Official Punjab Board Solutions for Class 10 Computer: Hindi Medium Chapter 08 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-II
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 08 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-II tailored for Class 10 learners. Utilizing these Computer answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.
Chapter-wise Solutions for Computer: Hindi Medium Chapter 08 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-II
Access the complete solution PDF for Class 10 Computer below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
(A) बहुविकल्पीय प्रश्न
Question 1: आजकल ब्रोशर इलैक्ट्रॉनिक फ़ॉर्मेट में भी उपलब्ध होते हैं तथा इसको ………………………. कहते हैं।
(a) ई-ब्रोशर
(b) एम ब्रोशर
(c) टी-ब्रोशर
(d) के ब्रोशर
Answer:
(a) ई-ब्रोशर
Exam Tips:
a) इलैक्ट्रॉनिक रूप में उपलब्ध ब्रोशर को ई-ब्रोशर कहते हैं।
b) सही विकल्प चुनने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
Question 2: पब्लिशर में चीज़ों की एक सूची क्या कहलाती है?
(a) बैनर
(b) कैटालॉग
(c) लेबल
(d) न्यूज़लैटर
Answer:
(b) कैटालॉग
Exam Tips:
a) कैटालॉग का हिंदी अर्थ "सूची" है।
b) सही विकल्प चुनने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
Question 3: किसी के नाम, काम, बिज़नैस, एड्रैस आदि के साथ छपे एक छोटे से कार्ड को ………………… कहते हैं।
(a) ब्रोशर
(b) न्यूज़लैटर
(c) बिज़नैस कार्ड
(d) मीनू
Answer:
(c) बिज़नैस कार्ड
Exam Tips:
a) बिज़नैस कार्ड को व्यापार कार्ड भी कहा जाता है।
b) सही विकल्प चुनने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
Question 4: कागज़, पॉलिमर, वस्त्र, धातु या अन्य सामग्री का वह टुकड़ा जो किसी कंटेनर या प्रोडक्ट के साथ जोड़ा जाता है, क्या कहलाता है?
(a) लेबल
(b) लैटरहैड
(c) ग्रीटिंग कार्ड
(d) मीनू
Answer:
(a) लेबल
Exam Tips:
a) लेबल प्रोडक्ट की जानकारी देने के काम आता है।
b) सही विकल्प चुनने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
Question 5: छपी हुई हैडिंग वाली स्टेशनरी क्या है? हैडिंग में आमतौर पर एक नाम, एक लोगो और एक पता होता है।
Answer:
(a) लैटरहैड
Exam Tips:
a) लैटरहैड की हैडिंग में नाम, लोगो और पता होता है।
b) सही विकल्प चुनने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
Question 6: नौकरी के लिए निवेदकों की तरफ़ से दिया जाने वाला सबसे आम दस्तावेज़ क्या होता है?
(a) बैनर
(b) रिज़्यूमे
(c) कैलेंडर
(d) फ़्लायर
Answer:
(b) रिज़्यूमे
Exam Tips:
a) रिज़्यूमे में शिक्षा, काम के अनुभव और हुनर का संक्षेप होता है।
b) सही विकल्प चुनने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
Question 7: सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक या प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए दिन, सप्ताह, महीनों और सालों के नाम कौन-सा साधन प्रदान करता है?
(a) विज्ञापन
(b) सर्टीफ़िकेट
(c) चिह्न
(d) कैलेंडर
Answer:
(d) कैलेंडर
Exam Tips:
a) कैलेंडर समय और तिथियों को व्यवस्थित ढंग से दर्शाता है।
b) सही विकल्प चुनने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
Question 8: रिज़्यूमे से ज़्यादा लंबा दस्तावेज़ कौन-सा होता है, जो कम से कम दो या तीन पन्नों का होता है?
(a) करिकुलम विटे (सी०वी०)
(b) बैनर
(c) इनवीटेशन
(d) कैटालॉग
Answer:
(a) करिकुलम विटे (सी०वी०)
Exam Tips:
a) सी०वी० रिज़्यूमे की तुलना में अधिक विस्तृत होता है।
b) सही विकल्प चुनने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
Question 9: मेहमानों से आर्डर लेने या उन्हें खाने-पीने की चीज़ें दिखाने का मुख्य तरीका क्या है?
(a) रिज़्यूमे
(b) लेबल
(c) मीनू
(d) बैनर
Answer:
(c) मीनू
Exam Tips:
a) मीनू रेस्टोरेंट में खाने-पीने की सूची दिखाता है।
b) सही विकल्प चुनने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
Question 10: बच्चे अपने मनोरंजन के समय ……….. का आनंद ले सकते हैं और कुछ रचनात्मक काम कर सकते हैं।
(a) लैटरहैड
(b) न्यूज़लैटर
(c) पेपर फोल्डिंग प्रोजैक्ट
(d) रिज़्यूमे
Answer:
(c) पेपर फोल्डिंग प्रोजैक्ट
Exam Tips:
a) पब्लिशर बच्चों के लिए पेपर फोल्डिंग टैंपलेट प्रदान करता है।
b) सही विकल्प चुनने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
(B) रिक्त स्थान भरें
Question 1: इश्तिहारबाज़ी से भाव है कि कंपनी लोगों को अपना ….., ………….. या विचार खरीदने के लिए कैसे उत्साहित करती है।
Answer:
प्रोडक्ट और सर्विस
Exam Tips:
a) रिक्त स्थान भरने के बाद पूरा वाक्य एक बार दोबारा पढ़ें।
Question 2: एम०एस० पब्लिशर ब्रोशर, न्यूज़लैटर, ………. और ……… समेत भिन्न-भिन्न तरह के प्रकाशन बनाने में हमारी मदद के लिए टैंपलेट और अन्य साधन प्रदान करता है।
Answer:
बिज़नैस कार्ड और मीनू
Exam Tips:
a) रिक्त स्थान भरने के बाद पूरा वाक्य एक बार दोबारा पढ़ें।
Question 3: बिज़नैस कार्ड एक ………… या ………… के बारे में कारोबार संबंधी जानकारी प्रदान करने वाले कार्ड हैं।
Answer:
कंपनी और एक ही व्यक्ति
Exam Tips:
a) रिक्त स्थान भरने के बाद पूरा वाक्य एक बार दोबारा पढ़ें।
Question 4: एक रिज़्यूमे हमारी ………… , पहचान-पत्रों और अन्य प्राप्तियों और हुनरों का संक्षेप पेश करता है।
Answer:
शिक्षा और काम का इतिहास
Exam Tips:
a) रिक्त स्थान भरने के बाद पूरा वाक्य एक बार दोबारा पढ़ें।
Question 5: माइक्रोसॉफ्ट पब्लिशर बच्चों के लिए टैंपलेट पेश करता है। इन टैंपलेटों में भिन्न-भिन्न पेपर फोल्डिंग प्रोजैक्ट जैसे कि …………. , कप और कई अन्य शामिल हैं।
Answer:
हवाई जहाज़ और किश्ती
Exam Tips:
a) रिक्त स्थान भरने के बाद पूरा वाक्य एक बार दोबारा पढ़ें।
(C) सही या ग़लत
Question 1: एक कॉम्प्लीमैंट कार्ड, बढ़िया क्वालिटी के कागज़ का एक टुकड़ा है जो दोस्ती या किसी और भावना को दर्शाता है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) कॉम्प्लीमैंट कार्ड दोस्ती या शुभकामना जैसी भावना दर्शाता है।
b) कथन का हर भाग जाँचकर ही सही या ग़लत चुनें।
Question 2: उपलब्धियों, मैरिट और सम्मान के प्रमाण-पत्र शक्तिशाली साधन हो सकते हैं।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) प्रमाण-पत्र उपलब्धि और सम्मान का सबूत होते हैं।
b) कथन का हर भाग जाँचकर ही सही या ग़लत चुनें।
Question 3: कैटालॉग चीज़ों की पूरी सूची होती है, जो आमतौर पर व्यवस्थित ढंग से अरेंज की जाती है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) कैटालॉग का अर्थ ही चीज़ों की व्यवस्थित सूची है।
b) कथन का हर भाग जाँचकर ही सही या ग़लत चुनें।
Question 4: यह कपड़े की एक लंबी पट्टी की तरह होती है, जिस पर किसी प्रदर्शनी, प्रोसैस (मुज़ाहरा) आदि के स्लोगन या डिज़ाइन होते हैं और जो सार्वजनिक स्थानों पर टँगी होती है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) यह वर्णन बैनर का है।
b) कथन का हर भाग जाँचकर ही सही या ग़लत चुनें।
Question 5: ब्रोशर प्रोमोशनल दस्तावेज़ हैं, जो मुख्य रूप से किसी भी कंपनी, संस्था, उत्पादों या सेवाओं को जनता के सामने पेश करने के लिए समाचार पत्रों में बाँटे जाते हैं।
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) ब्रोशर जानकारी देने वाला प्रचार-पत्र है; पूरे कथन को ध्यान से पढ़ें।
b) कथन का हर भाग जाँचकर ही सही या ग़लत चुनें।
II. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: कागज़, वस्त्र, लकड़ी या किसी और चीज़ का वह हिस्सा जो तस्वीरों या शब्दों के साथ चित्रित होता है और किसी खास स्थान, उत्पाद या घटना के बारे में कुछ जानकारी देता है, क्या कहलाता है?
Answer:
लेबल (साइन)।
Exam Tips:
a) यहाँ जानकारी देने वाला चिह्न या साइन अभिप्रेत है।
b) उत्तर एक शब्द या छोटे वाक्यांश में लिखें।
Question 2: आम पैकिंग आइटम क्या होती है, जो साधारणतः पतली फ़्लैट सामग्री से बनाई जाती है?
Answer:
एनवैलप्ज़ (लिफ़ाफ़े)।
Exam Tips:
a) एनवैलप का प्रयोग पत्र डालने के लिए होता है।
b) उत्तर एक शब्द या छोटे वाक्यांश में लिखें।
Question 3: किसी व्यक्ति, लोगों के समूह या संस्था को किसी खास क्षेत्र में उसकी उत्तमता को मान्यता देने के लिए क्या दिया जाता है?
Answer:
अवार्ड सर्टीफ़िकेट।
Exam Tips:
a) सर्टीफ़िकेट उत्कृष्टता का प्रमाण होता है।
b) उत्तर एक शब्द या छोटे वाक्यांश में लिखें।
Question 4: सार्वजनिक स्थान पर व्यापक वितरण के लिए प्रयोग होने वाला, कागज़ पर छपा इश्तिहार का वह रूप कौन-सा है जो व्यक्तियों को दिया जाता है या डाक द्वारा भेजा जाता है?
Answer:
फ़्लायर्ज़।
Exam Tips:
a) फ़्लायर एक पन्ने का इश्तिहार होता है।
b) उत्तर एक शब्द या छोटे वाक्यांश में लिखें।
Question 5: वह प्रिंट रिपोर्ट क्या कहलाती है जिसमें किसी कारोबार या संस्था की गतिविधियों की खबरें या जानकारी शामिल होती है?
Answer:
न्यूज़लैटर।
Exam Tips:
a) न्यूज़लैटर का हिंदी अर्थ "समाचार पत्र" है।
b) उत्तर एक शब्द या छोटे वाक्यांश में लिखें।
III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: चिह्न (Sign) स्पष्ट करें।
Answer:
चिह्न (साइन) कागज़ का टुकड़ा, वस्त्र, लकड़ी या कोई अन्य सामग्री होती है, जिस पर तस्वीरें या शब्द बने होते हैं। यह किसी खास स्थान, उत्पाद या घटना के बारे में कुछ जानकारी देती है।
Exam Tips:
a) परिभाषा के साथ यह भी लिखें कि साइन जानकारी देता है।
Question 2: रिज़्यूमे समझाएँ।
Answer:
रिज़्यूमे हमारी शिक्षा, काम के इतिहास, प्रमाण-पत्रों और अन्य प्राप्तियों तथा हुनरों का संक्षेप प्रस्तुत करता है। नौकरी के लिए निवेदन करते समय निवेदकों की ओर से दिया जाने वाला यह सबसे आम दस्तावेज़ है।
Exam Tips:
a) रिज़्यूमे में शिक्षा, अनुभव और हुनर का उल्लेख अवश्य करें।
Question 3: बैनर क्या है?
Answer:
किसी समारोह संबंधी जानकारी देने के लिए बनाई जाने वाली सामग्री को दिखाने का एक साधन बैनर है। इसमें काफ़ी बड़े आकार में जानकारी दी जाती है।
Exam Tips:
a) बैनर कपड़े की लंबी पट्टी जैसा होता है, यह भी जोड़ सकते हैं।
Question 4: समाचार पत्र (Newsletter) के बारे में समझाएँ।
Answer:
न्यूज़लैटर किसी भी विषय से संबंधित जानकारी देने का एक साधन है। इसके द्वारा हम किसी भी गतिविधि के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं।
Exam Tips:
a) न्यूज़लैटर में किसी कारोबार या संस्था की गतिविधियों की खबरें होती हैं।
Question 5: मीनू क्या है?
Answer:
रेस्टोरेंट में खाने और पीने की चीज़ों की पेशकश की सूची को मीनू कहते हैं।
Exam Tips:
a) मीनू से मेहमान अपना आर्डर चुनते हैं।
Question 6: फ्रेम क्या है?
Answer:
पब्लिकेशन जिन हिस्सों से बनी होती है, उन्हें फ्रेम कहते हैं।
Exam Tips:
a) फ्रेम पब्लिकेशन का बुनियादी हिस्सा होता है।
IV. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: विज्ञापन क्या है? विज्ञापन के लिए अलग-अलग प्रिंट मीडिया की किस्में बताएँ।
Answer:
विज्ञापन का अर्थ है कि कंपनी लोगों को अपने उत्पादों, सेवाओं या विचारों को खरीदने के लिए कैसे उत्साहित करती है। विज्ञापन वे चीज़ें हैं जो आपका ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। इसे आमतौर पर किसी विज्ञापन एजेंसी द्वारा डिज़ाइन किया जाता है। विज्ञापन टेलीविज़न, रेडियो, समाचार पत्र, पत्रिका आदि में दिखाई देते हैं। विज्ञापन के प्रायोजक अकसर व्यापारी होते हैं जो अपने उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देना चाहते हैं।
विज्ञापन अलग-अलग मीडिया द्वारा प्रसारित किए जाते हैं। पुराने मीडिया में समाचार-पत्र, पत्रिका, टेलीविज़न, रेडियो, बाहरी विज्ञापन या सीधी मेल आते हैं, जबकि नए मीडिया में सर्च रिज़ल्ट, ब्लॉग, वैबसाइट या टैक्स्ट संदेश आदि शामिल हैं। गैर-व्यावसायिक विज्ञापन में राजनीतिक पार्टियाँ, रुचि रखने वाले समूह, धार्मिक संगठन और सरकारी एजेंसियाँ आदि शामिल होती हैं।
एम०एस० पब्लिशर ब्रोशर, न्यूज़लैटर, बिज़नैस कार्ड और मीनू सहित अलग-अलग पब्लिकेशन बनाने में हमारी मदद के लिए टैंपलेट और अन्य साधन प्रदान करता है।
विज्ञापन के लिए प्रिंट मीडिया की किस्में हैं:
1. ब्रोशर (Brochures)
2. न्यूज़लैटर (Newsletters)
3. बैनर (Banners)
4. सूची / कैटालॉग (Catalogs)
5. फ़्लायर्ज़ (Flyers)
Exam Tips:
a) विज्ञापन की परिभाषा के बाद प्रिंट मीडिया की किस्मों की सूची अवश्य दें।
b) पुराने और नए मीडिया का अंतर उदाहरण सहित लिखें।
Question 2: एम०एस० पब्लिशर इस्तेमाल करके ब्रोशर कैसे तैयार करें?
Answer:
ब्रोशर जानकारी से भरा कागज़ी दस्तावेज़ होता है, जिसका प्रयोग कभी-कभी विज्ञापन के लिए किया जाता है। इसे पैंफ़लेट या लीफ़लेट की तरह फ़ोल्ड किया जाता है। ब्रोशर एक प्रोत्साहनपरक दस्तावेज़ है, जो मुख्य रूप से किसी कंपनी, संस्था, उत्पादों या सेवाओं को जनता के सामने लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे समाचार पत्रों में रखकर या व्यस्त स्थानों पर ब्रोशर रैकों में रखकर बाँटा जाता है। इसे ग्रे-लिटरेचर भी कहा जाता है। आजकल ब्रोशर इलैक्ट्रॉनिक फ़ॉर्मेट में भी उपलब्ध हैं और इन्हें ई-ब्रोशर कहा जाता है। रिवायती कागज़ी ब्रोशर की तुलना में ई-ब्रोशर कम लागत वाले होते हैं और अनगिनत लाभ पहुँचाते हैं।
ब्रोशर की सबसे आम किस्में बाइ-फ़ोल्ड (एक शीट जो दोनों तरफ़ से छपी होती है और बीच से मोड़ी जाती है) और ट्राई-फ़ोल्ड (जिसे तीन भागों में फ़ोल्ड किया जाता है) हैं।
एम०एस० पब्लिशर में ब्रोशर तैयार करने के पद:
1. File टैब पर क्लिक करें, फिर New और फिर Brochure पर क्लिक करें। ब्रोशर के साथ कई टैंपलेट जुड़े होते हैं, अपनी पसंद का कोई भी टैंपलेट चुनें। अब विंडो के दाएँ ओर चुने हुए ब्रोशर को कस्टमाइज़ करने के विकल्प दिखाई देंगे।
2. ब्रोशर को कलर स्कीम, फ़ौंट स्कीम, पेज आकार के विकल्पों और फ़ॉर्मों की मदद से कस्टमाइज़ करें। कलर, फ़ौंट साइज़ और फ़ॉर्म बदलने के बाद Create विकल्प पर क्लिक करें। अब हम अपने ब्रोशर का विवरण एडिट कर सकते हैं और इसे पब्लिकेशन के रूप में सेव कर सकते हैं।
Exam Tips:
a) ब्रोशर की परिभाषा, किस्में और बनाने के पद क्रम से लिखें।
b) पदों में File, New, Brochure और Create विकल्पों के नाम सही लिखें।
Question 3: बिज़नैस कार्ड क्या है? पब्लिशर में बिज़नैस कार्ड बनाने के पद लिखें।
Answer:
बिज़नैस (व्यापार) कार्ड एक छोटा-सा कार्ड है, जिस पर किसी व्यक्ति का नाम, व्यवसाय, व्यापार आदि छपा होता है।
पब्लिशर में बिज़नैस कार्ड बनाने के पद:
1. File पर क्लिक करें, फिर New और Business Card पर क्लिक करें। बिज़नैस कार्ड के साथ जुड़े इंस्टाल्ड टैंपलेटों में बहुत सारे टैंपलेट होते हैं, अपनी पसंद का कोई भी चुनें। विंडो के दाएँ ओर कलर स्कीम, फ़ौंट स्कीम, व्यापार की जानकारी, पेज आकार के विकल्पों और लोगो की मदद से चुने हुए बिज़नैस कार्ड को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
2. अब बिज़नैस कार्ड पूरी तरह डिज़ाइन हो जाता है। हम व्यापार का नाम या कोई अन्य नाम और पता आदि बदल सकते हैं।
Exam Tips:
a) परिभाषा के बाद पदों को 1, 2 क्रम में लिखें।
b) पदों में File, New और Business Card के नाम अवश्य लिखें।
Question 4: लेबल क्या है? लेबल कहाँ इस्तेमाल हो सकते हैं?
Answer:
लेबल कागज़, पॉलिमर, कपड़े, धातु या किसी अन्य वस्तु का टुकड़ा होता है, जिसे किसी कंटेनर या प्रोडक्ट पर लगाया जा सकता है। उत्पादों की उत्पत्ति, निर्माता, शेल्फ़-लाइफ़ और डिस्पोज़ल आदि की जानकारी देने के लिए लेबल के बहुत से उपयोग हैं। लेबल इन कामों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं:
1. प्रोडक्ट (Products): स्थायी प्रोडक्ट लेबल को प्रोडक्ट के पूरे जीवन-काल में सुरक्षित रहना चाहिए।
2. पैकेजिंग (Packaging): लेबल पैकेजिंग पर लगा हो सकता है या पैकेजिंग का हिस्सा हो सकता है। इन पर कीमत, बारकोड, यू०पी०सी० (यूनिवर्सल प्रोडक्ट कोड) की पहचान, उपयोग की विधि, पता, रैसिपी और बहुत कुछ हो सकता है।
3. संपत्ति (Assets): औद्योगिक या दफ़्तरी वातावरण में संपत्ति की लेबलिंग का उपयोग प्रशासन आदि के लिए किया जाता है।
4. वस्त्र (Textiles): वस्त्रों में आमतौर पर देखभाल के लेबल होते हैं, जो दर्शाते हैं कि वस्त्र को कैसे धोना चाहिए, जैसे मशीन वॉशेबल या ड्राई-क्लीन। टैक्सटाइल लेबल को वस्त्र पर जड़ा जा सकता है और यह गर्मी-रोधक, रंगीन और धोने योग्य (Washable) हो सकता है।
5. मेल (Mail): मेल लेबल प्राप्त करने वाले, भेजने वाले और आवाजाही के लिए उपयोगी अन्य जानकारी की पहचान कराते हैं।
6. सुरक्षा लेबल (Security): इन्हें प्रामाणिकता, चोरी और नकल से सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये आमतौर पर आई०डी० कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पैकेजिंग, सी०डी०, इलैक्ट्रॉनिक्स उत्पादों से लेकर वस्त्रों तक पर प्रयोग किए जाते हैं।
Exam Tips:
a) लेबल की परिभाषा के बाद उपयोग के क्षेत्र अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) हर उपयोग के साथ एक उदाहरण दें।
Question 5: लैटर-हैड क्या है? पब्लिशर में लैटर-हैड कैसे बनाए जाते हैं?
Answer:
लैटर-हैड एक स्टेशनरी है। इसकी हैडिंग में आमतौर पर एक नाम और एक पता, एक लोगो या कार्पोरेट डिज़ाइन और कई बार एक बैकग्राउंड पैटर्न होता है। लैटर-हैड को अपनी ज़रूरत के अनुसार स्टेशनरी पर या सादे कागज़ पर छापा जा सकता है या इलैक्ट्रॉनिक तरीके से भेजा जा सकता है।
पब्लिशर में लैटर-हैड बनाने के पद (एम०एस० पब्लिशर का उपयोग करते हुए):
1. File टैब पर क्लिक करें, फिर New और फिर Letterhead पर क्लिक करें। अपनी पसंद का कोई भी टैंपलेट चुनें। विंडो के दाएँ ओर कलर स्कीम, फ़ौंट स्कीम, व्यापार जानकारी और लोगो को कस्टमाइज़ किया जा सकता है।
2. रंग, फ़ौंट, आकार और जानकारी बदलने के बाद Create विकल्प पर क्लिक करें। लैटर-हैड दिखाई देगा।
3. अब जानकारी को एडिट करें और इन परिवर्तनों को Save कर लें।
Exam Tips:
a) लैटर-हैड की परिभाषा के बाद बनाने के तीनों पद लिखें।
b) नाम, पता और लोगो का उल्लेख अवश्य करें।
Question 6: कैलेंडर क्या है? एम०एस० पब्लिशर में कैलेंडर कैसे बनाया जाए?
Answer:
कैलेंडर सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक या प्रशासनिक उद्देश्य के लिए दिनों को प्रदर्शित करने की प्रणाली है। कैलेंडर का उपयोग लोगों के निजी शैड्यूल, समय और गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए भी किया जाता है। यह पूरी टाइमकीपिंग प्रणाली में उपयोग होता है, जैसे समय के किसी खास पल को दर्शाने के लिए तिथि और समय।
एम०एस० पब्लिशर में कैलेंडर बनाने के पद: File टैब पर क्लिक करें, फिर New और फिर Calendar पर क्लिक करें।
1. उपलब्ध टैंपलेटों में से अपनी पसंद का कोई भी कैलेंडर टैंपलेट चुनें।
2. अब कैलेंडर स्कीम, फ़ौंट स्कीम, व्यापार जानकारी, पेज साइज़ के विकल्पों और खासतौर पर टाइमफ़्रेम (एक महीना प्रति पन्ना या एक साल प्रति पन्ना) की मदद से कैलेंडर को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
3. कैलेंडर को कस्टमाइज़ करने के बाद Create विकल्प पर क्लिक करें।
4. अब कैलेंडर दिखाई देगा। जब चाहें इसे एडिट कर सकते हैं और पब्लिशर में Save कर सकते हैं।
Exam Tips:
a) टाइमफ़्रेम (एक महीना या एक साल प्रति पन्ना) का उल्लेख अवश्य करें।
b) पदों को क्रमांक देकर लिखें।
Question 7: पेपर फोल्डिंग प्रोजैक्टों के बारे में बताएँ। पब्लिशर में पेपर फोल्डिंग प्रोजैक्ट बनाने के पद लिखो।
Answer:
पेपर फोल्डिंग प्रोजैक्ट टैंपलेटों में एयरोप्लेन और ओरिगैमी (कागज़ को फ़ोल्ड करके बनाई जाने वाली आकृतियाँ) प्रोजैक्टों के लिए कागज़ के नमूने शामिल होते हैं। इन पन्नों में "फ़ोल्ड-लाइन" के साथ-साथ कागज़ी मास्टरपीस बनाने के निर्देश भी होते हैं। माइक्रोसॉफ्ट पब्लिशर बच्चों के लिए टैंपलेट पेश करता है, जिनमें हवाई जहाज़, नाव, कप तथा अन्य पेपर फोल्डिंग प्रोजैक्ट शामिल हैं।
पब्लिशर में पेपर फोल्डिंग प्रोजैक्ट बनाने के पद:
1. File टैब में New, फिर More Templates में Paper Folding पर क्लिक करें। बीच वाले बैनर में बहुत-से पेपर फोल्डिंग प्रोजैक्ट दिखाई देते हैं।
2. प्रोजैक्ट का चयन: प्रोजैक्ट चुनने के बाद दाएँ पैनल के कुछ विकल्प एडिट किए जा सकते हैं। अपनी पसंद के अनुसार प्रोजैक्ट के लिए कलर स्कीम, फ़ौंट स्कीम और टाइपिंग अनुदेश चुनें। उसके बाद प्रोजैक्ट को नई विंडो में खोलने के लिए Create बटन पर क्लिक करें।
3. अब पेपर फोल्डिंग प्रोजैक्ट को एडिट करें; हम क्लिप आर्ट और टैक्स्ट इनसर्ट कर सकते हैं।
4. क्लिप आर्ट इनसर्ट करने के लिए विंडो में ऊपर Insert, फिर Picture और Clip Art पर क्लिक करें।
5. प्रोजैक्ट पूरा होने के बाद उसे अपने कंप्यूटर पर सेव कर सकते हैं और प्रिंट कर सकते हैं।
Exam Tips:
a) प्रोजैक्ट का परिचय देकर पाँचों पद क्रम से लिखें।
b) Paper Folding, Create और Insert जैसे विकल्पों के नाम सही लिखें।
महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
(A) बहुविकल्पीय प्रश्न
Question 1: कौन-सी चीज़ कपड़े की एक लंबी पट्टी के जैसी होती है?
(a) न्यूज़लैटर
(b) बैनर
(c) लेबल
(d) बिज़नैस कार्ड
Answer:
(b) बैनर
Exam Tips:
a) प्रश्न के संकेत शब्द पहचानकर विकल्प चुनें।
b) सही विकल्प चुनने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
Question 2: किसको चीज़ों की सूची कहा जाता है?
(a) बैनर
(b) लेबल
(c) एनवैलप
(d) कैटालॉग
Answer:
(d) कैटालॉग
Exam Tips:
a) प्रश्न के संकेत शब्द पहचानकर विकल्प चुनें।
b) सही विकल्प चुनने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
Question 3: दिनों के प्रबंध के लिए किसका इस्तेमाल किया जाता है?
(a) बैनर
(b) लेबल
(c) कैलेंडर
(d) कैटालॉग
Answer:
(c) कैलेंडर
Exam Tips:
a) प्रश्न के संकेत शब्द पहचानकर विकल्प चुनें।
b) सही विकल्प चुनने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
Question 4: हैडिंग के साथ छपी हुई स्टेशनरी को क्या कहते हैं?
(a) लेबल
(b) बैनर
(c) लैटरहैड
(d) कैटालॉग
Answer:
(c) लैटरहैड
Exam Tips:
a) प्रश्न के संकेत शब्द पहचानकर विकल्प चुनें।
b) सही विकल्प चुनने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
(B) रिक्त स्थान भरें
Question 1: टैक्स्ट के फ़ौंट कलर एवं टैक्स्ट बॉक्स कलर को बदलने के लिए ……… मीनू प्रयोग होता है।
Answer:
Format
Exam Tips:
a) उत्तर लिखकर वाक्य दोबारा पढ़ें।
Question 2: न्यूज़लैटर का टाइटल ………….. में लिखा जाता है।
Answer:
टाइटल टैक्स्ट बॉक्स
Exam Tips:
a) उत्तर लिखकर वाक्य दोबारा पढ़ें।
Question 3: न्यूज़लैटर की तिथि …………. में लिखी जाती है।
Answer:
डेट टैक्स्ट बॉक्स
Exam Tips:
a) उत्तर लिखकर वाक्य दोबारा पढ़ें।
Question 4: पोस्ट-कार्ड की …………. साइडें होती हैं।
Answer:
दो
Exam Tips:
a) उत्तर लिखकर वाक्य दोबारा पढ़ें।
Question 5: अगर आप लोगो नहीं लगाना चाहते तो ………. पर क्लिक करें।
Answer:
None
Exam Tips:
a) उत्तर लिखकर वाक्य दोबारा पढ़ें।
(C) सही या ग़लत
Question 1: आपको नोट एवं मैसेज बॉक्स में टाइप करना चाहिए।
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) कथन को ध्यान से पढ़कर सही या ग़लत चुनें।
Question 2: प्रिव्यू गैलरी में विभिन्न प्रकार के डिज़ाइन नज़र आते हैं।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) कथन को ध्यान से पढ़कर सही या ग़लत चुनें।
Question 3: एनवैलप पत्र लिखने के लिए प्रयोग होते हैं।
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) कथन को ध्यान से पढ़कर सही या ग़लत चुनें।
Question 4: न्यूज़लैटर में प्रत्येक पेज का एक जैसा ले-आउट होता है।
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) कथन को ध्यान से पढ़कर सही या ग़लत चुनें।
Question 5: न्यूज़लैटर में पहले से ही तीन कॉलम एवं तीन स्टोरीज़ होती हैं।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) कथन को ध्यान से पढ़कर सही या ग़लत चुनें।
II. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: बैनर किसको कहते हैं?
Answer:
किसी समागम के विज्ञापन के लिए प्रयोग किए जाने वाले एक साधन को बैनर कहते हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर एक वाक्य में लिखें।
Question 2: न्यूज़लैटर किसको कहते हैं?
Answer:
किसी विषय पर जानकारी प्रदान करने का एक माध्यम न्यूज़लैटर होता है।
Exam Tips:
a) उत्तर एक वाक्य में लिखें।
Question 3: पोस्ट-कार्ड किसलिए प्रयोग किया जाता है?
Answer:
किसी समारोह की जानकारी लोगों तक पहुँचाने के लिए पोस्ट-कार्ड का प्रयोग किया जाता है।
Exam Tips:
a) उत्तर एक वाक्य में लिखें।
Question 4: एनवैलप का क्या प्रयोग है?
Answer:
एनवैलप में हम अपने पत्र डालकर किसी दूसरे व्यक्ति को भेज सकते हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर एक वाक्य में लिखें।
Question 5: पोस्ट-कार्ड की कितनी साइडें होती हैं?
Answer:
पोस्ट-कार्ड की दो साइडें होती हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर एक वाक्य में लिखें।
Question 6: पंफ़लेट क्या होता है?
Answer:
पंफ़लेट प्रचार के लिए प्रयोग होने वाला एक साधन है, जिसे अकसर अखबार द्वारा घरों में पहुँचाया जाता है।
Exam Tips:
a) उत्तर एक वाक्य में लिखें।
III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: बैनर क्या है?
Answer:
बैनर प्रचार करने का एक साधन है। इसका प्रयोग किसी सूचना को लोगों तक पहुँचाने के लिए किया जाता है।
Exam Tips:
a) उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखें।
Question 2: न्यूज़लैटर के बारे में बताएँ।
Answer:
न्यूज़लैटर एक साधन है जिसकी मदद से हम किसी प्रकार की खबरें लोगों तक पहुँचा सकते हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखें।
Question 3: पोस्ट-कार्ड पर एक नोट लिखें।
Answer:
पोस्ट-कार्ड एक छोटा कार्ड होता है, जिसका प्रयोग किसी को कुछ सूचना भेजने के लिए किया जाता है।
Exam Tips:
a) उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखें।
Question 4: नया लैटरहैड खोलने का तरीका बताएँ।
Answer:
नया लैटरहैड खोलने के लिए पब्लिशर में New Publication / New From a Design में जाकर Publication for Print में Letter Head पर क्लिक करें।
Exam Tips:
a) उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखें।
Question 5: एनवैलप कहाँ इस्तेमाल किया जाता है?
Answer:
एनवैलप चिट्ठी डालने के लिए प्रयोग किया जाता है। इस पर भेजने और प्राप्त करने वाले का पता लिखा होता है। इसमें चिट्ठी डालकर उसे पोस्ट किया जाता है।
Exam Tips:
a) उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखें।
IV. बड़े उत्तर वाला प्रश्न
Question 1: लैटरहैड और पोस्ट-कार्ड में अंतर स्पष्ट करें।
Answer:
लैटरहैड और पोस्ट-कार्ड में निम्नलिखित अंतर हैं:
| लैटरहैड | पोस्ट-कार्ड |
|---|---|
| लैटरहैड किसी कंपनी का अधिकारिक पेज होता है। | पोस्ट-कार्ड चिट्ठी डालने का एक साधन है। |
| लैटरहैड किसी भी उद्देश्य के लिए प्रयोग किया जा सकता है। | पोस्ट-कार्ड न्योता देने के लिए प्रयोग किया जाता है। |
| लैटरहैड का आकार बड़ा होता है। | पोस्ट-कार्ड का आकार छोटा होता है। |
| लैटरहैड पर आर्डर आदि दिए जाते हैं। | पोस्ट-कार्ड से पत्र-व्यवहार किया जाता है। |
| साधारण तौर पर लैटरहैड आम पेपर की तरह ही होता है। | पोस्ट-कार्ड का पेपर मोटा होता है। |
Exam Tips:
a) अंतर तालिका के रूप में लिखने से उत्तर स्पष्ट होता है।
b) कम से कम चार बिंदु अवश्य लिखें।
Free study material for Computer
Computer Class 10 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 08 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-II
Textbook Solutions for Class 10 Computer Hindi Medium Chapter 08 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-II
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 08 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-II tailored for Class 10 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Computer.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 08 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-II concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Computer.
FAQs
The complete and updated PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 8 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-II is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 8 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-II as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 8 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-II will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 10 Computer. You can access PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 8 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-II in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 8 माईक्रोसॉफ्ट पब्लिशर-II in printable PDF format for offline study on any device.