NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 9 Hindi पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया

Review structured textbook solutions for Class 9 Hindi पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया. Built according to NCERT guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया Textbook Solutions PDF

View or download the dedicated पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi for Kshitiz पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया

प्रश्न अभ्यास 

Question 1. बालिका मैना ने सेनापति 'हे' को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ?

उत्तर

बालिका मैना ने अपने पिता के महल की रक्षा के लिए निम्नलिखित तर्क दिए-
1. मैना ने तर्क दिया कि महल को गिराने से सेनापति की किसी उद्देशय की पूर्ति न हो सकेगी।
2. मैना ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध शस्त्र उठाने वालों को दोषी बताया और कहा कि इस जड़ पदार्थ मकान ने कोई अपराध नहीं किया। 
3. अंत में मैना ने सेनापति 'हे' को अपना परिचय देकर बताया कि उन्हें उनकी पुत्री मेरी की सहेली की रक्षा करनी ही चाहिए।
 
Question 2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों ?
 

उत्तर

मैना उसी मकान में पली-बढ़ी थी। उसी में उसकी बचपन की, पिता की, परिवार की यादें समाई हुई थीं। इसलिए वह जड़ मकान उसके लिए भरी-पूरी ज़िंदगी के समान था। वह उसके जीवन का भी सहारा हो सकता था। इसलिए वह उसे बचाना चाहती थी।
अंग्रेज़ों के लिए वह राजमहल उनके दुश्मन नाना साहब की निशानी था। वे उनकी हर निशानी को मिट्टी में मिला देना चाहते थे, ताकि देश में फिर से कोई अंग्रेज़ों के विरुद्ध आवाज़ न उठाए।

Question 3. सर टामस 'हे' के मैना पर दया-भाव के क्या कारण थे ?

उत्तर

मैना का करुणामयी मुख और उसकी अल्पायु देखकर सेनापति 'हे' को उस पर दया आई। वह उसकी पुत्री 'मेरी' की सहेली भी थी।

Question 4. मैना की अंतिम इच्छा थी कि वह उस प्रासाद के ढेर पर बैठकर जी भरकर रो ले लेकिन पाषाण-हृदय वाले जनरल ने किस भय से उसकी इच्छा पूर्ण न होने दी ?

उत्तर

मैना महल के ढेर पर बैठकर जी भर कर रो लेना चाहती थी पर पाषाण-हृदय जनरल अउटरम ने उसकी यह इच्छा पूरी न होने दी। जनरल अउटरम के मन में भय रहा होगा कि अगर उसने नाना साहब की बेटी के प्रति ज़रा भी सहानुभूति दिखाई तो ब्रिटिश सरकार का गुस्सा उस पर फूट पड़ेगा। उसे इसके लिए दंड भी मिल सकता है। क्रोध से पागल सामान्य, अंग्रेज़ नागरिक भी उस पर नाराज़गी प्रकट करेंगे। इस कारण उसने मैना की यह छोटी-सी इच्छा भी पूरी न होने दी।


Question 5. बालिका मैना के चरित्र की कौन-कौन सी विशेषताएँ आप अपनाना चाहेंगें और क्यों ?

उत्तर

बालिका मैना के चरित्र की निम्नलिखित विशेषताएँ हम अपनाना चाहेंगें :-
1. वह एक साहसी तथा वाक् चतुर बालिका थी।
2. पैतृक धरोहर और देशप्रेम की भावना।
3. निर्भय तथा आत्मबलिदान की भावना।
4. भावुकता और तर्कशीलता।

Question 6. 'टाइम्स' पत्र ने 6 सितम्बर को लिखा था - 'बड़े दुख का विषय है कि भारत सरकार आज तक उस दुर्दांत नाना साहब को नहीं पकड़ सकी'। इस वाक्य में 'भारत सरकार'से क्या आशय है ?

उत्तर

यहाँ भारत सरकार से आशय है - ब्रिटिश शासन के अंतर्गत चलने वाली भारत सरकार जिसे अंग्रेज़ अधिकारी चलाते थे।

 
रचना और अभिव्यक्ति 
 

Question 7. स्वाधीनता आंदोलन को आगे बढ़ाने में इस प्रकार के लेखन की क्या भूमिका रही होगी ?

उत्तर

स्वाधीनता आंदोलन को बढ़ाने में इस प्रकार के लेखों की भूमिका महत्तवपूर्ण रही होगी। लोग जब अंग्रेज़ों के अत्याचारों को पढ़ते होंगे तो उनके विरुद्ध हो जाते होंगे। जब वे मैना जैसी निडर बालिका के निर्मम वध की बात सुनते होंगे तो उनका हृदय करूणा से भर उठता होगा। तब उनका मन त्याग, बलिदान और संघर्ष के लिए तैयार हो जाता होगा। यही भाव स्वाधीनता आंदोलन को बढ़ाने में मददगार सिद्ध हुआ होगा। 

Question 8. कल्पना कीजिए कि मैना के बलिदान की यह खबर आपको रेडियो पर प्रस्तुत करनी है। इन सूचनाओं के आधार पर आप एक रेडियो समाचार तैयारी करें और कक्षा में भावपूर्ण शैली में पढ़े।

उत्तर

यह आकाशवाणी का कानपूर चैनल है और इस वक्त आप (अपना नाम) के साथ हैं। आजकी महत्वपूर्ण खबर मैना  के बलिदान से जुडी है। अत्यंत दुःख के साथ हमे आपको यह सूचित करना पड़ रहा कल सांयकाल के समय मैनादेवी का दुखद अवसान हो गया है। समाचार यह है कि अंग्रेज जनरल अउटरम द्वारा बड़ी ही अमानवीयता के साथ मैनादेवी को जलती हुई आग में भस्म कर दिया गया। सारा शहर इस क्षोभ से अत्यंत क्रुद्ध तथा दुखी है। मैना एक अदम्य साहसी बालिका थी। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा आने वाले समय में देशवासियों को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। धन्यवाद।

भाषा अध्यन

Question 11. भाषा में वर्तनी का स्वरूप बदलता रहता है। इस पाठ में हिंदी गद्य का प्रारंभिक रूप व्यक्त हुआ है जो लगभग ७५-८० वर्ष पहले था। इस पाठ के किसी पसंदीदा अनुच्छेद को वर्तमान मानक हिंदी रूप में लिखिए।

उत्तर

कानपूर में घटित हत्याकांड के बाद अंग्रेजी सैनिक दल बिठूर की ओर गया। बिठूर में स्थित नाना साहब का राजमहल अंग्रेजों द्वारा लूट लिया गया। लेकिन अंग्रेज अधिक नुकसान नहीं कर पाए।
इसके बाद अंग्रेजों ने तोप द्वारा नाना साहब के महल को उड़ा देना चाहा,तभी महल के बरामदे में एक सुंदर बालिका आकर खड़ी हो गई। यह देखकर अंग्रेजी सेना को हैरानी हुई क्योंकि महल को लूटते समय यह बालिका वहाँ दिखाई नहीं दी।

 

NCERT Solutions for Class 9 Hindi पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया

Official NCERT Solutions for पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया

Access structured NCERT textbook solutions for पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 9 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Step-by-Step Explanations for पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Next Steps in Your Hindi Revision

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 9 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया for the 2026-27 session?

The complete and updated NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest NCERT curriculum.

Are the Hindi NCERT solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 NCERT solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi NCERT solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया in printable PDF format for offline study on any device.