HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 5 योग का अर्थ, परिभाषा एवं महत्त्व

Download Haryana Board Solutions for Class 9 Physical Education Chapter 05 Yoga: Meaning, Definition and Importance

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 05 Yoga: Meaning, Definition and Importance using the official curriculum guides for Class 9 Physical Education. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Access Haryana Board Solutions and Answers

Access the complete solution PDF for Class 9 Physical Education below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

दीर्घ-उत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: “योग भारत की एक विरासत है।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

Answer:

योग का इतिहास उतना ही प्राचीन है, जितना कि भारत का इतिहास। इस बारे में अभी तक ठीक तरह पता नहीं लग सका है कि योग की उत्पत्ति कब हुई? लेकिन प्रामाणिक रूप से यह कहा जा सकता है कि योग का इतिहास भारत के इतिहास जितना ही पुराना है, अर्थात् योग भारत की ही देन या विरासत है। इसलिए योग की उत्पत्ति जानने के लिए भारतीय इतिहास के कालों को जानना होगा, जिनसे स्पष्ट हो जाएगा कि योग भारत की एक विरासत है। भारतीय इतिहास के विभिन्न कालों का उल्लेख निम्नलिखित है-
1. पूर्व वैदिक काल (Pre-Vedic Period): हड़प्पा सभ्यता के दो प्रसिद्ध नगरों हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खुदाई से प्राप्त मूर्तियों व प्रतिमाओं से पता चलता है कि उस काल में भी योग किसी-न-किसी रूप में प्रचलित था।
2. वैदिक काल (Vedic Period): वैदिक काल में रचित वेद ‘ऋग्वेद’ में लिखित ‘युनजते’ शब्द से यह अर्थ स्पष्ट होता है कि लोग इंद्रियों को नियंत्रित करने के लिए योग क्रियाएँ किया करते थे। हालांकि वैदिक ग्रंथों में ‘योग’ और ‘योगी’ शब्दों का स्पष्ट रूप से प्रयोग नहीं किया गया है।
3. उपनिषद् काल (Upnishad Period): योग की उत्पत्ति का वास्तविक आधार उपनिषदों में पाया जाता है। उपनिषद् काल में रचित ‘कठोपनिषद्’ में ‘योग’ शब्द का प्रयोग तकनीकी रूप से किया गया है। उपनिषदों में यौगिक क्रियाओं का भी वर्णन किया गया है।
4. काव्य काल (Epic Period): काव्य काल में रचित महाकाव्यों में योग के विभिन्न रूपों या शाखाओं के नामों का उल्लेख किया गया है। महाकाव्यों, जैसे ‘रामायण’ व ‘महाभारत’ में यौगिक क्रियाओं के रूपों की महत्त्वपूर्ण जानकारी मिलती है। रामायण के समय योग प्रक्रिया काफी प्रसिद्ध थी। ‘भगवद्गीता’ में भी योग के तीन प्रकारों का वर्णन है।
5. सूत्र काल (Sutra Period): योग का पितामह महर्षि पतंजलि को माना जाता है, जिन्होंने योग पर आधारित प्रथम पुस्तक ‘योगसूत्र’ की रचना की। उन्होंने इस पुस्तक में योग के अंगों का व्यापक वर्णन किया है।
6. मध्यकाल (Medieval Period): इस काल में दो संप्रदाय, जैसे नाथ और संत, काफी प्रसिद्ध थे, जिनमें यौगिक क्रियाएँ काफी प्रचलित थीं। नाथ हठ योग का और संत विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास करते थे। इस प्रकार इन संप्रदायों या पंथों में योग काफी प्रसिद्ध था।
7. आधुनिक या वर्तमान काल (Modern or Present Period): इस काल में स्वामी विवेकानंद, स्वामी योगेन्द्र, श्री अरबिन्दो और स्वामी रामदेव आदि ने योग के ज्ञान को न केवल भारत में, बल्कि भारत से बाहर भी फैलाने का प्रयास किया है। स्वामी रामदेव जी आज भी योग को सारे विश्व में लोकप्रिय बनाने हेतु निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

निष्कर्ष (Conclusion): उपर्युक्त वर्णित कालों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि योग भारतीय विरासत है। योग की उत्पत्ति भारत में ही हुई। आज योग विश्व के विभिन्न देशों में फैल रहा है। इसी फैलाव के कारण 21 जून, 2015 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

Exam Tips:

a) पूर्व वैदिक काल की मूर्तियाँ हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खुदाई से मिली हैं।
b) ऋग्वेद का ‘युनजते’ शब्द इंद्रियों के नियंत्रण से जुड़ा है।
c) 21 जून 2015 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, इसे निष्कर्ष में अवश्य लिखें।
d) योग के हर कालखंड के साथ उसकी प्रमुख विशेषता या व्यक्ति का नाम लिखें।

 

Question 2: योग के बारे में आप क्या जानते हैं? इसका क्या उद्देश्य है? अथवा योग का अर्थ, परिभाषा तथा उद्देश्य पर प्रकाश डालें। अथवा योग क्या है? इसकी परिभाषाएँ बताइए।

Answer:

योग का अर्थ एवं परिभाषाएँ (Meaning and Definitions of Yoga):
‘योग’ शब्द की उत्पत्ति संस्कृत की मूल धातु ‘युज’ से हुई है, जिसका अर्थ है-जोड़ या एक होना। जोड़ या एक होने का अर्थ है-व्यक्ति की आत्मा को ब्रह्मांड या परमात्मा की चेतना या सार्वभौमिक आत्मा के साथ जोड़ना। महर्षि पतंजलि (योग के पितामह) के अनुसार ‘युज’ धातु का अर्थ है-ध्यान-केंद्रण या मनःस्थिति को स्थिर करना और आत्मा का परमात्मा से ऐक्य। साधारण शब्दों में, योग व्यक्ति की आत्मा का परमात्मा से मिलन का नाम है। योग का अभ्यास मन को परमात्मा पर केंद्रित करता है। यह व्यक्ति के गुणों व शक्तियों का आपस में मिलना है।

1. कठोपनिषद् (Kathopnishad): के अनुसार, “जब हमारी ज्ञानेंद्रियाँ स्थिर अवस्था में होती हैं, जब मस्तिष्क स्थिर अवस्था में होता है, जब बुद्धि भटकती नहीं, तब बुद्धिमान कहते हैं कि इस अवस्था में पहुँचने वाले व्यक्ति ने सर्वोत्तम अवस्था वाले चरण को प्राप्त कर लिया है। ज्ञानेंद्रियों व मस्तिष्क के इस स्थायी नियंत्रण को ‘योग’ की परिभाषा दी गई है। वह जो इसे प्राप्त कर लेता है, वह भ्रम से मुक्त हो जाता है।”
2. महर्षि पतंजलि (Maharshi Patanjali): के अनुसार, “योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः” अर्थात् “मनोवृत्ति के विरोध का नाम ही योग है।”
3. श्री याज्ञवल्क्य (Shri Yagyavalkya): के अनुसार, “जीवात्मा से परमात्मा के मिलन को योग कहते हैं।”
4. महर्षि वेदव्यास (Maharshi Vedvyas): के अनुसार, “योग समाधि है।”
5. डॉ० संपूर्णानंद (Dr. Sampurnanand): के अनुसार, “योग आध्यात्मिक कामधेनु है।”
6. श्रीमद्भगवद् गीता (Shrimad Bhagvad Gita): के अनुसार, “बुद्धियुक्तो जहातीह उभे सुकृतदुष्कृते। तस्माद्योगाय युज्यस्व योगः कर्मसु कौशलम्।” अर्थात् समबुद्धि युक्त मनुष्य इस जीवन में ही अच्छे और बुरे कार्यों से अपने को मुक्त कर लेता है। अतः योग के लिए प्रयत्न करो, क्योंकि सारा कार्य-कौशल यही है।
7. भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna): ने कहा, “योगः कर्मसु कौशलम्।” अर्थात् कर्म को कुशलतापूर्वक करना ही योग है।
8. स्वामी कृपालु जी (Swami Kripaluji): के अनुसार, “हर कार्य को बेहतर कलात्मक ढंग से करना ही योग है।”

इस प्रकार योग आत्मा एवं परमात्मा का संयोजन है। योग का अभ्यास मन को परमात्मा पर केंद्रित करता है और संपूर्ण शांति प्रदान करता है। योग हमें उन कष्टों का इलाज करने की सीख देता है जिनको भुगतने की जरूरत नहीं है और उन कष्टों का इलाज करता है जिनको ठीक नहीं किया जा सकता। बी.के.एस. आयंगर (B.K.S. Iyengar) के अनुसार, “योग वह प्रकाश है जो एक बार जला दिया जाए तो कभी कम नहीं होता। जितना अच्छा आप अभ्यास करेंगे, लौ उतनी ही उज्ज्वल होगी।”

योग का उद्देश्य (Objective of Yoga): योग का उद्देश्य जीवात्मा का परमात्मा से मिलाप करवाना है। इसका मुख्य उद्देश्य शरीर को नीरोग, फुर्तीला, जोशीला, लचकदार बनाना और विशिष्ट क्षमताओं या शक्तियों का विकास करके मन को जीतना है। यह ईश्वर के सम्मुख संपूर्ण समर्पण हेतु मन को तैयार करता है। योग व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक तथा आत्मिक आवश्यकताओं की पूर्ति वैज्ञानिक ढंग से करता है।

Exam Tips:

a) ‘योग’ शब्द की मूल धातु ‘युज’ है, जिसका अर्थ जोड़ना या एक होना है।
b) श्रीमद्भगवद्गीता का ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ और पतंजलि का ‘योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः’ अलग-अलग परिभाषाएँ हैं, दोनों को याद रखें।
c) उद्देश्य में शरीर, मन और आत्मा तीनों का विकास शामिल है, इसे क्रम से लिखें।
d) परिभाषा के साथ उसके कहने वाले का नाम अवश्य लिखें।

 

Question 3: अष्टांग योग क्या है? अष्टांग योग के विभिन्न अंगों या अवस्थाओं का वर्णन करें। अथवा महर्षि पतंजलि ने अष्टांग योग के कौन-कौन से आठ अंग बताए हैं? उनके बारे में संक्षेप में लिखें। अथवा अष्टांग योग के आठ अंगों के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

अष्टांग योग का अर्थ (Meaning of Asthang Yoga): महर्षि पतंजलि ने ‘योग-सूत्र’ में जिन आठ अंगों का उल्लेख किया है, उन्हें ही अष्टांग योग कहा जाता है। अष्टांग योग का अर्थ है-योग के आठ पथ या अंग। वास्तव में योग के आठ पथ योग की आठ अवस्थाएँ (Stages) होती हैं, जिनका पालन करते हुए व्यक्ति की आत्मा या जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हो सकता है। अष्टांग योग का अनुष्ठान करने से अशुद्धि का नाश होता है, जिससे ज्ञान का प्रकाश चमकता है और विवेक (ख्याति) की प्राप्ति होती है।

अष्टांग योग के अंग (Components of Asthang Yoga): महर्षि पतंजलि ने इसकी आठ अवस्थाएँ (अंग) बताई हैं:
1. यम (Yama, Forbearance): यम योग की वह अवस्था है जिसमें सामाजिक व नैतिक गुणों के पालन से इंद्रियों व मन को आत्मकेंद्रित किया जाता है। यह अनुशासन का वह साधन है जो प्रत्येक व्यक्ति के मन से संबंध रखता है। इसका अभ्यास करने से व्यक्ति अहिंसा, सच्चाई, चोरी न करना, पवित्रता तथा त्याग करना सीखता है।
2. नियम (Niyama, Observance): नियम से अभिप्राय व्यक्ति द्वारा समाज स्वीकृत नियमों के अनुसार ही आचरण करना है। जो व्यक्ति नियमों के विरुद्ध आचरण करता है, समाज उसे सम्मान नहीं देता। इसके विपरीत जो व्यक्ति समाज द्वारा स्वीकृत नियमों के अनुसार आचरण करता है, समाज उसको सम्मान देता है। नियम के पाँच भाग होते हैं: शौच या शुद्धि (Purity), संतोष (Contentment), तप (Endurance), स्व-अध्याय (Self-Study) और ईश्वर प्राणिधान (Worship with Complete Faith)। इन पर अमल करके व्यक्ति परमात्मा को पा लेता है और आचारिक रूप से शक्तिशाली बनता है।
3. आसन (Asana, Posture): जिस अवस्था में शरीर ठीक से बैठ सके, वह आसन है। आसन का अर्थ है-बैठना। योग की सिद्धि के लिए उचित आसन में बैठना बहुत आवश्यक है। महर्षि पतंजलि के अनुसार, “स्थिर सुखमासनम्।” अर्थात् जिस रीति से हम स्थिरतापूर्वक, बिना हिले-डुले और सुख के साथ बैठ सकें, वह आसन है। ठीक मुद्रा में रहने से मन शांत रहता है।
4. प्राणायाम (Pranayama, Control of Breath): प्राणायाम में दो शब्द हैं-प्राण व आयाम। प्राण का अर्थ है श्वास और आयाम का अर्थ है नियंत्रण व नियमन। इस प्रकार जिसके द्वारा श्वास के नियमन व नियंत्रण का अभ्यास किया जाता है, उसे प्राणायाम कहते हैं। इसके तीन भाग हैं: (1) पूरक (Inhalation), (2) रेचक (Exhalation) और (3) कुंभक (Holding of Breath)।
5. प्रत्याहार (Pratyahara, Restraint of the Senses): अष्टांग योग में प्रत्याहार से अभिप्राय ज्ञानेंद्रियों व मन को अपने नियंत्रण में रखने से है। साधारण शब्दों में, प्रत्याहार का अर्थ मन व इंद्रियों को उनकी संबंधित क्रियाओं से हटाकर परमात्मा की ओर लगाना है। प्रत्याहार द्वारा हम अपनी पाँचों ज्ञानेंद्रियों (देखना, सुनना, सूँघना, छूना और स्वाद) को नियंत्रित कर लेते हैं।
6. धारणा (Dharna, Steadying of the mind): अपने मन के निश्चल भाव को धारणा कहते हैं। अष्टांग योग में धारणा का बहुत महत्त्व है। धारणा का अर्थ मन को किसी इच्छित विषय में लगाना है। धारणा की स्थिति में मस्तिष्क बिल्कुल शांत होता है। इस प्रकार की प्रक्रिया से व्यक्ति में एक महान् शक्ति उत्पन्न हो जाती है।
7. ध्यान (Dhyana, Contemplation): धारणा से आगे आने वाली और ऊपरी स्थिति को ध्यान कहते हैं। जब मन पूरी तरह नियंत्रण में हो जाता है, तो ध्यान लगना आरंभ हो जाता है, अर्थात् मस्तिष्क की पूर्ण एकाग्रता ही ध्यान कहलाती है।
8. समाधि (Samadhi, Trance): समाधि योग की सर्वोत्तम अवस्था है। यह सांसारिक दुःख-सुख से ऊपर की अवस्था है। इसमें साधक को स्वयं का भाव नहीं रहता और वह पूर्ण रूप से अचेत अवस्था में होता है। इस अवस्था में वह उस लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है जहाँ आत्मा और परमात्मा का मिलन होता है। प्राचीन काल में ऋषि-मुनि काफी लंबे समय तक समाधि में बैठते थे।

Exam Tips:

a) अष्टांग का अर्थ है आठ अंग; यम और नियम पहले दो अंग हैं।
b) नियम के पाँच भाग हैं: शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्राणिधान।
c) प्राणायाम के तीन भाग पूरक, रेचक और कुंभक हैं, इन्हें क्रम से लिखें।
d) समाधि को आठवाँ और अंतिम अंग मानें, यह योग की सर्वोत्तम अवस्था है।

 

Question 4: योग स्वास्थ्य का साधन है, इस विषय में अपने विचार प्रकट करें। अथवा “योगाभ्यास तंदुरुस्ती का साधन है।” इस कथन पर अपने विचार प्रकट करें। अथवा योगासन की मुख्य विशेषताओं का वर्णन करें।

Answer:

योग स्वास्थ्य या तंदुरुस्ती का साधन है। इसका उद्देश्य है कि व्यक्ति को शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त, मानसिक स्तर पर दृढ़ और चेतन, तथा आचार-विचार में अनुशासित करना है। इसकी मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:
(1) योगाभ्यास करने वाले व्यक्ति की मानसिक जटिलताएँ मिट जाती हैं। वह मानसिक तौर से संतुष्ट और शक्तिशाली हो जाता है।
(2) शरीर के आंतरिक अंगों की सफाई के लिए योगाभ्यास में खास क्रिया-विधि अपनाई जाती है। धौती क्रिया से जिगर, बस्ती क्रिया से आंतड़ियों व नेती क्रिया से पेट की सफाई की जाती है।
(3) योग द्वारा कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है; जैसे चक्रासन द्वारा हर्निया रोग और शलभासन द्वारा मधुमेह का रोग दूर किए जाते हैं। योगाभ्यास द्वारा रक्त के उच्च दबाव (High Blood Pressure) तथा दमा (Asthma) जैसे रोग ठीक हो जाते हैं।
(4) योगाभ्यास द्वारा शारीरिक विकृतियों अर्थात् आसन को ठीक किया जा सकता है; जैसे रीढ़ की हड्डी का कूबड़, घुटनों का आपस में टकराना, टेढ़ी गर्दन, चपटे पैर आदि विकृतियों को दूर करने में योगासन लाभदायक हैं।
(5) योगासनों द्वारा मनुष्य को अपने संवेगों और अन्य अनुचित इच्छाओं पर नियंत्रण पाने की शक्ति मिलती है।
(6) योगाभ्यास द्वारा शारीरिक अंगों में लचक आती है; जैसे धनुरासन तथा हलासन रीढ़ की हड्डी में लचक बढ़ाते हैं।
(7) योग का शारीरिक संस्थानों की कार्यक्षमता पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। यह इनकी कार्यक्षमता को सुचारु करता है।
(8) योगाभ्यास करने से बुद्धि तीव्र होती है। शीर्षासन करने से दिमाग तेज़ और स्मरण-शक्ति बढ़ती है।
(9) योगासन करने से शरीर में चुस्ती और ताजगी पैदा होती है।
(10) योगासन मन को प्रसन्नता प्रदान करता है और मन संतुलित रहता है। जहाँ भोजन शरीर का आहार है, वहीं प्रसन्नता मन का आहार है। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए दोनों की आवश्यकता होती है।
(11) योगाभ्यास द्वारा शरीर ताल में आ जाता है और योगाभ्यास करने वाले व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ जाती है।
(12) योगाभ्यास करने वाला व्यक्ति देर तक कार्य करते रहने पर भी थकावट अनुभव नहीं करता। वह अधिक कार्य कर सकता है और अपने लिए अच्छे आहार के बढ़िया साधन प्राप्त कर सकता है। अतः योग शारीरिक तथा मानसिक थकावट दूर करने में सहायक होता है।

Exam Tips:

a) योग से शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, दोनों पक्षों का उल्लेख करें।
b) धौती, बस्ती और नेती जैसी शुद्धि क्रियाएँ योग के अंतर्गत आती हैं।
c) शीर्षासन से स्मरण-शक्ति बढ़ने का उल्लेख इस उत्तर में अवश्य करें।
d) उत्तर को विचार के साथ शारीरिक और मानसिक लाभों में बाँटकर लिखें।

 

Question 5: योग क्या है? योग के प्रमुख सिद्धांत कौन-कौन से हैं? अथवा योगासन करते समय किन-किन मुख्य बातों को ध्यान में रखना चाहिए? अथवा योगासन करते समय कौन-कौन सी सावधानियाँ बरतनी चाहिएँ?

Answer:

योग का अर्थ (Meaning of Yoga): योग विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायामों व आसनों का संग्रह है। यह ऐसी विधा है जिससे मनुष्य को अपने अंदर छिपी हुई शक्तियों को बढ़ाने का अवसर मिलता है। योग धर्म, दर्शन, शारीरिक सभ्यता और मनोविज्ञान का समूह है।

योगासन के सिद्धांत/सावधानियाँ (Principles/Precautions of Yoga): योगासन या योगाभ्यास करते समय निम्नलिखित सिद्धांतों अथवा बातों का ध्यान रखना चाहिए:
(1) योगासन का अभ्यास प्रात:काल करना चाहिए।
(2) योगासन एकाग्र मन से करना चाहिए, इससे अधिक लाभ होता है।
(3) योगासन का अभ्यास धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए।
(4) योगासन करते समय शरीर पर कम-से-कम कपड़े होने चाहिएँ, परंतु सर्दियों में उचित कपड़े पहनने चाहिएँ।
(5) योगासन खाली पेट करना चाहिए। योगासन करने के दो घंटे पश्चात् भोजन करना चाहिए।
(6) योगासन प्रतिदिन करना चाहिए।
(7) योगासनों का अभ्यास प्रत्येक आयु में कर सकते हैं, परंतु अभ्यास करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से जानकारी ले लेनी चाहिए।
(8) यदि शरीर अस्वस्थ या बीमार है तो आसन न करें।
(9) प्रत्येक आसन निश्चित समयानुसार करें।
(10) योग आसन करने वाला स्थान साफ-सुथरा और हवादार होना चाहिए।
(11) योग आसन किसी दरी अथवा चटाई पर किए जाएँ। दरी अथवा चटाई समतल स्थान पर बिछी होनी चाहिए।
(12) योगाभ्यास शौच क्रिया के पश्चात् व सुबह खाना खाने से पहले करना चाहिए।
(13) प्रत्येक अभ्यास के पश्चात् विश्राम का अंतर होना चाहिए। विश्राम के लिए शवासन करना चाहिए।
(14) प्रत्येक आसन करते समय फेफड़ों के अंदर भरी हुई हवा बाहर निकाल दें। इससे आसन करने में सरलता होगी।
(15) योग करते समय जब भी थकावट हो तो शवासन या मकरासन कर लेना चाहिए।
(16) योग आसन अपनी शक्ति के अनुसार ही करना चाहिए।
(17) योग अभ्यास से पूरा लाभ उठाने के लिए शरीर को पौष्टिक व संतुलित आहार देना बहुत जरूरी है।
(18) आसन करते समय श्वास हमेशा नाक द्वारा ही लें।
(19) हवा बाहर निकालने (Exhale) के उपरांत श्वास क्रिया रोकने का अभ्यास किया जाए।
(20) एक आसन करने के पश्चात् दूसरा आसन उस आसन के विपरीत किया जाए; जैसे धनुरासन के पश्चात् पश्चिमोत्तानासन करें। इस प्रकार शारीरिक ढाँचा ठीक रहेगा।

Exam Tips:

a) योगासन सुबह खाली पेट और नाक से साँस लेकर करें।
b) एक आसन के बाद उसके विपरीत आसन करने का नियम याद रखें, जैसे धनुरासन के बाद पश्चिमोत्तानासन।
c) भोजन के बाद दो घंटे का अंतर रखना सबसे आम सावधानी है।
d) थकान होने पर शवासन या मकरासन करना सुरक्षित विकल्प है।

 

Question 6: दैनिक जीवन में योग के महत्त्व का विस्तारपूर्वक वर्णन करें। अथवा आधुनिक संदर्भ में योग की महत्ता या उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।

Answer:

आधुनिक संदर्भ में योग के महत्त्व या उपयोगिता का वर्णन निम्नलिखित है:
(1) हमारा मन चंचल और अस्थिर होता है। योग मन के विकारों को दूर कर उसे शांत करता है। योग का सतत् अभ्यास करके और लोभ एवं मोह को त्याग कर मन को शांत एवं निर्विकार बनाया जा सकता है।
(2) कर्म स्वयं में एक योग है। कर्तव्य से विमुख न होना ही कर्म योग है। पूरी एकाग्रता एवं निष्ठा के साथ कर्म करना ही योग का उद्देश्य है। अतः योग से कर्म करने की शक्ति मिलती है।
(3) हमारी वाणी से जो विचार निकलते हैं, वे मन एवं मस्तिष्क की उपज होते हैं। यदि मन में कलुष भरा है तो हमारे विचार भी कलुषित होंगे। जब हम योग से मन को नियंत्रित कर लेते हैं, तो हमारे विचार सकारात्मक रूप में हमारी वाणी से प्रवाहित होने लगते हैं। योग से नकारात्मक प्रवृत्तियाँ सकारात्मक प्रवृत्ति में बदल जाती हैं।
(4) योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक पहलुओं में एकीकरण करने में सहायक होता है।
(5) योग में सर्वस्व कल्याण निहित है। यह धर्म-मजहब से परे की विधा है।
(6) योग से शरीर की आंतरिक शुद्धता बढ़ती है।
(7) योग हमें उन कष्टों का इलाज करने की सीख देता है जिनको सहन करने की जरूरत नहीं है और उन कष्टों का इलाज करता है जिनको ठीक नहीं किया जा सकता।
(8) योग हमारे जीवन का आधार है। यह हमारी अंतर्चेतना जगाकर विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की हिम्मत देता है। यह हमारी जीवन-शैली में बदलाव करने में सहायक है।
(9) योग धर्म, जाति, वर्ग, संप्रदाय, ऊँच-नीच तथा अमीर-गरीब आदि से परे है। किसी के साथ किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करता।
(10) योग स्वस्थ रहने की कला है। आज सभी का मूल फिट रहना है और यही चाह सभी को योग के प्रति आकर्षित करती है, क्योंकि योग हमारी फिटनेस में सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
(11) योग मन एवं शरीर में सामंजस्य स्थापित करता है, अर्थात् यह शरीर एवं मस्तिष्क के ऐक्य का विज्ञान है।
(12) योग से शरीर में रक्त का संचार तीव्र होता है। इससे शरीर का रक्तचाप व तापमान सामान्य रहता है।
(13) योग मोटापे को नियंत्रित करने में मदद करता है।
(14) योग से शारीरिक मुद्रा (Posture) में सुधार होता है।
(15) योग से मानसिक तनाव व चिंता दूर होती है। इससे मनो-भौतिक विकारों में सुधार होता है।
(16) योग रोगों की रोकथाम व बचाव में सहायता करता है।
(17) यह शारीरिक संस्थानों की कार्यक्षमता को सुचारु रखने में सहायक होता है।
(18) योग आत्मविश्वास बढ़ाने तथा मनोबल निर्माण में सहायता करता है।

Exam Tips:

a) योग को मानसिक तनाव और चिंता दूर करने वाले उपाय के रूप में उदाहरण सहित लिखें।
b) मोटापे और मुद्रा-सुधार जैसे शारीरिक लाभ और मन की शांति जैसे मानसिक लाभ दोनों का उल्लेख करें।
c) योग को धर्म से परे बताने वाला बिंदु (धर्म-मजहब से परे) अवश्य लिखें।
d) उत्तर को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक लाभों के क्रम में लिखें।

 

Question 7: वज्रासन की विधि तथा इसके लाभों का उल्लेख कीजिए।

Answer:

वज्रासन (Vajrasana): ‘वज्र’ शब्द का अर्थ है-दृढ़ एवं कठोर। वज्र के साथ आसन जुड़ने से ‘वज्रासन’ बनता है। इस आसन में पैर की दोनों जंघाओं को वज्र के समान दृढ़ करके बैठा जाता है। वज्रासन हमेशा बैठकर किया जाता है। स्वच्छ कंबल या दरी पर बैठकर इस आसन का अभ्यास करें।

विधि (Procedure): समतल भूमि पर जंघाओं तथा पिंडलियों को परस्पर मिलाकर और पीछे की ओर मोड़कर बैठें। पाँवों के दोनों तलवे आपस में सटाकर रखें। बाईं तथा दाईं हथेलियों को बाएँ-दाएँ पाँवों के घुटनों पर रखें। कमर, ग्रीवा एवं सिर बिल्कुल सीधे रखें। घुटने मिले हुए हों। धीरे-धीरे शरीर को ढीला छोड़ें और श्वसन क्रिया करते रहें। वज्रासन को जितना संभव हो, उतनी देर करें। विशेष रूप से भोजन के तुरंत बाद पाचन क्रिया को बढ़ाने के लिए कम-से-कम 5 मिनट के लिए इस आसन का अभ्यास जरूर करें।

लाभ (Benefits): वज्रासन करने के लाभ निम्नलिखित हैं:
(1) वज्रासन ध्यान केंद्रित करने वाला आसन है। इससे मन की चंचलता दूर होती है तथा चित्त एकाग्र हो जाता है।
(2) इस आसन को नियमित रूप से करने से जाँघों की मांसपेशियाँ कठोर एवं मजबूत होती हैं।
(3) यह एक ऐसा आसन है जिसे भोजन के बाद किया जाता है। इसे करने से अपच, अम्लपित्त, गैस, कब्ज आदि रोग दूर हो जाते हैं।
(4) इससे पाचन-शक्ति में वृद्धि होती है।
(5) यह मन को एकाग्र करने में सहायक होता है।
(6) इसे करने से रक्त प्रवाह ठीक रहता है।
(7) इस आसन को नियमित रूप से करने से आसन संबंधी विकार दूर हो जाते हैं।
(8) इसे करने से स्मरण-शक्ति बढ़ जाती है।
(9) इसे करने से मोटापा कम होता है।
(10) इसे करने से मेरुदंड शक्तिशाली व सुदृढ़ हो जाता है।

Exam Tips:

a) वज्रासन हमेशा बैठकर किया जाता है, इसलिए इसे खड़े होकर करने का प्रश्न नहीं है।
b) भोजन के बाद कम-से-कम 5 मिनट इसे करने का समय याद रखें।
c) अपच, अम्लपित्त और गैस जैसे पाचन-संबंधी लाभ इसके प्रमुख लाभ हैं।
d) पैरों के तलवे आपस में सटाकर और घुटने मिलाकर बैठना इसकी मुख्य विधि है।

 

Question 8: ताड़ासन क्या है? इसकी विधि तथा इसके लाभों का उल्लेख करें।

Answer:

ताड़ासन (Tadasana): ताड़ासन में खड़े होने की स्थिति में धड़ को ऊपर की ओर उठाया जाता है। इस आसन में शरीर की स्थिति ताड़ के वृक्ष जैसी प्रतीत होती है, इसीलिए इसे ताड़ासन कहा जाता है। यह ऐसा आसन है जो न केवल बड़ी मांसपेशियों को, बल्कि सूक्ष्म-से-सूक्ष्म मांसपेशियों को भी काफी हद तक लचीला बनाता है।

विधि (Procedure): सबसे पहले समतल जमीन पर सीधे खड़े हो जाएँ। फिर अपने दोनों पैरों को मिला लें। शरीर स्थिर रहना चाहिए और दोनों पैरों पर शरीर का वजन बराबर होना चाहिए। अब धीरे-धीरे हाथों को कंधों के समानांतर लाएँ और दोनों हाथों को ऊपर उठाकर उँगलियों को सीधे ऊपर की ओर रखें। अब साँस भरते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर खींचें और पंजों के बल अधिक-से-अधिक ऊपर उठने का प्रयास करें। इस दौरान गर्दन सीधी होनी चाहिए। इस अवस्था को कुछ देर के लिए बनाए रखें और श्वसन क्रिया करते रहें। फिर साँस छोड़ते हुए धीरे-धीरे हाथों और शरीर को पहले वाली अवस्था में ले आएँ। इस क्रिया को इसी क्रम में कम-से-कम 7-8 बार दोहराएँ।

लाभ (Benefits): ताड़ासन करने से होने वाले लाभ निम्नलिखित हैं:
(1) ताड़ासन पैरों की समस्याओं को दूर करता है। यह पैरों को मजबूती प्रदान करता है।
(2) इससे एकाग्रता में वृद्धि होती है।
(3) यह पाचन क्रिया को ठीक करता है।
(4) इससे शरीर स्वस्थ, लचीला और सुडौल बनता है।
(5) इससे कमर पतली और लचीली बनती है।
(6) यह पेट के भारीपन को कम करके चर्बी घटाने में सहायक होता है। इससे मोटापा कम होता है।
(7) इसे करने से नाड़ियों एवं मांसपेशियों का दर्द कम होता है। यह आसन नाड़ियों के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत एवं सबल बनाता है।
(8) यह आसन बवासीर के रोगियों के लिए लाभदायक है।
(9) यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

Exam Tips:

a) ताड़ासन में शरीर की स्थिति ताड़ के वृक्ष जैसी होने के कारण इसका नाम पड़ा है।
b) पंजों के बल ऊपर उठना और हाथों को सीधा ऊपर खींचना इस आसन की मुख्य क्रिया है।
c) इसे 7 से 8 बार दोहराने का क्रम याद रखें।
d) पैरों की मजबूती और मोटापा घटाने के लाभ इसके प्रमुख लाभ हैं।

 

Question 9: निम्नलिखित आसनों पर संक्षिप्त नोट लिखें-

Question 9 (a): चक्रासन पर संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

कमर के बल ज़मीन पर लेट जाएँ। दोनों टाँगों को पूरी तरह फैलाकर पैरों को थोड़ा-सा खोलें। फिर दोनों कोहनियों को सिर के दोनों ओर ज़मीन पर जमाएँ। इस अवस्था में हाथों की हथेलियाँ धरती से लगनी चाहिएँ। फिर धीरे-धीरे कमर को ऊपर की ओर उठाते हुए शरीर को गोल करें, परंतु पैर धरती से ही लगे रहने चाहिएँ। कुछ समय तक इस अवस्था में रहें।

लाभ (Benefits): (1) इससे शरीर में लचक पैदा होती है। (2) इस आसन से पेट की चर्बी कम होती है। (3) इससे रीढ़ की हड्डी लचकदार बनती है। (4) इस आसन द्वारा घुटने, हाथ, पैर, कंधे और बाजू की मांसपेशियाँ मजबूत हो जाती हैं। (5) इससे पेट की बहुत-सी बीमारियाँ दूर होती हैं।

Exam Tips:

a) चक्रासन में पैर धरती से लगे रहते हैं और केवल कमर ऊपर उठती है।
b) हथेलियाँ और कोहनियाँ ज़मीन पर जमी रहनी चाहिए।
c) पेट की चर्बी घटाना और रीढ़ की लचक बढ़ाना इसके मुख्य लाभ हैं।

 

Question 9 (b): भुजंगासन पर संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

पेट के बल लेट जाएँ और दोनों पैरों को आपस में मिलाकर पूरी तरह धरती से लगाएँ। पैरों की उंगलियों से लेकर नाभि तक का शरीर धरती से लगा रहे। हाथों को कंधों के सामने धरती से लगाकर धड़ के ऊपरी भाग को पूरी तरह ऊपर की ओर उठाएँ। इस प्रकार कमर का ऊपरी भाग फनियर साँप जैसा बन जाता है।

लाभ (Benefits): (1) यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला और छाती को चौड़ा बनाता है। (2) यह आसन गर्दन, कंधों, छाती और सिर को अधिक क्रियाशील बनाता है। (3) यह रक्त-संचार को तेज़ करता है। (4) यह मोटापे को कम करता है। (5) इससे शरीर में शक्ति और स्फूर्ति का संचार होता है। (6) इस आसन से जिगर के रोग दूर होते हैं।

Exam Tips:

a) भुजंगासन में शरीर की आकृति फनियर साँप जैसी दिखती है।
b) पैरों को मिलाकर नाभि तक का भाग ज़मीन से लगा रहना चाहिए।
c) रीढ़ की लचक और छाती चौड़ी करना इसके प्रमुख लाभ हैं।

 

Question 9 (c): शीर्षासन पर संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

घुटने के बल बैठकर दोनों हाथों की अंगुलियाँ ठीक ढंग से बाँध लें और आसन पर रखें। सिर का आगे वाला भाग ज़मीन पर इस प्रकार रखें कि दोनों हाथ सिर के पीछे हों। टाँगों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएँ। पहले एक टाँग को सीधा करें, फिर दूसरी को सीधा करने के पश्चात् शरीर को सीधा करें। सारा वज़न सिर और भुजाओं पर रहे।

लाभ (Benefits): (1) शीर्षासन से मोटापा कम होता है। (2) यह आसन भूख बढ़ाता है और जिगर ठीक प्रकार से कार्य करता है। (3) इस आसन से स्मरण-शक्ति बढ़ती है। (4) इससे पेट ठीक रहता है।

Exam Tips:

a) शीर्षासन में सारा वजन सिर और भुजाओं पर रहता है, इसलिए सिर का सही स्थान महत्त्वपूर्ण है।
b) पहले एक टाँग सीधी करें, फिर दूसरी, और अंत में शरीर।
c) स्मरण-शक्ति बढ़ाना इस आसन का प्रमुख लाभ है।

 

Question 9 (d): हलासन पर संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

इस आसन में सबसे पहले अपने पैर फैलाकर पीठ के बल ज़मीन पर लेट जाएँ। हाथों की हथेलियों को बगल में जमाएँ। कमर के निचले भाग को ज़मीन से धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएँ और इतना ऊपर ले जाएँ कि दोनों पैरों के अंगूठे सिर के पीछे ज़मीन पर लग जाएँ।

लाभ (Benefits): (1) इससे आँखों की रोशनी बढ़ती है। (2) इस आसन से मोटापा दूर होता है। (3) यह आसन रक्त संचार को समान करता है। (4) इस आसन से रीढ़ की हड्डी लचीली होती है। (5) यह आसन शरीर को तंदुरुस्त बनाता है।

Exam Tips:

a) हलासन में पैरों के अंगूठे सिर के पीछे ज़मीन पर लगाने का लक्ष्य रखें।
b) हथेलियाँ बगल में जमाकर कमर को ऊपर उठाया जाता है।
c) रीढ़ की लचक और मोटापा कम करना इसके मुख्य लाभ हैं।

 

Question 9 (e): धनुरासन पर संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

इस आसन का आकार धनुष जैसा होता है। इसमें सबसे पहले पेट के बल लेट जाएँ। अपने दोनों हाथों के साथ दोनों पैरों की पिंडलियों को पकड़ें। छाती और पेट के ऊपरी भाग को ऊपर खींचें। हर्निया के रोगी को यह आसन नहीं करना चाहिए।

लाभ (Benefits): (1) यह आसन रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाता है। (2) यह आसन मूत्र में शर्करा रोग को रोकता है। (3) इस आसन द्वारा पेट अथवा कमर के आस-पास आया मोटापा दूर होता है। (4) इस आसन द्वारा कब्ज़ और पेट संबंधी बीमारियाँ दूर होती हैं। (5) यह आसन पीठ दर्द और कमर दर्द को दूर करता है। (6) यह आसन करने से बाजुओं और टाँगों की मांसपेशियाँ शक्तिशाली बनती हैं। (7) इससे श्वासनली और फेफड़ों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। (8) यह आसन पेट, आंतड़ियों और जनन के रोगों को दूर करता है।

Exam Tips:

a) हर्निया के रोगी को धनुरासन नहीं करना चाहिए, इसे याद रखें।
b) पेट के बल लेटकर पिंडलियाँ पकड़ना और धनुष जैसी आकृति बनाना इसकी विधि है।
c) रीढ़ की लचक और कब्ज दूर करना इसके प्रमुख लाभ हैं।
d) पीठ दर्द और पेट संबंधी रोगों में इसके लाभों का उल्लेख करें।

 

Question 10: पद्मासन की विधि तथा इसके लाभों का वर्णन करें।

Answer:

पद्मासन (Padamasana): पद्मासन का विशेष महत्त्व है क्योंकि अधिकांश आसन सर्वप्रथम पद्मासन लगाने के बाद ही किए जाते हैं। पद्मासन में पालथी लगाकर बैठा जाता है। किसी साफ-सुथरे कंबल या दरी पर बैठकर इसका अभ्यास किया जाता है। इस आसन में शरीर की आकृति बहुत हद तक कमल के फूल जैसी हो जाती है। इस कारण इसको ‘Lotus Pose’ भी कहा जाता है।

विधि (Procedure): समतल स्थान पर चटाई या कंबल बिछाकर चौकड़ी लगाकर बैठें। बाएँ पाँव की एड़ी को दाईं जाँघ पर और दाएँ पाँव की एड़ी को बाईं जाँघ पर रखें। पाँव के तलवे ऊपर की ओर होने चाहिएँ। सामने देखते हुए कमर के ऊपरी भाग को सीधा रखें। दोनों हाथों को ज्ञान-मुद्रा की स्थिति में रखें। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। धीरे-धीरे श्वसन क्रिया करें और 1 से 10 मिनट तक शांत भाव से इसी मुद्रा में रहने का अभ्यास करें।

लाभ (Benefits): पद्मासन के लाभ निम्नलिखित हैं:
(1) यह आसन करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है।
(2) इसे करने से घुटनों के जोड़ों का दर्द दूर होता है।
(3) इसे करने से पेट संबंधी बीमारियाँ दूर होती हैं और पाचन-शक्ति में वृद्धि होती है।
(4) इसे करने से मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं।
(5) इसे नियमित रूप से करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत एवं लचीली बनती है।
(6) यह आसन करने से स्मरण-शक्ति, विचार-शक्ति व तर्क-शक्ति बढ़ती है।
(7) इसके नियमित अभ्यास से चित्त में स्थिरता आती है।

Exam Tips:

a) पद्मासन में एक पैर की एड़ी दूसरी जाँघ पर रखी जाती है, यह विधि पक्के तौर पर याद रखें।
b) दोनों हाथ ज्ञान-मुद्रा में रखे जाते हैं।
c) अधिकांश आसन पद्मासन के बाद ही किए जाते हैं, इसलिए यह मूल आसन माना जाता है।
d) घुटनों के दर्द में राहत और मन की एकाग्रता इसके प्रमुख लाभ हैं।

 

Question 11: सर्वांगासन की विधि तथा इसके लाभों का उल्लेख कीजिए।

Answer:

सर्वांगासन (Sarvangasana): सर्वांगासन में कंधों के बल शरीर को खड़ा किया जाता है। किसी साफ-सुथरे कंबल या दरी पर पीठ के बल लेट जाएँ। हथेलियों को नीचे की ओर करके शरीर से सटाए रखें।

विधि (Procedure): समतल ज़मीन पर शांत भाव से पीठ के बल सीधे लेटकर पाँव आपस में मिला लें। धीरे-धीरे पाँवों को ऊपर ले जाते हुए शरीर को भी ऊपर उठाएँ। पाँव इस तरह ऊपर उठाएँ कि टाँगें और नितंब कमर के साथ 90 डिग्री का कोण बनाएँ। कुछ देर तक इसी स्थिति में ठहरने के बाद धीरे-धीरे शरीर को नीचे लाकर वापस सामान्य स्थिति में आ जाएँ। 1 से 5 मिनट तक इस आसन का अभ्यास करें।

लाभ (Benefits): सर्वांगासन करने के लाभ निम्नलिखित हैं:
(1) यह आसन दमा के रोगियों के लिए दवा का कार्य करता है।
(2) इसे करने से शरीर में रक्त का प्रवाह तेज हो जाता है।
(3) कब्ज, गैस तथा पेट के अन्य रोग भी इस आसन से ठीक हो जाते हैं।
(4) यह आसन भूख में वृद्धि करता है।
(5) इसे करने से पेट की मांसपेशियाँ मजबूत बनती हैं।
(6) यह आसन पाचन-शक्ति में वृद्धि करता है।

Exam Tips:

a) सर्वांगासन में शरीर का भार कंधों पर रहता है, इसी कारण इसका नाम पड़ा है।
b) टाँगें और नितंब कमर के साथ 90 डिग्री का कोण बनाते हैं।
c) कब्ज और भूख बढ़ाने के लाभ इसके प्रमुख लाभों में आते हैं।
d) 1 से 5 मिनट तक इस आसन का अभ्यास करना उचित है।

 

Question 12: शलभासन क्या है? इसकी विधि तथा इससे होने वाले लाभ बताएँ।

Answer:

शलभासन (Shalabhasana): संस्कृत भाषा में ‘शलभ’ टिड्डी नामक कीट को कहते हैं। जिस प्रकार टिड्डी का पिछला भाग ऊपर की ओर उठा रहता है, उसी प्रकार नाभि से निचला भाग ऊपर की ओर उठा होने के कारण इसे शलभासन कहते हैं।

विधि (Procedure): सबसे पहले पेट के बल ज़मीन पर लेट जाएँ। अपनी हथेलियों को जाँघों के नीचे रखें। अब गहरा श्वास भरकर ठुड्डी, हाथ एवं छाती पर शरीर का भार संभालते हुए दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएँ। पैर मिले हुए और घुटने सीधे रखें। श्वास छोड़ते हुए धीरे-धीरे पूर्व स्थिति में आ जाएँ। इस क्रिया को 3 से 5 बार दोहराएँ।

लाभ (Benefits): शलभासन के लाभ निम्नलिखित हैं:
(1) इस आसन से रक्त-संचार की क्रिया तेज होती है।
(2) इससे रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है।
(3) इससे पेट के कई रोग, जैसे गैस बनना, भूख न लगना और अपच आदि दूर हो जाते हैं। इससे कमर-दर्द भी दूर होता है।
(4) इससे आँखों की रोशनी बढ़ती है।
(5) इससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
(6) इससे शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

Exam Tips:

a) शलभासन में हथेलियाँ जाँघों के नीचे रखी जाती हैं, यह विधि का मुख्य बिंदु है।
b) इसे 3 से 5 बार दोहराने का क्रम याद रखें।
c) पेट के रोगों और कमर-दर्द में राहत इसके प्रमुख लाभ हैं।

 

Question 13: प्राणायाम से क्या अभिप्राय है? इसकी उपयोगिता या महत्ता पर प्रकाश डालिए। अथवा ‘प्राणायाम’ की परिभाषा देते हुए इसके महत्त्व का वर्णन कीजिए। अथवा प्राणायाम का अर्थ व परिभाषा लिखें। वर्तमान में इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डालें।

Answer:

प्राणायाम का अर्थ (Meaning of Pranayama): प्राणायाम में दो शब्द हैं-प्राण व आयाम। प्राण का अर्थ है श्वास और आयाम का अर्थ है नियंत्रण व नियमन। इस प्रकार जिसके द्वारा श्वास के नियमन व नियंत्रण का अभ्यास किया जाता है, उसे प्राणायाम कहते हैं, अर्थात् साँस को अंदर ले जाने व बाहर निकालने पर उचित नियंत्रण रखना ही प्राणायाम है। महर्षि पतंजलि के अनुसार, “श्वास-प्रश्वास की स्वाभाविक गति को रोकना ही प्राणायाम है।”

प्राणायाम की आवश्यकता एवं महत्त्व (Need and Importance of Pranayama): वर्तमान समय में श्री श्री रविशंकर ने जीवन जीने की जो शैली सुझाई है, वह प्राणायाम पर आधारित है। आधुनिक जीवन में प्राणायाम की आवश्यकता एवं महत्त्व निम्नलिखित तथ्यों से स्पष्ट हो जाती है:
(1) प्राणायाम से शरीर का रक्तचाप व तापमान सामान्य रहता है।
(2) इससे शरीर की आंतरिक शुद्धता बढ़ती है।
(3) इससे मन की चंचलता दूर होती है।
(4) इससे सामान्य स्वास्थ्य व शारीरिक कार्य-कुशलता का विकास होता है।
(5) इससे मानसिक तनाव व चिंता दूर होती है।
(6) इससे हमारी श्वसन प्रक्रिया में सुधार होता है।
(7) इससे आँखों व चेहरे में चमक आती है और आवाज़ मधुर हो जाती है।
(8) इससे आध्यात्मिक व मानसिक विकास में मदद मिलती है।
(9) इससे कार्य करने की शक्ति में वृद्धि होती है।
(10) इससे फेफड़ों का आकार बढ़ता है और श्वास की बीमारियों तथा गले, मस्तिष्क की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
(11) इससे इच्छा शक्ति व स्मरण-शक्ति बढ़ती है।
(12) इससे श्वास-संस्थान मज़बूत होता है।
(13) प्राणायाम करने से पेट तथा छाती की मांसपेशियाँ मज़बूत बनती हैं।
(14) श्वास ठीक ढंग से आने के कारण शरीर को ऑक्सीजन अधिक मात्रा में मिलने लगती है और ऑक्सीजन बढ़ने से रक्त साफ होता है।
(15) इससे रक्त के दबाव से नाड़ी संस्थान की शक्ति में वृद्धि होती है।

Exam Tips:

a) प्राणायाम का अर्थ प्राण (श्वास) और आयाम (नियंत्रण) से बना है, इसे शब्दों के अर्थ सहित लिखें।
b) पतंजलि की परिभाषा ‘श्वास-प्रश्वास की स्वाभाविक गति को रोकना’ अवश्य लिखें।
c) प्राणायाम से रक्तचाप, तनाव और ऑक्सीजन आपूर्ति पर पड़ने वाले प्रभाव का उल्लेख करें।
d) उत्तर को परिभाषा, आवश्यकता और महत्त्व के क्रम में लिखें।

 

Question 14: प्राणायाम करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? एक योगसाधक के लिए आवश्यक निर्देश बताएँ।

Answer:

ध्यान रखने योग्य बातें (Things to keep in Mind): प्राणायाम करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए:
(1) प्राणायाम धीरे-धीरे करना चाहिए।
(2) प्राणायाम का अभ्यास प्रात:काल करना अधिक लाभदायक होता है।
(3) प्राणायाम शुरू करने से पहले अपने योग शिक्षक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
(4) प्राणायाम करते समय श्वास क्रिया नाक से करनी चाहिए।
(5) प्राणायाम करते समय किसी भी तरह का तनाव नहीं होना चाहिए।
(6) प्राणायाम करते समय श्वसन की आवाज़ जोर से नहीं करनी चाहिए। श्वास की क्रिया लयात्मक व स्थिर होनी चाहिए।
(7) यदि आप बहुत थके हुए हों तो प्राणायाम नहीं करना चाहिए।
(8) प्राणायाम के बाद किसी भी तरह का जोरदार अभ्यास नहीं करना चाहिए।
(9) प्राणायाम को जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए।
(10) प्राणायाम हमेशा खुले वातावरण में करना अधिक लाभदायक होता है या एक अच्छे हवादार कमरे में करना चाहिए, जिसमें आद्रता न लगी हो।

एक योगसाधक के लिए आवश्यक निर्देश (Important Instructions of a Yoga Instructor):
(1) प्राणायाम शुरू करने से पहले योगसाधक को अपनी आँत को साफ कर देना चाहिए।
(2) स्वच्छ एवं हवादार कमरे में प्राणायाम का अभ्यास करें। यदि आप किसी शोरगुल वातावरण में अभ्यास करते हैं तो आपका मन विचलित हो सकता है।
(3) प्राणायाम करने से पहले 2 या 3 घंटे तक कुछ भी न खाएँ।
(4) प्राणायाम का अभ्यास एक ही समय में करना चाहिए, अर्थात् प्राणायाम में नियमितता होनी चाहिए।
(5) प्राणायाम करने के लिए आप पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन व सुखासन में बैठ सकते हैं।
(6) प्राणायाम करते समय अपनी पीठ बिल्कुल सीधी रखनी चाहिए।
(7) टी.बी. व उच्च रक्तचाप के मरीजों को प्राणायाम नहीं करना चाहिए।
(8) प्राणायाम के लिए सभी बुनियादी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
(9) प्राणायाम करते समय अपने जीवन की चिंताओं व तनाव आदि को भूल जाएँ और अपनी साँस पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें।
(10) यदि आपको श्वास से संबंधित कोई बीमारी हो तो अपने चिकित्सक की सलाह या परामर्श से प्राणायाम का अभ्यास करें।

Exam Tips:

a) प्राणायाम धीरे-धीरे और नाक से करना, यह दो सबसे बुनियादी नियम हैं।
b) भोजन के बाद प्राणायाम न करें, प्राणायाम से पहले 2 से 3 घंटे कुछ न खाएँ।
c) टी.बी. और उच्च रक्तचाप के मरीज प्राणायाम न करें, इसे याद रखें।
d) श्वास की बीमारी हो तो चिकित्सक की सलाह से ही अभ्यास करें।

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: योग के इतिहास पर संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

योग का इतिहास उतना ही प्राचीन है, जितना कि भारत का इतिहास। इस बारे में अभी तक ठीक तरह पता नहीं लग सका कि योग कब शुरू हुआ, परंतु योग भारत की ही देन या विरासत है। भारत में योग लगभग तीन हजार ईसा पूर्व पहले शुरू हुआ। हजारों वर्ष पहले हिमालय में कांति सरोवर झील के किनारे आदि योगी ने अपने योग संबंधी ज्ञान को पौराणिक सात ऋषियों को प्रदान किया। इन ऋषियों ने योग का विश्व के विभिन्न भागों में प्रचार किया। व्यापक स्तर पर योग को सिंधु घाटी सभ्यता के एक अमिट सांस्कृतिक परिणाम के रूप में समझा जाता है। महर्षि पतंजलि द्वारा योग पर प्रथम पुस्तक ‘योग-सूत्र’ लिखी गई, जिसमें उन्होंने योग की अवस्थाओं एवं प्रकारों का विस्तृत उल्लेख किया है। हिंदू धर्म के ग्रंथ ‘उपनिषद्’ में योग के सिद्धांतों या नियमों का वर्णन किया गया है। महर्षि पतंजलि के बाद अनेक योग गुरुओं एवं ऋषियों ने इसके विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। आधुनिक काल में महर्षि पतंजलि को योग का आदि गुरु माना जाता है। भारत के मध्यकालीन युग में कई योगियों ने योग के बारे में विस्तारपूर्वक वर्णन किया है। इसने मानवता के भौतिक और आध्यात्मिक विकास में अहम भूमिका निभाई है।

Exam Tips:

a) ‘योग-सूत्र’ महर्षि पतंजलि की रचना है, इसे इतिहास में अवश्य लिखें।
b) उपनिषदों में योग के सिद्धांतों का वर्णन मिलता है।
c) सिंधु घाटी सभ्यता का संदर्भ योग के इतिहास के प्रमाण के रूप में दें।
d) योग का इतिहास भारत जितना पुराना माना जाता है।

 

Question 2: योग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? अथवा योगासन करते समय ध्यान में रखी जाने वाली मुख्य बातें बताएँ।

Answer:

योगासन करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए:
(1) योगासन का अभ्यास प्रात: करना चाहिए। योग करते समय हमेशा नाक से साँस लेनी चाहिए।
(2) योगासन शांत जगह पर और खुली हवा में करना चाहिए।
(3) योगासन एकाग्र मन से करना चाहिए, इससे अधिक लाभ होता है।
(4) योगासन करते समय शरीर पर कम-से-कम कपड़े होने चाहिएँ, परंतु सर्दियों में उचित कपड़े पहनने चाहिएँ।
(5) योगासनों का अभ्यास प्रत्येक आयु में कर सकते हैं, परंतु अभ्यास करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से जानकारी ले लेनी चाहिए।
(6) योगासन खाली पेट करना चाहिए। इसके करने के दो घंटे पश्चात् भोजन करना चाहिए।
(7) योगासन किसी दरी या चटाई पर किए जाएँ। दरी या चटाई किसी समतल जगह पर बिछी होनी चाहिए।

Exam Tips:

a) योगासन सुबह खाली पेट और नाक से साँस लेकर करें।
b) योगासन के बाद दो घंटे का अंतर रखकर भोजन करें।
c) सर्दियों में उचित कपड़े पहनना और गर्मियों में हल्के कपड़े पहनना दोनों सही हैं।
d) अनुभवी व्यक्ति से जानकारी लेकर ही अभ्यास शुरू करें।

 

Question 3: योग के लाभों का संक्षेप में वर्णन कीजिए। अथवा योग अभ्यास का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है? अथवा योग आसन के मुख्य लाभ लिखें।

Answer:

योग धर्म-मजहब से परे की विधा है। जिस तरह सूर्य अपनी रोशनी देने में किसी भी प्रकार का कोई भेद नहीं करता, उसी प्रकार योग करके कोई भी इसका लाभ प्राप्त कर सकता है। दुनिया के हर इंसान को योग के लाभ समभाव से प्राप्त होते हैं, जैसे:
(1) योग मस्तिष्क को शांत करने का अभ्यास है, अर्थात् इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है।
(2) योग से बीमारियों से छुटकारा मिलता है और हमारे स्वास्थ्य में सुधार होता है।
(3) योग एक साधना है जिससे न सिर्फ शरीर बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है।
(4) योग आसन से मानसिक तनाव को भी दूर किया जा सकता है।
(5) योग आसन से सकारात्मक प्रवृत्ति में वृद्धि होती है।
(6) योग आसन तन-मन, चित्त-वृत्ति और स्वास्थ्य-सोच को विकार मुक्त करता है।
(7) योग आसन से आत्मिक सुख एवं शांति प्राप्त होती है।
(8) योग आसन से कर्म करने की शक्ति विकसित होती है।

Exam Tips:

a) योग के लाभ मानसिक, शारीरिक और आत्मिक तीनों स्तरों के होते हैं, इन्हें अलग-अलग लिखें।
b) मानसिक तनाव दूर करने का लाभ योग आसन से जोड़कर लिखें।
c) योग धर्म से परे है, यह बात उत्तर की शुरुआत में लिखें।

 

Question 4: नियम के भागों को सूचीबद्ध करें।

Answer:

नियम के भाग निम्नलिखित हैं:
1. शौच: शौच का अर्थ है शुद्धता। हमें हमेशा अपना शरीर आंतरिक व बाहरी रूप से साफ व स्वस्थ रखना चाहिए।
2. संतोष: संतोष का अर्थ है संतुष्टि। हमें उसी में संतुष्ट रहना चाहिए जो परमात्मा ने हमें दिया है।
3. तप: हमें प्रत्येक स्थिति में एक-सा व्यवहार करना चाहिए। जीवन में आने वाली मुश्किलों व परिस्थितियों को धैर्यपूर्वक सहन करना तथा लक्ष्य-प्राप्ति की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहना तप कहलाता है।
4. स्वाध्याय: ग्रंथों, वेदों, उपनिषदों, गीता व अन्य महान् पुस्तकों का निष्ठा भाव से अध्ययन करना स्वाध्याय कहलाता है।
5. ईश्वर प्राणिधान: ईश्वर प्राणिधान नियम की महत्त्वपूर्ण अवस्था है। ईश्वर को अपने सभी कर्मों को अर्पित करना ईश्वर प्राणिधान कहलाता है।

Exam Tips:

a) नियम के पाँचों भागों को क्रम से लिखें।
b) स्वाध्याय में ग्रंथों और वेदों का निष्ठा भाव से अध्ययन शामिल है।
c) ईश्वर प्राणिधान का अर्थ सभी कर्मों को ईश्वर को अर्पित करना है।

 

Question 5: यम क्या है? यम के भागों को सूचीबद्ध करें।

Answer:

यम योग की वह अवस्था है जिसमें सामाजिक व नैतिक गुणों के पालन से इंद्रियों व मन को आत्म-केंद्रित किया जाता है। यह अनुशासन का वह साधन है जो प्रत्येक व्यक्ति के मन से संबंध रखता है। इसका अभ्यास करने से व्यक्ति अहिंसा, सच्चाई, चोरी न करना, पवित्रता तथा त्याग करना सीखता है। महर्षि पतंजलि के अनुसार यम पाँच होते हैं:
1. सत्य: सत्य से अभिप्राय मन की शुद्धता या सच बोलने से है। हमें हमेशा अपने विचार, शब्द, मन और कर्म से सत्यवादी होना चाहिए।
2. अहिंसा: मन, वचन व कर्म आदि से किसी को भी शारीरिक-मानसिक स्तर पर कोई हानि या आघात न पहुँचाना अहिंसा कहलाता है। हमें हमेशा हिंसात्मक और नकारात्मक भावनाओं से दूर रहना चाहिए।
3. अस्तेय: मन, वचन व कर्म से दूसरों की कोई वस्तु या चीज न चाहना या चुराना अस्तेय कहलाता है।
4. अपरिग्रह: इंद्रियों को प्रसन्न रखने वाले साधनों तथा धन-संपत्ति का अनावश्यक संग्रह न करना, कम आवश्यकताओं व इच्छाओं के साथ जीवन व्यतीत करना अपरिग्रह कहलाता है। हमें कभी भी न तो गलत तरीकों से धन कमाना चाहिए और न ही एकत्रित करना चाहिए।
5. ब्रह्मचर्य: यौन संबंधों में नियंत्रण, चारित्रिक संयम ब्रह्मचर्य है। इसके अंतर्गत हमें कामवासना का पूर्णतः त्याग करना पड़ता है।

Exam Tips:

a) यम के पाँच भाग सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य हैं, इन्हें क्रम से याद रखें।
b) अस्तेय का अर्थ दूसरों की वस्तु न चाहना या न चुराना है।
c) अपरिग्रह में अनावश्यक धन-संग्रह से बचने की बात कही गई है।
d) यम का अभ्यास अहिंसा और सच्चाई जैसे सामाजिक गुण सिखाता है।

 

Question 6: व्यक्ति के आध्यात्मिक विकास में योग का क्या महत्त्व है? अथवा व्यक्ति के आध्यात्मिक विकास में योग की महत्ता पर प्रकाश डालिए।

Answer:

योग का अर्थ है व्यक्ति की आत्मा को परमात्मा की चेतना या सार्वभौमिक आत्मा के साथ जोड़ना। योग तन, मन और आत्मा को एक साथ लाने का कार्य करता है। योग का अभ्यास मन को परमात्मा पर केंद्रित करता है और आत्मिक शांति प्रदान करता है। इसके द्वारा ईश्वर या परमात्मा को प्राप्त करने की दिशा में प्रयास किया जाता है। योग को नियमित रूप से करने से व्यक्ति को अपने मन पर नियंत्रण प्राप्त करने की योग्यता या क्षमता प्राप्त होती है। मन की शुद्धता एवं स्वच्छता से उसे परमात्मा की ओर लगाया जा सकता है। हमारे शास्त्रों में लिखा है कि जैसे आग में तपाते-तपाते लोहा आग जैसा ही हो जाता है, वैसे ही निरंतर योग का अभ्यास करने से योगी स्वयं को भूलकर परमात्मा में लीन हो जाता है। इस प्रकार योग आध्यात्मिक विकास में बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। आध्यात्मिक विकास हेतु व्यक्ति को योग के साथ-साथ पद्मासन व सिद्धासन आदि भी करने चाहिएँ।

Exam Tips:

a) योग का उद्देश्य आत्मा को परमात्मा से जोड़ना है, यह बात शुरू में लिखें।
b) पद्मासन और सिद्धासन आध्यात्मिक अभ्यास के लिए उपयोगी आसन हैं।
c) मन पर नियंत्रण आध्यात्मिक विकास की पहली शर्त है।

 

Question 7: हमारे जीवन के लिए योग क्यों आवश्यक हैं?

Answer:

योग उन्नति का द्योतक है, चाहे वह शारीरिक उन्नति हो या आध्यात्मिक। अध्यात्म की मान्यताओं के अनुसार संसार पाँच महाभूतों या तत्त्वों, जैसे पृथ्वी, जल, आकाश, अग्नि और वायु के मिश्रण या संयोग से बना है। हमारा शरीर भी पाँच महाभूतों के संयोग से बना है। अतः योग विकास का मूल मंत्र है, जिससे हमारे अंतस्थ की उन्नति संभव है। योग से मन की एकाग्रता बढ़ाई जाती है। योग हमारे भीतर की चेतना को जगाकर हमें ऊर्जावान एवं हृष्ट-पुष्ट बनाता है। योग मन को मौन करने की प्रक्रिया है। जब यह संभव हो जाता है, तब हमारा मूल प्राकृतिक स्वरूप सामने आता है। अतः आज हमारे जीवन के लिए योग बहुत आवश्यक है।

Exam Tips:

a) पाँच महाभूतों का उल्लेख अध्यात्म की मान्यता के रूप में करें।
b) मन की एकाग्रता और ऊर्जा बढ़ाना योग के प्रमुख लाभ हैं।
c) योग मन को मौन करने का अभ्यास है, इसे अंत में लिखें।

 

Question 8: सूर्य नमस्कार क्या है?

Answer:

‘सूर्य’ से अभिप्राय है ‘सूरज’ और ‘नमस्कार’ से अभिप्राय है ‘प्रणाम करना’। इससे अभिप्राय है कि क्रिया करते हुए सूरज को प्रणाम करना। यह एक आसन नहीं है, बल्कि कई आसनों का मेल है तथा शरीर और मन को स्वस्थ रखने का उत्तम तरीका है। प्रतिदिन सूर्य को नमस्कार करने से व्यक्ति में बल और बुद्धि का विकास होता है। सूर्य उदय के समय सूर्य नमस्कार करना अति उत्तम होता है, क्योंकि यह समय पूर्ण रूप से शांतिमय होता है। सूर्य नमस्कार में आसनों की एक क्रमबद्ध श्रृंखला होती है, जिसे एक के बाद एक करते हुए दोहराया जाता है।

Exam Tips:

a) सूर्य नमस्कार एक आसन नहीं बल्कि कई आसनों का क्रम है।
b) सूर्य उदय के समय इसे करना सबसे उत्तम माना गया है।
c) सूर्य नमस्कार से बल और बुद्धि के विकास का उल्लेख करें।

 

Question 9: योग के रक्षात्मक एवं चिकित्सीय प्रभावों का वर्णन करें। अथवा योग के बचावात्मक व उपचारात्मक प्रभावों का संक्षेप में वर्णन करें।

Answer:

योग एक शारीरिक व्यायाम ही नहीं, बल्कि जीवन का दर्शनशास्त्र भी है। यह वह क्रिया है जो शारीरिक क्रियाओं तथा आध्यात्मिक क्रियाओं में संतुलन बनाए रखती है। वर्तमान भौतिक समाज आध्यात्मिक शून्यता के बिना रह रहा है, जहाँ योग सहायता कर सकता है। आधुनिक समय में योग के निम्नलिखित उपचार तथा रोकथाम संबंधी प्रभाव पड़ते हैं:
(1) योग पेट तथा पाचन तंत्र की अनेक बीमारियों की रोकथाम में सहायता करता है।
(2) योग क्रियाओं के द्वारा कफ, वात व पित्त का संतुलन बना रहता है।
(3) यौगिक क्रियाएँ शारीरिक अंगों को शुद्ध करती हैं तथा साधक के स्वास्थ्य में सुधार लाती हैं।
(4) योग के माध्यम से मानसिक शांति व स्व-नियंत्रण उत्पन्न होता है।
(5) योग अनेक मुद्रा-विकृतियों को ठीक करने में सहायता करता है।
(6) नियमित व निरंतर यौगिक क्रियाएँ मस्तिष्क के उच्चतर केंद्रों को उद्दीप्त करती हैं, जो विभिन्न प्रकार के विकारों की रोकथाम करते हैं।

Exam Tips:

a) रक्षात्मक प्रभाव बचाव से और चिकित्सीय प्रभाव उपचार से जुड़े होते हैं, दोनों अलग-अलग लिखें।
b) पाचन तंत्र और मुद्रा-विकृतियों में योग की भूमिका का उल्लेख करें।
c) मानसिक शांति और स्व-नियंत्रण को योग का महत्त्वपूर्ण प्रभाव मानें।
d) कफ, वात और पित्त का संतुलन योग से बने रहने का संदर्भ है।

 

Question 10: प्राणायाम करने की विधि का वर्णन कीजिए।

Answer:

प्राणायाम श्वास पर नियंत्रण करने की एक विधि है। प्राणायाम की तीन अवस्थाएँ होती हैं: (1) पूरक (श्वास को अंदर खींचना), (2) रेचक (श्वास को बाहर निकालना), (3) कुंभक (श्वास को कुछ देर अंदर रोकना)। प्राणायाम में श्वास अंदर की ओर खींचकर रोक लिया जाता है और कुछ समय रोकने के पश्चात् फिर श्वास बाहर निकाला जाता है। इस तरह श्वास को धीरे-धीरे नियंत्रित करने का समय बढ़ा लिया जाता है। अपनी बाईं नाक को बंद करके दाईं नाक द्वारा श्वास खींचें और थोड़े समय तक रोककर छोड़ें। इसके पश्चात् दाईं नाक बंद करके बाईं नाक द्वारा पूरा श्वास बाहर निकाल दें। अब फिर दाईं नाक को बंद करके बाईं नाक द्वारा श्वास खींचें और थोड़े समय तक रोककर छोड़ें। इसके पश्चात् दाईं नाक बंद करके पूरा श्वास बाहर निकाल दें। इस प्रकार इस प्रक्रिया को कई बार दोहराना चाहिए।

Exam Tips:

a) पूरक, रेचक और कुंभक का क्रम याद रखें।
b) नाक बंद करके एक-एक नथुने से श्वास लेने और छोड़ने की विधि लिखें।
c) प्रक्रिया को कई बार दोहराने का नियम उत्तर में अवश्य लिखें।

 

Question 11: प्राणायाम की महत्ता पर टिप्पणी कीजिए। अथवा प्राणायाम की आवश्यकता एवं महत्ता पर प्रकाश डालिए।

Answer:

वर्तमान समय में श्री श्री रविशंकर जी ने जीवन जीने की जो शैली सुझाई है, वह प्राणायाम पर आधारित है। आधुनिक जीवन में प्राणायाम की आवश्यकता एवं महत्त्व निम्नलिखित तथ्यों से स्पष्ट हो जाती है:
(1) प्राणायाम से शरीर का रक्तचाप व तापमान सामान्य रहता है।
(2) इससे रक्त के दबाव से नाड़ी संस्थान की शक्ति में वृद्धि होती है।
(3) इससे मानसिक तनाव व चिंता दूर होती है और आध्यात्मिक व मानसिक विकास में मदद मिलती है।
(4) इससे आँखों व चेहरे में चमक आती है और आवाज़ मधुर हो जाती है।
(5) इससे फेफड़ों का आकार बढ़ता है और श्वास की बीमारियों तथा गले, मस्तिष्क की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
(6) इससे इच्छा-शक्ति व स्मरण-शक्ति बढ़ती है।
(7) प्राणायाम करने से पेट तथा छाती की मांसपेशियाँ मज़बूत बनती हैं।

Exam Tips:

a) प्राणायाम से रक्तचाप और तापमान सामान्य रहने का लाभ पहले लिखें।
b) फेफड़ों के आकार और श्वास संबंधी बीमारियों में राहत का उल्लेख करें।
c) मानसिक तनाव दूर करने का लाभ अवश्य लिखें।

 

Question 12: योग और प्राणायाम में अंतर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

योग और प्राणायाम में निम्नलिखित अंतर हैं:
(1) योग एक व्यापक विधा है जबकि प्राणायाम योग का ही एक अंग है।
(2) योग केवल शारीरिक व्यायामों व आसनों की एक प्रणाली ही नहीं, बल्कि संपूर्ण और भरपूर जीवन जीने की कला भी है। यह शरीर और मन का मिलन है। प्राणायाम श्वास लेने व छोड़ने की विभिन्न विधियों का संग्रह है।
(3) नियमित योग करने से विभिन्न प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं तथा शरीर में रक्त प्रवाह उचित रहता है। नियमित प्राणायाम से शरीर की विभिन्न कोशिकाओं को ऊर्जा मिलती है। प्राणायाम दमा, सर्दी-जुकाम, गले के रोगों आदि को दूर करने में विशेष रूप से लाभदायक है।

Exam Tips:

a) योग को व्यापक विधा और प्राणायाम को उसका एक अंग समझें।
b) प्राणायाम का संबंध केवल श्वास से है, जबकि योग में शरीर और मन दोनों आते हैं।
c) दमा और सर्दी-जुकाम में प्राणायाम के लाभ को अलग से याद रखें।

 

Question 13: शवासन करने की विधि बताइए।

Answer:

शवासन में शव + आसन शब्दों का मेल है। शव का अर्थ है मृत शरीर और आसन का अर्थ है मुद्रा। अतः इस आसन में शरीर मृत शरीर जैसा लगता है, इसलिए इसको शवासन कहा जाता है। सबसे पहले फर्श पर पीठ के बल सीधे लेट जाएँ। हाथों को आराम की अवस्था में शरीर से कुछ दूरी पर रखें। हथेलियाँ ऊपर की ओर रखें। पैरों के बीच 1 या 2 फुट दूरी रखें। आँखें धीरे-धीरे बंद करें और लयात्मक व यौगिक श्वसन क्रिया करें। श्वसन और आत्मा पर ध्यान केंद्रित करें। इस आसन का अभ्यास प्रत्येक आसन के शुरू में एवं अंत में करना बहुत लाभदायक होता है।

Exam Tips:

a) शव का अर्थ मृत शरीर है, इसी से इसका नाम शवासन पड़ा है।
b) हथेलियाँ ऊपर की ओर और पैरों के बीच 1 से 2 फुट की दूरी रखें।
c) प्रत्येक आसन के आरंभ और अंत में शवासन करना लाभदायक है।

 

Question 14: पश्चिमोत्तानासन की विधि तथा इसके लाभ बताइए।

Answer:

विधि: सर्वप्रथम हम दोनों पैरों को आगे की ओर खींचेंगे, जबकि हम फर्श पर बैठे होंगे। तत्पश्चात् पैरों के दोनों अंगूठों को हाथों से पकड़ते हुए धीरे-धीरे श्वास छोड़ेंगे तथा मस्तक को घुटनों के साथ लगाने का प्रयास करेंगे। फिर धीरे-धीरे साँस लेते हुए और सिर को ऊपर उठाते हुए, हम पहले वाली स्थिति में लौट आएँगे।

लाभ:
(1) यह आसन जाँघों को सशक्त बनाता है।
(2) इससे रीढ़ की हड्डी में लचक आती है।
(3) इससे मोटापा घटता है।

Exam Tips:

a) पैरों के दोनों अंगूठे हाथों से पकड़कर बैठना इसकी मुख्य विधि है।
b) श्वास छोड़ते हुए मस्तक को घुटनों की ओर ले जाएँ।
c) जाँघों को सशक्त बनाना और रीढ़ में लचक लाना इसके प्रमुख लाभ हैं।

 

Question 15: अष्टांग योग में ध्यान का क्या महत्त्व है? अथवा ध्यान के हमारे लिए क्या-क्या लाभ हैं?

Answer:

ध्यान के हमारे लिए लाभ या महत्त्व निम्नलिखित हैं:
(1) ध्यान हमारे भीतर की शुद्धता के ऊपर पड़े क्रोध, ईर्ष्या, लोभ, कुंठा आदि के आवरणों को हटाकर हमें सकारात्मक बनाता है।
(2) ध्यान से हमें शांति एवं प्रसन्नता की प्राप्ति होती है।
(3) ध्यान सर्वस्व प्रेम की भावना एवं सृजन शक्ति को जगाता है।
(4) ध्यान से मन शांत एवं शुद्ध होता है।

Exam Tips:

a) ध्यान क्रोध, ईर्ष्या और लोभ जैसे आवरणों को हटाने में सहायक है।
b) ध्यान से शांति और सृजन-शक्ति जैसी सकारात्मक भावनाएँ जागती हैं।
c) मन शांत और शुद्ध होने का लाभ अंत में लिखें।

 

Question 16: खिलाड़ियों के लिए योग किस प्रकार लाभदायक है? एक खिलाड़ी की योग किस प्रकार सहायता करता है?

Answer:

खिलाड़ियों के लिए योग निम्नलिखित प्रकार से लाभदायक है:
(1) योग खिलाड़ियों को स्वस्थ एवं चुस्त रखने में सहायक होता है।
(2) योग से उनके शरीर में लचीलापन आ जाता है।
(3) योग से उनकी क्षमता एवं शक्ति में वृद्धि होती है।
(4) योग उनके मानसिक तनाव को भी कम करने में सहायक होता है।
(5) योग उनके मन की एकाग्रता को बढ़ाता है। इसके फलस्वरूप वे अपने संवेगों को नियंत्रण में रख सकते हैं।

Exam Tips:

a) खिलाड़ियों के लिए लचीलापन और एकाग्रता के लाभ विशेष रूप से लिखें।
b) संवेगों पर नियंत्रण खेल में हार-जीत के दबाव में उपयोगी होता है।
c) शक्ति और तनाव-कमी को योग के प्रमुख लाभों में गिनें।

 

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: योग क्या है? अथवा योग से क्या अभिप्राय है?

Answer:

‘योग’ शब्द की उत्पत्ति संस्कृत की मूल धातु ‘युज’ से हुई है, जिसका अर्थ है जोड़ या एक होना। जोड़ या एक होने का अर्थ है व्यक्ति की आत्मा को ब्रह्मांड या परमात्मा की चेतना या सार्वभौमिक आत्मा के साथ जोड़ना। महर्षि पतंजलि (योग के पितामह) के अनुसार ‘युज’ धातु का अर्थ है ध्यान-केंद्रण या मनःस्थिति को स्थिर करना और आत्मा का परमात्मा से ऐक्य। साधारण शब्दों में, योग व्यक्ति की आत्मा का परमात्मा से मिलन का नाम है।

Exam Tips:

a) ‘युज’ धातु का अर्थ जोड़ना या एक होना है।
b) पतंजलि के अनुसार योग का अर्थ आत्मा का परमात्मा से ऐक्य है।

 

Question 2: योग को परिभाषित कीजिए। अथवा ‘श्रीमद्भगवद् गीता’ में भगवान् श्रीकृष्ण ने योग के बारे में क्या कहा है?

Answer:

योग छिपी हुई शक्तियों का विकास करता है। यह धर्म, दर्शन, मनोविज्ञान तथा शारीरिक सभ्यता का समूह है।
1. श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान् श्रीकृष्ण ने योग के बारे में कहा है, “योगः कर्मसु कौशलम्” अर्थात् कर्म को कुशलतापूर्वक करना ही योग है।
2. महर्षि पतंजलि ने योग के संबंध में कहा, “योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः” अर्थात् चित्तवृत्तियों को रोकने का नाम योग है।

Exam Tips:

a) गीता का ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ सूत्र याद रखें।
b) पतंजलि की परिभाषा में चित्तवृत्ति निरोध का उल्लेख करें।

 

Question 3: योग का उद्देश्य क्या है?

Answer:

योग का उद्देश्य आत्मा का परमात्मा से मिलाप करवाना है। इसका मुख्य उद्देश्य शरीर को नीरोग, फुर्तीला रखना और छिपी हुई शक्तियों का विकास करके मन को जीतना है। यह शरीर, मन तथा आत्मा की आवश्यकताएँ पूर्ण करने का एक अच्छा साधन है।

Exam Tips:

a) उद्देश्य में शरीर, मन और आत्मा तीनों का उल्लेख करें।
b) आत्मा का परमात्मा से मिलाप उद्देश्य का मूल है।

 

Question 4: योग के कोई दो सिद्धांत लिखें।

Answer:

(1) योगासन एकाग्र मन से करना चाहिए, इससे अधिक लाभ होता है।
(2) योगासन का अभ्यास धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए।

Exam Tips:

a) एकाग्र मन से आसन करने से अधिक लाभ मिलता है।
b) अभ्यास धीरे-धीरे बढ़ाना सुरक्षित तरीका है।

 

Question 5: योग के प्रमुख प्रकारों का नामोल्लेख कीजिए। अथवा योग को किस प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है?

Answer:

भारतीय दर्शन शास्त्रों में 40 प्रकार के योगों का उल्लेख है। श्रीमद्भगवद्गीता में 18 प्रकार के योगों का वर्णन किया गया है। योग के इन विभिन्न प्रकारों में से प्रमुख प्रकार हैं:
(1) कर्म योग, (2) राज योग, (3) ज्ञान योग, (4) ध्यान योग, (5) सांख्य योग, (6) हठ योग, (7) कुंडलिनी योग, (8) समाधि योग, (9) नित्य योग, (10) भक्ति योग, (11) नाद योग, (12) अष्टांग योग, (13) बुद्धि योग, (14) मंत्र योग आदि।

Exam Tips:

a) कर्म, ज्ञान, भक्ति और राज योग प्रमुख प्रकारों में शामिल हैं।
b) अष्टांग योग भी योग के प्रकारों में एक है।

 

Question 6: योग को पूर्ण तंदुरुस्ती का साधन क्यों माना जाता है?

Answer:

योगाभ्यास को पूर्ण तंदुरुस्ती का साधन माना जाता है, क्योंकि इस अभ्यास द्वारा जहाँ शारीरिक शक्ति या ऊर्जा पैदा होती है, वहीं मानसिक शक्ति का भी विकास होता है। इस अभ्यास द्वारा शरीर की आंतरिक सफाई और शुद्धि की जा सकती है। व्यक्ति मानसिक तौर पर संतुष्ट, संयमी और त्यागी हो जाता है, जिस कारण वह सांसारिक उलझनों से बचा रहता है।

Exam Tips:

a) शारीरिक और मानसिक, दोनों विकास का उल्लेख करें।
b) आंतरिक शुद्धि और संयम इसके दो मुख्य कारण हैं।

 

Question 7: योग के कोई दो लाभ लिखें।

Answer:

(1) मानसिक व आत्मिक शांति व प्रसन्नता प्राप्त होना।
(2) शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य हेतु लाभदायक।

Exam Tips:

a) मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों लाभ लिखें।

 

Question 8: विद्यार्थियों के लिए योग व प्राणायाम क्यों आवश्यक हैं?

Answer:

योग चित्तवृत्तियों को रोकने का नाम है और प्राणायाम श्वास पर नियंत्रण व नियमन करने की प्रक्रिया है। विद्यार्थी जीवन में मन चंचल होता है और उन्हें ज्ञान अर्जित करने हेतु स्मरण-शक्ति की विशेष आवश्यकता होती है। योग व प्राणायाम से मन को एकाग्र करके स्मरण-शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही उनका शारीरिक और मानसिक विकास किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) विद्यार्थियों के लिए स्मरण-शक्ति बढ़ाना सबसे अहम लाभ है।
b) मन की एकाग्रता के लिए योग और प्राणायाम दोनों उपयोगी हैं.

 

Question 9: योगासन करते समय श्वास क्रिया किस प्रकार करनी चाहिए?

Answer:

योगासन करते समय श्वास नाक द्वारा लें। आसन आरंभ करते समय फेफड़ों की अंदरुनी सारी हवा बाहर निकाल दें, इससे आसन आरंभ करने में सरलता होगी। हवा बाहर निकालने के उपरांत श्वास क्रिया रोकने का अभ्यास अवश्य करना चाहिए।

Exam Tips:

a) श्वास हमेशा नाक से लेनी चाहिए।
b) हवा बाहर निकालने के बाद श्वास रोकने का अभ्यास करें।

 

Question 10: प्राणायाम से आप क्या समझते हैं?

Answer:

प्राणायाम में दो शब्द हैं: प्राण व आयाम। प्राण का अर्थ है श्वास और आयाम का अर्थ है नियंत्रण व नियमन। इस प्रकार जिसके द्वारा श्वास के नियंत्रण व नियमन का अभ्यास किया जाता है, उसे प्राणायाम कहते हैं, अर्थात् साँस को अंदर ले जाने व बाहर निकालने पर उचित नियंत्रण रखना ही प्राणायाम है।

Exam Tips:

a) ‘प्राण’ का अर्थ श्वास और ‘आयाम’ का अर्थ नियंत्रण है।

 

Question 11: ध्यानात्मक आसन से आपका क्या तात्पर्य है?

Answer:

ध्यानात्मक आसन वे आसन होते हैं जिनको करने से व्यक्ति की ध्यान करने की क्षमता विकसित होती है, अर्थात् ध्यान करने की शक्ति बढ़ती है। इस प्रकार के आसन बहुत ही सावधानीपूर्वक करने चाहिएँ। इनको शांत एवं स्वच्छ वातावरण में स्थिर होकर ही करना चाहिए।

Exam Tips:

a) ध्यानात्मक आसन ध्यान की क्षमता बढ़ाने वाले आसन हैं।
b) इन्हें शांत और स्वच्छ वातावरण में करना चाहिए।

 

Question 12: अष्टांग योग का क्या अर्थ है? अथवा अष्टांग योग से क्या भाव है?

Answer:

महर्षि पतंजलि ने ‘योग-सूत्र’ में जिन आठ अंगों का उल्लेख किया है, उन्हें ही अष्टांग योग कहा जाता है। अष्टांग योग का अर्थ है योग के आठ पथ या अंग। ये आठ पथ योग की आठ अवस्थाएँ होती हैं, जिनका पालन करते हुए व्यक्ति की आत्मा या जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हो सकता है। अष्टांग योग का अनुष्ठान करने से अशुद्धि का नाश होता है, जिससे ज्ञान का प्रकाश चमकता है और विवेक (ख्याति) की प्राप्ति होती है।

Exam Tips:

a) अष्टांग का अर्थ आठ अंग या आठ अवस्थाएँ है।
b) इसका उल्लेख महर्षि पतंजलि के ‘योग-सूत्र’ में मिलता है।

 

Question 13: आरामदायक या विश्रामात्मक आसन से आपका क्या तात्पर्य है?

Answer:

आरामदायक आसन वे आसन हैं जो शरीर को पूरी तरह आराम की स्थिति में लाकर शरीर के सभी अंगों, दिमाग और मन को शांत करते हैं। विश्रामात्मक आसन करने से शारीरिक एवं मानसिक थकावट दूर होती है और शरीर को पूर्ण विश्राम मिलता है।

Exam Tips:

a) विश्रामात्मक आसन शारीरिक और मानसिक थकान दूर करते हैं।

 

Question 14: अष्टांग योग में आसन का क्या भाव है? अथवा आसन का क्या अर्थ है?

Answer:

जिस अवस्था में शरीर ठीक से बैठ सके, वह आसन है। आसन का अर्थ है बैठना। योग की सिद्धि के लिए उचित आसन में बैठना बहुत आवश्यक है। महर्षि पतंजलि के अनुसार, “स्थिरसुखमासनम्” अर्थात् जिस रीति से हम स्थिरतापूर्वक, बिना हिले-डुले और सुख के साथ बैठ सकें, वह आसन है। ठीक मुद्रा में रहने से मन शांत रहता है। आसन करने से शरीर और दिमाग दोनों चुस्त रहते हैं।

Exam Tips:

a) पतंजलि का ‘स्थिरसुखमासनम्’ सूत्र याद रखें।
b) आसन का शाब्दिक अर्थ बैठना है।

 

Question 15: अष्टांग योग में नियम का क्या भाव है?

Answer:

अष्टांग योग में नियम से अभिप्राय व्यक्ति द्वारा समाज स्वीकृत नियमों के अनुसार ही आचरण करना है। जो व्यक्ति नियमों के विरुद्ध आचरण करता है, समाज उसे सम्मान नहीं देता। इसके विपरीत जो व्यक्ति समाज द्वारा स्वीकृत नियमों के अनुसार आचरण करता है, समाज उसको सम्मान देता है। नियम के पाँच भाग होते हैं। इन पर अमल करके व्यक्ति परमात्मा को पा लेता है।

Exam Tips:

a) नियम के पाँच भाग याद रखें: शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्राणिधान।
b) नियमों के अनुसार आचरण करने से समाज में सम्मान मिलता है।

 

Question 16: अष्टांग योग में प्रत्याहार से क्या भाव है?

Answer:

अष्टांग योग में प्रत्याहार से अभिप्राय ज्ञानेंद्रियों व मन को अपने नियंत्रण में रखने से है। साधारण शब्दों में, प्रत्याहार का अर्थ है मन व इंद्रियों को उनकी संबंधित क्रियाओं से हटाकर परमात्मा की ओर लगाना।

Exam Tips:

a) प्रत्याहार में पाँचों ज्ञानेंद्रियों पर नियंत्रण आता है।

 

Question 17: अष्टांग योग में समाधि से क्या भाव है?

Answer:

समाधि योग की वह अवस्था है जिसमें साधक को स्वयं का भाव नहीं रहता। वह पूर्ण रूप से अचेत अवस्था में होता है। इस अवस्था में वह उस लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है जहाँ आत्मा व परमात्मा का मिलन होता है।

Exam Tips:

a) समाधि अष्टांग योग का अंतिम और सर्वोत्तम अंग है।

 

Question 18: अष्टांग योग में यम से क्या भाव है?

Answer:

यम योग की वह अवस्था है जिसमें सामाजिक व नैतिक गुणों के पालन से इंद्रियों व मन को आत्मकेंद्रित किया जाता है। यह अनुशासन का वह साधन है जो प्रत्येक व्यक्ति के मन से संबंध रखता है। इसका अभ्यास करने से व्यक्ति अहिंसा, सच्चाई, चोरी न करना, पवित्रता तथा त्याग करना सीखता है।

Exam Tips:

a) यम अनुशासन और नैतिक गुणों से जुड़ा है।
b) अहिंसा और सच्चाई यम के अभ्यास से सीखी जाती है।

 

Question 19: प्राणायाम के शारीरिक मूल्य क्या हैं?

Answer:

प्राणायाम के मुख्य शारीरिक मूल्य हैं: प्राणायाम करने से शारीरिक कार्यकुशलता का विकास होता है। इससे मोटापा नियंत्रित होता है। इससे आँखों व चेहरे पर चमक आती है और शारीरिक मुद्रा (Posture) सही रहती है।

Exam Tips:

a) शारीरिक कार्यकुशलता और मुद्रा सुधार प्रमुख मूल्य हैं।
b) मोटापा नियंत्रित करना भी प्राणायाम का शारीरिक मूल्य है।
c) आँखों और चेहरे की चमक इसका एक अन्य लाभ है।

 

Question 20: आसन कितनी देर तक करने चाहिएँ?

Answer:

एक आसन की पूर्ण स्थिति दो मिनट से पाँच मिनट तक बनाकर रखनी चाहिए। आरंभ में आसन शारीरिक क्षमता के अनुसार किए जा सकते हैं। प्रत्येक आसन के पश्चात् और कुल आसन करने के पश्चात् विश्राम का अंतर अवश्य लेना चाहिए।

Exam Tips:

a) एक आसन दो से पाँच मिनट तक रखें।
b) हर आसन के बाद विश्राम का अंतर अवश्य लें।

 

Question 21: पी.टी. (P.T.) का क्या अर्थ है?

Answer:

पी.टी. (P.T.) को अंग्रेजी में ‘Physical Therapy’ या ‘Physical Training’ अर्थात् शारीरिक चिकित्सा या परीक्षण कहते हैं। शारीरिक चिकित्सा या परीक्षण संबंधित कसरतें समूह या व्यक्तिगत दोनों रूपों में की जाती हैं। इस प्रकार की कसरतों में किसी भी प्रकार के सामान या उपकरण की आवश्यकता नहीं होती।

Exam Tips:

a) पी.टी. की कसरतें समूह या व्यक्तिगत दोनों रूप में होती हैं।
b) इनमें किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं होती।

 

Question 22: किन-किन परिस्थितियों में आसन करना वर्जित है?

Answer:

निम्नलिखित परिस्थितियों में आसन करना वर्जित है:
(1) गर्भावस्था में आसन नहीं करना चाहिए।
(2) बीमारी व कमजोरी में आसन नहीं करना चाहिए।
(3) हृदय रोगियों व उच्च रक्तचाप वाले व्यक्तियों को आसन नहीं करना चाहिए।

Exam Tips:

a) गर्भावस्था में आसन वर्जित हैं।
b) बीमारी, कमजोरी और हृदय रोग में भी आसन न करें।

 

Question 23: प्राणायाम के आधार या चरण बताएँ। अथवा प्राणायाम की अवस्थाओं के नाम बताएँ।

Answer:

प्राणायाम के आधार या चरण निम्नलिखित हैं:
(1) पूरक: श्वास को अंदर खींचने की प्रक्रिया को पूरक (Inhalation) कहते हैं।
(2) रेचक: श्वास को बाहर निकालने की क्रिया को रेचक (Exhalation) कहते हैं।
(3) कुंभक: श्वास को अंदर खींचकर कुछ समय तक अंदर ही रोकने की क्रिया को कुंभक (Holding of Breath) कहते हैं।

Exam Tips:

a) पूरक, रेचक और कुंभक, तीनों के अंग्रेजी नाम भी लिखें।
b) कुंभक में श्वास अंदर रोकी जाती है।
c) रेचक में श्वास बाहर निकाली जाती है।

 

Question 24: पद्मासन के कोई दो लाभ बताएँ।

Answer:

(1) इससे मन की एकाग्रता बढ़ती है।
(2) इसे करने से घुटनों के जोड़ों का दर्द दूर होता है।

Exam Tips:

a) मन की एकाग्रता पद्मासन का मुख्य लाभ है।
b) घुटनों के जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

 

Question 25: शलभासन के कोई दो लाभ बताएँ।

Answer:

(1) शलभासन से रक्त-संचार क्रिया सही रहती है।
(2) इससे रीढ़ की हड्डी में लचक आती है।

Exam Tips:

a) रक्त-संचार सुधारना और रीढ़ में लचक लाना इसके लाभ हैं।

 

Question 26: चक्रासन के कोई दो लाभ बताएँ।

Answer:

(1) इससे पेट की चर्बी कम होती है।
(2) इससे पेट की बीमारियाँ दूर होती हैं।

Exam Tips:

a) पेट की चर्बी कम करना चक्रासन का प्रमुख लाभ है।

 

Question 27: शवासन के कोई दो लाभ बताएँ।

Answer:

(1) शवासन से रक्तचाप ठीक रहता है।
(2) इससे तनाव, निराशा व थकान दूर होती है।

Exam Tips:

a) तनाव और थकान कम करना शवासन के मुख्य लाभ हैं।

 

Question 28: ताड़ासन के कोई दो लाभ बताइए।

Answer:

(1) ताड़ासन से शरीर का मोटापा कम होता है।
(2) इससे कब्ज दूर होती है।

Exam Tips:

a) मोटापा कम करना और कब्ज दूर करना इसके लाभ हैं।

 

Question 29: सर्वांगासन के कोई दो लाभ बताइए।

Answer:

(1) सर्वांगासन से कब्ज दूर होती है।
(2) इससे भूख बढ़ती है और पाचन क्रिया ठीक रहती है।

Exam Tips:

a) भूख बढ़ाना और पाचन सुधारना इसके लाभ हैं।

 

Question 30: धनुरासन के कोई दो लाभ बताएँ।

Answer:

(1) यह कब्ज, अपच और जिगर की गड़बड़ी को दूर करने में लाभकारी होता है।
(2) इससे रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है।

Exam Tips:

a) कब्ज, अपच और जिगर की गड़बड़ी में लाभकारी है।

 

Question 31: शीर्षासन के कोई दो लाभ बताइए।

Answer:

(1) शीर्षासन से मोटापा कम होता है।
(2) इससे स्मरण-शक्ति बढ़ती है।

Exam Tips:

a) स्मरण-शक्ति बढ़ाने वाले आसनों में शीर्षासन प्रमुख है।

 

Question 32: मयूरासन के कोई दो लाभ बताएँ।

Answer:

(1) यह कब्ज एवं अपच को दूर करता है।
(2) यह आँखों के दोषों को दूर करने में उपयोगी होता है।

Exam Tips:

a) कब्ज, अपच और आँखों के दोष इसके लाभ हैं।

 

Question 33: सिद्धासन के कोई दो लाभ बताएँ।

Answer:

(1) इससे मन एकाग्र रहता है।
(2) यह मानसिक तनाव को दूर करता है।

Exam Tips:

a) मन की एकाग्रता और मानसिक तनाव में कमी इसके लाभ हैं।

 

Question 34: मत्स्यासन के कोई दो लाभ लिखें।

Answer:

(1) इससे मांसपेशियों में लचकता बढ़ती है।
(2) इससे पीठ की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं।

Exam Tips:

a) मांसपेशियों की लचक और पीठ की मजबूती इसके लाभ हैं।

 

Question 35: भुजंगासन के कोई दो लाभ लिखें।

Answer:

(1) यह रीढ़ की हड्डी में लचक बढ़ाता है।
(2) यह रक्त संचार को तेज करता है।

Exam Tips:

a) रीढ़ की लचक और रक्त संचार इसके लाभ हैं।

 

Question 36: मोटापे को कम करने के किन्हीं चार आसनों के नाम बताइए।

Answer:

(1) त्रिकोणासन,
(2) पद्मासन,
(3) भुजंगासन,
(4) पश्चिमोत्तानासन।

Exam Tips:

a) मोटापा कम करने वाले आसनों में पद्मासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन और पश्चिमोत्तानासन शामिल हैं।

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Question 1: ‘योग’ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई?

Answer:

‘योग’ शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई।

Exam Tips:

a) ‘योग’ शब्द संस्कृत की धातु ‘युज’ से बना है।

 

Question 2: महर्षि पतंजलि के अनुसार योग क्या है?

Answer:

महर्षि पतंजलि के अनुसार-“मनोवृत्ति के विरोध का नाम योग है।”

Exam Tips:

a) यह परिभाषा ‘योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः’ सूत्र पर आधारित है।

 

Question 3: भारत में योग का इतिहास कितना पुराना है?

Answer:

भारत में योग का इतिहास लगभग 3000 ईसा पूर्व पुराना है।

Exam Tips:

a) योग का इतिहास भारत के इतिहास जितना पुराना माना जाता है।

 

Question 4: प्रसिद्ध योगी पतंजलि ने योग की कितनी अवस्थाओं का वर्णन किया है?

Answer:

प्रसिद्ध योगी पतंजलि ने योग की आठ अवस्थाओं का वर्णन किया है।

Exam Tips:

a) इन आठ अवस्थाओं को अष्टांग योग कहा जाता है।

 

Question 5: किस आसन से स्मरण शक्ति बढ़ती है?

Answer:

स्मरण शक्ति या बुद्धि और याददाश्त शीर्षासन से बढ़ते हैं।

Exam Tips:

a) शीर्षासन स्मरण-शक्ति बढ़ाने वाला प्रमुख आसन माना जाता है।

 

Question 6: अष्टांग योग की रचना किसके द्वारा की गई?

Answer:

अष्टांग योग की रचना महर्षि पतंजलि द्वारा की गई।

Exam Tips:

a) अष्टांग योग का वर्णन ‘योग-सूत्र’ में मिलता है।

 

Question 7: अष्टांग योग में यम के अभ्यास द्वारा व्यक्ति क्या सीखता है?

Answer:

यम का अभ्यास व्यक्ति को अहिंसा, सच्चाई, चोरी न करना, पवित्रता और त्याग करना सिखाता है।

Exam Tips:

a) यम अनुशासन का वह अंग है जो नैतिक गुणों से जुड़ा है।

 

Question 8: अपनी इंद्रियों को नियंत्रण में रखने को क्या कहते हैं?

Answer:

अपनी इंद्रियों को नियंत्रण में रखने को प्रत्याहार कहते हैं।

Exam Tips:

a) प्रत्याहार अष्टांग योग का पाँचवाँ अंग है।

 

Question 9: श्वास पर नियंत्रण रखने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

Answer:

श्वास पर नियंत्रण रखने की प्रक्रिया को प्राणायाम कहते हैं।

Exam Tips:

a) प्राण का अर्थ श्वास और आयाम का अर्थ नियंत्रण है।

 

Question 10: “योग कर्मसु कौशलम्।” योग की यह परिभाषा किसने दी?

Answer:

योग की यह परिभाषा भगवान् श्रीकृष्ण ने दी।

Exam Tips:

a) यह परिभाषा श्रीमद्भगवद्गीता से ली गई है।

 

Question 11: “योग समाधि है।” यह कथन किसका है?

Answer:

यह कथन महर्षि वेदव्यास का है।

Exam Tips:

a) महर्षि वेदव्यास और पतंजलि के कथनों को अलग-अलग याद रखें।

 

Question 12: योग आत्मा किसे कहा जाता है?

Answer:

योग आत्मा प्राणायाम को कहा जाता है।

Exam Tips:

a) प्राणायाम को योग का आत्मा या प्रमुख अंग माना गया है।

 

Question 13: आसन कितने प्रकार के होते हैं?

Answer:

आसन तीन प्रकार के होते हैं: (1) ध्यानात्मक आसन, (2) विश्रामात्मक आसन, (3) संवर्धनात्मक आसन।

Exam Tips:

a) तीनों प्रकार के नाम क्रम से याद रखें।

 

Question 14: रेचक किसे कहते हैं?

Answer:

श्वास को बाहर निकालने की क्रिया को रेचक कहते हैं।

Exam Tips:

a) रेचक का अंग्रेजी नाम Exhalation है।

 

Question 15: पूरक किसे कहते हैं?

Answer:

श्वास को अंदर खींचने की क्रिया को पूरक कहते हैं।

Exam Tips:

a) पूरक का अंग्रेजी नाम Inhalation है।

 

Question 16: कुंभक किसे कहते हैं?

Answer:

श्वास को अंदर खींचकर कुछ समय तक अंदर ही रोकने की क्रिया को कुंभक कहते हैं।

Exam Tips:

a) कुंभक का अंग्रेजी नाम Holding of Breath है।

 

Question 17: ‘वज्रासन’ कब करना चाहिए?

Answer:

वज्रासन भोजन करने के बाद करना चाहिए।

Exam Tips:

a) भोजन के बाद कम-से-कम 5 मिनट वज्रासन करें।

 

Question 18: योग का जन्मदाता किस देश को माना जाता है?

Answer:

योग का जन्मदाता भारत को माना जाता है।

Exam Tips:

a) योग का इतिहास भारत की सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा माना जाता है।

 

Question 19: प्राणायाम में कितनी अवस्थाएँ होती हैं?

Answer:

प्राणायाम में तीन अवस्थाएँ होती हैं।

Exam Tips:

a) पूरक, रेचक और कुंभक, ये तीनों अवस्थाएँ हैं।

 

Question 20: अभ्यास करते समय श्वास किससे लेना चाहिए?

Answer:

अभ्यास करते समय श्वास नाक से लेना चाहिए।

Exam Tips:

a) आसन और प्राणायाम में श्वास हमेशा नाक से लें।

 

Question 21: मधुमेह रोग को ठीक करने वाले किन्हीं दो आसनों के नाम बताइए।

Answer:

(1) शलभासन, (2) वज्रासन।

Exam Tips:

a) शलभासन और वज्रासन मधुमेह में लाभकारी बताए गए हैं।

 

Question 22: किस आसन से बुढ़ापा दूर होता है?

Answer:

चक्रासन आसन से बुढ़ापा दूर होता है।

Exam Tips:

a) चक्रासन में शरीर को लचीला बनाने वाला आसन माना जाता है।

 

Question 23: एक आसन करने के पश्चात् दूसरा कौन-सा आसन करना चाहिए?

Answer:

एक आसन करने के पश्चात् दूसरा आसन पहले आसन के विपरीत करना चाहिए, जैसे धनुरासन के बाद पश्चिमोत्तानासन करना।

Exam Tips:

a) आसन के बाद विपरीत आसन करने से शारीरिक ढाँचा ठीक रहता है।

 

Question 24: योग किसकी प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन है?

Answer:

योग स्व-विश्वास और आंतरिक शांति की प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन है।

Exam Tips:

a) योग आत्मविश्वास और मन की शांति दोनों देता है।

 

Question 25: किन्हीं चार आसनों के नाम लिखें।

Answer:

(1) हलासन, (2) धनुरासन, (3) भुजंगासन, (4) ताड़ासन।

Exam Tips:

a) ये चारों आसन अलग-अलग अंगों को लचीला बनाते हैं।

 

Question 26: यौगिक व्यायाम करते समय किस प्रकार के कपड़े पहनने चाहिएँ?

Answer:

यौगिक व्यायाम करते समय हल्के कपड़े पहनने चाहिएँ।

Exam Tips:

a) सर्दियों में उचित कपड़े पहनें, यह अपवाद है।

 

Question 27: भुजंगासन में शरीर की स्थिति कैसी होती है?

Answer:

भुजंगासन में शरीर की स्थिति फनियर सर्प के आकार जैसी होती है।

Exam Tips:

a) भुजंगासन का नाम ‘भुजंग’ (सर्प) से बना है।

 

Question 28: कौन-सा आसन करने से मधुमेह रोग नहीं होता?

Answer:

शलभासन करने से मधुमेह रोग नहीं होता।

Exam Tips:

a) शलभासन पेट के बल किया जाने वाला आसन है।

 

Question 29: आसन करने वाली जगह कैसी होनी चाहिए?

Answer:

आसन करने वाली जगह साफ-सुथरी और हवादार होनी चाहिए।

Exam Tips:

a) स्वच्छ और हवादार स्थान पर आसन करने से लाभ अधिक मिलता है।

 

Question 30: योग के आदि गुरु कौन हैं?

Answer:

योग के आदि गुरु महर्षि पतंजलि हैं।

Exam Tips:

a) पतंजलि को योग का पितामह भी कहा जाता है।

 

Question 31: योग अभ्यास करने से शरीर में कौन-सी शक्तियाँ आती हैं?

Answer:

योग अभ्यास करने से शरीर में एकाग्रता, सहनशीलता, सहजता, संयमता, त्याग और अहिंसा जैसी शक्तियों का विकास होता है।

Exam Tips:

a) एकाग्रता और अहिंसा योग के प्रमुख गुणों में शामिल हैं।

 

Question 32: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

Answer:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है।

Exam Tips:

a) 21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन माना जाता है।

 

Question 33: पद्मासन में कैसे बैठा जाता है?

Answer:

पद्मासन में टाँगों की चौकड़ी लगाकर बैठा जाता है।

Exam Tips:

a) पद्मासन को ‘Lotus Pose’ भी कहा जाता है।

 

Question 34: ताड़ासन में शरीर की स्थिति कैसी होनी चाहिए?

Answer:

ताड़ासन में शरीर की स्थिति ताड़ के वृक्ष जैसी होनी चाहिए।

Exam Tips:

a) ताड़ासन का नाम ताड़ के वृक्ष से जुड़ा है।

 

Question 35: शीर्षासन में शरीर की स्थिति कैसी होती है?

Answer:

शीर्षासन में सिर नीचे और पैर ऊपर की ओर होते हैं।

Exam Tips:

a) शीर्षासन में सारा वजन सिर और भुजाओं पर रहता है।

 

Question 36: शवासन में शरीर की स्थिति कैसी होती है?

Answer:

शवासन में पीठ के बल सीधा लेटकर शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ा जाता है।

Exam Tips:

a) शवासन में शरीर मृत शरीर जैसा लगता है।

 

Question 37: पेट के बल किए जाने वाले आसन का नाम बताइए।

Answer:

धनुरासन पेट के बल किया जाने वाला आसन है।

Exam Tips:

a) धनुरासन में हर्निया के रोगी को यह आसन नहीं करना चाहिए।

 

Question 38: क्या योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है?

Answer:

हाँ, योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का कार्य होता है।

Exam Tips:

a) योग में शरीर, मन और आत्मा तीनों का संयोग होता है।

 

Question 39: सांसारिक चिंताओं से छुटकारा पाने के उत्तम साधन कौन-से हैं?

Answer:

सांसारिक चिंताओं से छुटकारा पाने के उत्तम साधन योग एवं ध्यान हैं।

Exam Tips:

a) योग और ध्यान मानसिक शांति के प्रमुख साधन हैं।

 

Question 40: भारतीय व्यायाम की प्राचीन विधा कौन-सी है?

Answer:

भारतीय व्यायाम की प्राचीन विधा योग आसन है।

Exam Tips:

a) योग आसन भारत की प्राचीन व्यायाम पद्धति है।

 

Question 41: योग व्यक्ति को किस प्रकार का बनाता है?

Answer:

योग व्यक्ति को शक्तिशाली, नीरोग और बुद्धिमान बनाता है।

Exam Tips:

a) शक्ति, नीरोगिता और बुद्धि, तीनों योग के प्रमुख परिणाम हैं।

 

Question 42: योग किन मानसिक व्याधियों या रोगों का इलाज है?

Answer:

योग तनाव, चिंताओं और परेशानियों का इलाज है।

Exam Tips:

a) योग मानसिक तनाव और चिंता कम करने में सहायक है।

 

Question 43: योग आसन कब नहीं करना चाहिए?

Answer:

किसी बीमारी की स्थिति में योग आसन नहीं करना चाहिए।

Exam Tips:

a) बीमार होने पर आसन न करें।

 

Question 44: कब्ज दूर करने में कौन-से आसन अधिक लाभदायक हैं?

Answer:

(1) गरुड़ासन, (2) चक्रासन, (3) ताड़ासन, (4) सर्वांगासन।

Exam Tips:

a) कब्ज दूर करने में सर्वांगासन और चक्रासन उपयोगी माने जाते हैं।

 

Question 45: शवासन कब करना चाहिए?

Answer:

प्रत्येक आसन करने के उपरांत शरीर को ढीला करने के लिए शवासन करना चाहिए।

Exam Tips:

a) हर आसन के बाद शवासन से विश्राम मिलता है।

 

Question 46: प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया गया?

Answer:

21 जून, 2015 को प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

Exam Tips:

a) पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया।

 

Question 47: पेट की बीमारियाँ दूर करने में सहायक कोई दो आसन बताएँ।

Answer:

(1) चक्रासन, (2) हलासन।

Exam Tips:

a) चक्रासन और हलासन पेट संबंधी रोगों में उपयोगी हैं।

 

Question 48: हमारे ऋषि-मुनि किन क्रियाओं द्वारा शारीरिक शिक्षा का उपयोग करते थे?

Answer:

योग क्रियाओं द्वारा।

Exam Tips:

a) योग क्रियाएँ प्राचीन भारत की शारीरिक शिक्षा का आधार थीं।

 

Question 49: 21 जून, 2019 को कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया?

Answer:

21 जून, 2019 को पाँचवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

Exam Tips:

a) पहला योग दिवस 2015 में मनाया गया था, इसलिए 2019 पाँचवाँ था।

 

Question 50: योग के विभिन्न पहलू बताएँ।

Answer:

(1) आसन, (2) प्राणायाम, (3) प्राण।

Exam Tips:

a) आसन और प्राणायाम योग के प्रमुख पहलू हैं।

 

Question 51: ‘प्राणायाम’ किस भाषा का शब्द है?

Answer:

‘प्राणायाम’ संस्कृत भाषा का शब्द है।

Exam Tips:

a) प्राण और आयाम, दोनों संस्कृत शब्द हैं।

 

Question 52: राज योग, अष्टांग योग, कर्म योग क्या हैं?

Answer:

राज योग, अष्टांग योग, कर्म योग, योग के प्रकार हैं।

Exam Tips:

a) योग के अनेक प्रकार होते हैं, जैसे कर्म, ज्ञान, भक्ति और राज योग।

 

Question 53: ‘योग-सूत्र’ पुस्तक किसने लिखी?

Answer:

‘योग-सूत्र’ पुस्तक महर्षि पतंजलि ने लिखी।

Exam Tips:

a) योग-सूत्र योग पर प्रथम पुस्तक मानी जाती है।

 

Question 54: योग किन शक्तियों का विकास करता है?

Answer:

योग व्यक्तियों में मौजूद आंतरिक शक्तियों का विकास करता है।

Exam Tips:

a) योग से आंतरिक शक्तियों का विकास होता है।

 

Question 55: योग किसका मिश्रण है?

Answer:

योग धर्म, दर्शन, मनोविज्ञान और शारीरिक सभ्यता का मिश्रण है।

Exam Tips:

a) योग के चार आधार धर्म, दर्शन, मनोविज्ञान और शारीरिक सभ्यता माने गए हैं।

 

Question 56: योग से किस पर नियंत्रण होता है?

Answer:

योग से मनो-भौतिक विकारों पर नियंत्रण होता है।

Exam Tips:

a) मनो-भौतिक विकार मन और शरीर दोनों से जुड़े होते हैं।

 

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: ‘युज’ का क्या अर्थ है?
(A) जुड़ना
(B) एक होना
(C) मिलन अथवा संयोग
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) ‘युज’ धातु में जुड़ना, एक होना और मिलन, तीनों भाव आते हैं.

 

Question 2: “मनोवृत्ति के विरोध का नाम ही योग है।” यह परिभाषा दी
(A) महर्षि पतंजलि ने
(B) महर्षि वेदव्यास ने
(C) भगवान् श्रीकृष्ण ने
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(A) महर्षि पतंजलि ने

Exam Tips:

a) यह परिभाषा पतंजलि के योग-सूत्र से जुड़ी है.

 

Question 3: प्रसिद्ध योगी पतंजलि ने योग की कितनी अवस्थाओं का वर्णन किया है?
(A) पाँच
(B) आठ
(C) सात
(D) चार

Answer:

(B) आठ

Exam Tips:

a) अष्टांग योग में आठ अंग या अवस्थाएँ हैं.

 

Question 4: योग आत्मा कहा जाता है
(A) आसन को
(B) प्राणायाम को
(C) प्राण को
(D) व्यायाम को

Answer:

(B) प्राणायाम को

Exam Tips:

a) प्राणायाम को योग का आत्मा माना जाता है.

 

Question 5: श्वास को अंदर खींचने की क्रिया को कहते हैं
(A) पूरक
(B) कुंभक
(C) रेचक
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(A) पूरक

Exam Tips:

a) पूरक में श्वास अंदर खींची जाती है.

 

Question 6: श्वास को अंदर खींचने के कुछ समय पश्चात् श्वास को अंदर ही रोकने की क्रिया को कहते हैं
(A) पूरक
(B) कुंभक
(C) रेचक
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(B) कुंभक

Exam Tips:

a) कुंभक में श्वास अंदर रोकी जाती है.

 

Question 7: श्वास को बाहर निकालने की क्रिया को कहते हैं।
(A) पूरक
(B) कुंभक
(C) रेचक
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(C) रेचक

Exam Tips:

a) रेचक का अंग्रेजी नाम Exhalation है.

 

Question 8: “योग समाधि है।” यह कथन है
(A) महर्षि वेदव्यास का
(B) महर्षि पतंजलि का
(C) भगवान् श्रीकृष्ण का
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(A) महर्षि वेदव्यास का

Exam Tips:

a) यह कथन महर्षि वेदव्यास का है.

 

Question 9: “योग आध्यात्मिक कामधेनु है।” योग की यह परिभाषा किसने दी?
(A) भगवान श्रीकृष्ण ने
(B) महर्षि पतंजलि ने
(C) महर्षि वेदव्यास ने
(D) डॉ० संपूर्णानंद ने

Answer:

(D) डॉ० संपूर्णानंद ने

Exam Tips:

a) यह परिभाषा डॉ० संपूर्णानंद की है.

 

Question 10: योग से कब्ज दूर होती है। इसका संबंध किस प्रणाली से है?
(A) रक्त संचार प्रणाली
(B) श्वास प्रणाली
(C) मांसपेशी प्रणाली
(D) पाचन प्रणाली

Answer:

(D) पाचन प्रणाली

Exam Tips:

a) कब्ज पाचन प्रणाली से जुड़ी समस्या है.

 

Question 11: “योग मस्तिष्क को शांत करने का अभ्यास है।” यह किसने कहा?
(A) महर्षि वेदव्यास ने
(B) महर्षि पतंजलि ने
(C) भगवान श्रीकृष्ण ने
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(B) महर्षि पतंजलि ने

Exam Tips:

a) यह कथन महर्षि पतंजलि से जोड़कर याद रखें.

 

Question 12: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है
(A) 22 दिसम्बर को
(B) 21 जून को
(C) 30 जनवरी को
(D) 8 नवम्बर को

Answer:

(B) 21 जून को

Exam Tips:

a) योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है.

 

Question 13: प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
(A) 21 जून, 2014 को
(B) 21 जून, 2013 को
(C) 21 जून, 2015 को
(D) 21 जून, 2016 को

Answer:

(C) 21 जून, 2015 को

Exam Tips:

a) पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया.

 

Question 14: “श्वास-प्रश्वास की स्वाभाविक गति को रोकना ही प्राणायाम है।” प्राणायाम की यह परिभाषा किसने दी?
(A) महर्षि वेदव्यास ने
(B) महर्षि पतंजलि ने
(C) भगवान श्रीकृष्ण ने
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(B) महर्षि पतंजलि ने

Exam Tips:

a) प्राणायाम की यह परिभाषा पतंजलि की है.

 

Question 15: 21 जून, 2018 में कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था?
(A) पहला
(B) दूसरा
(C) तीसरा
(D) चौथा

Answer:

(D) चौथा

Exam Tips:

a) 2015 पहला, 2016 दूसरा, 2017 तीसरा और 2018 चौथा योग दिवस था.

 

Question 16: निम्नलिखित में से अष्टांग योग का अंग है
(A) यम
(B) नियम
(C) प्राणायाम
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) यम, नियम और प्राणायाम, तीनों अष्टांग योग के अंग हैं.

 

Question 17: योग के आदि गुरु हैं
(A) महर्षि वेदव्यास
(B) महर्षि पतंजलि
(C) डॉ० संपूर्णानंद
(D) स्वामी रामदेव

Answer:

(B) महर्षि पतंजलि

Exam Tips:

a) पतंजलि को योग का आदि गुरु माना जाता है.

 

Question 18: 21 जून, 2020 में कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा?
(A) चौथा
(B) पाँचवाँ
(C) छठा
(D) सातवाँ

Answer:

(C) छठा

Exam Tips:

a) 2019 पाँचवाँ, इसलिए 2020 छठा योग दिवस था.

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 9 Physical Education Chapter 05 Yoga: Meaning, Definition and Importance

Official Haryana Board Solutions for Chapter 05 Yoga: Meaning, Definition and Importance

Explore reliable textbook solutions for Chapter 05 Yoga: Meaning, Definition and Importance tailored for Class 9 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Physical Education.

Step-by-Step Explanations for Chapter 05 Yoga: Meaning, Definition and Importance

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 9 Physical Education text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Next Steps in Your Physical Education Revision

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 9 Physical Education.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 5 योग का अर्थ, परिभाषा एवं महत्त्व for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 5 योग का अर्थ, परिभाषा एवं महत्त्व is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Physical Education are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Physical Education Haryana Board solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 5 योग का अर्थ, परिभाषा एवं महत्त्व as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Physical Education concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 5 योग का अर्थ, परिभाषा एवं महत्त्व will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 5 योग का अर्थ, परिभाषा एवं महत्त्व in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Physical Education. You can access HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 5 योग का अर्थ, परिभाषा एवं महत्त्व in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Physical Education Haryana Board solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 5 योग का अर्थ, परिभाषा एवं महत्त्व in printable PDF format for offline study on any device.