Official Punjab Board Solutions for Class 6 Computer: Hindi Medium Chapter 06 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
Review structured textbook solutions for Class 6 Computer Hindi Medium Chapter 06 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर. Built according to Punjab Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Chapter-wise Solutions for Computer: Hindi Medium Chapter 06 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
Access the complete solution PDF for Class 6 Computer below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
1. रिक्त स्थान भरो
Question 1: कम्प्यूटर हार्डवेयर और ……….. का सुमेल है।
(क) सॉफ्टवेयर
(ख) एप्लीकेशन
(ग) प्रोग्राम
(घ) उपरोक्त सभी
Answer:
(क) सॉफ्टवेयर
Exam Tips:
a) कम्प्यूटर हार्डवेयर (भौतिक भाग) और सॉफ्टवेयर का मेल है।
Question 2: हिदायतों के समूह को ……….. कहा जाता है।
(क) सॉफ्टवेयर
(ख) हार्डवेयर
(ग) प्रोग्राम
(घ) एप्लीकेशन
Answer:
(ग) प्रोग्राम
Exam Tips:
a) हिदायतों की लड़ी को प्रोग्राम कहते हैं।
Question 3: प्रोग्रामों के समूह को ………… कहा जाता है।
(क) हार्डवेयर
(ख) सॉफ्टवेयर
(ग) प्रोग्राम
(घ) एप्लीकेशन
Answer:
(ख) सॉफ्टवेयर
Exam Tips:
a) प्रोग्राम और सॉफ्टवेयर का अंतर याद रखें: कई प्रोग्राम मिलकर सॉफ्टवेयर बनाते हैं।
Question 4: मुख्य तौर पर सॉफ्टवेयर ………….. प्रकार के होते हैं।
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
Answer:
(क) दो
Exam Tips:
a) दो प्रकार हैं: सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर।
Question 5: कम्प्यूटर …………. के बगैर कार्य नहीं कर सकता।
(क) वर्ड
(ख) एक्सैल
(ग) आपरेटिंग सिस्टम
(घ) पावर प्वाईंट
Answer:
(ग) आपरेटिंग सिस्टम
Exam Tips:
a) आपरेटिंग सिस्टम सिस्टम सॉफ्टवेयर का उदाहरण है।
2. बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: सी०पी०यू० का कौन सा भाग बाकी सभी भागों जैसे प्रोसैसर, हार्ड डिस्क, रैम आदि को जोड़ता है?
Answer:
मदरबोर्ड कम्प्यूटर के सभी भागों जैसे प्रोसैसर, हार्ड डिस्क, रैम आदि को आपस में जोड़ता है।
Exam Tips:
a) एक वाक्य में उत्तर लिखें: "मदरबोर्ड"।
Question 2: कम्प्यूटर को दी गई सभी हिदायतों के समूह को क्या कहा जाता है?
Answer:
कम्प्यूटर को दी गई सभी हिदायतों के समूह को सॉफ्टवेयर कहा जाता है।
Exam Tips:
a) "हिदायतों की लड़ी = प्रोग्राम" और "प्रोग्रामों का समूह = सॉफ्टवेयर" याद रखें।
Question 3: कम्प्यूटर के कौन-से भाग को छुआ नहीं जा सकता, केवल महसूस किया जा सकता है?
Answer:
सॉफ्टवेयर को छुआ नहीं जा सकता।
Exam Tips:
a) हार्डवेयर को छू सकते हैं, सॉफ्टवेयर को नहीं।
Question 4: सॉफ्टवेयर की कौन-सी दो किस्में होती हैं?
Answer:
सिस्टम सॉफ्टवेयर तथा एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर।
Exam Tips:
a) दोनों किस्मों के नाम लिखना ज़रूरी है।
Question 5: किस किस्म के सॉफ्टवेयर अधिक महंगे होते हैं?
Answer:
सिस्टम सॉफ्टवेयर अधिक महंगे होते हैं।
Exam Tips:
a) सिस्टम सॉफ्टवेयर बनाना कठिन होता है, इसलिए यह महंगा होता है।
3. छोटे उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: हार्डवेयर क्या है?
Answer:
कम्प्यूटर का वह भाग जिसे हम छू सकते हैं और जिसका कुछ भार होता है, हार्डवेयर कहलाता है। की-बोर्ड, माऊस, मॉनीटर, प्रिंटर आदि हार्डवेयर हैं। हार्डवेयर द्वारा हम कम्प्यूटर को इनपुट देते हैं और आऊटपुट लेते हैं।
Exam Tips:
a) परिभाषा के साथ कम से कम दो उदाहरण लिखें।
b) "छू सकते हैं" और "भार होता है" – ये दो बातें अवश्य लिखें।
Question 2: सॉफ्टवेयर क्या होता है?
Answer:
हिदायतों की लड़ी को प्रोग्राम कहते हैं। प्रोग्रामों के समूह को सॉफ्टवेयर कहा जाता है।
Exam Tips:
a) पहले प्रोग्राम की परिभाषा लिखें, फिर सॉफ्टवेयर की।
Question 3: मदर बोर्ड के साथ जोड़े जाने वाले यन्त्रों के नाम लिखो।
Answer:
मदर बोर्ड के साथ निम्न यन्त्र जोड़े जा सकते हैं –
1. हार्ड ड्राइव
2. वीडियो कार्ड
3. प्रोसैसर
4. फैन
5. रैम
6. पावर सप्लाई
7. सी.डी./डी.वी.डी. ड्राइव
Exam Tips:
a) सात यन्त्र क्रम से लिखें; कम से कम पाँच लिखने का प्रयास करें।
Question 4: हार्डवेयर के चार उदाहरण दो।
Answer:
हार्डवेयर के चार उदाहरण निम्नलिखित हैं –
1. की-बोर्ड
2. माऊस
3. मॉनीटर
4. प्रिंटर
Exam Tips:
a) ऐसे उदाहरण लिखें जिन्हें छुआ जा सकता हो।
Question 5: सॉफ्टवेयर की क्या विशेषताएँ होती हैं?
Answer:
सॉफ्टवेयर की निम्न विशेषताएँ होती हैं –
1. सॉफ्टवेयर का भार नहीं होता।
2. इन्हें छू नहीं सकते।
3. ये कीमती होते हैं।
4. ये हार्डवेयर को कार्य करने के निर्देश देते हैं।
Exam Tips:
a) चारों विशेषताएँ क्रमांक देकर लिखें।
Question 6: हार्डवेयर का ध्यान रखने के लिए ज़रूरी निर्देश क्या हैं?
Answer:
हार्डवेयर का ध्यान रखने के लिए ज़रूरी निर्देश निम्नलिखित हैं –
1. कम्प्यूटर के भागों की तारों को मत छेड़ो।
2. हार्डवेयर को ठीक तरीके से रखो और टूटने से बचाओ।
3. कम्प्यूटर के भागों को साफ रखो।
4. चलते कम्प्यूटर के भागों को साफ मत करो।
5. साफ करने के लिए साफ कपड़ा या सॉफ्ट झाड़न का उपयोग करो।
6. कम्प्यूटर के नज़दीक कुछ न खाओ।
7. काम करने के बाद कम्प्यूटर को ढककर रखो।
8. की-बोर्ड की कीज़ को ज़ोर से दबाना नहीं चाहिए।
Exam Tips:
a) बिंदुओं में लिखने से पूरे अंक मिलते हैं।
b) कम से कम 5–6 निर्देश अवश्य लिखें।
4. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर तथा सिस्टम सॉफ्टवेयर में अन्तर बताएँ।
Answer:
एप्लीकेशन तथा सिस्टम सॉफ्टवेयर में निम्न अंतर हैं –
| एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर | सिस्टम सॉफ्टवेयर |
|---|---|
| 1. यह कम्प्यूटर के चलने के लिए ज़रूरी नहीं होते। | 1. यह कम्प्यूटर के चलने के लिए ज़रूरी होते हैं। |
| 2. इनकी बनावट साधारण होती है। | 2. इनकी बनावट कठिन होती है। |
| 3. इन्हें बनाना आसान है। | 3. इन्हें बनाना कठिन होता है। |
| 4. इनकी कीमत कम होती है। | 4. इनकी कीमत ज़्यादा होती है। |
| 5. ये हार्डवेयर के साथ सीधा संपर्क नहीं कर सकते। | 5. ये हार्डवेयर के साथ सीधा संपर्क करते हैं। |
| 6. उदाहरण – पेंट, वर्ड आदि। | 6. उदाहरण – विंडोज़, यूनिक्स आदि। |
Exam Tips:
a) अंतर लिखने के लिए दो कॉलम की तालिका बनाएँ।
b) दोनों के उदाहरण लिखना न भूलें।
Question 2: हार्डवेयर पर एक नोट लिखो।
Answer:
कम्प्यूटर सिस्टम का वह भाग जिसका भार होता है और जिसे हम छू सकते हैं, उसे हार्डवेयर कहते हैं। ये कम्प्यूटर के भौतिक भाग होते हैं।
हार्डवेयर की विशेषताएँ
1. हार्डवेयर को हम छू सकते हैं।
2. इसे महसूस किया जा सकता है।
3. ये स्थान घेरते हैं।
4. इसमें डाटा स्टोर तथा प्रोसैस कर सकते हैं।
Exam Tips:
a) पहले परिभाषा, फिर विशेषताएँ क्रम से लिखें।
एक्टिविटी
Question 1: निम्न को उनकी श्रेणी (सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर) के अनुसार लिखो।
(a) फ्लॉपी डिस्क
(b) हार्ड डिस्क
(c) एम एस वर्ड
(d) सी०डी०
(e) एम एस पेंट
(f) माऊस
(g) मॉनिटर
(h) एम एस एक्सेल
(i) की-बोर्ड
(j) ऑपरेटिंग सिस्टम
Answer:
| सॉफ्टवेयर | हार्डवेयर |
|---|---|
| एम एस वर्ड | फ्लॉपी डिस्क |
| एम एस पेंट | मॉनिटर |
| एम एस एक्सेल | की-बोर्ड |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | हार्ड डिस्क |
| सी०डी० | |
| माऊस |
Exam Tips:
a) जिसे छू सकते हैं वह हार्डवेयर है; जो प्रोग्राम है वह सॉफ्टवेयर है।
Question 2: विद्यार्थियों को कम्प्यूटर लैब में ग्रुप बनाकर ले जाओ तथा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के भागों की लिस्ट तैयार करो। दिए गए यंत्रों (की-बोर्ड, माऊस, मॉनीटर, प्रिंटर, स्पीकर, सी०पी०यू०, विंडोज़, एम एस पेंट, एम एस वर्ड, इंटरनेट, यू०पी०एस०, स्कैनर, जॉय स्टिक, कैमरा, माइक्रोफोन) में से जो-जो भाग लैब में मौजूद हैं उन पर निशान लगाओ।
Answer:
यह उत्तर लैब के निरीक्षण पर आधारित है। सारे उपकरण आपकी लैब में उपलब्ध न भी हों। पुस्तक में की-बोर्ड, माऊस, मॉनीटर और प्रिंटर पर निशान (√) लगाया गया है। जो उपकरण आपकी लैब में हों, उन पर निशान लगाओ।
Exam Tips:
a) लैब में जाकर स्वयं उपकरण देखकर निशान लगाएँ।
PSEB 6th Class Computer Guide हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर Important Questions and Answers
रिक्त स्थान भरो
Question 1: कम्प्यूटर के भौतिक भागों को ……………….. कहते हैं।
(क) हार्डवेयर
(ख) सॉफ्टवेयर
(ग) लिव वेयर
(घ) सिस्टम
Answer:
(क) हार्डवेयर
Exam Tips:
a) भौतिक यानी छूने योग्य भाग हार्डवेयर होते हैं।
Question 2: ……………………….. को हम छू नहीं सकते।
(क) हार्डवेयर
(ख) सॉफ्टवेयर
(ग) लिव वेयर
(घ) सिस्टम
Answer:
(ख) सॉफ्टवेयर
Exam Tips:
a) सॉफ्टवेयर केवल निर्देशों का समूह है, इसलिए इसे छू नहीं सकते।
Question 3: ……………. सॉफ्टवेयर के बगैर कम्प्यूटर नहीं चल सकता।
(क) सिस्टम
(ख) एप्लीकेशन
(ग) वर्ड
(घ) नोटपैड
Answer:
(क) सिस्टम
Exam Tips:
a) आपरेटिंग सिस्टम सिस्टम सॉफ्टवेयर है, इसके बिना कम्प्यूटर कार्य नहीं करता।
Question 4: सॉफ्टवेयर ……………… प्रकार के होते हैं।
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) एक
Answer:
(क) दो
Exam Tips:
a) सिस्टम और एप्लीकेशन – कुल दो प्रकार।
बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: दो प्रकार के सॉफ्टवेयर कौन से होते हैं?
Answer:
सिस्टम सॉफ्टवेयर तथा एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर।
Exam Tips:
a) दोनों नाम लिखें।
Question 2: कम्प्यूटर के अंदरूनी भागों को किस भाग द्वारा आपस में जोड़ा जाता है?
Answer:
मदरबोर्ड।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षिप्त रखें।
छोटे उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: हार्डवेयर की विशेषताएँ लिखो।
Answer:
हार्डवेयर की निम्न विशेषताएँ होती हैं –
1. हार्डवेयर को हम छू सकते हैं।
2. हार्डवेयर को हम महसूस कर सकते हैं।
3. हार्डवेयर स्थान घेरते हैं।
4. हार्डवेयर में डाटा स्टोर तथा प्रोसैस किया जाता है।
Exam Tips:
a) चारों विशेषताएँ क्रमांक के साथ लिखें।
Question 2: सिस्टम यूनिट क्या होता है?
Answer:
सिस्टम यूनिट को कई नामों से जाना जाता है, जैसे कम्प्यूटर केस, चेसी कैबिनेट आदि। यह एक प्लास्टिक या धातु का बक्सा होता है जिसमें कम्प्यूटर के सारे मुख्य भाग जैसे मदरबोर्ड, प्रोसेसर, हार्ड डिस्क, पावर सप्लाई, सीडी ड्राइव, रैम, फ्लॉपी डिस्क आदि लगे होते हैं। यह अक्सर मॉनिटर की साइड में रखा होता है।
Exam Tips:
a) इसके अन्य नाम और अंदर लगे भागों के नाम अवश्य लिखें।
Question 3: सिस्टम सॉफ्टवेयर क्या होता है?
Answer:
सिस्टम सॉफ्टवेयर वह सॉफ्टवेयर होता है जिसका प्रयोग कम्प्यूटर की अंदरूनी कार्य प्रणाली तथा ऑपरेशंस को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर हार्डवेयर से सीधा बातचीत करता है तथा उससे कार्य करवाता है। ऑपरेटिंग सिस्टम, यूटिलिटी प्रोग्राम, भाषा ट्रांसलेटर आदि सिस्टम सॉफ्टवेयर के उदाहरण हैं। इसके बगैर कम्प्यूटर कार्य नहीं कर सकता। यह सॉफ्टवेयर काफी कीमती तथा बनाने में मुश्किल होते हैं।
Exam Tips:
a) उदाहरण अवश्य लिखें: ऑपरेटिंग सिस्टम, यूटिलिटी प्रोग्राम आदि।
b) यह भी लिखें कि इसके बिना कम्प्यूटर नहीं चलता।
Free study material for Computer
Step-by-Step Textbook Answers: Class 6 Computer Hindi Medium Chapter 06 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
Chapter Exercise Answers for Class 6 Computer
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 06 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर tailored for Class 6 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Computer.
Detailed Answer Guides for Hindi Medium Chapter 06 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 06 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Complete Preparation Kit for Class 6 Exams
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 6 Computer.
FAQs
The complete and updated PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 6 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 6 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 6 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Computer. You can access PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 6 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 6 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर in printable PDF format for offline study on any device.