Class 5 Hindi Chapter 03 Chand Ka Kurta: NCERT Study Material
Access the official NCERT textbook for Class 5 Hindi, updated for the 2026-27 academic session. This digital resource provides the foundational knowledge required for exam success and conceptual clarity.
Read and Download Chapter 03 Chand Ka Kurta
View or download the dedicated Chapter 03 Chand Ka Kurta resource below. This chapter-by-chapter structuring ensures easy navigation for daily study routines. For comprehensive exam preparation, pair this reading with our verified NCERT Solutions.
पाठ 3: चाँद का कुर्ता
हठ कर बैठा चाँद एक दिन, माता से यह बोला, "सिलवा दो माँ, मुझे ऊन का मोटा एक झिंगोला। सन-सन चलती हवा रात भर, जाड़े से मरता हूँ, ठिठुर-ठिठुरकर किसी तरह यात्रा पूरी करता हूँ। आसमान का सफर और यह मौसम है जाड़े का, न हो अगर तो ला दो कुर्ता ही कोई भाई का।"
बुच्चे की सुन बात कहा माता ने, "अरे सलोने! कुशल करें भगवान, लगें मत तुझको जादू-टोने।"
बातचीत के लिए
- आकाश आपको कब-कब बहुत सुंदर दिखाई देता है और क्यों?
- चाँद को ठंड लगती है इसलिए वह झिंगोला माँग रहा है। सूरज क्या कहकर अपनी माँ से कपड़े माँगेगा?
- आपने आकाश में क्या-क्या परिवर्तन होते देखे हैं?
- जब आप अपने अभिभावक के साथ नए कपड़े खरीदने जाते हैं तब किन-किन बातों का ध्यान रखते हैं?
कविता से
नीचे दिए गए प्रश्नों में चार विकल्प हैं। इनमें एक से अधिक विकल्प सही हो सकते हैं। सही विकल्प पर चाँद का चित्र (☽) बनाइए -
- चाँद की माँ उसे झिंगोला क्यों नहीं दे पा रही है?
(क) चाँद के पास पहले से ही बहुत से झिंगोले हैं।
(ख) चाँद के शरीर का आकार घटता-बढ़ता रहता है।
(ग) चाँद अपने वस्त्र संभालकर नहीं रखता है।
(घ) चाँद की माँ अभी कोई नया वस्त्र नहीं सिलवाना चाहती है।
- कविता में चाँद के बदलते आकार का वर्णन करने के लिए किन शब्दों का प्रयोग किया गया है?
(क) एक अंगुल-भर चौड़ा
(ख) एक फुट मोटा
(ग) किसी दिन बड़ा
(घ) किसी दिन छोटा
- कविता में ठंड के मौसम का वर्णन करने के लिए किन-किन शब्दों का प्रयोग किया गया है?
(क) ऊन का मोटा झिंगोला
(ख) सन-सन चलती हवा
(ग) ठिठुर-ठिठुरकर यात्रा
(घ) भाई का कुर्ता
सोचिए और लिखिए
- कविता की किन पंक्तियों से पता चलता है कि चाँद किसी एक दिन बिलकुल दिखाई नहीं देता है?
- सदी से बचने के लिए चाँद, माँ से उन के झिंगोले के अतिरिक्त और कौन-से कपड़े माँग सकता है?
- जाड़े के मौसम में चाँद को क्या कठिनाई होती है?
- चाँद किस यात्रा को पूरा करने की बात कर रहा है?
अभिभावक और आप
जब नीचे दी गई बातें एवं घटनाएँ होती हैं तब आपके अभिभावक क्या-क्या कहते या करते हैं? अपने-अपने अनुभव कक्षा में साझा कीजिए।
- ☺ जब आप ठंडी रात में सोते समय अपने पैरों से कंबल या रजाई उतार फेंकते हैं।
- ☺ जब आप ठंड में आइसक्रीम खाने का हठ करते हैं।
- ☺ जब आप दूध पीने, हरी सब्जियों और फल आदि खाने से कतराते हैं।
- ☺ जब आप देर तक सोते हैं।
- ☺ जब कोई आपके घर आपकी शिकायत करने आता है।
- ☺ जब आपके अच्छे कामों के लिए आपकी प्रशंसा होती है अथवा पुरस्कार मिलता है।
अनुमान और कल्पना
- आप अपनी माँ से चाँद का दुखड़ा कैसे बताएँगे?
- गरमी और वर्षा से बचने के लिए चाँद अपनी माँ से क्या कहेगा? वह किस प्रकार के कपड़े एवं वस्तुओं की माँग कर सकता है?
- चाँद ने माँ से कुर्ता सिलवा दिया होता तो क्या होता?
- यदि माँ ने चाँद का कुर्ता सिलवा दिया होता तो क्या होता?
भाषा की बात
1. "सन-सन चलती हवा रात भर, जाड़े से मरता हूँ" कविता की इस पंक्ति में 'भर' शब्द का प्रयोग किया गया है। अब आप 'भर' की सहायता से पाँच वाक्य अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए, जैसे - पानी भिलास भर है, उसने दिन भर पढ़ाई की आदि।
2. नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए -
(क) "ठिठुरकर किसी तरह यात्रा पूरी करता हूँ।"
(ख) "ठिठुर-ठिठुरकर किसी तरह यात्रा पूरी करता हूँ"
अपनी बात पर बल देने के लिए हम इस प्रकार के कुछ शब्दों का प्रयोग दो बार करते हैं, जैसे - जल्दी चलो, जल्दी-जल्दी चलो आदि। अब आप ऐसे ही पाँच वाक्य अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए।
3. नीचे दी गई कविता की पंक्तियों में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया पहचानकर उन्हें दिए गए स्तंभों में लिखिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए -
| पंक्ति | संज्ञा | सर्वनाम | विशेषण | क्रिया |
|---|---|---|---|---|
| हठ कर बैठा चाँद एक दिन, माता से यह बोला। | हठ, चाँद, दिन, माता | यह | एक | कर बैठा, बोला |
शिक्षक की टिप्पणी
इस कविता में चाँद को माँ की तरह काम करने वाला एक व्यक्ति दिखाया गया है। जब आप कविता में किसी पशु, पक्षी या चीज़ को आदमी जैसा दिखाते हैं, तो इसे 'मानवीकरण' कहते हैं। आप अपनी कविता या कहानी में ऐसा करके देख सकते हैं - उदाहरण के लिए, "बाग में फूल खिलते हैं" की जगह "बाग में फूल जागते हैं" लिखिए और देखिए कि कैसा लगता है।
मुख्य बिंदु
- इस कविता में चाँद को एक जीवंत व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है जो अपनी माँ से कपड़े माँगता है, जिससे कविता अधिक रोचक और कल्पनाशील बन जाती है।
- कविता का मुख्य विषय यह है कि चाँद हर रात अपने आकार को बदलता है - कभी पतला, कभी मोटा, कभी बिलकुल न दिखाई देता है - इसलिए उसके लिए कोई कपड़ा ठीक नहीं रह सकता।
- ठंड का वर्णन करने के लिए कविता में शब्दों को दोहराया गया है, जैसे 'सन-सन' और 'ठिठुर-ठिठुरकर', जिससे भाषा अधिक प्रभावशाली बन जाती है।
यह अध्याय के पहले 5 पृष्ठों का पूर्वावलोकन है। पूरा अध्याय पाने के लिए नीचे क्लिक करें।
Download NCERT E-Textbook: Class 5 Hindi Chapter 03 Chand Ka Kurta
NCERT Book Class 5 Hindi Chapter 03 Chand Ka Kurta
Access the official NCERT Textbook for Class 5 Hindi Chapter 03 Chand Ka Kurta, updated for the current academic session. Recognized as the core reading material across schools nationwide, board evaluations rely entirely on this syllabus.
Access NCERT English Medium Textbooks
Access a full archive of NCERT books in English Medium tailored for Class 5 courses. Units like Chapter 03 Chand Ka Kurta deliver in-depth concepts and thorough review questions at the section close.
Enhance Learning with Official Textbooks
Built to foster deep conceptual mastery, this manual serves as an ideal study tool. Complement your textbook reading by exploring our professional NCERT Solutions and revision notes online.
FAQs
You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 5 Hindi Veena Chapter 03 Chand Ka Kurta (चाँद का कुर्ता) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.
Yes, our collection of Class 5 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.
Downloading chapter-wise PDFs for Class 5 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.
NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 5 Hindi Veena Chapter 03 Chand Ka Kurta (चाँद का कुर्ता) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.