NCERT Solutions Class 6th Hindi साँस साँस में बांस

Official NCERT Solutions for Class 6 Hindi: साँस साँस में बांस

Explore reliable textbook solutions for साँस साँस में बांस tailored for Class 6 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final NCERT evaluations.

Chapter-wise Solutions for Hindi: साँस साँस में बांस

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

NCERT Solutions for Class 6th Hindi for पाठ-17 साँस साँस में बांस

 

1. बाँस को बूढ़ा कब कहा जा सकता है? बूढ़े बाँस में कौन सी विशेषता होती है जो युवा बाँस में नहीं पाई जाती?

उत्तर:- तीन वर्ष से अधिक उम्र वाले बाँस को बूढ़ा बाँस कहा जाता है। बूढ़ा बाँस बड़ा ही सख्त होता है और जल्दी टूट जाता है उसके विपरीत युवा बाँस मुलायम होता है और उसे किसी भी आकार में मोड़ा जा सकता है।

 

2. बाँस से बनाई जाने वाली चीज़ों में सबसे आश्चर्यजनक चीज़ तुम्हें कौन सी लगी और क्यों?

उत्तर:- बाँस से बनाई जाने वाली चीज़ों में सबसे आश्चर्यजनक चीज़ मुझे मछली पकड़ने वाला जाल (जकाई) लगी। असम में जकाई नामक विशेष जाल से मछली पकड़ी जाती है और इसे बॉस से बनाया जाता है। इसकी शंकू जैसी विशेष बनावट के कारण ये आश्चर्यजनक लगता है।

 

3. बाँस की बुनाई मानव के इतिहास में कब आरंभ हुई होगी?

उत्तर:- कहा जाता है कि इंसान ने जब हाथ से कलात्मक चीज़ें बनानी शुरू कीं, बाँस की चीज़ें तभी से बन रही हैं। जरूरत के अनुसार इसमें बदलाव हुए हैं और अब भी हो रहे हैं। कहते हैं कि बाँस की बुनाई का रिश्ता उस दौर से है, जब इंसान भोजन इकठ्ठा करता था। शायद भोजन इकठ्ठा करने के लिए ही उसने ऐसी डलियानुमा चीज़ें बनाई होंगी। क्या पता बया जैसी किसी चिडि़या के घोंसले से टोकरी के आकार और बुनावट की तरकीब हाथ लगी हो!

 

4. बाँस के विभिन्न उपयोगों से संबंधित जानकारी देश के किस भू-भाग के संदर्भ में दी गई है? एटलस में देखो।

उत्तर:- बाँस भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के सात राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम, व त्रिपुरा में बहुत पैदा होता है।

 

5. बॉस के कई उपयोग इस पाठ में बताए गए हैं। लेकिन उसके उपयोग का दायरा बहुत बड़ा है। नीचे दिए शब्दों की मदद से तुम इस दायरे को पहचान सकते हो –

संगीत, मच्छर, फर्नीचर, प्रकाशन, एक नया संदर्भ

उत्तर:- संगीत – बाँसुरी

मच्छर – बाँस की पत्तियाँ

फर्नीचर – घर का सजावटी सामान

प्रकाशन – कागज बनाना

एक नया संदर्भ – अचार, मकान, औज़ार आदि।

 

6. इस लेख में दैनिक उपयोग की चीज़ें बनाने के लिए बाँस का उल्लेख प्राकृतिक संसाधन के रूप में हुआ है। नीचे दिए गए प्राकृतिक संसाधन से दैनिक उपयोग की कौन-कौन सी चीज़ें बनाई जाती है –

चमड़ा, घास के तिनके, पेड़ की छाल, गोबर, मिट्टी।

उत्तर:-

प्राकृतिक संसाधनदैनिक उपयोग की वस्तुएँ

चमड़ाजूते, पर्स, वस्त्र, बैग, थैले, बेल्ट आदि।

घास के तिनकेजमीन पर बिछाने वाले आसन, टोकरियाँ, चटाईयाँ आदि।

पेड़ की छालअगरबत्ती, कागज आदि।

गोबरउपले, दवाइयाँ, खाद आदि।

मिट्टीबर्तन, मूर्तियाँ आदि।

 

भाषा की बात

7. ‘बुनावट’ शब्द ‘बुन’ क्रिया में ‘आवट’ प्रत्यय जोड़ने से बनता है। इसी प्रकार नुकीला, दवाब, घिसाई भी मूल शब्द में विभिन्न प्रत्यय जोड़ने से बने हैं। इन चारों शब्दों में प्रत्ययों को पहचानो और उनसे तीन-तीन शब्द और बनाओ। इन शब्दों का वाक्य में भी प्रयोग करो –

बुनावट, नुकीला, दवाब, घिसाई।

उत्तर:-

शब्द

मूल शब्द

प्रत्यय

वाक्य

बुनावट

बुन

आवट

1. सजावट-सीता के घर की सजावट बढ़िया है।

2. घबराहट-गर्मी के कारण मुझे घबराहट हो रही है।

3. लिखावट-राम की लिखावट बड़ी सुंदर है।

नुकीला

नोक

ईला

1. सजीला-दूल्हा बड़ा सजीला लग रहा है।

2. चमकीला-इस साड़ी का रंग बड़ा चमकीला है।

3. रसीला-आम बड़ा ही रसीला है।

दवाब

दब

आव

1. जमाव-यहाँ पर पानी का जमाव हो रहा है।

2. सुझाव-मुझे तुम्हारा सुझाव उत्तम लगा।

3. लगाव-माता-पिता को अपने बच्चों से लगाव होता ही है।

घिसाई

घिस

आई

1. पढ़ाई-खेल के साथ हमें पढ़ाई में भी ध्यान देना चाहिए।

2. लड़ाई-तुम्हें इस तरह लड़ाई करना शोभा नहीं देता है।

3. सिलाई-दर्जी आजकल कपड़ों की ठीक से सिलाई नहीं कर रहा है

 

Hindi Class 6 Curriculum Solutions: साँस साँस में बांस

Chapter Exercise Answers for Class 6 Hindi

Review comprehensive exercise answers for Class 6 Hindi साँस साँस में बांस. Fully updated to match current NCERT syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for साँस साँस में बांस

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of साँस साँस में बांस concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Complete Preparation Kit for Class 6 Exams

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of साँस साँस में बांस with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest NCERT Solutions Class 6th Hindi साँस साँस में बांस for the 2026-27 session?

The complete and updated NCERT Solutions Class 6th Hindi साँस साँस में बांस is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Hindi are as per latest NCERT curriculum.

Are the Hindi NCERT solutions for Class 6 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 6th Hindi साँस साँस में बांस as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 6 NCERT solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 6th Hindi साँस साँस में बांस will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer NCERT Solutions Class 6th Hindi साँस साँस में बांस in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 6 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 6th Hindi साँस साँस में बांस in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi NCERT solutions for Class 6 as a PDF?

Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 6th Hindi साँस साँस में बांस in printable PDF format for offline study on any device.