Official ICSE Solutions for Class 10 Hindi: Sahitya Sagar Chapter 10.1 Matru Mandir Ki Ore
Review structured textbook solutions for Class 10 Hindi Sahitya Sagar Chapter 10.1 Matru Mandir Ki Ore. Built according to ICSE guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Chapter-wise Solutions for Hindi: Sahitya Sagar Chapter 10.1 Matru Mandir Ki Ore
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
Question क-i. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : “मुझे तो तेरे दिमाग के कन्फ्यूजन का प्रतीक नज़र आ रहा है, बिना मतलब जिंदगी खराब कर रही है।" उपर्युक्त अवतरण की वक्ता और श्रोता का परिचय दें।
Answer: उपर्युक्त अवतरण की वक्ता अरुणा और श्रोता चित्रा है। ये दोनों अभिन्न सहेलियाँ हैं। अरुणा और चित्रा पिछले छ- वर्षों से छात्रावास में एक साथ रहते हैं। चित्रा एक चित्रकार है और अरुणा को लोगों की सेवा करने में आनंद मिलता है।
In simple words: अरुणा इस कथन की वक्ता है और चित्रा श्रोता है। वे दोनों गहरी सहेलियाँ हैं, जो छह साल से छात्रावास में साथ रह रही हैं। अरुणा सेवाभाव रखती है जबकि चित्रा एक चित्रकार है।
🎯 Exam Tip: वक्ता और श्रोता की सही पहचान तथा उनके संबंधों का संक्षिप्त विवरण महत्वपूर्ण है।
Question क-ii. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : “मुझे तो तेरे दिमाग के कन्फ्यूजन का प्रतीक नज़र आ रहा है, बिना मतलब जिंदगी खराब कर रही है।” चित्रा का अरुणा को नींद में से जगाने का क्या उद्देश्य है?
Answer: चित्रा एक चित्रकार है और अरुणा उसकी मित्र अभी-अभी कुछ समय पहले उसने एक चित्र पूरा किया था जिसे वह अपनी मित्र अरुणा को दिखाना चाहती थी इसलिए चित्रा ने अरुणा को नींद से जगा दिया।
In simple words: चित्रा ने हाल ही में एक चित्र पूरा किया था और वह चाहती थी कि उसकी दोस्त अरुणा उस चित्र को देखे, इसलिए उसने उसे जगाया।
🎯 Exam Tip: प्रश्न में पूछे गए 'उद्देश्य' को स्पष्ट और सीधे शब्दों में बताना आवश्यक है।
Question क-iii. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : “मुझे तो तेरे दिमाग के कन्फ्यूजन का प्रतीक नज़र आ रहा है, बिना मतलब जिंदगी खराब कर रही है।" अरुणा ने चित्र को घनचक्कर क्यों कहा?
Answer: चित्रा ने अरुणा को जब चित्र दिखाया तो तो उसमें सड़क, आदमी, ट्राम, बस, मोटर, मकान सब एक-दूसरे पर चढ़ रहे थे। मानो सबकी खिचड़ी पकाकर रख दी गई हो। इसलिए अरुणा ने उस चित्र को घनचक्कर कहा।
In simple words: अरुणा ने चित्र को घनचक्कर कहा क्योंकि उसमें सब कुछ-सड़क, आदमी, बस, मकान-अव्यवस्थित तरीके से एक-दूसरे पर चढ़ा हुआ था, जो एक बड़ी उलझन जैसा लग रहा था।
🎯 Exam Tip: घनचक्कर कहने का कारण चित्र की अव्यवस्था को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए।
Question क-iv. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : “मुझे तो तेरे दिमाग के कन्फ्यूजन का प्रतीक नज़र आ रहा है, बिना मतलब जिंदगी खराब कर रही है।” चित्रा ने उस चित्र को किसका प्रतीक कहा और क्यों?
Answer: चित्रा ने उस चित्र को कन्फ्यूजन का प्रतीक का प्रतीक कहा क्योंकि उस चित्र में सड़क, आदमी, ट्राम, बस, मोटर, मकान सब एक-दूसरे पर चढ़ रहे थे।
In simple words: चित्रा ने अपने चित्र को कन्फ्यूजन का प्रतीक कहा क्योंकि उसमें सड़क, लोग, वाहन और घर सभी अस्त-व्यस्त और एक-दूसरे पर चढ़े हुए थे, जिससे एक उलझी हुई स्थिति का आभास होता था।
🎯 Exam Tip: प्रतीक और उसके कारण दोनों का उल्लेख करना अनिवार्य है।
Question ख-i. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : कागज़ पर इन निर्जीव चित्रों को बनाने के बजाय दो-चार की जिंदगी क्यों नहीं बना देती! तेरे पास सामर्थ्य है, साधन हैं!” उपर्युक्त कथन का संदर्भ स्पष्ट करें।
Answer: चित्रा चाय पर अरुणा का इंतजार कर रही होती है। इतने में अरुणा का आगमन होता है और चित्रा उसे बताती है कि उसके पिता का पत्र आया है जिसमें आगे की पढ़ाई के लिए उसे विदेश जाने की अनुमति मिल गई है। उस समय आपसी बातचीत के दौरान अरुणा चित्रा से उपर्युक्त कथन कहती है।
In simple words: यह कथन तब कहा गया जब चित्रा, विदेश में पढ़ाई के लिए अपने पिता से अनुमति मिलने के बाद, अरुणा को बता रही थी। अरुणा ने उस समय चित्रा से यह बात कही थी।
🎯 Exam Tip: कथन के पीछे की घटना और दोनों पात्रों के बीच की स्थिति को संक्षेप में स्पष्ट करें।
Question ख-ii. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : कागज़ पर इन निर्जीव चित्रों को बनाने के बजाय दो-चार की जिंदगी क्यों नहीं बना देती! तेरे पास सामर्थ्य है, साधन हैं!” उपर्युक्त कथन का तात्पर्य स्पष्ट करें।
Answer: उपर्युक्त कथन से अरुणा का तात्पर्य चित्रा के असंवेदनशील होने से है। चित्रा चित्रकार होने के नाते केवल अपने चित्रों के बारे में ही सोचती रहती है। दुनिया में बड़ी-से-बड़ी घटना क्यों न घट जाय यदि चित्रा को उसमें चित्रकारी के लिए मॉडल नहीं मिलता तो उसके लिए वह घटना बेमानी होती है।
In simple words: अरुणा इस कथन से चित्रा की असंवेदनशीलता पर प्रकाश डालना चाहती है, क्योंकि चित्रा केवल अपने चित्रों और उनके मॉडलों पर ध्यान देती है, दुनिया की वास्तविक समस्याओं या मानवीय जरूरतों पर नहीं।
🎯 Exam Tip: 'तात्पर्य' बताते समय अरुणा के दृष्टिकोण और चित्रा की प्रवृत्ति का उल्लेख करें।
Question ख-iii. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : कागज़ पर इन निर्जीव चित्रों को बनाने के बजाय दो-चार की जिंदगी क्यों नहीं बना देती! तेरे पास सामर्थ्य है, साधन हैं!” अरुणा ने आवेश में आकर यह क्यों कहा कि किस काम की ऐसी कला जो आदमी को आदमी न रहने दें।
Answer: चित्रा दुनिया से कोई मतलब नहीं रखती थी। वह बस चौबीसों घंटे अपने रंग और तूलिकाओं में डूबी रहती थी। दुनिया में कितनी भी बड़ी घटना घट जाए, पर यदि उसमें चित्रा के चित्र के लिए कोई आइडिया नहीं तो वह उसके लिए कोई महत्त्व नहीं रखती थी। वह हर जगह, हर चीज में अपने चित्रों के लिए मॉडल ढूंढा करती थी। इसलिए अरुणा ने आवेश में आकर यह कहा कि किस काम की ऐसी कला जो आदमी को आदमी न रहने दें।
In simple words: अरुणा ने यह बात आवेश में इसलिए कही क्योंकि चित्रा मानवीय समस्याओं के प्रति उदासीन थी और केवल अपने चित्रों के लिए मॉडल ढूंढने में लगी रहती थी, जिससे अरुणा को लगा कि उसकी कला उसे दूसरों से विलग कर रही है।
🎯 Exam Tip: अरुणा के आवेश का कारण और चित्रा की वृत्ति का स्पष्टीकरण दें।
Question ख-iv. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : कागज़ पर इन निर्जीव चित्रों को बनाने के बजाय दो-चार की जिंदगी क्यों नहीं बना देती! तेरे पास सामर्थ्य है, साधन हैं!” अरुणा उपर्युक्त कथन द्वारा चित्रा को क्या कहना चाहती है?
Answer: अरुणा उपर्युक्त कथन द्वारा चित्रा को कहना चाहती है कि वह अमीर पिता की बेटी है उसके पास साधनों और पैसे की कोई कमी नहीं है अत: वह उन साधनों से किसी की जिंदगी सँवार सकती है।
In simple words: अरुणा चित्रा से कहना चाहती है कि उसके पास धन और साधन हैं, जिनका उपयोग वह सिर्फ चित्र बनाने के बजाय वास्तविक लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कर सकती है।
🎯 Exam Tip: अरुणा की सलाह का सार और चित्रा की क्षमता का उल्लेख करें।
Question ग-i. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : “आज चित्रा को जाना था। अरुणा सवेरे से ही उसका सारा सामान ठीक कर रही थी।” चित्रा को कहाँ और क्यों जाना था?
Answer: चित्रा को चित्रकला के संबंध में विदेश जाना था।
In simple words: चित्रा को अपनी चित्रकला की आगे की पढ़ाई और प्रशिक्षण के लिए विदेश जाना था।
🎯 Exam Tip: गंतव्य और उद्देश्य दोनों को संक्षेप में बताएं।
Question ग-ii. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : “आज चित्रा को जाना था। अरुणा सवेरे से ही उसका सारा सामान ठीक कर रही थी।” चित्रा को घर लौटने में देर क्यों हुई?
Answer: चित्रा को चित्रकला के संबंध में विदेश जाना था इसलिए वह अपने गुरु से मिल कर घर लौट रही थी। घर लौटते समय उसने देखा कि पेड़ के नीचे एक भिखारिन मरी पड़ी थी और उसके दोनों बच्चे उसके सूखे हुए शरीर से चिपक कर बुरी तरह रो रहे थे। उस दृश्य को चित्रा अपने केनवास पर उतारने लग गई इसलिए उसे घर लौटने में देर हो गई।
In simple words: चित्रा को देर इसलिए हुई क्योंकि अपने गुरु से मिलकर लौटते समय उसने एक मरी हुई भिखारिन और उसके रोते हुए बच्चों को देखा, और वह उस मार्मिक दृश्य को अपने केनवास पर चित्रित करने में व्यस्त हो गई।
🎯 Exam Tip: घटना और उसके कारण को क्रमबद्ध तरीके से स्पष्ट करें।
Question ग-iii. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : “आज चित्रा को जाना था। अरुणा सवेरे से ही उसका सारा सामान ठीक कर रही थी।” चित्रा को कितने बजे जाना था और उसकी आँखें किसे ढूँढ रही थी?
Answer: चित्रा को शाम की पाँच बजे की गाड़ी से जाना था और उसकी आँखें उसकी मित्र अरुणा को ढूँढ रही थी।
In simple words: चित्रा को शाम पाँच बजे की गाड़ी से जाना था और उसकी आँखें अपनी दोस्त अरुणा को ढूंढ रही थीं, क्योंकि अरुणा उसका सामान ठीक कर रही थी।
🎯 Exam Tip: समय और जिसका इंतजार किया जा रहा था, दोनों का सटीक उल्लेख करें।
Question ग-iv. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : “आज चित्रा को जाना था। अरुणा सवेरे से ही उसका सारा सामान ठीक कर रही थी।” विदेश में उसके किस चित्र को अनेक प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार मिल चुका था?
Answer: चित्रा ने भिखारिन और उसके शरीर से चिपके उसके बच्चों का चित्र बनाया था जिसे उसने अनाथ शीर्षक दिया था। विदेश में उसका यही अनाथ शीर्षक वाला चित्र अनेक प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुका था।
In simple words: चित्रा के 'अनाथ' नामक चित्र को अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार मिल चुका था, जिसमें उसने एक मरी हुई भिखारिन और उसके रोते हुए बच्चों को दर्शाया था।
🎯 Exam Tip: चित्र का नाम और उसका विषय दोनों का स्पष्ट उल्लेख करें।
Question घ-i. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : “कुछ नहीं... मैं... सोच रही थी कि...." पर शब्द शायद उसके विचारों में खो गए। अनेक प्रतियोगिताओं में चित्रा का कौन-सा चित्र प्रथम पुरस्कार पा चुका था?
Answer: चित्रा जब भारत में थी तब उसने एक चित्र बनाया था। उस चित्र में एक भिखारिन मरी पड़ी थी और उसके दो बच्चे उसके सूखे शरीर से चिपककर बुरी तरह रो रहे थे। इस चित्र को चित्रा ने 'अनाथ' शीर्षक दिया था। चित्रा के इसी चित्र को अनेक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिल चुका था।
In simple words: चित्रा के 'अनाथ' शीर्षक वाले चित्र को कई प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार मिला था, जिसमें एक मृत भिखारिन और उसके रोते हुए बच्चे दिखाए गए थे।
🎯 Exam Tip: चित्र का शीर्षक और उसकी केंद्रीय विषयवस्तु को उजागर करें।
Question घ-ii. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : “कुछ नहीं... मैं... सोच रही थी कि....” पर शब्द शायद उसके विचारों में खो गए। भिखारिन के दोनों बच्चों का क्या हुआ?
Answer: चित्रा ने अरुणा को भिखारिन और उसके दो बच्चों के बारे में बताया। अरुणा ने तुरंत भिखारिन के दोनों बच्चों को अपने घर ले आईं और उन्हें गोद लेकर उनका पालन-पोषण करने लगी। इस तरह अरुणा जैसी संवेदनशील व्यक्ति के कारण उन दो अनाथ बच्चों को घर, परिवार, मान-सम्मान और प्यार मिला।
In simple words: अरुणा ने भिखारिन के दोनों बच्चों को गोद ले लिया और उनका पालन-पोषण करना शुरू किया, जिससे उन्हें घर, परिवार और प्यार मिला।
🎯 Exam Tip: बच्चों के भविष्य का विवरण और उसमें अरुणा की भूमिका को स्पष्ट करें।
Question घ-iii. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : “कुछ नहीं... मैं... सोच रही थी कि....” पर शब्द शायद उसके विचारों में खो गए। अरुणा और चित्रा में से महान कलाकार कौन है और क्यों?
Answer: अरुणा और चित्रा में से महान कलाकार अरुणा है क्योंकि चित्रा ने केवल ख्याति प्राप्त करने के उद्देश्य से चित्र बनाया और पर अरुणा ने बिना किसी स्वार्थ के उन बच्चों को अपनाया। चित्रा के लिए वे बच्चे केवल चित्र के मॉडल मात्र थे परंतु वहीं दूसरी ओर अरुणा के सामने उनके भविष्य का प्रश्न था जिसे उसने सँवारा।
In simple words: अरुणा महान कलाकार है क्योंकि उसने निस्वार्थ भाव से अनाथ बच्चों को अपनाकर उनका जीवन संवारा, जबकि चित्रा ने केवल अपनी कला और प्रसिद्धि के लिए उन्हीं बच्चों को मॉडल के रूप में देखा।
🎯 Exam Tip: दोनों की तुलना करते हुए 'महान कलाकार' की परिभाषा को व्यावहारिक उदाहरण से सिद्ध करें।
Question घ-iv. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : “कुछ नहीं... मैं... सोच रही थी कि....” पर शब्द शायद उसके विचारों में खो गए। 'दो कलाकार' कहानी का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।
Answer: 'दो कलाकार' कहानी अत्यंत मर्मस्पर्शी कहानी है। इस कहानी द्वारा लेखिका ने यह समझाने का प्रयास किया है कि निर्धन और असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। इस कहानी द्वारा सच्चे कलाकार की परिभाषा को भी परिभाषित करने का प्रयास किया गया है। लेखिका के अनुसार सच्चा कलाकार वह होता है जो समाज के साथ सहानुभूति और सरोकार रखता हो।
In simple words: इस कहानी का उद्देश्य यह दर्शाना है कि सच्चा कलाकार वह है जो समाज के कमजोर और असहाय लोगों के प्रति सहानुभूति रखता है और उनकी मदद करता है, न कि केवल कला के लिए कला का प्रदर्शन करता है।
🎯 Exam Tip: कहानी के नैतिक संदेश और सच्चे कलाकार की पहचान को संक्षेप में प्रस्तुत करें।
Free study material for Hindi
Hindi Class 10 Curriculum Solutions: Sahitya Sagar Chapter 10.1 Matru Mandir Ki Ore
Accessing Sahitya Sagar Chapter 10.1 Matru Mandir Ki Ore Solutions
Explore reliable textbook solutions for Sahitya Sagar Chapter 10.1 Matru Mandir Ki Ore tailored for Class 10 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official ICSE standards for Hindi.
Concept-Driven Answers for Class 10 Hindi
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 10 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for ICSE exams.
Maximizing Study Efficiency
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Hindi.
FAQs
The complete and updated ICSE Class 10 Hindi Sahitya Sagar Chapter 10.1 Matru Mandir Ki Ore Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest ICSE curriculum.
Yes, our experts have revised the ICSE Class 10 Hindi Sahitya Sagar Chapter 10.1 Matru Mandir Ki Ore Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using ICSE language because ICSE marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our ICSE Class 10 Hindi Sahitya Sagar Chapter 10.1 Matru Mandir Ki Ore Solutions will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access ICSE Class 10 Hindi Sahitya Sagar Chapter 10.1 Matru Mandir Ki Ore Solutions in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire ICSE Class 10 Hindi Sahitya Sagar Chapter 10.1 Matru Mandir Ki Ore Solutions in printable PDF format for offline study on any device.