NCERT Solutions Class 6th Hindi लोकगीत

NCERT Solutions for Class 6 Hindi: लोकगीत

Review structured textbook solutions for Class 6 Hindi लोकगीत. Built according to NCERT guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 6 Hindi Solutions: लोकगीत

View or download the dedicated लोकगीत solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

NCERT Solutions for Class 6th for Hindi Chapter 14 लोकगीत

पाठ 14 – लोकगीत –  भगवतशरण उपाध्याय

पृष्ठ संख्या: 125

प्रश्न अभ्यास

निबंध से

 

1. निबंध में लोकगीतों के किन पक्षों की चर्चा की गई है? बिंदुओं के रूप में उन्हें लिखो।

उत्तर

प्रस्तुत निबंध में लोकगीतों का इतिहास, उनकी रचनात्मकता, जनमानस में लोकप्रियता, स्त्रियों का लोकगीतों में योगदान, उनके विभिन्न प्रकार, उनके संगीत यंत्र, उनकी भाषा, नृत्य और लोकगीत जैसे अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की गई है।

 

2. हमारे यहाँ स्त्रियों के खास गीत कौन-कौन से हैं?

उत्तर

हमारे यहाँ त्योहारों पर नहाते समय के, नहाने जाते हुए राह के, विवाह के, मटकोड़, ज्यौनार के, संबधियों के लिए प्रेमयुक्त गाली के, जन्म पर आदि अवसरों पर गाये जाने अलग-अलग गीत हैं, जो स्त्रियों के लिए खास गीत हैं।

 

3. निबंध के आधार पर और अपने अनुभव के आधार पर (यदि तुम्हें लोकगीत सुनने के मौके मिले हैं तो) तुम लोकगीतों की कौन-सी विशेषताएँ बता सकते हो?

उत्तर

लोकगीत की अनेक विशेषताएँ हैं-

- ये हमें गाँव के जन-जीवन से परिचित कराते हैं।

- इनके वाद्य यंत्र बहुत सरल होते हैं हैं जैसे ढोल, ढपली, थाल आदि।

- ये समूह में ऊँची आवाज़ में गाये जाते हैं जिस कारण हमारे अंदर उत्साह का संचार होता है।

- इन गीतों को गाने के लिए हमें किसी संगीत के ज्ञान की आवश्यकता नही होती है।

 

4. ‘पर सारे देश के……अपने-अपने विद्यापति हैं’ इस वाक्य का क्या अर्थ है? पाठ पढ़कर मालूम करो और लिखो।

उत्तर

पूरब की बोलियों में हमेशा मैथिल-कोकिल विद्यापति द्वारा लिखित गीत गाये जाते हैं परन्तु अगर वहाँ से निकलकर अन्य राज्यों या प्रदेशों में जाएँ तो उन लोगों के लोकगीतों की रचना करने वाले अपने-अपने विद्यापति मौजूद हैं।

 

पृष्ठ संख्या: 126

भाषा की बात

1. ‘लोक’ शब्द में कुछ जोड़कर जितने शब्द तुम्हें सूझें, उनकी सूची बनाओ। इन शब्दों को ध्यान से देखो और समझो कि उनमें अर्थ की दृष्टि से क्या समानता है। इन शब्दों से वाक्य भी बनाओ। जैसे – लोककला।

उत्तर

लोकतंत्र – दुनिया में अधिकतर देशों ने लोकतंत्र को अपना लिया है।

लोकमंच – लोकमंच आम जनमानस की परेशानियों को दिखाने का सबसे सरल तरीका है।

लोकहित – हमें वह कभी नहीं करना चाहिए जो लोकहित में ना हो।

लोकप्रिय – यह उत्पाद बाजार में बेहद लोकप्रिय है।

लोकमत – विपक्ष ने लोकमत का सम्मान किया।

 

पृष्ठ संख्या: 127

2. ‘बारहमासा’ गीत में साल के बारह महीनों का वर्णन होता है। नीचे विभिन्न अंकों से जुड़े कुछ शब्द दिए गए हैं। इन्हें पढ़ो और अनुमान लगाओ कि इनका क्या अर्थ है और वह अर्थ क्यों है। इस सूची में तुम अपने मन से सोचकर भी कुछ शब्द जोड़ सकते हो –

इकतारा, सरपंच, चारपाई, सप्तर्षि, अठन्नी, तिराहा, दोपहर, छमाही, नवरात्र।

उत्तर

- इकतारा – एक तार से बजने वाला वाद्ययंत्र

- सरपंच – पंचों का प्रमुख

- चारपाई – चार पैरों वाली

- सप्तर्षि – सात ऋषियों का समूह

- अठन्नी – पचास पैसे का सिक्का

- तिराहा – तीन रास्तों के मिलने की जगह

- दोपहर – जब दिन के दो पहर मिलते हों

- छमाही – छह महीने में होने वाला

- नवरात्र – नौ रातों का समूह

 

3. को, में, से आदि वाक्य में संज्ञा का दूसरे शब्दों के साथ संबंध दर्शाते हैं। पिछले पाठ (झाँसी की रानी) में तुमने का के बारे में जाना। नीचे ‘मंजरी जोशी’ की पुस्तक ‘भारतीय संगीत की परंपरा’ से भारत के एक लोकवाद्य का वर्णन दिया गया है। इसे पढ़ो और रिक्त स्थानों में उचित शब्द लिखो – 

तुरही भारत के कई प्रांतों में प्रचलित है। यह दिखने ………अंग्रेज़ी के एस या सी अक्षर………तरह होती है। भारत………विभिन्न प्रांतों में पीतल या काँसे………बना यह वाद्य अलग-अलग नामों………जाना जाता है। धातु की नली………घुमाकर एस………आकार इस तरह दिया जाता है कि उसका एक सिरा संकरा रहे और दूसरा सिरा घंटीनुमा चौड़ा रहे। फ़ूँक मारने………एक छोटी नली अलग………जोड़ी जाती है। राजस्थान………इसे बर्गू कहते हैं। उत्तर प्रदेश………यह तूरी मध्य प्रदेश और गुजरात………रणसिंघा और हिमाचल प्रदेश…….. नरसिंघा………नाम से जानी जाती है। राजस्थान और गुजरात में इसे काकड़सिंघी भी कहते हैं।

उत्तर

तुरही भारत के कई प्रांतों में प्रचलित है। यह दिखने में अंग्रेजी के एस या सी अक्षर की तरह होती है। भारत के विभिन्न प्रांतों में पीतल या काँसे से बना यह वाद्य अलग-अलग नामों से जाना जाता है। धातु की नली को घुमाकर एस काआकार इस तरह दिया जाता है कि उसका एक सिरा संकरा रहे और दूसरा सिरा घंटीनुमा चौड़ा रहे। फूँक मारने पर एक छोटी नली अलग से जोड़ी जाती है। राजस्थान में इसे बर्गू कहते हैं। उत्तर प्रदेश में यह तूरी मध्यप्रदेश और गुजरात में रणसिंघा और हिमाचलप्रदेश में नरसिंघा के नाम से जानी जाती है। राजस्थान और गुजरात में इसे काकड़सिंघी भी कहते हैं।

Step-by-Step Textbook Answers: Class 6 Hindi लोकगीत

Textbook Solutions for Class 6 Hindi लोकगीत

Access structured NCERT textbook solutions for लोकगीत. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 6 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 6 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for NCERT exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of लोकगीत with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest NCERT Solutions Class 6th Hindi लोकगीत for the 2026-27 session?

The complete and updated NCERT Solutions Class 6th Hindi लोकगीत is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Hindi are as per latest NCERT curriculum.

Are the Hindi NCERT solutions for Class 6 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 6th Hindi लोकगीत as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 6 NCERT solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 6th Hindi लोकगीत will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer NCERT Solutions Class 6th Hindi लोकगीत in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 6 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 6th Hindi लोकगीत in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi NCERT solutions for Class 6 as a PDF?

Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 6th Hindi लोकगीत in printable PDF format for offline study on any device.