Step-by-Step Textbook Solutions for Class 6 Hindi ऐसे -ऐसे
Access comprehensive textbook solutions for ऐसे -ऐसे using the official curriculum guides for Class 6 Hindi. Designed to align with the 2026-27 NCERT standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Download ऐसे -ऐसे Textbook Solutions PDF
View or download the dedicated ऐसे -ऐसे solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
NCERT Solutions for Class 6th for Hindi Chapter 8 ऐसे -ऐसे
पाठ 8 – ऐसे -ऐसे – विष्णु प्रभाकर
पृष्ठ संख्या: 70
प्रश्न अभ्यास
एकांकी से
1. ‘सड़क के किनारे एक सुंदर फ्लैट में बैठक का दृश्य। उसका एक दरवाजा सड़क वाले बरामदे में खुलता है ………उस पर एक फ़ोन रखा है।’ इस बैठक की पूरी तस्वीर बनाओ।
उत्तर
फर्श पर एक सुन्दर कालीन बिछा है। एक तरफ सोफ़ा रखा है। उसके सामने एक छोटी और डिजाइनदार मेज रखी है जिस पर फूलदान तथा अख़बार और अन्य पत्रिकायें रखी हुई हैं। सामने दीवार पर टेलीविज़न लगा है। कोने में एक छोटी मेज है जिसपर एक टेलीफोन रखा है। कमरे की खिड़कियों और दरवाजे पर पर्दा लगा हुआ है।
2. माँ मोहन के ‘ऐसे-ऐसे’ कहने पर क्यों घबरा रही थी?
उत्तर
मोहन को पेट में दर्द हो रहा था जिसका कारण भी पता नहीं चल पा रहा था। कोई बड़ी बीमारी होने के बारे में सोचकर वह घबरा रही थी।
3. ऐसे कौन-कौन से बहाने होते हैं जिन्हें मास्टर जी एक ही बार में सुनकर समझ जाते है? ऐसे कुछ बहानों के बारे में लिखो।
उत्तर
पेट में दर्द, सिर में दर्द, चक्कर आना, होमवर्क की कॉपी घर पर भूलना आदि।
पृष्ठ संख्या: 71 - भाषा की बात
(क) मोहन ने केला और संतरा खाया।
(ख) मोहन ने केला और संतरा नहीं खाया।
(ग) मोहन ने क्या खाया?
(घ) मोहन केला और संतरा खाओ।
उपर्युक्त वाक्यों में से पहला वाक्य एकांकी से लिया गया है। बाकी तीन वाक्य देखने में पहले वाक्य से मिलते-जुलते हैं, पर उनके अर्थ अलग-अलग हैं।
पहला वाक्य किसी कार्य या बात के होने के बारे में बताता है। इसे विधिवाचक वाक्य कहते हैं।
दूसरे वाक्य का संबंध उस कार्य के न होने से है, इसलिए उसे निषेधवाचक वाक्य कहते है। (निषेध का अर्थ नहीं या मनाही होता है।)
तीसरे वाक्य में इसी बात को प्रश्न के रूप में पूछा जा रहा है, ऐसे वाक्य प्रश्नवाचक कहलाते हैं।
चौथे वाक्य में मोहन से उसी कार्य को करने के लिए कहा जा रहा है। इसलिए उसे आदेशवाचक वाक्य कहते हैं।
अगले पृष्ठ पर एक वाक्य दिया गया है। इसके बाकी तीन रूप तुम सोचकर लिखो –
बताना : रुथ ने कपड़े अलमारी में रखे।
नहीं/मना करना : ________________
पूछना : ________________
आदेश देना : ________________
उत्तर
बताना : रुथ ने कपड़े अलमारी में रखे।
नहीं/मना करना : रुथ ने कपड़े अलमारी में नहीं रखे।
पूछना :क्या रुथ ने कपड़े अलमारी में रखे?
आदेश देना : रुथ कपड़े अलमारी में रखो।
Step-by-Step Textbook Answers: Class 6 Hindi ऐसे -ऐसे
Chapter Exercise Answers for Class 6 Hindi
Explore reliable textbook solutions for ऐसे -ऐसे tailored for Class 6 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official NCERT standards for Hindi.
Detailed Answer Guides for ऐसे -ऐसे
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 6 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for NCERT exams.
Complete Preparation Kit for Class 6 Exams
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of ऐसे -ऐसे with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated NCERT Solutions Class 6th Hindi ऐसे -ऐसे is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Hindi are as per latest NCERT curriculum.
Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 6th Hindi ऐसे -ऐसे as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 6th Hindi ऐसे -ऐसे will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 6th Hindi ऐसे -ऐसे in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 6th Hindi ऐसे -ऐसे in printable PDF format for offline study on any device.