NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 12 कैदी और कोकिला

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 9 Hindi पाठ 12 कैदी और कोकिला

Review structured textbook solutions for Class 9 Hindi पाठ 12 कैदी और कोकिला. Built according to NCERT guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download पाठ 12 कैदी और कोकिला Textbook Solutions PDF

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi for Kshitiz पाठ 12 कैदी और कोकिला

प्रश्न अभ्यास

Question 1. कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी ?


उत्तर

कोयल की कूक सुनकर कवि को ऐसा लगता है जैसे कोयल उसके लिए कोई संदेशा लेकर आई है। सन्देश महत्वपूर्ण है नहीं तो कोयल सुबह होने तक का इंतज़ार करती।

Question 2. कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई ?

उत्तर

कवि ने कोयल के बोलने की निम्न संभावनाएँ बताई हैं -
1. कोकिला कोई संदेशा पहुँचाना चाहती है।
2. उसने दावानल की लपटें देख लीं है।
3. समस्या अत्यंत गंभीर है इसलिए वह सुबह होने की प्रतीक्षा नहीं कर पाती है।
4. क्रांतिकारीयों के मन में देश-प्रेम की भावना को और मजबूत करने आई है।

Question 3. किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों ?

उत्तर

अंग्रेज़ो के शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गयी है क्योंकि अँगरेज़ सरकार की कार्य प्रणाली अन्धकार की तरह काली है। यहाँ अन्धकार का मतलब अन्याय से है । अँग्रेज शासन प्रणाली अन्यायपूर्ण थी।

Question 4. कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर

कविता के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि तत्कालीन समाज में अंग्रेज़ों द्वारा भारतीय कैदियों को तरह तरह की यातनाएँ दी जाती थी। कैदियों से पशुओं की तरह काम करवाया जाता था। उन्हें अँधेरी कोठरियों में कैदियों को जंजीरों से बाँध कर रखा जाता था। कोठरियां भी बहुत छोटी होती थीं और खाने को भी कम दिया जाता था।

Question 5. भाव स्पष्ट कीजिए।
(क) मृदुल वैभव की रखवाली-सी, कोकिल बोलो तो!
(ख) हूँ मोट खींचता लगा पेट पर जुआ, खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कुँआ।

उत्तर

(क) मृदुल वैभव की रखवाली से यहाँ कवि का तात्पर्य कोयल की मीठी तथा कोमल आवाज़ से है। उसकी आवाज़ में मिठास होने के बाद भी जब वह वेदना पूर्ण आवाज़ में चीख़ उठती है तो कवि उससे उसकी वेदना का कारण पूछता है।

(ख) अंग्रेज़ी सरकार कवि से पशुओं के समान परिश्रम करवाते हैं। कवि के पेट पर जुआ बाँधकर कुँए से पानी निकाला जाता है। परन्तु इससे भी वे दु:खी नहीं होते तथा अंग्रेज़ी सरकार के षड़यंत्र को विफल कर उनकी अकड़ को समाप्त कर देना चाहते हैं।

Question 6. अद्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा होते है ?

उत्तर

अद्धरात्रि में कोयल के चीखने से कवि को अनेकों अंदेशे होते है जैसे शायद कोयल पागल तो नहीं हो गयी है, या शायद वह किसी कष्ट में है या कोई सन्देश लेकर आईं हैं या यह भी हो सकता है कि वह क्रांतिकारियों के दुःख से द्रवित होकर चीख रही हो।

Question 7. कवि को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है ?

उत्तर

कोयल की स्वतंत्रता से कवि को ईर्ष्या हो रही है। वह आकाश में स्वतंत्रता से उड़ान भर रही है और कवि जेल की काल कोठरी में बंद है। कोयल गाकर अपने आनंद को प्रकट कर सकती है पर कवि के लिए तो रोना भी एक बड़ा गुनाह है जिसके लिए उसे दंड भी मिल सकता है।

Question 8. कवि के स्मृति-पटल पर कोयल के गीतों की कौन सी मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं, जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है ?

उत्तर

कवि के स्मृति पटल पर कोयल के गीतों की कुछ मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं। कोयल हरी डाली पर बैठकर अपनी मधुर वैभवशाली आवाज़ से संपूर्ण सृष्टि को अलंकृत करती है, उसके मधुर गीतों से उसकी खुशी झलकती है, वह स्वतंत्रता पूर्वक अपना गीत गाती है परन्तु अब वह अपनी इन विशेषताओं को नष्ट करने पर तुली है। वह बावली सी प्रतीत हो रही है।

Question 9. हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है ?

उत्तर

कवि ने हथकडियांगलत काम कर नही पहनी हैं। उन्हें स्वतंत्रता संग्राम  में भाग लेने के कारण अँगरेज़ सरकार ने हथकड़ियाँ पहनाई हैं जो उनके लिए यह गौरव की बात है। इसलिए हथकड़ियों को गहना कहा गया है।

Question 10. 'कलि तू .....ऐ आली!' - इन पंक्तियों में 'काली' शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए।

उत्तर

इन कविता की पंक्तियों में कवि ने नौ बार काली शब्द का प्रयोग किया है। शब्द तो एक ही है परन्तु भिन्न -भिन्न अर्थों में इसका प्रयोग किया गया है। कही पर यह शब्द अँग्रेज सरकार के काले शासन को संबोधित कर रहा है तो कहीं वातावरण की कालिमा और निराशा को उजागर कर रहा है।

Question 11. काव्य - सौंदर्य स्पष्ट कीजिए -
(क) किस दानावल की ज्वालाएँ हैं दीखीं ?
(ख) तेरे गीत कहावें वाह, रोना भी है मुझे गुनाह!
देख विषमता तेरी - मेरी बजा रही तिस पर रणभेरी!

उत्तर

(क) यहाँ कवि कोयल की वेदना पूर्ण आवाज़ पर अपनी आशंका व्यक्त कर रहा है। अपनी प्रश्नात्मक शैली से कवि कोयल के कष्ट का अनुमान लगा रहा है। कवि ने विम्बात्मक शैली का प्रयोग किया है, भाषा में सहजता तथा सरलता है।

(ख) प्रस्तुत काव्य पंक्तियों में कवि ने अपने तथा कोयल के जीवन की विषमताओं की ओर संकेत किया है। कवि ने यहाँ तुकबंदी का प्रयोग किया है, अपनी तथा कोयल के जीवन की तुलना की है तथा सरल भाषा का प्रयोग किया है।

रचना  और अभिव्यक्ति

Question 12. कवि जेल के आसपास अन्य पक्षियों का चहकना भी सुनता होगा लेकिन उसने कोकिला की ही बात क्यों की है ?

उत्तर

यहाँ कोकिला भारत माता का प्रतीक है। कोकिला रात के समय नहीं बोलती है। उसकी आवाज़ से कवि को वेदना की अनुभूति होती है। अत: रात को उसका इस प्रकार से करुण स्वर में गाना आने वाले किसी संकट का प्रतीक है। कोकिला की आवाज़ अन्य पक्षियों से अधिक मधुर तथा भिन्न है। इसलिए कवि ने कोकिला की ही बात कही है।

Question 13. आपके विचार से स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक-सा व्यवहार क्यों किया जाता होगा ?

उत्तर

अँगरेज़ सरकार के लिए स्वंतंत्रता सेनानी और अपराधी एक जैसे थे। दोनों उनकी व्यवस्था में खलल डालने काम करते थे।  सरकार के लिए दोनों ही दोषी थे। सरकार क्रांतिकारियों की आज़ादी की माँग को दबाना चाहती थी। स्वतंत्रता सैनानियों के मनोबल को तोड़ने के लिए तथा भारत पर अपनी सत्ता कायम रखने के लिए वे दोनों के साथ समान व्यवहार करती थी।

 

NCERT Solutions for Class 9 Hindi पाठ 12 कैदी और कोकिला

Accessing पाठ 12 कैदी और कोकिला Solutions

Review comprehensive exercise answers for Class 9 Hindi पाठ 12 कैदी और कोकिला. Fully updated to match current NCERT syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Concept-Driven Answers for Class 9 Hindi

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 9 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 9 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 12 कैदी और कोकिला for the 2026-27 session?

The complete and updated NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 12 कैदी और कोकिला is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest NCERT curriculum.

Are the Hindi NCERT solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 12 कैदी और कोकिला as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 NCERT solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 12 कैदी और कोकिला will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 12 कैदी और कोकिला in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 12 कैदी और कोकिला in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi NCERT solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 9 Hindi Kshitiz पाठ 12 कैदी और कोकिला in printable PDF format for offline study on any device.