ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 03

Sample Question Papers for Class 9 Hindi

Review targeted exam resources with the ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 03. Built according to official ICSE standards for the 2026-27 academic year, these downloadable Class 9 Hindi sample papers support effective revision and performance tracking.

Practice Class 9 Hindi Exam Papers

Navigate directly to the solved Hindi model papers using the digital viewer below. Each practice set includes detailed solutions, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

SECTION - A (40 Marks)

Attempt all questions

 

Q.1 Write a short composition in Hindi of approximately 250 words on any one of the following topics: [15]
निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर हिन्दी में लगभग 250 शब्दों में संक्षिप्त लेख लिखिए:
1. 'विश्वासपात्र मित्र जीवन की एक औषधि है।' कथन के आधार पर बताइए कि मानव के जीवन में मित्रों का क्या महत्त्व है? वे किस प्रकार व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते हैं? आप अपने मित्र का चुनाव करते समय उसमें किन गुणों का होना आवश्यक समझेंगे? अपने विचार स्पष्टतः लिखिए।
2. भारतीय संस्कृति में 'अतिथि को देवता के समान माना जाता है।' वर्तमान परिस्थितियों में यह मान्यता कहाँ तक सत्य के रूप में दिखाई दे रही है? अतिथि कब बोझ बन जाता है और किस प्रकार? विचारों द्वारा समझाइए।
3. पर्व हमारे हर्शोल्लास के प्रतीक माने जाते हैं इसी आधार पर होली-रंगों का त्यौहार' इस विषय पर प्रस्ताव लिखें।
4. एक कहानी लिखिए जिसका आधार निम्नलिखित उक्ति हो : 'होनेहार बिरवान के होत चिकने पात'
5. नीचे दिये गये चित्र को ध्यान से देखिए और चित्र को आधार बनाकर वर्णन कीजिए अथवा कहानी लिखिए, जिसका सीधा व स्पष्ट संबंध चित्र से होना चाहिए।

[Figure: Outline drawing of an Indian farmer plowing his field with the help of two bullocks in strong sunlight, while holding a whip/stick.]

Answer:
(विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार किसी एक विषय पर लगभग 250 शब्दों में निबंध लिख सकते हैं। पाँचवें विकल्प के अंतर्गत चित्र वर्णन इस प्रकार है:)
प्रस्तुत चित्र में एक किसान अपने बैलों के साथ खेती करता नजर आ रहा है। किसान कढ़ी धूप में अपने दोनों बैलों को लेकर नंगे पैर खेत जोत रहा है। वह पूरी लगन से काम कर रहा है। इस किसान को देखकर मन में विचार उठता है कि यदि किसान नहीं होता तो हमारा क्या होता? किसान हर देश का आधार स्तम्भ होते हैं। त्याग और तपस्या का दूसरा नाम है - 'किसान'। उन पर ही देश की आर्थिक व्यवस्था टिकी होती है। विश्व का समस्त आनंद, ऐश्वर्य और वैभव उनके कारण ही हम भोग पाते हैं। एक देश के प्रत्येक व्यक्ति का जीवन किसानों पर निर्भर करता है। भारतीय किसान सेवा, त्याग व परिश्रम की सजीव मूर्ति हैं। उनकी सरलता, शारीरिक दुर्बलता, सादगी एवं गरीबी उसके सात्विक जीवन को प्रकट करती है। वह स्वयं न खाकर दूसरों को खिलाता है। वह स्वयं न पहनकर संसार की ज़रूरतों को पूरा करता है। किसान खुद अपनी जमीन के मालिक नहीं हैं, जिससे उन्हें हर तरह के शोषण का सामना करना पड़ता है। साहूकारों के हाथों का खिलौना बनना किसानों की मजबूरी है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए यह ज़रूरी है कि गाँवों में बुनियादी सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ। गाँवों में बिजली पहुँचे, सड़क बने, सिंचाई की सुविधाएँ बढ़ें तो किसानों को खेती करना आसान रहेगा। किसान समाज का सच्चा हितैषी है। यदि वह सुखी है, तो पूरा देश सुखी बन सकता है क्योंकि उसकी खुशहाल उन्नति व समृद्धि में पूरे देश की समृद्धि, उन्नति, खुशहाली छुपी है। मुझे अपने भारतीय किसान पर गर्व है। वो हमारे देश का गौरव है, हमारा गौरव है।

Teacher's Note:
a) निबन्ध लेखन में प्रस्तावना, विषय-विस्तार और उपसंहार का क्रम स्पष्ट होना चाहिए तथा शब्द-सीमा का ध्यान रखना चाहिए।
b) चित्र-वर्णन या रचनात्मक लेखन में छात्र चित्र के मुख्य भाव को पहचानकर उसे अपनी मौलिक भाषा में पिरोएँ।

 

Q.2 Write a letter in Hindi in approximately 120 Words on any one of the topics given below: [7]
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर हिन्दी में लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए:
(i) टेलीफोन ठीक करने के लिए टेलीफोन विभाग के कार्यकारी इंजीनियर को पत्र लिखें।
(ii) आपका मित्र दुर्घटनाग्रस्त हो गया है संवेदना प्रकट करते हुए मित्र को पत्र लिखें।

Answer:
(विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार किसी एक विषय पर पत्र लिख सकते हैं। विकल्प (i) का आदर्श प्रारूप निम्नलिखित है:)
सेवा में,
कार्यकारी इंजीनियर
टेलीफोन ऐक्सचेंज
नागपुर
विषय : टेलीफोन नं. 245 245 88 को ठीक कराने हेतु पत्र।
महोदय
मैं आपका ध्यान उपरोक्त टेलीफोन नंबर की ओर केन्द्रित करना चाहता हूँ जो पिछले 25 दिनों से खराब पड़ा है। इसके विषय में मैं कई बार शिकायतें लिखवा चुका हूँ तथा तीन बार पत्र भी लिख चुका हूँ। एक उच्च अधिकारी से भी मेरी बात हुई थी, जिन्होंने दो-तीन दिनों से टेलीफोन ठीक कराने का आश्वासन दिया था परन्तु इस बात को एक सप्ताह हो चुका है, परंतु अभी तक मेरा टेलीफोन खराब ही है।
अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि आप व्यक्तिगत रूप से ध्यान देकर उसे ठीक कराने की व्यवस्था करें। मैं टेलीफोन खराब होने के कारण बहुत परेशान हूँ। आप से अनुरोध है कि मेरे टेलीफोन को जल्द ठीक कराने की कृपा करें।
सधन्यवाद।
भवदीय
कमल शर्मा
नवानिकेतन नगर
नागपुर
दिनाँक : 4 मई 2017

Teacher's Note:
a) औपचारिक पत्र लिखते समय प्रेषक का पता, पद, विषय और संबोधन का उचित प्रारूप प्रयोग करना आवश्यक है।
b) छात्र पत्र के अंत में भवदीय अथवा प्रेषक के हस्ताक्षर करते समय काल्पनिक नाम या निर्देशानुसार नाम का प्रयोग करें।

 

Q.3 Read the passage given below and answer in Hindi the questions that follow, using your own words as far as possible: [10]
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए तथा उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए। उत्तर यथासंभव आपके अपने शब्दों में होने चाहिए:

गाँधीजी ने दक्षिण अफ्रीका में प्रवासी भारतीयों को मानव-मात्र की समानता और स्वतंत्रता के प्रति जागरुक बनाने का प्रयत्न किया। इसी के साथ उन्होंने भारतीयों के नैतिक पक्ष को जगाने और सुसंस्कृत बनाने के प्रयत्न भी किए। गांधी जी ने ऐसा क्यों किया? इसलिए कि वे मानव-मानव के बीच काले-गोरे, या ऊँच-नीच का भेद ही मिटाना पर्याप्त नहीं समझते थे, वरन उनके बीच एक मानवीय स्वभाविक स्नेह और हार्दिक सहयोग का संबंध भी स्थापित करना चाहते थे। इसके बाद जब वे भारत आए, तब उन्होंने इस प्रयोग को एक बड़ा और व्यापक रूप दिया विदेशी शासन के अन्याय-अनीति के विरोध में उन्होंने जितना बड़ा सामूहिक प्रतिरोध संगठित किया, उसकी मिसाल संसार के इतिहास में अन्यत्र नहीं मिलती। पर इसमें उन्होंने सबसे बड़ा ध्यान इस बात का रखा कि इस प्रतिरोध में कहीं भी कटुता, प्रतिशोध की भावना अथवा कोई भी ऐसी अनैतिक बात न हो जिसके लिए विश्व-मंच पर भारत का माथा नीचा हो। ऐसा गांधी जी ने इसलिए किया क्योंकि वे मानते थे कि बंधुत्व, मैत्री, सद्भावना, स्नेह-सौहार्द आदि गुण मानवता रूप टहनी के ऐसे पुष्प हैं जो सर्वदा सुगंधित रहते हैं।

1. गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका के प्रवासी भारतीयों के लिए क्या किया? [2]

Answer:
गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका में प्रवासी भारतीयों को मानव-मात्र की समानता और स्वतंत्रता के प्रति जागरूक तथा भारतीयों के नैतिक पक्ष को जगाने और सुसंस्कृत बनाने के प्रयत्न किए।

Teacher's Note:
a) उत्तर गद्यांश की मूल भावना पर आधारित होना चाहिए।
b) उत्तर को संक्षिप्त और सटीक रखें।

 

2. अफ्रीका में प्रवासी भारतीयों के पीड़ित होने के क्या कारण थे? [2]

Answer:
अफ्रीका में प्रवासी भारतीयों के पीड़ित होने के कारण रंग-भेद और सामाजिक स्तर से संबंधित भेदभाव थे।

Teacher's Note:
a) गद्यांश में निहित त्यों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही उत्तर दें।
b) वर्तनी की अशुद्धियों से बचें।

 

3. संसार के इतिहास में क्या अन्यत्र देखने नहीं मिलता है? [2]

Answer:
विदेशी शासन के अन्याय-अनीति के विरोध में गांधीजी द्वारा किया गया सामूहिक प्रतिरोध संगठन ऐसी मिसाल है जो संसार के इतिहास में अन्यत्र नहीं मिलती।

Teacher's Note:
a) प्रश्न का सीधा उत्तर गद्यांश की पंक्तियों से लिया गया है।
b) पूर्ण वाक्य में उत्तर देना उचित रहता है।

 

4. विदेशी शासन के प्रतिरोध के समय गांधीजी द्वारा विशेष रूप से क्या ध्यान में रखा गया? [2]

Answer:
विदेशी शासन के प्रतिरोध के समय सबसे बड़ा ध्यान इस बात का रखा कि इस प्रतिरोध में कहीं भी कटुता, प्रतिशोध की भावना अथवा कोई भी ऐसी अनैतिक बात न हो जिसके लिए विश्व-मंच पर भारत का माथा नीचा हो।

Teacher's Note:
a) इस प्रकार के प्रश्नों में मुख्य शर्तों या बिंदुओं को रेखांकित करना चाहिए।
b) भाषा स्पष्ट एवं व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध होनी चाहिए।

 

5. उपयुक्त गद्यांश को उचित शीर्षक दीजिए। [2]

Answer:
उपयुक्त गद्यांश के लिए उचित शीर्षक 'गांधीजी की नैतिकता' है।

Teacher's Note:
a) शीर्षक गद्यांश के केंद्रीय विचार के अनुकूल होना चाहिए।
b) शीर्षक संक्षिप्त और आकर्षक होना चाहिए।

 

Q.4 Answer the following according to the instructions given:
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए:

1. निम्नलिखित शब्दों से विशेषण बनाइए: [1]
- पुष्प
- तत्त्व

Answer:
- पुष्प - पुष्पित
- तत्त्व - तात्विक

Teacher's Note:
a) संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाते समय उचित प्रत्यय का प्रयोग किया जाता है।
b) वर्तनी की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।

 

2. निम्नलिखित शब्दों में से किसी एक शब्द के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए: [1]
सुगंध
माथा

Answer:
सुगंध - सुवास, सौरभ
माथा - मस्तक, शीश

Teacher's Note:
a) पर्यायवाची शब्दों के अर्थ समान होते हैं।
b) छात्रों को कम से कम दो सटीक पर्यायवाची शब्द याद होने चाहिए।

 

3. निम्नलिखित शब्दों में से किन्हीं दो शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखिए : [1]
- समानता
- स्वतंत्रता
- स्वभाविक
- सहयोग

Answer:
- समानता - असमानता
- स्वतंत्रता - परतंत्रता
- स्वभाविक - अस्वाभाविक
- सहयोग - असहयोग

Teacher's Note:
a) विलोम शब्द लिखते समय मूल शब्द के उपसर्ग या प्रकृति का ध्यान रखना चाहिए।
b) किन्हीं दो शब्दों के ही उत्तर लिखने हैं, अतः निर्देशानुसार ही हल करें।

 

4. भाववाचक संज्ञा बनाइए: [1]
- स्वतंत्र
- एक

Answer:
- स्वतंत्र - स्वतंत्रता
- एक - एकता

Teacher's Note:
a) विशेषण या जातिवाचक संज्ञा शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाई जाती है।
b) सही प्रत्यय का चुनाव करके ही नया शब्द बनाएँ।

 

5. निम्नलिखित मुहावरों में से किसी एक की सहायता से वाक्य बनाइए: [1]
- लोहा मानना
- एड़ी चोटी का जोर लगाना

Answer:
- लोहा मानना - संसार के देश हमारी एकता में अनेकता की शक्ति का लोहा मानते हैं।

Teacher's Note:
a) मुहावरे का वाक्य में प्रयोग इस प्रकार होना चाहिए कि उसका अर्थ स्पष्ट हो जाए।
b) वाक्य व्याकरण की दृष्टि से पूर्ण और सार्थक होना चाहिए।

 

6. कोष्ठक में दिए गए निर्देशानुसार वाक्यों में परिवर्तन कीजिए: [1 each]
(a) विद्यार्थी पुस्तक पढ़ रहा है। (बहुचवचन में बदलिए) [1]
(b) जिसे लक्ष्य पर पहुँचना है उसे कोई रोक नहीं सकता। (लक्ष्य पर...) [1]
(c) वह खुदगर्ज है। (भूतकाल में बदलिए) [1]

Answer:
(a) विद्यार्थी पुस्तक पढ़ रहे हैं।
(b) लक्ष्य पर पहुँचने वाले को कोई रोक नहीं सकता।
(c) वह खुदगर्ज था।

Teacher's Note:
a) वाक्य परिवर्तन करते समय काल, वचन और पदक्रम का ध्यान रखना आवश्यक है।
b) निर्देश को भली-भांति पढ़कर ही वाक्य रूपांतरित करें।

 

SECTION - B (40 Marks)

Attempt four questions from this section.

You must answer at least one question from each of two books you have studied and any two other questions.

(साहित्य सागर गद्य)

 

Q.5 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए:

यह इसलिए नहीं कि उसे अपने सास-ससुर,देर या जेठ आदि से घृणा थी बल्कि उसका विचार था कि यदि बहुत कुछ सहने पर भी परिवार के साथ निर्वाह न हो सके तो आए दिन के कलह से जीवन को नष्ट करने की अपेक्षा अच्छा है कि अपनी खिचड़ी अलग पकाई जाय।
पाठ - बड़े घर की बेटी
लेखक - प्रेमचंद

1.बेनी माधव के कितने पुत्र थे उनका परिचय दें। [2]

Answer:
बेनी माधव के दो बेटे थे बड़े का नाम श्रीकंठ था। उसने बहुत दिनों के परिश्रम और उद्योग के बाद बी.ए. की डिग्री प्राप्त की थी और इस समय वह एक दफ़्तर में नौकर था। छोटा लड़का लाल बिहारी सिंह दोहरे बदन का सजीला जवान था।

Teacher's Note:
a) पात्रों का परिचय देते समय पाठ के संदर्भ को मुख्य रखें।
b) उत्तर सटीक और तथ्यात्मक होना चाहिए।

 

2.श्रीकंठ कैसे विचारों के व्यक्ति थे? [2]

Answer:
श्रीकंठ बी.ए. इस अंग्रेजी डिग्री के अधिपति होने पर भी पाश्चात्य सामजिक प्रथाओं के विशेष प्रेमी न थे,बल्कि वे बहुधा बड़े जोर से उसकी निंदा and तिरस्कार किया करते थे। वे प्राचीन सभ्यता का गुणगान उनकी प्रकृति का प्रधान अंग था। सम्मिलित कुटुंब के तो वे एक मात्र उपासक थे। आजकल स्त्रियों में मिलजुलकर रहने में जो अरुचि थी श्रीकंठ उसे जाति और समाज के लिए हानिकारक समझते थे।

Teacher's Note:
a) श्रीकंठ के विचारों की रूढ़िवादिता और प्राचीन संस्कृति के प्रति प्रेम को स्पष्ट करें।
b) भाषा स्पष्ट होनी चाहिए।

 

3.गाँव की स्त्रियाँ श्रीकंठ की निंदक क्यों थीं? [3]

Answer:
श्रीकंठ स्त्रियों में मिलजुलकर रहने में जो अरुचि थी उसे जाति और समाज के लिए हानिकारक समझते थे। वे प्राचीन सभ्यता का गुणगान और सम्मिलित कुटुंब के उपासक थे। इसलिए गाँव की स्त्रियाँ श्रीकंठ की निंदक थीं। कोई-कोई तो उन्हें अपना शत्रु समझने में भी संकोच नहीं करती थीं।

Teacher's Note:
a) कारण स्पष्ट करें कि श्रीकंठ के विचार आधुनिक स्त्रियों को क्यों नहीं भाते थे।
b) उत्तर में सभी मुख्य बिंदु सम्मिलित होने चाहिए।

 

4.आनंदी की सम्मिलित कुटुंब के बारे में राय अपने पति से अलग क्यों थी? [3]

Answer:
आनंदी स्वभाव से बड़ी अच्छी स्त्री थी। वह घर के सभी लोगों का सम्मान और आदर करती थी परंतु उसकी राय संयुक्त परिवार के बारे में अपने पति से ज़रा अलग थी। उसके अनुसार यदि बहुत कुछ समझौता करने पर भी परिवार के साथ निर्वाह करना मुश्किल हो तो अलग हो जाना ही बेहतर है।

Teacher's Note:
a) आनंदी के व्यावहारिक दृष्टिकोण को स्पष्ट करें।
b) पति-पत्नी के विचारों में अंतर को भली-भांति समझाएँ।

 

Q.6 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए:

सुनते हो? आज तुम्हारी फाइल पूर्ण हो गई मगर कवि का हाथ ठंडा था, आँखों की पुतलियाँ निर्जीव और चींटियों की एक लंबी पाँत उसके मुँह में जा रही थी...।
पाठ - जामुन का पेड़
लेखक - कृष्ण चंदर

1.यहाँ पर किस फाइल की बात की जा रही है? [2]

Answer:
सेक्रेटेरियट के लॉन में लगे जामुन के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति कई दिन से दबा पड़ा रहता है और उसे वहाँ से निकालने के लिए विभिन्न विभागों से संपर्क किया जाता है और अंत में बात प्रधानमंत्री तक पहुँचती है और उस पेड़ को काटने का निर्णय किया जाता है यहाँ पर इसी फाइल के पूर्ण हो जाने से संबंधित बात की जा रही है।

Teacher's Note:
a) पाठ की पृष्ठभूमि के अनुसार फाइल की संवेदनहीनता को दर्शाएँ।
b) उत्तर सटीक हो।

 

2.दबे हुए व्यक्ति को इतने दिन पेड़ के नीचे से क्यों नहीं निकाला गया? [2]

Answer:
यहाँ पर सरकारी विभाग की अकर्मण्यता की ओर ध्यान खींचा गया है कि किस तरह हर एक विभाग अपनी जिम्मेदारी से मुकर रहा था। हर एक विभाग अपनी जिम्मेदारी दूसरे विभाग के मथ्थे मढ़ने पर लगा हुआ था। इसी कारणवश दबे हुए व्यक्ति को इतने दिन पेड़ के नीचे से नहीं निकाला गया।

Teacher's Note:
a) सरकारी दफ्तरों की लालफीताशाही और उदासीनता का उल्लेख करें।
b) उत्तर स्पष्ट हो।

 

3.उपयुक्त कथन का वक्ता कौन है उसका परिचय दें। [3]

Answer:
उपयुक्त कथन का वक्ता सेक्रेटेरियट में काम करने वाला एक माली है इसी ने सबसे पहले कवि के पेड़ के नीचे दबे होने की बात बताई थी। पूरी कहानी में चपरासी ही अकेला ऐसा व्यक्ति था जिसे कवि के प्रति सहानुभूति और चिंता थी।

Teacher's Note:
a) माली के चरित्र की संवेदनशीलता को दर्शाएँ।
b) सटीक संदर्भ दें।

 

4.प्रस्तुत कथन का आशय स्पष्ट करें। [3]

Answer:
प्रस्तुत कथन का आशय सरकारी विभागों की अकर्मण्यता से है। यहाँ पर लेखक के कहने का तात्पर्य यह है कि लोग कितने असंवेदनशील हो गए है किसी को भी पेड़ के नीचे दबे व्यक्ति के बारे में चिंता नहीं थी। सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे थे और पेड़ को न हटवाने का दोष एक दूसरे पर मढ़ रहे थे और सरकारी विभागों की इस देरी की वजह से उस आदमी की मौत हो जाती है।

Teacher's Note:
a) इस व्यंग्य रचना के मूल उद्देश्य को स्पष्ट करें।
b) उत्तर में संवेदनहीनता और देरी के परिणामों का उल्लेख करें।

 

Q.7 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए:

'पर सब दिन न जात एक समान अकस्मात् दिन फिरे और सेठ जी को गरीबी का मुँह देखना पड़ा।'
पाठ - महायज्ञ का पुरस्कार
लेखक - यशपाल

1.सेठजी के दुःख का कारण क्या था? [2]

Answer:
सेठ जी के उदार होने के कारण कोई भी उनके द्वार से खाली नहीं जाता था परंतु अकस्मात् सेठ जी के दिन फिरे और सेठ जी को गरीबी का मुँह देखना पड़ा। ऐसे समय में संगी-साथियों ने भी मुँह फेर दिया और यही सेठ जी के दुःख का कारण था।

Teacher's Note:
a) सेठ की उदारता और अचानक आई विपत्ति का वर्णन करें।
b) उत्तर संक्षिप्त और स्पष्ट हो।

 

2.सेठानी ने सेठ को क्या सलाह और क्यों दी? [2]

Answer:
उन दिनों एक प्रथा प्रचलित थी। यज्ञों के फल का क्रय-विक्रय हुआ करता था। छोटा-बड़ा जैसा यज्ञ होता, उनके अनुसार मूल्य मिल जाता। जब बहुत तंगी हुई तो एक दिन सेठानी ने सेठ को सलाह दी कि क्यों न वे अपना एक यज्ञ बेच डाले। इस प्रकार बहुत अधिक गरीबी आ जाने के कारण सेठानी ने सेठ को अपना यज्ञ बेचने की सलाह दी।

Teacher's Note:
a) तत्कालीन समाज में यज्ञ बेचने की प्रथा का उल्लेख करें।
b) उत्तर सटीक हो।

 

3.सेठ जी ने अपना यज्ञ बेचने का निर्णय क्यों लिया? [3]

Answer:
सेठ जी को जब पैसों को बहुत तंगी होने लगी और सेठानी ने उन्हें यज्ञ बेचने का सुझाव दिया। सेठानी की यज्ञ बेचने की बात पर पहले सेठ बड़े दुखी हुए परंतु बाद में तंगी का विचार त्यागकर सेठ अपना एक यज्ञ बेचने के लिए तैयार हो गए।

Teacher's Note:
a) आर्थिक तंगी और पारिवारिक मजबूरी को स्पष्ट करें।
b) पूर्ण वाक्य में उत्तर दें।

 

4.प्रस्तुत पाठ के आधार पर सेठ जी की विशेषताएँ बताइए। [3]

Answer:
प्रस्तुत पाठ लेखक यशपाल द्वारा रचित है। प्रस्तुत पाठ में सेठ जी कुछ ख़ास विशेषताओं का उल्लेख किया है। सेठजी बड़े विनम्र और उदार थे। सेठ जी इतने बड़े धर्मपरायण थे कि कोई साधु-संत उनके द्वार से निराश न लौटता, भरपेट भोजन पाता। उनके भंडार का द्वार हमेशा सबके लिए खुला रहता। उन्होंने बहुत से यज्ञ किए और दान में न जाने कितना धन दिनों दुखों में बाँट दिया था। यहाँ तक की गरीब हो जाने के बावजूद भी उन्होंने अपनी उदारता को नहीं छोड़ा और पुनःधन प्राप्ति के बाद भी ईश्वर से सद्बुद्धि ही माँगी।

Teacher's Note:
a) सेठ के परोपकारी, दयालु और धर्मपरायण स्वभाव का वर्णन करें।
b) उत्तर में पाठ के निष्कर्ष को शामिल करें।

 

(साहित्य सागर पद्य)

 

Q.8 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए:

सुनाँगी माता की आवाज़
रहूँगी मरने को तैयार।
कभी भी उस वेदी पर देव
न होने दूंगी अत्याचार।।
न होने दूंगी अत्याचार
चलो, मैं हों जाऊँ बलिदान
मातृ मंदिर से हुई पुकार,
चढ़ा दो मुझको, हे भगवान।।

कविता - मातृ मंदिर की ओर
कवयत्री - सुभद्रा कुमारी चौहान

1. ‘मातृ मंदिर’ से क्या तात्पर्य है? वहाँ से कवयत्री को क्या पुकार सुनाई दे रही है? [2]

Answer:
‘मातृ मंदिर’ से यहाँ तात्पर्य देश से है। वहाँ से कवयत्री को देश पर प्राण न्योछावर होने की पुकार सुनाई दे रही है।

Teacher's Note:
a) मातृ मंदिर रूपी प्रतीक को स्पष्ट करें।
b) उत्तर सटीक और स्पष्ट हो।

 

2. कवयत्री अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए क्या करने को तैयार है और क्यों? [2]

Answer:
कवयत्री अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण तक त्यागने के लिए तैयार है। कवयत्री अपनी मातृभूमि को अपनी माँ समान मानती है और वह अपने देश पर किसी भी प्रकार का अत्याचार नहीं सहन कर सकती।

Teacher's Note:
a) देशभक्ति की भावना को स्पष्ट करें।
b) उत्तर संक्षिप्त हो।

 

3. मंदिर तक पहुँचने के मार्ग में कवयत्री को किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है? [3]

Answer:
मंदिर तक पहुँचने के लिए कवयत्री को अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है मंदिर की ऊँची सीढ़ियाँ हैं और उनके पैर दुर्बल हैं। साथ ही मार्ग के पहरेदार भी बाधक बने हुए हैं।

Teacher's Note:
a) मार्ग की बाधाओं को स्पष्ट करें।
b) उत्तर बिंदुवार या स्पष्ट वाक्यों में लिखें।

 

4. प्रस्तुत पद्यांश में कवयत्री की किस भावना को दर्शाया गया है? वह इस कविता के माध्यम से पाठकों को क्या संदेश देना चाहती हैं? [3]

Answer:
प्रस्तुत पद्यांश में कवयत्री की देश प्रेम की भावना को दर्शाया गया है। इस कविता द्वारा कवयत्री यही संदेश देना चाहती है कि देश की आन पर यदि कभी संकट आये तो हमें अपने प्राणों का बलिदान देने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Teacher's Note:
a) कविता के मूल संदेश को उजागर करें।
b) उत्तर में राष्ट्रप्रेम का भाव प्रमुख हो।

 

Q.9 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow :
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :

जब तक मनुज-मनुज का यह सुख भाग नहीं सम होगा,
शमित न होगा कोलाहल, संघर्ष नहीं कम होगा।
उसे भूल वह फँसा परस्पर ही शंका में भय में,
लगा हुआ केवल अपने में और भोग-संचय में।
प्रभु के दिए हुए सुख इतने हैं विकೀರ್ण धरती पर,
भोग सकें जो उन्हें जगत में कहाँ अभी इतने नर?
सब हो सकते तुष्ट, एक-सा सुख पर सकते हैं;
चाहे तो पल में धरती को स्वर्ग बना सकते हैं,
कविता - स्वर्ग बना सकते हैं
कवि - रामधारी सिंह दिनकर

1. 'प्रभु के दिए हुए सुख इतने हैं विकीर्ण धरती पर' - पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए। [2]

Answer:
प्रस्तुत पंक्ति का आशय यह है कि ईश्वर ने हमारे लिए धरती पर सुख-साधनों का विशाल भंडार दिया हुआ है। सभी मनुष्य इसका उचित उपयोग करें तो यह साधन कभी भी कम नहीं पड़ सकते।

Teacher's Note:
a) प्रकृति के प्रचुर संसाधनों का उल्लेख करें।
b) आशय स्पष्ट रूप से लिखें।

 

2. मानव का विकास कभी संभव होगा? [2]

Answer:
मानव के विकास के पथ पर अनेक प्रकार की मुसीबतें उसकी राह रोके खड़ी रहती है तथा विशाल पर्वत भी राह रोके खड़े रहता है। मनुष्य जब इन सब विपत्तियों को पार कर आगे बढ़ेगा तभी उसका विकास संभव होगा।

Teacher's Note:
a) मानव संघर्ष और उसकी विजय को रेखांकित करें।
b) उत्तर सटीक हो।

 

3. किस प्रकार पल में धरती को स्वर्ग बना सकते है? [3]

Answer:
ईश्वर ने हमारे लिए धरती पर सुख-साधनों का विशाल भंडार दिया हुआ है। सभी मनुष्य इसका उचित उपयोग करें तो यह साधन कभी भी कम नहीं पड़ सकते। सभी लोग सुखी होंगे। इस प्रकार पल में धरती को स्वर्ग बना सकते हैं।

Teacher's Note:
a) आपसी सद्भाव और समरसता के महत्व को समझाएँ।
b) उत्तर पूर्ण होना चाहिए।

 

4. शब्दार्थ लिखिए - शमित, विकीर्ण, कोलाहल, विघ्न, चैन, पल [3]

Answer:
शमित - शांत
विकीर्ण - बिखरे हुए
कोलाहल - शोर
विघ्न - रुकावट
चैन - शांति
पल - क्षण

Teacher's Note:
a) कविता में प्रयुक्त कठिन शब्दों के सटीक अर्थ लिखें।
b) वर्तनी सही हो।

 

Q.10 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए:

“मेघ आये बड़े बन-ठने, सँवर के।
आगे-आगे नाचती-गाती बयार चली
दरवाजे-खिड़कियाँ खुलने लगी गली-गली
पाहुन ज्यों आये हों गाँव में शहर के।
मेघ आये बड़े बन-ठने, सँवर के।”

कविता - मेघ आए
कवि - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

1. मेघ कहाँ आए हुए हैं? कवि को मेघ देखकर क्या प्रतीत हो रहा है? [2]

Answer:
मेघ गाँव में आये हुए हैं। मेघों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कोई शहरी दामाद सज संवरकर गाँव में आये हैं और दामाद के आने से पूरे गाँव में उत्साह का माहौल छा गया है।

Teacher's Note:
a) मानवीकरण अलंकार के प्रयोग को समझाइए।
b) उत्तर संक्षिप्त और स्पष्ट हो।

 

2. ‘बयार’ शब्द से आप क्या समझते हैं? कवि इसके बारे में क्या बताना चाहता है? [2]

Answer:
‘बयार’ शब्द का अर्थ है हवा का बहना। कवि यहाँ पर बयार के बारे में यह बताना चाहता है कि बादलों के आते ही हवा या बयार के साथ धूल भी उड़ने लगती है। यह उड़ती धूल मेघ के आने की प्रथम सूचना देती है। हवा के झोंकों से घर के दरवाज़े और खिड़कियाँ खुलने-बन्द होने लगते हैं। लगता है जैसे आगंतुक मेहमान को देखने के लिए सभी उत्सुक हैं।

Teacher's Note:
a) हवा के चलने और बादलों के आगमन के संबंध को स्पष्ट करें।
b) उत्तर सटीक हो।

 

3. दरवाजे-खिड़कियाँ क्यों खुलने लगी हैं? किसका स्वागत कहाँ पर किस प्रकार किया जाने लगा है? कवि के भाव स्पष्ट कीजिए। [3]

**Answer:**
गाँव में आये नए मेहमान को देखने के लिए दरवाजे और खिड़कियाँ खुलने लगी।
यहाँ पर मेघ रूपी मेहमान का गाँव के दामाद के रूप में स्वागत किया जाने लगा। गाँव के बड़े बुजुर्ग से लेकर छोटे बड़े सभी मेहमान के स्वागत में जुट जाते हैं। सभी अपने-अपने ढंग से उसकी ख़ातिरदारी या आभगत करते हैं। मेहमान की अगवानी में कोई बुजुर्ग व्यक्ति आगे आता है। बड़ी-बढ़ी महिलाएँ भी पदेदारी का निर्वाह करती हैं। युवकों में मेहमान के प्रति जिज्ञासा होती है। सभी उनका हार्दिक स्वागत करते हैं। स्वागत के क्रम में सबसे पहले परात में पानी लाकर मेहमान के ‘पाँवों-पखारे’ जाते हैं अर्थात् धोए जाते हैं।

Teacher's Note:
a) ग्रामीण संस्कृति और मेहमान-नवाजी के चित्रण को समझाइए।
b) सभी बिंदुओं को क्रमानुसार लिखें।

 

4. कविता का केंद्रीय भाव लिखिए। [3]

Answer:
प्रस्तुत कविता में मेघ के आने से वातावरण में छाए उल्लास का वर्णन किया गया है कि किस प्रकार बहुत प्रतीक्षा के बाद मेघ आते हैं तो वातावरण में किस प्रकार परिवर्तन होने लगता है बादलों के आते ही हवा या बयार के साथ धूल भी उड़ने लगती है। यह उड़ती धूल मेघ के आने की प्रथम सूचना देती है। हवा के झोंकों से घर के दरवाज़े और खिड़कियाँ खुलने-बन्द होने लगते हैं। लगता है जैसे आगंतुक मेहमान को देखने के लिए सभी उत्सुक हैं। पेड़-पौधे सभी झूमने लगते हैं और बरसात के होते ही सभी की प्यास बुझ जाती है और सभी प्रसन्न हो जाते हैं।

Teacher's Note:
a) कविता के मुख्य उद्देश्य और प्रकृति के मानवीकरण को स्पष्ट करें।
b) केंद्रीय भाव संक्षिप्त रूप में सारगर्भित हो।

 

एकांकी संचय

Q.11 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए:

“मैंने नौकर तो यहीं आकर देखें हैं।” फिर कहने लगी, “काम लेने का ढंग उसे आता है, जिसे काम की परख हो। सुबह-शाम झाडू देनेमात्र से कमरा साफ़ नहीं हो जाता। उसकी बनावट सजावट भी कोई चीज़ है।”
एकांकी - सूखी डाली
लेखक - उपेन्द्रनाथ ‘अश्क’

1. उपर्युक्त अवतरण का संदर्भ स्पष्ट करें। [2]

Answer:
यह वाक्य घर की बहू बेला द्वारा इंदु को कहे गए हैं। घर की नौकरानी रजवा घर की साफ-सफाई ठीक से नहीं करती। उसके बावजूद इंदु नौकरानी की तरफ से बोलती है, तब बेला उसे कहती है कि उसके मायके में इस प्रकार के नौकर दो घड़ी भी टिक नहीं सकते और काम की परख होने से ही नौकरों से काम लिया जा सकता है।

Teacher's Note:
a) एकांकी के प्रसंग के अनुसार वक्ता और श्रोता की स्थिति स्पष्ट करें।
b) उत्तर सटीक हो।

 

2. उपर्युक्त कथन पर इंदु की क्या प्रतिक्रिया होती है? [2]

Answer:
बेला की बातें सुनकर इंदु क्रोधित हो जाती है। उसे लगता है जब से बेला इस घर में आई है तब से केवल अपने मायके की ही प्रशंसा करती रहती है ससुराल की एक भी चीज़ उसे पसंद नहीं आती है।

Teacher's Note:
a) इंदु की मानसिकता और प्रतिक्रिया को स्पष्ट करें।
b) उत्तर संक्षिप्त हो।

 

3. उपर्युक्त अवतरण से बेला के स्वभाव का परिचय दें? [3]

Answer:
उपर्युक्त अवतरण से हमें बेला के बेबाक स्वभाव का पता चलता है। बेला को जो ठीक नहीं लगता उसे वह तुरंत जता देती है। वह न केवल सफाई पसंद है बल्कि घर की साज सज्जा के बारे में भी जानकारी रखती है।

Teacher's Note:
a) बेला के आधुनिक एवं स्पष्टवादी दृष्टिकोण को रेखांकित करें।
b) उत्तर पूर्ण हो।

 

4. “काम लेने का ढंग उसे आता है, जिसे काम की परख हो से क्या तात्पर्य है? [3]

Answer:
“काम लेने का ढंग उसे आता है, जिसे काम की परख हो से तात्पर्य कार्य की सही जानकारी से है। यहाँ पर बेला इंदु को समझाने का प्रयास करती है कि केवल घर की झाड़ बुहार देने से कमरा नहीं साफ होता बल्कि घर की सजावट-बनावट भी मायने रखती है। नौकरों से काम भी वही करवा सकता है जिसे काम के बारे में सही जानकारी हो।

Teacher's Note:
a) कथन के पीछे छिपे व्यावहारिक दृष्टिकोण को समझाएँ।
b) उत्तर तार्किक हो।

 

Q.12 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए:

लेकिन आज नहीं तो कल रुपया तो देना ही पड़ेगा,कमला! कागज के टुकड़ों पर अपना स्नेह और प्यार बेचने वाले के बीच तुम इस तरह कब तक रह सकोगे?
एकांकी - बहू की विदा
लेखिका - विनोद रस्तोगी

1. इस कथन के वक्ता और श्रोता कौन हैं? उपर्युक्त बात किस संदर्भ में की जा रही है? [2]

Answer:
इस कथन का वक्ता प्रमोद और श्रोता उसकी बहन कमला है। कमला के ससुर जीवनलाल दहेज की कमी के कारण कमला की विदाई नहीं करना चाहते इसलिए प्रमोद विवश होकर अपना घर पाँच हजार में बेचकर दहेज के इंतजाम के बारे में कहता है तब कमला अपने भाई को ऐसा करने से मना करती है। उसी समय उपर्युक्त कथन प्रमोद अपनी बहन कमला से कहता है।

Teacher's Note:
a) दहेज प्रथा से उत्पन्न पारिवारिक विवशता को स्पष्ट करें।
b) पात्रों का सटीक उल्लेख करें।

 

2. उपर्युक्त कथन में कागज के टुकड़े से क्या अभिप्राय है? [2]

Answer:
उपर्युक्त कथन में कागज के टुकड़े से अभिप्राय रुपयों से है। इन्हीं टुकड़ों के लिए आज प्रमोद अपनी बहन की विदाई नहीं कर पाता।

Teacher's Note:
a) प्रतीकात्मक अर्थ को स्पष्ट करें।
b) उत्तर संक्षिप्त हो।

 

3. क्या कागजी टुकड़ों से मानवीय संबंधों को कायम रखा जा सकता है? [3]

Answer:
भले ही ये कागजी टुकड़े आज समय की जरुरत क्यों न बन गए हो। भले इनसे आप दुनिया के ऐशों-आराम, वस्तुएँ क्यों न प्राप्त कर सकते हो, परंतु जहाँ तक मानवीय संबंधों की बात आती है वहाँ ये कागजी टुकड़े नाकाम हो जाते हैं। रिश्तों में प्रगाढ़ता प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान से आती है।

Teacher's Note:
a) मानवीय मूल्यों और धन की तुलनात्मक स्थिति को स्पष्ट करें।
b) उत्तर उच्च विचारों पर आधारित हो।

 

4. इस एकांकी में किस सामाजिक समस्या को दर्शाया गया है? [3]

Answer:
इस एकांकी के माध्यम से लेखक ने हमारे समाज में व्याप्त दहेज की समस्या को दर्शाया है। दहेज हमारे समाज में एक कोढ़ की तरह रच-बस गया है। एकांकी में प्रमोद केवल दहेज के पैसे चुकाने के लिए अपना मकान तक बेचने के लिए मजबूर हो जाता है क्योंकि उसकी बहन तब तक उस घर से विदा नहीं होगी। ये समस्या तभी समाप्त होगी जब बेटी आत्मनिर्भर हो और वह दहेज के खिलाफ आवाज उठाएं और बेटे दहेज लेने से मना करें।

Teacher's Note:
a) दहेज प्रथा के अभिशाप और उसके समाधान पर प्रकाश डालें।
b) उत्तर विचारणीय होना चाहिए।

 

Q.13 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow :
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :

इस शहीद के चरणों के पास बैठकर मैं अपने अपराध के लिए क्षमा माँगता हूँ, किंतु क्या बूंदी के राव तथा हाड़ा-वंश का प्रत्येक राजपूत आज की इस दुर्घटना को भूल सकेगा?
एकांकी - मातृभूमि का मान
लेखक - हरिकृष्ण ‘प्रेमी’

1. वक्ता द्वारा उपर्युक्त कथन कहने का अभिप्राय क्या है? [2]

Answer:
उपर्युक्त कथन से अभिप्राय मेवाड़ के राणा के पश्चाताप से है। प्रस्तुत कथन मेवाड़ के महाराणा लाखा चारणी से कह रहे हैं। उन्हें वीर सिंह की मृत्यु के कारण अब पश्चाताप हो रहा है कि उनके झूठे दंभ के कारण उन्होंने न केवल मातृभूमि से प्यार करने वाले एक सच्चे वीर के साथ और न जाने कितने कितने निर्दोष वीरों की जान ले ली।

Teacher's Note:
a) महाराणा के मन में उपजे पश्चाताप को स्पष्ट करें।
b) उत्तर सटीक हो।

 

2. उपर्युक्त कथन में शहीद किसे संबोधित किया गया है? [2]

Answer:
उपर्युक्त कथन में हाड़ा जाति के वीर सिंह को शहीद संबोधित किया गया है।

Teacher's Note:
a) वीर सिंह के बलिदान को रेखांकित करें।
b) उत्तर स्पष्ट हो।

 

3. वक्ता अपने किस अपराध की और क्यों क्षमा माँग रहा है? [3]

Answer:
वक्ता अर्थात मेवाड़ के महाराणा लाखा अपने झूठे दंभ के कारण वीर सिंह के मृत्यु के अपराध की क्षमा माँग रहा है। महाराणा ने अपने दंभ की तुष्टि के लिए बूंदी का नकली किला बनवाकर नकली युद्ध करने का निर्णय तो ले लिया। परंतु हाड़ा जाति के राजपूत सैनिक नकली युद्ध में भी अपनी मातृभूमि का अपमान नहीं देख सकते थे इसलिए नकली युद्ध असली युद्ध में बदल गया और फलस्वरूप वीर सिंह के साथ कई अन्य हाड़ा सैनिक मारे गए। और यही वह अपराध था जिसकी महाराणा इस समय क्षमा माँग रहे हैं।

Teacher's Note:
a) झूठे अहंकार के परिणाम को स्पष्ट करें।
b) उत्तर में पूरी घटना का सार हो।

 

4. मातृभूमि की रक्षा सबका प्रथम कर्तव्य होना चाहिए अपने विचार प्रकट करें। [3]

Answer:
व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर मातृभूमि की रक्षा सबका प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। हमें अपने दंभ और अहंकार को त्याग कर राष्ट्रीय हित में सोचना चाहिए। एक देश ही एक नागरिक की वास्तविक पहचान होती है।

Teacher's Note:
a) राष्ट्रभक्ति और कर्तव्य-बोध को समझाएँ।
b) उत्तर प्रेरणादायक हो।

 

नया रास्ता (सुषमा अग्रवाल)

Q.14. Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए:

वह समझ नहीं पा रही थी कि हमारे समाज में स्त्री पुरुष में इतना भेद क्यों? यदि कोई लड़का अकेला रहता है तो समाज उस पर अंगुलियाँ नहीं उठाता, चाहे वह कितना ही अपराध क्यों न करता हो परंतु एक लड़की, चाहे वह कितना ही संयम शील जीवन क्यों न व्यतीत करती हो, फिर भी समाज उस पर दोषारोपण करता है।

1. किसी बातें सुनकर वक्ता इतनी परेशान है? [2]

Answer:
मीनू जहाँ रहती थी वहीं पर उनके पड़ोस में एक महिला रहती थी जिसे मीनू मौसी के नाम से संबोधित करती थी। यह पड़ोस वाली मौसी उसे एक दिन बस में मिल जाती है। वह एक अन्य महिला के साथ मीनू के अभी तक अविवाहित रहने की बात करती है और यह बातें सुनकर वह आहत हो जाती है।

Teacher's Note:
a) समाज की संकीर्ण मानसिकता पर आधारित प्रसंग को समझाइए।
b) उत्तर सटीक हो।

 

2. समाज में स्त्री पुरुष में इतना भेद क्यों? [2]

Answer:
हमारे समाज में पहले से ही लड़की and लड़के में अंतर किया जाता रहा है। लड़का कितनी भी गलती करें उसे कभी कोई कुछ नहीं कहता परंतु यदि लड़की छोटी भी गलती करे तो पूरा समाज उस पर दोषारोपण करने लगता है।

Teacher's Note:
a) लैंगिक भेदभाव की समस्या को स्पष्ट करें।
b) उत्तर संक्षिप्त हो।

 

3. लड़की के जीवन में इतनी कठिनाइयाँ क्यों आती है? [3]

Answer:
बचपन से ही लड़की को लड़कों से कम समझा और आँका जाता है इसलिए जब कभी कोई लड़की लड़कों के साथ बराबरी या कुछ अलग करने की कोशिश करती है तो पूरा समाज उसके विरुद्ध खड़ा हो जाता है इसलिए लड़की के जीवन में इतनी कठिनाइयाँ आती है।

Teacher's Note:
a) सामाजिक पूर्वाग्रहों का उल्लेख करें।
b) उत्तर स्पष्ट हो।

 

4. इन पंक्तियों के भाव स्पष्ट कीजिए? [3]

Answer:
इन पंक्तियों का भाव लड़का and लड़की में भेद से है। यहाँ पर कहने का तात्पर्य यह है कि इस भेद के कारण लड़की अपने आप को कम समझने लगती है। उसके छोटे से भी अपराध को बहुत बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जाता है उसी जगह पर लड़का कितना भी अपराध क्यों न करे उसे कोई कुछ नहीं कहता।

Teacher's Note:
a) दोहरे मानदंडों की आलोचनात्मक भावना को स्पष्ट करें।
b) उत्तर सार्थक हो।

 

Q.15. Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए:

उन्होंने लिफाफा खोलकर देखा तो वे प्रसन्न हो गईं। उनके भतीजे दीपक की शादी का कार्ड था। कितनी प्रसन्न थीं आज वह। उनको अपने भाई के पास गए हुए कई वर्ष हो गए थे। उन्होंने सोचा कि इस बार वे शादी में जाएँगी, तब कुछ दिनों के लिए वहाँ रुकेंगी।

1. दीपक कौन है? वक्ता का उससे क्या संबंध है? [2]

Answer:
दीपक अमित की माँ के भाई का बेटा है। इस रिश्ते से अमित की माँ दीपक की बुआ है।

Teacher's Note:
a) पारिवारिक रिश्तों की जानकारी दें।
b) उत्तर सटीक हो।

 

2. शादी में जाने के लिए वे इतना उत्साहित क्यों है? [2]

Answer:
अमित की माँ शादी में जाने को उत्साहित इसलिए है क्योंकि दीपक उनके भाई का लड़का है और साथ ही कई वर्षों के बाद वे अपने भाई से इस विवाह के कारण मिल पाएँगी।

Teacher's Note:
a) भाई से मिलने की उत्कंठा को स्पष्ट करें।
b) उत्तर संक्षिप्त हो।

 

3. ‘शादी शब्द सुनकर एक अजीब प्रसन्नता यहाँ क्यों छा जाती है? [3]

Answer:
अमित का रिश्ता सरिता से टूट जाने के बाद से इस घर में अजीब-सी शांति छा गई थी घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम से निकल जाते थे and अमित की माँ घर में अकेली रह जाती थी इसलिए शादी शब्द सुनकर एक अजीब प्रसन्नता यहाँ छा जाती है।

Teacher's Note:
a) घर के सूनेपन और उदासी को दूर करने के प्रसंग को समझाइए।
b) उत्तर पूर्ण हो।

 

4. शादी के पीछे छिपे भाव को स्पष्ट कीजिए। [3]

Answer:
यहाँ पर शादी के पीछे छिपे अमित की माँ के मन में हुई खुशी के भाव से है। अमित की माँ पिछले कई वर्षों से अपने भाई से नहीं मिल पाई थी अब इस शादी के अवसर पर वह शादियों की खुशियों के साथ अपने भाई से भी मिल पाएँगी।

Teacher's Note:
a) पारिवारिक पुनर्मिलन की खुशी को स्पष्ट करें।
b) उत्तर भावपूर्ण हो।

 

Q.16. Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :

पत्र लिखने के बाद पिताजी को लगा कि शायद उनसे कोई घोर अपराध हो गया है, उनकी मनःस्थिति विकल हो गई।

1. घर लौटने पर मायाराम का इंतजार कौन कर रहा था? वे मायाराम के पास क्यों आए थे? [2]

Answer:
घर लौटने पर माया राम का इंतजार उनके ही शहर के के एक धनी व्यक्ति कर रहे थे। उनकी बेटी सरिता विवाह योग्य हो गई थी अतः वे मायाराम के पास अपनी बेटी सरिता का रिश्ता लेकर आए थे।

Teacher's Note:
a) आगंतुक और उसके उद्देश्य को स्पष्ट करें।
b) उत्तर सटीक हो।

 

2. व्यवहार के बारे में माँ की क्या राय थी? [2]

Answer:
अमित ने जब अपनी माँ से यह जानना चाहा कि क्या बड़े घर की बेटी उनके घर के वातावरण में मीनू की तरह घुल-मिल पाएँगी तो माँ ने जवाब दिया कि हम किसी के व्यवहार के बारे में तब तक कुछ नहीं बता सकते जब तक हम उनके साथ नहीं रहते। फिर चाहे लड़की छोटे घर की हो या बड़े घर की।

Teacher's Note:
a) माँ के व्यावहारिक और संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाएँ।
b) उत्तर संक्षिप्त हो।

 

3. मीनू का रिश्ता ठुकराने के लिए क्या योजना बनाई गई? [3]

Answer:
घर वाले अमित के लिए आए धनी सरिता का रिश्ता ठुकराना नहीं चाहते थे परंतु उनके सामने ये समस्या खड़ी हो गई कि मीनू का रिश्ता किस प्रकार ठुकराया जाय। तभी माताजी को एक युक्ति सूझी कि मीनू का रिश्ता यह कहकर ठुकराया जाय कि मीनू की अपेक्षा उन्हें उनकी छोटी बेटी आशा पसंद है। यदि वे शादी करना चाहते ही हैं, तो आशा के साथ अमित की शादी करवा दें। अब यह तो सबको पता है कि बड़ी बेटी के होते कोई अपनी छोटी बेटी का विवाह पहले नहीं करेगा और अतः बिना ना कहे भी यह रिश्ता न होगा।

Teacher's Note:
a) पारिवारिक समस्या के समाधान के लिए बनाई गई कूटनीति को समझाइए।
b) उत्तर क्रमिक रूप से स्पष्ट हो।

 

4. किसकी मनःस्थिति विकल और क्यों हो गई? [3]

Answer:
अमित के पिता की मनःस्थिति विकल हो गई क्योंकि वे भी स्वयं एक बेटी के पिता थे और यह समझते थे कि बेटी का रिश्ता ठुकराया जाना क्या होता है। इसलिए मीनू के पिता को रिश्ता ठुकराने का पत्र भेजने के बाद उनकी मनःस्थिति विकल हो गई।

Teacher's Note:
a) पिता की संवेदनशीलता और आत्मग्लानि को स्पष्ट करें।
b) उत्तर सार्थक हो।

Free study material for Hindi

Exam Preparation Sample Paper for Class 9 Hindi ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 03

Access Sample Papers for Class 9 Hindi

Review model practice papers for Class 9 Hindi. Working through the ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 03 under simulated test conditions at home ensures complete familiarity with upcoming school evaluations.

Key Advantages of Solving ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 03

  • Original Practice Material: Access unique questions for Hindi designed to challenge your understanding.
  • Self-Assessment: Evaluate scores per set to pinpoint weak zones in Class 9 Hindi.
  • Exam Completion Skills: Routine problem sets train you to manage test duration efficiently without stress.

Post-Practice Strategy for Class 9 Hindi

  1. Verify Answers: Compare your responses against professional teacher solutions provided in the sample paper keys.
  2. Error Analysis: Class 9 learners must review incorrect answers carefully to understand underlying mistakes.
  3. Concept Reinforcement: Consult the official NCERT book for Class 9 Hindi when stuck before re-attempting problems.

FAQs

Where can I download the PDF for ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 03?

You can download the complete PDF for ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 03 for free from StudiesToday.com. Our resources for Class 9 Hindi are updated for the latest academic session and follow the official exam pattern.

Are solutions provided for ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 03?

Yes, ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 03 comes with detailed, teacher-verified solutions. We have provided step-by-step answers for Hindi to help students of Class 9 understand correct methodology and marking scheme.

How can practicing ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 03 help in exam preparation?

Practicing this Hindi paper helps in time management and identifying important topics. For Class 9, solving mock papers is the best way to gain confidence and reduce exam-day anxiety.

Is the ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 03 accessible on mobile and tablets?

Yes, all our study materials for Class 9 Hindi are provided in a mobile-friendly PDF format. You can easily download ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 03 on your mobile device.