Official Punjab Board Solutions for Class 7 Computer: Hindi Medium Chapter 08 डॉस कमांडज़
Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 08 डॉस कमांडज़ using the official curriculum guides for Class 7 Computer. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Chapter-wise Solutions for Computer: Hindi Medium Chapter 08 डॉस कमांडज़
Access the complete solution PDF for Class 7 Computer below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
1. रिक्त स्थान भरें
Question 1: ........... फाइल तय करती है कि किसी खास कमांड के लिए किस हार्डवेयर के साथ जुड़ना है।
(क) IO.Sys
(ख) MS.Sys
(ग) MSDOS.Sys
(घ) Command.Com
Answer:
(क) IO.Sys
Exam Tips:
a) IO.Sys हार्डवेयर के साथ तालमेल बनाने वाली डॉस की फाइल है।
Question 2: कम्प्यूटर से किसी भी कार्य को करने के लिए दिए गए निर्देश को ........... कहते हैं।
(क) Line
(ख) Command
(ग) Sentence
(घ) Instruction
Answer:
(ख) Command
Exam Tips:
a) निर्देश = Command।
Question 3: ........... डायरेक्टरी को मेन डायरेक्टरी कहते हैं।
(क) Sub
(ख) Current
(ग) File
(घ) Root
Answer:
(घ) Root
Exam Tips:
a) Root डायरेक्टरी सबसे ऊपरी डायरेक्टरी होती है।
Question 4: इंटरनल कमांड ........... फाइल में होती है।
(क) IO.Sys
(ख) MS.Sys
(ग) MSDOS.Sys
(घ) Command.com
Answer:
(घ) Command.com
Exam Tips:
a) इंटरनल कमांड की अपनी अलग फाइल नहीं होती; वे Command.com में रहती हैं।
Question 5: कई कमांडज़ को एक कमांड में इकट्ठा करने के लिए ........... प्रयोग होती है।
(क) Batch file
(ख) Edit
(ग) Copy con
(घ) Attrib
Answer:
(क) Batch file
Exam Tips:
a) बैच फाइल की एक्सटेंशन .bat होती है।
2. सही या ग़लत बताएँ
Question 1: ग़लत तरीके से एडिट की फाइल हमारे कम्प्यूटर के लिए खतरा हो सकती है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) फाइल एडिट करते समय सावधानी रखें।
Question 2: किसी ग़लती के कारण फाइल में होने वाले बदलाव को रोकने के लिए Attrib कमांड प्रयोग होती है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) Attrib से फाइल को Read-only बनाया जा सकता है।
Question 3: नोट पैड एक कमांड लाइन टैक्सट एडीटर है। यह हमें कम्प्यूटर पर फाइल देखने, बनाने तथा बदलने की आज्ञा देता है।
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) कमांड लाइन टैक्सट एडीटर डॉस का Edit है; नोट पैड विंडोज़ का टैक्सट एडीटर है।
Question 4: बैच फाइल की एक्सटेंशन .bat होती है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) .bat एक्सटेंशन याद रखें।
Question 5: प्रोम्प्ट एक एक्सटर्नल कमांड है।
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) Prompt इंटरनल कमांड है।
3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न
Question 1: रूट डायरेक्टरी क्या होती है ?
Answer:
रूट डायरेक्टरी डॉस की सबसे ऊपरी डायरेक्टरी होती है। हम जो भी डायरेक्टरी या फाइल बनाते हैं वह या तो रूट में होती है या फिर रूट की किसी सब डायरेक्टरी में।
Exam Tips:
a) रूट को "सबसे ऊपरी डायरेक्टरी" ज़रूर कहें।
Question 2: इंटरनल कमांड के कोई चार उदाहरण दें।
Answer:
डॉस की इंटरनल कमांडज़ ये हैं-
1. Cls
2. Date
3. Time
4. Dir
Exam Tips:
a) केवल कमांड के नाम लिखना काफ़ी है।
Question 3: एक्सटर्नल कमांड के कोई चार उदाहरण दें।
Answer:
डॉस की एक्सटर्नल कमांड के उदाहरण ये हैं-
1. Xcopy
2. Tree
3. Scandisk
4. Format
Exam Tips:
a) Format और Tree एक्सटर्नल कमांड हैं, इन्हें इंटरनल से न मिलाएँ।
Question 4: बैच फाइल क्या है ?
Answer:
बैच फाइल वह फाइल होती है जिसका प्रयोग काफी सारी कमांडज़ को स्टोर करने और इकट्ठा चलाने के लिए किया जाता है। इसकी एक्सटेंशन .bat होती है। इससे कार्य आसान और शीघ्र हो जाता है। हम अपनी आवश्यकतानुसार कोई भी बैच फाइल बना सकते हैं।
Exam Tips:
a) .bat एक्सटेंशन और "कई कमांड एक साथ" – दोनों बातें लिखें।
Question 5: एम एस डॉस एडीटर क्या है ?
Answer:
एम एस डॉस में फाइल के कंटेंट को एडिट करने के लिए एक एडीटर बना हुआ है जिसे एम एस डॉस एडीटर कहते हैं। इसका प्रयोग नई फाइल बनाने या पुरानी फाइल को एडिट करने के लिए किया जाता है।
Exam Tips:
a) इसे Edit कमांड से खोला जाता है।
4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न
Question 1: बैच फाइल बनाने के तरीके का वर्णन करें।
Answer:
बैच फाइल बनाने का तरीका इस प्रकार है-
1. Copy Con का प्रयोग कर नई फाइल बनाएँ। याद रखें कि फाइल की एक्सटेंशन .bat हो।
2. कमांड को सही सिंटैक्स में टाइप करें।
3. Ctrl + Z का प्रयोग कर फाइल सेव करें। (बैच फाइल बन जाएगी।)
या
बैच फाइल को डॉस एडीटर द्वारा भी बनाया जा सकता है।
1. डॉस एडीटर चलाएँ।
2. सारी कमांड टाइप करें।
3. फाइल को सेव करें तथा एक्सटेंशन .bat रखें। (बैच फाइल बन जाएगी।)
Exam Tips:
a) दोनों तरीके लिखें: Copy Con और डॉस एडीटर।
b) Ctrl + Z से फाइल सेव होती है, यह याद रखें।
Question 2: कोई तीन इंटरनल कमांड की व्याख्या करें।
Answer:
डॉस की इंटरनल कमांड-
1. Cls : Cls कमांड का प्रयोग स्क्रीन के कंटेंट को साफ करने के लिए किया जाता है। इससे सिर्फ स्क्रीन साफ होती है, कंटेंट डिलीट नहीं होता। इसका सिंटैक्स है- Cls ↵
2. Date : Date कमांड का प्रयोग कम्प्यूटर पर तारीख देखने तथा बदलने के लिए किया जाता है। Date टाइप करने पर पहले तारीख दिखाई देती है, फिर डॉस उसे बदलने के लिए पूछता है। यदि तारीख बदलनी हो तो बदली जा सकती है। सिंटैक्स- Date ↵
3. Time : Time कमांड का प्रयोग कम्प्यूटर पर समय देखने तथा बदलने के लिए किया जाता है। यह कमांड भी Date की तरह ही कार्य करती है। सिंटैक्स- Time ↵
Exam Tips:
a) हर कमांड का काम और सिंटैक्स दोनों लिखें।
b) Cls केवल स्क्रीन साफ करती है, डाटा नहीं मिटाती।
Question 3: कोई तीन एक्सटर्नल कमांड की व्याख्या करें।
Answer:
डॉस की तीन एक्सटर्नल कमांड-
1. Format : Format कमांड का प्रयोग किसी डिस्क को प्रयोग के लिए तैयार करने अर्थात फॉर्मेट करने के लिए किया जाता है। इसकी एक .exe फाइल होती है जो कम्प्यूटर पर होनी चाहिए। सिंटैक्स- Format <ड्राइव>
2. Scandisk : Scandisk भी एक एक्सटर्नल कमांड है। इसका प्रयोग अपनी डिस्क ड्राइव की सतह को चैक करने तथा उसमें कोई ग़लती ढूँढने के लिए किया जाता है। सिंटैक्स- Scandisk
3. Tree : Tree कमांड का प्रयोग अपनी डायरेक्टरी की सब डायरेक्टरीज़ को ट्री के रूप में देखने के लिए किया जाता है। यह सब डायरेक्टरी की सभी सब डायरेक्टरीज़ भी दिखाती है। इसकी फाइल Tree.Com होती है। सिंटैक्स- Tree
Exam Tips:
a) हर कमांड के साथ उसका सिंटैक्स भी लिखें।
b) एक्सटर्नल कमांड की अपनी अलग फाइल होती है (जैसे Tree.Com)।
Question 4: Internal तथा External कमांड में अन्तर बताएँ।
Answer:
Internal तथा External कमांड में निम्न अंतर हैं-
| Internal | External |
|---|---|
| ये कमांड डॉस के अंदर होती हैं। | ये कमांड डॉस के बाहर की होती हैं। |
| इनकी कोई अपनी फाइल नहीं होती। | इनकी अपनी फाइल होती है। |
| ये छोटी होती हैं। | ये काफी बड़ी भी हो सकती हैं। |
| इनसे सरल कार्य किए जाते हैं। | इनका प्रयोग कठिन कार्य करने में होता है। |
| इनकी संख्या निश्चित है। | इनकी संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है। |
Exam Tips:
a) अंतर तालिका के रूप में लिखें।
b) प्रत्येक के उदाहरण भी जोड़ें, जैसे Cls और Format।
Question 5: निम्न पाँच कमांड के Syntax बताएँ: 1. RD 2. Copy 3. Type 4. Attrib 5. Edit
Answer:
1. RD : RD कमांड का प्रयोग डायरेक्टरी को खत्म करने के लिए किया जाता है। Syntax: RD <Directory Name>
2. Copy : Copy कमांड का प्रयोग फाइल या फोल्डर को कॉपी करने के लिए किया जाता है। Syntax: Copy <Source> <Destination>
3. Type : Type कमांड का प्रयोग किसी फाइल का कंटेंट देखने के लिए किया जाता है। Syntax: Type <File Name>
4. Attrib : Attrib का प्रयोग किसी फाइल की प्रॉपर्टीज़ बदलने के लिए किया जाता है। Syntax: Attrib +r/-r/+h/-h/+a/-a/+s/-s
5. Edit : Edit कमांड डॉस का एडीटर खोलती है जिसमें नई फाइल बनाई जा सकती है। Syntax: Edit <New File Name> (नई फाइल के लिए) या Edit <Old File Name> (पुरानी फाइल के लिए)
Exam Tips:
a) हर कमांड का काम और सिंटैक्स दोनों लिखें।
b) Attrib के स्विच (+r, -r, +h, -h आदि) याद रखें।
Important Questions and Answers
रिक्त स्थान भरें
Question 1: ........... डॉस की ज़रूरी फाइल है।
(क) IO.Sys
(ख) MSDOS.Sys
(ग) Command.Com
(घ) सारी ही
Answer:
(घ) सारी ही
Exam Tips:
a) डॉस की तीन ज़रूरी फाइलें IO.Sys, MSDOS.Sys और Command.Com हैं।
Question 2: डॉस ........... करता है।
(क) टाइप
(ख) एडिट
(ग) प्रिंट
(घ) डिस्क प्रबंध
Answer:
(घ) डिस्क प्रबंध
Exam Tips:
a) डॉस का पूरा नाम Disk Operating System है, इसलिए वह डिस्क का प्रबंध करता है।
Question 3: सबसे ऊपरी डायरेक्टरी को ........... कहते हैं।
(क) रूट
(ख) सब
(ग) फोल्डर
Answer:
(क) रूट
Exam Tips:
a) सबसे ऊपरी डायरेक्टरी = Root।
Question 4: बैच फाइल की एक्सटेंशन ........... होती है।
(क) .bac
(ख) .bth
(ग) .bal
(घ) .bat
Answer:
(घ) .bat
Exam Tips:
a) बैच फाइल = .bat।
सही या ग़लत बताएँ
Question 1: डॉस के लिए तीन ज़रूरी फाइलें हैं।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) ये फाइलें IO.Sys, MSDOS.Sys और Command.Com हैं।
Question 2: डॉस में फाइल का नाम बदला नहीं जा सकता।
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) Ren कमांड से फाइल का नाम बदला जाता है।
Question 3: एडीटर से हम फाइल एडिट करते हैं।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) डॉस में Edit कमांड से एडीटर खुलता है।
Question 4: फाइल का नाम बदलने की कमांड Ram है।
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) सही कमांड Ren (Rename) है।
Question 5: फाइल सेव करने के लिए F5 का प्रयोग किया जाता है।
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) Copy Con में फाइल सेव करने के लिए Ctrl + Z या F6 प्रयोग होती है।
छोटे उत्तर वाले प्रश्न
Question 1: डॉस में फाइल का नाम बदलने वाली कमांड के बारे में लिखें।
Answer:
डॉस में फाइल का नाम बदलने वाली कमांड Ren है। इसका सिंटैक्स है- Ren <Old Name> <New Name>
Exam Tips:
a) Ren = Rename का संक्षिप्त रूप है।
b) सिंटैक्स में पुराना नाम पहले और नया नाम बाद में लिखा जाता है।
Question 2: Ver कमांड क्या करती है ?
Answer:
Ver कमांड का प्रयोग डॉस का Version या Edition देखने के लिए किया जाता है।
Exam Tips:
a) Ver = Version।
Question 3: IO.Sys क्या करती है ?
Answer:
IO.Sys कम्प्यूटर के साथ जुड़े उपकरणों को कंट्रोल करती है, उनके साथ तालमेल बनाती है तथा उपलब्ध मैमोरी का पता लगाती है।
Exam Tips:
a) IO.Sys हार्डवेयर से जुड़ाव का काम करती है।
Question 4: Copy Con कमांड क्या करती है ?
Answer:
Copy Con कमांड का प्रयोग नई फाइल बनाने के लिए किया जाता है। इसमें अपनी ज़रूरत अनुसार टैक्सट टाइप किया जा सकता है। फाइल को सेव करने के लिए Ctrl + Z या F6 कुंजी का प्रयोग होता है।
Exam Tips:
a) सेव करने की दोनों कुंजियाँ (Ctrl + Z, F6) लिखें।
Question 5: MKDIR कमांड क्या करती है ?
Answer:
MKDIR कमांड का प्रयोग डॉस में डायरेक्टरी बनाने के लिए किया जाता है। इसका सिंटैक्स है- MKDIR <Directory Name>
Exam Tips:
a) MKDIR = Make Directory।
Question 6: Edit कमांड विंडो के किस वर्ज़न में उपलब्ध है ?
Answer:
Edit कमांड विंडो के इन वर्ज़न में उपलब्ध है-
Windows 95, Windows 98, Windows ME, Windows NT, Windows 2000, Windows XP, Windows Vista, Windows 7
Exam Tips:
a) वर्ज़न पुराने से नए के क्रम में याद रखें।
Free study material for Computer
Punjab Board Solutions for Class 7 Computer Hindi Medium Chapter 08 डॉस कमांडज़
Official Punjab Board Solutions for Hindi Medium Chapter 08 डॉस कमांडज़
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 08 डॉस कमांडज़ tailored for Class 7 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Computer.
Step-by-Step Explanations for Hindi Medium Chapter 08 डॉस कमांडज़
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 7 Computer text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Next Steps in Your Computer Revision
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 08 डॉस कमांडज़ with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 8 डॉस कमांडज़ is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 8 डॉस कमांडज़ as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 8 डॉस कमांडज़ will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 7 Computer. You can access PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 8 डॉस कमांडज़ in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 8 डॉस कमांडज़ in printable PDF format for offline study on any device.