Official Punjab Board Solutions for Class 7 Computer: Hindi Medium Chapter 06 मल्टीमीडिया से जान-पहचान
Review structured textbook solutions for Class 7 Computer Hindi Medium Chapter 06 मल्टीमीडिया से जान-पहचान. Built according to Punjab Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Chapter-wise Solutions for Computer: Hindi Medium Chapter 06 मल्टीमीडिया से जान-पहचान
View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 06 मल्टीमीडिया से जान-पहचान solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Computer.
1. रिक्त स्थान भरो
Question 1: मल्टीमीडिया शब्द दो शब्दों का मेल है …………… तथा ……………
(क) तस्वीर, आवाज
(ख) आडियो, विडियो
(ग) मल्टी, मीडिया
(घ) हार्डवेयर, साफ्टवेयर
Answer:
(ग) मल्टी, मीडिया
Exam Tips:
a) Multi का अर्थ "अनेक" और Media का अर्थ "माध्यम" है।
Question 2: एनीमेशन दो प्रकार की होती है …………… तथा ……………
(क) एनालाग, डिजिटल
(ख) स्टैटिक, हाइपर
(ग) रास्टर, बिटमैप
(घ) पाथ, फ्रेम
Answer:
(घ) पाथ, फ्रेम
Exam Tips:
a) एनालाग-डिजिटल आवाज़/वीडियो की किस्में हैं, एनीमेशन की नहीं।
Question 3: मल्टीमीडिया के लिए ……………. तथा …………. ज़रूरी होता है।
(क) तस्वीरें, आवाज
(ख) एनालॉग, डिजीटल
(ग) हार्डवेयर, साफ्टवेयर
(घ) मल्टी, मीडिया
Answer:
(ग) हार्डवेयर, साफ्टवेयर
Exam Tips:
a) मल्टीमीडिया की ज़रूरतों में हार्डवेयर और साफ्टवेयर दोनों आते हैं।
Question 4: इनपुट यंत्रों में …………. तथा ………… शामिल होते हैं।
(क) मानीटर, प्रिंटर
(ख) रैम, हार्ड डिस्क
(ग) कीबोर्ड, माऊस
(घ) हार्डवेयर, साफ्टवेयर
Answer:
(ग) कीबोर्ड, माऊस
Exam Tips:
a) मानीटर और प्रिंटर आऊटपुट यंत्र हैं, इनपुट यंत्र नहीं।
Question 5: मल्टीमीडिया में टैक्स्ट ………….. तथा ……….. होता है।
(क) एनालॉग, डिजीटल
(ख) रास्टर, बिटमैप
(ग) स्टैटिक, हाइपर
(घ) पाथ, फ्रेम
Answer:
(ग) स्टैटिक, हाइपर
Exam Tips:
a) टैक्स्ट के प्रकार: स्टैटिक और हाइपर।
2. सही या ग़लत
Question 1: मल्टीमीडिया में हार्डवेयर तथा साफ्टवेयर ज़रूरी तत्व हैं। (सही या ग़लत)
Answer:
सही
Exam Tips:
a) पूरा वाक्य ध्यान से पढ़कर केवल "सही" या "ग़लत" लिखें।
Question 2: वीडियो की दो किस्में होती हैं – एनालॉग तथा डिजीटल। (सही या ग़लत)
Answer:
सही
Exam Tips:
a) पूरा वाक्य ध्यान से पढ़कर केवल "सही" या "ग़लत" लिखें।
Question 3: टैक्सट की तीन किस्में होती हैं। (सही या ग़लत)
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) पूरा वाक्य ध्यान से पढ़कर केवल "सही" या "ग़लत" लिखें।
Question 4: एनीमेशन दो प्रकार की होती है – पाथ, टैक्सट। (सही या ग़लत)
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) पूरा वाक्य ध्यान से पढ़कर केवल "सही" या "ग़लत" लिखें।
Question 5: शिक्षा के क्षेत्र में मल्टीमीडिया की ज़रूरत नहीं होती। (सही या ग़लत)
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) पूरा वाक्य ध्यान से पढ़कर केवल "सही" या "ग़लत" लिखें।
3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न
Question 1: मल्टीमीडिया क्या है?
Answer:
मल्टीमीडिया का अर्थ है एक से ज्यादा मीडिया। इसका प्रयोग असल में टैक्सट, पिक्चर, आडियो, वीडियो तथा एनीमेशन को एक साथ प्रयोग करने के लिए किया जाता है।
Exam Tips:
a) परिभाषा में पाँचों माध्यमों के नाम लिखें।
Question 2: मल्टीमीडिया के भागों के नाम लिखो।
Answer:
मल्टीमीडिया के विभिन्न भाग निम्न हैं–
1. टैक्सट
2. पिक्चर
3. आडियो
4. वीडियो
5. एनीमेशन
Exam Tips:
a) कुल पाँच भाग हैं; सभी क्रम से लिखें।
Question 3: एनीमेशन क्या होती है?
Answer:
एनीमेशन का अर्थ है बनावटी तस्वीरों को लगातार इस प्रकार दिखाना कि वे चलती-फिरती नज़र आएं।
Exam Tips:
a) "बनावटी तस्वीरें" और "चलती-फिरती नज़र आना" – ये दोनों बातें लिखें।
Question 4: वीडियो क्या होती है?
Answer:
वीडियो का अर्थ है तस्वीरों को चलते दिखाना। इसमें काफी तस्वीरों को लगातार दिखाया जाता है, जिससे वे चलती नज़र आती हैं। हमारी फिल्में इसी प्रकार दिखाई जाती हैं।
Exam Tips:
a) उदाहरण के रूप में फिल्मों का नाम अवश्य लिखें।
Question 5: स्लाइड प्रेजेंटेशन पर एक नोट लिखो।
Answer:
स्लाइड प्रेजेंटेशन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा यूजर द्वारा बनाई गई स्लाइडों को एक-एक करके स्क्रीन या प्रोजैक्टर पर दिखाया जा सकता है। इसका प्रयोग लैक्चर आदि में किया जाता है।
Exam Tips:
a) उपयोग का उदाहरण (लैक्चर) अवश्य दें।
Question 6: मल्टीमीडिया कानफ्रेंसिंग क्या होती है?
Answer:
मल्टीमीडिया कानफ्रेंसिंग वह कानफ्रेंसिंग होती है जिसमें कम्प्यूटर, नैटवर्क तथा मल्टीमीडिया का प्रयोग करके लोग आपस में वार्तालाप करते हैं। यह वार्तालाप दूर बैठे लोग भी कर सकते हैं।
Exam Tips:
a) कम्प्यूटर, नैटवर्क और दूर बैठे लोगों का उल्लेख करें।
4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न
Question 1: मल्टीमीडिया के भागों के बारे में लिखें।
Answer:
मल्टीमीडिया के निम्न भाग होते हैं–
1. टैक्सट : टैक्सट मल्टीमीडिया का बेसिक भाग होता है। किसी भी प्रकार के मल्टीमीडिया प्रोजैक्ट में जानकारी या शाब्दिक रूप देने के लिए टैक्सट का प्रयोग होता है। टैक्सट किसी भी भाषा में लिखा जा सकता है।
2. पिक्चर : पिक्चर या तस्वीर मल्टीमीडिया का एक महत्त्वपूर्ण भाग है। जो जानकारी हम टैक्सट रूप में नहीं पेश कर सकते, उसे हम तस्वीर के रूप में पेश कर सकते हैं। तस्वीर द्वारा पेश की जानकारी ज्यादा प्रभावशाली होती है। तस्वीरें कई प्रकार तथा फारमैट की होती हैं।
3. आवाज : आवाज़ भी मल्टीमीडिया का महत्त्वपूर्ण भाग है। इससे हमारे मल्टीमीडिया ऑबजैक्ट में प्रभाव बढ़ता है। आवाज़ दो प्रकार की होती है – एनालॉग तथा डिजीटल। डिजीटल प्रकार से स्टोर की आवाज़ ज्यादा प्रभावशाली होती है।
4. वीडियो : वीडियो को चलचित्र भी कहते हैं। ये असल में तस्वीरें ही होती हैं जिनको क्रमवार तेज़ी से चलाया जाता है, जिससे वे हमें चलती दिखाई देती हैं।
5. एनीमेशन : एनीमेशन तस्वीरों को तेज़ी से चलता दिखाने से ही बनती है। इसमें तस्वीरें कृत्रिम होती हैं। कई प्रकार के कार्टून इसी तकनीक से बनते हैं।
Exam Tips:
a) पाँचों भागों के नाम शीर्षक के रूप में अलग-अलग लिखें।
b) हर भाग के साथ एक-दो वाक्यों में उसका महत्त्व बताएं।
Question 2: मल्टीमीडिया की क्या ज़रूरतें हैं?
Answer:
मल्टीमीडिया की निम्नलिखित ज़रूरतें हैं–
(1) हार्डवेयर ज़रूरतें : मल्टीमीडिया के लिए प्रयोग होने वाले इनपुट डिवाइस निम्न हैं–
कीबोर्ड, माऊस, स्क्रीन, स्कैनर, वॉयस रैकोगनीशन सिस्टम, डिजीटल कैमरा
(2) आऊटपुट यंत्र : मल्टीमीडिया के लिए निम्न आऊटपुट डिवाइस चाहिए–
मॉनीटर, आडियो डिवाइस, वीडियो डिवाइस, प्रोजैक्टर, प्रिंटर
(3) स्टोरेज डिवाइस : मल्टीमीडिया के लिए निम्न स्टोरेज डिवाइस चाहिए–
रैम, हार्ड डिस्क ड्राइव, मैगनेटिक टेप, CD/DVD, USB पैन ड्राइव
(4) साफ्टवेयर : मल्टीमीडिया के लिए कई साफ्टवेयर प्रयोग होते हैं, उनमें से कुछ निम्न प्रकार हैं–
अडोब डायरैक्टर, मीडिया ब्लैंडर, मीडिया वर्क्स, क्रिएट टूगेदर, पूले एम ओ, मल्टीमीडिया बिल्डर
Exam Tips:
a) उत्तर को चार शीर्षकों में बाँटें: हार्डवेयर, आऊटपुट, स्टोरेज, साफ्टवेयर।
b) हर शीर्षक के नीचे उदाहरणों की सूची बनाएं।
Question 3: मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन क्या है? इसको बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
Answer:
किसी खास विषय से संबंधित जानकारी को मल्टीमीडिया की मदद से पेश करने के ढंग को मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन कहते हैं। इसके लिए सबसे पहले स्क्रिप्ट लिखी जाती है। इसमें यह दर्शाया जाता है कि प्रेजेंटेशन के लिए कौन-कौन सी ज़रूरतें होती हैं और इसको दर्शकों के सामने किस प्रकार पेश किया जाता है। इसके बाद इसके भागों जैसे टैक्सट, आडियो, वीडियो आदि की तैयारी की जाती है।
मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन बनाने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए–
1. प्रेजेंटेशन में टैक्सट कम रखें।
2. आडियो तथा संगीत की क्वालिटी बढ़िया रखें।
3. कीबोर्ड तथा माऊस के प्रयोग की सहूलतें रखें।
4. प्रेजेंटेशन प्रभावशाली होना चाहिए।
5. यह छोटे आकार का होना चाहिए।
Exam Tips:
a) पहले परिभाषा लिखें, फिर ध्यान रखने योग्य बातों की सूची दें।
b) स्क्रिप्ट लिखना पहला कदम है – इसका उल्लेख करें।
Question 4: मल्टीमीडिया के क्षेत्रों के बारे में लिखें।
Answer:
मल्टीमीडिया के प्रयोग के निम्न क्षेत्र हैं–
1. शिक्षा – शिक्षा के क्षेत्र में इसका प्रयोग विद्यार्थियों को सामग्री देने के लिए किया जाता है। ई-लर्निंग भी इसी का एक भाग है। इसके प्रयोग से अध्यापन को काफी प्रभावशाली बनाया जा सकता है।
2. व्यापार – मल्टीमीडिया के प्रयोग से एक व्यापारी अपने व्यापार की पेशकारी बढ़िया ढंग से कर सकता है। इसके अलावा इसका प्रयोग ट्रेनिंग, बाज़ारीकरण तथा मशहूरी करने के लिए भी किया जाता है। वीडियो कानफ्रेंसिंग द्वारा व्यापारी एक-दूसरे से दूर बैठे बात कर सकते हैं।
3. मैडीकल सेवा – मल्टीमीडिया के प्रयोग से मैडीकल क्षेत्र में कृत्रिम वस्तुएं बनाई जा सकती हैं। इसके लिए एनीमेशन या वरचुअल टैकनालॉजी का प्रयोग किया जाता है।
4. मनोरंजन – मनोरंजन क्षेत्र में मल्टीमीडिया का प्रयोग रेडियो, टेलीविज़न, गेम, वीडियो तथा फिल्मों में किया जाता है। इससे इनकी क्वालिटी को बढ़िया बनाया जा सकता है।
5. जनतक स्थान – मल्टीमीडिया का प्रयोग लाइब्रेरी, शापिंग मॉल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन तथा होटलों आदि में ज़रूरी सूचना देने के लिए किया जाता है।
6. मल्टीमीडिया कानफ्रेंस – मल्टीमीडिया कानफ्रेंस दूर बैठकर दूसरे व्यक्तियों से बात करने की प्रक्रिया को कहते हैं। इसके द्वारा हम अपनी बातें दूसरों के आगे रख सकते हैं।
Exam Tips:
a) छहों क्षेत्रों के नाम अलग शीर्षक के रूप में लिखें।
b) हर क्षेत्र का एक उपयोग उदाहरण सहित बताएं।
Important Questions and Answers – रिक्त स्थान भरें
Question 1: तस्वीरें …………. का एक भाग हैं।
(क) टैक्सट
(ख) वर्ड
(ग) मल्टीमीडिया
(घ) विंडो
Answer:
(ग) मल्टीमीडिया
Exam Tips:
a) पिक्चर मल्टीमीडिया के पाँच भागों में से एक है।
Question 2: मल्टीमीडिया के ……….. भाग होते हैं।
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पांच
Answer:
(घ) पांच
Exam Tips:
a) भाग: टैक्सट, पिक्चर, आडियो, वीडियो, एनीमेशन।
Question 3: वैक्टर तथा ……….. तस्वीर के दो प्रकार हैं।
(क) टैक्सट
(ख) बिटमैप
(ग) वैक्टर
(घ) वियू
Answer:
(ख) बिटमैप
Exam Tips:
a) तस्वीर के दो प्रकार: वैक्टर और बिटमैप।
Question 4: ………….. की तीन किस्में होती हैं।
(क) वर्ड
(ख) मीडिया
(ग) टैक्सट
(घ) तस्वीर
Answer:
(ग) टैक्सट
Exam Tips:
a) पुस्तक के उत्तर के अनुसार विकल्प (ग) लिखें।
Question 5: पाथ तथा फ्रेम ……….. की किस्में हैं।
(क) टैक्सट
(ख) विडियो
(ग) आडीओ
(घ) एनीमेशन
Answer:
(घ) एनीमेशन
Exam Tips:
a) एनीमेशन के दो प्रकार: पाथ और फ्रेम।
Important Questions and Answers – सही और ग़लत बताएँ
Question 1: अलग-अलग मीडिया की एकत्रता को मल्टीमीडिया कहा जाता है। (सही या ग़लत)
Answer:
सही
Exam Tips:
a) पूरा वाक्य ध्यान से पढ़कर केवल "सही" या "ग़लत" लिखें।
Question 2: मल्टीमीडिया में तस्वीरें गतिमान की जा सकती हैं और स्रोतों को आवाज़ भी सुनाई जा सकती है। (सही या ग़लत)
Answer:
सही
Exam Tips:
a) पूरा वाक्य ध्यान से पढ़कर केवल "सही" या "ग़लत" लिखें।
Question 3: बिटमैप इमेज का आकार वैक्टर इमेज से छोटा होता है। (सही या ग़लत)
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) पूरा वाक्य ध्यान से पढ़कर केवल "सही" या "ग़लत" लिखें।
Question 4: मल्टीमीडिया में अधिक-से-अधिक टैक्सट भरा होना चाहिये। (सही या ग़लत)
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) पूरा वाक्य ध्यान से पढ़कर केवल "सही" या "ग़लत" लिखें।
Important Questions and Answers – छोटे उत्तर वाले प्रश्न
Question 1: मल्टीमीडिया बनाने वाले अलग-अलग मीडिया के नाम बताएं।
Answer:
1. टैक्सट : मल्टीमीडिया में कुछ लिखित सामग्री शामिल होती है, जिसको टैक्सट कहा जाता है।
2. चित्र : अगर लिखित की जगह पर चित्र पेश किये जायें तो यह दिलचस्प लगते हैं।
3. एनीमेशन : स्थिर चित्र में पैदा की गई हिल-जुल को एनीमेशन कहा जाता है।
4. आवाज़ : प्रेजेंटेशन को प्रभावशाली बनाने के लिए उसमें आवाज़ का होना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि मनुष्य पढ़ने के स्थान पर सुनकर सीखना ज्यादा पसन्द करता है।
5. फिल्म : यह मल्टीमीडिया का एक ज़रूरी अंग है। फिल्में दर्शकों को बहुत ज्यादा प्रभावित करती हैं।
Exam Tips:
a) पाँचों माध्यमों के नाम क्रम से लिखें।
Question 2: मल्टीमीडिया के लिए कौन-कौन से हार्डवेयर की जरूरत होती है?
Answer:
मल्टीमीडिया के लिए ज़रूरी हार्डवेयर नीचे दिए अनुसार हैं–
1. साउंड कार्ड
2. मॉनीटर
3. सी० डी० रोम ड्राइव
4. माइक्रोफोन
5. वैब या डिजीटल कैमरा
6. हैंड फोन
Exam Tips:
a) छहों हार्डवेयर के नाम सूची बनाकर लिखें।
Question 3: अलग-अलग प्रकार की मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन की सूची बनायें।
Answer:
1. स्लाइड प्रेजेंटेशन : इसमें स्लाइडें तैयार की जाती हैं। स्लाइडों में टैक्सट, तस्वीरें, आवाजें, वीडियो आदि भरे जा सकते हैं।
2. प्रेजेंटेशन : इनमें यूज़र कम्प्यूटर से सीधा ही जुड़ जाता है। यूज़र काम करने या उत्तरों के चुनाव के लिए स्क्रीन पर नज़र आने वाली तस्वीरों का चुनाव करता है।
3. वैब पेज : मल्टीमीडिया की प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए वैब पेज़ों को इस्तेमाल किया जा सकता है। वैब पेज़ों को एकत्रित करके वैब साईट तैयार की जा सकती है।
Exam Tips:
a) तीनों प्रकारों के नाम शीर्षक के रूप में लिखकर एक-एक पंक्ति में समझाएं।
Free study material for Computer
Computer Class 7 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 06 मल्टीमीडिया से जान-पहचान
Official Punjab Board Solutions for Hindi Medium Chapter 06 मल्टीमीडिया से जान-पहचान
Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 06 मल्टीमीडिया से जान-पहचान. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 7 Computer, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for Hindi Medium Chapter 06 मल्टीमीडिया से जान-पहचान
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 7 Computer module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.
Next Steps in Your Computer Revision
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 7 Computer.
FAQs
The complete and updated PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 6 मल्टीमीडिया से जान-पहचान is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 6 मल्टीमीडिया से जान-पहचान as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 6 मल्टीमीडिया से जान-पहचान will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 7 Computer. You can access PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 6 मल्टीमीडिया से जान-पहचान in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 6 मल्टीमीडिया से जान-पहचान in printable PDF format for offline study on any device.