NCERT Solutions Class 3 Hindi पाठ 11 मीरा बहन और बाघ

NCERT Solutions for Class 3 Hindi: पाठ 11 मीरा बहन और बाघ

Review structured textbook solutions for Class 3 Hindi पाठ 11 मीरा बहन और बाघ. Built according to NCERT guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 3 Hindi Solutions: पाठ 11 मीरा बहन और बाघ

View or download the dedicated पाठ 11 मीरा बहन और बाघ solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

NCERT Solutions for Class 3 Hindi for पाठ 11 मीरा बहन और बाघ

कहानी से
प्रश्न 1. कहानी में बाघ को खतरनाक जानवर बताया है| नीचे दी गई सूची में सबसे खतरनाक चीज़ तुम्हारी समझ में क्या ही और क्यों?
चाकू, बिजली, टूटा हुआ काँच, आग़
उत्तर-
 इस सूची में सबसे खतरनाक चीज़ आग है, क्योंकि यदि घर में आग लग जाए तो सब कुछ जलकर राख हो जाता है| यहाँ तक कि मनुष्य की जान भी जा सकती है|प्रश्न 2. मीरा बहन की बात सुनकर गाँव के लोगों को निराशा हुई होगी| उन्होंने मीरा बहन से क्या कहा होगा? सोचकर गाँव के लोगों की बातें लिखो|
उत्तर-
 एक ग्रामीण ने मीरा बहन से कहा होगा कि आपने यह अच्छा नहीं किया| बाघ कभी भी आकर आदमी को खा सकता है| आपके जानवरों को भी मार सकता है| दूसरे ग्रामीण ने खा होगा की यदि गाँव के किसी आदमी को बाघ ने अपना शिकार बना लिया तो आप स्वयं उसकी ज़िम्मेदार होंगी|


खतरनाक है या नहीं
प्रश्न 1. गेंवली गाँव के आस-पास के जंगलों में बाघ जैसे खतरनाक जानवर भी रहते थे| तुम्हारे हिसाब से नीचे लिखे जंतुओं में से कौन-कौन खतरनाक हो सकता हैं?
भैस, छिता, बकरी, कुत्ता, बिल्ली, चूहा, साँप, बिच्छु, कछुआ, केंचुआ, तिलचट्टा, कबूतर, भालू
उत्तर-
चीता, कुत्ता, साँप, बिच्छु, भालू|

प्रश्न 2. जिनके नाम पर तुमने गोला लगाया, वे कब खतरनाक हो सकते हैं?
उत्तर-
चीता जब जंगल से भागकर शहर में आए और आदमियों को अपना शिकार बना लें|
कुत्ता जब पागल हो जाए और काट ले|
साँप साँप छेड़ने पर खतरनाक हो सकता है|
बिच्छु बिच्छु के डंक के दर्द से जान जा सकती है|
भालू जब जंगल से भाग कर आबादी में आकर लोगों पर धावा बोल दे|


पिंजड़ा
प्रश्न 1. चूहा पकड़ने का पिंजड़ा देखकर बताओ की वह अपने आप कैसे बंद हो जाता है और एक बार कैद हो जाने के बाद चूहा उससे बाहर क्यों नहीं आ पाता?
उत्तर-
चूहा पकड़ने के पिंजड़े में दोनों तरफ से मुड़ा हुआ एक तार जाली में लगा होता है| बाहर का मुड़ा तार दरवाजे के कोने को रोकता है और अंदर की तरफ उसमें रोटी लगी होती है| जैसे ही चूहा अंदर घुसकर रोटी खींचता है वैसे ही बाहर का कुंडा निकल जाता है और झटके से दरवाजा बंद हो जाता है| वह दरवाजा फिर नहीं खुलता जिस कारण चूहा बाहर नहीं आ सकता|

प्रश्न 2. गाव वालों ने बाघ को पिंज ड़े में बंद करने की योजना बनाई थी | किसी आजाद पशु या पक्षी को पिंज ड़े में बंद करके रखना सही है या गलत ? क्यों?
उत्तर –
किसी आजाद पशु या पक्षी को पिंजड़े में बंद करके रखना गलत है| यह उसके प्रति अन्याय है| स्वतंत्रता सबको प्यारी होती है| उसका प्राकतिक स्वभाव, आदतें, खाना-पीना, चलना-फिरना, उड़ना आदि प्रभावित हो जाते हैं|


क्यों? कैसे
प्रश्न- अपने मन में सोचक र लिखो, ऐसा कैसे किया होगा?
* बा घ की खबर पूरे गाँव में फैल गई| कैसे?
उत्तर –
गाँव छोटे होते हैं| उनकी आबादी बहुत कम होती है| एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक खबर पहुँचने में देर नहीं लगती| इस प्रकार पूरे गाँव में खबर फैल गई|

*लोग मीरा बहन के पास पहुँचे| क्यों?
उत्तर-
सब लोग मीरा बहन को अपनी समस्या से अवगत कराना चाहते थे| उन्हें विश्वास था कि वे इसका कोई-न-कोई उपाय जरूरत निकालेगी|

* पिंजड़ा बिना बा घ के बंद हो गया | कैसे?
उत्तर –
मीरा बहन ने सोचकर कि बाप को धोखा देकर क्यों फँसाया जाए, इसलिए उन्होंने पिंजड़े दरवाज़ा बंद कर दिया|


बकरी कहे कहानी
प्रश्न 1. सोचो , अगर यह बकरी सुनाती , तो क्या-क्या बताती| उसकी कहानी मजेदार होती न?
उत्तर-
अगर बकरी यह कहानी बताती तो निश्चय ही कहानी मज़ेदार होती|

प्रश्न 2. बकरी अपनी कहानी में क्या – क्या बताती?
उत्तर –
बकरी अपनी कहानी में कहती कि वह गाय के पास ही कोने में खूँटे से बँधी थी| मैंने बाघ को आते देखा| यह देख, मैं तो डर के मारे थर-थर काँपने लगी| मेरी आवाज बंद हो गई| मैंने देखा बाघ गाय की पीठ पर उछला और उसकी गर्दन खाने लगा| मैं बेहोश हो गई| जब होश आया तो बाघ वहाँ से जा चुका था|
सुबह मरी गाय को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई| लोग चिंतित दिखाई दे रहे थे| एक गाँव वाला कह रहा था कि आज तो उसने गाय मारी है| कल को आदमी मारेगा| चलो मीरा बहन के पास चलते हैं|
सब मीरा बहन के आश्रम में पहुँचे| बाघ को कैद करने के लिए क पिंजड़ा बनवाया गया| यह पिंजड़ा ऐसा था कि बाघ के अंदर घुसते ही झटके से बंद हो जाता| गाँव वालों ने पिंजड़े में मुझे बाँधकर वहाँ रख दिया, जहाँ बाघ अकसर आया करता था| मैं मिमयाने लगी| मुझे बहुत डर लग रहा था| समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करूँ| इतने में मीरा बहन वहाँ आई और उन्होंने पिंजड़े का दरवाज़ा बंद कर दिया| मेरी जान में जान आई| मैं मन-ही-मन उन्हें धन्यवाद दिया और मेरी जान बच गई|


चलो, पकड़े
प्रश्न- गाँव वालों ने बाघ को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई थी | कक्कू के घर में रोज बि ल्ली आकर दूध पी जाती है | कक्कू की मदद करने के लिए कोई योजना बनाओ|
उत्तर –
कक्कू की मदद और बिल्ली को पकड़ने के लिए हमें एक पिज़रा बनाना पड़ेगा| इस पिंजड़े में कटोरी भर कर दूध रखेंगे| उस पिंजड़े को ऐसा बनाया जाएगा कि बिल्ली के अंदर घुसते ही दरवाज़ा झटके से बंद हो जाए और बिल्ली पिंजड़े से न निकल पाए|


पाठ से आगे
प्रश्न- यह सभी चित्र किसी एक व्यक्ति से जुड़े हुए हैं ? पता करो कौन?

उत्तर-ऊपर दिए गए चित्र राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी से जुड़े हुए हैं|


कौन-क्या है?
प्रश्न- बाघ, गाय, बकरी , हाथी और हिरन जानवर है | नीचे लिखी हुई चीजें क्या है ? खाली जगह में लिखो |

प्रश्नउत्तर-
अगरतला , अल्मोड़ा , रायपुर , कोच्चि , व ड़ोदरानगर
जलेबी , लड्डू , मै सूरपाक , कलाकंद , पेड़ामिठाइयाँ
नर्मदा, कावेरी, सतलुज, ब्रह्मपुत्र, पुत्र, यमुनानदियाँ
बरगद , नारियल , पीपल, चीड़, नीमपेड़
गेहूँ, बाजरा, चावल, रागी, मक्काफसल, अन्न
कुरता, साड़ी, फिरन, लहँगा, कमीज़वस्त्र


कोयल कू-कू, बकरी में-में
प्रश्न- जनवरों की बोलियाँ तो तुमने सुनी ही होंगे| कोयल की बोली को जैसे कूकना कहते हैं और मक्खी की बोली को भिनभिनाना, वैसे ही सब जानवरों की बोलियों के भी नाम हैं|
नीचे की दिए गए खाने में एक तरह जानवरों के नाम है, दूसरी तरफ बोलियों के| ढूँढ़ निकालो कौन-सी बोली किसकी है?

जानवरबोलियाँ
भैस
घोड़ा
हाथी
बकरी
शेर
गधा
गाय
कुत्ता
मिमियाना
रँभाना
चिंघाड़ना
हिनहिनाना
रेंकना
रँभाना
भौंकना
दहाड़ना

उत्तर-

जानवरबोलियाँ
भैस
घोड़ा
हाथी
बकरी
शेर
गधा
गाय
कुत्ता
रँभाना
हिनहिनाना
चिंघाड़ना
मिमियाना
रेंकना
रँभाना
भौंकना
दहाड़ना


ठीक करो
प्रश्न- हवाईजहाज़ आसमान उड़ रहा है|
तुम्हें यह वाक्य कुछ अटपटा लग रहा होगा| इस वाक्य को फिर से पढो|
हवाईजहाज़ आसमानमेंउड़ रहा है|
अब इसी तरह इन वाक्यों को ठीक करो|

*धूप बैठकर ढोकला खाया|
*पुतुल काम करने मना कर दिया|
*लता ने सब मूँगफली खिलाई|
*पहाड़ी गाँवों में बाघ डर बना रहा है|
उत्तर-
धूप में बैठकर ढोकला खाया|
पुतुल ने काम करनेसेमना कर दिया|
लता ने सब को मूँगफली खिलाई|
पहाड़ी गाँवों में बाघ का डर बना रहा है|

Step-by-Step Textbook Answers: Class 3 Hindi पाठ 11 मीरा बहन और बाघ

Accessing पाठ 11 मीरा बहन और बाघ Solutions

Access structured NCERT textbook solutions for पाठ 11 मीरा बहन और बाघ. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 3 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 3 Hindi

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 3 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for NCERT exams.

Maximizing Study Efficiency

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of पाठ 11 मीरा बहन और बाघ with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest NCERT Solutions Class 3 Hindi पाठ 11 मीरा बहन और बाघ for the 2026-27 session?

The complete and updated NCERT Solutions Class 3 Hindi पाठ 11 मीरा बहन और बाघ is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 3 Hindi are as per latest NCERT curriculum.

Are the Hindi NCERT solutions for Class 3 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 3 Hindi पाठ 11 मीरा बहन और बाघ as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 3 NCERT solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 3 Hindi पाठ 11 मीरा बहन और बाघ will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer NCERT Solutions Class 3 Hindi पाठ 11 मीरा बहन और बाघ in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 3 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 3 Hindi पाठ 11 मीरा बहन और बाघ in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi NCERT solutions for Class 3 as a PDF?

Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 3 Hindi पाठ 11 मीरा बहन और बाघ in printable PDF format for offline study on any device.