Download Haryana Board Solutions for Class 12 Political Science Chapter 08 Environment and Natural Resources
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 08 Environment and Natural Resources using the official curriculum guides for Class 12 Political Science. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access Haryana Board Solutions and Answers
View or download the dedicated Chapter 08 Environment and Natural Resources solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Political Science.
Question 1: पर्यावरण के प्रति बढ़ते सरोकारों का क्या कारण है ? निम्नलिखित में सबसे बेहतर विकल्प चुनें।
(क) विकसित देश प्रकृति की रक्षा को लेकर चिंतित हैं।
(ख) पर्यावरण की सुरक्षा मूलवासी लोगों और प्राकृतिक पर्यावासों के लिए जरूरी है।
(ग) मानवीय गतिविधियों से पर्यावरण को व्यापक नुकसान हुआ है और यह नुकसान खतरे की हद तक पहुंच गया है।
(घ) इनमें से कोई नहीं।
Answer:
(ग) मानवीय गतिविधियों से पर्यावरण को व्यापक नुकसान हुआ है और यह नुकसान खतरे की हद तक पहुंच गया है।
Exam Tips:
a) विकल्प (ग) में पर्यावरण संकट का मुख्य कारण मानवीय गतिविधियाँ बताया गया है, जो इस प्रश्न की कुंजी है।
Question 2: निम्नलिखित कथनों में प्रत्येक के आगे सही या गलत का चिह्न लगायें। ये कथन पृथ्वी-सम्मेलन के बारे में हैं
(क) इसमें 170 देश, हज़ारों स्वयंसेवी संगठन तथा अनेक बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने भाग लिया।
(ख) यह सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वावधान में हुआ।
(ग) वैश्विक पर्यावरणीय मुद्दों ने पहली बार राजनीतिक धरातल पर ठोस आकार ग्रहण किया।
(घ) यह महासम्मेलनी बैठक थी।
Answer:
(क) सही,
(ख) सही,
(ग) सही,
(घ) गलत।
Exam Tips:
a) पृथ्वी सम्मेलन 1992 में रियो-डी-जनेरियो (ब्राज़ील) में हुआ था और इसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वावधान में हुआ।
Question 3: ‘विश्व की साझी विरासत’ के बारे में निम्नलिखित में कौन-से कथन सही हैं ?
(क) धरती का वायुमण्डल, अंटार्क्टिक, समुद्री सतह और बाहरी अंतरिक्ष को ‘विश्व की साझी विरासत’ माना जाता है।
(ख) ‘विश्व की साझी विरासत’ किसी राज्य के संप्रभु क्षेत्राधिकार में नहीं आते।
(ग) ‘विश्व की साझी विरासत’ के प्रबन्धन के सवाल पर उत्तरी और दक्षिणी देशों के बीच विभेद है।
(घ) उत्तरी गोलार्द्ध के देश ‘विश्व की साझी विरासत’ को बचाने के लिए दक्षिणी गोलार्द्ध के देशों से कहीं ज्यादा चिंतित हैं।
Answer:
(क) सही,
(ख) सही,
(ग) सही,
(घ) गलत।
Exam Tips:
a) वायुमंडल, अंटार्कटिका, समुद्री सतह और बाहरी अंतरिक्ष विश्व की साझी विरासत के चार प्रमुख क्षेत्र हैं।
Question 4: रियो सम्मेलन के क्या परिणाम हुए ?
Answer:
रियो सम्मेलन को पर्यावरण से जुड़ा सबसे महत्त्वपूर्ण सम्मेलन माना जाता है। इस सम्मेलन के कारण पर्यावरण के मुद्दे पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाने में सफल हुए। रियो सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और वानिकी के संबंध में कुछ नियमों का निर्माण किया गया।
Exam Tips:
a) 1992 में ब्राज़ील के रियो-डी-जनेरियो में हुए इस सम्मेलन को पृथ्वी सम्मेलन भी कहा जाता है।
b) इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और वानिकी से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।
c) उत्तर में रियो सम्मेलन के परिणामों को तीन विषयों के रूप में लिखें, ताकि बिंदु छूटें नहीं।
Question 5: ‘विश्व की साझी विरासत’ का क्या अर्थ है ? इसका दोहन और प्रदूषण कैसे होता है ?
अथवा
विश्व की साझी सम्पदा से क्या अभिप्राय है ? इसका दोहन और प्रदूषण कैसे होता है ?
Answer:
‘विश्व की साझी विरासत’ का अर्थ है कि ऐसी सम्पदा जिस पर किसी एक व्यक्ति, समुदाय या देश का अधिकार न हो, बल्कि विश्व के संपूर्ण समुदाय का उस पर हक हो। इसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करने का अधिकार तथा उनके संरक्षण का उत्तरदायित्व होता है। वर्तमान समय में वैश्वीकरण, निजीकरण और पर्यावरण बदलाव के कारण तथा विकसित देशों के निजी स्वार्थ से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन और प्रदूषण बड़ी तेज़ी से हो रहा है।
Exam Tips:
a) ‘साझी विरासत’ की परिभाषा में यह बात ज़रूर लिखें कि उस पर किसी एक देश का अधिकार नहीं होता।
b) विश्व की साझी सम्पदा में वायुमंडल, अंटार्कटिका, समुद्री सतह और बाहरी अंतरिक्ष शामिल हैं।
c) दोहन और प्रदूषण के कारणों में निजी स्वार्थ और पर्यावरण बदलाव को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
Question 6: ‘साझी जिम्मेवारी लेकिन अलग-अलग भूमिकाएँ’ से क्या अभिप्राय है ? हम इस विचार को कैसे लागू कर सकते हैं ?
Answer:
विश्व का पर्यावरण तेज़ी से खराब हो रहा है और अधिकांश देश अंधाधुंध प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं। इससे मानव सभ्यता खतरे में पड़ गई है। इसीलिए कहा जाता है कि पर्यावरण को बचाना सभी की साझी ज़िम्मेदारी है, अर्थात् पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक देश की ज़िम्मेदारी बराबर हो।
परन्तु उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध के देशों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विचारों में मतभेद हैं। उत्तरी गोलार्द्ध के विकसित देशों का तर्क है कि विश्व के सभी देश समान रूप से मिलकर पर्यावरण को बचाएँ। दक्षिणी गोलार्द्ध के विकासशील देशों का तर्क है कि चूँकि विकसित देशों ने पर्यावरण को अधिक नुकसान पहुँचाया है, इसलिए उसे ठीक करने की ज़िम्मेदारी भी उनकी अधिक होनी चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र संघ के जलवायु परिवर्तन से संबंधित नियमाचार में भी कहा गया है कि प्रत्येक देश अपनी क्षमता और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने के अनुपात में साझी, परन्तु अलग-अलग भूमिकाएँ निभाएगा।
Exam Tips:
a) ‘साझी परन्तु अलग-अलग भूमिकाएँ’ का सिद्धांत साझी ज़िम्मेदारी और अलग-अलग क्षमता दोनों को मान्यता देता है।
b) उत्तर में उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध के तर्कों को अलग-अलग पैराग्राफ में लिखें।
c) विकसित देशों की अधिक ज़िम्मेदारी का तर्क दक्षिणी गोलार्द्ध के देशों की ओर से दिया जाता है।
d) जलवायु परिवर्तन के नियमाचार का उल्लेख करने से उत्तर को प्रामाणिकता मिलती है।
Question 7: वैश्विक पर्यावरण की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे सन् 1990 के दशक से विभिन्न देशों के प्राथमिक सरोकार क्यों बन गए हैं ?
अथवा
विश्व राजनीति में पर्यावरण के लिए चिन्ता के कारणों का वर्णन कीजिए।
अथवा
विश्व राजनीति में पर्यावरण की चिन्ता के प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिये।
Answer:
अग्रलिखित कारणों से वैश्विक पर्यावरण की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे सन् 1990 के दशक से विभिन्न देशों के प्राथमिक सरोकार बन गए हैं:
(1) पर्यावरण खराब होने से कृषि योग्य भूमि कम हो रही है।
(2) जलाशयों में जल स्तर बड़ी तेज़ी से घटा है।
(3) मत्स्य उत्पादन कम हुआ है।
(4) विकासशील देशों की लगभग 1 अरब 20 करोड़ जनता को पीने के लिए साफ़ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
(5) साफ़-सफ़ाई के अभाव में लगभग 30 लाख बच्चे प्रति वर्ष मारे जाते हैं।
(6) वनों की कटाई से जैव विविधता की हानि हो रही है।
(7) ओज़ोन परत के नुकसान से पारिस्थितिकी तंत्र और मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
(8) परमाणु परीक्षणों के कारण वैश्विक पर्यावरण लगातार खराब हो रहा है।
Exam Tips:
a) इस प्रश्न में कृषि, जल, जैव विविधता और ओज़ोन परत जैसे कारण अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) सन् 1990 के दशक को प्रश्न में दिए गए समय के रूप में उल्लेख करना न भूलें।
c) पानी और स्वच्छता से जुड़े आँकड़े उत्तर को वास्तविक और प्रभावी बनाते हैं।
Question 8: पृथ्वी को बचाने के लिए जरूरी है कि विभिन्न देश सुलह और सहकार की नीति अपनाएँ । पर्यावरण के सवाल पर उत्तरी और दक्षिणी देशों के बीच जारी वार्ताओं की रोशनी में इस कथन की पुष्टि करें ।
Answer:
पिछले कुछ वर्षों में विश्व का पर्यावरण बड़ी तेज़ी से खराब हुआ है, जिससे पृथ्वी के अस्तित्व को कई गंभीर खतरे पैदा हो गए हैं। इसलिए विश्व के अधिकांश देशों ने पृथ्वी को बचाने के लिए आपसी सुलह और सहकार की नीति अपनाई। इसी संदर्भ में उत्तरी तथा दक्षिणी गोलार्द्ध के देशों ने पृथ्वी के संरक्षण के लिए कई बार आपस में बातचीत की। यद्यपि दोनों गोलार्द्ध के देश पृथ्वी को बचाने के लिए वचनबद्ध दिखाई देते हैं, परन्तु पृथ्वी बचाने के तरीकों पर दोनों गोलार्द्धों के देशों में सहमति नहीं बन पा रही है।
Exam Tips:
a) उत्तर में सुलह और सहकार की नीति को पहले परिभाषित करें, फिर वार्ताओं का उल्लेख करें।
b) इस कथन की पुष्टि में उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध के बीच सहमति न बन पाने का उदाहरण अवश्य दें।
c) उत्तर में "वचनबद्धता" और "सहमति का अभाव" दोनों पहलुओं को संतुलित रूप से लिखें।
Question 9: विभिन्न देशों के सामने सबसे गम्भीर चुनौती वैश्विक पर्यावरण को आगे कोई नुकसान पहुंचाए बगैर आर्थिक विकास करने की है। यह कैसे हो सकता है ? कुछ उदाहरणों के साथ समझाएं ।
Answer:
वर्तमान परिस्थितियों में सभी देशों के सामने सबसे महत्त्वपूर्ण समस्या यह है कि पर्यावरण को बचाते हुए अपना आर्थिक विकास कैसे किया जाए। यदि हम कुछ उपायों पर ध्यान दें तो पर्यावरण को खराब किए बिना भी देश का आर्थिक विकास किया जा सकता है। इसके लिए:
(1) प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए।
(2) जितने पेड़ों की कटाई की जाए, उतने ही पेड़ लगाए जाने चाहिए।
(3) सौर ऊर्जा का अधिक-से-अधिक प्रयोग करना चाहिए।
(4) वर्षा के पानी को संरक्षित करना चाहिए।
Exam Tips:
a) सतत विकास का अर्थ है वर्तमान आवश्यकताएँ पूरी करते हुए भविष्य के संसाधनों को सुरक्षित रखना।
b) वनीकरण और सौर ऊर्जा का प्रयोग, दोनों ही उदाहरण इस प्रश्न के उत्तर में अवश्य दें।
c) उत्तर में उदाहरणों को क्रम से अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
Free study material for Political Science
Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 12 Political Science Chapter 08 Environment and Natural Resources
Textbook Solutions for Class 12 Political Science Chapter 08 Environment and Natural Resources
Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 08 Environment and Natural Resources. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Political Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Political Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Effective Self-Study and Homework Assistance
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 08 Environment and Natural Resources with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Political Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Political Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Political Science. You can access HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन in printable PDF format for offline study on any device.