Download Class 10 Hindi Practice Worksheets
Explore structured practice materials through the CBSE Class 10 Hindi Worksheet Set 03. Tailored for Class 10 learners, utilizing these Hindi worksheets ensures thorough preparation and strengthens problem-solving accuracy before final school evaluations.
Access All Chapters Practice Papers and Solutions
View or download the dedicated CBSE Class 10 Hindi Worksheet Set 03 resource below. Engaging with these practice papers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for All Chapters.
प्रश्न 1. अधोलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
एक गरीब राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी बाधाओं में अशिक्षा, राजनीतिक स्थिरता, भ्रष्टाचार, भौगोलिक बनावट - सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अकेले धार्मिक अंधविश्वास के सिर इसका ठीकरा नहीं फोड़ा जा सकता। अक्सर देखा गया है कि गरीब राष्ट्रों में शिक्षा का स्तर काफी नीचा रहता है। एक अशिक्षित व्यक्ति कभी विकास के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता, क्योंकि वह अपने आसपास मौजूद संसाधनों एवं अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग नहीं कर पाता। जो संसाधन देश के विकास में काम आ सकते हैं, वे बेकार हो जाते हैं और देश गरीब का गरीब रह जाता है। उचित जानकारी के अभाव में लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं और राष्ट्र की श्रमशक्ति और उसके इलाज में देश के राजकोष का काफी घाटा होता है, साथ-साथ कीमती समय तो बर्बाद होता ही है। कई अफ्रीकी देश इसके सजीव उदाहरण हैं। कांगो, जाम्बिया, जाम्बिया, कंबोडिया, इथोपिया, जिम्बाब्वे आदि कई अफ्रीकी राष्ट्र एचआईवी जैसी भयानक बीमारी की गिरफ्त में आकर अपनी प्रगति को रोकें हुए हैं।
उपर्युक्त गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए।
(क) विकास के पथ पर अग्रसर होने में कौन असमर्थ होता है?
(i) धार्मिक व्यक्ति
(ii) शिक्षित व्यक्ति
(iii) परोपकारी व्यक्ति
(iv) अशिक्षित व्यक्ति
Answer: (iv) अशिक्षित व्यक्ति
गद्यांश के अनुसार, अशिक्षित व्यक्ति अपने आसपास के संसाधनों और अपनी क्षमता का उपयोग नहीं कर पाने के कारण विकास के पथ पर अग्रसर नहीं हो पाता।
In simple words: अशिक्षित व्यक्ति विकास नहीं कर पाता है क्योंकि वह अपनी क्षमताओं का सही उपयोग नहीं कर सकता।
Exam Tip: ऐसे प्रश्नों के उत्तर गद्यांश की पंक्तियों को ध्यान से पढ़कर सीधे खोजे जा सकते हैं।
(ख) उचित जानकारी के अभाव में लोग किसके शिकार हो जाते हैं?
(i) नशे के
(ii) गंभीर बीमारियों के
(iii) फैशन के
(iv) उपर्युक्त सभी
Answer: (ii) गंभीर बीमारियों के
गद्यांश में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि उचित जानकारी के अभाव में लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।
In simple words: सही जानकारी न होने पर लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।
Exam Tip: गद्यांश में दिए गए कारणों और परिणामों को ध्यान से रेखांकित करें।
(ग) शिक्षा का स्तर किन राष्ट्रों में सबसे नीचा रहता है?
(i) समृद्ध राष्ट्रों में
(ii) गरीब राष्ट्रों में
(iii) शक्तिशाली राष्ट्रों में
(iv) प्रगतिशील राष्ट्रों में
Answer: (ii) गरीब राष्ट्रों में
गद्यांश की दूसरी पंक्ति के अनुसार, गरीब राष्ट्रों में शिक्षा का स्तर काफी नीचा रहता है।
In simple words: गरीब देशों में पढ़ाई-लिखाई का स्तर बहुत कम होता है।
Exam Tip: तथ्यों पर आधारित प्रश्नों के लिए गद्यांश की मूल पंक्तियों से मिलान करें।
(घ) गरीब राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है?
(i) अशिक्षा
(ii) राजनीतिक स्थिरता
(iii) भ्रष्टाचार
(iv) उपर्युक्त सभी
Answer: (iv) उपर्युक्त सभी
गद्यांश के प्रारंभ में ही दिया गया है कि अशिक्षा, राजनीतिक स्थिरता (अस्थिरता) और भ्रष्टाचार सभी महत्वपूर्ण बाधाएं हैं।
In simple words: गरीबी और पिछड़ेपन के लिए कई कारक जैसे अशिक्षा, भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता जिम्मेदार हैं।
Exam Tip: जब गद्यांश में कई कारणों को एक साथ प्रमुखता दी जाए, तो 'उपर्युक्त सभी' विकल्प चुनें।
(ङ) देश के विकास में काम आने वाले संसाधन कब व्यर्थ हो जाते हैं?
(i) शिक्षा के अभाव में
(ii) धर्म के अभाव में
(iii) राजनीतिक अस्थिरता के अभाव में
(iv) भ्रष्टाचार के कारण
Answer: (i) शिक्षा के अभाव में
गद्यांश के अनुसार, शिक्षा के अभाव में व्यक्ति संसाधनों का भरपूर उपयोग नहीं कर पाता और वे बेकार हो जाते हैं।
In simple words: पढ़े-लिखे न होने के कारण लोग उपलब्ध संसाधनों का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते, जिससे वे बेकार हो जाते हैं।
प्रश्न 2. उचित विकल्प पर सही (\(\checkmark\)) का चिह्न अंकित कीजिए:
1. वह दूध पी रहा है। रंगीन पद है:
(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा, कर्ताकारक
(ख) व्यक्तिवाचक संज्ञा, कर्मकारक
(ग) जातिवाचक संज्ञा, कर्मकारक
(घ) जातिवाचक संज्ञा, कर्ता कारक
Answer: (ग) जातिवाचक संज्ञा, कर्मकारक
यहाँ 'दूध' शब्द जातिवाचक संज्ञा है और वाक्य में कर्म के रूप में प्रयुक्त होने के कारण कर्मकारक है।
In simple words: 'दूध' एक वस्तु का नाम (जातिवाचक संज्ञा) है और यहाँ कर्म का काम कर रहा है।
Exam Tip: कारक पहचानते समय क्रिया के साथ 'किसे' या 'क्या' प्रश्न करने पर कर्मकारक प्राप्त होता है।
2. मीरा प्रसिद्ध नृत्यांगना है। रंगीन पद है:
(क) विशेषण, गुणवाचक
(ख) क्रियाविशेषण, रीतिवाचक
(ग) विशेषण, संख्यावाचक
(घ) क्रियाविशेषण, कालवाचक
Answer: (क) विशेषण, गुणवाचक
'प्रसिद्ध' शब्द नृत्यांगना की विशेषता (गुण) बता रहा है, अतः यह गुणवाचक विशेषण है।
In simple words: 'प्रसिद्ध' शब्द किसी की ख्याति या गुण को दर्शाता है।
Exam Tip: संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं।
3. वह क्या कह रही है? रंगीन पद है:
(क) क्रिया, अकर्मक
(ख) सर्वनाम, प्रश्नवाचक
(ग) विशेषण, सार्वनामिक
(घ) क्रियाविशेषण, रीतिवाचक
Answer: (ब) सर्वनाम, प्रश्नवाचक
'क्या' शब्द प्रश्न पूछने के लिए प्रयुक्त सर्वनाम है।
In simple words: 'क्या' एक प्रश्नवाचक सर्वनाम है।
Exam Tip: कौन, क्या, किसे आदि शब्दों का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए सर्वनाम के रूप में होता है।
4. वह पिता जी के साथ जाने वाला है। रंगीन पद है:
(क) संज्ञा
(ख) क्रियाविशेषण
(ग) समुच्चयबोधक
(घ) संबंधबोधक
Answer: (घ) संबंधबोधक
'के साथ' शब्द संज्ञा/सर्वनाम का संबंध वाक्य के अन्य शब्दों से जोड़ रहा है, अतः यह संबंधबोधक अव्यय है।
In simple words: 'के साथ' संबंध बताने वाला शब्द है।
Exam Tip: जो अव्यय संज्ञा या सर्वनाम के बाद आकर वाक्य के दूसरे शब्दों से संबंध जोड़ें, वे संबंधबोधक होते हैं।
5. वह आया और चला भी गया। रंगीन पद है:
(क) क्रियाविशेषण
(ख) समुच्चयबोधक, समानाधिकरण
(ग) संबंधबोधक
(घ) समुच्चयबोधक, व्याधिकरण
Answer: (ख) समुच्चयबोधक, समानाधिकरण
'और' शब्द दो स्वतंत्र उपवाक्यों को जोड़ रहा है, जो समानाधिकरण समुच्चयबोधक का उदाहरण है।
In simple words: 'और' दो वाक्यों को जोड़ने का काम करता है।
Exam Tip: और, एवं, तथा आदि शब्द समानाधिकरण समुच्चयबोधक होते हैं।
कक्षा 10
विषय: संस्कृतम्
अधोलिखितम् अनुच्छेदं पठित्वा प्रश्नानाम् उत्तराणि लिखत
जीविने समयः एव सर्वाधिकः मूल्यवान् भवति। व्यतीतस्य समयस्य एकम् अपि क्षणम् केनापि प्रयत्नेन पुनः प्राप्तुं न शक्नोति कोऽपि जनः। अतः प्रत्येकं क्षणस्य सदुपयोगः सावधानेन मनसा करणीयः सर्वैः जनैः विशेषतः विद्यार्थीभिः। यथा वयम् अजिंतस्य धनस्य एकैकस्य पणस्य व्ययं सायकं विचार्य कुर्मः तथैव एकैकस्य क्षणस्य अपि सदुपयोगं विवेकेन कुर्याम। एकः अपि क्षणः वृथा न यापनीयः। असावधानतया आलस्येन च निरर्थकं नीतः समयः पश्चातापस्य असफलतायाः च कारणं भवति। यः मानवः समयस्य महत्त्वम् अवगच्छति तस्य सदुपयोगं च करोति स एव महान् भवति।
प्रश्नाः:
I. एकपदेन उत्तरत:
(i) मानवः कस्य सदुपयोगं कृत्वा महान् भवति?
Answer: समयस्य
In simple words: मानव समय का सदुपयोग करके महान बनता है।
Exam Tip: एकपद प्रश्नों में उत्तर केवल एक शब्द (विभक्ति सहित) में लिखना होता है।
(ii) सर्वाधिकः मूल्यवान् कः?
Answer: समयः
In simple words: सबसे अधिक मूल्यवान समय है।
Exam Tip: अनुच्छेद की पहली पंक्ति से सीधे उत्तर मिल जाता है।
(iii) एकैकस्य क्षणस्य सदुपयोगं केन कुर्याम?
Answer: विवेकेन
In simple words: एक-एक क्षण का सदुपयोग विवेक से करना चाहिए।
Exam Tip: अनुच्छेद में 'विवेकेन कुर्याम्' वाक्यांश खोजें।
(iv) किम् व्यतीतं समयः पुनः प्राप्तुं शक्यते?
Answer: न (एकम् अपि क्षणम् / समयस्य क्षणम्)
In simple words: बीता हुआ समय पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता।
Exam Tip: नकारात्मक उत्तर के लिए 'न' या गद्यांश के संदर्भ के अनुसार सटीक पद लिखें।
II. पूर्णवाक्येन उत्तरत:
(i) निरर्थकं नीतः समयः कस्य कारणं भवति?
Answer: असावधानतया आलस्येन च निरर्थकं नीतः समयः पश्चातापस्य असफलतायाः च कारणं भवति।
In simple words: बिना सावधानी और आलस्य में बिताया गया समय पछतावे और असफलता का कारण बनता है।
(ii) प्रत्येकं क्षणस्य उपयोगः कथं करणीयः?
Answer: प्रत्येकं क्षणस्य सदुपयोगः सावधानेन मनसा करणीयः।
In simple words: प्रत्येक क्षण का सदुपयोग सावधान मन से करना चाहिए।
Exam Tip: अनुच्छेद की दूसरी पंक्ति से इसका उत्तर पूर्ण वाक्य में बनाएँ।
III. प्रदत्तविकल्पेभ्यः उचितम् उत्तरं निर्देशानुसारं चित्वा लिखत:
(i) 'कुर्मः' इति क्रियापदस्य कर्तृपदं किम्?
(अ) विचार्य
(ब) सम्यक्
(स) वयम्
(द) व्ययम्
Answer: (स) वयम्
अनुच्छेद में 'यथा वयम्... कुर्मः' आया है, अतः कर्तृपद 'वयम्' है।
In simple words: क्रिया 'कुर्मः' (करते हैं) का कर्ता 'वयम्' (हम सब) है।
Exam Tip: क्रियापद के साथ 'कः' या 'को' प्रश्न करके कर्तृपद ढूँढें।
(ii) 'मनसा' इति पदस्य विशेषणपदं गद्यांशे किम् प्रयुक्तम्?
(अ) सावधानेन
(ब) सदुपयोगः
(स) करणीयः
(द) प्रत्येकम्
Answer: (अ) सावधानेन
'सावधानेन मनसा' में 'सावधानेन' विशेषण है।
In simple words: 'मनसा' (मन से) की विशेषता 'सावधानेन' (सावधानीपूर्वक) बता रहा है।
Exam Tip: विशेषण पद संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है और दोनों की विभक्ति समान होती है।
(iii) "उद्यमेन" इति पदस्य विलोमपदं गद्यांशे किम् प्रयुक्तम्?
(अ) सावधानैन
(ब) विवेकेन
(स) आलस्येन
(द) प्रयत्नेन
Answer: (स) आलस्येन
उद्यम (परिश्रम) का विलोम आलस्य होता है, जो गद्यांश में 'आलस्येन' आया है।
In simple words: परिश्रम का उल्टा अर्थ देने वाला शब्द 'आलस्य' है।
Exam Tip: विलोम शब्द का अर्थ विपरीत होता है।
(iv) "सञ्चितस्य" इति पदस्य पर्यायपदं गद्यांशे किम् प्रयुक्तम्?
(अ) अर्जितस्य
(ब) पणस्य
(स) व्यतीतस्य
(द) क्षणस्य
Answer: (अ) अर्जितस्य
'सञ्चित' (इकट्ठा किया हुआ) का पर्यायवाची 'अर्जित' (कमाई किया हुआ / संचित) होता है।
In simple words: 'सञ्चितस्य' का समानार्थक शब्द 'अजितस्य / अर्जितस्य' है।
Exam Tip: पर्यायवाची शब्द समान अर्थ प्रकट करते हैं।
2. भवान् हर्षवर्धनः। भवतः मित्रं गोविन्दः संस्कृतपठने काठिन्यम् अनुभवति तं प्रति लिखिते पत्रे रिक्तस्थानानि मञ्जूषायाः प्रदत्तशब्दैः पूरित्वा पत्रं पुनः लिखत।
कमलानगरम्
दिल्लीतः
दिनाङ्कः
प्रियसह मित्र गोविन्द,
सस्नेहं (i) नमामि / (सस्नेहं नमस्कारः)
अत्र सर्वं कुशलम्। तत्रापि कुशलं कामये। मित्र! त्वया पत्रे (ii) लिखितम् यत् त्वं संस्कृतस्य पठने काठिन्यम् अनुभवसि। किन्तु अहं तु किञ्चिदपि काठिन्यं न अनुभवमि। प्रथमं तु अहं कक्षायां दत्तःचित्तः भूत्वा सर्वं पाठं शृणोमि यत्र च काचित् (iii) शंका भवति तत्र आचार्यं पृष्ट्वा लिखामि। गृहम् आगत्य पुनःः पुनःः (iv) वाचनम् करोमि। अहं प्रतिदिनं अर्द्धहोरापर्यन्तं पाठानां वाचनं करोमि। यत्र उच्चारणे अर्थस्य अवबोधने च शङ्का भवति अग्रिमे दिवसे कक्षायाम् (v) आचार्यम् पृच्छामि। अहं तु अभ्यासपुस्तके प्रदतानां प्रश्नाानां, संदानाम्, अनुच्छेदानाम् अपि (vi) अभ्यासम् करोमि। अनेन मम संस्कृतस्य अवबोध-क्षम्यतायाः (vii) विकासः अभवत्। अधुना अहं कक्षायां सहपाठिभिः आचार्येण च सह संस्कृतेन वार्तालापं करोमि। मित्रा! यदि त्वम् प्रतिदिनं नियमेन पाठानां पुरः पुनः (vii) नियमितम् करिष्यसि तदा त्वम् अपि शीघ्रमेव संस्कृतेन वार्तालापं कर्तुं समर्थः भविष्यसि। स्वपितृभ्यः मम प्रणामः निवेदनीयाः। आशासे यत् शीघ्रमेव पत्रोत्तरं संस्कृतेन एवं लिखित्वा प्रेषयिष्यसि।
तव अभिनंद मित्रम्,
हर्ष वर्धनः
Answer: (मञ्जूषा के शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति ऊपर कर दी गई है।)
In simple words: मित्र को संस्कृत सीखने में आ रही कठिनाई को दूर करने के लिए पत्र के रिक्त स्थानों को मञ्जूषा के उचित शब्दों से भरा गया है।
Exam Tip: पत्र लेखन में रिक्त स्थानों को भरते समय वाक्य के अर्थ और व्याकरण (विभक्ति, वचन) का ध्यान रखें।
3. मञ्जूषायां प्रदत्तशब्दानां सहायतया चित्रं दृष्ट्वा चत्वारि वाक्यानि संस्कृतेन लिखत।
(तिष्ठति, शाखायाम्, चटका, नदी, पर्वतः, वृक्षः, पुष्पाणि, स्वच्छम् जलम्, बालौ, सूर्यः, उदेति, वातावरणम्, रमणीयम्, प्रार्थनां कुरुतः, गृहणि।)
Answer:
1. चित्राणि दृष्ट्वा सूर्यः उदेति।
2. वृक्षस्य शाखायाम् चटका तिष्ठति।
3. नदीतः स्वच्छं जलम् प्रहति / दृश्यते।
4. बालाकौ (बालौ) प्रार्थनां कुरुतः।
In simple words: चित्र में सूर्योदय, पेड़ पर चिड़िया, नदी और बच्चों द्वारा प्रार्थना करने के दृश्य को चार संस्कृत वाक्यों में दर्शाया गया है।
CBSE Class 10 Hindi Worksheet (11)
Free study material for Hindi
All Chapters Printable Worksheets and Exercises for Class 10 Hindi
Download Chapter Worksheets: Class 10 Hindi
Explore reliable practice questions for All Chapters tailored for Class 10 Hindi learners. Use these structured worksheets to evaluate exam preparedness and strengthen problem-solving skills throughout the 2026 academic session.
Concept Clarification for All Chapters
Designed around the official curriculum for Class 10 Hindi, these practice sheets guarantee standard compliance. Reviewing step-by-step solutions after completion sharpens your accuracy and clarifies complex sub-topics within All Chapters.
Effective Revision Strategies for School Exams
Consistent engagement with these exercises builds familiarity with recurring exam themes. If specific areas within All Chapters cause trouble, utilize our dedicated NCERT solutions for Class 10 Hindi to clear up doubts immediately.
FAQs
You can download the latest chapter-wise printable worksheets for Class 10 Hindi All Chapters for free from StudiesToday.com. These have been made as per the latest CBSE curriculum for this academic year.
Yes, Class 10 Hindi worksheets for All Chapters focus on activity-based learning and also competency-style questions. This helps students to apply theoretical knowledge to practical scenarios.
Yes, we have provided solved worksheets for Class 10 Hindi All Chapters to help students verify their answers instantly.
Yes, our Class 10 Hindi test sheets are mobile-friendly PDFs and can be printed by teachers for classroom.
For All Chapters, regular practice with our worksheets will improve question-handling speed and help students understand all technical terms and diagrams.