NCERT Class 4 Hindi Veena Chapter 13 Hamara Aditya (हमारा आदित्य) PDF Download

Class 4 Hindi Chapter 13 Hamara Aditya: NCERT Study Material

Review the NCERT Class 4 Hindi Veena Chapter 13 Hamara Aditya (हमारा आदित्य) PDF Download designed for Class 4 Hindi students. Published under the latest NCERT guidelines for 2026-27, this chapter-wise resource supports daily study and targeted revision.

Read and Download Chapter 13 Hamara Aditya

Access the complete PDF for Chapter 13 Hamara Aditya below. This focused excerpt allows students to isolate specific topics for thorough review. Cross-reference your textbook exercises with our detailed NCERT Solutions for Class 4 Hindi.

पाठ 13: हमारा आदित्य

(कक्षा में अध्यापक का आगमन और सभी विद्यार्थियों द्वारा अभिवादन)

सभी विद्यार्थी - सुप्रभात अध्यापक जी!

अध्यापक - सुप्रभात बच्चो! पिछली कक्षा में हमने चाँद और चन्द्रयान के बारे में जाना था। आज हम सूर्य के बारे में कुछ बातचीत करेंगे। क्या आप लोग जानते हैं कि सूर्य क्या है?

वाणी - अध्यापक जी! मैंने सुना है कि सूर्य सात घंडों के रथ पर आकाश में यात्रा करने वाला एक राजा है।

गौरव - हाँ, मैंने भी कुछ ऐसा ही सुना है।

राहुल - नहीं, सूर्य तो आग का एक गोला है!

सुमन - अध्यापक जी! सूरज एक ग्रह है।

रवि - नहीं, यह तो एक तारा है।

अध्यापक - उत्तम! सूर्य एक तारा है। यह बहुत अधिक गरम भी है, इसलिए इसे लोग आग का गोला भी कहते हैं।

सभी विद्यार्थी - (आचर्य से) जी अध्यापक जी, यह बहुत गरम होगा!

ज्योति - सूरज प्रश्नी से बहुत दूर है, फिर भी कितनी गरमी देता है!

भास्कर - मुझे गरमी के मौसम में सूर्य बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता।

सुमन - मुझे भी पर चर्दियों में तो धूप से उठने का मन ही नहीं करता। मेरी नानी तो पूरे दिन धूप में रहती हैं। उन्हें बहुत सर्दी लगती है, इसलिए!

शिक्षक की टिप्पणी

जब आप किसी चीज़ को समझना चाहते हैं, तो पहले अपने आसपास के लोगों से पूछिए कि वे उसके बारे में क्या जानते हैं। इस पाठ में बच्चों ने सूर्य के बारे में अपने-अपने विचार साझा किए - कोई कहता है यह एक राजा है, कोई कहता है एक गोला है, कोई कहता है एक तारा है। सभी विचार सुनने से हमें समझ में आता है कि सूर्य वास्तव में क्या है।

अध्यापक - सूर्य इतना गरम क्यों है? क्या आप सबने कभी यह सोचा है?

दिनेश - सूर्य पर हमेशा आग जलती रहती है, इसलिए।

रवि - अगर ऐसा है तो वहाँ आग किसने जलाई होगी?

धरा - आप दोनों ठीक नहीं सोच रहे हैं। सूर्य पर गरमी आग के जलने से नहीं बल्कि सूर्य ऐसी गैसों से बना है जो बहुत गरम होती हैं। मुझे मेरी मौसी ने एक बार बताया था।

अध्यापक - सही कहा! सूर्य मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम नाम की गैसों का एक विशाल गोला है।

साहिल - कितने बड़े नाम हैं! बोलने में भी कठिनाई हो रही है। हाई... ड्रजन... हीलियम... (कुछ विद्यार्थी हँसते हैं)

रवि - तो क्या हम चाँद की तरह सूर्य पर भी जा सकते हैं? (अध्यापक की ओर अचरज में देखते हुए)

सुमन - बहाँ कैसे जाएँगे? जो जाएगा, वह जल नहीं जाएगा!

दिनेश - सूर्य तो बहुत गरम होगा, बहुत अधिक! तभी तो वह चमकता रहता है। (आँखें बड़ी करके कहते हुए)

अध्यापक - हाँ, सूर्य तक पहुँचना आसान नहीं है। वह चन्द्रमा की तरह हमारी पृथ्वी से पास नहीं है बल्कि बहुत दूर है। उसके भीतर हर समय आग जल रही है। वह कभी बुझती ही नहीं जैसे चन्द्रमा के रहस्य हैं, ठीक उसी प्रकार सूर्य के भी रहस्य हैं। इन्हीं रहस्यों का उद्घाटन करने के लिए हमारे वैज्ञानिकों ने आदित्य-एल 1 का निर्माण किया है।

कुछ विद्यार्थी - (एक साथ कोठहल से) आदित्य-एल 1!!

भास्कर - यह क्या है अध्यापक जी?

अध्यापक - आदित्य तुम ही तो हो (मुस्कुराते हुए)

भास्कर - मैं कुछ समझा नहीं, अध्यापक जी।

अध्यापक - समझाता हूँ आदित्य का अर्थ है - सूर्य क्या आपको पता है, इसका कार्य सूर्य के बारे में जानकारी जुटना है, जैसे - यह किस समय कैसा होता है, इसके भीतर जलने बाली आग का ताप कितना है, इस ताप का प्रभाव आस-पास कैसा होता है या इसका प्रभाव हमारी पृथ्वी पर भी पड़ता है अथवा नहीं...।

पूर्वी - क्या यह सूर्य पर पहुँच गया है?

अध्यापक - सूर्य पर तो नहीं किंतु सूर्य से बहुत दूर पर रुककर इसने सूर्य के विभिन्न चित्र खीचता रहेगा जिनका अध्ययन करके हमारे वैज्ञानिक सूर्य के रहस्यों का पता लगाएँगी।

शिक्षक की टिप्पणी

आदित्य-एल 1 का नाम याद रखने के लिए यह समझिए: 'आदित्य' माने सूर्य, और 'एल 1' माने लैग्रांज पॉइंट 1 - वह स्थान जहाँ यह उपग्रह रुका है। 'एल 1' का मतलब है सूर्य और पृथ्वी के बीच का एक विशेष बिंदु जहाँ ग्रहों की गुरुत्वाकर्षण शक्तियाँ बराबर काम करती हैं। यह एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।

दीपक - अध्यापक जी, यह तो अपने बहुत ही रोचक बात बताई परंतु इस 'लगराज' शब्द का क्या अर्थ है?

रफ़त - चाँद का देखा है... पृथ्वी का देखा है... चन्द्रयान का देखा है... अपने बचपन का चित्र देखा है पर सूरज का तो मैंने कभी नहीं देखा।

दिनेश - मैंने तो अपने माता-पिता के बचपन के चित्र भी देखे हैं पर सूर्य का भी चित्र होता है, मुझे तो पता ही नहीं था। पिताजी ने सूर्य की ओर देखने के लिए मना किया है।

मुख्य बिंदु

  • सूर्य एक तारा है जो हाइड्रोजन और हीलियम नाम की गैसों से बना है।
  • सूर्य बहुत गरम है और हमारी पृथ्वी से बहुत दूर स्थित है।
  • आदित्य-एल 1 एक कृत्रिम उपग्रह है जो सूर्य के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए भेजा गया है।
  • वैज्ञानिक आदित्य-एल 1 द्वारा ली गई तस्वीरों का अध्ययन करके सूर्य के रहस्यों को समझने की कोशिश करते हैं।

यह अध्याय के पहले 5 पृष्ठों का पूर्वावलोकन है। पूरा अध्याय पाने के लिए नीचे क्लिक करें।

Download NCERT E-Textbook: Class 4 Hindi Chapter 13 Hamara Aditya

Class 4 Hindi Chapter 13 Hamara Aditya Official E-Book

Download the certified NCERT Textbook for Class 4 Hindi Chapter 13 Hamara Aditya. Educational authorities and instructors recommend this e-textbook as the foundational reference for all terminal tests and school assessments.

English Medium NCERT Textbooks for Class 4

Access a full archive of NCERT books in English Medium tailored for Class 4 courses. Units like Chapter 13 Hamara Aditya deliver in-depth concepts and thorough review questions at the section close.

Additional Study Resources for Class 4 Hindi

The Class 4 Hindi Chapter 13 Hamara Aditya text is carefully engineered to build rock-solid foundational concepts. For an enriched academic journey, learners should pair this with our online NCERT Solutions and revision notes.

FAQs

Where can I download the latest NCERT Class 4 Hindi Veena Chapter 13 Hamara Aditya (हमारा आदित्य) PDF Download in PDF for 2026-27?

You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 4 Hindi Veena Chapter 13 Hamara Aditya (हमारा आदित्य) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.

Does this Hindi book follow the latest NCERT rationalized syllabus?

Yes, our collection of Class 4 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.

Why is it better to download NCERT Class 4 Hindi Veena Chapter 13 Hamara Aditya (हमारा आदित्य) PDF Download chapter-wise?

Downloading chapter-wise PDFs for Class 4 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.

Are these NCERT books for Class 4 Hindi sufficient for scoring 100%?

NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 4 Hindi Veena Chapter 13 Hamara Aditya (हमारा आदित्य) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.