Download Punjab Board Solutions for Class 10 Computer Hindi Medium Chapter 07 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-I
Review structured textbook solutions for Class 10 Computer Hindi Medium Chapter 07 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-I. Built according to Punjab Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Access Punjab Board Solutions and Answers
View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 07 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-I solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Computer.
Textbook Questions and Answers
I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
(A) बहुविकल्पीय प्रश्न
Question 1: आकर्षक विज्ञापन तैयार करने तथा प्रचार संबंधी सामग्री डिज़ाइन करने के लिए एक एप्लीकेशन चुनें।
(a) डाक्यूमैंट
(b) स्प्रेडशीट
(c) पब्लिशर
(d) प्रैजनटेशन
Answer:
(c) पब्लिशर
Exam Tips:
a) पब्लिशर डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर है, जो विज्ञापन व प्रचार सामग्री के डिज़ाइन में काम आता है.
Question 2: पब्लिशर ……………… का प्रयोग करके जल्दी पब्लिकेशन बनाता है।
(a) मैनुअल
(b) विज़ार्ड
(c) कस्टमाइज़
(d) उपरोक्त सभी
Answer:
(b) विज़ार्ड
Exam Tips:
a) विज़ार्ड और टैंपलेट पब्लिकेशन जल्दी तैयार करने में मदद करते हैं.
Question 3: पब्लिकेशन का प्री-डिफाइन मॉडल कौन-सा है?
(a) टैंपलेट्स
(b) क्लिप आर्ट्स
(c) ऑब्जैक्ट्स
(d) स्टाइल्स
Answer:
(a) टैंपलेट्स
Exam Tips:
a) टैंपलेट में पहले से तैयार डिज़ाइन स्टाइल होते हैं.
Question 4: की-बोर्ड के द्वारा माइक्रोसॉफ्ट पब्लिशर को खोलने के लिए सर्च बार में क्या टाइप करना चाहिए?
(a) वर्डपैड
(b) नोटपैड
(c) एक्सैस
(d) पब्लिशर
Answer:
(d) पब्लिशर
Exam Tips:
a) सर्च बार में एप्लीकेशन का नाम टाइप करके Enter दबाया जाता है.
Question 5: कौन-सा कलर हैंडल ऑब्जैक्ट को घुमाने की आज्ञा देता है?
(a) लाल
(b) हरा
(c) नीला
(d) काला
Answer:
(b) हरा
Exam Tips:
a) याद रखें: हरा हैंडल ऑब्जैक्ट को घुमाने (रोटेट करने) के लिए होता है.
Question 6: हर एक टैब ………………… में बांटा होता है।
(a) ग्रुप्ज़
(b) ब्लॉक्स
(c) मीनूज़
(d) पास
Answer:
(a) ग्रुप्ज़
Exam Tips:
a) रिबन के हर टैब में संबंधित कमांड ग्रुप्स के रूप में रखी होती हैं.
Question 7: हम क्विक एक्सैस टूलबार को ………………… के ऊपर या नीचे रख सकते हैं।
(a) रूलर
(b) स्टेटस बार
(c) रिबन
(d) कोई नहीं
Answer:
(c) रिबन
Exam Tips:
a) इसकी जगह बदलने के लिए Show Below the Ribbon विकल्प का प्रयोग होता है.
Question 8: डाक्यूमैंट के सबसे ऊपर वाले भाग के पैनल को रिबन कहा जाता है। इसके ……………… टैब हैं।
(a) 8
(b) 6
(c) 5
(d) 4
Answer:
(b) 6
Exam Tips:
a) छह टैब: Home, Insert, Page Design, Mailings, Review और View.
Question 9: पब्लिकेशन बनाने के बाद ………………… से सेव ऑप्शन को क्लिक करके पब्लिकेशन को सेव करें।
(a) फाइल
(b) होम
(c) इन्सर्ट
(d) व्यू
Answer:
(a) फाइल
Exam Tips:
a) सेव, ओपन और क्लोज़ जैसे विकल्प File मीनू में मिलते हैं.
Question 10: फाइल मीनू में ……….. बटन क्लिक करके पब्लिकेशन को बंद करें।
(a) ओपन
(b) न्यू
(c) प्रिंट
(d) क्लोज़
Answer:
(d) क्लोज़
Exam Tips:
a) Close फाइल को बंद करता है, पर पब्लिशर चलता रहता है.
(B) रिक्त स्थान भरें
Question 1: हम ब्लैंक ले-आऊट में ………… , ………… , वर्ड आर्ट, ऑटो शेप्स आदि ऑब्जैक्ट को दाखिल कर सकते हैं।
Answer:
टैक्सट और तस्वीर
Exam Tips:
a) ब्लैंक ले-आऊट में टैक्सट, तस्वीर, वर्ड आर्ट आदि जोड़े जा सकते हैं.
Question 2: बॉक्स की लाइनों के बीच में पड़ा हैंडल ………… और ………… कर सकते हैं।
Answer:
वर्टीकल और हौरीजोंटल
Exam Tips:
a) बीच के हैंडल से ऑब्जैक्ट का आकार एक ही दिशा में बदला जाता है.
Question 3: हर एक ग्रुप की अन्य विशेषताएं देखने के लिए डॉयलाग बाक्स लांचर पर क्लिक करें, जो कि हर …………. के …….. नीचे की तरफ होता है।
Answer:
ग्रुप, दायें
Exam Tips:
a) डॉयलाग बॉक्स लांचर ग्रुप के दायें नीचे कोने में होता है.
Question 4: जब हम एक …………. पर क्लिक करते हैं, तो फ्रेम के कोनों पर छोटे सर्कल नज़र आते हैं, इनको ………… कहा जाता है।
Answer:
फ्रेम, हैंडल
Exam Tips:
a) फ्रेम के कोनों के छोटे सर्कल हैंडल कहलाते हैं.
(C) सही या गलत
Question 1: पब्लिशर में टैंपलेट टूल की मदद से आसानी से एक पब्लिकेशन को तैयार किया जा सकता है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) टैंपलेट पहले से बने डिज़ाइन देते हैं, इसलिए काम आसान हो जाता है.
Question 2: ज़्यादातर पब्लिकेशन में कई हिस्से बने होते हैं जिनको फ्रेम कहा जाता है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) फ्रेम की परिभाषा याद रखें.
Question 3: कोनों के हैंडल्स से अनुपातिक रूप से ऑब्जैक्ट का आकार बदला जा सकता है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) कोनों के हैंडल से लंबाई-चौड़ाई एक साथ अनुपात में बदलती है.
Question 4: पब्लिशर से बाहर आने से पहले, हमें सभी पब्लिकेशन को बंद नहीं करना चाहिए।
Answer:
गलत
Exam Tips:
a) सही कथन: पब्लिशर से बाहर आने से पहले सभी पब्लिकेशन बंद करनी चाहिए.
Question 5: हम किसी भी आइटम पर क्लिक करके उसको क्विक एक्सैस टूलबार में शामिल नहीं कर सकते।
Answer:
गलत
Exam Tips:
a) आइटम को क्विक एक्सैस टूलबार में जोड़ा जा सकता है, इसीलिए इसे कस्टमाइज़ करने योग्य कहा गया है.
II. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: पब्लिकेशन को सेव करने के लिए कौन-सी एक्सटेंशन इस्तेमाल की जाती है?
Answer:
.pub
Exam Tips:
a) पब्लिशर फाइल की एक्सटेंशन .pub होती है, जबकि वर्ड की .doc.
Question 2: ऑब्जैक्ट को मूव करने के लिए कौन-सा कर्सर इस्तेमाल किया जाता है?
Answer:
चार तरफ वाला कर्सर।
Exam Tips:
a) ऑब्जैक्ट की लाइन पर कर्सर रखने पर यह दिखाई देता है.
Question 3: ऑनलाइन टैंपलेट किसमें उपलब्ध होते हैं?
Answer:
Office.com में।
Exam Tips:
a) नाम Office.com सही लिखें.
Question 4: हमारी तरफ से हाल ही में इस्तेमाल की गई पब्लिकेशन फाइलों की सूची किसमें होती है?
Answer:
Recent files में।
Exam Tips:
a) File मीनू का Recent विकल्प हाल की फाइलें दिखाता है.
Question 5: किस ऑप्शन का इस्तेमाल करके ऑब्जैक्ट के इर्द-गिर्द टैक्सट अरेंज किया जाता है?
Answer:
फ्रेम का।
Exam Tips:
a) टैक्सट ऑब्जैक्ट के इर्द-गिर्द फ्रेम के विकल्प से अरेंज होता है.
III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: पब्लिशर क्या है?
Answer:
पब्लिशर एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है, जो सुंदर और बढ़िया प्रकार के डिज़ाइन वाले दस्तावेज़ बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
Exam Tips:
a) परिभाषा एक-दो वाक्यों में लिखें.
b) इसे डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर भी कहते हैं.
Question 2: वर्ड और पब्लिशर में तीन अंतर लिखें।
Answer:
वर्ड और पब्लिशर में अंतर निम्नलिखित बिंदुओं से स्पष्ट होता है:
| वर्ड | पब्लिशर |
|---|---|
| 1. यह डाक्यूमैंट्स को बनाने, एडिट करने और प्रिंट करने के लिए प्रयोग किया जाता है। | 1. यह पब्लिकेशन को बनाने, एडिट करने और प्रिंट करने के लिए प्रयोग किया जाता है। पब्लिशर पब्लिकेशन के लिए सैंकड़ों टैंपलेट्स पेश करता है। |
| 2. वर्ड में विशेष रूप से पूरे पेज पर ध्यान दिया जाता है, ऑब्जैक्ट्स पर नहीं। इसलिए पेज ले-आऊट में ज़्यादा फेर-बदल नहीं किया जा सकता। | 2. इसमें टैक्सट, तस्वीरें और टेबलों को ऑब्जैक्ट्स (चीज़ों) की तरह प्रयोग किया जाता है। हर ऑब्जैक्ट अलग-अलग स्थान पर रखा होता है, इसलिए पेज डिज़ाइन में ज़्यादा फेर-बदल की सुविधा मिलती है। |
| 3. इसमें पहले से ही बने हुए डॉक्यूमैंट की लाइब्रेरी होती है। | 3. इसमें पहले से बने हुए पब्लिकेशनों की लाइब्रेरी होती है, जैसे टैंपलेट्स, विज़ार्ड, डिज़ाइन गैलरी, जो जल्दी पब्लिकेशन तैयार करने में मदद करती है। |
| 4. यह वर्ड प्रोसैसर सॉफ्टवेयर है। | 4. यह डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर है। |
| 5. इसकी एक्सटेंशन .doc होती है। | 5. इसकी एक्सटेंशन .pub होती है। |
Exam Tips:
a) प्रश्न में तीन अंतर माँगे गए हैं, इसलिए कम से कम तीन बिंदु ज़रूर लिखें.
b) उत्तर तालिका के रूप में लिखना साफ़ और सुंदर लगता है.
Question 3: पब्लिशर को की-बोर्ड का इस्तेमाल करके कैसे शुरू कर सकते हैं?
Answer:
1. Start बटन पर क्लिक करें।
2. सर्च बार में Publisher टाइप करें और Enter दबाएँ।
Exam Tips:
a) स्टैप क्रम से अंकों के साथ लिखें.
b) सर्च बार में एप्लीकेशन का नाम Publisher टाइप होता है.
Question 4: पब्लिशर में ऑब्जैक्ट को मूव करने के स्टैप लिखें।
Answer:
Objects को Move (मूव) करना
1. Object पर क्लिक करें।
2. Solid line पर कर्सर रखें, ताकि Crosshairs दिखाई दें।
3. Object को क्लिक और drag करके मनपसंद जगह पर ले जाएँ।
Exam Tips:
a) तीनों स्टैप क्रम से लिखें.
b) Crosshairs (चार तरफ वाला कर्सर) का ज़िक्र करें.
Question 5: टैंपलेट को परिभाषित करें।
Answer:
टैंपलेट में पहले से तैयार किए हुए डिज़ाइन स्टाइल होते हैं। इन्हें हम उसी रूप में या उनमें फेर-बदल करके अपनी ज़रूरत के अनुसार प्रयोग कर सकते हैं।
Exam Tips:
a) पहले से तैयार डिज़ाइन वाली बात ज़रूर लिखें.
Question 6: फ्रेम क्या है?
Answer:
पब्लिकेशन में कई हिस्से बने होते हैं, जिनको फ्रेम (Frame) कहा जाता है।
Exam Tips:
a) एक पंक्ति की परिभाषा पर्याप्त है.
IV. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: पब्लिकेशन में ब्लैंक ले-आऊट का उपयोग करके पब्लिकेशन कैसे तैयार कर सकते हैं?
Answer:
खाली पब्लिकेशन तैयार करने के स्टैप निम्नलिखित हैं:
1. File मीनू पर क्लिक करें।
2. उपलब्ध टैंपलेट्स में Blank Publication Template पर क्लिक करें और बाद में Create पर क्लिक करें।
3. अब हम पब्लिकेशन में अपनी ज़रूरत के हिसाब से सामग्री जोड़ सकते हैं। Blank Layout में टैक्सट, तस्वीरें, वर्ड आर्ट आदि जोड़े जा सकते हैं।
4. पब्लिकेशन बनाने के बाद File मीनू में Save विकल्प पर जाएँ। Save As डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा। पब्लिकेशन का नाम टाइप करें, वह फोल्डर चुनें जिसमें इसे सेव करना है और Save बटन पर क्लिक करें। पब्लिकेशन .pub एक्सटेंशन पर सेव हो जाएगी।
5. अब File मीनू में Close बटन पर क्लिक करके पब्लिकेशन को बंद करें। एक डॉयलाग बॉक्स दिखेगा। अगर सभी परिवर्तन सेव करने हैं तो Yes बटन पर क्लिक करें, अन्यथा No पर क्लिक करें। पब्लिशर से बाहर जाने से पहले सभी पब्लिकेशनों को बंद करना चाहिए। इसके बाद File मीनू में Exit पर क्लिक करें या टाइटल बार पर क्रॉस (x) बटन क्लिक करें।
Exam Tips:
a) स्टैप क्रमानुसार अंक देकर लिखें.
b) Blank Publication Template, Create, Save और Close के नाम सही लिखें.
Question 2: पब्लिशर विंडो के कंपोनेंट लिखें।
Answer:
पब्लिशर विंडो के निम्नलिखित भाग हैं:
1. क्विक एक्सैस टूलबार (Quick Access Toolbar): यह कस्टमाइज़ करने योग्य टूलबार है, जिसमें वे कमांड होती हैं जिनका हम प्रयोग करना चाहते हैं। इसे रिबन के ऊपर या नीचे रखा जा सकता है। इसकी जगह बदलने के लिए इसके अंत में बने तीर पर क्लिक करें और Show Below the Ribbon विकल्प पर क्लिक करें।
2. रिबन (Ribbon): दस्तावेज़ के सबसे ऊपर वाले भाग के पैनल को रिबन कहा जाता है। इसके 6 टैब हैं: Home, Insert, Page Design, Mailings, Review और View। हर टैब अलग-अलग ग्रुपों में बँटा है। किसी टैब के फ़ीचर देखने के लिए उसके नाम पर क्लिक करें। हर टैब के ग्रुप निम्नलिखित हैं:
| टैब | ग्रुप |
|---|---|
| Home | Clipboard, Font, Paragraph, Styles, Objects, Arrange, Editing |
| Insert | Pages, Tables, Illustrations, Building Blocks, Text, Links, Header & Footer |
| Page Design | Template, Page Setup, Layout, Pages, Schemes, Page Background |
| Mailings | Start, Write & Insert Fields, Preview Results, Finish |
| View | Views, Layout, Show, Zoom, Window |
3. फ़ाइल विंडो (File Window): File मीनू पर क्लिक करने पर Info स्क्रीन खुल जाती है। इसके विकल्प निम्नलिखित हैं:
| विकल्प | कार्य |
|---|---|
| Save | फ़ाइल को 2010 फ़ॉर्मेट में सेव करने के लिए। |
| Save As | एक अलग File Type चुनने के लिए। |
| Open | पब्लिशर फ़ाइल को ब्राउज़ करने के लिए। |
| Close | फ़ाइल को बंद करने के लिए, परंतु पब्लिशर चलता रहेगा। |
| Info | व्यापार सूचना एडिट करने, डिज़ाइन चेकर का उपयोग करने या पेशेवर प्रिंट सूचना सैट करने के लिए। |
| Recent | हाल ही में प्रयोग की गई पब्लिशर फ़ाइलों की सूची। |
| New | नई पब्लिकेशन स्क्रीन। |
| प्रिंट करने के विकल्प। | |
| Save & Send | फ़ाइलों को सेव और ई-मेल करने का विकल्प। |
| Help | माइक्रोसॉफ्ट मदद। |
| Options | डिफ़ॉल्ट विकल्प सैट करने के लिए। |
| Exit | पब्लिशर बंद करने के लिए। |
Exam Tips:
a) तीनों भाग (क्विक एक्सैस टूलबार, रिबन, फ़ाइल विंडो) अलग-अलग शीर्षक देकर लिखें.
b) रिबन के छह टैब के नाम ज़रूर याद रखें.
Question 3: टैक्सट बॉक्स को प्रयुक्त करते हुए टैक्सट को कैसे जोड़ा जाए और पब्लिशर में टैक्सट को कैसे एडिट किया जाए?
Answer:
पब्लिकेशन में Text को Add करना
1. Home या Insert टैब में Draw Text Box चुनें।
2. कर्सर को क्लिक और ड्रैग करके अपनी पसंद के आकार का Text Box बनाएँ। Text Box बनाने के बाद भी इसका आकार बदला जा सकता है।
3. पेज पर जहाँ Text Box बनाना चाहते हैं, वहाँ क्लिक करें।
4. माऊस से Left क्लिक करने पर Format टैब खुलता है, जिसमें Text Box के और विकल्प होते हैं।
5. अब Text Box में Text टाइप करें।
Text को Edit करना
1. जिस Text को एडिट करना है, उसे हाइलाइट करें।
2. यदि Text Box Tools का Format टैब खुला नहीं है तो उसे चुन लें।
3. Text ग्रुप के विकल्प: Text Fit बताता है कि Text Box में Text कैसे आएगा। इसके विकल्प हैं: Best Fit, Shrink Text on Overflow, Grow Text Box to Fit, Do not Auto Fit। Text Direction से Text की दिशा Vertical और Horizontal की जाती है। Hyphenation से Text की Hyphenation बदली जाती है।
4. Font ग्रुप के विकल्प: Style, Font Size, Bold, Italic, Underline, Text Spacing और Color।
5. Alignment ग्रुप के विकल्प: Text Box Alignment, Columns, Margins।
6. Effects ग्रुप के विकल्प: Shadow, Outline, Engrave, Emboss।
Exam Tips:
a) उत्तर को दो भागों में बाँटें: Text जोड़ना और Text एडिट करना.
b) Text, Font, Alignment और Effects ग्रुप के नाम याद रखें.
Question 4: पब्लिशर में टैम्पलेट का डिज़ाइन बदलने के स्टैप लिखें।
Answer:
टैम्पलेट का डिज़ाइन बदलना
1. Page Design टैब पर क्लिक करें।
2. सारी टैम्पलेट बदलने के लिए Change Template पर क्लिक करें। भरी हुई सूचना नई टैम्पलेट के अनुसार दिखाई देगी।
3. रंग बदलने के लिए Color Scheme ग्रुप में ब्राउज़ करें। कलर स्कीम देखने के लिए माऊस को उस पर ले जाएँ और चुनने के लिए उस पर क्लिक करें।
4. फोंट बदलने के लिए Font ग्रुप में उपलब्ध फोंट स्कीम ब्राउज़ करें। फोंट स्कीम देखने के लिए माऊस को उस पर ले जाएँ और चुनने के लिए क्लिक करें।
5. अगर अपनी नई फोंट स्कीम बनानी हो तो New Font Scheme पर क्लिक करें।
Exam Tips:
a) शुरुआत Page Design टैब से करें.
b) Change Template, Color Scheme और Font तीनों विकल्पों का नाम लिखें.
Question 5: पब्लिकेशन प्रिंट करने के कौन-से तरीके हैं? बताइए।
Answer:
पब्लिकेशन प्रिंट करना
पब्लिकेशन को प्रिंट करने के दो तरीके हैं।
पहला तरीका: टूलबार में Print आइकन पर क्लिक करें। इससे पब्लिकेशन की एक कॉपी डिफ़ॉल्ट प्रिंट विकल्पों के साथ प्रिंट हो जाएगी।
दूसरा तरीका:
1. File मीनू पर क्लिक करें।
2. Print में ज़रूरत के अनुसार Number of Copies चुनें।
3. Print Settings में से विकल्प चुनें: All Pages, Selection, Current Page या Custom Range (इसमें वे पेज नंबर मैन्युअली लिखें जो प्रिंट करने हैं)। साथ ही यह भी चुन सकते हैं कि प्रत्येक पेपर शीट पर कितने पेज प्रिंट हों, Paper Size तथा 1-Sided या 2-Sided Printing।
4. Print पर क्लिक करें।
Exam Tips:
a) दोनों तरीके अलग-अलग शीर्षक से लिखें.
b) दूसरे तरीके में Print Settings के विकल्पों का नाम लिखें.
Important Questions and Answers
I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
(A) बहुविकल्पीय प्रश्न
Question 1: कौन-सा पब्लिशर विंडो का कम्पोनेंट नहीं होता?
(a) क्विक एक्सैस टूलबार
(b) रिबन
(c) फाइल विंडो
(d) टाइम लाइन
Answer:
(d) टाइम लाइन
Exam Tips:
a) पब्लिशर विंडो के भाग हैं: क्विक एक्सैस टूलबार, रिबन और फ़ाइल विंडो.
Question 2: पब्लिशर में कौन-सा टैब नहीं होता?
(a) Home
(b) Insert
(c) Page Maker
(d) Mailing
Answer:
(c) Page Maker
Exam Tips:
a) रिबन के टैब: Home, Insert, Page Design, Mailings, Review, View.
(B) रिक्त स्थान भरें
Question 1: पब्लिशर, पब्लिकेशन को ………… , ………… और ………… के लिए प्रयोग होता है।
Answer:
बनाने, एडिट करने, प्रिंट
Exam Tips:
a) पब्लिशर की परिभाषा याद रखें.
Question 2: पब्लिशर विंडो में खाली स्थान ………… एरिया कहलाता है।
Answer:
पब्लिकेशन
Exam Tips:
a) खाली स्थान को पब्लिकेशन एरिया कहते हैं.
Question 3: पब्लिशर विंडो के बाईं तरफ ………… एक छोटी विंडो होती है।
Answer:
टास्कपेन
Exam Tips:
a) बाईं तरफ की छोटी विंडो को टास्कपेन कहते हैं.
Question 4: ………… में Invitation codes की किस्में नज़र आती हैं।
Answer:
टास्कपेन
Exam Tips:
a) टास्कपेन का नाम याद रखें.
Question 5: प्रचार या विज्ञापन करने वाले इश्तिहारों को ………… कहा जाता है।
Answer:
पब्लिकेशन
Exam Tips:
a) पब्लिकेशन शब्द की परिभाषा याद रखें.
(C) सही या गलत
Question 1: पब्लिशर डाक्यूमैंट प्रिंट करने के लिए प्रयोग होता है।
Answer:
गलत
Exam Tips:
a) पब्लिशर पब्लिकेशन बनाने, एडिट करने और प्रिंट करने के लिए है, जबकि वर्ड डाक्यूमैंट के लिए.
Question 2: स्टेटस बार पब्लिशर विंडो के निचली तरफ होता है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) स्टेटस बार विंडो के नीचे होता है.
Question 3: निजी जानकारी (Personal Information) डायलॉग बॉक्स में भरी जाती है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) विज़ार्ड से पब्लिकेशन बनाते समय Personal Information डायलॉग बॉक्स खुलता है.
Question 4: पब्लिकेशन PP+ एक्सटेंशन के साथ सेव होती है।
Answer:
गलत
Exam Tips:
a) पब्लिकेशन की एक्सटेंशन .pub होती है.
Question 5: पब्लिकेशन से बाहर आने से पहले सारी पब्लिकेशन बंद करनी ज़रूरी होती हैं।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) सारी पब्लिकेशन बंद करने के बाद ही Exit करें.
II. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: पब्लिशर क्या है?
Answer:
पब्लिशर एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है, जो सुंदर और बढ़िया प्रकार के डिज़ाइन वाले दस्तावेज़ बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
Exam Tips:
a) परिभाषा एक वाक्य में लिखें.
III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: पब्लिशर को खोलने के स्टैप लिखें।
Answer:
1. Start बटन पर क्लिक करें।
2. All Programs को हाइलाइट करें।
3. Microsoft Office को हाइलाइट करें।
4. Microsoft Office Publisher 2010 पर क्लिक करें। पब्लिशर विंडो खुल जाएगी।
Exam Tips:
a) स्टैप क्रम से लिखें.
b) अंतिम स्टैप में Publisher 2010 का नाम लिखें.
Question 2: पब्लिशर विंडो के भागों के नाम लिखें।
Answer:
1. क्विक एक्सैस टूलबार
2. रिबन
3. फ़ाइल विंडो
Exam Tips:
a) तीन भाग याद रखें.
Question 3: पब्लिकेशन बनाने के दो तरीके कौन-से हैं?
Answer:
1. विज़ार्ड के द्वारा
2. ब्लैंक ले-आऊट के द्वारा पब्लिकेशन तैयार करना
Exam Tips:
a) दोनों तरीकों के नाम लिखें.
Question 4: पब्लिकेशन को सेव करने के स्टैप लिखें।
Answer:
1. File मीनू पर क्लिक करें।
2. Save पर क्लिक करें।
3. फ़ाइल का नाम लिखें।
4. Save बटन पर क्लिक करें।
Exam Tips:
a) चारों स्टैप क्रम से लिखें.
Question 5: स्टेटस बार क्या होता है?
Answer:
स्टेटस बार प्रत्येक विंडो के नीचे एक बार होता है, जिसमें विंडो से संबंधित जानकारी दिखाई जाती है; जैसे कुल पृष्ठों की गिनती, कुल शब्द, अक्षर आदि।
Exam Tips:
a) स्थान (विंडो के नीचे) और उसमें दिखने वाली जानकारी दोनों लिखें.
IV. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: आप विज़ार्ड का प्रयोग करके एक पब्लिकेशन कैसे तैयार करोगे?
Answer:
विज़ार्ड का प्रयोग करके पब्लिकेशन निम्नलिखित प्रकार से तैयार की जा सकती है:
1. सबसे पहले पब्लिशर खोलें।
2. File → New पर क्लिक करें।
3. इसमें New From Design में 'Publication for Print' पर क्लिक करें। (पब्लिकेशन फॉर प्रिंट की सूची खुल जाएगी।)
4. इसमें आवश्यकता के अनुसार पब्लिकेशन के प्रकार का डिज़ाइन चुनें।
5. फिर Personal Information डायलॉग बॉक्स खुलेगा। इसमें अपनी जानकारी दें।
6. सारी जानकारी देने के बाद OK बटन पर क्लिक करें। (पब्लिकेशन तैयार हो जाएगी। अब आप उसमें सुधार कर सकते हैं।)
Exam Tips:
a) छहों स्टैप क्रम से लिखें.
b) Personal Information डायलॉग बॉक्स का ज़िक्र ज़रूर करें.
Free study material for Computer
Free Punjab Board Textbook Explanations: Class 10 Computer Hindi Medium Chapter 07 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-I
Textbook Solutions for Class 10 Computer Hindi Medium Chapter 07 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-I
Review comprehensive exercise answers for Class 10 Computer Hindi Medium Chapter 07 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-I. Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 10 Computer text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Computer.
FAQs
The complete and updated PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 7 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-I is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 7 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-I as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 7 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-I will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 10 Computer. You can access PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 7 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-I in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 7 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-I in printable PDF format for offline study on any device.