Solutions for Class 9 Physical Education: Chapter 06 Contribution of Various Competitive Games and Sports in Physical Education
Review structured textbook solutions for Class 9 Physical Education Chapter 06 Contribution of Various Competitive Games and Sports in Physical Education. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Practice Class 9 Physical Education Solutions: Chapter 06 Contribution of Various Competitive Games and Sports in Physical Education
View or download the dedicated Chapter 06 Contribution of Various Competitive Games and Sports in Physical Education solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Physical Education.
दीर्घ-उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: प्रतियोगिता क्या है? विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं की उपयोगिता पर प्रकाश डालें। अथवा शारीरिक शिक्षा व खेलकूद में प्रतियोगिताओं के महत्त्व का विस्तृत वर्णन कीजिए।
Answer:
प्रतियोगिता का अर्थ (Meaning of Competition):
जब दो या दो से अधिक खिलाड़ी या टीमें ऐसे लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास करें जिसे केवल एक खिलाड़ी या टीम ही प्राप्त कर सकती हो, तो प्रतियोगिता का जन्म होता है। एक ही वातावरण में रहने वाले जीवों के बीच स्वाभाविक रूप से प्रतियोगिता विद्यमान होती है।
प्रतियोगितात्मक खेलकूदों का महत्त्व (Importance of Competitive Games and Sports):
वर्तमान में खेलकूद दैनिक जीवन का एक महत्त्वपूर्ण अंग बनते जा रहे हैं। प्रतिस्पर्धा के इस युग में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। खेलकूद प्रतियोगिताओं के मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं:
1. आत्म-विश्वास (Self-confidence):
खेलकूद मनुष्य में आत्म-विश्वास का गुण विकसित करते हैं। यही आत्म-विश्वास उसे विपत्तियों का निडरता से सामना करने में सहायक होता है। अतः खेल प्रतियोगिताएँ खिलाड़ी के भीतर आत्म-विश्वास की भावना जगाती हैं।
2. आदर्श खेल की भावना (Spirit of Fair Play):
अच्छा खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलता है, केवल हार-जीत के लिए नहीं। वह हेरा-फेरी या फाउल खेलकर जीतना नहीं चाहता, जिससे उसमें आदर्श खेल की भावना आ जाती है।
3. संवेगों का निकास (Outlet of Emotions):
दिन, सप्ताह और महीनों के काम के बाद व्यक्ति के मन में कुछ उलझनें और संवेग रह जाते हैं, जिससे मन अशांत रहता है। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने से मन के संवेगों का निकास होता है और व्यक्ति राहत महसूस करता है।
4. मुकाबले की प्रेरणा (Inspiration of Competition):
खेल प्रतियोगिताएँ मनुष्य में मुकाबले की प्रेरणा पैदा करती हैं। प्रत्येक खिलाड़ी विरोधी खिलाड़ी से अच्छा खेलने का प्रयत्न करता है। खेलों में सीखा यह साहस बाद में जीवन में भी दूसरों से डटकर मुकाबला करने में काम आता है। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के अनुसार, "हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए और हमें कभी मुश्किलों को खुद पर हावी होने का मौका नहीं देना चाहिए।"
5. खिलाड़ी की योग्यता निखारने में सहायक (Helpful in Polishing the Talent of Players):
खेल प्रतियोगिताएँ खिलाड़ी के पूरे साल में सीखी गई खेल-कला के प्रदर्शन को निखारने में सहायक होती हैं।
6. शारीरिक विकास (Physical Growth):
खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी का शरीर मजबूत और सुडौल होता है। उसमें चुस्ती और स्फूर्ति बनी रहती है।
7. जाति-भेद की समाप्ति (Elimination of Communalism):
भिन्न-भिन्न जातियों और धर्मों के खिलाड़ी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। खेलते समय खिलाड़ी जात-पात या धर्म का अंतर भूलकर आपस में घुल-मिलकर खेलते हैं।
8. अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहन (Encouragement to International Co-operation):
अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में एक देश के खिलाड़ी दूसरे देशों के खिलाड़ियों के साथ खेलते और उनके संपर्क में आते हैं। इससे उन्हें एक-दूसरे को समझने का अवसर मिलता है और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा मिलता है।
9. समय का पाबंद (Punctuality):
खिलाड़ी को समय पर खेलने जाना पड़ता है। थोड़ी देर से पहुँचने पर वह मैच में भाग नहीं ले सकता। इस प्रकार खेल प्रतियोगिता व्यक्ति को समय का पाबंद बनाती है।
10. दृढ़-संकल्प (Determination):
खेल प्रतियोगिता से खिलाड़ी में दृढ़-संकल्प की भावना आती है। वह सही समय पर सही निर्णय लेना सीख जाता है और अपनी टीम की हार को भी जीत में बदलने का प्रयास करता है। दृढ़-संकल्पी व्यक्ति को प्रायः असफलता का सामना कम करना पड़ता है।
11. पथ-प्रदर्शन तथा नेतृत्व (Guidance and Leadership):
खेलकूद व्यक्ति में पथ-प्रदर्शन और नेतृत्व का गुण विकसित करते हैं। नेतृत्व करने वाला कप्तान जीवन में भी नेतृत्व की कला सीख जाता है।
12. आत्म-अभिव्यक्ति (Self-expression):
खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ी को आत्म-अभिव्यक्ति का अवसर मिलता है। मैदान में प्रत्येक खिलाड़ी अपने गुण, कला और कुशलता दर्शकों के सामने प्रकट करता है। खेल के मैदान ने देश को अनुशासनप्रिय, आत्म-संयमी और देश पर मर-मिटने वाले नागरिक व सैनिक दिए हैं। इसीलिए ड्यूक ऑफ वेलिंग्टन ने वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन को हराने के बाद कहा था, "वाटरलू का युद्ध तो एटन और हैरो के खेल के मैदानों में जीता गया था।"
13. खाली समय का सदुपयोग (Proper Use of Leisure Time):
एक प्रसिद्ध कहावत है कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। खेलों में भाग लेने से खिलाड़ी बुरे कामों से बचा रहता है और खाली समय का सदुपयोग भी होता है।
14. नए नियमों की जानकारी (Knowledge of New Rules):
खेल प्रतियोगिता से खिलाड़ी को नए नियमों की जानकारी मिलती है, जिससे वे अपने खेल का स्तर ऊँचा कर सकते हैं।
15. देश की प्रतिष्ठा (Prestige of the Country):
अमेरिका, जापान, फ्रांस, जर्मनी, रूस, ऑस्ट्रेलिया, चीन आदि देश केवल औद्योगिक और वैज्ञानिक प्रगति के कारण ही महान नहीं माने जाते, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी इन देशों ने बड़ा नाम कमाया है। हम अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएँ जीतकर अपने राष्ट्र की प्रतिष्ठा और बढ़ा सकते हैं।
16. मनोरंजन (Entertainment):
सारा दिन काम करते-करते व्यक्ति उकता जाता है। खेलों में भाग लेने से मनोरंजन होता है और व्यक्ति उकताहट व थकावट से छुटकारा पा लेता है।
17. आज्ञा पालन का गुण (Quality of Obedience):
खेल प्रतियोगिता से खिलाड़ी में आज्ञा पालन का गुण विकसित होता है। खेलते समय उसे अपने रेफरी, कोच या कप्तान के आदेशों का पालन करना पड़ता है, जिससे उसमें आज्ञा पालन की आदत पड़ जाती है।
Exam Tips:
a) Name the points in the order given: confidence, fair play, outlet of emotions, competition, physical growth, leadership and obedience.
b) Quote the Dr. A.P.J. Abdul Kalam line only as a short example and keep the other points separate.
c) Use the heading "Importance of Competitive Games and Sports" in the opening line.
d) Mention at least five points with a one-line explanation each in a long answer.
Question 2: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली मुख्य खेल प्रतियोगिताओं का वर्णन कीजिए। अथवा भारत में आयोजित होने वाली प्रमुख खेलकूद प्रतियोगिताओं पर एक नोट लिखें।
Answer:
प्रत्येक व्यक्ति में प्रतियोगिता की भावना होती है। यही भावना उसे उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है और सम्मान दिलाने में सहायता करती है। वर्तमान युग में खेल प्रतियोगिताओं से व्यक्ति के संवेगों की संतुष्टि होती है, उसे कार्यकुशलता प्राप्त होती है और वह दक्षता भी ग्रहण करता है। खेल प्रतियोगिताएँ मनोरंजन के साथ-साथ मनुष्य को स्वस्थ रखती हैं और बीमारी से दूर रखती हैं। प्राचीन काल में घुड़सवारी, भाला फेंकना, मल्लयुद्ध और तीरंदाजी जैसे खेल लोकप्रिय थे। समय के साथ इनका स्थान हॉकी, बैडमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट, टेनिस और वॉलीबॉल जैसे खेलों ने ले लिया है, जिनका आयोजन आज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होता है। भारत में आयोजित होने वाली प्रमुख प्रतियोगिताएँ इस प्रकार हैं:
1. रंगास्वामी कप राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता (Rangaswami Cup / National Hockey Championship):
भारतीय हॉकी एसोसिएशन ने यह राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता वर्ष 1927 में आरंभ कराई। सन् 1935 में न्यूज़ीलैंड निवासी मोरिस को और सन् 1946 में पंजाब एसोसिएशन के सचिव बख्शीश अलीशेख को शील्ड प्रदान की गई। विभाजन के कारण यह शील्ड पाकिस्तान में रह गई, क्योंकि बख्शीश अलीशेख पाकिस्तान में रहने लगे थे। विभाजन के बाद मद्रास के समाचार-पत्र 'हिंद' और 'स्पोर्ट्स एंड पास्टाइम' के मालिकों ने अपने संपादक श्री रंगास्वामी के नाम पर नया कप दिया। इसी कारण इसे 'रंगास्वामी कप' कहा जाता है। सन् 1947 से यह प्रतियोगिता इसी नाम से नॉक-आउट स्तर पर आयोजित हो रही है।
2. आगा खाँ कप (Agha Khan Cup):
सर आगा खाँ ने इस प्रतियोगिता के लिए पहली बार कप दिया था। उन्हीं के नाम पर सन् 1896 से यह प्रतियोगिता नॉक-आउट स्तर पर आयोजित हो रही है। इस कप को सबसे पहले जीतने का श्रेय मुंबई के जिमखाना को प्राप्त है। इसका आयोजन आगा खाँ टूर्नामेंट कमेटी करती है।
3. अखिल भारतीय नेहरू सीनियर हॉकी प्रतियोगिता (All India Nehru Senior Hockey Competition):
सन् 1964 में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्य-तिथि की स्मृति में नई दिल्ली में इस प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। यह नॉक-आउट-कम-लीग आधार पर करवाई जाती है। विजेता टीम को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार दिए जाते हैं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है।
4. अखिल भारतीय नेहरू जूनियर हॉकी प्रतियोगिता (All India Nehru Junior Hockey Competition):
यह हर वर्ष नई दिल्ली में आयोजित होती है, जिसमें 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी भाग लेते हैं। विभिन्न राज्यों की टीमें इसमें आती हैं। इसका फाइनल मुकाबला भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को होता है। यह प्रतियोगिता 1 नवंबर से शुरू होकर 14 नवंबर को समाप्त होती है।
5. डूरंड कप (Durand Cup):
इस कप का नाम ब्रिटिश इंडिया के विदेश सचिव सर मोर्टीमर डूरंड के नाम पर रखा गया है। यह प्रतियोगिता पहले 'शिमला टूर्नामेंट' के नाम से जानी जाती थी। सन् 1931 से इसमें सेना की टीमों के अतिरिक्त असैनिक टीमें भी भाग लेने लगीं। इसमें भाग लेने का पहला अवसर 'पटियाला टाइगर' को मिला। यह प्रतियोगिता हर वर्ष नॉक-आउट-कम-लीग स्तर पर करवाई जाती है।
6. रोवर्ज कप (Rovers Cup):
यह फुटबॉल से संबंधित प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन प्रतिवर्ष रोवर्ज कप टूर्नामेंट कमेटी की ओर से किया जाता है। इसमें देश के विभिन्न भागों से टीमें भाग लेने आती हैं।
7. सुब्रोतो मुखर्जी कप (Subroto Mukherjee Cup):
इस प्रतियोगिता को 'जूनियर डूरंड प्रतियोगिता' के नाम से भी जाना जाता है। इसका आयोजन एयर मार्शल सुब्रोतो मुखर्जी की स्मृति में किया जाता है। डूरंड कमेटी इसे सीनियर वर्ग के लिए आयोजित करती है। यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष नवंबर और दिसंबर में नई दिल्ली में होती है। इसमें किसी राज्य की एक ही स्कूल की सर्वोत्तम टीम भाग ले सकती है, और इसमें 17 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी खेलते हैं। विजयी टीम को आकर्षक ट्रॉफी दी जाती है और अच्छे खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति भी दी जाती है।
8. संतोष ट्रॉफी (Santosh Trophy):
संतोष ट्रॉफी कूच बिहार के महाराजा संतोष जी ने राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए दी थी। यह प्रतियोगिता भारतीय फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष किसी प्रांतीय सदस्य एसोसिएशन की ओर से करवाई जाती है। इसमें भारत के सभी प्रांतों की टीमें, सैनिक और रेलवे की टीमें भाग लेती हैं। यह नॉक-आउट-कम-लीग आधार पर करवाई जाती है।
9. रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy):
पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह ने क्रिकेट के महान खिलाड़ी रणजीतसिंहजी के नाम पर क्रिकेट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ट्रॉफी भेंट की। यह प्रतियोगिता हर साल क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें विभिन्न प्रांतों की टीमें भाग लेती हैं। यह लीग स्तर पर करवाई जाती है और क्षेत्रीय प्रतियोगिता की विजेता टीम आगे नॉक-आउट स्तर पर खेलती है।
10. सी.के. नायडू ट्रॉफी (C.K. Naidu Trophy):
यह ट्रॉफी भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी सी.के. नायडू के नाम पर रखी गई है। इसका आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड करता है और इसमें 23 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी भाग लेते हैं। इसे प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
Exam Tips:
a) Name each tournament with the body or founder linked to it, as the list in the answer shows.
b) Rangaswami Cup is the national hockey championship, while Agha Khan Cup is the oldest knockout hockey event named here.
c) Remember that Subroto Mukherjee Cup is named after Air Marshal Subroto Mukherjee.
d) Give at least five tournaments with the year of start or the sport each one belongs to.
Question 3: एक अच्छे खिलाड़ी में कौन-कौन-से गुण होने चाहिएँ? वर्णन करें। अथवा स्पोर्ट्समैनशिप क्या है? एक अच्छे स्पोर्ट्समैन के गुण लिखें। अथवा खेल-भावना से आपका क्या अभिप्राय है? एक अच्छे खिलाड़ी के गुणों या विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
Answer:
स्पोर्ट्समैनशिप का अर्थ (Meaning of Sportsmanship):
स्पोर्ट्समैनशिप खिलाड़ी के भीतर छिपी वह खेल-भावना है, जो खेलों को पवित्र कार्य का दर्जा देती है। इस भावना के अंतर्गत खिलाड़ी खेल से जुड़ी हर वस्तु के प्रति स्नेह और आदर रखता है। वह खिलाड़ियों को खेल देवता और खेल के मैदान को धार्मिक स्थल जैसा सम्मान देता है। एक अच्छा स्पोर्ट्समैन विरोधी टीम के खिलाड़ियों को शत्रु नहीं समझता, बल्कि उनके अच्छे खेल की प्रशंसा करता है।
स्पोर्ट्समैनशिप व्यक्ति के भीतर जागृत होने वाली भावना है। यह वंशानुगत नहीं होती, बल्कि लहर और जज़्बे की तरह मनुष्य के भीतर से उठती है। यह जन्म के साथ चलती है और व्यक्ति के बड़े होने के साथ सुदृढ़ होकर निखरती जाती है। शारीरिक शिक्षा के अध्यापक का यह प्रयास होता है कि वे इस भावना को उजागर करने में सहायता करें, क्योंकि ऐसे खिलाड़ियों का समाज में अधिक सम्मान होता है।
एक अच्छे खिलाड़ी के गुण (Qualities of a Good Sportsman):
1. सहनशीलता (Tolerance):
खेल में जीतने पर प्रसन्नता और हारने पर उदासी आती है, परंतु अच्छा खिलाड़ी जीतने पर हारी हुई टीम को उत्साहित करता है और हारने पर विजेता टीम को पूरे सम्मान के साथ बधाई देता है।
2. समानता की भावना (Spirit of Equality):
अच्छा खिलाड़ी खेल के दौरान जाति, धर्म, रंग, संस्कृति और सभ्यता के भेदभाव से दूर रहकर हर खिलाड़ी के साथ समानता का व्यवहार करता है।
3. सहयोग की भावना (Spirit of Co-operation):
सहयोग की भावना सभी खिलाड़ियों को एकजुट करती है। टीम के खिलाड़ी कप्तान के नेतृत्व में विजय के लिए संघर्ष करते हैं, और विजय का श्रेय किसी एक खिलाड़ी को नहीं, पूरी टीम को जाता है।
4. अनुशासन की भावना (Spirit of Discipline):
अच्छा खिलाड़ी नियमों के अनुसार अनुशासन में रहकर खेलता है। सच्ची स्पोर्ट्समैनशिप वही है जिसमें खेल के सभी नियमों का अच्छी तरह पालन किया जाए।
5. चेतनता (Consciousness or Awareness):
खेल के दौरान सचेत रहकर हर अवसर का लाभ उठाना स्पोर्ट्समैनशिप है। खेल में थोड़ी-सी लापरवाही जीत को हार में और सावधानी हार को जीत में बदल सकती है।
6. ईमानदारी और परिश्रम (Honest and Hard Working):
अच्छा स्पोर्ट्समैन ईमानदार और परिश्रमी होता है। वह ऊँचे खेल-स्तर के लिए कठोर परिश्रम करता है और अनुचित साधनों का प्रयोग नहीं करता, बल्कि टीम के मान और देश की शान के लिए आगे बढ़ता है।
7. हार-जीत में अंतर न समझना (No Difference between Victory and Defeat):
अच्छा खिलाड़ी नियमों का पालन करते हुए वफादारी से खेलता है। जीतने पर वह विरोधी टीम का मज़ाक नहीं उड़ाता, बल्कि उसे अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई देता है। हारने पर वह निराश होकर अपना मानसिक संतुलन नहीं खोता।
8. ज़िम्मेदारी की भावना (Spirit of Responsibility):
अच्छा खिलाड़ी अपनी ज़िम्मेदारी समझता है और उसे पूरी तरह निभाता है। उसे पता होता है कि ज़िम्मेदारी से थोड़ा भी पीछे हटने पर टीम की हार निश्चित है, इसलिए वह शुरू से अंत तक पूरी शक्ति से खेलता है।
9. मुकाबले की भावना (Spirit of Competition):
अच्छा खिलाड़ी कठिन समय में साथी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाता है और उन्हें अच्छा खेलने की प्रेरणा देता है। खेल की जीत का रहस्य मुकाबले की भावना में ही होता है। वह करो या मरो की भावना से खेलता है, परंतु बिना किसी वैर-विरोध के।
10. त्याग की भावना (Spirit of Sacrifice):
अच्छा खिलाड़ी केवल अपने लिए नहीं खेलता, बल्कि सारी टीम को जिताना उसका लक्ष्य होता है। वह निजी स्वार्थ त्यागकर टीम की विजय को अपनी विजय समझता है। ऐसे खिलाड़ी ही टीम, स्कूल, प्रांत, देश और राष्ट्र का नाम रोशन करते हैं।
11. आत्म-विश्वास की भावना (Spirit of Self-confidence):
आत्म-विश्वास के बिना खेल में जीत संभव नहीं है। आत्म-विश्वासी खिलाड़ी संतुष्ट और शांत स्वभाव का दिखाई देता है।
12. भ्रातृभाव की भावना (Spirit of Brotherhood):
स्पोर्ट्समैन जाति, रंग, धर्म, संस्कृति और सभ्यता के भेद को अपने व्यवहार में नहीं आने देता और सभी के साथ एक-जैसा व्यवहार करता है।
Exam Tips:
a) Name the qualities of a sportsman with one example from games for each.
b) Keep the answer in the order of the qualities as learned in class.
c) Sportsmanship is a spirit that grows with age and practice, not a hereditary trait.
d) Explain the difference between sportsmanship and simply winning a game in the introduction.
Question 4: टूर्नामेंट करवाने के लिए कौन-कौन-सी प्रणालियाँ अपनाई जाती हैं? वर्णन कीजिए। अथवा खेल प्रतियोगिताएँ करवाने के लिए आमतौर पर हम किन-किन प्रणालियों को अपनाते हैं?
Answer:
टूर्नामेंट करवाने के लिए निम्नलिखित प्रणालियाँ अपनाई जाती हैं:
1. नॉक-आउट प्रणाली (Knock-out System):
इस प्रणाली में टीमों की संख्या देखकर पिछले वर्ष की शीर्ष चार टीमों (विजेता, उप-विजेता और तीसरे व चौथे स्थान की टीमें) को अलग-अलग स्थान दिए जाते हैं, ताकि ये टीमें पहले चरण में एक-दूसरे से न टकराएँ। सामान्यतः पिछले वर्ष की विजेता टीम सबसे ऊपर और उप-विजेता टीम सबसे नीचे रखी जाती है, जबकि तीसरे व चौथे स्थान वाली टीमें बीच में रखी जाती हैं। शेष टीमों को पर्चियाँ डालकर जोड़ियों में बाँटा जाता है। फाइनल जीतने वाली टीम विजेता और हारने वाली टीम उप-विजेता (रनर-अप) घोषित होती है। सेमी-फाइनल में हारने वाली टीमों को तीसरा व चौथा स्थान मिलता है।
2. लीग-कम-नॉक-आउट प्रणाली (League-cum-Knock-out System):
टीमों को ग्रुपों में बाँटा जाता है और हर ग्रुप में कम से कम तीन टीमें होती हैं। ग्रुप के मैच लीग के आधार पर खेले जाते हैं। हर ग्रुप की प्रथम स्थान वाली टीम नॉक-आउट में खेलती है, ताकि पहले चार स्थान तय हो सकें। यदि ग्रुप दो हों तो प्रत्येक ग्रुप की दो विजेता टीमें अंतिम चार में पहुँचती हैं। पहले ग्रुप की विजेता टीम दूसरे ग्रुप की उप-विजेता टीम से खेलती है, और हारने वाली टीमें तीसरे व चौथे स्थान के लिए खेलती हैं। यदि चार ग्रुप (A, B, C, D) हों तो A की विजेता टीम C की विजेता टीम से और B की विजेता टीम D की विजेता टीम से खेलती है। दोनों विजेता फाइनल में आमने-सामने होती हैं।
3. नॉक-आउट-कम-लीग प्रणाली (Knock-out-cum-League System):
इस प्रणाली में नॉक-आउट के द्वारा सेमी-फाइनल तक पहुँचने वाली टीमें फिर लीग के अनुसार खेलती हैं। अंकों के आधार पर पहले चार स्थानों का निर्णय होता है।
4. लीग प्रणाली (League System):
इसमें भाग लेने वाली हर टीम दूसरी हर टीम से खेलती है। जीतने वाली टीम को 2 अंक, मैच ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को 1-1 अंक और हारने वाली टीम को शून्य अंक मिलते हैं। सबसे अधिक अंक पाने वाली टीम विजेता घोषित होती है। समान अंक होने पर विजेता का फैसला उनके प्रदर्शन के आधार पर होता है।
5. लीग-कम-लीग प्रणाली (League-cum-League System):
इस प्रणाली में टूर्नामेंट के विभिन्न पूलों (वर्गों) की विजेता टीमें आपस में एक-दूसरे के विरुद्ध लीग के आधार पर खेलती हैं।
6. दोहरी लीग प्रणाली (Double League System):
इस प्रणाली में पूल नहीं बनाए जाते। सभी टीमें आपस में दो बार खेलती हैं। जो टीम दोनों मुकाबलों में मिलाकर सबसे अधिक अंक प्राप्त करती है, उसे विजेता घोषित किया जाता है।
Exam Tips:
a) Name each system in order with the one-line rule for winning.
b) Note that the knockout system uses seeding by last year's top four teams.
c) Give the points system used in league matches: 2 for a win, 1 for a draw.
Question 5: खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ी में किन-किन गुणों का विकास होता है? व्याख्या कीजिए। अथवा “खेलकूद से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव होता है।” इस कथन का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
Answer:
खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है, क्योंकि इनसे व्यक्ति को केवल शारीरिक शक्ति ही नहीं मिलती, बल्कि उसके सम्मान में भी वृद्धि होती है। इनसे खिलाड़ियों में विभिन्न नैतिक और सामाजिक गुणों का विकास होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ी में निम्नलिखित गुण विकसित होते हैं:
1. आत्म-विश्वास (Self-confidence):
खेल खिलाड़ी में आत्म-विश्वास विकसित करते हैं। जीत से उसे लगता है कि वह कुछ भी कर सकता है।
2. आज्ञा पालन की भावना (Feeling of Obedience):
खिलाड़ी को रेफरी, कोच या कप्तान के आदेशों का पालन करना पड़ता है, जिससे उसे आज्ञा पालन की आदत पड़ जाती है।
3. उत्तरदायित्व की भावना (Feeling of Responsibility):
खिलाड़ी को ध्यान रखना पड़ता है कि उसकी लापरवाही से टीम हार सकती है। इससे उसमें उत्तरदायित्व की भावना आती है।
4. त्याग की भावना (Feeling of Sacrifice):
खेल के समय खिलाड़ी अपने हितों को त्यागकर टीम के हितों का ध्यान रखता है।
5. दृढ़-संकल्प की भावना (Feeling of Resolution):
जीतने की इच्छा खिलाड़ी में दृढ़-संकल्प उत्पन्न करती है और वह जी-तोड़ मेहनत करता है।
6. समय का पाबंद (Punctuality):
समय पर न पहुँचने वाला खिलाड़ी मैच में भाग नहीं ले सकता, इसलिए खेल उसे समय का पाबंद बनाते हैं।
7. अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की भावना (Feeling of International Co-operation):
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी दूसरे देशों के खिलाड़ियों के साथ खेलते और एक-दूसरे को समझते हैं, जिससे सहयोग की भावना उत्पन्न होती है।
8. दूसरों की सहायता की भावना (Feeling of Helping Others):
टीम के रूप में खेलने से खिलाड़ी में दूसरों की सहायता करने की भावना आती है।
9. आदर्श खेल की भावना (Spirit of Fair Play):
अच्छा खिलाड़ी खेल को खेल के लिए खेलता है, न कि केवल हार-जीत के लिए। वह हेराफेरी या फाउल से जीतना नहीं चाहता।
10. अनुशासन का गुण (Quality of Discipline):
हर खेल के नियम होते हैं और उनका पालन न करने वाले खिलाड़ी को खेल से बाहर कर दिया जाता है। इससे खिलाड़ी में अनुशासन का गुण विकसित होता है।
11. चरित्र का विकास (Development of Character):
खिलाड़ी के पास खाली समय कम होता है, इसलिए उसमें बुरी आदतें नहीं पनपतीं और उसके चरित्र का विकास होता है।
12. भावनाओं पर नियंत्रण (Control over Emotions):
खेल में मग्न खिलाड़ी जीवन की चिंताओं पर कम ध्यान देता है और खेल के माध्यम से क्रोध, चिंता और भय जैसी भावनाओं पर नियंत्रण पाना सीखता है।
13. सहनशीलता एवं धैर्य (Feeling of Tolerance and Patience):
खेलों से खिलाड़ी में सहनशीलता और धैर्य विकसित होते हैं, जो उसके जीवन को दिशा और सम्मान देते हैं।
Exam Tips:
a) List the qualities in the order given in the answer, with the reason for each.
b) Mention that discipline comes from obeying the rules of the game.
c) Relate the answer to the all-round development of the player.
d) Give at least five qualities with a short explanation for each.
Question 6: लीग टूर्नामेंट किसे कहते हैं? इस टूर्नामेंट में फिक्सचर/आरेखण देने की प्रक्रिया का उल्लेख करें। अथवा लीग टूर्नामेंट में फिक्सचर तैयार करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली विधियों का वर्णन करें।
Answer:
लीग टूर्नामेंट का अर्थ (Meaning of League Tournament):
लीग टूर्नामेंट वह टूर्नामेंट है जिसमें भाग लेने वाली प्रत्येक टीम दूसरी हर टीम के विरुद्ध खेलती है। सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाली टीम विजेता घोषित होती है। समान अंक होने पर प्रदर्शन के आधार पर विजेता तय होता है।
लीग टूर्नामेंट में फिक्सचर बनाने की विधियाँ (Drawing the Fixture in League Tournament):
इसके तीन मुख्य तरीके हैं:
1. सीढ़ीनुमा विधि (Staircase Method):
इस विधि में किसी भी टीम को बाई (bye) नहीं दी जाती। टीमों की संख्या सम हो या विषम, कोई समस्या नहीं होती। कुल मैच N(N-1)/2 होते हैं। उदाहरण के लिए 11 टीमों में कुल मैच 11 × 10 ÷ 2 = 55 होंगे।
2. चक्रीय या साइक्लिक विधि (Cyclic Method):
इस विधि में एक टीम को स्थिर रखा जाता है और बाकी टीमें एक निश्चित दिशा में आगे बढ़ती हैं। टीमों की संख्या सम हो तो कोई बाई नहीं दी जाती, और विषम हो तो हर राउंड में एक टीम को बाई दी जाती है। उदाहरण के लिए 8 टीमों में कुल मैच 8 × 7 ÷ 2 = 28 और राउंड N - 1 = 7 होते हैं।
3. सारणीबद्ध या टैबुलर विधि (Tabular Method):
इस विधि में टीमों के नाम तालिका (टेबल) की तरह सीधी और आड़ी रेखाओं वाले खानों में लिखे जाते हैं। उदाहरण के लिए 6 टीमों का फिक्सचर 5 राउंड में पूरा होता है। तालिका के ऊपर वाले कोने को उसके विपरीत निचले कोने से मिलाकर मैच तय किए जाते हैं।
Exam Tips:
a) Use the formula N(N-1)/2 to count the total matches before drawing the fixture.
b) In the cyclic method, one team stays fixed while the others rotate.
c) A league of an even number of teams needs no bye in the staircase method.
Question 7: फिक्सचर/आरेखण क्या है? नॉक-आउट टूर्नामेंट के आधार पर 19 टीमों का एक फिक्सचर तैयार करें।
Answer:
(1) फिक्सचर का अर्थ (Meaning of Fixture):
फिक्सचर एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे टॉस आदि द्वारा टीमों या खिलाड़ियों के बीच मुकाबले तय किए जाते हैं। यह टीमों को उनके मैच का समय, स्थान और तिथि बताता है।
(2) नॉक-आउट टूर्नामेंट में 19 टीमों का फिक्सचर (Fixture for 19 Teams in Knock-out Tournament):
19 टीमों से अगली दो की घात (2 की घात) वाली संख्या 32 है। अतः बाईज़ (bye) की संख्या 32 − 19 = 13 होगी।
ऊपरी अर्ध-भाग में टीमें = (19 + 1) ÷ 2 = 10 और निचले अर्ध-भाग में टीमें = (19 − 1) ÷ 2 = 9 होती हैं।
ऊपरी अर्ध-भाग में बाईज़ = (13 − 1) ÷ 2 = 6 और निचले अर्ध-भाग में बाईज़ = (13 + 1) ÷ 2 = 7 होती हैं।
इस प्रकार 13 बाईज़ लगाने पर 32 स्थान भर जाते हैं। पहले दौर में 3 मैच होंगे, दूसरे दौर में 8, तीसरे में 4, सेमी-फाइनल में 2 और फाइनल में 1 मैच होगा। कुल मैच 19 − 1 = 18 होंगे।
Exam Tips:
a) Count the byes as the difference between the next power of two and the number of teams.
b) Remember that a 19-team knockout needs 18 matches in all.
c) Split the teams into upper and lower halves before placing the byes.
d) Check that the total number of slots equals 32 after adding the byes.
लघूत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: टूर्नामेंट क्या है? इसको आयोजित करते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
Answer:
टूर्नामेंट एक प्रतिस्पर्धा है जिसमें अपेक्षाकृत बड़ी संख्या में प्रतियोगी भाग लेते हैं। यह एक निश्चित कार्यक्रम के अनुसार किसी विशेष खेल में विभिन्न टीमों के बीच कई दौरों में आयोजित की जाती है, जिसमें अंत में विजेता का निर्णय होता है।
(1) टूर्नामेंट के लिए पर्याप्त समय निर्धारित होना चाहिए।
(2) आवश्यक सामान और उपकरणों की व्यवस्था पहले से कर लेनी चाहिए।
(3) भाग लेने वाली टीमों को समय रहते सूचना दी जानी चाहिए, ताकि वे तैयारी कर सकें।
(4) अच्छे अधिकारियों और कर्मचारियों की व्यवस्था पहले से होनी चाहिए।
(5) आवश्यक समितियाँ बनाकर उनमें ज़िम्मेदारियाँ बाँट देनी चाहिए।
(6) खर्च का पूर्व अनुमान लगाना चाहिए, ताकि धन की कमी से बीच में बाधा न आए।
Exam Tips:
a) Plan the time and budget before announcing the tournament.
b) Assign committees and duties before the event begins.
c) Inform teams early so they can prepare.
Question 2: खेल मुकाबलों से क्या-क्या लाभ होते हैं? संक्षेप में वर्णन करें। अथवा खेल प्रतियोगिताओं के लाभ बताइए।
Answer:
खेल प्रतियोगिताएँ आधुनिक मनुष्य के जीवन का अटूट अंग हैं और इनसे निम्नलिखित लाभ होते हैं:
(1) आत्म-विश्वास बढ़ता है और व्यक्ति विपत्तियों का निडरता से सामना करता है।
(2) दिन भर के काम के बाद बची शारीरिक शक्ति का सही उपयोग होता है।
(3) मन के संवेगों का निकास होता है और व्यक्ति राहत महसूस करता है।
(4) मुकाबले की भावना पैदा होती है।
(5) मनोरंजन होता है और उकताहट व थकावट दूर होती है।
(6) शरीर बलवान रहता है, चुस्ती और स्फूर्ति बनी रहती है।
(7) अंतर्राष्ट्रीय भावना उत्पन्न होती है।
(8) दृढ़-संकल्प और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता आती है।
(9) खिलाड़ी नए नियमों की जानकारी पाकर खेल का स्तर ऊँचा कर सकते हैं।
(10) अनेक नैतिक और सामाजिक गुण विकसित होते हैं।
Exam Tips:
a) Mention the benefits in the order of physical, mental and social gains.
b) Link confidence to the courage needed to face difficulties.
c) Give at least four benefits clearly.
Question 3: प्रतियोगितात्मक खेलकूदों के मुख्य उद्देश्य बताएँ। अथवा खेलों के प्रमुख उद्देश्यों का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।
Answer:
प्रतियोगितात्मक खेलकूदों के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं: (1) शारीरिक विकास में सहायता करना। (2) आत्म-अभिव्यक्ति का अवसर देना। (3) नेतृत्व का गुण विकसित करना। (4) आदर्श खेल भावना का विकास करना। (5) त्याग और सहयोग की भावना का विकास करना। (6) समय के प्रति जागरूकता पैदा करना। (7) प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना। (8) देश-भक्ति की भावना का विकास करना।
Exam Tips:
a) Name the physical objective first, as it is the base of all others.
b) Keep the list to eight points with one line each.
c) Sporting spirit and cooperation go together in the list.
Question 4: रंगास्वामी कप या राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता पर संक्षिप्त नोट लिखें।
Answer:
भारतीय हॉकी एसोसिएशन ने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता वर्ष 1927 में आरंभ कराई। सन् 1935 में न्यूज़ीलैंड निवासी मोरिस को और सन् 1946 में पंजाब एसोसिएशन के सचिव बख्शीश अलीशेख को शील्ड दी गई। विभाजन के कारण यह शील्ड पाकिस्तान में रह गई। विभाजन के बाद मद्रास के समाचार-पत्र 'हिंद' और 'स्पोर्ट्स एंड पास्टाइम' के मालिकों ने अपने संपादक श्री रंगास्वामी के नाम पर नया कप दिया, इसलिए इसे 'रंगास्वामी कप' कहा जाता है। यह प्रतियोगिता नॉक-आउट स्तर पर करवाई जाती है।
Exam Tips:
a) Give the year 1927 as the start of the championship.
b) Name the founders of the new trophy as the owners of Hind and Sports and Pastime.
c) Mention that it is played at the knock-out level.
Question 5: सुब्रोतो मुखर्जी कप टूर्नामेंट पर संक्षिप्त नोट लिखें।
Answer:
डूरंड कमेटी पिछले कई वर्षों से सीनियर वर्ग के लिए फुटबॉल का टूर्नामेंट करवा रही है। इसी क्रम में स्कूली बच्चों के लिए खेल की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सुब्रोतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू किया गया है। यह प्रतिवर्ष नवंबर और दिसंबर में दिल्ली में खेला जाता है। इसमें किसी राज्य की एक ही स्कूल की सर्वोत्तम टीम भाग ले सकती है। भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 17 वर्ष तक होनी चाहिए। विजयी टीम को आकर्षक ट्रॉफी दी जाती है और अच्छे खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति (वजीफे) भी दी जाती है।
Exam Tips:
a) Name the Durand Committee as the organiser.
b) Note that only one school team per state can take part.
c) Remember the age limit of 17 years.
Question 6: खेल एक व्यक्ति में किस प्रकार नेतृत्व का गुण उत्पन्न करने में सहायक होते हैं?
Answer:
खेलों में नेतृत्व करने वाला व्यक्ति जीवन में भी नेतृत्व करने की कला सीख जाता है। अच्छा नेता देश के लिए वरदान सिद्ध होता है। खेल के मैदानों ने देश को अनुशासनप्रिय, आत्म-संयमी, ईमानदार और देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले नागरिक व सैनिक दिए हैं। इसी कारण ड्यूक ऑफ वेलिंग्टन ने वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन को हराने के बाद कहा था, "वाटरलू का युद्ध तो ईटन और हैरो के खेल के मैदानों में जीता गया था।"
Exam Tips:
a) Note that the captain learns to lead in both game and life.
b) Spell the schools as Eton and Harrow in the quotation.
c) Mention the Duke of Wellington's remark as an example.
Question 7: नॉक-आउट प्रणाली का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
Answer:
नॉक-आउट प्रणाली में पिछले वर्ष की शीर्ष चार टीमों को इस तरह रखा जाता है कि वे पहले दौर में आपस में न टकराएँ। पिछले वर्ष की विजेता टीम सबसे ऊपर और उप-विजेता सबसे नीचे रखी जाती है, जबकि तीसरे व चौथे स्थान वाली टीमें बीच में रखी जाती हैं। शेष टीमें पर्चियाँ डालकर जोड़ियों में बाँटी जाती हैं। फाइनल जीतने वाली टीम विजेता और हारने वाली टीम उप-विजेता होती है।
Exam Tips:
a) Explain the seeding of the top four teams.
b) The loser of each match is knocked out.
c) Name the winner and runner-up at the end.
Question 8: खेल प्रतियोगिताएँ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की भावना को कैसे बढ़ाती हैं?
Answer:
अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में एक देश के खिलाड़ी दूसरे देशों के खिलाड़ियों के साथ खेलते हैं और उनके संपर्क में आते हैं। इससे उन्हें एक-दूसरे को समझने का अवसर मिलता है और मित्रता बढ़ती है। इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की भावना विकसित होती है, जो विश्व में शांति स्थापित करने में सहायक है।
Exam Tips:
a) Mention that players meet and play with others from different countries.
b) Connect friendship with international peace.
Question 9: खेल मुकाबले व्यक्ति के चरित्र-विकास में कैसे सहायक होते हैं?
Answer:
खेल मुकाबले व्यक्ति के चरित्र-विकास में सहायक होते हैं। अच्छा खिलाड़ी साफ-सुथरा खेलते हुए विजय पाने का प्रयास करता है और विजय के लिए गलत तरीके नहीं अपनाता। खेलों से उसमें सहयोग, सहनशीलता, अनुशासन, बंधुत्व और आत्म-विश्वास जैसे सामाजिक व नैतिक गुण विकसित होते हैं।
Exam Tips:
a) Give the example of a player who refuses to win by unfair means.
b) List at least three moral qualities that games develop.
Question 10: राष्ट्र को खेल मुकाबलों से क्या लाभ होते हैं? अथवा किसी भी राष्ट्र के लिए खेलों का क्या महत्त्व है?
Answer:
(1) राष्ट्रीय एकता: खेलों से विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी एक-दूसरे से मिलते हैं, जिससे राष्ट्रीय भावना उत्पन्न होती है।
(2) अंतर्राष्ट्रीय भावना: दूसरे देशों में मैच खेलने से मित्रता बढ़ती है और भेदभाव मिटते हैं। इससे शांति स्थापित होती है।
(3) अच्छे नेता: खेल के मैदान में नेतृत्व के अवसर मिलते हैं, जिससे भविष्य में अच्छे नेता तैयार होते हैं।
(4) अच्छे नागरिक गुण: खेल आज्ञा-पालन, नियम-पालन, जिम्मेदारी और सहयोग जैसे गुण विकसित करते हैं। ऐसे नागरिक ही देश की बहुमूल्य संपत्ति होते हैं।
Exam Tips:
a) Name the four benefits in the order given.
b) Connect good citizenship with the rules followed in games.
c) Give the example of a national team travelling to other states to play.
Question 11: विद्यार्थी जीवन में खेलकूद का क्या महत्त्व है?
Answer:
विद्यार्थी जीवन में खेलकूद का विशेष महत्त्व है। मानसिक विकास के साथ शारीरिक विकास भी आवश्यक है, क्योंकि स्वस्थ मस्तिष्क स्वस्थ शरीर में ही निवास करता है। खेलकूद और व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखते हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास करते हैं। खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक, शैक्षिक, सामाजिक और संवेगात्मक विकास के लिए भी उतने ही महत्त्वपूर्ण हैं।
Exam Tips:
a) Mention the proverb that a healthy mind lives in a healthy body.
b) Include at least three types of development.
Question 12: एक अच्छे स्पोर्ट्समैन में कौन-कौन-से गुण होने चाहिएँ?
Answer:
एक अच्छे स्पोर्ट्समैन में निम्नलिखित गुण होने चाहिए: (1) खेल भावना। (2) सहनशीलता और धैर्य, हार-जीत को खुद पर हावी न होने देना और विरोधी का मजाक न उड़ाना। (3) अनुशासन, आत्म-विश्वास, सहयोग, समानता और त्याग की भावना। (4) ईमानदारी और परिश्रम। (5) प्रतिस्पर्धा और जिम्मेदारी की भावना। (6) भाईचारे की भावना, रंग, धर्म या रूप के आधार पर भेदभाव न करना।
Exam Tips:
a) Keep the answer to six numbered qualities.
b) Note that a good sportsman does not mock the losing side.
Question 13: खेलों से खिलाड़ी या व्यक्ति में विकसित होने वाले प्रमुख गुण बताएँ।
Answer:
खेलों से खिलाड़ी या व्यक्ति में निम्नलिखित प्रमुख गुण विकसित होते हैं: (1) आत्म-विश्वास, जो विपत्तियों का निडरता से सामना करने में सहायक होता है। (2) आदर्श खेल भावना, जिसमें खिलाड़ी हेराफेरी या फाउल से जीतना नहीं चाहता। (3) मुकाबले की भावना, जिसमें खिलाड़ी विरोधी से अच्छा खेलने का प्रयास करता है। (4) दूसरों की सहायता की भावना। (5) त्याग की भावना।
Exam Tips:
a) Give five qualities in the order of the answer.
b) Explain fair play as not winning by unfair means.
Question 14: खेलों द्वारा बच्चे कौन-से अच्छे गुण सीखते हैं?
Answer:
खेलों द्वारा बच्चे निम्नलिखित गुण सीखते हैं:
(1) बड़ों, अध्यापकों और कोचों की आज्ञा का पालन करना।
(2) नियमों का पालन करना और समय का पाबंद होना।
(3) दूसरों के साथ मिलकर चलना और सहयोगी बनना।
(4) मन में पक्का इरादा और आत्म-विश्वास पैदा करना।
Exam Tips:
a) Name the four qualities as they appear in the answer.
b) Teachers and coaches are the first examples of obedience for children.
Question 15: एथलेटिक्स में कितने प्रकार के इवेंट्स होते हैं? उल्लेख कीजिए। अथवा एथलेटिक्स में फील्ड इवेंट्स कौन-कौन-से होते हैं? अथवा एथलेटिक्स में छलाँग एवं थ्रो इवेंट्स का उल्लेख करें।
Answer:
एथलेटिक्स में मुख्य रूप से दो प्रकार के इवेंट्स होते हैं:
1. ट्रैक इवेंट्स (Track Events):
(1) छोटी दूरी की दौड़, (2) मध्यम दूरी की दौड़, (3) लंबी दूरी की दौड़, (4) बाधा दौड़ (हर्डल्स), (5) रिले दौड़।
2. फील्ड इवेंट्स (Field Events):
इसमें दो समूह होते हैं:
(1) छलाँग इवेंट्स: ऊँची छलाँग, लंबी छलाँग, ट्रिपल जंप और पोल वॉल्ट।
(2) थ्रो इवेंट्स: जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट और हैमर थ्रो।
Exam Tips:
a) Name the throws in the order javelin, discus, shot put and hammer.
b) The triple jump involves three hops before the final jump.
c) Count the track events as five in total.
Question 16: लीग टूर्नामेंट के मुख्य लाभ बताएँ।
Answer:
लीग टूर्नामेंट के मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं:
(1) यह टूर्नामेंट के योग्य विजेता को सामने लाता है।
(2) यह सभी प्रतियोगियों को रैंकिंग देता है।
(3) सभी प्रतिभागियों को लीग के अंत तक खेलना होता है, जिससे रुचि बनी रहती है।
(4) सभी टीमों को एक-दूसरे के विरुद्ध खेलने का समान अवसर मिलता है, जिससे सभी संतुष्ट रहते हैं।
(5) टीमें अधिक मैच खेल पाती हैं।
(6) अधिक मैचों से खेल को अधिक लोकप्रिय बनाया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Mention that every team plays every other team, which gives a fair ranking.
b) Give the number of matches as a benefit of the league format.
c) Name at least three benefits.
Question 17: बाई को निर्धारित करने का तरीका स्पष्ट करें।
Answer:
जब प्रतियोगिता में कुल टीमों की संख्या 2 की घात में नहीं होती, तब बाई दी जाती है। बाई देने का क्रम इस प्रकार है:
(1) पहली बाई निचले अर्ध-भाग की अंतिम टीम को दी जाती है।
(2) दूसरी बाई ऊपरी अर्ध-भाग की पहली टीम को दी जाती है।
(3) तीसरी बाई निचले अर्ध-भाग की सबसे ऊपरी टीम को दी जाती है।
(4) चौथी बाई ऊपरी अर्ध-भाग की सबसे नीचे वाली टीम को दी जाती है।
(5) शेष बाईज़ इसी क्रम से तय की जाती हैं।
Exam Tips:
a) Find the next power of two first, then count the byes.
b) Give the first bye to the last team of the lower half.
Question 18: सीढ़ीनुमा विधि का अनुसरण करते हुए लीग टूर्नामेंट के आधार पर 9 वॉलीबॉल टीमों का एक फिक्सचर बनाएँ।
Answer:
सीढ़ीनुमा विधि में 9 टीमों के बीच कुल मैच N(N − 1) ÷ 2 के सूत्र से निकलते हैं:
= 9 × (9 − 1) ÷ 2 = 9 × 8 ÷ 2 = 72 ÷ 2 = 36
इस प्रकार 9 वॉलीबॉल टीमों के बीच कुल 36 मैच होंगे, और हर टीम दूसरी हर टीम से एक बार खेलेगी।
Exam Tips:
a) Use N(N − 1) ÷ 2 to count the matches, not the number of rounds.
b) Check the answer by multiplying: 9 × 8 is 72 and half of it is 36.
c) Each of the nine teams plays eight matches in the league.
Question 19: लीग टूर्नामेंट की टैबूलर विधि के आधार पर 7 टीमों का फिक्सचर बनाएँ।
| Round | Matches | Bye |
|---|---|---|
| राउंड 1 | B × G, C × F, D × E | A |
| राउंड 2 | A × G, B × E, C × D | F |
| राउंड 3 | A × F, G × E, B × C | D |
| राउंड 4 | A × E, F × D, G × C | B |
| राउंड 5 | A × D, E × C, F × B | G |
| राउंड 6 | A × C, D × B, F × G | E |
| राउंड 7 | A × B, D × G, E × F | C |
Answer:
विषम संख्या वाली 7 टीमों के लिए तालिका में 7 + 2 = 9 खाने लिए जाते हैं और कुल 7 राउंड होते हैं। हर राउंड में एक टीम को बाई मिलती है। नीचे राउंड-वार फिक्सचर है:
Exam Tips:
a) In an odd number of teams, each round has one bye.
b) Seven rounds give 21 matches, which is 7 × 6 ÷ 2.
c) Each team sits out exactly one round.
Question 20: नॉक-आउट के आधार पर टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 11 फुटबॉल टीमों का एक फिक्सचर बनाएँ।
Answer:
टीमों की संख्या = 11
ऊपरी अर्ध-भाग की टीमें = (11 + 1) ÷ 2 = 6
निचले अर्ध-भाग की टीमें = (11 − 1) ÷ 2 = 5
अगली 2 की घात 16 है, इसलिए कुल बाईज़ = 16 − 11 = 5
ऊपरी अर्ध-भाग में बाईज़ = (5 − 1) ÷ 2 = 2
निचले अर्ध-भाग में बाईज़ = (5 + 1) ÷ 2 = 3
इस प्रकार ऊपरी आधे में 6 + 2 = 8 और निचले आधे में 5 + 3 = 8 स्थान होंगे। कुल 10 मैच होंगे।
Exam Tips:
a) Find the next power of two, here 16, and count the byes.
b) Upper half has six teams and lower half has five teams.
c) A knockout of 11 teams has 10 matches in all.
Question 21: नॉक-आउट टूर्नामेंट के आधार पर 13 टीमों का आरेखण/फिक्सचर बनाएँ।
Answer:
13 टीमों के लिए नॉक-आउट फिक्सचर इस प्रकार होगा:
कुल मैचों की संख्या = कुल टीमों की संख्या − 1 = 13 − 1 = 12
अगली 2 की घात 16 है, इसलिए कुल राउंड = 4 (16 → 8 → 4 → 2 → 1, अर्थात् चार चरण)
कुल बाईज़ = 16 − 13 = 3
ऊपरी अर्ध-भाग में टीमें = (13 + 1) ÷ 2 = 7 और निचले अर्ध-भाग में टीमें = (13 − 1) ÷ 2 = 6
ऊपरी अर्ध-भाग में बाईज़ = (3 − 1) ÷ 2 = 1
निचले अर्ध-भाग में बाईज़ = (3 + 1) ÷ 2 = 2
Exam Tips:
a) Count 12 matches for 13 teams, since every match eliminates one team.
b) Place the three byes as described in the answer.
c) Use the next power of two, 16, to decide the number of rounds.
अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: खेल-भावना (Sportsmanship) से आपका क्या अभिप्राय है?
Answer:
खेल प्रतियोगिताओं में हर खिलाड़ी और टीम जीतने के लिए खेलती है, परंतु जीत केवल एक खिलाड़ी या टीम की होती है। जो खिलाड़ी या टीम प्रतिद्वंद्वी के प्रति वैर-विरोध न रखकर सद्भावना से खेलती है, उसके ऐसे आचरण को खेल-भावना कहते हैं। इसमें स्पोर्ट्समैन खेल के नियमों का आदर करता है और खेलों के विकास के लिए सहयोग देने को तैयार रहता है।
Exam Tips:
a) Define the spirit as good conduct toward opponents, win or lose.
b) Mention respect for the rules as a part of the spirit.
Question 2: दोहरी लीग-प्रणाली से आपका क्या तात्पर्य है?
Answer:
यह ऐसी प्रणाली है जिसमें पूल नहीं बनाए जाते। प्रत्येक टीम दूसरी हर टीम से दो-दो बार खेलती है। जो टीम सबसे अधिक अंक प्राप्त करती है, उसे विजेता घोषित किया जाता है।
Exam Tips:
a) Remember that every team plays every other team twice.
b) Name the team with the most points as the winner.
Question 3: खेलों द्वारा मनोभावों पर काबू पाने का ढंग कैसे आता है? अथवा खिलाड़ी खेलों में अपने संवेगों को कैसे नियंत्रित करता है?
Answer:
खेल में मग्न होकर खिलाड़ी जिंदगी की चिंताएँ भूल जाता है और उसे मानसिक बल मिलता है। खेलते समय उसे कई मानसिक उतार-चढ़ाव झेलने पड़ते हैं। सफलता-असफलता के समय भी वह मानसिक संतुलन बनाए रखता है और समस्याओं का उचित हल खोज लेता है। इस प्रकार खेल उसे मनोभावों और संवेगों पर काबू पाने की शिक्षा देते हैं।
Exam Tips:
a) Mention that losing and winning both test emotional balance.
b) Explain that the player learns to find solutions calmly.
Question 4: एथलेटिक्स क्या है?
Answer:
एथलेटिक्स (Athletics) शब्द ग्रीक भाषा से लिया गया है। यह ऐसी खेलों का समूह है जिनमें दौड़ने (Running), कूदने (Jumping) और फेंकने (Throwing) से संबंधित इवेंट्स होते हैं।
Exam Tips:
a) Mention the Greek origin of the word.
b) Name running, jumping and throwing as its three main groups.
Question 5: फर्राटा दौड़ें (Sprint Races) किसे कहते हैं? उदाहरण दें।
Answer:
फर्राटा दौड़ें वे दौड़ें हैं जो धावक अत्यधिक तेज़ गति से दौड़ता है। उदाहरण के लिए 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ें।
Exam Tips:
a) Give the distances 100 m and 200 m as examples.
b) Sprint races are short, fast runs.
Question 6: खेलों में किन मुख्य भावनाओं का होना अति आवश्यक है? अथवा खिलाड़ी में किन दो भावनाओं का होना आवश्यक होता है?
Answer:
(1) अनुशासन की भावना,
(2) सहनशीलता व धैर्यता की भावना,
(3) आत्म-विश्वास की भावना।
Exam Tips:
a) Name discipline, tolerance and self-confidence as the main feelings.
Question 7: बड़ी खेल (Major Games) किसे कहते हैं? उदाहरण दें।
Answer:
बड़ी खेलें वे होती हैं जो तय नियमों के अनुसार खेली जाती हैं और जिनके नियम समय और स्थान के अनुसार नहीं बदलते। इनका राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व होता है। उदाहरण: फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और लॉन टेनिस।
Exam Tips:
a) Mention that the rules do not change with time or place.
b) Give at least three examples.
Question 8: छोटी खेल (Minor Games) किसे कहते हैं? उदाहरण दें।
Answer:
छोटी खेलें मनोरंजन के लिए खेली जाती हैं और इनके नियम समय तथा स्थान के अनुसार बदले जा सकते हैं। उदाहरण: कोकला छपाकी, रूमाल उठाना, लुडो, कैरम बोर्ड, गुल्ली-डंडा और मथौला घोड़ा।
Exam Tips:
a) Note that these games are played mainly for fun.
b) Give examples such as Ludo and Carrom.
Question 9: खेलकूद आत्म-अभिव्यक्ति में कैसे सहायक होते हैं?
Answer:
खेलकूद में खिलाड़ी को आत्म-अभिव्यक्ति का अवसर मिलता है। खेल के मैदान में प्रत्येक खिलाड़ी अपने गुण, कला और कुशलता दर्शकों के सामने प्रदर्शित करता है।
Exam Tips:
a) Mention that the field lets a player show his skill to spectators.
b) Link self-expression to the chance to perform.
Question 10: लीग-प्रणाली के बारे में आप क्या जानते हैं?
Answer:
लीग-प्रणाली में हर टीम एक-दूसरे के विरुद्ध खेलती है। जीतने पर दो अंक, बराबर रहने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक और हारने पर शून्य अंक मिलता है। सबसे अधिक अंक पाने वाली टीम विजेता होती है। समान अंक होने पर प्रदर्शन के आधार पर फैसला होता है।
Exam Tips:
a) Remember the points: 2 for a win, 1 for a draw, 0 for a loss.
b) Mention the tie-breaker of performance.
Question 11: शीत ऋतु खेल कब करवाए जाते हैं? इनमें कौन-कौन-सी खेलें होती हैं?
Answer:
शीत ऋतु खेल दिसंबर या जनवरी में करवाए जाते हैं। इनमें हॉकी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, जिम्नास्टिक और एथलेटिक्स जैसे खेल होते हैं।
Exam Tips:
a) Name the months as December or January.
b) Mention gymnastics as a winter game.
Question 12: पतझड़ ऋतु खेल कब करवाए जाते हैं? इनमें कौन-कौन-सी खेलें होती हैं?
Answer:
पतझड़ ऋतु खेल सितंबर या अक्तूबर में करवाए जाते हैं। इनमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल-टेनिस, कबड्डी, खो-खो और तैराकी जैसे खेल होते हैं।
Exam Tips:
a) Name the months as September or October.
b) Swimming is included among the autumn games.
Question 13: प्रतियोगिता से क्या तात्पर्य है?
Answer:
जब दो या दो से अधिक खिलाड़ी या टीमें ऐसे लक्ष्य को पाने का प्रयास करें जिसे केवल एक ही खिलाड़ी या टीम प्राप्त कर सकती है, तो प्रतियोगिता होती है। एक ही वातावरण में रहने वाले जीवों के बीच यह स्वाभाविक रूप से मौजूद रहती है।
Exam Tips:
a) Explain competition as a contest for one goal.
b) Mention that it is found naturally among living things.
Question 14: रिले दौड़ें क्या हैं? ये कितने प्रकार की होती हैं?
Answer:
रिले दौड़ में एक टीम के चार खिलाड़ी भाग लेते हैं और हर खिलाड़ी बैटन लेकर अपनी दूरी दौड़ता है। ये मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं: (1) 4 × 100 मीटर और (2) 4 × 400 मीटर।
Exam Tips:
a) Name the two types as 4 × 100 m and 4 × 400 m.
b) Each runner covers the leg distance, not the whole race.
Question 15: ट्रैक इवेंट्स कौन-कौन-से होते हैं? अथवा दौड़ें कितने प्रकार की होती हैं?
Answer:
ट्रैक इवेंट्स या दौड़ें निम्नलिखित हैं: (1) छोटी दूरी की दौड़, (2) मध्यम दूरी की दौड़, (3) लंबी दूरी की दौड़, (4) बाधा दौड़ (हर्डल्स), (5) रिले दौड़।
Exam Tips:
a) Name the five track events in order.
b) Hurdles are the barrier race among them.
Question 16: एक अच्छा स्पोर्ट्समैन कैसा होता है?
Answer:
एक अच्छा स्पोर्ट्समैन मेल-जोल और मित्रता वाला होता है। वह जीत के समय घमंड नहीं दिखाता और जीत का श्रेय टीम के साझा प्रयास को देता है। उसमें साझेदारी की भावना होती है और वह कोच, खेल अधिकारियों, बड़ों और साथियों का आदर करता है।
Exam Tips:
a) Mention that he credits the team for a win.
b) Respect for coaches and officials is a key trait.
Question 17: खेलकूद किसे कहते हैं? अथवा खेल से आप क्या समझते हैं?
Answer:
खेल आधुनिक जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग हैं। जब मनुष्य अपनी दैनिक क्रियाओं से ऊब जाता है तो वह नई क्रियाएँ करता है, जिनसे उसे प्रसन्नता मिलती है। इन्हीं क्रियाओं को खेलकूद कहते हैं। क्रो एवं क्रो के अनुसार, "खेल वह क्रिया है जिसमें व्यक्ति स्वतंत्र होकर वह करता है जो वह करना चाहता है।"
Exam Tips:
a) Give the Crow and Crow definition as a quotation.
b) Mention that play is done freely and for joy.
Question 18: खेल प्रतियोगिता से खिलाड़ी में अनुशासन का गुण कैसे विकसित होता है?
Answer:
खेल प्रतियोगिता हमेशा नियमों में बंधी होती है और हर प्रतियोगी को उनका पालन करना होता है। नियम तोड़ने वाले खिलाड़ी के प्रतियोगिता से बाहर होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए खिलाड़ी नियमों का पालन करना सीख जाता है, जिससे उसमें अनुशासन का गुण आता है।
Exam Tips:
a) Mention that rules are the base of a contest.
b) Link the risk of disqualification to self-discipline.
Question 19: खेल प्रतियोगिता से राष्ट्रीय एकता का विकास कैसे होता है? अथवा खेल प्रतियोगिताएँ राष्ट्र की प्रगति में कैसे सहायक होती हैं?
Answer:
एक राज्य की टीमें दूसरे राज्यों में मैच खेलने जाती हैं, जिससे विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी आपस में मिलते हैं। उनमें मित्रता और सहयोग की भावना बढ़ती है, जिससे राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास होता है।
Exam Tips:
a) Mention inter-state matches as the way of contact.
b) Friendship and cooperation lead to national unity.
Question 20: बाधा (हर्डल) दौड़ क्या है? उदाहरण दें।
Answer:
वह दौड़ जिसमें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रुकावटें होती हैं, उसे बाधा या हर्डल दौड़ कहते हैं। उदाहरण: 100 मीटर और 200 मीटर की हर्डल दौड़।
Exam Tips:
a) Define the hurdle race by the barriers on the track.
b) Give 100 m and 200 m hurdles as examples.
Question 21: क्या खेल का मैदान अच्छी नागरिकता की प्रयोगशाला है?
Answer:
हाँ, खेल का मैदान अच्छी नागरिकता की प्रयोगशाला है। यहाँ खिलाड़ी में आज्ञा पालन, समय का सदुपयोग, नियमों का पालन, अनुशासन और जिम्मेदारी जैसे गुण विकसित होते हैं, और वह अधिकारों व कर्तव्यों को समझना सीखता है।
Exam Tips:
a) Name obedience, discipline and responsibility as the civic qualities.
b) The field teaches rights together with duties.
Question 22: पेंटाथलोन से आपका क्या अभिप्राय है? उदाहरण दें। अथवा पेंटाथलोन में कौन-कौन-से इवेंट्स होते हैं?
Answer:
ऐसे खेल जिनमें पाँच इवेंट्स हों, उन्हें पेंटाथलोन कहते हैं। इसमें लंबी छलाँग, जैवलिन थ्रो, 200 मीटर की दौड़, डिस्कस थ्रो और 800/1500 मीटर की दौड़ शामिल हैं।
Exam Tips:
a) Count the five events in the answer.
b) Pentathlon is a combined event with five parts.
Question 23: हेप्टेथलोन (Heptathlon) में कौन-कौन-से इवेंट्स होते हैं?
Answer:
हेप्टेथलोन में सात इवेंट्स होते हैं: (1) 100 मीटर हर्डल, (2) लंबी कूद, (3) शॉट पुट, (4) ऊँची कूद, (5) 200 मीटर दौड़, (6) जैवलिन थ्रो और (7) 800 मीटर दौड़।
Exam Tips:
a) Count the seven events in order.
b) Hurdles come first in the list.
Question 24: डिकैथलोन (Decathlon) में कौन-कौन-से इवेंट्स होते हैं? अथवा डिकैथलोन में कितने इवेंट्स होते हैं?
Answer:
डिकैथलोन में दस इवेंट्स होते हैं, जो दो दिनों में खेले जाते हैं। पहले दिन: 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंकना (शॉट पुट), ऊँची कूद और 400 मीटर दौड़। दूसरे दिन: 110 मीटर हर्डल, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, जैवलिन थ्रो और 1500 मीटर दौड़।
Exam Tips:
a) Remember that the decathlon is held over two days.
b) Count five events on each day.
Question 25: संतोष ट्रॉफी के बारे में आप क्या जानते हैं?
Answer:
संतोष ट्रॉफी कूच बिहार के महाराजा संतोष जी ने राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए दी थी। यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष किसी प्रांतीय सदस्य एसोसिएशन की ओर से करवाई जाती है। इसमें सभी प्रांतों, सेना और रेलवे की टीमें भाग लेती हैं और यह नॉक-आउट-कम-लीग आधार पर होती है।
Exam Tips:
a) Name the donor as the Maharaja of Cooch Behar.
b) The event is open to state teams, the army and railways.
Question 26: फिक्सचर/आरेखण (Fixture) को परिभाषित करें।
Answer:
फिक्सचर या आरेखण एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे टॉस आदि द्वारा टीमों या खिलाड़ियों के बीच मुकाबले तय होते हैं। यह टीमों को मैच का समय, स्थान और तिथि बताता है।
Exam Tips:
a) Mention the toss as the way the match order is set.
b) The fixture gives the time, place and date.
Question 27: सीडिंग किसे कहते हैं?
Answer:
सीडिंग या क्रम देना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें अच्छी टीमों को फिक्सचर में इस प्रकार रखा जाता है कि मजबूत टीमें टूर्नामेंट की शुरुआत में आपस में न खेलें।
Exam Tips:
a) Seeding protects strong teams from meeting early.
b) Seeding is done before the draw.
Question 28: बाई (Bye) क्या है?
Answer:
बाई वह छूट है जो एक टीम को पहले दौर में मैच खेले बिना आगे बढ़ने की सुविधा देती है।
Exam Tips:
a) A bye means the team does not play in that round.
b) It is used when teams are not a power of two.
Question 29: बाईज़ (Byes) देने का सूत्र लिखें।
Answer:
बाईज़ की संख्या अगली उच्च 2 की घात में से टीमों की संख्या घटाकर निकाली जाती है: बाईज़ = 2 की अगली घात − टीमों की संख्या। उदाहरण के लिए 12 टीमों के लिए अगली घात 16 है, इसलिए बाईज़ = 16 − 12 = 4।
Exam Tips:
a) Use 16 as the next power of two for 12 teams.
b) The formula gives 4 byes for 12 teams.
Question 30: टूर्नामेंट से आपका क्या अभिप्राय है?
Answer:
टूर्नामेंट एक प्रतिस्पर्धा है जिसमें अपेक्षाकृत बड़ी संख्या में प्रतियोगी भाग लेते हैं। यह विभिन्न टीमों के बीच कई दौरों में होने वाली बड़ी प्रतियोगिता है।
Exam Tips:
a) Mention that many teams take part in several rounds.
b) A tournament is a series of contests.
Question 31: विभिन्न प्रकार के टूर्नामेंट्स के नाम लिखें।
Answer:
(1) नॉक-आउट या एलिमिनेशन टूर्नामेंट, (2) लीग या राउंड रॉबिन टूर्नामेंट, (3) मिश्रित या संयोजन टूर्नामेंट और (4) चुनौती या चैलेंज टूर्नामेंट।
Exam Tips:
a) Name the four types in order.
b) Knock-out and league are the two most common types.
Question 32: नॉक-आउट टूर्नामेंट के कोई दो लाभ बताएँ।
Answer:
(1) यह टूर्नामेंट कम खर्चीला होता है, क्योंकि पराजित टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है। (2) यह खेलों का स्तर बढ़ाने में सहायक होता है, क्योंकि हर टीम हार से बचने के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का प्रयास करती है।
Exam Tips:
a) Mention the lower cost as the first advantage.
b) Link the higher standard of play to the fear of defeat.
Question 33: नॉक-आउट टूर्नामेंट के कोई दो दोष बताएँ।
Answer:
(1) अच्छी टीमों के पहले या दूसरे राउंड में बाहर हो जाने के अधिक अवसर होते हैं, इसलिए अच्छी टीमें अंतिम राउंड तक नहीं पहुँच पातीं।
(2) अंतिम राउंड में कमज़ोर टीमों के पहुँचने की संभावना रहती है।
Exam Tips:
a) Explain that one early loss removes a strong team.
b) Mention the chance of a weak team reaching the final.
Question 34: लीग टूर्नामेंट के कोई दो दोष बताएँ।
Answer:
(1) इसमें बहुत अधिक पैसा, समय और सुविधाएँ लगती हैं।
(2) उत्कृष्ट या प्रसिद्ध शीर्ष टीमों के लिए वरीयता (प्राथमिकता) का कोई प्रावधान नहीं होता।
Exam Tips:
a) Mention the time and money as the first fault.
b) Compare with the knockout where seeding gives priority.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 1: रोवर्ज कप किस खेल से संबंधित है?
Answer:
रोवर्ज कप फुटबॉल से संबंधित है।
Exam Tips:
a) Rovers Cup is a football tournament.
Question 2: रणजी ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है?
Answer:
रणजी ट्रॉफी क्रिकेट से संबंधित है।
Exam Tips:
a) Ranji Trophy is the national cricket tournament.
Question 3: संतोष ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है?
Answer:
संतोष ट्रॉफी फुटबॉल से संबंधित है।
Exam Tips:
a) Santosh Trophy is a football competition.
Question 4: सी.के. नायडू ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है?
Answer:
सी.के. नायडू ट्रॉफी क्रिकेट से संबंधित है।
Exam Tips:
a) C.K. Nayudu Trophy is a cricket competition.
Question 5: खेलों से किन राष्ट्रीय गुणों को बढ़ावा मिलता है?
Answer:
खेलों से राष्ट्रीय एकता, अच्छी नागरिकता, देशभक्ति और अंतर्राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा मिलता है।
Exam Tips:
a) Mention national unity and good citizenship.
Question 6: वह दौड़, जिसमें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रुकावटें होती हैं, उसे कौन-सी दौड़ कहते हैं?
Answer:
वह दौड़, जिसमें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रुकावटें होती हैं, उसे हर्डल रेस या बाधा दौड़ कहते हैं।
Exam Tips:
a) Hurdle race is the name for a race with barriers.
Question 7: ओलंपिक खेल कितने वर्ष के अंतराल पर होते हैं?
Answer:
ओलंपिक खेल चार वर्ष के अंतराल पर होते हैं।
Exam Tips:
a) The Olympic Games are held every four years.
Question 8: एशियाई खेल कितने वर्ष के अंतराल पर होते हैं?
Answer:
एशियाई खेल चार वर्ष के अंतराल पर होते हैं।
Exam Tips:
a) The Asian Games are held every four years.
Question 9: स्टैंडर्ड ट्रैक कितने मीटर लंबा होता है?
Answer:
स्टैंडर्ड ट्रैक 400 मीटर लंबा होता है।
Exam Tips:
a) A standard athletics track is 400 m in one lap.
Question 10: हेप्टेथलोन में कितने इवेंट्स होते हैं?
Answer:
हेप्टेथलोन में 7 इवेंट्स होते हैं।
Exam Tips:
a) Heptathlon has seven events.
Question 11: खेलकूद में जातीय भेदभाव कैसे समाप्त होते हैं?
Answer:
जब सभी खिलाड़ी मिलकर जीतने के लिए खेलते हैं, तो जातीय भेदभाव समाप्त हो जाता है।
Exam Tips:
a) Players who play as one team leave caste differences behind.
Question 12: चार ऐसे खेलों के नाम लिखें जो टीम बनाकर खेले जाते हैं।
Answer:
(1) हॉकी,
(2) क्रिकेट,
(3) फुटबॉल,
(4) वॉलीबॉल।
Exam Tips:
a) Team games are played by a set number of players on each side.
Question 13: छोटी दौड़ों के कोई दो उदाहरण लिखें।
Answer:
(1) 100 मीटर की दौड़,
(2) 200 मीटर की दौड़।
Exam Tips:
a) 100 m and 200 m are short-distance sprints.
Question 14: बाधा दौड़ों के कोई दो उदाहरण लिखें।
Answer:
(1) 100 मीटर हर्डल दौड़,
(2) 200 मीटर हर्डल दौड़।
Exam Tips:
a) Hurdle races are run over 100 m and 200 m among others.
Question 15: रिले दौड़ में एक टीम में कितने खिलाड़ी एक साथ भाग लेते हैं?
Answer:
रिले दौड़ में एक टीम में चार खिलाड़ी एक साथ भाग लेते हैं।
Exam Tips:
a) A relay team has four runners.
Question 16: दस इवेंट्स वाली खेल क्या कहलाती है?
Answer:
दस इवेंट्स वाली खेल डिकैथलोन कहलाती है।
Exam Tips:
a) Decathlon is a ten-event athletic contest.
Question 17: शीत ऋतु खेल किन महीनों में करवाए जाते हैं?
Answer:
शीत ऋतु खेल दिसंबर या जनवरी में करवाए जाते हैं।
Exam Tips:
a) Winter games are held in December or January.
Question 18: पतझड़ ऋतु खेल किन महीनों में करवाए जाते हैं?
Answer:
पतझड़ ऋतु खेल सितंबर या अक्तूबर में करवाए जाते हैं।
Exam Tips:
a) Autumn games are held in September or October.
Question 19: किन्हीं दो कूद इवेंट्स के नाम बताएँ।
Answer:
(1) लंबी कूद,
(2) ऊँची कूद।
Exam Tips:
a) Long jump and high jump are two jump events.
Question 20: राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता कब आरंभ हुई?
Answer:
राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता सन् 1927 में आरंभ हुई।
Exam Tips:
a) The national hockey championship began in 1927.
Question 21: राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता 'रंगास्वामी कप' के नाम से कब से आयोजित की जा रही है?
Answer:
राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता 'रंगास्वामी कप' के नाम से सन् 1947 से आयोजित की जा रही है।
Exam Tips:
a) The Rangaswami Cup name was given in 1947.
Question 22: भारत का राष्ट्रीय खेल कौन-सा है?
Answer:
भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है।
Exam Tips:
a) Hockey is widely called the national game of India.
Question 23: 'रंगास्वामी कप' प्रतियोगिता किस स्तर पर करवाई जाती है?
Answer:
'रंगास्वामी कप' प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर करवाई जाती है।
Exam Tips:
a) The Rangaswami Cup is held at the national level.
Question 24: सुब्रोतो मुखर्जी कप किस खेल से संबंधित है?
Answer:
सुब्रोतो मुखर्जी कप फुटबॉल से संबंधित है।
Exam Tips:
a) Subroto Mukherjee Cup is a football tournament.
Question 25: बड़ी खेलों के कोई दो उदाहरण दें।
Answer:
(1) क्रिकेट,
(2) हॉकी।
Exam Tips:
a) Cricket and hockey are major games.
Question 26: छोटी खेलों के कोई दो उदाहरण दें।
Answer:
(1) कैरम बोर्ड,
(2) गुल्ली-डंडा।
Exam Tips:
a) Carrom and gulli-danda are minor games.
Question 27: सीडिंग की कितनी किस्में होती हैं?
Answer:
सीडिंग की दो किस्में होती हैं: (1) सामान्य सीडिंग, (2) विशेष सीडिंग।
Exam Tips:
a) Seeding is of two kinds, general and special.
Question 28: क्या सीडिंग वाली टीम पहले राउंड में मैच खेलती है?
Answer:
नहीं, सीडिंग वाली टीम प्रायः पहले राउंड में मैच नहीं खेलती।
Exam Tips:
a) A seeded team often gets a bye in the first round.
Question 29: नॉक-आउट टूर्नामेंट कितने प्रकार के होते हैं?
Answer:
नॉक-आउट टूर्नामेंट मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं: (1) सिंगल नॉक-आउट, (2) डबल नॉक-आउट, (3) नॉक-आउट-कम-लीग और (4) लीग-कम-नॉक-आउट।
Exam Tips:
a) The four kinds are named by the way the knock-out is combined with league play.
Question 30: लीग टूर्नामेंट कितने प्रकार के होते हैं?
Answer:
लीग टूर्नामेंट दो प्रकार के होते हैं: (1) सिंगल लीग टूर्नामेंट और (2) डबल लीग टूर्नामेंट।
Exam Tips:
a) League tournaments are single or double league.
बहुविकल्पीय प्रश्न
Question 1: वह दौड़ जिसमें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रुकावटें होती हैं, कहलाती है
(A) रिले दौड़
(B) मध्यम दूरी की दौड़
(C) हर्डल रेस या बाधा दौड़
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(C) हर्डल रेस या बाधा दौड़
Exam Tips:
a) Hurdle race has barriers placed at intervals on the track.
Question 2: डिकैथलोन में कितने इवेंट्स होते हैं?
(A) चार
(B) पाँच
(C) दस
(D) आठ
Answer:
(C) दस
Exam Tips:
a) Decathlon has ten events spread over two days.
Question 3: शरीर और मन के तालमेल को खेलों में क्या कहा जाता है?
(A) योग
(B) प्राणायाम
(C) प्राण
(D) आसन
Answer:
(A) योग
Exam Tips:
a) Yoga means the union of body and mind.
Question 4: ऐसा खेल जिसमें पाँच इवेंट्स सम्मिलित हों, कहलाता है
(A) डिकैथलोन
(B) पेंटाथलोन
(C) हेप्टेथलोन
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(B) पेंटाथलोन
Exam Tips:
a) Pentathlon is the five-event contest.
Question 5: खेलकूद के क्षेत्र में सम्मिलित क्रियाएँ हैं
(A) दौड़
(B) कूद
(C) फेंकना
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(D) उपर्युक्त सभी
Exam Tips:
a) Running, jumping and throwing all belong to athletics.
Question 6: खेल में किस भावना का होना आवश्यक है?
(A) अनुशासन
(B) सहनशीलता
(C) आत्म-विश्वास
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(D) उपर्युक्त सभी
Exam Tips:
a) Discipline, tolerance and self-confidence are all needed in sport.
Question 7: प्रतिदिन के कार्य से हटकर ऐसी क्रियाएँ जिनसे मनोरंजन हो, कहलाती हैं
(A) योग
(B) व्यायाम
(C) खेलकूद
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(C) खेलकूद
Exam Tips:
a) Play that gives enjoyment outside daily work is called khel-kood.
Question 8: खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ी में विकसित होने वाले गुण हैं
(A) आत्म-विश्वास
(B) त्याग की भावना
(C) सहयोग की भावना
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(D) उपर्युक्त सभी
Exam Tips:
a) All these qualities develop through competitive games.
Question 9: डिकैथलोन खेल कितने दिन में पूरी होती है?
(A) एक सप्ताह में
(B) दस दिन में
(C) दो दिन में
(D) पंद्रह दिन में
Answer:
(C) दो दिन में
Exam Tips:
a) Decathlon is completed over two days.
Question 10: निम्नलिखित में से कौन-सी प्रतियोगिता हॉकी से संबंधित नहीं है?
(A) रणजी ट्रॉफी
(B) रंगास्वामी कप
(C) आगा खाँ कप
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(A) रणजी ट्रॉफी
Exam Tips:
a) Ranji Trophy is a cricket tournament.
Question 11: प्रतियोगितात्मक खेलकूदों का उद्देश्य निम्नलिखित है
(A) आदर्श खेल भावना विकसित करना
(B) प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना
(C) देश-भक्ति की भावना विकसित करना
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(D) उपर्युक्त सभी
Exam Tips:
a) All three are aims of competitive sport.
Question 12: पाँच एथलेटिक इवेंट्स के समूह को क्या कहते हैं?
(A) डिकैथलोन
(B) हेप्टेथलोन
(C) पेंटाथलोन
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(C) पेंटाथलोन
Exam Tips:
a) A group of five athletic events is a pentathlon.
Question 13: एथलेटिक्स में तीन बार कूदने वाले इवेंट को क्या कहते हैं?
(A) तिहरी कूद
(B) बाँस कूद
(C) ऊँची कूद
(D) लंबी कूद
Answer:
(A) तिहरी कूद
Exam Tips:
a) Triple jump has three hops.
Question 14: रिले की टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
(A) 3
(B) 4
(C) 6
Answer:
(B) 4
Exam Tips:
a) A relay team has four runners.
Free study material for Physical Education
Haryana Board Solutions for Class 9 Physical Education Chapter 06 Contribution of Various Competitive Games and Sports in Physical Education
Official Haryana Board Solutions for Chapter 06 Contribution of Various Competitive Games and Sports in Physical Education
Review comprehensive exercise answers for Class 9 Physical Education Chapter 06 Contribution of Various Competitive Games and Sports in Physical Education. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Step-by-Step Explanations for Chapter 06 Contribution of Various Competitive Games and Sports in Physical Education
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 9 Physical Education module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Next Steps in Your Physical Education Revision
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 9 Physical Education.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 6 शारीरिक शिक्षा में विभिन्न प्रतियोगितात्मक खेलकूदों का योगदान is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Physical Education are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 6 शारीरिक शिक्षा में विभिन्न प्रतियोगितात्मक खेलकूदों का योगदान as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Physical Education concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 6 शारीरिक शिक्षा में विभिन्न प्रतियोगितात्मक खेलकूदों का योगदान will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Physical Education. You can access HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 6 शारीरिक शिक्षा में विभिन्न प्रतियोगितात्मक खेलकूदों का योगदान in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 6 शारीरिक शिक्षा में विभिन्न प्रतियोगितात्मक खेलकूदों का योगदान in printable PDF format for offline study on any device.