PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस

Download Punjab Board Solutions for Class 7 Computer Hindi Medium Chapter 07 एम० एस० डॉस

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 07 एम० एस० डॉस using the official curriculum guides for Class 7 Computer. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Access Punjab Board Solutions and Answers

Access the complete solution PDF for Class 7 Computer below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

1. रिक्त स्थान भरें

Question 1: इंटरफेस में हम ग्राफिक्स का प्रयोग करते हैं।
(क) CUI
(ख) GUI
(ग) DOS
(घ) Windows

Answer:

(ख) GUI

Exam Tips:

a) GUI = Graphical User Interface, यानी चित्रों वाला इंटरफेस।
b) CUI में केवल टाइप की गई कमांड चलती हैं, ग्राफिक्स नहीं।

 

Question 2: डॉस एक ........... यूजर सिस्टम है।
(क) Single
(ख) Multiple
(ग) Zero
(घ) Two

Answer:

(क) Single

Exam Tips:

a) डॉस में एक समय पर एक ही यूजर काम कर सकता है।

 

Question 3: डॉस का पूरा नाम ........... है।
(क) Data Operating System
(ख) Dull Operating System
(ग) Disk Operating System
(घ) Device Operating System

Answer:

(ग) Disk Operating System

Exam Tips:

a) DOS का पूरा नाम परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है; इसे अंग्रेज़ी में ही लिखें।

 

Question 4: डॉस ........... का एक उदाहरण है।
(क) GUI
(ख) CUI
(ग) CCLI
(घ) CLI

Answer:

(ख) CUI

Exam Tips:

a) डॉस में कमांड टाइप की जाती हैं, इसलिए यह CUI (Character User Interface) है।

 

Question 5: ........... कम्प्यूटर की कमांड टाइप करने का एंट्री प्वाइंट है।
(क) Command Prompt
(ख) Common Prompt
(ग) Cursor
(घ) Black Screen

Answer:

(क) Command Prompt

Exam Tips:

a) Command Prompt वह स्थान है जहाँ डॉस की कमांड टाइप की जाती है।

 

2. सही या ग़लत बताओ

Question 1: एक आप्रेटिंग सिस्टम कम्प्यूटर के सारे हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर का प्रबंध करता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) आप्रेटिंग सिस्टम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच तालमेल बनाता है।

 

Question 2: जी यू आई तथा सी यू आई अलग-अलग इंटरफेस हैं।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) GUI चित्रों पर और CUI टाइप की गई कमांड पर आधारित होता है।

 

Question 3: एम एस डॉस में कमांड देने के लिए उसे टाइप करना पड़ता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) डॉस में माउस से चुनने के बजाय कमांड टाइप करनी पड़ती है।

 

Question 4: जी यू आई इंटरफेस में स्क्रीन पर कोई चित्र या ग्राफिक्स नहीं होता है।

Answer:

ग़लत

Exam Tips:

a) GUI की पहचान ही आइकन, चित्र और माउस से है।

 

Question 5: एम एस डॉस कमांड प्रोम्पट विंडो खोलने के लिए एक कमांड का प्रयोग होता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) यह कमांड cmd है।

 

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

Question 1: डॉस क्या है ?

Answer:

डॉस का अर्थ है डिस्क आप्रेटिंग सिस्टम। यह माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी का आप्रेटिंग सिस्टम है। यह करैक्टर बेस्ड आप्रेटिंग सिस्टम है। इसमें काफी सारी कमांडज़ हैं।

Exam Tips:

a) पूरा नाम (Disk Operating System) अवश्य लिखें।
b) डॉस को CUI आधारित सिस्टम बताएँ।

 

Question 2: जी यू आई क्या है ?

Answer:

जी यू आई का अर्थ है ग्राफिकल यूजर इंटरफेस। इससे अभिप्राय कम्प्यूटर के उस इंटरफेस से है जिसमें कम्प्यूटर को कमांड देने के लिए आइकन, पिक्चर तथा माउस जैसे ग्राफिकल ऑब्जेक्ट का प्रयोग किया जाता है। इसमें कार्य करना आसान होता है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ इसका उदाहरण है।

Exam Tips:

a) उदाहरण के रूप में Windows ज़रूर लिखें।
b) GUI का पूरा नाम लिखकर उत्तर शुरू करें।

 

Question 3: सी यू आई क्या है ?

Answer:

सी यू आई का अर्थ है करैक्टर यूजर इंटरफेस। यह कम्प्यूटर को कमांड देने का वह ढंग है जिसमें कमांड टाइप करके दी जाती है। इसमें ग्राफिकल कार्य नहीं किए जा सकते। डॉस इसका उदाहरण है।

Exam Tips:

a) उदाहरण के रूप में DOS लिखें।
b) ध्यान रखें कि इसमें ग्राफिक्स नहीं होते।

 

Question 4: कमांड प्रोम्पट क्या है ?

Answer:

डॉस में जिस स्थान पर कमांड टाइप की जाती है उसे कमांड प्रोम्पट कहा जाता है। इसमें पहले ड्राइव को दर्शाने वाला एक अक्षर होता है, फिर कॉलन (:), फिर बैकस्लैश (\) तथा (>) का निशान होता है। इन्हें अपनी आवश्यकता अनुसार बदला भी जा सकता है।

Exam Tips:

a) कमांड प्रोम्पट का उदाहरण C:\> लिखें।
b) यह भी बताएँ कि इसे बदला जा सकता है।

 

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

Question 1: डॉस में कमांड लिखने के तरीके का वर्णन करें।

Answer:

डॉस में कमांड टाइप करके दी जाती है। इसे कमांड प्रोम्पट पर टाइप किया जाता है। इसके लिए हमें कमांड के सिंटैक्स का पूरा पता होना चाहिए। कमांड टाइप करने के पग इस प्रकार हैं-
1. डॉस खोलें।
2. कमांड का नाम टाइप करें।
3. कमांड के विकल्प (options) टाइप करें।
4. कमांड के आर्गुमैंट टाइप करें।
5. एंटर की दबाएँ। (कमांड चल पड़ेगी।)

Exam Tips:

a) पाँचों पग क्रम से लिखें।
b) पहले यह लिखें कि कमांड का सिंटैक्स पता होना ज़रूरी है।

 

Question 2: सी यू आई तथा जी यू आई की तुलना करें।

Answer:

सी यू आई तथा जी यू आई में निम्न अंतर हैं-

सी यू आई (CUI)जी यू आई (GUI)
सी यू आई का अर्थ है करैक्टर यूजर इंटरफेस।जी यू आई का अर्थ है ग्राफिकल यूजर इंटरफेस।
इसमें कमांड टाइप की जाती है।इसमें कमांड सिलैक्ट की जाती है।
इसमें कमांड याद रखनी पड़ती है।इसमें कमांड याद नहीं रखनी पड़ती।
इसमें ग्राफिक्स नहीं होते।इसमें ग्राफिक्स प्रयोग होते हैं।
ये आकार में छोटे होते हैं।ये आकार में बड़े होते हैं।
डॉस इसका उदाहरण है।विंडोज इसका उदाहरण है।

Exam Tips:

a) अंतर तालिका बनाकर लिखें; दोनों के उदाहरण (DOS, Windows) अवश्य दें।
b) कम से कम चार अंतर लिखें।

 

Question 3: डॉस को किस प्रकार खोला जाता है ?

Answer:

डॉस को खोलने के पग-
1. Start बटन पर क्लिक करें।
2. All Programs पर क्लिक करें।
3. Command Prompt पर क्लिक करें। (डॉस खुल जाएगी।)
या
1. Start बटन पर क्लिक करें।
2. Run बॉक्स में cmd टाइप करें।
3. Run बटन पर क्लिक करें। (डॉस खुल जाएगी।)

Exam Tips:

a) दोनों विधियाँ लिखने से पूरे अंक मिलते हैं।
b) cmd कमांड का नाम याद रखें।

 

Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें

Question 1: डॉस एक ........... है।
(क) वर्ड प्रोसैसर
(ख) हार्डवेयर
(ग) आप्रेटिंग सिस्टम
(घ) स्प्रेडशीट

Answer:

(ग) आप्रेटिंग सिस्टम

Exam Tips:

a) डॉस एक आप्रेटिंग सिस्टम है, एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर नहीं।

 

Question 2: डॉस ........... प्रकार का है।
(क) GUI
(ख) MUI
(ग) PUI
(घ) CUI

Answer:

(घ) CUI

Exam Tips:

a) CUI = Character User Interface।

 

Question 3: डॉस खोलने की कमांड ........... है।
(क) DOS
(ख) Cmd
(ग) Win
(घ) Calc

Answer:

(ख) Cmd

Exam Tips:

a) Run बॉक्स में cmd टाइप करके डॉस खुलता है।

 

Question 4: कमांड प्रोम्पट ........... होता है।
(क) ड्राइव नेम
(ख) :
(ग) \
(घ) सारे ही

Answer:

(घ) सारे ही

Exam Tips:

a) कमांड प्रोम्पट में ड्राइव का अक्षर, कॉलन और बैकस्लैश तीनों होते हैं।

 

सही या ग़लत बताएँ

Question 1: डॉस एक हार्डवेयर है।

Answer:

ग़लत

Exam Tips:

a) डॉस सॉफ्टवेयर है, और वह भी आप्रेटिंग सिस्टम।

 

Question 2: डॉस जी यू आई है।

Answer:

ग़लत

Exam Tips:

a) डॉस CUI है, GUI नहीं।

 

Question 3: डॉस को विंडो से नहीं चलाया जा सकता।

Answer:

ग़लत

Exam Tips:

a) Windows में cmd से डॉस चलाई जा सकती है।

 

Question 4: डॉस में कमांड टाइप की जाती है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) डॉस की हर कमांड टाइप करके ही दी जाती है।

 

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

Question 1: अगर टाइप करते समय ग़लती हो जाए तो क्या करें ?

Answer:

अगर टाइप करते समय ग़लती हो जाए तो उसे Backspace कुंजी द्वारा ठीक किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) Backspace कुंजी का नाम ज़रूर लिखें।

 

Question 2: कमांड कब चलती है ?

Answer:

कमांड एंटर कुंजी दबाने के बाद चलती है।

Exam Tips:

a) Enter दबाए बिना कमांड नहीं चलती।

 

Question 3: ग़लत कमांड के लिए क्या संदेश आता है ?

Answer:

ग़लत कमांड टाइप करने पर यह संदेश आता है- Bad Command or File Name

Exam Tips:

a) संदेश अंग्रेज़ी में ज्यों का त्यों लिखें।

 

Free Punjab Board Textbook Explanations: Class 7 Computer Hindi Medium Chapter 07 एम० एस० डॉस

Official Punjab Board Solutions for Hindi Medium Chapter 07 एम० एस० डॉस

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 07 एम० एस० डॉस tailored for Class 7 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Computer.

Step-by-Step Explanations for Hindi Medium Chapter 07 एम० एस० डॉस

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 7 Computer module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.

Next Steps in Your Computer Revision

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 7 Computer.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Computer Punjab Board solutions for Class 7 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 7 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 7 Computer. You can access PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Computer Punjab Board solutions for Class 7 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस in printable PDF format for offline study on any device.