NCERT Solutions Class 6th Hindi टिकट-अलबम

Official NCERT Solutions for Class 6 Hindi: टिकट-अलबम

Review structured textbook solutions for Class 6 Hindi टिकट-अलबम. Built according to NCERT guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Chapter-wise Solutions for Hindi: टिकट-अलबम

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

NCERT Solutions for Class 6th Hindi Chapter 9 : टिकट-अलबम

 

पाठ 9 – टिकट-अलबम –  सुंदरा रामस्वामी

प्रश्न अभ्यास

पृष्ठ संख्या: 66

कहानी से

 

1. नागराजन ने अलबम के मुख्य पृष्ठ पर क्या लिखा और क्यों? इसका असर कक्षा के दूसरे लड़के-लड़कियों पर क्या हुआ?

उत्तर

अलबम के पहले पृष्ठ पर मोती जैसे अक्षरों में उसके मामा ने लिख भेजा था –

ए. एम. नागराजन

‘इस अलबम को चुराने वाला बेशर्म है। ऊपर लिखें नाम को कभी देखा है? यह अलबम मेरा है। जब तक घास हरी है और कमल लाल, सूरज जब तक पूर्व से उगे और पश्चिम में छिपे, उस अनंत काल तक के लिए यह अलबम मेरा है, रहेगा।’ इस वाक्य को क्लास के लड़कों ने अपने अलबम में उतार लिया और लड़कियों ने झट कापियों और किताबों में टीप लिया।

 

2. नागराजन के अलबम के हिट हो जाने के बाद राजप्पा के मन की क्या दशा हुई?

उत्तर

नागराजन के अलबम के हिट हो जाने के बाद राजप्पा मन ही मन कुढ़ रहा था। स्कूल जाना उसे अच्छा नहीं लगता था और लड़कों के सामने जाने में उसे शर्म आने लगी। उसके मन में जलन की भावना आ गई थी।

3. अलबम चुराते समय राजप्पा किस मानसिक स्थिति से गुज़र रहा था?

उत्तर

अलबम चुराते समय जब राजप्पा ने पहला पृष्ठ पढ़ा तो उसका दिल तेजी से धड़कने लगा। जब उसने अलमारी में अलबम रखा तो उसका पूरा शरीर जैसे जल रहा था। गला सूख रहा था और चेहरा तमतमाने लगा था।

 

पृष्ठ संख्या : 67

4. राजप्पा ने नागराजन का टिकट-अलबम अँगीठी में क्यों डाल दिया?

उत्तर

राजप्पा ने नागराजन का टिकट-अलबम अँगीठी में इसलिए डाल दिया क्योंकि उसे लगा की उसकी चोरी पकड़ी जायेगी और पुलिस उसे पकड़ के ना ले जाए।

 

5. लेखक ने राजप्पा के टिकट इकट्ठा करने की तुलना मधुमक्खी से क्यों की?

उत्तर

लेखक ने राजप्पा के टिकट इकट्ठा करने की तुलना मधुमक्खी से इसलिए की क्योंकि जिस तरह मधुमक्खी विभिन्न फूलों का रस इकट्ठा करती है उसी तरह राज्प्पा ने भी विभिन्न स्थानों और व्यक्तियों से टिकट इकट्ठा कर अपना अलबम तैयार किया है।

कहानी से आगे

1. टिकटों की तरह ही बच्चे और बड़े दूसरी चीज़ें भी जमा करते हैं। सिक्के उनमें से एक हैं। तुम कुछ अन्य चीज़ों के बारे में सोचो जिन्हें जमा किया जा सकता है। उनके नाम लिखो।

 

उत्तर

अन्य चीज़ें जिसे जमा किया जा सकता है-

• पुराने सिक्के

• पौधे की पत्तियां

• विभिन्न देशों के रूपए या नोट

3. इकट्ठा किए हुए टिकटों का अलग-अलग तरह से वर्गीकरण किया जा सकता है, जैसे – देश के आधार पर। ऐसे और आधार सोचकर लिखो।

 

उत्तर

टिकटों को अलग करने के आधार-

• समय के आधार पर

• देश के आधार पर

• मूल्य के आधार पर

• डिज़ाइन के आधार पर

• आकार के आधार पर

 

अनुमान और कल्पना

1. राजप्पा अलबम के जलाए जाने की बात नागराजन को क्यों नहीं कह पाता है? अगर वह कह देता तो क्या कहानी के अंत पर कुछ फ़र्क पड़ता? कैसे?

उत्तर

राजप्पा अलबम के जलाए जाने की बात नागराजन को इसलिए नहीं बता पाता क्योंकि इससे पता चल जाता की अलबम राजप्पा ने चोरी किया है। अगर वह कह देता तो कहानी का अंत दूसरा होता। राजप्पा दोषी पाया जाता और सबकी नज़रों के सामने गिर जाता।

 

भाषा की बात

1. निम्नलिखित शब्दों को कहानी में ढूँढ़कर उनका अर्थ समझो। अब स्वयं सोचकर इनसे वाक्य बनाओ –

खोंसना जमघट टटोलना कुढ़ना अगुआ पुचकारना खलना हेकड़ी

उत्तर

खोंसना – नैना ने अपनी कलम को बालों में खोंस लिया।

जमघट – सड़क के किनारे जमघट लगा था।

टटोलना – पैसे माँगे जाने पर रोहित ने अपनी जेब टटोलना शुरू कर दिया।

कुढ़ना – मोहित के ज्यादा नंबर आने से रोहन उससे कुढ़ने लगा।

अगुआ – राम खेल में अपने कक्षा का अगुआ बना।

पुचकारना – वह बच्चों को पुचकारने में लगा है।

खलना – वह अपने काम के कारण सबको खलने लगा।

हेकड़ी – अपनी हेकड़ी मेरे सामने मत दिखाओ।

 

2. कहानी से व्यक्तियों या वस्तुओं के लिए प्रयुक्त हुए ‘नहीं’ अर्थ देने वाले शब्दों (नकारात्मक विशेषण) को छाँटकर लिखो। उनका उलटा अर्थ देने वाले शब्द भी लिखो।

उत्तर

नकरात्मक विशेषण – उल्टा अर्थ

बंद – खुला

घमंडी – स्वाभिमानी

चिंतित – निश्चिंत

ईर्ष्यालु – स्पर्धालु

फिसड्डी – अव्वल

NCERT Solutions for Class 6 Hindi टिकट-अलबम

Chapter Exercise Answers for Class 6 Hindi

Explore reliable textbook solutions for टिकट-अलबम tailored for Class 6 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official NCERT standards for Hindi.

Detailed Answer Guides for टिकट-अलबम

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 6 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for NCERT exams.

Complete Preparation Kit for Class 6 Exams

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 6 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest NCERT Solutions Class 6th Hindi टिकट-अलबम for the 2026-27 session?

The complete and updated NCERT Solutions Class 6th Hindi टिकट-अलबम is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Hindi are as per latest NCERT curriculum.

Are the Hindi NCERT solutions for Class 6 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 6th Hindi टिकट-अलबम as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 6 NCERT solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 6th Hindi टिकट-अलबम will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer NCERT Solutions Class 6th Hindi टिकट-अलबम in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 6 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 6th Hindi टिकट-अलबम in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi NCERT solutions for Class 6 as a PDF?

Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 6th Hindi टिकट-अलबम in printable PDF format for offline study on any device.