं:
= : बराबर के लिए
+ : जमा के लिए
– : घटाव के लिए
* : गुणा के लिए
/ : भाग के लिए

Exam Tips:

a) हर ऑपरेटर के साथ उसका कार्य लिखें।
b) याद रखें कि गुणा के लिए * और भाग के लिए / का प्रयोग होता है।

 

Question 4: सैल रेफरेंस क्या होता है?

Answer:

एक्सल के किसी सैल के फार्मूले या फंक्शन में दूसरे सैल के पते (एडरैस) का प्रयोग करना सैल रेफरेंस कहलाता है। इससे हम उस दूसरे सैल के मूल्य का प्रयोग कर सकते हैं। सैल रेफरेंस तीन प्रकार के होते हैं:
1. एबसोल्यूट
2. रिलेटिव
3. मिक्सड

Exam Tips:

a) तीनों प्रकारों के नाम अवश्य लिखें।

 

Question 5: फंक्शन के कौन-कौन से भाग होते हैं?

Answer:

फंक्शन के ये भाग होते हैं:
= : बराबर का चिन्ह फंक्शन की शुरुआत को दर्शाता है।
फंक्शन का नाम : प्रत्येक फंक्शन का एक नाम होता है।
( ) : नाम के बाद ब्रैकेट का प्रयोग होता है।
आर्गुमैंट : प्रत्येक फंक्शन में अलग-अलग प्रकार के आर्गुमैंट प्रयोग होते हैं।

Exam Tips:

a) चारों भाग क्रम से लिखें।
b) उदाहरण: =SUM(C5:C10) में SUM फंक्शन का नाम है।

 

Question 6: सोर्टिंग क्या होती है?

Answer:

डाटा को किसी विशेष क्रम में लगाने की प्रक्रिया को सोर्टिंग कहते हैं। टैक्सट को A से Z या Z से A के क्रम में तथा नंबरों को 0 से 9 या 9 से 0 के क्रम में सोर्ट किया जाता है।

Exam Tips:

a) टैक्सट और नंबर, दोनों के क्रम का उल्लेख करें।
b) सोर्ट कमांड डाटा टैब में होती है।

 

Question 7: फिल्टर क्या होते हैं?

Answer:

पूरे डाटा में से कुछ चुना हुआ डाटा प्राप्त करने के लिए जिस सुविधा का प्रयोग किया जाता है, उसे फिल्टर कहते हैं। इसका प्रयोग बड़े डाटा पर करके कार्य को आसान बनाया जाता है।

Exam Tips:

a) "आंशिक डाटा" और "बड़ा डाटा" शब्द उत्तर में लिखें।

 

3. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

Question 1: मर्ज तथा सैंटर क्या होता है? सैलों के एक ग्रुप को मर्ज करने के पग लिखें।

Answer:

मर्ज तथा सैंटर वह सुविधा है जिसके द्वारा दो या अधिक सैलों को पहले एक सैल में मर्ज किया जाता है और फिर उसके कंटैंट को सैंटर अलाइन किया जाता है। ये दोनों कार्य एक ही कमांड से हो जाते हैं। इस प्रक्रिया में सभी सैलों के कंटैंट एक जगह इकट्ठे हो जाते हैं।
मर्ज करने के पग:
1. सबसे पहले मर्ज करने वाले सैलों का चुनाव करें।
2. Home टैब पर क्लिक करें।
3. Merge & Center बटन पर क्लिक करें।
सारे सैल मर्ज हो जाएँगे और उनका डाटा सैंटर में आ जाएगा।

Exam Tips:

a) पहले परिभाषा, फिर पग क्रम से लिखें।
b) पगों में Home टैब और मर्ज तथा सैंटर बटन का नाम ज़रूर लिखें।

 

Question 2: कंडीशनल फारमेटिंग क्या होती है? कंडीशनल फारमेटिंग नियम बनाने के पग लिखो।

Answer:

कंडीशनल फारमेटिंग डाटा को फारमेट करने का एक ढंग है। इसमें डाटा को किसी विशेष शर्त (कंडीशन) के आधार पर फारमेट किया जा सकता है। ये शर्तें यूज़र की अपनी ज़रूरत के अनुसार होती हैं। यदि दी गई शर्त पूरी होती है तो फारमेटिंग लागू हो जाती है, अन्यथा लागू नहीं होती।
कंडीशनल फारमेटिंग नियम बनाने के पग:
1. सबसे पहले सैल का चुनाव करें।
2. Home टैब पर क्लिक करें।
3. Conditional Formatting पर क्लिक करें।
4. अपनी आवश्यकता के अनुसार शर्त को परिभाषित करें।
5. OK पर क्लिक करें।

Exam Tips:

a) शर्त पूरी होने पर ही फारमेटिंग लागू होती है, यह बात लिखें।
b) पग क्रमानुसार संख्या देकर लिखें।

 

Question 3: सैल क्या होता है? आप अपनी मौजूदा वर्क शीट में एक सैल को किस प्रकार दाखिल कर सकते हैं?

Answer:

एक्सल में रो तथा कॉलम के कटान वाले क्षेत्र को सैल कहते हैं। यह आयताकार होता है और एक्सल का सारा कार्य इसी में किया जाता है। इसी में टैक्सट, नंबर, फार्मूले तथा फंक्शन एंटर किए जाते हैं।
नया सैल दाखिल करने के पग (एक्सल में कहीं भी नया सैल दाखिल किया जा सकता है):
1. पहले उस सैल का चुनाव करें जहाँ नया सैल दाखिल करना है।
2. Insert Cell पर क्लिक करें। (एक डायलाग बाक्स नज़र आएगा।)
3. अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प का चुनाव करें।
4. OK पर क्लिक करें। (नया सैल दाखिल हो जाएगा।)

Exam Tips:

a) सैल की परिभाषा में रो और कॉलम का कटान ज़रूर लिखें।
b) सैल दाखिल करने के चारों पग क्रम से लिखें।

 

Question 4: फार्मूला क्या होता है? एक्सल में एक साधारण फार्मूला बनाने के पग लिखो।

Answer:

एक्सल में फार्मूला किसी गणितीय फार्मूले का ही रूप होता है। जिस प्रकार गणित में चरों और अचरों के मेल से फार्मूला बनता है और उसका एक परिणाम मिलता है, उसी प्रकार एक्सल में किसी विशेष गणना के लिए चर, अचर तथा सैल मूल्यों का प्रयोग किया जाता है। इससे गणना का कार्य आसान तथा शीघ्र हो जाता है।
फार्मूला बनाने के पग:
1. उस सैल का चुनाव करें जहाँ फार्मूला दाखिल करना है।
2. बराबर ( = ) का चिन्ह डालें।
3. फार्मूला टाइप करें।
4. Enter कुंजी दबाएँ। (फार्मूला दाखिल हो जाएगा।)

Exam Tips:

a) फार्मूला हमेशा = चिन्ह से शुरू होता है, यह बात लिखें।
b) अंत में Enter कुंजी दबाने का पग न भूलें।

 

Question 5: फंक्शन क्या होता है? एक्सल में एक बेसिक फंक्शन बनाने के पग लिखें।

Answer:

फंक्शन फार्मूले का ही उन्नत रूप है। फार्मूले हर बार टाइप करने पड़ते हैं, उनमें गलतियाँ हो सकती हैं और समय भी अधिक लगता है। बड़े कार्य में फार्मूला भी बड़ा हो जाता है, जिससे कार्य कठिन हो जाता है। फंक्शन एक्सल में बने-बनाए फार्मूले होते हैं जिन्हें एक विशेष नाम से स्टोर किया जाता है। उस नाम का प्रयोग करके फंक्शन चलाया जा सकता है। इसमें ऑपरेटर बार-बार दाखिल नहीं करने पड़ते।
बेसिक फंक्शन दाखिल करने के पग:
1. सबसे पहले उस सैल का चुनाव करें जहाँ फंक्शन दाखिल करना है।
2. Formula टैब पर क्लिक करें।
3. Function बटन पर क्लिक करें।
4. आवश्यकता के अनुसार फंक्शन ग्रुप तथा फंक्शन का चुनाव करें।
5. फंक्शन में प्रयोग होने वाले आर्गुमैंट दाखिल करें।
6. OK पर क्लिक करें। (फंक्शन दाखिल हो जाएगा।)

Exam Tips:

a) "फंक्शन = बने-बनाए फार्मूले" यह बात परिभाषा में लिखें।
b) पगों में Formula टैब का नाम ज़रूर लिखें।

 

Important Questions and Answers — रिक्त स्थान भरें

Question 1: फार्मूलों का इस्तेमाल ………… करने के लिए किया जाता है।

Answer:

गणना

Exam Tips:

a) फार्मूला गणना करके परिणाम देता है।

 

Question 2: …………… लिखने के बाद ब्रैकटों का जोड़ा पाया जाता है।

Answer:

फंक्शन

Exam Tips:

a) फंक्शन का नाम लिखकर ब्रैकेट ( ) लगाए जाते हैं।

 

Question 3: नम्बरों की लड़ी में सबसे बड़ा नम्बर पता करने के लिए ………….. फंक्शन का इस्तेमाल किया जाता है।

Answer:

Max

Exam Tips:

a) Max सबसे बड़ी और Min सबसे छोटी कीमत बताता है।

 

Question 4: ……………… फंक्शन का इस्तेमाल दिये नम्बर का वर्गमूल पता करने के लिए किया जाता है।

Answer:

Sqrt

Exam Tips:

a) Sqrt का पूरा रूप Square Root है।

 

Question 5: ………………. डाटे को चित्रकारी (Graphical) रूप में प्रदर्शित करने का प्रभावशाली तरीका है।

Answer:

चार्ट

Exam Tips:

a) चार्ट के प्रकार हैं: कॉलम, पाई, बार आदि।

 

सही या गलत बताइये

Question 1: फार्मूला हमेशा प्रश्न चिन्ह (?) से शुरू होता है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) फार्मूला बराबर (=) चिन्ह से शुरू होता है।

 

Question 2: रिलेटिव रेफरेंसिंग में कापी किया फार्मूला बदल जाता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) रिलेटिव रेफरेंस में सैल का पता नई जगह के अनुसार बदल जाता है।

 

Question 3: MAX फंक्शन का इस्तेमाल लड़ी के बीच में सबसे छोटे नम्बर को दिखाने के लिए किया जाता है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) MAX सबसे बड़ा नंबर बताता है; सबसे छोटे के लिए MIN प्रयोग होता है।

 

Question 4: एक्सल सिर्फ तीन प्रकार के चार्ट प्रदान करवाता है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) एक्सल में कॉलम, पाई, बार आदि कई प्रकार के चार्ट होते हैं।

 

Question 5: फार्मूला और फंक्शन में कोई फ़र्क नहीं होता।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) फार्मूला खुद टाइप करना पड़ता है, जबकि फंक्शन बना-बनाया फार्मूला होता है।

 

सही मिलान करें

Question 1: सही मिलान करें:
1. फार्मूले
2. सैल रेफरेंसिंग
3. फंक्शन
4. एवरेज (AVERAGE)
5. चार्ट की किस्में
विकल्प: (1) रिलेटिव, एबसोल्यूट, मिक्सड (2) औसत पता करने के लिए (3) कॉलमज़, पाई, बार आदि (4) पहले से परिभाषित फार्मूले (5) संकेतों (Expressions) का समूह

Answer:

कॉलम Aकॉलम B
1. फार्मूलेसंकेतों (Expressions) का समूह
2. सैल रेफरेंसिंगरिलेटिव, एबसोल्यूट, मिक्सड
3. फंक्शनपहले से परिभाषित फार्मूले
4. एवरेज (AVERAGE)औसत पता करने के लिए
5. चार्ट की किस्मेंकॉलमज़, पाई, बार आदि

Exam Tips:

a) हर शब्द का अर्थ याद करके एक-एक करके मिलाएँ।

 

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

Question 1: फार्मूले क्या होते हैं?

Answer:

फार्मूले अलग-अलग संकेतों का समूह होते हैं। ये संकेत नंबर, सैल एडरैस, गणित के चिन्ह या टैक्सट आदि हो सकते हैं। फार्मूले कुछ गणना करके हमें उत्तर देते हैं।

Exam Tips:

a) संकेतों के उदाहरण (नंबर, सैल एडरैस, गणित के चिन्ह) लिखें।

 

Question 2: एबसोल्यूट रेफरेंसिंग पर एक नोट लिखें।

Answer:

एबसोल्यूट रेफरेंसिंग वह रेफरेंसिंग है जिसमें फार्मूले को अन्य सैलों में कापी करने पर रेफरेंस बदलता नहीं है। इसके लिए $ चिन्ह का इस्तेमाल किया जाता है।

Exam Tips:

a) $ चिन्ह का उल्लेख ज़रूर करें।

 

Question 3: एक्सल में इस्तेमाल किए जाने वाले गणितीय फंक्शनों की सूची बनाएँ।

Answer:

एक्सल में ये गणितीय फंक्शन इस्तेमाल किए जाते हैं:
1. Sum
2. Mod
3. Sqrt
4. Round
5. Fact
6. Power
7. Product
8. PI

Exam Tips:

a) सूची में कम से कम 5-6 फंक्शन के नाम लिखें।

 

Question 4: एक्सल में कौन-कौन से स्टैटिस्टिकल फंक्शन इस्तेमाल किए जाते हैं?

Answer:

एक्सल में ये स्टैटिस्टिकल फंक्शन इस्तेमाल किए जाते हैं:
1. Max
2. Min
3. Average
4. Count
5. Stddev

Exam Tips:

a) Max, Min, Average और Count सबसे अधिक पूछे जाते हैं।

 

Question 5: नम्बरों (अंकों) को टैक्सट के रूप में दाखिल करवाने के लिए क्या किया जाता है?

Answer:

बराबर का चिन्ह (=) डालकर नंबर को डबल कोट्स (" ") में लिखा जाता है।

Exam Tips:

a) उत्तर में = चिन्ह और डबल कोट्स दोनों का उल्लेख करें।

 

Question 6: फारमेट सैल डायलाग बाक्स किस आप्शन से खोला जाता है?

Answer:

फारमेट सैल डायलाग बाक्स फारमेट मीनू की सैल आप्शन से खोला जाता है।

Exam Tips:

a) फारमेट मीनू और सैल आप्शन का नाम लिखें।

 

Question 7: फार्मूला दाखिल करने से पहले कौन-सा चिन्ह लगाया जाता है?

Answer:

फार्मूला दाखिल करने से पहले बराबर का चिन्ह (=) लगाया जाता है।

Exam Tips:

a) फार्मूला हमेशा = से शुरू होता है।

 

Question 8: कौन-सी रेफरेंसिंग में कापी किए सैल का एडरैस नए सैल में जाकर बदल जाता है?

Answer:

रिलेटिव रेफरेंसिंग में।

Exam Tips:

a) एबसोल्यूट में पता नहीं बदलता, रिलेटिव में बदल जाता है।

 

Question 9: प्रयोगकर्ता की तरफ से फंक्शन को दी गई कीमतों को क्या कहते हैं?

Answer:

इन कीमतों को आर्गुमैंट कहते हैं।

Exam Tips:

a) आर्गुमैंट फंक्शन के ब्रैकेट के अंदर लिखे जाते हैं।

 

Question 10: आप C5 से C10 तक सैलों का जोड़ करने के लिए फंक्शन कैसे प्रयोग करोगे?

Answer:

=SUM(C5:C10)

Exam Tips:

a) फंक्शन = से शुरू करें और सैल रेंज को ब्रैकेट में लिखें।

 

Question 11: फंक्शन में आर्गुमैंट को किसमें बंद करके लिखा जाता है?

Answer:

ब्रैकेटों में।

Exam Tips:

a) ब्रैकेट ( ) का प्रयोग होता है।

 

Question 12: MAX फंक्शन का क्या काम है?

Answer:

MAX फंक्शन सबसे अधिक कीमत चुनने के लिए प्रयोग होता है।

Exam Tips:

a) सबसे छोटी कीमत के लिए MIN फंक्शन होता है।

 

Question 13: आटोसम बटन कहाँ उपलब्ध होता है?

Answer:

आटोसम बटन टूल बार में उपलब्ध होता है।

Exam Tips:

a) आटोसम को Σ चिन्ह से पहचाना जाता है।

 

Question 14: एक्सल की वह विशेषता बताओ जिसके द्वारा फंक्शन का परिणाम स्टेटस बार पर नज़र आता है?

Answer:

आटो कैलकुलेट।

Exam Tips:

a) आटो कैलकुलेट में परिणाम स्टेटस बार पर दिखता है।

 

Question 15: किस सुविधा द्वारा फंक्शन को टाइप किए बगैर एंटर किया जा सकता है?

Answer:

पेस्ट फंक्शन द्वारा।

Exam Tips:

a) पेस्ट फंक्शन में सूची से फंक्शन चुना जाता है, टाइप नहीं करना पड़ता।

 

Question 16: क्या फंक्शनों की एडिटिंग की जाती है?

Answer:

हाँ, फंक्शनों की एडिटिंग की जा सकती है।

Exam Tips:

a) उत्तर "हाँ" से शुरू करें।

 

Question 17: सैल एडरैस क्या होता है?

Answer:

वह एडरैस जिसके द्वारा किसी सैल की पहचान की जाती है, सैल एडरैस कहलाता है। यह रो और कॉलम के मेल से बनता है।

Exam Tips:

a) उदाहरण: कॉलम C और रो 5 से सैल एडरैस C5 बनता है।

 

Question 18: एक्सल में किस प्रकार का डाटा इनसर्ट किया जा सकता है?

Answer:

एक्सल में तीन प्रकार का डाटा इनसर्ट किया जा सकता है:
1. टैक्सट
2. नंबर
3. फार्मूला

Exam Tips:

a) तीनों प्रकार के नाम लिखें।

 

Question 19: वर्क शीट में कॉलमज़ इनसर्ट करने के स्टैप बताइए।

Answer:

वर्क शीट में कॉलमज़ इस प्रकार इनसर्ट किए जा सकते हैं:
1. उस कॉलम को सलैक्ट करो जिसके बाईं तरफ़ नया कॉलम इनसर्ट करना है।
2. Insert मीनू पर क्लिक करें।
3. Columns पर क्लिक करें। (नया कॉलम इनसर्ट हो जाएगा।)

Exam Tips:

a) नया कॉलम चुने हुए कॉलम की बाईं तरफ़ आता है।

 

Question 20: वर्क शीट में से किसी रो को हटाने के स्टैप बताइए।

Answer:

वर्क शीट में से रो को इस प्रकार हटाया जा सकता है:
1. उस रो को सिलैक्ट करें जिसे डिलीट करना है।
2. Edit मीनू पर क्लिक करें।
3. Delete आप्शन को हाईलाइट करें।
4. Entire Row पर क्लिक करें। (रो डिलीट हो जाएगी।)

Exam Tips:

a) पहले रो सलैक्ट करना न भूलें।

 

Question 21: कॉलमज़ की चौड़ाई (Width) बदलने के स्टैप बताइए।

Answer:

कॉलमज़ की चौड़ाई इस प्रकार बदली जा सकती है:
1. उस कॉलम में क्लिक करें जिसकी चौड़ाई बदलनी है।
2. Format → Column → Width पर क्लिक करें। (एक डायलाग बाक्स दिखाई देगा।)
3. Column Width में कॉलम की चौड़ाई भरें।
4. OK बटन पर क्लिक करें। (कॉलम की चौड़ाई बदल जाएगी।)

Exam Tips:

a) मीनू का क्रम Format → Column → Width याद रखें।

 

Computer Class 9 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 01 एम०एस० एक्सल (भाग-1)

Textbook Solutions for Class 9 Computer Hindi Medium Chapter 01 एम०एस० एक्सल (भाग-1)

Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 01 एम०एस० एक्सल (भाग-1). Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 9 Computer, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 01 एम०एस० एक्सल (भाग-1) concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 01 एम०एस० एक्सल (भाग-1) with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1) for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1) is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Computer Punjab Board solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1) as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1) will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1) in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Computer. You can access PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1) in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Computer Punjab Board solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1) in printable PDF format for offline study on any device.