Download Punjab Board Solutions for Class 6 Computer Hindi Medium Chapter 05 एम एस पेंट (भाग-2)
Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 05 एम एस पेंट (भाग-2) using the official curriculum guides for Class 6 Computer. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access Punjab Board Solutions and Answers
Navigate directly to the solved Computer textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
1. रिक्त स्थान भरो
Question 1: क्लिप बोर्ड मीनू में तीन ऑप्शन होते हैं। कट, कॉपी तथा ………
(क) पेस्ट
(ख) मूव
(ग) क्लोज
(घ) जूम
Answer:
(क) पेस्ट
Exam Tips:
a) सही विकल्प चुनने से पहले सभी विकल्प ध्यान से पढ़ें।
Question 2: सबसे ऊपरी बटन जो डायमंड शेप के बीच लाइन होती है उसको ……. टूल कहते हैं।
(क) पेस्ट
(ख) कट
(ग) कॉपी
(घ) क्रोप
Answer:
(घ) क्रोप
Exam Tips:
a) सही विकल्प चुनने से पहले सभी विकल्प ध्यान से पढ़ें।
Question 3: ……….. टूल पेंटागन ड्रा करने में प्रयोग होता है।
(क) त्रिभुज
(ख) आयत
(ग) पेंटागन
(घ) हैक्सागन
Answer:
(ग) पेंटागन
Exam Tips:
a) सही विकल्प चुनने से पहले सभी विकल्प ध्यान से पढ़ें।
Question 4: इरेज़र टूल की मदद से हम माऊस का ………. बटन दबा कर तस्वीर मिटा सकते हैं।
(क) दायां
(ख) बायां
(ग) स्क्रोल
(घ) कोई नहीं
Answer:
(ख) बायां
Exam Tips:
a) इरेज़र से बायां बटन दबाकर मिटाने पर कलर 2 (बैकग्राउंड रंग) भरता है।
Question 5: अगर हम माऊस का ………. बटन दबाते हैं तो कलर 2 का प्रयोग होता है।
(क) बायां
(ख) दायां
(ग) स्क्रोल
(घ) कोई नहीं
Answer:
(ख) दायां
Exam Tips:
a) बायां बटन कलर 1 और दायां बटन कलर 2 के लिए है।
2. बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: किस टूल का प्रयोग करके वर्ग बनाया जा सकता है?
Answer:
रैक्टेंगल टूल का प्रयोग करके।
Exam Tips:
a) वर्ग और आयत दोनों इसी टूल से बनते हैं।
Question 2: किस टूल का प्रयोग करके तस्वीर के किसी भाग को मिटाया जा सकता है?
Answer:
इरेज़र टूल का प्रयोग करके।
Exam Tips:
a) सही टूल का नाम ही एक पंक्ति में लिखें।
Question 3: किस टूल का प्रयोग तस्वीर को बड़ा करके देखने के लिए किया जाता है?
Answer:
जूम टूल (मैग्नीफायर टूल) का।
Exam Tips:
a) जूम इन से तस्वीर बड़ी दिखती है।
Question 4: किस टूल का प्रयोग स्वतंत्र लाइनें लगाने के लिए किया जाता है?
Answer:
पेंसिल टूल का।
Exam Tips:
a) पेंसिल टूल से हाथ से खींचने जैसी लाइनें बनती हैं।
Question 5: किस टूल का प्रयोग ड्राइंग में टैक्सट शामिल करने के लिए किया जाता है?
Answer:
टैक्सट टूल का।
Exam Tips:
a) टैक्सट टूल का चिह्न "A" होता है।
3. छोटे उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: क्लिप बोर्ड मीनू में कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध होते हैं?
Answer:
क्लिप बोर्ड मीनू में नीचे दिए तीन विकल्प उपलब्ध होते हैं –
1. कट
2. कॉपी
3. पेस्ट।
Exam Tips:
a) तीनों के नाम क्रम से लिखें।
Question 2: क्रॉप विकल्प के बारे में लिखो।
Answer:
क्रॉप विकल्प का प्रयोग अपनी तस्वीर को क्रॉप करने के लिए किया जाता है। यह एक डायमंड आकार का बटन होता है, जिसके बीच एक लाइन लगी होती है। इसके द्वारा चुना गया हिस्सा ही सेव होता है, बाकी सारा हिस्सा कट जाता है।
Exam Tips:
a) बटन का आकार (डायमंड) अवश्य लिखें।
Question 3: टूल्स मीनू में मौजूद टूल्स के नाम लिखो।
Answer:
टूल्स मीनू में नीचे लिखे टूल्स उपलब्ध होते हैं –
1. पेंसिल टूल
2. फिल विद कलर टूल
3. टैक्सट टूल
4. इरेज़र टूल
5. कलर पिकर
6. मैग्नीफायर।
Exam Tips:
a) छह टूल हैं, कोई छूटे नहीं।
Question 4: साइज टूल क्या होता है?
Answer:
साइज टूल ऐसा टूल होता है जिसकी सहायता से पेंट में ब्रश, पेंसिल तथा इरेज़र का आकार बदला जा सकता है। यह टूल ब्रश, पेंसिल तथा इरेज़र टूल सिलेक्ट करने के बाद ही एक्टिव होता है।
Exam Tips:
a) ध्यान दें कि यह टूल तभी एक्टिव होता है जब ब्रश, पेंसिल या इरेज़र चुना हो।
Question 5: ब्रश के बारे में लिखो।
Answer:
ब्रश टूल की सहायता से अपनी तस्वीर में विभिन्न मोटाई की तथा विभिन्न टेक्सचर की लाइनें बनाई जा सकती हैं। ब्रश टूल हमें विभिन्न प्रकार के टेक्सचर भी प्रदान करता है।
Exam Tips:
a) "मोटाई" और "टेक्सचर" शब्द उत्तर में लिखें।
Question 6: होम टैब रिबन में मौजूद ग्रुप के नाम लिखो।
Answer:
होम टैब रिबन में नीचे दिए गए ग्रुप मौजूद होते हैं –
1. क्लिप बोर्ड
2. इमेज
3. टूल्स
4. ब्रश
5. शेप
6. साइज
7. कलर।
Exam Tips:
a) कुल सात ग्रुप हैं।
4. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: एम एस पेंट में कलर टूल की व्याख्या करें।
Answer:
रिबन के कलर सैक्शन के तीन भाग होते हैं –
1. कलर बॉक्स, जो एक्टिव कलर दिखाते हैं (कलर 1 तथा कलर 2)
2. कलर पैलेट
3. एडिट कलर बटन
1. कलर बॉक्स
कलर 1 – यह फोरग्राउंड कलर होता है। शुरू में यह काला होता है।
कलर 2 – यह बैकग्राउंड कलर होता है। शुरू में यह सफेद होता है।
2. कलर पैलेट
जब हम तस्वीर बनाते हैं तो कलर पैलेट की दो लाइनें मौजूदा रंग दिखाती हैं। नीचे वाली लाइन हमारे बनाए हुए रंग दिखाती है। पेंट बंद करने के बाद हमारे बनाए रंग खत्म हो जाते हैं।
3. एडिट कलर
यह हमें एडिट कलर डायलॉग बॉक्स में ले जाता है। इसमें किसी भी कलर को चुन कर Add to Custom Colours बटन पर क्लिक किया जा सकता है। इसमें हर बार सिर्फ एक ही रंग शामिल किया जा सकता है। अन्य रंग शामिल करने के लिए दोबारा इस डायलॉग बॉक्स में आना पड़ता है।
Exam Tips:
a) तीनों भाग अलग-अलग शीर्षक देकर लिखें।
b) कलर 1 (काला) और कलर 2 (सफेद) के डिफ़ॉल्ट रंग याद रखें।
Question 2: टैक्सट टूल क्या होता है? टैक्सट को किस प्रकार फॉर्मेट किया जाता है?
Answer:
टैक्सट टूल का प्रयोग अपनी तस्वीर में टैक्सट लिखने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग करने के लिए पहले टैक्सट टूल पर क्लिक करो। कर्सर बदल जाएगा। कर्सर को तस्वीर पर खींचते हुए एक बॉक्स ड्रा करो। अब इस बॉक्स में ज़रूरत अनुसार टाइप किया जा सकता है। सारा टाइप हो जाने पर बॉक्स से बाहर कहीं भी क्लिक करके टाइपिंग बंद की जा सकती है। टाइप करते समय टैक्सट बॉक्स से बाहर नहीं लिखना चाहिए।
टैक्सट को फॉर्मेट करना – इसके लिए नीचे दिए स्टेप प्रयोग किए जाते हैं –
1. टाइप किए गए टैक्सट को सिलेक्ट करो।
2. Font बॉक्स के अंत में दिखाए गए ऐरो पर क्लिक करो। इससे फोंट की सूची दिखाई देगी।
3. बिना माऊस बटन दबाए अपने कर्सर को इस सूची में ऊपर-नीचे घुमाओ, अपनी पसंद का फोंट चुनो और उस पर क्लिक करो।
4. फोंट सूची बंद हो जाएगी और सिलेक्ट किए हुए टैक्सट पर वह फोंट लागू हो जाएगा।
5. इसी प्रक्रिया को दोबारा प्रयोग करके दूसरे टैक्सट को भी फॉर्मेट किया जा सकता है।
6. हम बैकग्राउंड को ओपेक (opaque) से ट्रांसपेरेंट भी बना सकते हैं।
7. हम कलर 1 तथा कलर 2 भी बदल सकते हैं।
टैक्सट के अंत में एंटर दबाने से टैक्सट बॉक्स में अगली लाइन आ जाती है। टैक्सट बॉक्स को खींचकर बड़ा या छोटा भी किया जा सकता है। एक ही टैक्सट बॉक्स में अलग-अलग रंग, साइज़ तथा फोंट का प्रयोग किया जा सकता है। बदलाव सिर्फ सिलेक्ट किए गए टैक्सट पर ही लागू होता है। कार्य पूरा होने पर टैक्सट बॉक्स के बाहर क्लिक करने से टैक्सट बॉक्स गायब हो जाता है और टैक्सट तस्वीर का हिस्सा बन जाता है; फिर उसे दोबारा एडिट नहीं किया जा सकता।
Exam Tips:
a) पहले टैक्सट टूल की परिभाषा, फिर फॉर्मेटिंग के स्टेप लिखें।
b) स्टेप क्रमांक देकर लिखें।
Important Questions – रिक्त स्थान भरें
Question 1: होम टैब रिबन ………. के नीचे होता है।
(क) मीनू बार
(ख) स्टेटस बार
(ग) वर्क एरिया
(घ) स्क्रोल बार
Answer:
(क) मीनू बार
Exam Tips:
a) सही विकल्प चुनने से पहले सभी विकल्प ध्यान से पढ़ें।
Question 2: …….. का प्रयोग तस्वीर का हिस्सा मिटाने के लिए किया जाता है।
(क) कलर
(ख) सिलैक्ट
(ग) इरेज़र
(घ) पैंसिल
Answer:
(ग) इरेज़र
Exam Tips:
a) सही विकल्प चुनने से पहले सभी विकल्प ध्यान से पढ़ें।
Question 3: क्रोप बटन की शेप ….. की तरह होती है।
(क) डायमंड
(ख) पेंटागन
(ग) वर्ग
(घ) आयत
Answer:
(क) डायमंड
Exam Tips:
a) सही विकल्प चुनने से पहले सभी विकल्प ध्यान से पढ़ें।
Question 4: पेंटागन की ……. भुजाएं होती हैं।
(क) 2
(ख) 3
(ग) 7
(घ) 5
Answer:
(घ) 5
Exam Tips:
a) पेंटा = पाँच; हैक्सागन की 6 भुजाएं होती हैं।
Important Questions – बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: क्लिप बोर्ड में कौन-से ऑप्शन होते हैं?
Answer:
कट, कॉपी तथा पेस्ट।
Exam Tips:
a) तीनों नाम क्रम से लिखें।
Question 2: सिलैक्शन में कौन-कौन से ऑप्शन होते हैं?
Answer:
Crop, Resize तथा Rotate/Flip.
Exam Tips:
a) ऑप्शन के अंग्रेज़ी नाम ज्यों के त्यों लिखें।
Question 3: फिल विद कलर क्या होता है?
Answer:
फिल विद कलर के साथ किसी क्षेत्र में एक रंग भरा जा सकता है।
Exam Tips:
a) यह टूल बंद क्षेत्र में रंग भरता है।
Important Questions – छोटे उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: फ्री फॉर्म सिलैक्शन की ज़रूरत कब पड़ती है?
Answer:
फ्री फॉर्म सिलैक्शन की ज़रूरत तब पड़ती है जब हमें उस स्थान पर कार्य करना हो जो कई वस्तुओं से घिरा हो तथा हम उन वस्तुओं को शामिल नहीं करना चाहते।
Exam Tips:
a) उत्तर में "वस्तुओं से घिरा स्थान" वाला भाव लिखें।
Question 2: क्रोप बटन के बारे में जानकारी दो।
Answer:
सिलैक्शन ऑप्शन के सबसे ऊपर जो बटन होता है उसे क्रोप बटन कहा जाता है। इसका प्रयोग तस्वीरों को क्रोप करने के लिए किया जाता है।
Exam Tips:
a) बटन की स्थिति (सिलैक्शन में सबसे ऊपर) लिखें।
Question 3: इनवर्ट कलर ऑप्शन क्या करता है?
Answer:
इनवर्ट कलर ऑप्शन एक काले रंग के मास्क में सफेद अक्षरों से लिखने का कार्य करता है ताकि टैक्सट शानदार नज़र आए।
Exam Tips:
a) उत्तर पुस्तक के अनुसार ही लिखें।
Question 4: पैंसिल टूल किस प्रकार कार्य करता है?
Answer:
पैंसिल टूल का प्रयोग लाइनें लगाने के लिए किया जाता है या फिर इसका प्रयोग जूम इन में टैक्सट एडिट करने के लिए किया जाता है।
Exam Tips:
a) पैंसिल टूल के दोनों उपयोग लिखें।
Question 5: मैगनीफायर टूल के बारे में बताओ।
Answer:
मैगनीफायर टूल का प्रयोग तस्वीर को जूम इन करने के लिए किया जाता है। इसके साथ तस्वीर को नज़दीक से देखा जा सकता है।
Exam Tips:
a) जूम इन शब्द का प्रयोग करें।
Question 6: होम टैब रिबन क्या होता है?
Answer:
होम टैब रिबन पेंट का एक मुख्य रिबन होता है। यह पेंट विंडो में मीनू बार के नीचे दिखाई देता है। इसमें क्लिप बोर्ड, इमेज, टूल्स, ब्रश, शेप, साइज तथा कलर मीनू मौजूद होते हैं।
Exam Tips:
a) रिबन की स्थिति और उसके ग्रुप दोनों लिखें।
Question 7: होम टैब रिबन के मुख्य भागों के नाम लिखो।
Answer:
होम टैब रिबन के मुख्य भाग क्लिप बोर्ड, इमेज, टूल्स, ब्रश, शेप, साइज तथा कलर मीनू होते हैं।
Exam Tips:
a) सात भाग हैं।
Question 8: टूल्स में मौजूद टूल्स के नाम लिखो।
Answer:
टूल्स मीनू में नीचे दिए टूल्स मौजूद होते हैं –
पैंसिल टूल
फिल विद कलर
टैक्सट टूल
इरेज़र टूल
कलर पिकर
मैग्नीफायर टूल।
Exam Tips:
a) पाठ्यपुस्तक की सूची के अनुसार छह टूल लिखें।
Question 9: साइज टूल क्या होता है?
Answer:
साइज टूल वह टूल होता है जिसकी मदद से ब्रश, इरेज़र या पैंसिल की मोटाई का चुनाव किया जाता है।
Exam Tips:
a) "मोटाई" शब्द उत्तर में अवश्य हो।
Question 10: ब्रश के बारे में बताओ।
Answer:
ब्रश एक ऐसा टूल है जिसकी सहायता से विभिन्न प्रकार के टेक्सचर तथा मोटाई की लाइनें बनाई जा सकती हैं।
Exam Tips:
a) टेक्सचर और मोटाई दोनों का उल्लेख करें।
Free study material for Computer
Punjab Board Solutions for Class 6 Computer Hindi Medium Chapter 05 एम एस पेंट (भाग-2)
Chapter Exercise Answers for Class 6 Computer
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 05 एम एस पेंट (भाग-2) tailored for Class 6 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Computer.
Detailed Answer Guides for Hindi Medium Chapter 05 एम एस पेंट (भाग-2)
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 6 Computer module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.
Complete Preparation Kit for Class 6 Exams
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 6 Computer.
FAQs
The complete and updated PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 5 एम एस पेंट (भाग-2) is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 5 एम एस पेंट (भाग-2) as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 5 एम एस पेंट (भाग-2) will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Computer. You can access PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 5 एम एस पेंट (भाग-2) in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 5 एम एस पेंट (भाग-2) in printable PDF format for offline study on any device.