PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 7 इनपुट यन्त्र

Download Punjab Board Solutions for Class 6 Computer Hindi Medium Chapter 07 इनपुट यन्त्र

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 07 इनपुट यन्त्र using the official curriculum guides for Class 6 Computer. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Access Punjab Board Solutions and Answers

View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 07 इनपुट यन्त्र solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Computer.

1. रिक्त स्थान भरें

Question 1: ……… का उपयोग कम्प्यूटर में तस्वीरें दाखिल करने के लिए किया जाता है।
(क) हैडफोन
(ख) वैब कैमरा
(ग) स्पीकर

Answer:

(ख) वैब कैमरा

Exam Tips:

a) तस्वीरें और वीडियो कैप्चर करने वाला यंत्र वैब कैमरा है।

 

Question 2: बारकोड रीडर में ……….. लगा होता है।
(क) सेंसर
(ख) लाइट
(ग) हीट
(घ) मैग्नेट

Answer:

(क) सेंसर

Exam Tips:

a) बारकोड रीडर छोटे स्कैनर की तरह कार्य करता है।

 

Question 3: …………. एक प्वॉइंटिंग यंत्र है।
(क) हैडफोन
(ख) की-बोर्ड
(ग) माऊस
(घ) वैब कैमरा

Answer:

(ग) माऊस

Exam Tips:

a) माऊस स्क्रीन पर करसर को कंट्रोल करता है।

 

Question 4: …………… का उपयोग कम्प्यूटर में टैक्सट तथा तस्वीरें दाखिल करने के लिए किया जाता है।
(क) प्रिंटर
(ख) स्कैनर
(ग) स्पीकर
(घ) माऊस

Answer:

(ख) स्कैनर

Exam Tips:

a) स्कैनर कागज़ पर बनी वस्तु को डिजिटल रूप में बदलता है।

 

Question 5: ………… कीज़ का उपयोग करसर को सभी दिशाओं में घुमाने के लिए किया जाता है।
(क) ऐरो
(ख) स्पैशल
(ग) फंक्शन
(घ) न्यूमैरिक

Answer:

(क) ऐरो

Exam Tips:

a) ऐरो कीज़ चार दिशाओं में करसर को चलाती हैं।

 

2. बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: कम्प्यूटर में तस्वीरें लेने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है?

Answer:

कम्प्यूटर में तस्वीरें लेने के लिए कैमरे का उपयोग किया जाता है।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में लिखें।

 

Question 2: पेंट विंडो के किस भाग का उपयोग स्क्रीन को सरकाने के लिए किया जाता है?

Answer:

पेंट विंडो में स्क्रोल बार का उपयोग स्क्रीन को सरकाने के लिए किया जाता है।

Exam Tips:

a) स्क्रोल बार ऊपर-नीचे या दाएँ-बाएँ स्क्रीन सरकाने में काम आता है।

 

Question 3: की-बोर्ड के ऊपर कितनी फंक्शन कीज़ होती हैं?

Answer:

की-बोर्ड के ऊपर 12 फंक्शन कीज़ होती हैं।

Exam Tips:

a) फंक्शन कीज़ F1 से F12 तक होती हैं।

 

Question 4: वीडियो गेम कंट्रोल करने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है?

Answer:

वीडियो गेम कंट्रोल करने के लिए जॉय स्टिक यंत्र का उपयोग किया जाता है।

Exam Tips:

a) यंत्र का नाम सही वर्तनी में लिखें।

 

Question 5: किन कीज़ का उपयोग करसर को हिलाने के लिए किया जाता है?

Answer:

करसर कीज़ (ऐरो कीज़) का उपयोग करसर को हिलाने के लिए किया जाता है।

Exam Tips:

a) इन्हें ऐरो कीज़ भी कहते हैं।

 

3. छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: इनपुट यंत्रों की व्याख्या करो।

Answer:

इनपुट यंत्र हार्डवेयर यंत्र होते हैं जिनकी मदद से कम्प्यूटर में डाटा तथा निर्देश दाखिल किए जाते हैं। ये कई प्रकार के होते हैं तथा प्रत्येक यंत्र एक विशेष प्रकार का डाटा इनपुट करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Exam Tips:

a) परिभाषा के साथ यह भी लिखें कि हर यंत्र अलग प्रकार का डाटा देता है।

 

Question 2: किन्हीं 6 इनपुट यंत्रों के नाम लिखो।

Answer:

6 इनपुट यंत्रों के नाम नीचे लिखे गए हैं –
1. की-बोर्ड
2. माऊस
3. स्कैनर
4. वैब कैमरा
5. माइक्रोफोन
6. टच पैड

Exam Tips:

a) सिर्फ़ इनपुट यंत्र लिखें; मॉनिटर, प्रिंटर आउटपुट यंत्र हैं।

 

Question 3: जॉय स्टिक पर एक नोट लिखो।

Answer:

जॉय स्टिक एक प्रकार का इनपुट (प्वाइंटिंग) यंत्र है। इसका प्रयोग आमतौर पर वीडियो गेम खेलने के लिए किया जाता है। इस यंत्र में एक आधार होता है तथा इसके ऊपर एक लंबवत बार लगा होता है जिसको जॉय स्टिक कहा जाता है। इस जॉय स्टिक की सहायता से स्क्रीन पर माऊस करसर या वीडियो गेम के खिलाड़ी को नियंत्रित किया जा सकता है। जॉय स्टिक के ऊपर कई प्रकार के बटन भी लगे होते हैं। ये बटन माऊस बटनों की तरह ही कार्य करते हैं।

Exam Tips:

a) आधार, लंबवत बार और बटन – तीनों भागों का उल्लेख करें।
b) उपयोग (वीडियो गेम) अवश्य लिखें।

 

4. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: किन्हीं दो प्रकार के इनपुट यंत्रों की व्याख्या करें।

Answer:

दो प्रकार के इनपुट यंत्रों की व्याख्या –
1. माऊस
माऊस एक छोटा-सा यन्त्र है। आमतौर पर इसके तीन बटन होते हैं। माऊस के नीचे एक गेंद लगी होती है। माऊस के तीन बटन होते हैं – बायाँ बटन, दायाँ बटन और स्क्रोल बटन।
इसे प्वाइंटिंग डिवाइस भी कहते हैं। इसके आकार के कारण इसको माऊस कहते हैं। इसको समतल तल पर घुमाया जाता है। जैसे इसे घुमाया जाता है, स्क्रीन पर एक तीर उसी प्रकार घूमता है। माऊस बगैर तार वाले भी होते हैं। जिस पैड पर माऊस को घुमाया जाता है उसे माऊस पैड कहते हैं।
(i) बायाँ बटन – माऊस में बायें बटन का सबसे ज़्यादा प्रयोग किया जाता है। अगर इस बटन को एक बार दबाया जाता है तो उसे क्लिक या सिंगल क्लिक कहा जाता है तथा अगर इस बटन को दो बार दबाया जाता है तो इसे डबल क्लिक कहा जाता है।
(ii) दायाँ बटन – जब माऊस के दाएँ बटन को दबाया जाता है तो उसे राइट क्लिक कहा जाता है। इस बटन का प्रयोग शॉर्टकट मीनू खोलने के लिए किया जाता है।
(iii) स्क्रोल बटन – माऊस में यह बटन एक पहिए के आकार का होता है। यह बटन दाएँ तथा बायें बटन के मध्य में लगा होता है। अगर इस बटन को घुमाया जाए तो उस प्रक्रिया को स्क्रोल करना कहा जाता है। इस बटन का प्रयोग स्क्रीन को ऊपर-नीचे स्क्रोल करने के लिए किया जाता है। इस बटन का उपयोग कंट्रोल की के साथ भी किया जा सकता है।
2. माइक्रोफोन
माइक्रोफोन एक इनपुट यंत्र है। इस यंत्र को माइक भी कहा जाता है। इस यंत्र का उपयोग आवाज़ इनपुट या रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है। इस यंत्र के साथ कम्प्यूटर को निर्देश भी दिए जा सकते हैं। इस यंत्र के साथ रिकॉर्ड की गई आवाज़ों को दोबारा सुना भी जा सकता है। माइक का प्रयोग करके हम कम्प्यूटर में कुछ टाइप भी कर सकते हैं। इस यंत्र का प्रयोग करके इंटरनेट पर अपने दोस्तों के साथ बातचीत भी की जा सकती है।

Exam Tips:

a) माऊस के तीनों बटनों के कार्य बिंदुओं में लिखें।
b) माइक्रोफोन का उपयोग (आवाज़ रिकॉर्ड, निर्देश, बातचीत) अवश्य लिखें।

 

Question 2: बारकोड रीडर पर एक नोट लिखो।

Answer:

बारकोड रीडर भी एक इनपुट यंत्र होता है। इसका उपयोग विभिन्न मोटाई की लाइनों को रीड करने के लिए किया जाता है। इन विभिन्न मोटाई की लाइनों से जो आकृति बनती है उसे बारकोड कहते हैं। इसीलिए इन लाइनों को पढ़ने वाले यंत्र को बारकोड रीडर कहा जाता है। यह एक छोटे स्कैनर की तरह कार्य करता है जो ऑप्टिकल रूप से इन लाइनों की मोटाई तथा उनके बीच की दूरी को पढ़ता है। सबसे ज़्यादा प्रयोग होने वाला बारकोड यूनिवर्सल प्रोडक्ट कोड (UPC) है।
बारकोड रीडर लाइनों को पढ़ी जा सकने वाली भाषा में बदल देते हैं। इस यंत्र में कोड रीडर एक लाइट को बारकोड पर डालता है तथा उसके द्वारा परावर्तित (रिफ्लेक्ट) की गई लाइट को पढ़ता है। जब यह कोड पढ़ा जाता है तब लाइनों के पैटर्न को एक नंबर में बदल दिया जाता है। यह नंबर कम्प्यूटर में सेव किया जाता है तथा फिर इसका प्रयोग दूसरे पैटर्न से मिलान के लिए किया जाता है। इस यंत्र का उपयोग खरीदारी करने वाले मॉल तथा दुकानों में काफ़ी होता है।

Exam Tips:

a) बारकोड की परिभाषा और UPC का उल्लेख करें।
b) उपयोग के स्थान (मॉल, दुकानें) अवश्य लिखें।

 

Question 3: माऊस क्या होता है? इसके बटनों के कार्यों के बारे में जानकारी दो।

Answer:

माऊस एक छोटा-सा यन्त्र है। आमतौर पर इसके तीन बटन होते हैं। माऊस के नीचे एक गेंद लगी होती है। माऊस के तीन बटन होते हैं – बायाँ बटन, दायाँ बटन और स्क्रोल बटन।
इसे प्वाइंटिंग डिवाइस भी कहते हैं। इसके आकार के कारण इसको माऊस कहते हैं। इसको समतल तल पर घुमाया जाता है। जैसे इसे घुमाया जाता है, स्क्रीन पर एक तीर उसी प्रकार घूमता है। माऊस बगैर तार वाले भी होते हैं। जिस पैड पर माऊस को घुमाया जाता है उसे माऊस पैड कहते हैं।
(i) बायाँ बटन – माऊस में बायें बटन का सबसे ज़्यादा प्रयोग किया जाता है। अगर इस बटन को एक बार दबाया जाता है तो उसे क्लिक या सिंगल क्लिक कहा जाता है तथा अगर इस बटन को दो बार दबाया जाता है तो इसे डबल क्लिक कहा जाता है।
(ii) दायाँ बटन – जब माऊस के दाएँ बटन को दबाया जाता है तो उसे राइट क्लिक कहा जाता है। इस बटन का प्रयोग शॉर्टकट मीनू खोलने के लिए किया जाता है।
(iii) स्क्रोल बटन – माऊस में यह बटन एक पहिए के आकार का होता है। यह बटन दाएँ तथा बायें बटन के मध्य में लगा होता है। अगर इस बटन को घुमाया जाए तो उस प्रक्रिया को स्क्रोल करना कहा जाता है। इस बटन का प्रयोग स्क्रीन को ऊपर-नीचे स्क्रोल करने के लिए किया जाता है। इस बटन का उपयोग कंट्रोल की के साथ भी किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) पहले माऊस की परिभाषा, फिर तीनों बटन क्रम से लिखें।
b) क्लिक, डबल क्लिक और राइट क्लिक का अंतर स्पष्ट करें।

 

Question 4: प्वाइंटिंग उपकरण क्या होते हैं? उदाहरण सहित व्याख्या करो।

Answer:

प्वाइंटिंग उपकरण वह उपकरण होता है जो कम्प्यूटर स्क्रीन पर किसी खास भाग को प्वाइंट करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह यंत्र सिलैक्ट करने और क्लिक करने के लिए प्रयोग किया जाता है। कम्प्यूटर में कई प्वाइंटिंग उपकरण प्रयोग किए जा सकते हैं, कुछ नीचे लिखे अनुसार हैं –
1. माऊस – माऊस एक प्वाइंटिंग डिवाइस है। यह स्क्रीन पर करसर को कंट्रोल करता है। यह एक छोटा-सा चूहे जैसा यंत्र है। इसके आकार के कारण इसे माऊस कहा जाता है। जब इसको फ्लैट सरफ़ेस पर घुमाया जाता है तो प्वाइंटर स्क्रीन पर घूमता है।
2. लाइट पेन – यह एक प्वाइंटिंग डिवाइस है जो स्क्रीन पर किसी खास जगह पर प्वाइंट करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह पेन के रूप में यंत्र होता है जो तार की सहायता से कम्प्यूटर से जुड़ा होता है।
3. जॉय स्टिक – यह भी एक तरह का प्वाइंटिंग इनपुट यंत्र है। यह आमतौर पर वीडियो गेम से संबंधित प्रोग्रामों में प्रयोग किया जाता है।
4. ट्रैक बॉल – यह भी एक प्वाइंटिंग डिवाइस है, जिसमें लगी बॉल को किसी भी दिशा में घुमाया जा सकता है। बॉल को उसी दिशा में घुमाया जाता है जिस दिशा में करसर को ले जाना होता है।

Exam Tips:

a) परिभाषा के बाद चारों उदाहरण एक-एक वाक्य के साथ लिखें।

 

Question 5: स्पैशल कीज़ क्या होती हैं तथा उनके कार्यों की व्याख्या करो।

Answer:

स्पैशल कीज़ – की-बोर्ड में कुछ स्पैशल कीज़ भी लगी होती हैं जो कुछ विशेष प्रकार के कार्य करती हैं। इन कीज़ का वर्णन इस प्रकार है –

क्रम संख्यास्पैशल की का नामकार्य
1डिलीट (Delete)करसर से दाएँ तरफ वाला एक अक्षर डिलीट करना।
2बैक स्पेस (Backspace)करसर से बाएँ तरफ वाला एक अक्षर डिलीट करना।
3एंटर (Enter)नई लाइन पर जाने के लिए।
4स्पेस बार (Space Bar)दो शब्दों के बीच खाली स्थान छोड़ने के लिए।
5शिफ्ट (Shift)इसका प्रयोग दूसरी की के साथ मिलकर किया जाता है। कैप्स लॉक ऑफ होने पर शिफ्ट की दबाकर छोटे अक्षर को बड़ा टाइप किया जा सकता है।
6कंट्रोल (Ctrl)इसका प्रयोग भी दूसरी की के साथ मिलकर किया जाता है, जैसे किसी सॉफ्टवेयर में कंट्रोल तथा S की को दबाकर फाइल को सेव किया जा सकता है।
7आल्ट (Alt)इसका प्रयोग भी दूसरी की के साथ मिलकर किया जाता है, जैसे Alt के साथ F4 को दबाकर प्रोग्राम को बंद किया जा सकता है।
8कैप्स लॉक (Caps Lock)कैप्स लॉक की दबाने से की-बोर्ड के ऊपर लगा एक इंडिकेटर जग जाता है तथा कैप्स लॉक ऑन हो जाता है। ऐसा करने से हम की-बोर्ड द्वारा बड़े अक्षरों में टाइप कर सकते हैं। कैप्स लॉक को ऑफ करके हम छोटे अक्षरों में टाइप कर सकते हैं।

Exam Tips:

a) तालिका में सभी आठों कीज़ के नाम और कार्य लिखें।
b) डिलीट और बैक स्पेस का अंतर याद रखें: दाएँ बनाम बाएँ अक्षर।

 

PSEB 6th Class Computer Guide इनपुट यन्त्र Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें

Question 1: ………. यंत्र कम्प्यूटर को इनपुट प्रदान करते हैं।
(क) इनपुट
(ख) आऊटपुट
(ग) प्रोसेस
(घ) कंट्रोल

Answer:

(क) इनपुट

Exam Tips:

a) इनपुट यंत्र कम्प्यूटर को डाटा और निर्देश देते हैं।

 

Question 2: ………… कम्प्यूटर में तस्वीरें भेजते हैं।
(क) माऊस
(ख) वैब कैमरा
(ग) लाइट पेन
(घ) मॉनिटर

Answer:

(ख) वैब कैमरा

Exam Tips:

a) वैब कैमरा चित्र और वीडियो कैप्चर करता है।

 

Question 3: …………… का उपयोग वीडियो गेम खेलने में किया जाता है।
(क) माऊस
(ख) स्क्रीन
(ग) जॉय स्टिक
(घ) की-बोर्ड

Answer:

(ग) जॉय स्टिक

Exam Tips:

a) जॉय स्टिक में आधार और लीवर होता है।

 

Question 4: ………… का प्रयोग टैक्सट एंटर करने के लिए किया जाता है।
(क) माऊस
(ख) टच स्क्रीन
(ग) की-बोर्ड
(घ) लाइट पेन

Answer:

(ग) की-बोर्ड

Exam Tips:

a) टाइपिंग के लिए की-बोर्ड मुख्य इनपुट यंत्र है।

 

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: आम प्रयोग में आने वाले माऊस में कितने बटन होते हैं?

Answer:

आम प्रयोग में आने वाले माऊस में तीन बटन होते हैं।

Exam Tips:

a) तीन बटन: बायाँ, दायाँ और स्क्रोल।

 

Question 2: लाइट पेन क्या होता है?

Answer:

लाइट पेन एक प्रकार का इनपुट यंत्र है जिसका उपयोग स्क्रीन पर ड्राइंग करने के लिए किया जाता है। यह पेन एक साधारण पेन की तरह दिखाई देता है तथा यह लाइट की सहायता से कार्य करता है।

Exam Tips:

a) लाइट पेन का उपयोग (स्क्रीन पर ड्राइंग) लिखें।

 

Question 3: जॉय स्टिक क्या होती है?

Answer:

जॉय स्टिक एक प्रकार का इनपुट यंत्र है जिसका उपयोग स्क्रीन पर प्वॉइंट कंट्रोल करने तथा वीडियो गेम खेलने के लिए किया जाता है। इसमें एक लीवर की सहायता से स्क्रीन को निर्देश दिए जाते हैं।

Exam Tips:

a) "लीवर" और "वीडियो गेम" शब्द उत्तर में लिखें।

 

Question 4: टच स्क्रीन क्या होती है?

Answer:

टच स्क्रीन एक प्रकार की डिस्प्ले स्क्रीन होती है जिसमें एक संवेदनशील पैनल लगा होता है। इस स्क्रीन पर अपनी उँगली की सहायता से टच करके कम्प्यूटर को निर्देश तथा डाटा इनपुट दिया जा सकता है।

Exam Tips:

a) टच स्क्रीन इनपुट और आउटपुट दोनों रूप में दिखती है, पर यहाँ उँगली से निर्देश देने की बात लिखें।

 

Question 5: कोई 6 इनपुट यंत्रों के नाम लिखो।

Answer:

की-बोर्ड, माऊस, स्कैनर, टच पैड, बारकोड रीडर, लाइट पेन।

Exam Tips:

a) कोई भी छह सही इनपुट यंत्र लिखे जा सकते हैं।

 

Question 6: बायोमेट्रिक से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

बायोमेट्रिक एक ऐसी मशीन होती है जिसका उपयोग किसी व्यक्ति के शरीर के अंगों को स्कैन करने के लिए तथा उस व्यक्ति की पहचान करने के लिए किया जाता है।

Exam Tips:

a) "शरीर के अंग स्कैन करना" और "पहचान करना" – दोनों लिखें।

 

Question 7: इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर पैड क्या होता है?

Answer:

इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर पैड एक इनपुट यंत्र है जिसकी सहायता से यूज़र के हस्ताक्षर को डिजिटल फॉर्मेट में बदला जाता है।

Exam Tips:

a) उत्तर में "डिजिटल फॉर्मेट" शब्द ज़रूर लिखें।

 

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: इनपुट यंत्र क्या होते हैं?

Answer:

इनपुट यंत्र वे यंत्र होते हैं जिनका उपयोग कम्प्यूटर को डाटा तथा निर्देश देने के लिए किया जाता है। ये यंत्र कई प्रकार के होते हैं। प्रत्येक प्रकार का यंत्र एक खास प्रकार के डाटा को एंटर करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Exam Tips:

a) दो-तीन उदाहरण जोड़ने से उत्तर पूरा होता है।

 

Question 2: डिजीटाइज़र क्या होता है?

Answer:

डिजीटाइज़र एक इनपुट यंत्र है जो एनालॉग सिग्नलों को डिजीटल सिग्नलों में बदलता है। यह कैमरे या टैलीविज़न से प्राप्त सिग्नलों को नंबरों के क्रम में बदलता है।

Exam Tips:

a) एनालॉग से डिजीटल में बदलना – यही मुख्य बात है।

 

Question 3: ट्रैकबॉल पर एक नोट लिखो।

Answer:

ट्रैकबॉल एक प्वाइंटिंग डिवाइस है। इसका प्रयोग वहाँ किया जाता है जहाँ माऊस चलाने के लिए समतल सतह नहीं होती। इसका प्रयोग नोट बुक या लैपटॉप के साथ किया जाता है।

Exam Tips:

a) माऊस से अंतर: इसमें समतल सतह की ज़रूरत नहीं होती।

 

Question 4: एम०आई०सी०आर० पर एक नोट लिखो।

Answer:

एम०आई०सी०आर० एक इनपुट यंत्र है जिसका प्रयोग बैंकों में किया जाता है। इसका प्रयोग उन चैकों के लिए किया जाता है जिन पर चुंबकीय स्याही से लिखा जाता है।

Exam Tips:

a) प्रयोग का स्थान (बैंक) और चैक का उल्लेख करें।

 

Question 5: माइक्रोफोन का उपयोग बताओ।

Answer:

माइक्रोफोन का प्रयोग कम्प्यूटर में आवाज़ भरने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा निर्देश भी दिए जा सकते हैं। हम अपनी आवाज़ रिकॉर्ड भी कर सकते हैं।

Exam Tips:

a) तीनों उपयोग अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 6: टच पैड क्या है?

Answer:

टच पैड एक इनपुट यन्त्र है। यह एक पैनल होता है जिस पर उँगली घुमाकर प्वाइंटर को घुमाया जा सकता है। इसका प्रयोग माऊस के स्थान पर होता है।

Exam Tips:

a) लैपटॉप में टच पैड माऊस का काम करता है।

 

Question 7: वैब कैमरे के उपयोग बताओ।

Answer:

वैब कैमरे का उपयोग चित्रों तथा फिल्म को कैप्चर करने के लिए किया जाता है। इसकी सहायता से हम कम्प्यूटर पर फिल्म स्टोर कर सकते हैं। इंटरनेट पर इसका प्रयोग करके हम अपने दोस्तों के साथ बातचीत भी कर सकते हैं। इस बातचीत को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कहा जाता है, जिसमें हम अपने मित्र का चेहरा भी देख सकते हैं तथा वह व्यक्ति भी हमारा चेहरा देख सकता है।

Exam Tips:

a) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 8: स्कैनर का प्रयोग कहाँ किया जाता है?

Answer:

स्कैनर का उपयोग कम्प्यूटर में टैक्सट तथा तस्वीरें दाखिल करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग उस स्थिति में किया जाता है जब हमें किसी कागज़ पर बनी वस्तु उसी रूप में कम्प्यूटर पर चाहिए होती है। वास्तव में यह कागज़ पर बनी आकृति को डिजिटल रूप में बदलता है।

Exam Tips:

a) "कागज़ से डिजिटल रूप" – यह मुख्य बिंदु है।

 

Computer Class 6 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 07 इनपुट यन्त्र

Chapter Exercise Answers for Class 6 Computer

Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 07 इनपुट यन्त्र. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 6 Computer, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Detailed Answer Guides for Hindi Medium Chapter 07 इनपुट यन्त्र

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 6 Computer module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.

Complete Preparation Kit for Class 6 Exams

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 6 Computer.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 7 इनपुट यन्त्र for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 7 इनपुट यन्त्र is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Computer Punjab Board solutions for Class 6 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 7 इनपुट यन्त्र as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 6 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 7 इनपुट यन्त्र will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 7 इनपुट यन्त्र in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 6 Computer. You can access PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 7 इनपुट यन्त्र in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Computer Punjab Board solutions for Class 6 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 7 इनपुट यन्त्र in printable PDF format for offline study on any device.