HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन

Official Haryana Board Solutions for Class 12 Political Science: Chapter 08 Environment and Natural Resources

Explore reliable textbook solutions for Chapter 08 Environment and Natural Resources tailored for Class 12 learners. Utilizing these Political Science answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Chapter-wise Solutions for Political Science: Chapter 08 Environment and Natural Resources

Navigate directly to the solved Political Science textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

निबन्धात्मक प्रश्न

Question 1: पर्यावरण प्रदूषण के लिए उत्तरदायी तत्त्वों का वर्णन कीजिए।
अथवा
पर्यावरण प्रदूषण के लिए उत्तरदायी तत्त्वों का वर्णन करें।

Answer:

पर्यावरण प्रदूषण के लिए अनेक कारण उत्तरदायी हैं, जिनमें से महत्त्वपूर्ण निम्नलिखित हैं:

1. पश्चिमी विचारधारा (Western Thinking):
पर्यावरण के प्रदूषण की वर्तमान स्थिति के लिए पश्चिमी चिन्तन काफ़ी सीमा तक उत्तरदायी है। पश्चिमी विश्व के भौतिक विकास के मूल में वहाँ की भौतिक जीवन दृष्टि है। पश्चिम का ईसाई समाज ईसाई धर्म की इस मान्यता के अनुसार जीवन व्यतीत करता है कि ईश्वर ने मानव को पृथ्वी पर जो कुछ भी है, उसका उपभोग करने के लिए भेजा है।
रीडर्स डायजेस्ट के एक लेख में अर्नाल्ड टायनबी ने स्पष्ट किया है कि आज पर्यावरण की जो समस्या हमारे सामने आ खड़ी हुई है, उसका मूल कारण ईसाइयत की यह अवधारणा है कि भगवान् ने मनुष्य को इस सृष्टि में अपने सुख के लिए उपभोग करने का अधिकार दिया है। 'Eat, drink and be merry' इस विचारधारा ने प्रकृति के शोषण को प्रोत्साहित किया है, और ईसाइयत की इसी विचारधारा ने पर्यावरण के प्रदूषण को विकसित किया है।

2. जनसंख्या में वृद्धि (Increase in Population):
विश्व की जनसंख्या में पिछले 50 वर्षों में बड़ी तीव्र गति से वृद्धि हुई है। जनसंख्या अधिक होने के कारण मानव की आवश्यक वस्तुओं, रोटी, कपड़ा और मकान की भी पूर्ति नहीं हो रही है। विश्व की अधिकांश जनसंख्या की मूल आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान ही है, और इन वस्तुओं की पूर्ति लकड़ी, लोहा, भूमि, कच्चा माल, खाद्य पदार्थ, जल इत्यादि के भण्डारों से हो सकती है, अर्थात् प्रकृति का शोषण आवश्यक हो जाता है। अतः विशाल जनसंख्या प्रकृति पर बोझ है और पर्यावरण को प्रदूषित कर रही है।

3. वनों की कटाई व भू-क्षरण (Deforestation and Soil Erosion):
मानव जीवन को सुखी और समृद्ध बनाने में, और पर्यावरण का सन्तुलन बनाए रखने में, वनों की भूमिका प्राचीन काल से ही बड़ी महत्त्वपूर्ण रही है। हिमालय और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में वनों की निरन्तर कटाई के फलस्वरूप भूमि की कठोरता कम होती जा रही है और भू-क्षरण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है।
भूमि के भू-क्षरण के कारण बाढ़ों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, और ईंधन की लकड़ी व अन्य वन सम्पदा का निरन्तर ह्रास हो रहा है। अनेक वन्य प्रजातियाँ आज लुप्त हो चुकी हैं। वनवासियों का अधिकतर जीवन वनों पर निर्भर करता है, किन्तु वनों के कटने से उनके जीवन-यापन में अनेक कठिनाइयाँ आ रही हैं, और इन कठिनाइयों के फलस्वरूप आज वनवासियों में भी पर्याप्त असन्तोष फैल रहा है।
वन वातावरण की स्वच्छता के लिए अनिवार्य तत्त्व हैं। केवल वन ही दूषित वायु (कार्बन डाइऑक्साइड) के भक्षक हैं, और बदले में वे स्वच्छ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो जीवन के लिए अनिवार्य तत्त्व है। आज के युग में जब जनसंख्या और उद्योगों के विस्तार के कारण स्वच्छ हवा का अभाव होता जा रहा है, निरन्तर वनों की कमी से वायु-चक्र में भी बाधा पड़ती है। इस प्रकार वनों के अभाव से कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है, और पर्यावरण का प्रदूषित होना स्वाभाविक होता जा रहा है।

4. जल प्रदूषण (Water Pollution):
जिस प्रकार वन सम्पदा सीमित है, उसी तरह प्रकृति ने जल पूर्ति को भी सीमित बनाया है। पानी न केवल मानव के लिए, अपितु पशु-पक्षी, कीट-पतंगे, पेड़-पौधों आदि के लिए भी आवश्यक है। हवा के पश्चात् जीवन के लिए दूसरा अनिवार्य तत्त्व पानी है। जल की मात्रा सीमित है, जबकि उसकी माँग असीमित है। जल की सीमित मात्रा के साथ-साथ मानव ने नदियों और समुद्र के पानी को भिन्न-भिन्न ढंगों से प्रदूषित करना शुरू कर दिया है। कारखानों से निकलने वाले विषैले रसायनों, कीटनाशक पदार्थों, पेट्रोलियम उत्पादों और नगरों के गन्दे नालों से नदियों का जल प्रदूषित हो रहा है।

5. वायु प्रदूषण (Air Pollution):
जल प्रदूषण से भी अधिक खतरनाक वायु प्रदूषण है। वर्तमान सभ्यता ने जिस गति से शहरों का आयोजनाबद्ध विकास किया है, और जितना अधिक जनसंख्या को घना बनाया है, उसी अनुपात में इन नगरों में लोगों को श्वास लेने के लिए स्वच्छ वायु मिलना कठिन हो गया है। भारत में दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता, लुधियाना इत्यादि बड़े नगरों में वायु प्रदूषित और विषैली हो गई है।
बड़े-बड़े नगरों में वायु प्रदूषण के लिए मुख्य रूप से कल-कारखाने, खनन परियोजनाएँ (Mining Projects), ताप-बिजली परियोजनाएँ (Thermal Power Projects), परमाणु बिजली परियोजनाएँ (Nuclear Power Projects) और परिवहन के साधन (Mode of Transport) जिम्मेदार हैं। बड़े-बड़े कारखानों की चिमनियों से निकलता काला धुआँ नगरों के वायुमण्डल को प्रदूषित कर रहा है।

6. औद्योगीकरण (Industrialisation):
पर्यावरण को प्रदूषित करने का एक महत्त्वपूर्ण कारण औद्योगीकरण है। औद्योगिक क्रान्ति के पश्चात् उद्योगों का बड़ी तेज़ी से विकास हुआ है। विश्व के विकसित देशों तथा विकासशील देशों में बड़े-बड़े उद्योग, कारखाने तथा मिलें स्थापित की गई हैं। कारखानों और मिलों को चलाने के लिए ऊर्जा की ज़रूरत होती है।
जिस स्थान पर बड़े-बड़े कारखाने केन्द्रित होंगे, वहाँ उतनी ही अधिक ऊर्जा की आवश्यकता पड़ेगी। ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति के लिए कोयला और तेल जलाना पड़ता है, अथवा बिजली व परमाणु शक्ति का उपभोग करना पड़ता है, जिनसे विषैली गैसें पैदा होती हैं, जो वायु और जल को प्रदूषित व विषाक्त कर देती हैं।

7. ध्वनि प्रदूषण (Noise Pollution):
विभिन्न प्रकार की ध्वनियों और शोर ने नगरों के पर्यावरण को प्रदूषित करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। बड़े-बड़े नगरों में चारों तरफ शोर ही शोर है। सुबह चार बजे से लेकर रात के बारह बजे तक बड़े-बड़े नगरों का पर्यावरण विभिन्न प्रकार के शोरों से प्रदूषित होता रहता है। बसों, ट्रकों, गाड़ियों, दुपहिया आदि वाहनों का शोर, लाउडस्पीकरों का शोर, जनरेटर का शोर, और जुलूस, शोभा यात्राओं तथा जलसों का शोर कानों के पर्दों और स्नायुतन्त्र (Nervous System) को बुरी तरह प्रभावित करते हैं।

8. अन्य कारण (Other Reasons):
उपर्युक्त कारकों के अतिरिक्त पर्यावरण को प्रदूषित करने के अनेक और भी कारण हैं। कूड़ा-कर्कट जलाने से कूड़े-कर्कट के ढेरों से पर्यावरण प्रदूषित होता है। कृषि के अन्य कूड़ा-कर्कट (Agricultural wastes) का जलाया जाना पर्यावरण को प्रदूषित करता है। धूल अथवा मिट्टी का उड़ना (आँधी) भी पर्यावरण को प्रदूषित करता है।

Exam Tips:

a) कारणों को 1 से 8 तक क्रम से अलग-अलग बिंदुओं में लिखें, ताकि परीक्षक को सभी बिंदु स्पष्ट दिखें।
b) वायु प्रदूषण के लिए कल-कारखाने, खनन, ताप-बिजली और परमाणु परियोजनाओं के नाम अवश्य लिखें।
c) वनों की कटाई से वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ने का कारण अलग से स्पष्ट करें।
d) ध्वनि प्रदूषण के स्रोतों में वाहन, लाउडस्पीकर और जनरेटर का उल्लेख करना उत्तर को पूर्ण बनाता है।

 

Question 2: पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विभिन्न उपायों का वर्णन करें।
अथवा
पर्यावरण की सुरक्षा के विभिन्न उपायों का वर्णन कीजिए।

Answer:

वर्तमान समय में विश्व की एक बहुत बड़ी चिन्ता पर्यावरण की है। मानवता को बचाने के लिए पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना अति आवश्यक है। 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने रियो-डी-जनेरियो (Rio-de-Janeiro) में पर्यावरण पर विचार-विमर्श के लिए एक सम्मेलन बुलाया, जिसमें एजेंडा-21 (Agenda-21) के नाम से एक कार्यक्रम तैयार किया गया, जिस पर सभी देशों ने सहमति प्रकट की।
प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के मुख्य उपाय निम्नलिखित हैं:

1. समग्र चिन्तन की आवश्यकता (Need for Holistic Thinking):
पश्चिमी जगत् के भौतिक चिन्तन में इस बात पर बल दिया गया है कि इस पृथ्वी पर और प्रकृति पर जो कुछ भी है, वह मानव के उपभोग के लिए है। अतः आवश्यकता मानव की सोच को बदलने की है। इसके लिए भारत का समग्र चिन्तन (Holistic or Integrated Thinking of India) एक महत्त्वपूर्ण उपाय है। भारतीय चिन्तन मानव को पेड़ों, वनों, नदियों, पशु-पक्षियों आदि की रक्षा पर भी बल देता है।

2. जनसंख्या नियन्त्रण (Population Control):
विश्व की जनसंख्या बड़ी तेज़ी से बढ़ रही है, और वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट के अनुसार विश्व की जनसंख्या 7.2 अरब से बढ़कर वर्ष 2050 तक 9.6 अरब हो जाएगी। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए जनसंख्या को नियन्त्रित करना अत्यावश्यक है। जनसंख्या की वृद्धि को रोके बिना मानव को स्वच्छ पर्यावरण नहीं मिल पाएगा। इसीलिए जनसंख्या को नियन्त्रित करना, जहाँ एक ओर देश की अपनी समस्या है, वहीं दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र भी विश्व जनसंख्या को रोकने के लिए प्रयत्नशील है।

3. वन संरक्षण (Forest Conservation):
पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए तथा देश के सन्तुलित विकास के लिए यह आवश्यक है कि वनों की रक्षा की जाए। वनों की अन्धाधुन्ध कटाई को रोकना अत्यावश्यक है। वनों की रक्षा के लिए यह भी आवश्यक है कि जो व्यक्ति अनाधिकृत ढंग से पेड़ काटे, उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। भारत में वानिकी अनुसन्धान का मुख्य दायित्व भारतीय वानिकी अनुसन्धान एवं शिक्षा परिषद् (Indian Council of Forestry Research and Education) का है।

4. वन्य-जीवन का संरक्षण (Conserving the Wild Life):
वन संरक्षण के साथ-साथ वन्य जीवन का संरक्षण करना आवश्यक है। भारत में शेर, चीते, हाथी, घड़ियाल, गैंडे, भालू इत्यादि जीवों की प्रजातियों के नष्ट होने का गम्भीर खतरा पैदा हो गया है। प्रकृति के सन्तुलन को बनाए रखने के लिए और पर्यावरण की रक्षा के लिए वन्य जीवन को सुरक्षित रखना अत्यावश्यक हो गया है। इसीलिए भारत सरकार ने शिकार और पशु-पक्षियों को मारने तथा उनके अवैध व्यापार पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

5. उचित तकनीक का प्रयोग (Adoption of Proper Technology):
आधुनिक भौतिकवादी युग में मनुष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बड़े-बड़े कारखाने उतने ही आवश्यक हैं, जितना कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना। इसलिए कारखानों को चलाने के लिए ऐसे ईंधन का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए जिससे जहरीली गैसें और धुआँ निकलकर वायुमण्डल को प्रदूषित करें।
उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन के लिए लघु तथा कुटीर उद्योगों का प्रयोग किया जाना चाहिए। गाँव के लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति ग्राम कुटीर उद्योगों के द्वारा की जानी चाहिए। कारखानों में प्रदूषण निरोधक उपकरण लगाना अनिवार्य किया जाना चाहिए।

6. जनता को पर्यावरण सम्बन्धी शिक्षा देना (To educate the People about Environment):
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह अत्यावश्यक है कि आम जनता को पर्यावरण सम्बन्धी शिक्षा दी जाए। यह शिक्षा दूरदर्शन, रेडियो, समाचार-पत्रों द्वारा तथा जुलूसों, जलसों और प्रदर्शनियों द्वारा दी जानी चाहिए। विद्यालयों और महाविद्यालयों के पाठ्यक्रम में पर्यावरण सम्बन्धी शिक्षा को अवश्य शामिल किया जाना चाहिए।
1978 में 'राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय' की देख-रेख में भारत के अनेक स्थानों पर प्रदर्शनियाँ आयोजित की गईं, ताकि आम जनता को पर्यावरण के संरक्षण का महत्त्व बताया जा सके। 1982 में भारत में पर्यावरण सूचना प्रणाली स्थापित की गई। यह प्रणाली सांसदों और अन्य पर्यावरण प्रेमियों को पर्यावरण के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण सूचना प्रदान कर रही है।

7. अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग (International Co-operation):
पर्यावरण प्रदूषण एक देश की समस्या न होकर सारे विश्व की समस्या है। अतः इस समस्या का समाधान भी अन्तर्राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा ही किया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र और इसकी एजेंसियाँ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

8. आवश्यकताएँ कम करना (To Minimise the Wants):
पर्यावरण के संरक्षण के लिए सर्वोत्तम उपाय अपनी आवश्यकताओं को कम करना है।

9. विविध उपाय (Miscellaneous Measures):
उपर्युक्त उपायों के अतिरिक्त निम्नलिखित उपायों द्वारा भी पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोका जा सकता है:
ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहिए। प्रशासन की स्वीकृति के बिना लाउडस्पीकरों के प्रयोग पर मनाही होनी चाहिए।
कूड़ा-कर्कट के ढेर शहर के समीप इकट्ठे नहीं किए जाने चाहिए, और न ही जलाए जाने चाहिए।
जल प्रदूषण को रोकने के लिए गन्दे नालों व कारखानों का पानी नदियों में नहीं डाला जाना चाहिए।
बसों, ट्रकों, गाड़ियों व दुपहिया वाहनों से निकलने वाले धुएँ को रोकने के लिए कार्यवाही की जानी चाहिए। दिल्ली सरकार ने 'प्रदूषण नियन्त्रण प्रमाण-पत्र' न रखने वाले वाहनों पर जुर्माने की रकम पहली बार ₹1000 तक, और उसके बाद हर बार ₹2000 तक, 21 जुलाई, 1997 से लागू कर दी है।

Exam Tips:

a) पर्यावरण सुरक्षा के उपायों को 1 से 9 तक क्रम से लिखें, ताकि परीक्षक को बिंदु स्पष्ट दिखें।
b) 1992 के रियो सम्मेलन और उसके एजेंडा-21 का उल्लेख उत्तर की शुरुआत में करें।
c) समग्र चिन्तन और वन्य जीवन संरक्षण में भारत के प्रयासों के उदाहरण अवश्य दें।
d) विविध उपायों में ध्वनि, जल और वायु प्रदूषण के नियंत्रण के अलग-अलग उपाय लिखें।

 

Question 3: पर्यावरण संरक्षण के लिये अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर किए गये विभिन्न प्रयासों का वर्णन कीजिये।
अथवा
पर्यावरण संरक्षण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर किये गए प्रयासों का वर्णन कीजिए।

Answer:

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर समय-समय पर सम्मेलन होते रहे हैं और नियमों व उपनियमों का निर्माण किया गया है, जिनका वर्णन इस प्रकार है:

1. स्टॉकहोम सम्मेलन (Stockholm Conference):
पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित सबसे पहला और महत्त्वपूर्ण सम्मेलन जून 1972 में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित किया गया। इसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में किया गया था। इस सम्मेलन की महत्त्वपूर्ण सिफ़ारिशें थीं:
मानवीय पर्यावरण पर घोषणा;
मानवीय पर्यावरण पर कार्ययोजना;
संस्थागत एवं वित्तीय व्यवस्था पर प्रस्ताव;
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रस्ताव;
परमाणु शस्त्र परीक्षणों पर प्रस्ताव;
दूसरा पर्यावरण सम्मेलन किए जाने का प्रस्ताव; तथा
राष्ट्रीय स्तर पर कार्य किए जाने के सम्बन्ध में सरकारों को सिफ़ारिशें किए जाने का निर्णय।

2. पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित विश्व समझौतों की पुष्टि (Ratification of Global Conventions regarding Environment Protection):
1975 में अधिकांश राज्यों ने पर्यावरण से सम्बन्धित विश्व स्तरीय समझौतों को अपनी स्वीकृति देकर पर्यावरण संरक्षण आन्दोलन को और अधिक प्रभावी बना दिया। इन समझौतों में शामिल थे:
तेल-प्रदूषण की हानि के लिए असैनिक दायित्व पर अन्तर्राष्ट्रीय अभिसमय, 1969;
तेल प्रदूषण के उपघातों के विषय में खुले समुद्र में हस्तक्षेप से सम्बन्धित अन्तर्राष्ट्रीय अभिसमय, 1969;
अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की नम भूमि, और विशेषकर पानी में रहने वाले पक्षियों के रहने के स्थान पर अभिसमय, 1971;
कूड़ा-कर्कट तथा अन्य सामान के ढेर लगाने से सामुद्रिक प्रदूषण को बचाने के लिए अभिसमय, 1972;
विश्व सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत के संरक्षण से सम्बन्धित अभिसमय, 1972;
संकटापन्न या जोखिम में पड़े जंगली पेड़-पौधों के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का अभिसमय, 1973;
जलपोतों तथा हवाई जहाज़ों द्वारा ढेर लगाने से सामुद्रिक प्रदूषण को बचाने के लिए अभिसमय, 1973।

3. नैरोबी घोषणा (Nairobi Declaration):
स्टॉकहोम सम्मेलन की 10वीं वर्षगाँठ पर सम्मेलन 1982 में नैरोबी में किया गया। इस सम्मेलन में विलुप्त वन्य जीवों के व्यापार, अन्तर्राष्ट्रीय प्राकृतिक सम्पदा तथा खुले समुद्र में प्रदूषण से सम्बन्धित प्रावधानों को स्वीकार किया गया।

4. पृथ्वी सम्मेलन (Earth Summit):
स्टॉकहोम सम्मेलन के पश्चात् पर्यावरण से सम्बन्धित सबसे महत्त्वपूर्ण सम्मेलन सन् 1992 में ब्राज़ील की राजधानी रियो डी जनेरियो में हुआ। इसमें 170 देश, हज़ारों स्वयंसेवी संगठन तथा अनेक बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ शामिल हुईं। इसका आयोजन भी संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में हुआ। इसका मुख्य विषय पर्यावरण एवं सन्तुलित विकास था। पृथ्वी सम्मेलन में की गई घोषणा को एजेंडा-21 के नाम से जाना जाता है। इसमें स्टॉकहोम के उपबन्धों को स्वीकार करते हुए उन्हें लागू करने पर जोर दिया गया, और पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित कुल 27 सिद्धान्त स्वीकार किए गए।

5. विश्व जलवायु परिवर्तन बैठक (Global Climate Change Meet):
विश्व जलवायु परिवर्तन बैठक नई दिल्ली में हुई। इस बैठक में निर्धनता, पर्यावरण तथा संसाधन प्रबन्धन के समाधान के सम्बन्ध में विकसित और विकासशील देशों के बीच व्यापार की सम्भावनाओं पर विचार किया गया। इसमें ग्रीन हाउस गैसों को वातावरण में न छोड़ने की सम्भावनाओं पर चर्चा हुई।

6. क्योटो प्रोटोकोल (Kyoto Protocol):
1997 में पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित एक और बैठक क्योटो (जापान) में हुई। इसमें लगभग 150 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के अन्त में क्योटो घोषणा की गई, जिसके अन्तर्गत सूचीबद्ध औद्योगिक देशों ने वर्ष 2008 से 2012 तक 1990 के स्तर से 5.2% तक अपने सामूहिक उत्सर्जन में कमी करने की व्यवस्था की। पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वच्छ विकास तंत्र (Clean Development Mechanism) लागू करने की बात भी की गई।

7. ब्यूनस आयर्स बैठक (Buenos Aires Convention):
1998 में अर्जेंटीना के शहर ब्यूनस आयर्स में क्योटो प्रोटोकोल की समीक्षा के लिए बैठक हुई। भारत जैसे देशों की यह दलील थी कि विलासिता और आवश्यकता में अन्तर किया जाना चाहिए, अर्थात् विलासिता के कारण गैसों का रिसाव न हो, और आवश्यकता के कारण इन्हें छोड़ने से न रोका जाए।
बाली सम्मेलन (2007): दिसम्बर 2007 में इण्डोनेशिया के शहर बाली में पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित एक महत्त्वपूर्ण सम्मेलन हुआ, जिसमें क्योटो प्रोटोकोल को लागू करने तथा अन्य साधनों पर विचार किया गया।
कोपेनहेगन सम्मेलन (2009): दिसम्बर 2009 में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुए विश्व सम्मेलन में लगभग 190 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पर्यावरण बचाने के लिए कई उपायों पर चर्चा हुई।
कानकुन सम्मेलन (2010): दिसम्बर 2010 में कानकुन (मैक्सिको) में हुए सम्मेलन में 193 देश एक मसौदे पर सहमत हुए। इसके अन्तर्गत 100 अरब डॉलर का ग्रीन क्लाइमेट फंड बनाने पर सहमति बनी, और 2011 तक विवादित मसलों को हल करने का संकल्प लिया गया।
डरबन सम्मेलन (2011): दिसम्बर 2011 में डरबन (दक्षिण अफ्रीका) में हुए सम्मेलन में 194 देशों ने भाग लिया। इसमें वर्ष 2015 के एक समझौते की रूपरेखा स्वीकार की गई, जिसके तहत भारी मात्रा में कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए देश पहली बार कानूनी तौर पर बाध्य होंगे।
रियो+20 सम्मेलन (2012): 20-22 जून 2012 को ब्राज़ील के रियो डी जनेरियो में सतत विकास (Sustainable Development) पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन हुआ। इसे रियो+20 कहा गया, क्योंकि ठीक बीस वर्ष पहले 1992 में इसी शहर में पृथ्वी सम्मेलन हुआ था। इसमें लगभग 40,000 पर्यावरणविद, 10,000 सरकारी अधिकारी और 190 देशों के राजनीतिज्ञ शामिल हुए। इसकी दो केन्द्रीय विषय-वस्तु थीं: सतत विकास और ग़रीबी निवारण के सम्बन्ध में हरित व्यवस्था, तथा सतत विकास के लिए संस्थाओं के ढाँचे का निर्माण करना।
लीमा सम्मेलन (2014): दिसम्बर 2014 में संयुक्त राष्ट्र का जलवायु सम्मेलन लीमा (पेरू) में हुआ। लगभग 190 देश उस वैश्विक समझौते के मसौदे पर राज़ी हो गए, जिस पर 2015 के पेरिस सम्मेलन में मुहर लगनी थी। लीमा में बनी सहमति के अनुसार 31 मार्च 2015 तक सभी देश ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती की अपनी-अपनी योजनाएँ पेश करेंगे।
पेरिस सम्मेलन (2015): नवम्बर-दिसम्बर 2015 में पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन हुआ, जिसमें लगभग 196 देशों ने भाग लिया। इसमें यह सहमति बनी कि ग्लोबल वार्मिंग को 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखा जाएगा। इसके लिए विकसित देश विकासशील देशों को प्रतिवर्ष 100 अरब डॉलर की सहायता देंगे, जो 2020 से आरम्भ होगी।
काटोविस सम्मेलन (2018): दिसम्बर 2018 में पोलैंड के शहर काटोविस में संयुक्त राष्ट्र के 24वें जलवायु सम्मेलन में 197 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, और पेरिस समझौते के लक्ष्य को हासिल करने के नियम-कायदों को अन्तिम रूप दिया गया।

उपरोक्त वर्णन से स्पष्ट है कि समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित सम्मेलन होते रहे हैं, परन्तु आवश्यकता इस बात की है कि इन सम्मेलनों के निर्णयों को उचित ढंग से लागू किया जाए।

Exam Tips:

a) स्टॉकहोम (1972), पृथ्वी सम्मेलन (1992), क्योटो (1997) और पेरिस (2015) के वर्ष अवश्य लिखें।
b) 1975 के समझौतों की सूची छोटे बिंदुओं में लिखें, ताकि उत्तर व्यवस्थित लगे।
c) रियो+20 को बीस वर्ष बाद होने वाला सम्मेलन बताना न भूलें।
d) पेरिस सम्मेलन में 2 डिग्री सेल्सियस की सीमा और 100 अरब डॉलर की सहायता का उल्लेख करें।

 

Question 4: भारत में पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी किन्हीं छः उपायों का वर्णन कीजिए।
अथवा
भारत में पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी कोई छ: उपायों का वर्णन करें।

Answer:

भारत सदैव ही पर्यावरण संरक्षण का पक्षधर रहा है। परन्तु भारत ने पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित विकसित देशों के दृष्टिकोण का पूर्ण समर्थन नहीं किया है। इसी कारण भारत ने क्योटो प्रोटोकोल पर हस्ताक्षर तो किए, फिर भी औद्योगीकरण के दौर में ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के विषय में इसे छूट दी गई है।
2005 में हुई G-8 देशों की शिखर बैठक में भारत ने सभी का ध्यान इस ओर खींचा कि विकासशील देशों की प्रति व्यक्ति ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन दर विकसित देशों की तुलना में नाममात्र है। अतः भारत का मानना है कि ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने की अधिक ज़िम्मेदारी विकसित देशों की ही है। भारत विश्व मंचों पर पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित ऐतिहासिक उत्तरदायित्व का तर्क रखता है।

भारत ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निम्नलिखित प्रमुख उपाय किए हैं:
(i) भारत ने 2001 में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम पास किया, जिसमें ऊर्जा के बेहतर उपयोग की पहल की गई है।
(ii) 2003 के बिजली अधिनियम में पुनर्नवा (Renewable) ऊर्जा के प्रयोग पर ज़ोर दिया गया है।
(iii) भारत में प्राकृतिक गैस के आयात और स्वच्छ कोयले के प्रयोग का रुझान बढ़ा है।
(iv) भारत ने 2012 तक बायोडीज़ल का राष्ट्रीय मिशन पूरा करने का प्रयास किया।
(v) भारत का मानना है कि विकासशील देशों को विकसित देशों से वित्तीय मदद और आधुनिक तकनीक मिलनी चाहिए, ताकि वे अपनी पर्यावरण सम्बन्धी आवश्यकताएँ पूरी कर सकें।
(vi) भारत दक्षिण एशिया में सार्क के माध्यम से सभी देशों से पर्यावरण संरक्षण के कदम उठाने का आग्रह करता रहा है, और सार्क देशों की पर्यावरण पर एक राय बनाने का प्रयास करता रहा है।
भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को भी बढ़ावा दिया है।

इससे स्पष्ट है कि भारत ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उचित और कठोर कदम उठाए हैं, जिनका पालन अन्य देशों द्वारा भी किया जाना चाहिए।

Exam Tips:

a) 2001 का ऊर्जा संरक्षण अधिनियम और 2003 का बिजली अधिनियम, दोनों के वर्ष लिखें।
b) भारत के तर्क में 'ऐतिहासिक उत्तरदायित्व' का शब्द अवश्य लिखें।
c) सार्क के माध्यम से भारत के प्रयासों का उल्लेख उत्तर को विशिष्ट बनाता है।
d) क्योटो प्रोटोकोल पर हस्ताक्षर और औद्योगीकरण के दौर की छूट, दोनों बातें साथ लिखें।

 

Question 5: प्राकृतिक पर्यावरण का अर्थ स्पष्ट करें। प्राकृतिक पर्यावरण प्रदूषण को कैसे रोका जा सकता है ?

Answer:

प्राकृतिक पर्यावरण का अर्थ है वह सब कुछ जो हमें घेरे हुए है। इस अर्थ में पर्यावरण में वे सभी वस्तुएँ सम्मिलित हैं जो यद्यपि हमसे पृथक् हैं, तथापि हमारे जीवन या गतिविधियों को किसी-न-किसी रूप में प्रभावित करती हैं। पर्यावरण एक जटिल घटना है, जिसके कई रूप होते हैं, जैसे भौतिक पर्यावरण, प्राणीशास्त्रीय (जैविक) पर्यावरण, सामाजिक पर्यावरण और सांस्कृतिक पर्यावरण। पर्यावरण में वे सभी परिस्थितियाँ शामिल हैं जो प्रकृति ने मानव को प्रदान की हैं।
मैकाइवर (Maciver) के अनुसार पृथ्वी का धरातल, उसकी सम्पूर्ण प्राकृतिक दशाएँ और प्राकृतिक साधन, जैसे भूमि, जल, पहाड़, मैदान, खनिज पदार्थ, पेड़-पौधे, पशु, पक्षी, जलवायु तथा मानव जीवन को प्रभावित करने वाली विद्युत् और विकिरण शक्तियाँ, पर्यावरण में सम्मिलित हैं।
पर्यावरण में सूर्य, तारे, वर्षा, समुद्र, ऋतुएँ, ज्वार-भाटे और सामुद्रिक धाराएँ आदि भी आते हैं, जो मनुष्य की परिवर्तन शक्ति से बाहर हैं। दूसरी ओर नियन्त्रित भौगोलिक पर्यावरण है, जैसे धरती, नदियाँ, अन्य जल स्रोत, नहरें और वन आदि, जिसमें कुछ सीमा तक परिवर्तन हो सकता है।

प्राकृतिक पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए वनों की रक्षा, जनसंख्या नियन्त्रण, उचित तकनीक का प्रयोग, कारखानों में प्रदूषण निरोधक उपकरण लगाना, जनता में पर्यावरण सम्बन्धी जागरूकता और अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग जैसे उपाय अपनाए जाने चाहिए।

Exam Tips:

a) पर्यावरण के चारों रूप, भौतिक, जैविक, सामाजिक और सांस्कृतिक, अलग-अलग लिखें।
b) मैकाइवर की परिभाषा में भूमि, जल, पहाड़ और खनिज पदार्थों का उल्लेख करें।
c) नियन्त्रित और अनियन्त्रित पर्यावरण का अन्तर स्पष्ट करें।
d) प्रदूषण रोकने के उपायों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 6: पर्यावरण से आपका क्या अभिप्राय है ? इसके प्रदूषण के मुख्य आम प्रभावों का वर्णन करें।
अथवा
पर्यावरण से आपका क्या अभिप्राय है ? पर्यावरण प्रदूषण के मुख्य प्रभावों का वर्णन करें।

Answer:

पर्यावरण का अर्थ वह सब कुछ है जो हमें घेरे हुए है और जो हमारे जीवन को प्रभावित करता है।

प्रदूषण के मुख्य प्रभाव निम्नलिखित हैं:
(i) प्रदूषण से प्राकृतिक सन्तुलन बिगड़ा है।
(ii) प्रदूषण का जीव-जन्तुओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
(iii) प्रदूषण से ऋतु-चक्र प्रभावित हुआ है।
(iv) पर्यावरण प्रदूषण से उत्पादन की गुणात्मक क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
(v) पर्यावरण प्रदूषण से मानवीय जीवन और कठिन हो गया है।
(vi) प्रदूषण से पेड़-पौधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
(vii) संसार में नई और गम्भीर बीमारियों की उत्पत्ति हुई है, जो मानव जीवन को हानि पहुँचा रही हैं।
(viii) प्रदूषण से खेतों की उपजाऊ शक्ति कम हुई है।

Exam Tips:

a) प्रभावों को संख्या के क्रम में लिखें, ताकि प्राकृतिक, मानवीय और कृषि प्रभाव अलग दिखें।
b) ऋतु-चक्र और खेतों की उपजाऊ शक्ति का प्रभाव अलग बिंदुओं में लिखें।
c) नई बीमारियों का उल्लेख मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव के रूप में करें।
d) पर्यावरण का अर्थ संक्षेप में लिखकर प्रभावों पर अधिक ध्यान दें।

 

Question 7: विकास और पर्यावरण में क्या सम्बन्ध है ? विकास कार्यों के पर्यावरण पर बुरे प्रभावों की चर्चा करें।
अथवा
विकास कार्यों के पर्यावरण पर बुरे प्रभावों की चर्चा करें।

Answer:

विकास और पर्यावरण में गहरा सम्बन्ध है, और दोनों एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। विकास की निरन्तर चलने वाली धारणा ने पर्यावरण को बहुत अधिक प्रभावित किया है। इसीलिए पर्यावरणविदों ने अक्षय विकास की धारणा का समर्थन किया है। अक्षय विकास वह विकास है जो क्षय नहीं होता, और जिसका एक पीढ़ी द्वारा उपभोग कर लेने पर भी दूसरी पीढ़ी के लिए विकास और उपभोग की पूर्ण परिस्थितियाँ बनी रहें।

विकास कार्यों के कारण पर्यावरण पर निम्नलिखित बुरे प्रभाव पड़े हैं:
(i) विकास कार्यों के लिए वृक्षों को काटा जा रहा है, जिससे वातावरण में शुद्ध वायु की कमी हो रही है।
(ii) विकास कार्यों के लिए अधिक-से-अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिससे रहने योग्य तथा कृषि योग्य उपजाऊ भूमि कम हो रही है।
(iii) विकास कार्यों के लिए पानी का अत्यधिक दोहन हो रहा है, जिससे जल स्तर लगातार कम होता जा रहा है।
(iv) विकास कार्यों के बाद छोड़े गए जहरीले कूड़ा-कबाड़ से पर्यावरण को हानि पहुँचती है।
(v) विकास कार्यों के लिए जंगलों में लगातार कमी आ रही है।
(vi) विकास कार्यों से विश्व तापन (Global Warming) लगातार बढ़ रहा है।
(vii) विकास कार्यों के कारण आदिवासियों को उनके मूल अधिकारों से लगातार वंचित किया जा रहा है।

Exam Tips:

a) अक्षय विकास की परिभाषा में आने वाली पीढ़ियों का उल्लेख अवश्य करें।
b) वृक्षों की कटाई और शुद्ध वायु की कमी का सम्बन्ध स्पष्ट करें।
c) भूमि अधिग्रहण और कृषि योग्य भूमि की कमी को अलग बिंदु में लिखें।
d) विश्व तापन को विकास कार्यों का प्रभाव बताते समय उदाहरण के साथ लिखें।

 

Question 8: ‘मूलवासी’ से क्या अभिप्राय है ? मूलवासियों के अधिकार कौन-कौन से हैं ?

Answer:

'मूलवासी' से अभिप्राय किसी क्षेत्र विशेष में रहने वाले वहाँ के मूल जाति या वंश के लोगों से है, जो अनादिकाल से सम्बन्धित क्षेत्र में रहते आ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार मूलवासी उन लोगों के वंशज हैं जो किसी देश में बहुत समय से रहते चले आ रहे थे, फिर किसी दूसरी संस्कृति या जातीय मूल के लोग विश्व के अन्य हिस्सों से आए और उन्हें अपने अधीन कर लिया। सैकड़ों वर्ष बीत जाने के बावजूद ये लोग उस देश की संस्थाओं के अनुरूप आचरण करने के बजाय अपनी परम्परा, सांस्कृतिक रीति-रिवाज और अपने विशेष सामाजिक-आर्थिक ढर्रे पर जीवन-यापन करना पसन्द करते हैं, इसलिए इन्हें मूलवासी कहा जाता है।
मूलवासियों को जनजातीय, आदिवासी आदि नामों से भी पुकारा जाता है। विश्व में इनकी जनसंख्या लगभग 30 करोड़ है। यह विश्व के लगभग प्रत्येक देश में किसी-न-किसी नाम से मौजूद हैं। फिलीपींस में कॉर्डिलेरा क्षेत्र में, चिली में मापुशे, अमेरिका में रेड इंडियन, पनामा नहर के पूर्व में कुना, भारत में भील, सन्थाल सहित अनेक जनजातियाँ, तथा ऑस्ट्रेलिया व न्यूज़ीलैंड में पॉलिनेशिया, मेलानेशिया और माइक्रोनेशिया वंश के मूलवासी रहते हैं।
मूलवासियों के अधिकार:
(i) विश्व में मूलवासियों को बराबरी का दर्जा प्राप्त हो।
(ii) मूलवासियों को अपनी स्वतन्त्र पहचान रखने वाले समुदाय के रूप में जाना जाए।
(iii) मूलवासियों के आर्थिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन न किया जाए।
(iv) देश के विकास से होने वाला लाभ मूलवासियों को भी मिलना चाहिए।

Exam Tips:

a) मूलवासी को जनजातीय या आदिवासी भी कहा जाता है, यह अवश्य लिखें।
b) भारत के प्रमुख मूलवासी समुदायों में भील और सन्थाल का उल्लेख करें।
c) मूलवासियों के चारों अधिकारों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
d) आर्थिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन की रोक का अधिकार अलग से लिखें।

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: पर्यावरण से आपका क्या अभिप्राय है ?

Answer:

पर्यावरण का अर्थ है-कोई वस्तु जो हमें घेरे हुए है। इस अर्थ में पर्यावरण में वे सभी वस्तुएँ सम्मिलित हैं जो यद्यपि हमसे पृथक् हैं, तथापि हमारे जीवन या हमारी गतिविधि को किसी-न-किसी रूप में प्रभावित करती हैं। पर्यावरण एक जटिल घटना है, जिसके कई रूप होते हैं, जैसे भौतिक पर्यावरण, प्राणीशास्त्रीय (जैविक) पर्यावरण, सामाजिक पर्यावरण एवं सांस्कृतिक पर्यावरण।

पर्यावरण में वे सभी परिस्थितियाँ शामिल हैं जो प्रकृति ने मानव को प्रदान की हैं। मैकाइवर (Maciver) के अनुसार, पृथ्वी का धरातल, उसकी सम्पूर्ण प्राकृतिक दशाएँ और प्राकृतिक साधन, जैसे भूमि, जल, पहाड़, मैदान, खनिज पदार्थ, पेड़-पौधे, पशु, पक्षी, जलवायु तथा पृथ्वी पर कार्य करने वाली और मानव जीवन को प्रभावित करने वाली विद्युत् और विकिरण शक्तियाँ, पर्यावरण में सम्मिलित हैं।
पर्यावरण में सूर्य, तारे, वर्षा, समुद्र, ऋतुएँ, ज्वार-भाटे और सामुद्रिक धाराएँ आदि भी आते हैं, जो मनुष्य की परिवर्तन शक्ति से बाहर हैं। दूसरी ओर नियन्त्रित भौगोलिक पर्यावरण है, जैसे धरती, नदियाँ, अन्य जल स्रोत, नहरें और वन आदि। इस नियन्त्रित पर्यावरण में कुछ सीमा तक परिवर्तन हो सकता है।

Exam Tips:

a) पर्यावरण के चारों प्रकार, यानी भौतिक, जैविक, सामाजिक और सांस्कृतिक, अलग-अलग लिखें।
b) मैकाइवर की परिभाषा का सार लिखें, ताकि उत्तर संक्षिप्त और सटीक रहे।
c) नियन्त्रित और अनियन्त्रित पर्यावरण में अन्तर स्पष्ट करें।

 

Question 2: पर्यावरण प्रदूषण के कोई चार कारण लिखिए।

Answer:

1. पश्चिमी विचारधारा: पर्यावरण के प्रदूषण की वर्तमान स्थिति के लिए पश्चिमी चिन्तन काफ़ी सीमा तक उत्तरदायी है। पश्चिमी विश्व के भौतिक विकास के मूल में वहाँ की भौतिक जीवन दृष्टि है। पश्चिम का ईसाई समाज इस मान्यता के अनुसार जीवन व्यतीत करता है कि ईश्वर ने मानव को पृथ्वी पर जो कुछ भी है, उसका उपभोग करने के लिए भेजा है।
2. जनसंख्या में वृद्धि: जनसंख्या अधिक होने के कारण मानव की आवश्यक वस्तुओं, रोटी, कपड़ा और मकान की पूर्ति नहीं हो रही है। इनकी पूर्ति लकड़ी, लोहा, भूमि, कच्चे माल, खाद्य पदार्थ और जल के भण्डारों से होती है, अर्थात् प्रकृति का शोषण आवश्यक हो जाता है।
3. वनों की कटाई एवं भू-क्षरण: वनों की निरन्तर कटाई से भूमि की कठोरता कम होती जा रही है और भू-क्षरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वनों की कमी से कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है, जिससे पर्यावरण का प्रदूषित होना स्वाभाविक है।
4. जल प्रदूषण: जल की मात्रा सीमित है, फिर भी मानव ने नदियों और समुद्र के पानी को भिन्न-भिन्न ढंगों से प्रदूषित करना शुरू कर दिया है। कारखानों से निकलने वाले विषैले रसायनों और नगरों के गन्दे पानी से नदियों का जल प्रदूषित हो रहा है।

Exam Tips:

a) कारणों को संख्या के क्रम में लिखें और हर कारण के साथ उसका प्रभाव जोड़ें।
b) वनों की कटाई और कार्बन डाइऑक्साइड का सम्बन्ध स्पष्ट लिखें।
c) जल प्रदूषण में विषैले रसायनों और गन्दे पानी, दोनों स्रोतों का उल्लेख करें।

 

Question 3: ‘पर्यावरण संरक्षण’ के किन्हीं चार उपायों का वर्णन कीजिये।
अथवा
पर्यावरण की सुरक्षा के किन्हीं चार उपायों का वर्णन कीजिए।

Answer:

1. समग्र चिन्तन की आवश्यकता: पश्चिमी जगत् के भौतिक चिन्तन में इस बात पर बल दिया जाता है कि इस पृथ्वी और प्रकृति पर जो कुछ भी है, वह मानव के उपभोग के लिए है। अतः मानव की सोच को बदलने की आवश्यकता है। इसके लिए भारत का समग्र चिन्तन (Holistic or Integrated Thinking of India) एक महत्त्वपूर्ण उपाय है।
2. जनसंख्या नियन्त्रण: विश्व की जनसंख्या तेज़ी से बढ़ रही है और 7.2 अरब की जनसंख्या 2050 तक 9.6 अरब हो जाएगी। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए जनसंख्या को नियन्त्रित करना आवश्यक है।
3. वन संरक्षण: पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने और देश के सन्तुलित विकास के लिए वनों की रक्षा करना आवश्यक है। वनों की अन्धाधुन्ध कटाई को रोकना अत्यावश्यक है।
4. वन्य-जीवन का संरक्षण: वनों के संरक्षण के साथ-साथ वन्य जीवन का संरक्षण भी करना आवश्यक है। भारत में शेर, चीते, हाथी, घड़ियाल, गैंडे, भालू आदि जीवों की प्रजातियों के नष्ट होने का गम्भीर खतरा पैदा हो गया है। प्रकृति का सन्तुलन बनाए रखने के लिए वन्य जीवन को सुरक्षित रखना अत्यावश्यक हो गया है।

Exam Tips:

a) समग्र चिन्तन को भारत की परम्परा से जोड़कर लिखें, यह उत्तर को अलग बनाता है।
b) जनसंख्या नियन्त्रण के साथ पर्यावरण की सुरक्षा का सीधा सम्बन्ध अवश्य लिखें।
c) वन्य जीवन संरक्षण में लुप्त होते जीवों के नाम उदाहरण के रूप में लिखें।

 

Question 4: पोषणकारी अथवा अक्षय विकास की धारणा का क्या अर्थ है ?

Answer:

पोषणकारी विकास अथवा अखण्ड विकास की अवधारणा का अर्थ है निरन्तर चलने वाला विकास, अर्थात् ऐसा विकास जिसमें न कोई खण्ड हो और न ही विकास का क्षय हो। पर्यावरणवाद के समर्थकों ने दो मुख्य विचारधाराओं पर बल दिया है:
(i) मनुष्य और प्रकृति के टूटे हुए सम्बन्धों को दोबारा जोड़ना।
(ii) मनुष्य के सामाजिक और राजनीतिक जीवन को नये परिवर्तित रूप में ढालना।

इन विचारधाराओं के अनुसार आधुनिक औद्योगिक समाज में मनुष्य ने अपने विकास और ज़रूरतों के लिए प्रकृति का लगातार दोहन किया है। इससे मनुष्य का प्रकृति से सम्बन्ध धीरे-धीरे टूटने लगा है और पर्यावरण सम्बन्धी अनेक समस्याएँ जटिल रूप धारण कर रही हैं। इसलिए प्रकृति की इस धरोहर को अपने तक सीमित न रखकर आने वाली पीढ़ियों के उपभोग के लिए सुरक्षित रखना होगा।

पर्यावरणविदों ने अक्षय विकास को इस प्रकार परिभाषित किया है: ऐसा विकास जो अब तक हुए विकास को, और उस विरासत को भी सुरक्षित रखे जिस पर उसकी नींव रखी गई है। सरल शब्दों में, अक्षय विकास वह विकास है जो क्षय नहीं होता, और जिसका एक पीढ़ी द्वारा उपभोग कर लेने के बाद भी दूसरी पीढ़ी के लिए विकास और उपभोग की पूर्ण परिस्थितियाँ बनी रहें।

Exam Tips:

a) पोषणकारी या अक्षय विकास में 'खण्ड न होना' और 'क्षय न होना' दोनों शब्द लिखें।
b) मनुष्य और प्रकृति के टूटे सम्बन्ध को जोड़ने का सुझाव अवश्य दें।
c) अक्षय विकास की परिभाषा में आने वाली पीढ़ियों का उल्लेख करें।

 

Question 5: मूलवासियों के कौन-कौन से अधिकार हैं ?

Answer:

मूलवासियों (भारत में इन्हें अनुसूचित जनजाति या आदिवासी कहा जाता है) के अधिकार निम्नलिखित हैं:
(i) विश्व में मूलवासियों को बराबरी का दर्जा प्राप्त हो।
(ii) मूलवासियों को अपनी स्वतन्त्र पहचान रखने वाले समुदाय के रूप में जाना जाए।
(iii) मूलवासियों के आर्थिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन न किया जाए।
(iv) देश के विकास से होने वाला लाभ मूलवासियों को भी मिलना चाहिए।

Exam Tips:

a) मूलवासियों को भारत में अनुसूचित जनजाति या आदिवासी कहा जाता है, यह अवश्य लिखें।
b) आर्थिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन की रोक को अलग बिंदु में लिखें।

 

Question 6: विश्व की ‘साझी विरासत’ का क्या अर्थ है ? इसकी सुरक्षा के दो उपाय बताएँ।
अथवा
“विश्व की साझी सम्पदा” पर एक नोट लिखिए।

Answer:

1. विश्व की साझी विरासत से अभिप्राय उस सम्पदा से है, जिस पर किसी एक का नहीं, बल्कि पूरे समुदाय का अधिकार होता है, जैसे साझी नदी, साझा कुआँ, साझा मैदान और साझा चरागाह। इसी तरह कुछ क्षेत्र किसी एक देश के क्षेत्राधिकार से बाहर होते हैं, जैसे पृथ्वी का वायुमण्डल, अंटार्कटिका, समुद्री सतह और बाहरी अन्तरिक्ष। इनका प्रबन्धन अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा साझे तौर पर किया जाता है।
इनकी रक्षा के दो उपाय निम्नलिखित हैं:
(i) सीमित प्रयोग: विश्व की साझी विरासतों का सीमित प्रयोग करना चाहिए।
(ii) जागरूकता पैदा करना: विश्व की साझी विरासतों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करनी चाहिए।

Exam Tips:

a) साझी विरासत के चार उदाहरण, जैसे वायुमण्डल, अंटार्कटिका, समुद्री सतह और बाहरी अंतरिक्ष, अवश्य लिखें।
b) दोनों उपायों को अलग-अलग क्रम में लिखें।
c) साझी विरासत का प्रबन्धन अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा होता है, यह बात स्पष्ट करें।

 

Question 7: विश्व राजनीति में पर्यावरण की चिंता के कोई चार कारण लिखिये।

Answer:

पर्यावरण निम्नीकरण (क्षरण) से सम्बन्धित चार चिन्ताएँ निम्नलिखित हैं:
1. बढ़ता वायु प्रदूषण: पर्यावरण के क्षरण से विश्व में निरन्तर वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।
2. कृषि योग्य भूमि में कमी: पर्यावरण क्षरण से कृषि योग्य भूमि लगातार कम हो रही है।
3. चरागाहों की समाप्ति: पर्यावरण क्षरण से विश्व में चरागाह समाप्त हो रहे हैं।
4. जलाशयों में कमी: पर्यावरण क्षरण से जलाशयों की जलराशि बड़ी तेज़ी से कम हुई है।

Exam Tips:

a) चारों कारणों को क्रम संख्या के साथ अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।
b) हर कारण के साथ उसका परिणाम, जैसे कृषि भूमि या जलाशय में कमी, अवश्य जोड़ें।
c) पर्यावरण क्षरण को कारण के रूप में पहले लिखें, फिर उसके परिणाम बताएँ।

 

Question 8: पर्यावरण से सम्बन्धित स्टॉकहोम सम्मेलन के विषय में आप क्या जानते हैं ?

Answer:

पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित सबसे पहला और महत्त्वपूर्ण सम्मेलन जून 1972 में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित किया गया। इसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में हुआ था। इस सम्मेलन की महत्त्वपूर्ण सिफ़ारिशें थीं:
(i) मानवीय पर्यावरण पर घोषणा,
(ii) मानवीय पर्यावरण पर कार्ययोजना,
(iii) संस्थागत एवं वित्तीय व्यवस्था पर प्रस्ताव,
(iv) विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रस्ताव,
(v) परमाणु शस्त्र परीक्षणों पर प्रस्ताव,
(vi) दूसरा पर्यावरण सम्मेलन किए जाने का प्रस्ताव,
(vii) राष्ट्रीय स्तर पर कार्य किए जाने के सम्बन्ध में सरकारों को सिफ़ारिशें किए जाने का निर्णय।

Exam Tips:

a) स्टॉकहोम सम्मेलन का वर्ष 1972 और स्थान स्टॉकहोम (स्वीडन) याद रखें।
b) विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत इसी सम्मेलन के प्रस्ताव से जुड़ी है।

 

Question 9: पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित किन्हीं चार विश्व समझौतों की व्याख्या करें।

Answer:

(i) तेल-प्रदूषण की हानि के लिए असैनिक दायित्व पर अन्तर्राष्ट्रीय अभिसमय, 1969।
(ii) तेल प्रदूषण के उपघातों के विषयों में खुले समुद्र में हस्तक्षेप से सम्बन्धित अन्तर्राष्ट्रीय अभिसमय, 1969।
(iii) अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की नम भूमि, और विशेषकर पानी में रहने वाले पक्षियों के रहने के स्थान पर अभिसमय, 1971।
(iv) कूड़ा-कर्कट तथा अन्य सामान के ढेर लगाने से सामुद्रिक प्रदूषण को बचाने के लिए अभिसमय, 1972।

Exam Tips:

a) हर अभिसमय के साथ उसका वर्ष अवश्य लिखें।
b) अभिसमय का अर्थ 'कन्वेंशन' या समझौता होता है, यह शब्द स्पष्ट करें।

 

Question 10: पृथ्वी सम्मेलन के विषय में आप क्या जानते हैं ?

Answer:

स्टॉकहोम सम्मेलन के पश्चात् पर्यावरण से सम्बन्धित सबसे महत्त्वपूर्ण सम्मेलन सन् 1992 में ब्राज़ील की राजधानी रियो डी जनेरियो में हुआ। इस सम्मेलन में 170 देश, हज़ारों स्वयंसेवी संगठन तथा अनेक बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ शामिल हुईं। इसका आयोजन भी संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में हुआ। इसका मुख्य विषय पर्यावरण एवं सन्तुलित विकास था।
पृथ्वी सम्मेलन में की गई घोषणा को एजेंडा-21 के नाम से जाना जाता है। इस सम्मेलन में स्टॉकहोम के उपबन्धों को स्वीकार करते हुए उन्हें लागू करने पर जोर दिया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित कुल 27 सिद्धान्त स्वीकार किए गए।

Exam Tips:

a) पृथ्वी सम्मेलन का वर्ष 1992 और स्थान रियो डी जनेरियो (ब्राज़ील) लिखें।
b) एजेंडा-21 और 27 सिद्धान्तों का उल्लेख उत्तर को पूर्ण बनाता है।
c) इसे रियो-डी-जनेरियो सम्मेलन या पृथ्वी सम्मेलन, दोनों नामों से लिखा जा सकता है।

 

Question 11: क्योटो प्रोटोकोल के विषय में आप क्या जानते हैं ?

Answer:

1997 में पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित एक दूसरी बैठक क्योटो (जापान) में हुई। इसमें लगभग 150 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के अन्त में क्योटो घोषणा की गई, जिसके अन्तर्गत यह व्यवस्था की गई कि सूचीबद्ध औद्योगिक देश वर्ष 2008 से 2012 तक अपने सामूहिक उत्सर्जन में 1990 के स्तर से 5.2% तक कमी कर देंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वच्छ विकास तंत्र (Clean Development Mechanism) लागू करने की बात की गई।

Exam Tips:

a) क्योटो प्रोटोकोल का वर्ष 1997 और स्थान जापान लिखें।
b) 2008 से 2012 की अवधि और 5.2% का लक्ष्य अवश्य लिखें।
c) स्वच्छ विकास तंत्र (Clean Development Mechanism) का पूरा नाम सही लिखें।

 

Question 12: वनों से हमें प्राप्त होने वाले कोई चार लाभ लिखें।

Answer:

वनों से हमें निम्नलिखित लाभ प्राप्त होते हैं:
(i) वनों से हमें कीमती लकड़ियाँ मिलती हैं, जो कई प्रकार के प्रयोग में आती हैं।
(ii) वनों में पाए जाने वाले जैव विविधता के भण्डार सुरक्षित रहते हैं।
(iii) वन जलवायु एवं पर्यावरण को सन्तुलित करते हैं।
(iv) वन जल-चक्र को संतुलित रखते हैं और वर्षा करवाने में सहायक होते हैं।

Exam Tips:

a) चारों लाभों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) जैव विविधता और जल-चक्र को अलग-अलग लाभ के रूप में लिखें।

 

Question 13: वनों से सम्बन्धित हमारी चिन्ताएँ क्या हैं ?

Answer:

वनों से सम्बन्धित निम्नलिखित चिन्ताएँ हैं:
(i) वनों को लोग बड़ी तेज़ी से काट रहे हैं।
(ii) वनों की कटाई के कारण जैव विविधता के भण्डार समाप्त हो रहे हैं।
(iii) वनों की कटाई के कारण जलवायु सन्तुलन चक्र अस्थिर हो गया है।
(iv) वनों के अन्धाधुन्ध कटने से बाढ़ की सम्भावनाएँ बढ़ गई हैं।

Exam Tips:

a) वनों की कटाई और बाढ़ के बीच का सम्बन्ध अवश्य लिखें।
b) जैव विविधता पर होने वाले असर को अलग बिंदु में लिखें।

 

Question 14: सन् 1987 में प्रकाशित ‘अवर कॉमन फ्यूचर रिपोर्ट’ में शामिल की गई कोई चार बातें लिखें।

Answer:

सन् 1987 में प्रकाशित इस रिपोर्ट में निम्नलिखित बातें शामिल थीं:
(i) आर्थिक विकास तथा पर्यावरण प्रबन्धन के परस्पर सम्बन्धों को हल करने के लिए दक्षिणी देश अधिक गम्भीर थे।
(ii) आर्थिक विकास की वर्तमान विधियाँ स्थायी नहीं रहेंगी।
(iii) औद्योगिक विकास की माँग दक्षिणी देशों में अधिक है।
(iv) विकसित एवं विकासशील देशों में पर्यावरण के सम्बन्ध में अलग-अलग विचार थे।

Exam Tips:

a) रिपोर्ट का प्रकाशन वर्ष 1987 लिखें।
b) विकसित और विकासशील देशों के अलग-अलग विचारों का उल्लेख करें।
c) आर्थिक विकास और पर्यावरण के सम्बन्ध को अलग बिंदु में स्पष्ट करें।

 

Question 15: अंटार्कटिका महाद्वीप के विषय में आप क्या जानते हैं ?

Answer:

अंटार्कटिका महाद्वीप लगभग एक करोड़ चालीस लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह मुख्यतः एक बर्फीला क्षेत्र है। इस पर किसी एक देश या संगठन का अधिकार नहीं है, यद्यपि कोई भी देश या संगठन शान्तिपूर्ण कार्यों के लिए यहाँ अनुसंधान कर सकता है। अंटार्कटिका महाद्वीप विश्व की जलवायु एवं पर्यावरण को सन्तुलित रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसकी आन्तरिक बर्फीली परत ग्रीन हाउस गैसों के प्राचीन जमाव का महत्त्वपूर्ण सूचना-स्रोत है। इसके द्वारा लाखों-हज़ारों वर्ष पहले के वायुमण्डलीय तापमान का पता लगाया जा सकता है। इस महाद्वीप को किसी भी देश के राजनीतिक एवं सैनिक हस्तक्षेप से अलग रखने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना सभी देशों के लिए आवश्यक है।

Exam Tips:

a) अंटार्कटिका का क्षेत्रफल लगभग 1.4 करोड़ वर्ग किलोमीटर लिखें।
b) बर्फीली परत से प्राचीन वायुमण्डलीय तापमान का पता लगाने की बात स्पष्ट लिखें।
c) इस महाद्वीप पर सैनिक हस्तक्षेप पर रोक से जुड़े नियमों का उल्लेख करें।

 

Question 16: प्राकृतिक संसाधनों पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

Answer:

प्राकृतिक संसाधनों से हमारा अभिप्राय ऐसे संसाधनों से है जो हमें प्रकृति से ठोस, द्रव और गैस के रूप में प्राप्त होते हैं। इन्हें पृथ्वी पर मानवीय जीवन का आधार माना जाता है, और मानवीय सभ्यता के विकास में इनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।
प्रारम्भिक काल में ये संसाधन प्रचुर मात्रा में थे, परन्तु जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ती गई, वैसे-वैसे इनका तेज़ी से दोहन शुरू हो गया। दूसरे शब्दों में, मानवीय विकास प्राकृतिक संसाधनों के विनाश से हुआ है, क्योंकि मानव ने स्वयं आत्मनिर्भर जैव मंडल के तन्त्र को प्राकृतिक संसाधन के तन्त्र में बदल दिया है।

Exam Tips:

a) प्राकृतिक संसाधनों के तीन रूप, ठोस, द्रव और गैस, अवश्य लिखें।
b) जनसंख्या वृद्धि और संसाधनों के दोहन का सम्बन्ध स्पष्ट करें।
c) मानव विकास और संसाधन विनाश के सम्बन्ध को अन्त में सार रूप में लिखें।

 

Question 17: ‘भारत के पावन वन-प्रान्तर’ से आप क्या समझते हैं ?

Answer:

भारत में कुछ धार्मिक कारणों से वनों के कुछ भागों को नहीं काटा जाता। ऐसे स्थानों पर किसी देवता या पुण्यात्मा का निवास माना जाता है। भारत में इस प्रकार के स्थानों को ‘पावन वन-प्रान्तर’ कहा जाता है। इन्हें अलग-अलग राज्यों में अलग नामों से पुकारा जाता है, जैसे राजस्थान में वानी, झारखण्ड में जहेरा स्थान एवं सरना, मेघालय में लिंगदोह, उत्तराखण्ड में थान या देवभूमि, महाराष्ट्र में देवराई तथा केरल में काव।

पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित साहित्य में भी अब पावन वन-प्रान्तरों, अर्थात् देव स्थानों को स्वीकार किया जाता है। कुछ अनुसन्धानकर्ताओं के अनुसार देव स्थानों की मान्यता से जैव विविधता और पारिस्थितिक तंत्र सुरक्षित रखा जा सकता है, और सांस्कृतिक विभिन्नता को बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

Exam Tips:

a) पावन वन-प्रान्तर को देव स्थान या देवराई के नाम से भी लिखा जाता है।
b) केरल में ऐसे स्थान को काव और मेघालय में लिंगदोह कहा जाता है, यह उदाहरण लिखें।
c) धार्मिक मान्यता से जैव विविधता की रक्षा का सम्बन्ध स्पष्ट करें।

 

Question 18: विकास कार्यों के पर्यावरण पर पड़ने वाले किन्हीं चार बुरे प्रभावों को लिखें।
अथवा
पर्यावरण पर विकास कार्यों के चार बुरे प्रभाव लिखें।

Answer:

(i) विकास कार्यों के लिए वृक्षों को काटा जा रहा है, जिससे वातावरण में शुद्ध वायु की कमी हो रही है।
(ii) विकास कार्यों के लिए अधिक-से-अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिससे मनुष्यों के रहने योग्य तथा कृषि योग्य उपजाऊ भूमि कम हो रही है।
(iii) विकास कार्यों के लिए पानी का अत्यधिक दोहन हो रहा है, जिससे जल स्तर लगातार कम होता जा रहा है।
(iv) विकास कार्यों के बाद छोड़ा गया जहरीला कूड़ा-कबाड़ पर्यावरण को हानि पहुँचाता है।

Exam Tips:

a) वृक्षों की कटाई और शुद्ध वायु की कमी का सम्बन्ध स्पष्ट लिखें।
b) जल स्तर गिरने का कारण पानी के अत्यधिक दोहन को बताएँ।

 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: पर्यावरण प्रदूषण के कोई दो कारण बताइए।

Answer:

(i) पर्यावरण के प्रदूषण की वर्तमान स्थिति के लिए पश्चिमी देश जिम्मेदार हैं, क्योंकि इन्होंने प्राकृतिक संसाधनों का अन्धाधुन्ध दोहन किया है।
(ii) वनों की निरन्तर कटाई से भूमि की कठोरता कम हो रही है और भू-क्षरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वनों की कमी से कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है, जिससे पर्यावरण का प्रदूषित होना स्वाभाविक है।

Exam Tips:

a) पश्चिमी देशों के संसाधन दोहन और वनों की कटाई, दोनों कारण अलग-अलग लिखें।
b) कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ने का सम्बन्ध वनों की कमी से अवश्य जोड़ें।

 

Question 2: पर्यावरण संरक्षण के कोई दो उपाय बताएं।

Answer:

(i) पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसंख्या को नियन्त्रित करना आवश्यक है।
(ii) पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने और देश के सन्तुलित विकास के लिए वनों की रक्षा करना आवश्यक है।

Exam Tips:

a) जनसंख्या नियन्त्रण और वन संरक्षण को अलग-अलग उपाय के रूप में लिखें।

 

Question 3: पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित स्टॉकहोम सम्मेलन के विषय में आप क्या जानते हैं ?

Answer:

पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित सबसे पहला और महत्त्वपूर्ण सम्मेलन जून 1972 में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुआ। इसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में किया गया था। इस सम्मेलन में सात महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित किया गया, जिनके आधार पर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है।

Exam Tips:

a) स्टॉकहोम सम्मेलन का वर्ष 1972 और स्थान स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम लिखें।
b) सम्मेलन की सात सिफ़ारिशों में से दो-तीन के नाम उदाहरण के रूप में दें।

 

Question 4: पृथ्वी सम्मेलन के विषय में आप क्या जानते हैं ?

Answer:

स्टॉकहोम सम्मेलन के पश्चात् पर्यावरण से सम्बन्धित सबसे महत्त्वपूर्ण सम्मेलन जून 1992 में ब्राज़ील की राजधानी रियो डी जनेरियो में हुआ। इस सम्मेलन को पृथ्वी सम्मेलन भी कहा जाता है। इसका आयोजन भी संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में हुआ था। इसमें 170 देश, हज़ारों स्वयंसेवी संगठन तथा अनेक बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ शामिल हुईं। इस सम्मेलन में स्टॉकहोम के उपबन्धों को स्वीकार करते हुए उन्हें लागू करने पर ज़ोर दिया गया।

Exam Tips:

a) पृथ्वी सम्मेलन का वर्ष 1992 और स्थान रियो डी जनेरियो लिखें।
b) 170 देशों की भागीदारी का उल्लेख उत्तर में अवश्य करें।

 

Question 5: क्योटो प्रोटोकोल के विषय में आप क्या जानते हैं ?

Answer:

1997 में पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित एक बैठक क्योटो (जापान) में हुई, जिसमें लगभग 150 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। क्योटो घोषणा में कहा गया कि सूचीबद्ध औद्योगिक देश वर्ष 2008 से 2012 तक अपने सामूहिक उत्सर्जन में 1990 के स्तर से 5.2% तक कमी करेंगे।

Exam Tips:

a) क्योटो का स्थान जापान और वर्ष 1997 लिखें।
b) 2008 से 2012 की अवधि और 5.2% का लक्ष्य अवश्य लिखें।

 

Question 6: विश्व जलवायु परिवर्तन बैठक के विषय में आप क्या जानते हैं ?

Answer:

विश्व जलवायु परिवर्तन बैठक नई दिल्ली में हुई। इस बैठक में निर्धनता, पर्यावरण तथा संसाधन प्रबन्धन के समाधान के सम्बन्ध में विकसित और विकासशील देशों के बीच व्यापार की सम्भावनाओं पर विचार किया गया। इसमें ग्रीन हाउस गैसों को वातावरण में न छोड़ने की सम्भावनाओं पर चर्चा हुई।

Exam Tips:

a) बैठक का स्थान नई दिल्ली और ग्रीन हाउस गैसों का उल्लेख अवश्य करें।
b) निर्धनता और संसाधन प्रबन्धन, दोनों विषयों को उत्तर में शामिल करें।

 

Question 7: पर्यावरण संरक्षण में भारत की भूमिका का वर्णन करें।

Answer:

भारत सदैव पर्यावरण संरक्षण का पक्षधर रहा है। भारत ने प्रायः सभी पर्यावरण सम्मेलनों में विकासशील देशों के पर्यावरण सम्बन्धी अधिकारों की आवाज़ उठाई है। भारत ने पर्यावरण प्रदूषण के लिए मुख्य रूप से विकसित देशों को जिम्मेदार माना है। भारत ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रयास किए हैं। भारत ने जहाँ क्योटो प्रोटोकोल पर हस्ताक्षर किए हैं, वहीं घरेलू स्तर पर भी कई कानून बनाए हैं।

Exam Tips:

a) भारत के क्योटो प्रोटोकोल पर हस्ताक्षर और घरेलू कानूनों, दोनों पक्ष लिखें।
b) विकसित देशों को प्रदूषण का जिम्मेदार मानने का भारत का तर्क अवश्य लिखें।

 

Question 8: विश्व में खाद्यान्न उत्पादन की कमी के कोई दो कारण बताएं।

Answer:

(i) विश्व में खाद्यान्न उत्पादन की कमी का एक कारण कृषि योग्य भूमि का न बढ़ना है, और कृषि योग्य भूमि की उपजाऊ शक्ति निरन्तर कम हो रही है।
(ii) विश्व में खाद्यान्न उत्पादन की कमी का एक कारण चारागाहों का समाप्त होना तथा जल प्रदूषण का बढ़ना है।

Exam Tips:

a) कृषि योग्य भूमि और चारागाहों का सम्बन्ध अलग-अलग कारणों में लिखें।
b) जल प्रदूषण को खाद्यान्न उत्पादन से जोड़ते समय उसका प्रभाव स्पष्ट करें।

 

Question 9: विश्व में साफ पानी का भण्डार कितना है ?

Answer:

संयुक्त राष्ट्र की विश्व विकास रिपोर्ट 2006 के अनुसार विश्व में साफ पानी का भण्डार बहुत कम है। पीने योग्य साफ पानी के अभाव में प्रत्येक वर्ष लगभग 30 लाख से अधिक बच्चे मारे जाते हैं। विश्व की लगभग एक अरब बीस करोड़ जनता को साफ पानी उपलब्ध नहीं है।

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट का वर्ष 2006 लिखें।
b) बच्चों की मृत्यु और जनता की पहुँच, दोनों आँकड़े अलग-अलग लिखें।

 

Question 10: ओजोन परत में छेद होने की घटना की व्याख्या करें।

Answer:

पृथ्वी के ऊपरी वायुमण्डल में ओजोन गैस की मात्रा लगातार कम हो रही है। इस घटना को ओजोन परत में छेद होना भी कहते हैं। इससे न केवल पारिस्थितिक तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

Exam Tips:

a) ओजोन परत पृथ्वी के ऊपरी वायुमण्डल में होती है, यह स्थान अवश्य लिखें।
b) पारिस्थितिक तंत्र और मानव स्वास्थ्य, दोनों प्रभाव लिखें।

 

Question 11: लोगों को अकाल के समय मुख्यतः किन दो समस्याओं का सामना करना पड़ता है ?

Answer:

(i) अकाल के समय लोगों को खाद्य पदार्थों की कमी का सामना करना पड़ता है।
(ii) अकाल के समय लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिलता, क्योंकि सभी कुएँ और तालाब सूख जाते हैं।

Exam Tips:

a) खाद्य पदार्थों की कमी और पीने के पानी की कमी को अलग-अलग लिखें।

 

Question 12: वैश्विक सम्पदा की रक्षा के लिए किए गए कोई दो समझौते लिखें।

Answer:

(i) 1959 की अंटार्कटिक सन्धि।
(ii) 1987 का मॉन्ट्रियाल न्यायाचार (Montreal Protocol)।

Exam Tips:

a) अंटार्कटिक सन्धि का वर्ष 1959 याद रखें।
b) मॉन्ट्रियाल प्रोटोकोल का सम्बन्ध ओजोन परत की सुरक्षा से है।

 

Question 13: अंटार्कटिका महाद्वीप के विषय में आप क्या जानते हैं ?

Answer:

अंटार्कटिका महाद्वीप लगभग एक करोड़ चालीस लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह मुख्यतः एक बर्फीला क्षेत्र है। इस पर किसी देश या संगठन का अधिकार नहीं है, यद्यपि कोई भी देश शान्तिपूर्ण कार्यों के लिए यहाँ अनुसंधान कर सकता है। यह महाद्वीप विश्व की जलवायु एवं पर्यावरण को सन्तुलित रखता है।

Exam Tips:

a) अंटार्कटिका का क्षेत्रफल लगभग 1.4 करोड़ वर्ग किलोमीटर लिखें।
b) शान्तिपूर्ण कार्यों के लिए अनुसंधान की अनुमति का उल्लेख करें।

 

Question 14: पर्यावरण की समस्याओं के अध्ययन के लिए किए गए कोई दो उपाय लिखें।

Answer:

(i) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) तथा अन्य अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों ने पर्यावरण से सम्बन्धित सेमिनार और सम्मेलन आयोजित किए हैं।
(ii) राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण के अध्ययन को बढ़ावा दिया गया है।

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का पूरा नाम लिखें।
b) राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय अध्ययन के बीच अन्तर स्पष्ट करें।

 

Question 15: पर्यावरण शरणार्थी से आप क्या समझते हैं ?

Answer:

पर्यावरण के खराब होने और खाद्यान्न की उत्पादकता कम होने से लोगों का उस स्थान को छोड़कर कहीं और शरण लेना पर्यावरण शरणार्थी कहलाता है। 1970 के दशक में भयंकर अनावृष्टि के कारण अफ्रीकी देशों के नागरिकों को इस प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ा।

Exam Tips:

a) पर्यावरण शरणार्थी की परिभाषा में खाद्यान्न उत्पादकता की कमी का उल्लेख करें।
b) 1970 के दशक में अफ्रीकी देशों की अनावृष्टि का उदाहरण अवश्य दें।

 

Question 16: “विश्व तापन” किसे कहते हैं ?
अथवा
वैश्विक ताप वृद्धि किसे कहते हैं ?
अथवा
भूमण्डलीय ऊष्मीकरण (Global Warming) क्या है ?

Answer:

विश्व तापन से अभिप्राय विश्व के तापमान का लगातार बढ़ना है। विकास की तेज़ दौड़ ने पर्यावरण को बहुत हानि पहुँचाई है, जिसके कारण जंगलों में कमी आई है और ग्लेशियरों से लगातार बर्फ पिघल रही है। इसी कारण विश्व का तापमान लगातार बढ़ रहा है।

Exam Tips:

a) विश्व तापन को तापमान का लगातार बढ़ना बताएँ।
b) ग्लेशियरों के पिघलने और वनों की कमी को कारण के रूप में लिखें।

 

Question 17: वैश्विक तापन के कोई दो परिणाम बताएं।

Answer:

(1) वैश्विक तापन से ग्लेशियरों की बर्फ पिघलनी शुरू हो गई है, जिससे समुद्र तटीय कुछ देशों के जलमग्न होने का खतरा पैदा हो गया है।
(2) वैश्विक तापन से वातावरण का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ पैदा हो गई हैं।

Exam Tips:

a) जलमग्न होने के खतरे को समुद्र तटीय देशों से जोड़कर लिखें।
b) स्वास्थ्य समस्याओं का उल्लेख एक अलग परिणाम के रूप में करें।

 

Question 18: जून-2005 में हुई जी-8 की बैठक में भारत ने किन दो बातों की ओर विश्व समुदाय का ध्यान आकर्षित किया ?

Answer:

(i) भारत का कहना था कि विकसित देश विकासशील देशों की तुलना में ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन अधिक कर रहे हैं।
(ii) भारत के अनुसार ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी करने की ज़िम्मेदारी भी विकसित देशों की अधिक है।

Exam Tips:

a) विकसित और विकासशील देशों के उत्सर्जन की तुलना अवश्य लिखें।
b) दोनों बातें अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 19: भारत में ग्रीन हाउस गैसों की उत्सर्जन मात्रा की स्थिति लिखें।

Answer:

भारत में ग्रीन हाउस गैसों की उत्सर्जन मात्रा किसी भी विकसित देश की तुलना में बहुत कम है। भारत में सन् 2000 तक ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन प्रति व्यक्ति 0.9 टन था। एक अनुमान के अनुसार सन् 2030 तक यह मात्रा बढ़कर 1.6 टन प्रति व्यक्ति हो जाएगी।

Exam Tips:

a) प्रति व्यक्ति उत्सर्जन की इकाई टन लिखें।
b) 2000 और 2030 के आँकड़ों को साथ-साथ लिखें।

 

Question 20: निर्जन वन का क्या अर्थ है ?

Answer:

निर्जन वन से अभिप्राय ऐसे वनों से है, जिनमें मनुष्य और जानवर नहीं पाए जाते। उत्तरी गोलार्द्ध के कई देशों में ऐसे निर्जन वन पाए जाते हैं, जहाँ वन को ऐसे प्रान्त के रूप में देखा जाता है जहाँ लोग नहीं रहते। यह दृष्टिकोण मनुष्य को प्रकृति का अंग नहीं मानता।

Exam Tips:

a) निर्जन वन की परिभाषा में मनुष्य और जानवरों, दोनों का उल्लेख करें।
b) उत्तरी गोलार्द्ध के देशों का उदाहरण अवश्य दें।

 

Question 21: विकसित देशों ने संसाधनों के दोहन के लिए कौन-कौन से कदम उठाए ?

Answer:

(i) विकसित देशों ने संसाधनों वाले क्षेत्रों में अपनी सेना को सुरक्षा के लिए तैनात किया।
(ii) विकसित देशों ने संसाधनों वाले देशों में ऐसी संस्थाएँ स्थापित करवाईं जो उनके अनुसार कार्य करें।

Exam Tips:

a) सेना की तैनाती और संस्थाओं की स्थापना, दोनों कदम अलग-अलग लिखें।

 

Question 22: नैरोबी घोषणा (1982) के विषय में आप क्या जानते हैं ?

Answer:

स्टॉकहोम सम्मेलन की 10वीं वर्षगाँठ पर यह सम्मेलन 1982 में नैरोबी में हुआ। इसमें विलुप्त वन्य जीवों के व्यापार, अन्तर्राष्ट्रीय प्राकृतिक सम्पदा तथा खुले समुद्र में प्रदूषण से सम्बन्धित प्रावधानों को स्वीकार किया गया।

Exam Tips:

a) नैरोबी घोषणा का वर्ष 1982 और स्टॉकहोम से उसका सम्बन्ध लिखें।
b) विलुप्त वन्य जीवों के व्यापार का प्रावधान अवश्य लिखें।

 

Question 23: विश्व जलवायु परिवर्तन बैठक के विषय में आप क्या जानते हैं ?

Answer:

विश्व जलवायु परिवर्तन बैठक नई दिल्ली में हुई। इस बैठक में निर्धनता, पर्यावरण तथा संसाधन प्रबन्धन के समाधान के सम्बन्ध में विकसित और विकासशील देशों के बीच व्यापार की सम्भावनाओं पर विचार किया गया। इसमें ग्रीन हाउस गैसों को वातावरण में न छोड़ने की सम्भावनाओं पर चर्चा हुई।

Exam Tips:

a) बैठक का स्थान नई दिल्ली और ग्रीन हाउस गैसों का उल्लेख अवश्य करें।
b) निर्धनता और संसाधन प्रबन्धन, दोनों विषयों को उत्तर में शामिल करें।

 

Question 24: सन् 1998 में हुई ब्यूनस-आयर्स बैठक की व्याख्या करें।

Answer:

1998 में अर्जेंटीना के शहर ब्यूनस आयर्स में क्योटो प्रोटोकोल की समीक्षा के लिए एक बैठक हुई। भारत जैसे देशों की यह दलील थी कि विलासिता और आवश्यकता में अन्तर किया जाना चाहिए, अर्थात् विलासिता के कारण गैसों का रिसाव न हो और आवश्यकता के कारण इन्हें छोड़ने से न रोका जाए।

Exam Tips:

a) बैठक का वर्ष 1998 और स्थान ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना) लिखें।
b) विलासिता और आवश्यकता के अन्तर की दलील भारत की ओर से दी गई थी, यह अवश्य लिखें।

 

Question 25: वैश्विक तापवृद्धि और जलवायु परिवर्तन के लिए किन्हें उत्तरदायी माना जाता है ?

Answer:

वैश्विक तापवृद्धि और जलवायु परिवर्तन के लिए विकसित देशों को उत्तरदायी माना जाता है।

Exam Tips:

a) उत्तर में 'विकसित देश' शब्द का प्रयोग करें।

 

Question 26: भारत द्वारा ‘फ्रेमवर्क कन्वेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज’ की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए उठाई गई दो मांगें लिखें।

Answer:

(i) भारत ने यह मांग की कि विकसित देशों को आसान दरों पर विकासशील देशों को वित्तीय सहायता देनी चाहिए।
(ii) भारत ने यह भी मांग की कि विकसित देश विकासशील देशों को उन्नत तकनीक प्रदान करें।

Exam Tips:

a) वित्तीय सहायता और तकनीक, दोनों मांगें अलग-अलग लिखें।
b) 'फ्रेमवर्क कन्वेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज' का पूरा नाम सही लिखें।

 

Question 27: वैश्विक साझा सम्पदा किसे कहते हैं ? किन्हीं दो उदाहरणों को सूचीबद्ध कीजिए।

Answer:

विश्व की साझी विरासत से अभिप्राय उस सम्पदा से है, जिस पर किसी एक का नहीं, बल्कि पूरे समुदाय का अधिकार होता है। जैसे साझी नदी, साझा कुआँ, साझा मैदान और साझा चरागाह। इसी तरह कुछ क्षेत्र किसी एक देश के क्षेत्राधिकार से बाहर होते हैं, जैसे पृथ्वी का वायुमण्डल, अंटार्कटिका, समुद्री सतह और बाहरी अन्तरिक्ष। इनका प्रबन्धन अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा साझे तौर पर किया जाता है।

Exam Tips:

a) दो उदाहरणों के रूप में वायुमण्डल और अंटार्कटिका अवश्य लिखें।

 

Question 28: मूलवासी किन्हें कहा जाता है ? वे किन संस्थाओं के अनुरूप आचरण करते हैं ?

Answer:

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार मूलवासी उन्हें कहा जाता है जो किसी देश में बहुत समय से रहते चले आ रहे हैं, और जिनके बाद किसी दूसरी संस्कृति या जातीय मूल के लोग विश्व के अन्य भागों से उस देश में आए और इन लोगों को अपने अधीन कर लिया। मूलवासी अधिकांशतः अपनी परम्परा, सांस्कृतिक रीति-रिवाजों और विशेष सामाजिक-आर्थिक नियमों के अनुसार ही आचरण करते हैं, न कि उस देश की संस्थाओं के अनुरूप।

Exam Tips:

a) मूलवासी की परिभाषा में संयुक्त राष्ट्र का उल्लेख करें।
b) प्रश्न का दूसरा भाग, यानी संस्थाओं के अनुरूप आचरण, स्पष्ट रूप से लिखें।

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Question 1: पर्यावरण संरक्षण को अधिक प्रोत्साहन मिलने का आधार है
(A) निरन्तर बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग के कारण
(B) निरन्तर कृषि भूमि में होती कमी के कारण
(C) वायुमण्डल में ओजोन गैस की मात्रा में लगातार कमी होने के कारण
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) ग्लोबल वार्मिंग, कृषि भूमि की कमी और ओजोन गैस की कमी, तीनों कारण पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता बताते हैं।

 

Question 2: किस वर्ष स्टॉकहोम सम्मेलन हुआ ?
(A) 1992 में
(B) 1972 में
(C) 1998 में
(D) 1982 में।

Answer:

(B) 1972 में।

Exam Tips:

a) स्टॉकहोम सम्मेलन 1972 में हुआ था, जबकि 1992 पृथ्वी सम्मेलन का वर्ष है।

 

Question 3: सन् 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ का पृथ्वी सम्मेलन कहाँ हुआ था ?
(A) नई दिल्ली
(B) जोहानसबर्ग
(C) बीजिंग
(D) रियो-डी-जनेरियो।

Answer:

(D) रियो-डी-जनेरियो।

Exam Tips:

a) पृथ्वी सम्मेलन 1992 में ब्राज़ील के रियो-डी-जनेरियो में हुआ था।

 

Question 4: क्योटो प्रोटोकॉल पर किस वर्ष सहमति बनी ?
(A) 1997 में
(B) 1995 में
(C) 1993 में
(D) 1990 में।

Answer:

(A) 1997 में।

Exam Tips:

a) क्योटो प्रोटोकॉल को 1997 में जापान के क्योटो में अपनाया गया था।

 

Question 5: सन् 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ का पृथ्वी सम्मेलन कहाँ हुआ ?
(A) नई दिल्ली में
(B) जोहान्सबर्ग में
(C) बीजिंग में
(D) रियो डी जनेरियो में।

Answer:

(D) रियो डी जनेरियो में।

Exam Tips:

a) पृथ्वी सम्मेलन और रियो डी जनेरियो का सम्बन्ध याद रखें।

 

Question 6: रियो डी जनेरियो (1992) सम्मेलन को किस नाम से पुकारा जाता है ?
(A) पृथ्वी सम्मेलन
(B) जल सम्मेलन
(C) मजदूर सम्मेलन
(D) आर्थिक सम्मेलन।

Answer:

(A) पृथ्वी सम्मेलन।

Exam Tips:

a) रियो सम्मेलन को पृथ्वी सम्मेलन (Earth Summit) भी कहा जाता है।

 

Question 7: पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित उत्तरी गोलार्द्ध एवं दक्षिणी गोलार्द्ध के देशों में
(A) मतभेद नहीं पाए जाते
(B) मतभेद पाए जाते हैं
(C) उपरोक्त दोनों
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(B) मतभेद पाए जाते हैं।

Exam Tips:

a) उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध के मतभेद का मुख्य कारण ज़िम्मेदारी का प्रश्न है।

 

Question 8: विकास कार्यों के बुरे प्रभाव हैं
(A) कृषि भूमि में कमी
(B) भूमि की उत्पादकता में कमी
(C) वायु प्रदूषण
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) विकास कार्यों से कृषि भूमि, भूमि की उत्पादकता और वायु, तीनों पर असर पड़ता है।

 

Question 9: विश्व का कितना प्रतिशत निर्जन क्षेत्र अंटार्कटिका महाद्वीप के अन्तर्गत आता है ?
(A) 40 प्रतिशत
(B) 10 प्रतिशत
(C) 26 प्रतिशत
(D) 35 प्रतिशत।

Answer:

(C) 26 प्रतिशत।

Exam Tips:

a) अंटार्कटिका को विश्व के सबसे बड़े निर्जन महाद्वीप के रूप में याद रखें।

 

Question 10: पर्यावरण किन कारणों से प्रदूषित होता है ?
(A) जनसंख्या में वृद्धि के कारण
(B) वनों की कटाई व भू-क्षरण
(C) औद्योगीकरण के कारण
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) जनसंख्या, वनों की कटाई और औद्योगीकरण, तीनों कारण पर्यावरण प्रदूषण के मुख्य कारण हैं।

 

Question 11: पर्यावरण को प्रदूषित होने से कैसे बचाया जा सकता है ?
(A) जनसंख्या को नियन्त्रित करके
(B) वनों का संरक्षण करके
(C) आवश्यकताएँ कम करके
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) जनसंख्या नियन्त्रण, वन संरक्षण और आवश्यकताएँ कम करना, तीनों उपाय उत्तर में शामिल हैं।

 

Question 12: निम्न में से कौन-सा सम्मेलन पर्यावरण से सम्बन्धित है ?
(A) स्टॉकहोम सम्मेलन
(B) पृथ्वी सम्मेलन
(C) विश्व जलवायु परिवर्तन बैठक
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) स्टॉकहोम, पृथ्वी सम्मेलन और जलवायु परिवर्तन बैठक, तीनों पर्यावरण से जुड़े हैं।

 

Question 13: भारत ने ऊर्जा संरक्षण अधिनियम कब पास किया ?
(A) 2005 में
(B) 2002 में
(C) 2003 में
(D) 2001 में।

Answer:

(D) 2001 में।

Exam Tips:

a) ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 में पास हुआ, जबकि 2003 बिजली अधिनियम का वर्ष है।

 

Question 14: भारत ने ‘क्योटो प्रोटोकॉल’ पर कब हस्ताक्षर किए ?
(A) अगस्त, 1991 में
(B) अगस्त, 2000 में
(C) अगस्त, 2001 में
(D) अगस्त, 2002 में।

Answer:

(D) अगस्त, 2002 में।

Exam Tips:

a) भारत ने अगस्त 2002 में क्योटो प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए।

 

Question 15: पर्यावरण प्रदूषण के प्रकार के बारे में सही है
(A) जल प्रदूषण
(B) वायु प्रदूषण
(C) ध्वनि प्रदूषण
(D) उपर्युक्त सभी।

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी।

Exam Tips:

a) जल, वायु और ध्वनि, तीनों पर्यावरण प्रदूषण के प्रमुख प्रकार हैं।

 

Question 16: रियो सम्मेलन (पृथ्वी सम्मेलन) में कितने देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था ?
(A) 150
(B) 160
(C) 170
(D) 180।

Answer:

(C) 170।

Exam Tips:

a) पृथ्वी सम्मेलन में लगभग 170 देशों की भागीदारी रही, यह संख्या याद रखें।

 

Question 17: भारत ने क्योटो प्रोटोकॉल पर कब हस्ताक्षर किए ?
(A) वर्ष 2003 में
(B) वर्ष 2001 में
(C) वर्ष 1999 में
(D) वर्ष 2002 में।

Answer:

(D) वर्ष 2002 में।

Exam Tips:

a) क्योटो प्रोटोकॉल पर भारत के हस्ताक्षर का वर्ष 2002 याद रखें।

 

Question 18: विश्व में मूलवासियों की लगभग जनसंख्या है
(A) 35 करोड़
(B) 30 करोड़
(C) 40 करोड़
(D) 25 करोड़।

Answer:

(B) 30 करोड़।

Exam Tips:

a) मूलवासियों की अनुमानित जनसंख्या लगभग 30 करोड़ मानी जाती है।

 

Question 19: क्लब ऑफ रोम ने ‘लिमिट्स टू ग्रोथ’ (Limits to Growth) नामक पुस्तक कब प्रकाशित की ?
(A) 1962 में
(B) 1971 में
(C) 1972 में।
(D) 1982 में।

Answer:

(C) 1972 में।

Exam Tips:

a) 'Limits to Growth' पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 1972 है, जो स्टॉकहोम सम्मेलन का भी वर्ष है।

 

Question 20: वैश्विक सम्पदा की सुरक्षा के लिए किया गया समझौता
(A) अंटार्कटिका समझौता-1959
(B) मॉन्ट्रियाल न्यायाचार-1987
(C) अंटार्कटिका पर्यावरणीय न्यायाचार 1991
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) अंटार्कटिका सन्धि 1959 और मॉन्ट्रियाल प्रोटोकॉल 1987 के वर्ष याद रखें।

 

Question 21: पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित बाली सम्मेलन कब हुआ था ?
(A) दिसम्बर, 2007
(B) दिसम्बर, 2008
(C) दिसम्बर, 2005
(D) दिसम्बर, 2002।

Answer:

(A) दिसम्बर, 2007।

Exam Tips:

a) बाली सम्मेलन दिसम्बर 2007 में इण्डोनेशिया में हुआ था।

 

Question 22: सन् 2009 में कोपेनहेगन सम्मेलन किस देश में हुआ था ?
(A) भारत में
(B) चीन में
(C) नेपाल में
(D) डेनमार्क में।

Answer:

(D) डेनमार्क में।

Exam Tips:

a) कोपेनहेगन सम्मेलन दिसम्बर 2009 में डेनमार्क की राजधानी में हुआ था।

 

Question 23: कोपेनहेगन सम्मेलन में कितने देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था ?
(A) 180
(B) 185
(C) 190
(D) 192।

Answer:

(D) 192।

Exam Tips:

a) कोपेनहेगन सम्मेलन में लगभग 190 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

 

Question 24: अक्तूबर 2009 में किस देश ने अपनी कैबिनेट बैठक समुद्र के नीचे की थी ?
(A) मालदीव
(B) नेपाल
(C) भूटान
(D) बांग्लादेश।

Answer:

(A) मालदीव।

Exam Tips:

a) समुद्र के नीचे कैबिनेट बैठक करने वाला देश मालदीव था, यह याद रखें।

 

Question 25: किस देश ने दिसम्बर, 2009 में अपने देश की कैबिनेट बैठक एवरेस्ट पर की थी ?
(A) मालदीव
(B) नेपाल
(C) भूटान
(D) बांग्लादेश।

Answer:

(B) नेपाल।

Exam Tips:

a) एवरेस्ट पर कैबिनेट बैठक करने वाला देश नेपाल है, यह तथ्य याद रखें।

 

Question 26: विकसित देशों की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या की कितनी % है ?
(A) 15%
(B) 20%
(C) 22%
(D) 28%।

Answer:

(C) 22%।

Exam Tips:

a) विकसित देशों की जनसंख्या का हिस्सा विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग पाँचवाँ हिस्सा है।

 

Question 27: विकसित देश विश्व के कितने % संसाधनों का प्रयोग करते हैं ?
(A) 50%
(B) 22%
(C) 88%
(D) 70%।

Answer:

(C) 88%।

Exam Tips:

a) उत्तर में जनसंख्या के 22% और संसाधन उपयोग के 88% की तुलना करके लिखें।

 

Question 28: विकसित देश विश्व की कितनी % ऊर्जा का प्रयोग करते हैं ?
(A) 73%
(B) 65%
(C) 60%
(D) 50%।

Answer:

(A) 73%।

Exam Tips:

a) विकसित देशों की ऊर्जा खपत का हिस्सा विकासशील देशों की तुलना में बहुत अधिक है।

 

Question 29: भारत में ‘मूलवासी’ के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है ?
(A) अगड़ा वर्ग
(B) पिछड़ा वर्ग
(C) आदिवासी
(D) स्वर्ण वर्ग।

Answer:

(C) आदिवासी।

Exam Tips:

a) भारत में मूलवासियों को आदिवासी या अनुसूचित जनजाति कहा जाता है।

 

Question 30: पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत में किस प्रकार के वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है ?
(A) इलेक्ट्रिक वाहनों को
(B) पेट्रोल के वाहनों को
(C) डीज़ल के वाहनों को
(D) मिट्टी के तेल के वाहनों को।

Answer:

(A) इलेक्ट्रिक वाहनों को।

Exam Tips:

a) इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल और डीज़ल से चलने वाले वाहनों की तुलना में कम प्रदूषण करते हैं।

 

रिक्त स्थान भरें

Question 1: 1972 में …………… में पर्यावरण से सम्बन्धित पहला सम्मेलन हुआ।

Answer:

स्टॉकहोम

Exam Tips:

a) पहला पर्यावरण सम्मेलन स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुआ था।

 

Question 2: पर्यावरण से सम्बन्धित रियो सम्मेलन, जो कि 1992 में हुआ, को ………….. सम्मेलन भी कहा है।

Answer:

पृथ्वी

Exam Tips:

a) रियो सम्मेलन को पृथ्वी सम्मेलन (Earth Summit) भी कहते हैं।

 

Question 3: …………… प्रोटोकोल सम्मेलन 1997 में जापान में हुआ।

Answer:

क्योटो

Exam Tips:

a) क्योटो प्रोटोकोल का नाम उसी जापानी शहर से पड़ा है जहाँ यह अपनाया गया।

 

Question 4: भारत ने क्योटो प्रोटोकोल पर ……………… में हस्ताक्षर किए।

Answer:

अगस्त, 2002

Exam Tips:

a) भारत के हस्ताक्षर का वर्ष 2002 और महीना अगस्त, दोनों याद रखें।

 

Question 5: पर्यावरण संरक्षण के लिए दिसम्बर, 2007 में …………… में सम्मेलन हुआ।

Answer:

बाली

Exam Tips:

a) बाली सम्मेलन इण्डोनेशिया में हुआ था, जो दिसम्बर 2007 की घटना है।

 

Question 6: पर्यावरण संरक्षण का भारत ने सदैव …………… किया है।

Answer:

समर्थन

Exam Tips:

a) भारत पर्यावरण संरक्षण के वैश्विक प्रयासों का समर्थन करता रहा है।

 

एक शब्द/वाक्य में उत्तर दें

Question 1: स्टॉकहोम (स्वीडन) सम्मेलन कब हुआ ?

Answer:

स्टॉकहोम (स्वीडन) सम्मेलन सन् 1972 में हुआ।

Exam Tips:

a) स्टॉकहोम सम्मेलन जून 1972 में हुआ था।

 

Question 2: पृथ्वी सम्मेलन कब और कहाँ पर हुआ ?

Answer:

पृथ्वी सम्मेलन 1992 में रियो डी जनेरियो (ब्राज़ील) में हुआ।

Exam Tips:

a) पृथ्वी सम्मेलन का वर्ष 1992 और स्थान ब्राज़ील का रियो डी जनेरियो है।

 

Question 3: पर्यावरण प्रदूषण का एक महत्त्वपूर्ण कारण कौन-सा है ?

Answer:

पर्यावरण प्रदूषण का महत्त्वपूर्ण कारण जनसंख्या वृद्धि है।

Exam Tips:

a) जनसंख्या वृद्धि से संसाधनों का दोहन बढ़ता है, जो प्रदूषण का कारण बनता है।

 

Question 4: पर्यावरण प्रदूषण का कोई एक कारण बताएं। पर्यावरण संरक्षण का कोई एक उपाय लिखें।

Answer:

कारण: जनसंख्या में वृद्धि पर्यावरण प्रदूषण का एक कारण है।
उपाय: पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसंख्या को नियन्त्रित करना आवश्यक है।

Exam Tips:

a) कारण और उपाय, दोनों को अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।

 

Question 5: क्योटो प्रोटोकोल (Kyoto Protocol) सम्मेलन कब और किस देश में हुआ ?

Answer:

क्योटो प्रोटोकोल सम्मेलन 1997 में जापान में हुआ।

Exam Tips:

a) क्योटो प्रोटोकोल का वर्ष 1997 और देश जापान लिखें।

 

Question 6: भारत ने ऊर्जा संरक्षण अधिनियम कब पास किया ?

Answer:

भारत ने 2001 में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम पास किया।

Exam Tips:

a) ऊर्जा संरक्षण अधिनियम का वर्ष 2001 है, जबकि बिजली अधिनियम 2003 में आया।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 12 Political Science Chapter 08 Environment and Natural Resources

Chapter Exercise Answers for Class 12 Political Science

Explore reliable textbook solutions for Chapter 08 Environment and Natural Resources tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Political Science.

Detailed Answer Guides for Chapter 08 Environment and Natural Resources

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Political Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Complete Preparation Kit for Class 12 Exams

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Political Science.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Political Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Political Science Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Political Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Political Science. You can access HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Political Science Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन in printable PDF format for offline study on any device.