Official NCERT Solutions for Class 3 Hindi: पाठ 8 बंदर बाँट
Review structured textbook solutions for Class 3 Hindi पाठ 8 बंदर बाँट. Built according to NCERT guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Chapter-wise Solutions for Hindi: पाठ 8 बंदर बाँट
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
NCERT Solutions for Class 3 Hindi for पाठ 8 बंदर बाँट
लड़ाई-झगड़ा
प्रश्न 1. दोनों बिल्लियों के बीच झगड़े की जड़ क्या थी?
*उनके झगड़े का हल कैसे निकाला गया?
उत्तर- दोनों बिल्लियों के बीच झगड़े की जड़ एक रोटी थी| दोनों उस पर अपना-अपना अधिकार बताकर आपस में झगड़ती हैं|
उनके झगड़े का हल बंदर न पूरी रोटी को खाकर निकाला| बंदर के पूरी रोटी खाने के बाद, न रोटी बची और, न ही दोनों बिल्लियों के झगड़े का कारण|
प्रश्न 2. तुम किस-किस के साथ अकसर झगड़ते हो?
उत्तर-हम अकसर अपने से छोटों और मित्रों के साथ झगड़ते हैं|
*झगड़ते समय तुम क्या-क्या करते हो?
उत्तर-झगड़ते समय हम एक-दूसरे की खाने की चीजे छीनते हैं| खिलौने झपटते हैं| एक-दूसरे के बाल भी पकड़ लेते हैं, कभी-कभी एक दूसरे को मार भी देते हैं|
प्रश्न 3. जब तुम किसी से झगड़ते हो तो तुम्हारा फैसला कौन करवाता है?
उत्तर-जब हम झगड़ते हमारा फैसला अकसर मम्मी करवाती है|
जूले
लेह हमें एक-दूसरे से मिलने पर एक – दूसरे को जूले कहते हैं| दोनों बिल्लियाँ एक-दूसरे को नमस्ते कहती है|
प्रश्न 1. तुम इन लोगों से मिलने पर क्या कहती हो?
*तुम्हारी सहेली/दोस्त
उत्तर-सहेली/दोस्त से गुड मॉर्निंग, हाय हैलो कहते हैं|
*तुम्हारे शिक्षक
उत्तर-शिक्षक से नमस्ते अथवा गुड मॉर्निंग कहते हैं|
*तुम्हारी दादी/नानी
उत्तर-दादी/नानी से राम – राम , या चरण स्पर्श कहते हैं|
*तुम्हारे बड़े भाई/बहन
उत्तर-बड़े भाई/बहन से नमस्ते या गुड मॉर्निंग कहते हैं|
प्रश्न 2. अब पता लगाओ तुम्हारे साथी कक्षा में कितने अलग – अलग तरीकों से नमस्ते कहते हैं?
उत्तर-कक्षा में हमारे साथ ही कई तरीकों से नमस्ते कहते हैं-
(1) गुड मॉर्निंग, (2) हाय हेलो, (3) राम-राम (4) प्रणाम, (5) नमस्ते,
तुम्हें क्या लगता है?
प्रश्न 1. अगर बंदर बीच में नहीं आता तो तुम्हारी राय में रोटी किस बिल्ली को मिलनी चाहिए थी?
उत्तर-अगर बंदर बीच में नहीं आता तो हमारी राय में रोटी काली बिल्ली को मिलनी चाहिए थी|
प्रश्न 2. बंदर ने बिल्लियों से यह सवाल क्यों पूछा होगा कि उन्होंने रोटी
*एक आँख से देखी थी या दोनों आँखों से?
*एक टाँग से झपटी थीया दोनों टाँगों से?
उत्तर-बंदर ने ये सवाल बिल्लियों को मूर्ख बनाने के लिए पूछे होंगे| दूसरा वह भी हो सकता है कि उसने बिल्लियों को यह विश्वास दिलाने के लिए सवाल पूछा हो की वह ठीक न्याय करेगा|
बंदर-बाँट
प्रश्न 1. कहानी का शीर्षक बंदर बाँट क्यों है?
उत्तर-कहानी का शीर्षक बंदर-बाँट इसलिए है क्योंकि कहानी बंदर रोटी का बँटवारा करता है|
प्रश्न 2. तुम नाटक को क्या नाम देना चाहोगी?
उत्तर-मैं नाटक को बिल्लियों की मूर्खता नाम देना चाहूँगी|
प्रश्न 3. जो शीर्षक तुमने दिया, उसे सोचने क अकारण बताओ|
उत्तर-इस शीर्षक कुछ सोचने का कारण यह है कि दोनों बिल्लियों के लड़ने के कारण बंदर को रोटी खाने का मौका मिल गया और दोनों बिल्लियों को अपनी लड़ाई का फल मिल गया| जिस कारण उन्हें रोटी से हाथ धोना पड़ा|
माप-तोल
प्रश्न- बंदरने रोटी बराबर बाँटने के लिए तराजू का इस्तेमाल किया| तराजू का इस्तेमाल चीजों को तोलने के लिए करते हैं| पाठ्यपुस्तक पृष्ट70पर दी गई चीजों में से किन चीजों को तोलकरख़रीदा जाता है|
उत्तर-तरबूज, चावल, नारियल, संतरा|
प्रश्न- तोलते वक्त एक पलड़े में तोली जाने वाली चीज़ रखी जाती है और दूसरे में तोलने के लिए बाट| बाट किस धातु या चीज़ का बना होता है?
उत्तर-बाट लोहे, पीतल, सिल्वर, ताँबे आदि धातुओं के बने होते हैं|
प्रश्न- बाट तोली जाने वाली चीज़का वज़न बताता है| वज़न किलोग्राम या ग्राम में बताया जाता है| पता करो बाज़ार में कितने किलोग्राम या ग्राम के बट्टे मिलते हैं| (फल वाले, सब्ज़ी वाले या परचून की दुकान से पता कर सकते हो|)
उत्तर-50 किलो, 2 किलो, 1 किलो, 500 ग्राम, 250 ग्राम, 100 ग्राम, 50 ग्राम, 20 ग्राम, 10 ग्राम, 10 किलो|
वाह! क्या खुशबु है!
बिल्लियों को रोटी की महक आ रही थी|
प्रश्न- तुम्हें किन – किन ची ज़ो के पकने की महक अच्छी लगती है?
उत्तर-हमें हलवा, सब्जी, जलेबी, चावल आदि चीजों के पकने की महक अच्छी लगती है|
प्रश्न- और किन – किन चीजों की महक आती है जो खाने से जुड़ी नहीं होती है, जैसे-साबुन की सुगंध, जूते की पॉलिसी गंध आदि|
उत्तर-फिनाइल की गंध, मिट्टी के तेल की गंध, गैस की दुर्गंध, पाउडर की सुगंध, क्रीम की सुगंध, फूलों की सुगंध|
आगे-पीछे
मुझे महक रोटी की आती!
इस वाक्य को इस तरह लिख सकते हैं-
मुझे रोटी की महक आती|
तुम भी इसी तरह के नीचे दिए वाक्यों के शब्दों को आगे-पीछे करके लिखो-
*उसी खोज में मैं निकली
उत्तर-मैं भीउसी खोज में निकली|
*रखी मेज़ पर है वो रोटी|
उत्तर-वो रोटीमेज पर रखी है|
*डरती थी उस तक जाने में|
उत्तर-उस तक जाने में डरती थी|
*मैं ले जाने तुझे ने दूँगी|
उत्तर-तुझे मैं ले जाने नहीं दूँगी|
*जो पहले देखे उसका हक उसका है रोटी पर|
उत्तर-उसका है रोटी पर हक जो पहले देखे|
एक और बँटवारा
प्रश्न- अगले दिन दोनों बिल्लियों को एक तरबूज़ मिला| दोनों सोचने लगी, इस तरबूज को कैसे बाँटा जाए तभी फिर से बंदर आ गया| आगे क्या हुआ होगा?
उत्तर-बंदर ने कहा- तुम दोनों क्या सोच रही हो? चलो मेरे पीछे – पीछे मैं तरबूज को दोनों में बाँट दूँगा, परंतु इस बार बिल्लियाँ चौकन्नी थी| वह उनकी बातों में नहीं आई| काली बिल्ली तुम अपना काम करो| हम अपने आप बाँट लेंगे| तभी सफेद बिल्ली तुम पहले भी बँटवारा करने के नाम पर चालाकी से रोटी खा गए थे| अबकी बार तुम्हारी दाल नहीं गलेगी| बेचारा बंदर उदास-सा मुँह बनाकर चला गया|
NCERT Solutions for Class 3 Hindi पाठ 8 बंदर बाँट
Official NCERT Solutions for पाठ 8 बंदर बाँट
Review comprehensive exercise answers for Class 3 Hindi पाठ 8 बंदर बाँट. Fully updated to match current NCERT syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Step-by-Step Explanations for पाठ 8 बंदर बाँट
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of पाठ 8 बंदर बाँट concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Next Steps in Your Hindi Revision
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 3 Hindi.
FAQs
The complete and updated NCERT Solutions Class 3 Hindi पाठ 8 बंदर बाँट is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 3 Hindi are as per latest NCERT curriculum.
Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 3 Hindi पाठ 8 बंदर बाँट as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 3 Hindi पाठ 8 बंदर बाँट will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 3 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 3 Hindi पाठ 8 बंदर बाँट in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 3 Hindi पाठ 8 बंदर बाँट in printable PDF format for offline study on any device.