PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 6 आप्रेटिंग सिस्टम

Solutions for Class 10 Computer: Hindi Medium Chapter 06 आप्रेटिंग सिस्टम

Review structured textbook solutions for Class 10 Computer Hindi Medium Chapter 06 आप्रेटिंग सिस्टम. Built according to Punjab Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 10 Computer Solutions: Hindi Medium Chapter 06 आप्रेटिंग सिस्टम

Access the complete solution PDF for Class 10 Computer below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(A) बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: आप्रेटिंग सिस्टम क्या है?
(a) टर्मीनल सिस्टम
(b) सॉफ्टवेयर
(c) स्टोरेज सिस्टम
(d) प्रोसैसर

Answer:

(b) सॉफ्टवेयर

Exam Tips:

a) आप्रेटिंग सिस्टम एक सिस्टम सॉफ्टवेयर है जो यूज़र और हार्डवेयर के बीच काम करता है।

 

Question 2: टाइम शेयरिंग एक तकनीक है जो एक समय में कंप्यूटर सिस्टम को ............ को प्रयोग करने की आज्ञा देती है।
(a) कई यूज़र
(b) एक यूज़र
(c) दो यूज़र
(d) किसी को भी नहीं

Answer:

(a) कई यूज़र

Exam Tips:

a) "शेयरिंग" शब्द का अर्थ है बाँटना, इसलिए यहाँ एक से अधिक यूज़र की बात है।

 

Question 3: एक ही समय में मल्टीपल एप्लीकेशन रन करने को ............ कहा जाता है।
(a) मल्टी एप्लीकेशन
(b) मल्टी प्रोसैसिंग
(c) मल्टी प्रोग्रामिंग
(d) मल्टी टाइमिंग

Answer:

(c) मल्टी प्रोग्रामिंग

Exam Tips:

a) लिनक्स की मल्टी प्रोग्रामिंग सुविधा भी यही है।

 

Question 4: एक ही समय में भिन्न-भिन्न किस्म के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर काम करने की योग्यता को ............ कहा जाता है।
(a) ओपन सोर्स
(b) पोर्टेबिलिटी
(c) शैल
(d) सुरक्षा

Answer:

(b) पोर्टेबिलिटी

Exam Tips:

a) पोर्टेबिलिटी लिनक्स की एक मुख्य विशेषता है।

 

Question 5: आप्रेटिंग सिस्टम पर काम कर रहा यूज़र कंप्यूटर पर सीधे रूप से काम नहीं करता। यह ............ में होता है।
(a) बैच प्रोसैसिंग सिस्टम
(b) टाइम शेयरिंग सिस्टम
(c) नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम
(d) डिस्ट्रीब्यूटिड सिस्टम

Answer:

(a) बैच प्रोसैसिंग सिस्टम

Exam Tips:

a) बैच प्रोसैसिंग में यूज़र का कंप्यूटर से सीधा संपर्क नहीं होता।

 

Question 6: यह हमें इंटरनैट सुरक्षित ढंग से इस्तेमाल करने और हमारे सिस्टम तक अनधिकृत एप्लीकेशन की पहुँच रोकने के योग्य बनाता है।
(a) एंटी-वायरस
(b) सुरक्षा
(c) फायरवॉल
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer:

(c) फायरवॉल

Exam Tips:

a) फायरवॉल अनधिकृत ट्रैफिक को रोक देता है।

 

Question 7: यह यूज़र से कर्नल के जटिल फंक्शन को छुपा देता है।
(a) शैल
(b) हार्डवेयर लेयर
(c) HDD
(d) कर्नल

Answer:

(a) शैल

Exam Tips:

a) शैल यूज़र और कर्नल के बीच की परत है।

 

Question 8: यह एक स्टैंडर्ड फाइल स्ट्रक्चर के अंतर्गत सिस्टम फाइलों और यूज़र फाइलों को व्यवस्थित करता है।
(a) टर्मीनल
(b) हाइरार्किकल
(c) स्टोरेज सिस्टम
(d) नैटवर्क

Answer:

(b) हाइरार्किकल

Exam Tips:

a) लिनक्स का फाइल सिस्टम हाइरार्किकल (पदानुक्रमित) होता है।

 

Question 9: एक सिस्टम द्वारा इनपुट लेने और अपडेट की गई सूचना को डिस्प्ले करने में जो समय लगता है, उसे ............ कहा जाता है।
(a) रिस्पांस टाइम (Response Time)
(b) एक्सेस टाइम (Access Time)
(c) आउटपुट टाइम (Output Time)
(d) टोटल टाइम (Total Time)

Answer:

(a) रिस्पांस टाइम (Response Time)

Exam Tips:

a) रीयल टाइम सिस्टम में रिस्पांस टाइम बहुत कम होता है।

 

Question 10: इस सिस्टम में सर्वर को अलग लोकेशन से रिमोट एक्सेस करना संभव है।
(a) बैच प्रोसैसिंग सिस्टम
(b) टाइम शेयरिंग सिस्टम
(c) नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम
(d) डिस्ट्रीब्यूटिड सिस्टम

Answer:

(c) नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम

Exam Tips:

a) यह नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम के लाभों में से एक है।

 

(B) रिक्त स्थान भरें

Question 1: एक ............ संबंधित ............ के संग्रह को प्रदर्शित करती है।

Answer:

फाइल, जानकारी

Exam Tips:

a) फाइल में संबंधित सूचना का संग्रह होता है।

 

Question 2: ............ सिस्टम मल्टीपल रीयल टाइम एप्लीकेशन और मल्टीपल यूज़र को सेवा देने के लिए मल्टीपल ............ प्रोसैसर का इस्तेमाल करता है।

Answer:

डिस्ट्रीब्यूटिड, सैंट्रल

Exam Tips:

a) डिस्ट्रीब्यूटिड सिस्टम में कई प्रोसैसर आपस में जुड़े होते हैं।

 

Question 3: ............ अपने सिस्टम के ............ प्रयोग की जाँच करने और उसे रोकने की प्रक्रिया है।

Answer:

कंप्यूटर सुरक्षा, अनधिकृत

Exam Tips:

a) कंप्यूटर सुरक्षा की परिभाषा याद रखें।

 

Question 4: ............ ऑनलाइन खातों तक पहुँच बनाने और खाते से जुड़ी गतिविधियों, जैसे खरीददारी, ई-मेल और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, की सुविधा देते हैं।

Answer:

पासवर्ड

Exam Tips:

a) पासवर्ड सुरक्षित रखना अपने पैसे को सुरक्षित रखने के बराबर है।

 

Question 5: ............ का इस्तेमाल उस समय होता है जब डाटा के प्रवाह या प्रोसैसर के आप्रेशन में लगने वाला समय ............ हो।

Answer:

रीयल टाइम सिस्टम, रिजिड (न बदलने योग्य)

Exam Tips:

a) रीयल टाइम सिस्टम के उदाहरण: रोबोट, हवाई यातायात नियंत्रण आदि।

 

(C) सही या गलत

Question 1: एक सिस्टम द्वारा इनपुट लेने और अपडेट की गई सूचना को डिस्प्ले करने में जो समय लगता है, उसे रिस्पांस टाइम कहा जाता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) यही रिस्पांस टाइम की परिभाषा है।

 

Question 2: इंटरनैट सुरक्षा खतरों से बचने के लिए केवल एंटी वायरस सॉफ्टवेयर ही काफी होता है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) एंटी-स्पाइवेयर, पासवर्ड सुरक्षा, अपडेट और फायरवॉल भी ज़रूरी हैं।

 

Question 3: आप्रेटिंग सिस्टम यूज़र और डिवाइस ड्राइवर के बीच संचार को मैनेज नहीं कर सकता।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) आप्रेटिंग सिस्टम यह संचार मैनेज करता है।

 

Question 4: लिनक्स का सोर्स कोड मुफ़्त उपलब्ध है और यह संस्था आधारित डिवेल्पमैंट प्रोजैक्ट है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) लिनक्स एक ओपन सोर्स आप्रेटिंग सिस्टम है।

 

Question 5: आप्रेटिंग सिस्टम शेड्यूलर का प्रयोग करके हर किस्म के रिसोर्स को मैनेज करता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) रिसोर्स एलोकेशन आप्रेटिंग सिस्टम का एक मुख्य कार्य है।

 

II. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: कंप्यूटर हार्डवेयर और कंप्यूटर यूज़र के बीच इंटरफेस क्या कहलाता है?

Answer:

आप्रेटिंग सिस्टम।

Exam Tips:

a) एक शब्द में उत्तर लिखें।

 

Question 2: वह क्या है जो खास हार्डवेयर यंत्रों की जटिलताओं को यूज़र से छुपा लेता है?

Answer:

ड्राइवर।

Exam Tips:

a) ड्राइवर हार्डवेयर और आप्रेटिंग सिस्टम के बीच संपर्क कराता है।

 

Question 3: वह मैकेनिज़म या तरीका क्या कहलाता है जो कंप्यूटर सिस्टम द्वारा परिभाषित रिसोर्स पर प्रोग्राम, प्रोसैस या यूज़र की पहुँच को नियंत्रित करता है?

Answer:

प्रोटैक्शन।

Exam Tips:

a) प्रोटैक्शन और सिक्योरिटी में अंतर पर ध्यान दें।

 

Question 4: सभी कंप्यूटरों पर अनधिकृत इस्तेमाल को जाँचने और रोकने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?

Answer:

कंप्यूटर सुरक्षा।

Exam Tips:

a) एक शब्द में उत्तर लिखें।

 

Question 5: लिनक्स एक खास इंटरप्रेटर प्रोग्राम प्रदान करता है जिसका प्रयोग आप्रेटिंग सिस्टम की कमांडों को लागू करने में किया जाता है। इसे क्या कहते हैं?

Answer:

शैल।

Exam Tips:

a) शैल यूज़र से कमांड लेकर कर्नल तक पहुँचाती है।

 

III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: आप्रेटिंग सिस्टम क्या होता है?

Answer:

आप्रेटिंग सिस्टम वह सॉफ्टवेयर है जो किसी यूज़र और कंप्यूटर हार्डवेयर के बीच माध्यम या इंटरफेस का काम करता है।

Exam Tips:

a) परिभाषा में "यूज़र" और "हार्डवेयर के बीच इंटरफेस" ज़रूर लिखें।

 

Question 2: आप्रेटिंग सिस्टम की किस्में लिखो।

Answer:

आप्रेटिंग सिस्टम की निम्नलिखित किस्में हैं:
1. बैच-प्रोसैसिंग सिस्टम
2. टाइम शेयरिंग आप्रेटिंग सिस्टम
3. नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम
4. रीयल टाइम आप्रेटिंग सिस्टम

Exam Tips:

a) चारों किस्मों के नाम क्रम से लिखें।

 

Question 3: रीयल टाइम आप्रेटिंग सिस्टम की व्याख्या करें।

Answer:

रीयल टाइम आप्रेटिंग सिस्टम वह होता है जिसमें इनपुट की प्रक्रिया करने और जवाब देने में लगने वाला समय बहुत कम होता है। इसे डाटा आप्रेटिंग सिस्टम भी कहा जाता है।

Exam Tips:

a) "बहुत कम रिस्पांस टाइम" मुख्य बिंदु है।

 

Question 4: आप्रेटिंग सिस्टम के क्या काम होते हैं? एक सूची बनाएँ।

Answer:

आप्रेटिंग सिस्टम के निम्नलिखित काम होते हैं:
1. प्रोग्राम को लागू करना
2. इनपुट आउटपुट आप्रेशन
3. फाइल सिस्टम को मैनिपुलेट करना
4. संचार करना
5. गलतियाँ ढूँढना
6. रिसोर्स एलोकेशन
7. सुरक्षा

Exam Tips:

a) सातों कार्य बिंदुओं के रूप में लिखें।

 

Question 5: कंप्यूटर सुरक्षा से आप क्या समझते हो?

Answer:

कंप्यूटर सुरक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जो हमारे कंप्यूटर के अनधिकृत इस्तेमाल को चैक करती है और उसे रोकती है। आजकल कई प्रकार के संकटों से बचने के लिए कंप्यूटर सुरक्षा बहुत ज़रूरी है।

Exam Tips:

a) परिभाषा के साथ इसकी आवश्यकता भी लिखें।

 

Question 6: लिनक्स को परिभाषित करें।

Answer:

लिनक्स एक ओपन सोर्स, विंडो आधारित आप्रेटिंग सिस्टम है जो मुफ़्त उपलब्ध है। यह आप्रेटिंग सिस्टम यूनिक्स से कम जटिल है।

Exam Tips:

a) "ओपन सोर्स" और "मुफ़्त" शब्द अवश्य लिखें।

 

Question 7: सुरक्षा क्या होती है?

Answer:

सुरक्षा का अर्थ है अपने आपको या अपने दोस्तों को किसी अनजाने संकट से बचाने की प्रक्रिया। उदाहरण के लिए, कंप्यूटर को वायरस, चोरी आदि अनजाने खतरों से बचाने की प्रक्रिया को कंप्यूटर सुरक्षा कहा जाता है।

Exam Tips:

a) उदाहरण देने से उत्तर पूरा होता है।

 

IV. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: आप्रेटिंग सिस्टम के कार्य की व्याख्या करें।

Answer:

आप्रेटिंग सिस्टम एक सिस्टम सॉफ्टवेयर है जो हार्डवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के बीच काम करता है। यह नीचे लिखे काम करता है:
1. सी०पी०यू० का प्रबंध करना: प्रोसैसर का प्रयोग गणना करने के लिए किया जाता है। यह लॉजिक और गणित से संबंधित हर प्रकार की गणना कर सकता है। आप्रेटिंग सिस्टम प्रोसैसर को मैनेज करता है।
2. मुख्य मैमोरी का प्रबंध करना: कंप्यूटर सिस्टम में मैमोरी प्रबंधन का खास स्थान है, क्योंकि प्रोसैसर उसी डाटा पर काम करता है जो कंप्यूटर की मेन मैमोरी में रखा होता है। आप्रेटिंग सिस्टम मैमोरी का प्रबंध करता है।
3. इनपुट और आउटपुट का प्रबंध करना: आप्रेटिंग सिस्टम ध्यान रखता है कि कौन-सा इनपुट या आउटपुट उपकरण काम कर रहा है, किस कार्य के लिए कौन-सा उपकरण प्रयोग करना है, किस उपकरण को कब काम देना है और कब उससे काम वापस लेना है।
4. फाइलों का प्रबंध करना: कंप्यूटर में दी गई सूचना को फाइलों के नाम के साथ सुरक्षित रखा जाता है। आप्रेटिंग सिस्टम का जो भाग फाइलों का प्रबंध करता है, उसे फाइल सिस्टम कहते हैं।
5. कंप्यूटर को सुरक्षा उपलब्ध कराना: कंप्यूटर को सुरक्षा प्रदान करना आप्रेटिंग सिस्टम की ज़िम्मेदारी है।

Exam Tips:

a) पाँचों कार्य शीर्षक सहित अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) पहले एक पंक्ति में आप्रेटिंग सिस्टम की परिभाषा दें।

 

Question 2: लिनक्स के आर्किटेक्चर की व्याख्या करें।

Answer:

लिनक्स का आर्किटेक्चर निम्नलिखित है:
1. हार्डवेयर: इस लेयर में सभी परिधीय (पैरीफेरल) यंत्र होते हैं, जैसे रैम, हार्ड डिस्क, ड्राइव आदि।
2. कर्नल: यह आप्रेटिंग सिस्टम का कोर कंपोनेंट है जो सीधे हार्डवेयर से संपर्क करता है और ऊपरी लेयर के कंपोनेंट को निचले स्तर की सर्विस उपलब्ध कराता है।
3. शैल: कर्नल से संपर्क करके यह यूज़र से जटिल फंक्शन छुपा देती है। शैल यूज़र से कमांड प्राप्त करती है और कर्नल के फंक्शन को लागू करती है।
4. यूटीलिटी: यूटीलिटी प्रोग्राम यूज़र को मुख्य रूप से आप्रेटिंग सिस्टम के फंक्शन उपलब्ध कराते हैं।

Exam Tips:

a) चारों लेयर नीचे से ऊपर के क्रम में लिखें: हार्डवेयर, कर्नल, शैल, यूटीलिटी।
b) आर्किटेक्चर का चित्र बनाने पर अंक मिल सकते हैं।

 

Question 3: कंप्यूटर सुरक्षा को परिभाषित करो। अपनी सूचना और अपने आप को सुरक्षित रखने के उपाय बताएँ।

Answer:

कंप्यूटर सुरक्षा: कंप्यूटर सुरक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जो हमारे कंप्यूटर के अनधिकृत उपयोग को चैक करती है और उसे रोकती है। निवारण के उपाय हमें कंप्यूटर के किसी भी हिस्से में अनधिकृत प्रयोग रोकने में मदद करते हैं। इंटरनैट का उपयोग करने वाले हर व्यक्ति को पता होना चाहिए कि इंटरनैट सिक्योरिटी बहुत महत्त्वपूर्ण पहलू है।
1. नवीनतम एंटी वायरस: एंटी वायरस सॉफ्टवेयर को प्रभावशाली बनाने के लिए उसे नवीनतम अपडेट के साथ अपडेट करना पड़ता है। कई एंटी वायरस प्रोग्राम मुफ़्त भी उपलब्ध हैं।
2. एंटी स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर: स्पाइवेयर प्रोग्राम वायरस से अलग होता है। वायरस की तरह यह हमारे डाटा या सिस्टम को करप्ट नहीं करता, बल्कि अपने आप इंस्टाल हो जाता है और हमारे सिस्टम से पासवर्ड, क्रैडिट कार्ड नंबर आदि सर्वर को भेज देता है। इसलिए स्पाइवेयर को खोजने और रोकने के लिए नवीनतम एंटी स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर की ज़रूरत पड़ती है।
3. पासवर्ड प्रोटैक्शन: पासवर्ड ऑनलाइन खातों का बहुत महत्त्वपूर्ण पहलू है। अपने पासवर्ड की सुरक्षा करना अपने पैसे की सुरक्षा करना है। अलग-अलग खातों के लिए एक जैसा पासवर्ड न रखें। आसानी से पता चलने वाला पासवर्ड, जैसे मोबाइल नंबर या जन्म तारीख, न रखें। पासवर्ड में अक्षर, अंक और हो सके तो कुछ खास कैरेक्टर मिलाकर रखें।
4. नया वैब पेज खोलना: अपने पासवर्ड से संबंधित वैबसाइट पर जाने के लिए हमेशा नया वैब पेज खोलें और ई-मेल में दिए गए लिंक के द्वारा कभी न खोलें।
5. नवीनतम अपडेट और पैच लागू करना: सिस्टम में स्थापित कोई भी सॉफ्टवेयर हमेशा के लिए उत्तम नहीं होता। अपने सॉफ्टवेयर पर नवीनतम अपडेट और पैच लागू करते रहें, जो सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनियाँ समय-समय पर उपलब्ध कराती हैं।
6. फायरवॉल: हो सके तो सिस्टम को हैकर्स के हमले से बचाने के लिए फायरवॉल का उपयोग करें। फायरवॉल हमारे सिस्टम तक अनधिकृत पहुँच वाले ट्रैफिक को ब्लॉक कर देता है और हमें इंटरनैट सुरक्षित ढंग से इस्तेमाल करने में सक्षम बनाता है।

Exam Tips:

a) पहले परिभाषा, फिर उपाय बिंदुओं में लिखें।
b) एंटी वायरस और एंटी स्पाइवेयर का अंतर स्पष्ट करें।
c) पासवर्ड बनाने के नियम अवश्य लिखें।

 

Question 4: लिनक्स की मुख्य सुविधाएँ क्या हैं?

Answer:

लिनक्स आप्रेटिंग सिस्टम की मुख्य सुविधाएँ नीचे दी गई हैं:
1. पोर्टेबल: यह सॉफ्टवेयर भिन्न-भिन्न किस्म के हार्डवेयर पर एक ही तरीके से काम करता है। लिनक्स कर्नल और एप्लीकेशन प्रोग्राम किसी भी प्रकार के हार्डवेयर पर इंस्टाल हो सकते हैं।
2. ओपन सोर्स: लिनक्स का सोर्स कोड मुफ़्त उपलब्ध है। इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न टीमें काम करती हैं और यह लगातार विकसित हो रही है।
3. मल्टी यूज़र: लिनक्स एक मल्टी यूज़र सिस्टम है, अर्थात कई यूज़र एक ही समय में सिस्टम संसाधन, जैसे मैमोरी/रैम/एप्लीकेशन प्रोग्राम का उपयोग कर सकते हैं।
4. मल्टी प्रोग्रामिंग: लिनक्स एक मल्टी प्रोग्रामिंग सिस्टम है, अर्थात एक समय में कई एप्लीकेशन चल सकती हैं।
5. हाइरार्किकल फाइल सिस्टम: लिनक्स एक मानक फाइल स्ट्रक्चर के अंतर्गत सिस्टम फाइलों और यूज़र फाइलों को व्यवस्थित करता है।
6. शैल: लिनक्स एक खास इंटरप्रेटर प्रोग्राम की सुविधा देता है, जिसका प्रयोग आप्रेटिंग सिस्टम की कमांड लागू करने के लिए किया जाता है। इससे विभिन्न आप्रेशन, एप्लीकेशन, प्रोग्राम आदि चलाए जा सकते हैं।
7. सुरक्षा: लिनक्स यूज़र को पासवर्ड सुरक्षा, खास फाइलों तक पहुँच पर नियंत्रण और डाटा की एन्क्रिप्शन जैसी सुरक्षा सुविधाएँ देता है।

Exam Tips:

a) सातों सुविधाएँ शीर्षक के साथ अलग-अलग लिखें।
b) "मल्टी यूज़र" और "मल्टी प्रोग्रामिंग" में भ्रमित न हों।

 

Question 5: डॉस और विंडोज़ आप्रेटिंग सिस्टम में अंतर बताइए।

Answer:

डॉस और विंडोज़ में अंतर नीचे दिए अनुसार हैं:

डॉसविंडोज़
डॉस एकल यूज़र आप्रेटिंग सिस्टम है।विंडोज़ बहु यूज़र आप्रेटिंग सिस्टम है।
डॉस एकल टास्किंग है।विंडोज़ बहु टास्किंग है।
इसमें समय साझा नहीं होता।विंडोज़ में समय साझा होता है।
इनपुट यंत्र की-बोर्ड होता है।मानक इनपुट यंत्र की-बोर्ड और माउस होते हैं।
यह कैरेक्टर यूज़र इंटरफेस है।यह ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस है।
इसका आकार छोटा होता है।इसका आकार बड़ा होता है।
यह मल्टीमीडिया को सपोर्ट नहीं करता।यह मल्टीमीडिया को सपोर्ट करता है।
इसका मुख्य कार्य फाइलों को मैनेज करना है।इसके कई प्रकार के मुख्य कार्य हैं।
यह फ्लॉपी में स्टोर हो जाता है।इसे फ्लॉपी में स्टोर नहीं किया जा सकता।
इसका उत्पादन बंद हो चुका है।इसका उत्पादन चल रहा है।

Exam Tips:

a) अंतर हमेशा दो कॉलम की तालिका में लिखें।
b) यूज़र, टास्किंग और इंटरफेस वाले अंतर ज़रूर लिखें।

 

Important Questions and Answers

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(A) बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: प्रोग्राम मैनेजमैंट के साथ संबद्ध आप्रेटिंग सिस्टम की क्या कार्रवाई है?
(a) लागू करना
(b) नियंत्रण करना
(c) लोड करना
(d) सारे ही

Answer:

(d) सारे ही

Exam Tips:

a) प्रोग्राम को लोड करना, लागू करना और नियंत्रित करना – तीनों आप्रेटिंग सिस्टम करता है।

 

Question 2: नैटवर्किंग आप्रेटिंग सिस्टम क्या नहीं है?
(a) MS Windows
(b) UNIX
(c) MacOSX
(d) DOS

Answer:

(d) DOS

Exam Tips:

a) DOS नैटवर्किंग आप्रेटिंग सिस्टम नहीं है।

 

Question 3: लिनक्स की विशेषता नहीं है:
(a) पोर्टेबल
(b) ओपन सोर्स
(c) एक यूज़र
(d) मल्टी यूज़र

Answer:

(c) एक यूज़र

Exam Tips:

a) लिनक्स मल्टी यूज़र सिस्टम है।

 

Question 4: लिनक्स के आर्किटेक्चर की कौन-सी परत नहीं है?
(a) कर्नल
(b) शैल
(c) कमांड
(d) यूटीलिटी

Answer:

(c) कमांड

Exam Tips:

a) परतें: हार्डवेयर, कर्नल, शैल, यूटीलिटी।

 

Question 5: कौन-सा कंप्यूटर सुरक्षा से संबद्ध नहीं है?
(a) एंटीवायरस
(b) नैटवर्क
(c) पासवर्ड सुरक्षा
(d) फायरवॉल

Answer:

(b) नैटवर्क

Exam Tips:

a) एंटीवायरस, पासवर्ड और फायरवॉल सुरक्षा के उपाय हैं।

 

(B) रिक्त स्थान भरें

Question 1: आप्रेटिंग सिस्टम यूज़र और ............ के बीच संचार का काम करता है।

Answer:

डिवाइस

Exam Tips:

a) यूज़र और डिवाइस ड्राइवर के बीच संचार आप्रेटिंग सिस्टम संभालता है।

 

Question 2: ............ आप्रेटिंग सिस्टम यूज़र के साथ सीधा जुड़ा नहीं होता।

Answer:

बैच

Exam Tips:

a) बैच सिस्टम में यूज़र सीधे काम नहीं करता।

 

Question 3: ............ आप्रेटिंग सिस्टम जल्दी प्रतिक्रिया की सुविधा देता है।

Answer:

टाइम शेयरिंग

Exam Tips:

a) यह टाइम शेयरिंग सिस्टम का लाभ है।

 

Question 4: ............ आप्रेटिंग सिस्टम को डाटा आप्रेटिंग सिस्टम भी कहा जाता है।

Answer:

रीयल टाइम

Exam Tips:

a) रीयल टाइम सिस्टम का दूसरा नाम याद रखें।

 

(C) सही या गलत

Question 1: विंडोज़ एक पोर्टेबल आप्रेटिंग सिस्टम है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) पोर्टेबिलिटी लिनक्स की विशेषता है।

 

Question 2: डॉस मल्टी यूज़र आप्रेटिंग सिस्टम है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) डॉस एकल यूज़र और एकल टास्किंग है।

 

Question 3: कंप्यूटर को किसी प्रकार की सुरक्षा की ज़रूरत नहीं होती।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) वायरस और हैकिंग से बचाव के लिए सुरक्षा ज़रूरी है।

 

Question 4: हैकर किसी की भी पहचान की परवाह करते हैं।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) हैकर किसी को भी निशाना बना सकते हैं।

 

Question 5: फायरवॉल कंप्यूटर सुरक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) फायरवॉल अनधिकृत ट्रैफिक को ब्लॉक करता है।

 

II. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: आप्रेटिंग सिस्टम किस प्रकार का सॉफ्टवेयर है?

Answer:

सिस्टम सॉफ्टवेयर।

Exam Tips:

a) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर और सिस्टम सॉफ्टवेयर का अंतर याद रखें।

 

Question 2: किसी एक ओपन सोर्स आप्रेटिंग सिस्टम का नाम बताइए।

Answer:

लिनक्स।

Exam Tips:

a) एक शब्द में उत्तर लिखें।

 

Question 3: लिनक्स में कौन-सा भाग यूज़र से कमांड प्राप्त करता है?

Answer:

शैल।

Exam Tips:

a) शैल कमांड लेकर कर्नल को देती है।

 

III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: समय साझा करने वाले (टाइम शेयरिंग) आप्रेटिंग सिस्टम के लाभ बताइए।

Answer:

समय साझा करने वाले आप्रेटिंग सिस्टम के लाभ नीचे दिए गए हैं:
1. जल्दी प्रतिक्रिया मिलती है।
2. सॉफ्टवेयर की नकल (डुप्लीकेशन) रुकती है।
3. सी०पी०यू० के खाली रहने का समय कम होता है।

Exam Tips:

a) तीनों लाभ बिंदुओं में लिखें।

 

Question 2: समय साझा करने वाले (टाइम शेयरिंग) आप्रेटिंग सिस्टम की हानियाँ बताइए।

Answer:

समय साझा करने वाले आप्रेटिंग सिस्टम की हानियाँ नीचे लिखी हैं:
1. भरोसेमंदी (रिलायबिलिटी) की समस्या।
2. यूज़र के प्रोग्राम और डाटा की सुरक्षा और इंटीग्रिटी में कमज़ोरी।
3. डाटा संचार की समस्या।

Exam Tips:

a) लाभ और हानि को अलग-अलग याद रखें।

 

IV. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: डिस्ट्रीब्यूटिड आप्रेटिंग सिस्टम के बारे में विस्तार से लिखो।

Answer:

डिस्ट्रीब्यूटिड सिस्टम मल्टीपल रीयल टाइम एप्लीकेशन और मल्टीपल यूज़र को सेवा देने के लिए कई सैंट्रल प्रोसैसर का उपयोग करते हैं। डाटा प्रोसैसिंग का काम प्रोसैसरों में बाँट दिया जाता है। ये प्रोसैसर विभिन्न संचार लाइनों के द्वारा एक-दूसरे से संचार करते हैं। इन्हें लूज़ली कपल्ड सिस्टम या डिस्ट्रीब्यूटिड सिस्टम कहा जाता है। इस सिस्टम में प्रोसैसरों का आकार और काम अलग-अलग हो सकते हैं। इन प्रोसैसरों को अक्सर साइट, नोड या कंप्यूटर कहा जाता है।
डिस्ट्रीब्यूटिड सिस्टम की विशेषताएँ:
1. संसाधन साझा करने की सुविधा के कारण यूज़र एक साइट से दूसरे स्थान पर उपलब्ध संसाधन का उपयोग कर सकता है।
2. इलैक्ट्रॉनिक मेल की मदद से डाटा एक स्थान से दूसरे स्थान तक तेज़ गति से भेजा जाता है।
3. यदि एक साइट काम करना बंद कर दे तो दूसरी साइट अपने आप चलती रहती है।
4. ग्राहक को सबसे अच्छी सुविधा मिलती है।
5. होस्ट कंप्यूटर के लोड में कमी होती है।
6. डाटा प्रोसैसिंग में लगने वाला समय घटता है।

Exam Tips:

a) परिभाषा के बाद विशेषताएँ बिंदुओं में लिखें।
b) "लूज़ली कपल्ड सिस्टम" नाम अवश्य लिखें।

 

Question 2: नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम के बारे में विस्तार से लिखो।

Answer:

नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम सर्वर पर चलता है और सर्वर को डाटा, यूज़र, समूह, सुरक्षा, एप्लीकेशन और अन्य नैटवर्किंग को प्रबंधित करने योग्य बनाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नैटवर्क (जैसे लोकल एरिया नैटवर्क, निजी नैटवर्क आदि) से जुड़े कई कंप्यूटरों को फाइलें और प्रिंटर साझा करने की अनुमति देना है।
उदाहरण: Microsoft Windows Server 2003, Microsoft Windows Server 2008, UNIX, Linux, MacOSX, Novell NetWare और BSD आदि।
नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम के लाभ:
1. सैंट्रलाइज़्ड सर्वर बहुत स्थिर होता है।
2. सुरक्षा का प्रबंध सर्वर द्वारा किया जाता है।
3. नई तकनीकों और हार्डवेयर को नए सिस्टम के साथ आसानी से जोड़ा जा सकता है।
4. सर्वर को अलग स्थान से रिमोट एक्सेस करना संभव है।
नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम की हानियाँ:
1. सर्वर को खरीदना और चलाना बहुत महँगा है।
2. कई कामों के लिए सैंट्रल सर्वर पर निर्भर रहना पड़ता है।
3. नियमित रख-रखाव और अपडेट की ज़रूरत पड़ती है।

Exam Tips:

a) उदाहरण, लाभ और हानि – तीनों भाग लिखें।

 

Question 3: रीयल टाइम आप्रेटिंग सिस्टम के बारे में विस्तारपूर्वक बताइए।

Answer:

रीयल टाइम आप्रेटिंग सिस्टम को डाटा आप्रेटिंग सिस्टम भी कहा जाता है। इसमें इनपुट की प्रक्रिया का जवाब देने में लगने वाला समय बहुत कम होता है। किसी सिस्टम द्वारा इनपुट लेने और अपडेट की गई सूचना को प्रदर्शित करने में जो समय लगता है, उसे प्रतिक्रिया समय (रिस्पांस टाइम) कहा जाता है। इस सिस्टम में प्रतिक्रिया समय ऑनलाइन प्रोसैसिंग के मुकाबले बहुत कम होता है। रीयल टाइम सिस्टम का उपयोग तब होता है जब डाटा के प्रवाह या प्रोसैसर के आप्रेशन में लगने वाला समय न बदलने योग्य हो।
उदाहरण: वैज्ञानिक प्रयोग, मेडिकल इमेजिंग सिस्टम, औद्योगिक नियंत्रण सिस्टम, हथियार सिस्टम, रोबोट और हवाई यातायात नियंत्रण सिस्टम आदि।

Exam Tips:

a) रिस्पांस टाइम की परिभाषा ज़रूर लिखें।
b) कम से कम तीन उदाहरण दें।

 

Computer Class 10 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 06 आप्रेटिंग सिस्टम

Textbook Solutions for Class 10 Computer Hindi Medium Chapter 06 आप्रेटिंग सिस्टम

Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 06 आप्रेटिंग सिस्टम. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 10 Computer, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 10 Computer module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 10 Computer.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 6 आप्रेटिंग सिस्टम for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 6 आप्रेटिंग सिस्टम is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Computer Punjab Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 6 आप्रेटिंग सिस्टम as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 6 आप्रेटिंग सिस्टम will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 6 आप्रेटिंग सिस्टम in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Computer. You can access PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 6 आप्रेटिंग सिस्टम in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Computer Punjab Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 6 आप्रेटिंग सिस्टम in printable PDF format for offline study on any device.