NCERT Solutions Class 9 Hindi Sparsh पाठ 10 एक फूल की चाह

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 9 Hindi पाठ 10 एक फूल की चाह

Access comprehensive textbook solutions for पाठ 10 एक फूल की चाह using the official curriculum guides for Class 9 Hindi. Designed to align with the 2026-27 NCERT standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Download पाठ 10 एक फूल की चाह Textbook Solutions PDF

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi for Sparsh पाठ 10 एक फूल की चाह 

प्रश्न अभ्यास 
 

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -

1. सुखिया के बाहर जाने पर पिता का हृ्दय काँप उठता था।

 
उत्तर 
 

मेरा हृदय काँप उठता था
बाहर गई निहार उसे
यही मनाता था कि बचा लूँ
किसी भाँति इस बार उसे।

 
2. पर्वत की चोटी पर स्थित मंदिर की अनुपम शोभा। 


उत्तर

ऊँचे शैल-शिखर के ऊपर
मंदिर था विस्तीर्ण विशाल
स्वर्ण कलश सरसिज विहसित थे
पाकर समुदित रवि कर जाल।

 

3. पुजारी से प्रसाद फूल पाने पर सुखिया के पिता की मन स्थिति।

उत्तर

भूल गया उसका लेना झट

परम लाभ-सा पाकर मैं।

सोचा- बेटी को माँ के ये
पुण्य-पुष्प दूँ जाकर मैं।

 
4. पिता की वेदना और उसका पश्चाताप।
 
उत्तर 
 

अंतिम बार गोद में बेटी
तुझको ले न सका मैं हा
एक फूल माँ का प्रसाद भी
तुझको दे न सका मैं हा

 
(ख) बीमार बच्ची ने क्या इच्छा प्रकट की?

उत्तर

बीमार बच्ची ने देवी माँ के प्रसाद का एक फूल की इच्छा प्रकट की।
 

(ग) सुखिया के पिता पर कौन-सा आरोप लगाकर उसे दंडित किया गया?

उत्तर

सुखिया के पिता पर मंदिर की पवित्रता भंग करने का आरोप लगाकर दंडित किया गया।
 

(घ) जेल से छूटने के बाद सुखिया के पिता ने अपनी बच्ची को किस रूप में पाया?

उत्तर

जेल से छूटने के बाद सुखिया के पिता ने अपनी बच्ची को राख की ढेरी के रूप में पाया।

(ङ) इस कविता का केन्द्रिय भाव अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर

इस कविता का केन्द्रिय भाव छुआछूत है। यह मानवता के नाम पर कलंक है। जन्म के आधार पर किसी को अछूत मानना एक अपराध है। मंदिर जैसे पवित्र स्थानों पर अछूत होने पर किसी के प्रवेश पर रोक लगाना सर्वथा अनुचित है। कवि चाहता है कि इस प्रकार की सामाजिक विषमता का शीघ्र अंत हो। सभी को सामाजिक एवं धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त हो।

(च) इस कविता में से कुछ भाषिक प्रतीकों बिंबों को छाँटकर लिखिए −

उदाहरण : अंधकार की छाया
(i) .............................                (ii) .................................
(iii) ...........................                 (iv) .................................
(v) .............................

उत्तर

(च) (i) निज कृश रव में

(ii) स्वर्ण-घनों में कब रवि डूबा
(iii) जलते से अंगारे
(iv) विस्तीर्ण विशाल
(v) पतित-तारिणी पाप हारिणी

2. निम्नलिखित पंक्तियों का आशय स्पष्ट करते हुए उनका अर्थ-सौंदर्य बताइए −

(क) अविश्रांत बरसा करके भी 
आँखे तनिक नहीं रीतीं
 
(ख) बुझी पड़ी थी चिता वहाँ पर
छाती धधक उठी मेरी
 
(ग) हाय! वही चुपचाप पड़ी थी
अटल शांति-सी धारण कर
 
(घ) पापी ने मंदिर में घुसकर
किया अनर्थ बड़ा भारी
 

उत्तर 
 

(क) आँखें हमेशा रोती रहती हैं।  उनसे आँसू रूपी पानी बरसता रहता है। आँसू कभी समाप्त नहीं होते हैं। इन पंक्तियों में पिता के लगातार निरंतर रोने की दशा का वर्णन किया गया है।

(ख) सुखिया की चिता की आग अब बुझ गई थी। लेकिन उसे देखकर पिता के दिल में दुख से उपजी वेदना की चिता जलने लगी। अर्थ की सुंदरता यह है कि एक चिता बाहर जलकर अभी बुझी है और दूसरी चिता दिल के अंदर जलनी आरंभ हो गई है। इसमें पिता के दुख और उससे उत्पन्न वेदना का वर्णन किया गया है।

(ग) चंचल सुखिया बीमारी से पीड़ित होकर ऐसे चुपचाप लेटी हुई थी मानो उसने अटल शांति धारण कर ली हो। यहाँ नटखट बालिका का शांत भाव से पड़े रहने की दशा का वर्णन है।

(घ) मंदिर में आए लोगों ने जब सुखिया के पिता को मंदिर में देखा, तो उन्हें बड़ा गुस्सा आया। लोगों को मंदिर में एक अछूत का आना पसंद नहीं आया। वे एक अछूत का मंदिर में इस प्रकार चले आने को अनर्थ मानने लगे।
 
 

Hindi Class 9 Curriculum Solutions: पाठ 10 एक फूल की चाह

Textbook Solutions for Class 9 Hindi पाठ 10 एक फूल की चाह

Access structured NCERT textbook solutions for पाठ 10 एक फूल की चाह. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 9 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 9 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for NCERT exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of पाठ 10 एक फूल की चाह with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest NCERT Solutions Class 9 Hindi Sparsh पाठ 10 एक फूल की चाह for the 2026-27 session?

The complete and updated NCERT Solutions Class 9 Hindi Sparsh पाठ 10 एक फूल की चाह is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest NCERT curriculum.

Are the Hindi NCERT solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 9 Hindi Sparsh पाठ 10 एक फूल की चाह as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 NCERT solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 9 Hindi Sparsh पाठ 10 एक फूल की चाह will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer NCERT Solutions Class 9 Hindi Sparsh पाठ 10 एक फूल की चाह in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 9 Hindi Sparsh पाठ 10 एक फूल की चाह in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi NCERT solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 9 Hindi Sparsh पाठ 10 एक फूल की चाह in printable PDF format for offline study on any device.